Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 224

मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन

0
मुख्यमंत्री ने किया ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन

नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वो 17 दिन’ पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक ‘वो 17 दिन’ सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए और कहा कि 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन से ही बचाव अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण हो पाया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता और अनुभवों से भरी यह पुस्तक निश्चित ही पढ़ने योग्य है।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और पुस्तक के लेखक श्री राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहे।

Chaar Dham: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बनेगी देश की पहली टनल पार्किंग

0
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बनेगी देश की पहली टनल पार्किंग

देश की पहली टनल पार्किंग उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बनने जा रही है। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) को दोनों पार्किंग की डीपीआर तैयार करने का जिम्मा सौंपा है।

एनएचआईडीसीएल ने गंगोत्री में पार्किंग के लिए भूमि का चयन भी कर लिया है। वहीं, यमुनोत्री धाम के लिए दो स्थानों पर सर्वे चल रहा है। चारधाम यात्रा सहित सामरिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में दो टनल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन ने शासन को भेजा था।

शासन ने इसे आगे बढ़ाते हुए दोनों टनल पार्किंग के निर्माण की डीपीआर तैयार करने और एनओसी संबंधित प्रक्रिया के लिए एनएचआईडीसीएल को 77 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त की है।एनएचआईडीसीएल ने गंगोत्री में टनल पार्किंग के लिए धाम से करीब चार किमी पहले भूमि का चयन किया है।

वहीं, यमुनोत्री धाम में दो स्थानों पर जगह के लिए सर्वे किया जा रहा है। गंगोत्री धाम में प्रस्तावित पार्किंग इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि चारधाम यात्रा में तो यह उपयोगी साबित होगी ही, साथ ही भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बर्फबारी के दौरान सेना भी इस टनल पार्किंग का प्रयोग कर सकेगी।

जिला विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता विनीत रस्तोगी ने बताया, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 400-400 वाहनों की पार्किंग प्रस्तावित है। इसमें वाहन एक ओर से अंदर जाएंगे और दूसरी ओर से बाहर आएंगे। इन दोनों टनल पार्किंग के निर्माण से चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। पार्किंग बनने से करीब आठ हजार यात्री लाभान्वित होंगे।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बनने वालीं ये पार्किंग देश की पहली टनल पार्किंग होंगी। साथ ही गंगोत्री और यमुनोत्री के मास्टर प्लान के तहत दोनों पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इस कार्य को अपनी प्राथमिकता में रखा है।

फोटो, सियासत और मुंगेरी लाल के हसीन सपने! 

0

फोटो, सियासत और मुंगेरी लाल के हसीन सपने! 90 के दशक में टीवी सीरियल इतना लोकप्रिय हुआ करता था ठीक वैसे ही एक फोटो काफी वायरल हुई तो लोगो को याद आ गए मुंगेरीलाल के हसीन सपने

देहरादून बरसात के इस मौसम में उत्तराखंड की वादियां झक हरे रंग में तब्दील हो गई हैं। इंद्रदेव के रौद्र रूप के बावजूद खूबसूरत हरे पहाड़ों की तस्वीर देखते ही बनती है। 

वो कहावत है ना, कि सावन के अंधे को सब हरा ही हरा दिखता है। सत्ता के गलियारों के नारद बताते हैं, कहावत को पहाड़ी राज्य के कुछ नेताओं ने सीरियसली ले लिया है। तभी तो वो एक औपचारिक लम्हे की फोटो के बहाने बॉलीवुड तराने को याद कर रहे हैं…..’गाता रहे, मेरा दिल, तू ही मेरी मंजिल’….ऐसा कुछ। 

लेकिन जनाब इस पार्टी और यहां की राजनीति अलग है। यहां जो दिखता है वो दरअसल होता नहीं है। सालों पहले भारतीय टेलीविजन स्क्रीन पर एक सीरियल आया करता था। मुंगेरी लाल के हसीन सपने! मुंगेरी का रोल अदा करते थे मशहूर एक्टर रघुबीर यादव। कद में छोटे हैं जरूर लेकिन कलाकार बड़े हैं। मुंगेरी अपना काम-धाम छोड़कर दिन दहाड़े सपने देखने लगते था – वो भी एक से बढ़कर एक! 

वैसे सपनों का क्या है। आंखें बंद की और सपने शुरू! उत्तराखंड के मुंगेरी और उनके गुरु भी आजकल हरे भरे सपने देख रहे हैं। जो ताजा सपना देखा है, उसे याद करके खुश हो रहे हैं और “क्या पता” – “क्या पता” कहते हुए अपने कुर्तों की कलफ को बार बार निहार रहे हैं। 

अपना मुंगेरी भी टीवी वाले मुंगेरी की तरह ही है, मंझा हुआ कलाकार! अपने मुंगेरी के अंदर उनके दो गुरुओं ने खूब कोशिश के बाद हीलियम गैस भरी है। जो ऑक्सीजन से हल्की होती है लिहाजा जिसके अंदर भरें, वो उड़ने लगता है। राजनीति के खबरची बताते हैं, पूरे तीन से चार महीने लग गए, तब जाकर छोटे मुंगेरी के गुब्बारे में हवा भर पाई और वो उड़ पाया। दोनों गुरु अपने मुंगेरी के गर्म गैस वाले गुब्बारे को निहार ही रहे थे कि वो गुब्बारा तेजी से नीचे आने लगा। दरअसल उड़ तो गैस रही थी और मुंगेरी को लगा कि उड़ वो रहा है। ये ही तो खास बात है राजनीति हीलियम गैस की। 

ये पहली बार नहीं जब मुंगेरी को सपने में खो जाने दिया गया हो। एक बार पहले भी मुंगेरी को हेलीकॉप्टर से आनन फानन में बुलवाया गया था। सपना दिखाया गया, लेकिन तब आंख फड़क ही रही थी कि मुंगेरी को जोर का शोर सुनाई दिया और झटके से आंख खुली। एक युवा नेता के हाथों प्रदेश की कमान दी जा चुकी थी, जो अभी भी पिच पर धुआंधार बैटिंग कर रहा है। ..खैर तब बेचारा मुंगेरी अपना सा मुंह लेकर लौट गया। 

तब मुंगेरी को उसके कथित गुरुजी ने सपने दिखाए थे। इस बार फिर गुरुजी के साथ एक और सपने के सौदागर ने मुंगेरी को “ड्रीम जॉब” पाने का थका हारा फॉर्मूला बताया। फॉर्मूला भी वो, जिसको खुद कई बार आजमा चुके थे और हाथ लगा ठन ठन गोपाल। इस बार एक के साथ दो फ्री वाली स्कीम जैसी तिगड़ी के दूत गाते फिर रहे हैं, सपना सावन में देखा है और सुबह सुबह देखा है, तो बॉस इसलिए सच होगा, बाई गॉड पक्का! 

लेकिन इनकी बात पर सत्ता के गलियारों में चटखारे लिए जा रहें हैं। जो राजनीति की समझ रखते हैं उनको पता है – सपने तो सपने होते हैं। और फिर सावन के अंधे को हरा ही हरा भी तो दिखता है ना! 

फैशन शो ऐसी कैटवॉक हर कोई दबाता रहा ऊँगली

0
oplus_131074

देहरादून उम्मीद के पंख लगाने के लिए होसलो को उड़ान देनी पढ़ती है देहरादून में लम्बे समय से अपनी  पहचान को बेताब एक ऐसी कम्युनिएटी मचल रही थी जिनके अंदर जज्बा तो था लेकिन मंच नहीं मिल पाया जब मंच मिला तो हर कोई उनके जज्बे को सलाम करता नज़र आया देहरादून में लम्बे समय से अपनी पहचान को कभी सडको पर प्राइड के माध्यम से समय समय पर उजागर करने वाले ट्रांसजेंडर (टीजी) उपेक्षा का शिकार रहे है मंच मिला तो उनकी उम्मीदों को जैसे पंख लग गए

oplus_131074

मॉडल्स को अभी तक रैंप वाक करते सभी ने देखा होगा बड़े आयोजन फैशन शो के माध्यम से रैंप वाक पर सुन्दर मॉडल्स से आयोजन कर्ता सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने पर केंद्रित रहते है ऐसे में देहरादून के राजपुर रोड पर एक होटल में आयोजनकर्ता ने ऐसे फैशन शो से दून वासियो का ध्यान केंद्रित किया भारी भीड़ होने से सिमित समय में फैशन शो किये जाने से  आयोजनकर्ता कभी प्रभावित हुए है ऐसे आयोजन भविष्य में अच्छा रेस्पॉन्स दे सकते है

oplus_131074

देहरादून में चर्चा का विषय बना ट्रांसजेंडर (टीजी) का एक होटल में फैशन शो एक नयी तरफ का दून वासियो के लिए प्रयोग रहा रविवार को इसका आयोजन हुआ तो देहरादून से लेकर उत्तराखंड के हर ज़िले से पहचे ट्रांसजेंडर (टीजी) अपनी अपनी फैशन शो में कैटवॉक से दर्शको को आकर्षित करने में कामयाब रहे है ट्रांसजेंडर (टीजी) को एक मंच पर लाने के लिए देहरादून की अदिति शर्मा जो एक ट्रांसजेंडर (टीजी) और ऐसे आयोजन करने वाली प्रिया गुलाटी उनकी भूमिका काफी अहम् रही है 

MLA के खिलाफ प्रभावित लोगो की नाराजगी

0

देहरादून बारिश से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के बाद उत्तराखंड में नदी किनारे रहने वालो पर खतरा बना हुआ है बरसात के चलते उत्तराखंड में काफी जगह रास्ते बंद है जबकि कुछ जगह पर रास्तों को खोले जाने में अफसरों की टीम सहित बीआरओ जुटा हुआ है

उत्तराखंड में प्रभावित लोगो के बीच सरकार से लेकर विपक्ष पहुंच बनाकर पहुंचा है जिससे उम्मीद अधिक बन गई है राज्य में कई जगह पर राहत पाने वाले लोगो के बीच विधायक को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है ऐसे में जनता के चुने हुए विधायक उनके बीच पहुंच बना पाने में कामयाब नहीं है ऐसी बातें इसी तरफ इशारा करती देखी जा सकती है

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान बिशनपुर, नेताला, हेल्कुगाड़ व सुनगर के पास भू-स्खलन व मलबा आने के कारण अवरुद्ध हुआ है।  बीआरओ की मशीनरी द्वारा मार्ग को सुचारु करने का कार्य जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सोमवार यानी आज तेज बारिश के आसार हैं।

केदारनाथ उपचुनाव: केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजा पत्र कब होगा चुनाव

0

देहरादून Kedarnath by Election उत्तराखंड केदारनाथ उपचुनाव में राजनैतिक दलों की नजर बनी हुई है उपचुनाव को लेकर कांग्रेस हरिद्वार से केदार संकल्प यात्रा पिछले दिनों निकाल कर उपचुनाव का बिगुल बजा चुकी है बीजेपी केदारनाथ उपचुनाव में किसको टिकट देगी इस पर नजरे बनी है।

केदारनाथ चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी सरकार से लेकर पार्टी संगठन पूरी कोशिश करेगा उपचुनाव में जीत दर्ज कर पिछले चुनाव की हार का हिसाब बराबर किया जा सके बद्रीनाथ और मंगलौर दोनों जगह बीजेपी चुनाव हार गई थी सरकार के लिए चुनाव में जीत दर्ज करना अपनी प्रतिष्ठा को बचाने जैसा होगा

भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश उपचुनाव के साथ उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर उपचुनाव करवाया जा सकता है

राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के भवनों में लगेंगे सोलर पैनलः डॉ. धन सिंह रावत

0
राजकीय उच्च शिक्षण संस्थानों के भवनों में लगेंगे सोलर पैनलः डॉ. धन सिंह रावत

महाविद्यालयों में छात्रों के लिये संचालित होंगी अतिरिक्त कक्षाएं

कहा, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालय परिसरों में छात्र-छात्राओं मिलेगी सभी सुविधाएं

सूबे के सभी राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं उनके परिसरों के भवनों में सोलर पैनल लगाये जायेंगे ताकि बिजली पर आने वाले खर्च को कम कर उसका सदुपयोग अध्ययन संबंधित कार्यों एवं छात्रहित में किया जायेगा। उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया में समस्याओं को देखते हुये महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जायेंगी। इसके अलावा सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को एनएसी (NAC) एवं एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये गये हैं।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने ग्रीन कैंपस की अवधरणा को धरातल पर उतारने के लिये सभी राजकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं उनके परिसरों में सोलर पैनल लगाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके लिए उन्होंने उच्च शिक्षण संस्थानों का शीघ्र सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों में सोलर रूफटॉप स्थापित कर इको फ्रेंडली बनाया जायेगा। जिससे विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बिजली के बिल को कम से कम कर उसका सदुपयोग शिक्षण संबंधी कार्यों एवं छत्रहित में किया जायेगा।

डॉ. रावत ने समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक व परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को शीघ्र दूर करने की बात कही। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में कोई दिक्कते नहीं आयेगी, इसके लिये महाविद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जायेगा। विभागीय मंत्री ने उच्च शिक्षा में क्वालिटी एजुकेशन को बढ़ावा देने को लेकर सभी राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को नैक एवं एनआईआरएफ रैंकिंग के लिये अनिवार्य रूप से आवेदन करने के निर्देश विभगाय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रैंकिंग में सूबे के सभी शिक्षण संस्थानों को प्रतिभाग करना जरूरी है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर किया जा सके। डॉ. रावत ने प्रत्येक राजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसरों में फर्नीचर, खेल सामग्री, कम्प्यूटर, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, प्रयोगशाला व आवश्यक उपकरण, विद्युत, पेयजल व्यवस्था व शौचालय आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये ताकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में कोई समस्या न आये।

बैठक में उपाध्यक्ष राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति डॉ. देवेंद्र भसीन, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगोली, रूसा सलाहकार प्रो एम एस एम रावत, के डी पुरोहित, अपर सचिव आशीष श्रीवास्तव, व्योमकेश दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम धामी की अपील, तिरंगे के साथ जरूर अपलोड करें सेल्फी

0

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 112वीं संस्करण सुना। इस दाैरान गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री भी माैजूद रहे। 

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के जन-जन से पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी https://harghartiranga.com/ पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने का आग्रह किया है। सभी प्रदेशवासी इस मुहिम का हिस्सा बनें और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी जरूर अपलोड करें।

बूढ़ा केदार की घटना पर भाजपा ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों मे जुटने का आह्वान

0
बूढ़ा केदार की घटना पर भाजपा ने जताया दुख, कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों मे जुटने का आह्वान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टिहरी के बूढ़ा केदार क्षेत्र में आपदा से हुई मौतों पर दुख जताते हुए कहा कि राज्य भर में आपदा पीड़ितों की मदद के लिए संगठन सरकार के साथ समन्वय से कार्य कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को राहत एवं बचाव कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग करने के निर्देश दिये।

भट्ट ने भारी बरसात से टिहरी, उत्तरकाशी एवं रुद्रप्रयाग समेत देवभूमि में आई आपदा और आम लोगों को हुई जन धन की हानि को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । साथ ही ईश्वर से मृतकों की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बूढ़ा केदार में घटना स्थल का निरीक्षण किया है और बचाव एवं राहत कार्यों को तेज करने के आवश्यक निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। उन्होंने बताया कि समूचा प्रशासन एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम के साथ सभी जिलों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने में लगा हुआ है ।

श्री भट्ट ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में आपदा की घटनाओं के पीड़ितों की मदद में जुटने के निर्देश दिए। जिसके लिए सभी को पुलिस प्रशासन एवं आपदा टीम से समन्वय बनाकर काम करना है । आपदा प्रभावितों को सरकार के माध्यम से मिलने वाली मदद के अतिरिक्त हमारी कोशिश होनी चाहिए कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक स्तर पर खाद्यान, निवास या अन्य जरूरत की चीजे उन्हें उपलब्ध हों । साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुनिश्चित करने को कहा कि रास्ता बंद होने की स्थिति में प्रभावित श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत न हो।

उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष में नेताओं से भी आग्रह किया कि आपदाकाल में सभी को राजनीति से ऊपर उठकर, एकजुटता से पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपदा प्रबंध तंत्र, जनता के सहयोग से संपूर्ण क्षमता से प्राकृतिक आपदा का सामना करने में लगा हुआ है । ऐसे में राजनैतिक लाभ के लिए अनावश्यक बयानबाजी करने से सभी को बचना चाहिए। ताकि आम लोगों एवं आपदा एजेंसियों का मनोबल प्रभावित नहीं हो। लिहाजा सभी को राजनैतिक कार्यकर्ता के बजाय सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन करना चाहिए ताकि नुकसान को कम से कम करने में सफल हों ।

ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मनु भाकर

0
ओलंपिक में शूटिंग में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला मनु भाकर

मनु भाकर ने रविवार 28 जुलाई को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। हरियाणा की 22 साल की इस निशानेबाज ने चेटरौक्स शूटिंग सेंटर में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद इन खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। टोक्यो में दिल टूटने के तीन साल बाद भारत की इस सबसे प्रसिद्ध और प्रतिभाशाली निशानेबाजों में से एक ने अपने सपनों को पूरा किया और देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने जबरदस्त वापसी की और कांस्य पदक अपने नाम किया। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण और रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो खिलाड़ियों ने जीता। जिन 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक और किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

मनु भाकर क्वालिफिकेशन राउंड में भी तीसरे स्थान पर रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने शूटिंग में भारत के पदक के 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था। यह शूटिंग में भारत का पांचवां पदक है। मनु से पहले चारों एथलीट्स पुरुष थे। वह राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अभिनव बिंद्रा, गगन नारंग और विजय कुमार के क्लब में शामिल हो गईं।

महज नौ माह पहले तक मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल की भारतीय टीम में भी शामिल नहीं थीं। बीते वर्ष वह हांगझोऊ एशियाई खेलों में खेलीं, लेकिन इस इवेंट की टीम में नहीं थीं। यह वह इवेंट है जो उनके दिल के सबसे करीब है। एशियाड से पहले मनु भाकर ने पिछले सारे विवादों को भुलाकर कोच जसपाल राणा का हाथा थामा तो इसकी एक वजह 10 मीटर एयर पिस्टल में वापस प्रभुत्व स्थापित करना था। एशियाड के बाद मनु का समर्पण और जसपाल का साथ काम आया। मनु ने न सिर्फ 10 मीटर एयर पिस्टल की ओलंपिक टीम में जगह बनाई बल्कि शनिवार को क्वालिफाइंग दौर में 580 का विश्वस्तरीय स्कोर कर तीसरे स्थान पर रहते हुए इस इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई।