Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 193

नागरिक कर्तव्य से लेकर महिलाओं के नेतृत्व में विकास, पीएम मोदी ने संसद में रखे 11 संकल्प

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोकसभा में संविधान पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए 11 संकल्प सामने रखे। इन संकल्पों में नागरिक कर्तव्य, परिवारवाद से मुक्ति, संविधान, महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर फोकस किया गया है। 

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बड़े गर्व के साथ लोकतंत्र के उत्सव को मनाने का अवसर है। संविधान के 75 वर्ष की यादगार यात्रा है। इसके मूल में हमारे संविधान निर्माताओं की दिव्य दृष्टि है। हम इसे आगे लेकर चल रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने 11 संकल्प भी सदन में रखे। इन संकल्पों में नागरिक कर्तव्यों से लेकर परिवारवाद से मुक्ति और महिलाओं के नेतृत्व में विकास पर फोकस किया गया है।

पीएम मोदी ने लोकसभा में क्या 11 संकल्प रखे-

  • चाहे नागरिक हो या सरकार हो सभी अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। 
  • हर क्षेत्र हर समाज को विकास का लाभ मिले, सबका साथ, सबका विकास हो।
  • भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो, भ्रष्टाचारी की सामाजिक स्वीकार्यता ना हो।
  • देश के कानून, नियम, परंपराओं के पालन में देश के नागरिकों में गर्व का भाव हो।
  • गुलामी की मानसिकता से मुक्ति हो, देश की विरासत पर गर्व हो।
  • देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिली।
  • संविधान का सम्मान हो, राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को हथियार न बनाया जाय।
  • संविधान की भावना के प्रति समर्पण रखते हुए, जिनको आरक्षण मिल रहा है वो न छीना जाए, धर्म के आधार पर आरक्षण की कोशिश पर रोक लगे।
  • महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मामले में भारत दुनिया में मिसाल बने।
  • राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास, ये विकास का मंत्र हो।
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत का देश सर्वोपरी हो।

विकसित भारत के रूप में मनाएंगे 2047
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन संकल्पों के साथ अगर हम सब मिलकर आगे बढ़ते हैं तो संविधान में ‘हम भारत के लोग’ की जो भावना है, उससे विकसित भारत का सपना पूरा होगा। मेरी देशवासियों के प्रति अपार श्रद्धा रही है। देश की युवा शक्ति के प्रति अपार श्रद्धा रही है। इसलिए देश 2047 में जब आजादी के सौ साल मनाएगा तो विकसित भारत के रूप में मनाएगा। हम इस संकल्प के साथ आगे बढ़ें। 

पीएम मोदी ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा- कुविचार, कुरीति, कुनीति इनकी परंपरा

0

लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ-साथ गांधी परिवार पर निशाना साधा। पीएम ने कहा- 1947 से 1952 इस देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी। एक अस्थायी व्यवस्था, एक सेलेक्टेड सरकार थी।  ये संविधान निर्माताओं का भी अपमान था।

लोकसभा में पीएम मोदी ने संविधान के 75 वर्ष के गौरवशाली यात्रा पर बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा- कांग्रेस के एक परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश के लंबे इतिहास में एक ही परिवार ने राज किया है। इस परिवार के कुविचार, कुरीति, कुनीति, इसकी परंपरा निरंतर चल रही है। हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा- 1947 से 1952 इस देश में चुनी हुई सरकार नहीं थी। एक अस्थायी व्यवस्था, एक सेलेक्टेड सरकार थी। चुनाव नहीं हुए थे। एक अंतरिम व्यवस्था के तौर पर खाका खड़ा हुआ था। 1952 के पहले राज्यसभा का गठन नहीं हुआ था। जनता का कोई आदेश नहीं हुआ था। अभी अभी तो संविधान निर्माताओं ने संविधान बनाया था। तब उन्होंने ऑर्डिनेंस कर के संविधान को बदला और किया क्या- अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला कर दिया गया। ये संविधान निर्माताओं का भी अपमान था। लेकिन वहां उनकी चली नहीं। बाद में जैसे ही मौका मिला, उन्होंने अभिव्यक्ति की आजादी का हथौड़ा मार दिया। वो जो संविधान सभा में नहीं करवा पाए, वो उन्होंने पीछे के दरवाजे से किया। जो चुनी हुई सरकार के नेता नहीं थे, उन्होंने ये किया।

निकायों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी

0

शनिवार को निकायों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी हो गई हैं। Nikay Election Uttarakhand Reservation बता दें कि, सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। वहीं, निदेशालय मेयर और अध्यक्षों के आरक्षण की अंतिम अधिूसचना जल्द जारी करेगा। 

देहरादून उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो चली है चुनाव की दस्तक के बाद प्रत्याशी अपने राजनैतिक आकाओं के दरबार में हज़ारी लगा चुके है निकाय चुनाव में कई नेताओं के अरमान आरक्षण जारी होने के बाद शनिवार शाम तक बदल गए लम्बे समय से ऋषिकेश, हल्द्वानी नगर निगम में चुनाव की तैयारी में जुटे नेताओं को जब आरक्षण का पता चला तो उनके चेहरे का नूर गायब रहा फिलहाल राजनैतिक गलियारों में कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदला देखा जा सकता है

शहरी विकास विभाग द्वारा निकाय चुनाव जारी सूची

नगर निगम, देहरादून: अनारक्षित
नगर निगम, ऋषिकेश: अनुसूचित जाति
नगर निगम, हरिद्वार: अन्य पिछड़ी जाति (महिला)
नगर निगम, रुड़की: महिला
नगर निगम, कोटद्वार: अनारक्षित
नगर निगम, श्रीनगर: अनारक्षित
नगर निगम रुद्रपुर: अनारक्षित
नगर निगम, काशीपुर: अनारक्षित
नगर निगम, हल्द्वानी: अन्य पिछड़ी जाति
नगर निगम, पिथौरागढ़: महिला
नगर निगम, अल्मोड़ा: महिला

नगर निगम ऋषिकेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित, नगर पालिका डोईवाला और मुनि की रेती सामान्य, रुद्रप्रयाग नगर पालिका और नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में अध्यक्ष सामान्य, नगर पंचायत गुप्तकाशी में एससी महिला, तिलवाड़ा में अन्य पिछड़ी जाति महिला और उखीमठ में महिला सीट घोषित। डोईवाला नगर पालिका सामान्य हुई। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष सीट पहली बार अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित हुई। नगर पंचायत तपोवन अन्य पिछड़ी जाति महिला व नगर पंचायत स्वर्ग आश्रम महिला आरक्षित के लिए छोषित। वहीं, खटीमा नगर पालिका सीट सामान्य और सितारगंज नगर पालिका अन्य पिछड़ी जाति की सीट घोषित हुई।

निकाय चुनाव आरक्षण ओबीसी कोटे में दो नगर निगम मेयर

0

देहरादून उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो चली है चुनाव की दस्तक के बाद प्रत्याशी अपने राजनैतिक आकाओं के दरबार में हज़ारी लगा चुके है सीट में आरक्षण को लेकर किसके हाथ बाजी लगी है इसका खुलासा आरक्षण होने के बाद तय होगा निकाय चुनाव में इस बार दावेदार अधिक होने से बीजेपी कांग्रेस दोनों ही राजनैतिक दलों के लिए जीत दर्ज करना टेडी खीर साबित होने जा रहा है

2018 के निकाय चुनाव में सभी निगम, पालिका व नगर पंचायतों में 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू था। इस बार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी की आबादी के हिसाब से सीटों का आरक्षण तय किया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण लगेगा।

वहीं, नगर पालिका मंगलौर (हरिद्वार) में सर्वाधिक 50 प्रतिशत और जसपुर (ऊधमसिंह नगर) में 45 प्रतिशत सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित होंगी। राज्य में 2018 के निकाय चुनाव में सभी निगम, पालिका व नगर पंचायतों में 14 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण लागू था। इस बार एकल सदस्यीय समर्पित आयोग ने ओबीसी की आबादी के हिसाब से सीटों का आरक्षण तय किया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आरक्षण लगेगा।

इस रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि 14 नगर पालिकाओं और 23 नगर पंचायतों में ओबीसी के हाथ एक भी सीट नहीं आएगी। नगर पालिका मंगलौर में ओबीसी की आबादी 67.73 होने के चलते यहां 20 में से 10 सीटें ओबीसी की होंगी। बाकी 10 अनारक्षित होंगी। नगर पालिका जसपुर में आबादी 63.52 प्रतिशत होने के चलते यहां 20 में से नौ सीटें ओबीसी की होंगी। 10 अनारक्षित और एक अनुसूचित जाति की होगी।

नगर निगम आरक्षण को लेकर दो नगर निगम मेयर पहली बार ओबीसी से आने जा रहे है आयोग ने अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के 11 नगर निगमों में से मेयर के दो पद ओबीसी करने की सिफारिश की है। बाकी आठ पद अनारक्षित, एक पद अनुसूचित जाति का होगा। नगर पालिकाओं में चेयरमैन के 45 में से 13 पद ओबीसी के होंगे। बाकी 25 पद अनारक्षित, छह पद अनुसूचित जाति और एक पद अनुसूचित जनजाति का होगा।

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे कब होगा चालू

0

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अगले तीन महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय घटकर दो घंटे रह जाएगा। फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय पांच से छह घंटे है।

दिल्ल्ली में इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2024 को संबोधित करते हुए गडकरी ने आगे कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण दो महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे के पूरा होने से दोनों महानगरों के बीच यात्रा का समय वर्तमान 24 घंटे से घटकर 12 घंटे रह जाने की उम्मीद है।

मंत्री ने यह भी बताया कि पराली जलाने की समस्या दो साल में हल हो जाएगी। क्योंकि सरकार 400 परियोजनाओं पर काम कर रही है, जो हर साल 200 लाख टन चावल के भूसे को वैकल्पिक ईंधन में बदल देंगी। 

गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय 36 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे पर काम कर रहा है। जिससे देश में लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, “भारत की लॉजिस्टिक्स लागत 14-16 प्रतिशत है, जबकि चीन में यह 8 प्रतिशत, अमेरिका और यूरोपीय संघ में 12 प्रतिशत है। हमारा लक्ष्य इसे दो वर्षों में 9 प्रतिशत तक लाना है।” 

मंत्री के अनुसार, इससे भारत के निर्यात में 1.5 गुना बढ़ोतरी होगी और हमें ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। भारत में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के बारे में गडकरी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। जहां खराब सड़कों, कानून के खराब क्रियान्वयन और शिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण प्रति वर्ष 5,00,000 दुर्घटनाओं में 1,78,000 मौतें होती हैं।

गडकरी ने माना, “पिछले 10 वर्षों में कड़ी मेहनत के बावजूद हम देश में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में सफल नहीं हुए हैं।” मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी ब्लैक स्पॉट को ठीक करने, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए बोली मानदंडों में बदलाव करने संबंधी उनके मंत्रालय की हालिया पहल से देश में दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में मदद मिलेगी।

अल्लू अर्जुन हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

0

पुष्पा 2′ की स्क्रीनिंग भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, अब मामले में उन्हें बड़ी राहत मिली है। अभिनेता को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। इस पूरे मामले पर अब फिल्म में उनकी को-स्टारर रश्मिका मंदाना की प्रतिक्रिया सामने आ गई है। अभिनेत्री ने घटना के लिए सिर्फ एक शख्स को जिम्मेदार ठहराए जाने पर हैरानी व्यक्त की है। 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा और गिरफ्तारी में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा, ‘कानून के सामने सभी समान हैं। कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई कर रही है।

अल्लू अर्जुन मामले पर फ़िल्मी सीन की तरह कहानी बदलती रही दिन भर गिरफ़्तारी की खबर से वायरल हुए अल्लू अर्जुन को देर शाम कोर्ट से जमानत मिल गई मामले पर कई फ़िल्मी एक्टर की अपनी अपनी राय देखने को मिली है पुरे मामले पर राजनैतिक रूप से दवाब की बातें भी उठंती रही हलाकि बाद में मुख्यमंत्री की तरफ से मामले को लेकर कानून अपनी तरह से काम कर रहा है ऐसे बयान देखने को मिले है पुष्पा 2 की धमाकेदार इंट्री के बाद से अल्लू अर्जुन लगातार सुर्खिया बटोर रहे है

पुष्पा’ के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

0

जानेमाने तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर यह कार्रवाई उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। अब थाने में उनसे पूछताछ की जाएगी। टीवी पर दिखाए गए दृश्यों में अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाते हुए दिखाया गया। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी 

पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

6 दिसंबर को अल्लू अर्जुन ने आखिरकार महिला की दुखद मौत पर बात की। एक्स पर माफी मांगने के बाद अभिनेता ने शनिवार को हैदराबाद में प्रेस मीट के दौरान इस बारे में बात की। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा, ‘हमें बेहद अफसोस है। हम वास्तव में नहीं जानते थे कि क्या हुआ। मैं 20 साल से ऐसा कर रहा हूं (शुरुआती दिन सिनेमाघरों में जाना)। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ।’ अल्लू अर्जुन ने दुखी परिवार के लिए 25 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की। उन्होंने घटना में घायल हुए 13 वर्षीय बेटे के इलाज का खर्च उठाने का भी वादा किया।

सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग को सीएम की मंजूरी

0

प्रदेश के दिव्यांग छात्रों को सिविल सेवा परीक्षा की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी। वहीं, जिलों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को मुफ्त उपकरण दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर इसकी घोषणा के बाद इसके प्रस्ताव को मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र हरिचांद गुरुचांद बंग विशाल सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 69.19 लाख, देहरादून में बलभद्र खलंगा मेले के आयोजन के लिए पांच लाख की वित्तीय स्वीकृति दी।

बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ के लिए चण्डाक मोटर मार्ग में उचित स्थान से एप्रोच रोड का निर्माण किए जाने, जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से सटे हुए अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग के सरकारी आवास को अन्यत्र शिफ्ट करते हुए जिला अस्पताल का विस्तार किए जाने, ध्वज जयंती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास कार्य किए जाने, तहसील मुख्यालय देवलस्थल में आयोजित होने वाले बाराबीसी महोत्सव के आयोजन के लिए पांच लाख का अनुदान दिए जाने को मंजूरी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार गंगा पर बने नए रेल पुल का लोकार्पण करेंगे

0

महाकुंभ के लिए हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करने शुक्रवार को प्रयागराज आ रहे पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को सीएम योगी प्रयागराज पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को शहर में होंगे। प्रधानमंत्री गंगापूजन कर महाकुंभ की शुरुआत करेंगे। साथ ही सात हजार करोड़ रुपये की निर्माण परियोजनाओं की सौगात देंगे।

उन्होंने महाकुंभ के मद्देनजर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वह संगम नोज भी पहुंचे जहां पीएम मोदी शुक्रवार को पूजन अर्चन करेंगे। उन्होंने यहां पीएम मोदी के भ्रमण की पूरी रूपरेखा को समझा और बिना बाधा कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए।

सीएम योगी ने मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, अक्षय वट, सरस्वती कूप, लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर वहां भी तैयारियों का जायजा लिया। लेटे हनुमान मंदिर में सीएम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन व दर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को पीएम मोदी प्रयागराज में उपस्थित रहेंगे और संगम नोज पर गंगा आरती व पूजन के साथ ही वह यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे।  

पत्नी से प्रताड़ित है स्क्वाड्रन लीडर सहकर्मी से अनैतिक संबंध

0

राजधानी लखनऊ में वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर ने अपनी सहायक लेखाकार पत्नी पर घरेलू हिंसा व अन्य कई फर्जी मुकदमे दर्ज कराकर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी पर सहकर्मी सहायक लेखाकार से भी अनैतिक संबंध होने का भी आरोप है। स्क्वाड्रन लीडर ने एसीपी गोमतीनगर से शिकायत की है। मूलरूप से आगरा के रहने वाले स्क्वाड्रन लीडर के मुताबिक 2016 में उनकी पोस्टिंग असम में थी। लखनऊ में पोस्टिंग चाहने के कारण उन्होंने मेट्रोमोनियल साइट के जरिये एक युवती से 26 फरवरी 2016 को कोर्ट मैरिज की थी।

स्क्वाड्रन लीडर ने बताया कि उनकी पत्नी सहकारी भूमि विकास बैंक में सहायक लेखाकार है। शादी के बाद स्क्वाड्रन लीडर की पोस्टिंग लखनऊ में हो गई थी। मगर, पत्नी कभी भी उनके साथ नहीं रही । वह कहीं और रहती थी। पड़ताल करने पर पता चला कि पत्नी के खाते में बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होता था। इस संबंध में पूछने पर वह टालमटोल करती रहती थी।

पंजाब में कराया ट्रांसफर 

स्क्वाड्रन लीडर ने बताया कि एक 2018 को उन्होंने अपना ट्रांसफर पंजाब करा लिया। तभी उन्हें गोमतीनगर थाने से सूचना मिली कि पत्नी ने उनके परिवार के खिलाफ घरेलू प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। इतना ही नहीं पत्नी ने उनकी नाम पर एक फर्जी एफिडेविट लगा दिया। 

सहकर्मी सहायक लेखाकार से अनैतिक संबंध

इसमें उनके माफी मांगने की बात लिखी थी। स्क्वाड्रन लीडर का आरोप है कि पत्नी के अपने सहकर्मी सहायक लेखाकार से अनैतिक संबंध भी हैं। दोनों एक साथ कई बार होटल में भी रुके हैं। एसीपी गोमतीनगर के मुताबिक शिकायत मिली है। मामले की तफ्तीश चल रही है।