Home Blog Page 17

असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा

0
असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री बने हिमंत बिस्व सरमा

हिमंत बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार की औपचारिक शुरुआत की। गुवाहाटी का खानापारा परिसर केवल शपथ ग्रहण समारोह का मंच नहीं बना, बल्कि यह असम की राजनीति में भाजपा की ताकत और पूर्वोत्तर में बढ़ती पकड़ के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी सामने आया।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के प्रमुख नेता भी समारोह में शामिल हुए।

भाजपा ने इस शपथ ग्रहण समारोह को पूर्वोत्तर में अपनी लगातार मजबूत होती राजनीतिक स्थिति के प्रतीक के रूप में पेश किया। पार्टी का दावा है कि विकास, कानून-व्यवस्था और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के दम पर एनडीए ने राज्य में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है।

इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ समारोह में शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर सिंह धामी, एन. चंद्रबाबू नायडू, प्रमोद सावंत समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति ने समारोह को राजनीतिक रूप से और अधिक महत्वपूर्ण बना दिया।

आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा

0
आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा

आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा

चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और हेली सेवाओं के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (आईसीसीसीसी) लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देहरादून स्थित सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट में स्थापित यह आधुनिक नियंत्रण केंद्र खराब मौसम की परिस्थितियों में भी हेली सेवाओं की हर गतिविधि पर रियल टाइम निगरानी बनाए हुए है।

आईसीसीसीसी में तैनात नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए), भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और यूकाडा की छह सदस्यीय टीम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के साथ समन्वय स्थापित कर हेली संचालन को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में जुटी है। केंद्र से हेली रूट, ट्रैकिंग डिवाइस और प्रत्येक हेली ट्रिप एवं शटल सेवा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है।

सभी हेली रूटों पर लगाए गए पीटीजेड कैमरों के माध्यम से हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग और टेकऑफ पर लगातार नजर रखी जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव हो सके। आईसीसीसीसी के जरिए पूरी हेली यात्रा व्यवस्था को नियंत्रित और मॉनिटर किया जा रहा है।

यूकाडा के सीईओ डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में चारधाम हेली यात्रा को आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक सुरक्षित, सरल और सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीजीसीए के निर्देशों के अनुरूप सहस्त्रधारा और सिरसी में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं, जहां डीजीसीए और आईएमडी के अधिकारी तैनात हैं।

डॉ. चौहान ने कहा कि प्रत्येक हेली उड़ान की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक शटल सेवा को मंजूरी दी जा रही है। खराब मौसम, विजिबिलिटी और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी हेली सेवाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

हेली टिकटिंग में अब तक नहीं मिली धोखाधड़ी की शिकायत

चारधाम यात्रा के दौरान हेली टिकट बुकिंग में अब तक किसी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत सामने नहीं आई है। श्रद्धालु आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर रहे हैं। यूकाडा अधिकारियों के अनुसार अभी तक हेली टिकटिंग से जुड़ी किसी भी प्रकार की फ्रॉड शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हेली सेवा का लाभ

यूकाडा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 22 अप्रैल से अब तक 21 हजार से अधिक श्रद्धालु हेलीकॉप्टर सेवा के माध्यम से चारधाम यात्रा कर चुके हैं। फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी से संचालित शटल सेवाओं के जरिए 17,976 यात्रियों को दर्शन कराए गए हैं, जबकि 10 मई तक चार्टर्ड सेवाओं के माध्यम से 3,974 श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले मुख्यमंत्री धामी, सेना के शौर्य को किया नमन

0
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले मुख्यमंत्री धामी, सेना के शौर्य को किया नमन

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर बोले मुख्यमंत्री धामी, सेना के शौर्य को किया नमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने सेना के साहस, समर्पण और शौर्य को नमन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम के कारण आतंकवाद के विरुद्ध ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि सेना के साहस और त्याग के कारण दुश्मन कभी भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेनाओं ने मात्र 22 मिनट में पाकिस्तान में संचालित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। साथ ही भारत की अत्याधुनिक वायु सुरक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को विफल कर दिया और कोई भी मिसाइल भारतीय जमीन पर नहीं गिरने दी।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने चार दिनों के भीतर अपने पराक्रम से पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का सेना से विशेष भावनात्मक जुड़ाव है क्योंकि राज्य के लगभग हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में सेवाएं देता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना को आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक हथियारों से सुसज्जित किया जा रहा है। भारत अब रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के साथ 80 से अधिक देशों को रक्षा उपकरण और संसाधनों का निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रक्षा सामग्री के निर्यात में 38 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि में पांच गुना तक वृद्धि की गई है तथा शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा सरकारी नौकरी के आवेदन की अवधि दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष कर दी गई है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की उस अटल प्रतिज्ञा का प्रतीक है जिसमें राष्ट्र की संप्रभुता, नागरिकों की सुरक्षा और मातृशक्ति के सम्मान के साथ किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित

0
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण किया और इसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उतरकर क्रिकेट और फुटबॉल खेलते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने क्रिकेट पिच पर स्वयं बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेलकर पिच का औपचारिक उद्घाटन किया। खेल मैदान में उनका आत्मीय और उत्साहपूर्ण अंदाज खिलाड़ियों और युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई और उन्हें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से राज्य में चल रहे नशा मुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल महाकुंभ जैसे आयोजनों से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिल रहा है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से उदीयमान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता दी जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने और आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि इस क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल

0
मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री धामी ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम के समापन के बाद जिला अस्पताल बी.डी. पाण्डेय पहुंचकर इमरजेंसी और चिल्ड्रन वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को मरीजों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने मरीजों के परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या या दिक्कत आती है तो वे अपनी बात जिलाधिकारी आशीष भटगाईं के माध्यम से सीधे उन तक पहुंचा सकते हैं।

मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार और संवेदनशीलता से अस्पताल में मौजूद मरीजों एवं उनके परिजनों में भरोसा और उत्साह देखने को मिला।

टिहरी झील में बोटिंग कर सकते हैं पीएम मोदी

0
चुनावी साल से पहले टिहरी में पीएम मोदी की प्रस्तावित जनसभा के कई मायने

चुनावी साल से पहले टिहरी में पीएम मोदी की प्रस्तावित जनसभा के कई मायने

चुनावी वर्ष से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित टिहरी दौरे ने प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को तेज कर दिया है। कोटीकॉलोनी में प्रस्तावित बड़ी जनसभा को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित साहसिक पर्यटन कार्यक्रम भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री टिहरी झील में कोटीकॉलोनी से डोबरा-चांठी तक बोटिंग कर सकते हैं। इसे टिहरी झील में साहसिक पर्यटन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह कार्यक्रम होता है तो राज्य में पर्यटन और निवेश को भी बड़ा संदेश जाएगा।

प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन और विभिन्न एजेंसियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

बृहस्पतिवार को टीएचडीसी के मुख्य महाप्रबंधक आरआर सेमवाल, एएसपी दीपक सिंह, एसडीएम कमलेश मेहता और जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने कोटीकॉलोनी क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने टिहरी झील में संचालित क्रूज और बार्ज बोट का निरीक्षण कर सुरक्षा और संचालन व्यवस्थाओं को परखा।

इसके अलावा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम ने भी संभावित कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों का परीक्षण किया। प्रशासनिक स्तर पर जनसभा स्थल, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट और पर्यटन गतिविधियों को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सीएचसी रायपुर और प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत

0
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार

सीएचसी रायपुर और प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत

देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव और कस्बों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से अब हृदय रोग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ परामर्श और जांच की सुविधा मिलने लगी है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बड़े अस्पतालों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रेमनगर में विशेषज्ञ कार्डियक ओपीडी शुरू की गई है। यहां मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही मात्र 150 रुपये में ईसीजी जांच की सुविधा भी दी जा रही है। दोनों केंद्रों में अब तक 35 से अधिक मरीज ईसीजी जांच का लाभ उठा चुके हैं।

प्रेमनगर सीएचसी में प्रत्येक बुधवार तथा रायपुर सीएचसी में प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और परामर्श दे रहे हैं। इस नई व्यवस्था से दून और कोरोनेशन अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होने की भी उम्मीद है।

पछवादून और परवादून क्षेत्र के लोगों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत बनकर सामने आई है। अब उन्हें हृदय संबंधी जांच और उपचार के लिए शहर के बड़े अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ रहा है।

जोगीवाला निवासी नीरज प्रसाद डबराल, जो अपनी माताजी के इलाज के लिए पहुंचे थे, ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा गरीब और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनकी मां की जांच कर ईसीजी कराया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि वेलमेड अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञों के सहयोग से प्रेमनगर सीएचसी में अब तक तीन सफल ओपीडी संचालित की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और अब तक 100 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जा चुका है।

वहीं रायपुर सीएचसी में कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश चंद्र पांडे ने बताया कि यहां भी लगातार तीन ओपीडी सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और जागरूकता बढ़ने के साथ अधिक लोग इस सुविधा का लाभ लेने पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही शिक्षा, पर्यटन, शहरी एवं ग्रामीण निकायों तथा कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में कोटाबाग के पतलिया स्थित गुरूणी नाले पर पुल निर्माण हेतु ₹9.43 करोड़ तथा विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग के निर्माण कार्य हेतु ₹9.89 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹3.95 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा छठवें राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम त्रैमासिक किश्त (अप्रैल से जून) हेतु ₹ 328.27 करोड़ तथा तीन गैर निर्वाचित निकायों को प्रथम छमाही किश्त (अप्रैल से सितम्बर) हेतु ₹ 3 करोड़, कुल ₹ 331.27 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला पंचायतों को प्रथम त्रैमासिक किश्त (अप्रैल से जून) हेतु ₹82.20 करोड़, क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को प्रथम छमाही किश्त (अप्रैल से सितंबर) हेतु क्रमशः ₹75.46 करोड़ एवं ₹194.61 करोड़ कुल ₹352.27 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रारम्भिक शिक्षा के अन्तर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्राविधानित धनराशि ₹ 160 करोड के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 80 करोड़ तथा माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम छः माह (अप्रैल से सितम्बर, 2026) हेतु प्राविधानित धनराशि के सापेक्ष प्रथम 50 प्रतिशत धनराशि ₹ 300 करोड की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के लिए स्थायी प्रकृति के तीन महत्वपूर्ण कार्याे, हरिद्वार में शंकराचार्य चौक, देवपुरा चौक, चन्द्राचार्य चौक एवं आर्यनगर चौक के आन्तरिक मार्गों एवं बैरियर से गुगाल मंदिर की ओर मार्ग का बीसी द्वारा नवीनीकरण कार्य हेतु ₹ 6.44 करोड, रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम, शिव मूर्ति चौक और झंडा चौक का जंक्शन सुधार एवं सौंदर्यीकरण हेतु ₹ 6.83 करोड तथा कुम्भ मेला-2027 के तहत व्यापक रखरखाव के साथ डीजल संचालित सेल्फ प्रोपेल्ड वैक्यूम आधारित ईवी रोड स्वीपिंग मशीनों की आपूर्ति और कमीशनिंग हेतु ₹ 5.95 करोड की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

0
श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण

“देवभूमि के शिखर पर स्वास्थ्य का नया अध्याय” की भावना से संचालित होगा अस्पताल

उच्च हिमालयी क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनमानस को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्यरत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत लोकार्पण किया।  यह अस्पताल स्वामी विवेकानन्द हेल्थ मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  कहा कि राज्य सरकार श्री केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगा। यह अस्पताल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा मार्ग पर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्वास्थ्य जांच केंद्रों, ऑक्सीजन सुविधाओं एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ उत्तराखंड समृद्ध उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुधारीकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 61 लाख आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं जिसके माध्यम से आज प्रदेश के अंदर लाखों मरीजों को निशुल्क उपचार  मिल रहा है इसके साथ ही राज्य के प्रत्येक जनपद में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की दिशा में भी  कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदार के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना भी की। उन्होंने कहा कि श्री केदारनाथ धाम केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा एवं मानवता का भी प्रतीक है और इसी भावना के साथ सरकार देवभूमि में स्वास्थ्य एवं जनसुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित विधायक केदारनाथ श्रीमती आशा नौटियाल ने कहा कि  यह अस्पताल सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो भविष्य में लाखों श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय खन्ना, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सोनी, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, बद्री केदार उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, श्री केदार सभा के अध्यक्ष पं. राजकुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख ऊखीमठ पंकज शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य अमित मेंखडी, महा मंत्री अकिंत सेमवाल, संजय तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, केशव बहुगुणा, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिक तोमर, उप जिलाधिकारी कृष्णा त्रिपाठी, कर्नल अजय कोटियाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

खुदाई के बाद सड़क तुरंत दुरूस्त करें ब्लैकटॉप में न हो देरी-डीएम

0
खुदाई के बाद सड़क तुरंत दुरूस्त करें, ब्लैकटॉप में न हो देरी-डीएम

देहरादून में भूमिगत विद्युत परियोजनाओं को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में हुई बैठक में साफ निर्देश दिए गए कि पहले पुराने कार्य पूरे किए जाएं, उसके बाद ही नए प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।

बैठक में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड से जुड़े 13 प्रस्तावों की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि सभी चल रहे कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप तेज गति से पूरे किए जाएं, इसके लिए संसाधन बढ़ाकर डबल शिफ्ट में काम कराया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां खुदाई हो, वहां सड़क को तुरंत ठीक किया जाए और ब्लैकटॉप में किसी तरह की देरी न हो। कार्य पूरा होने के बाद थर्ड पार्टी निरीक्षण और लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी।

सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि खुदाई स्थलों पर बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। रात में की गई खुदाई को सुबह तक भरना जरूरी है, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अनुमति से अधिक रोड कटिंग, अधूरा कार्य छोड़ने या सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर जब्ती और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि आमजन को परेशानी होने पर संबंधित विभागों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है।

बैठक में यूपीसीएल के विभिन्न लॉट के अंतर्गत चल रहे और प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा हुई, जिनमें कई परियोजनाओं को सशर्त मंजूरी दी गई, जबकि कुछ प्रस्ताव तकनीकी कारणों से लंबित रहे।