Home Blog Page 223

बंगाली समाज को लेकर बीजेपी विधायक ने प्रकट किया खेद

0

देहरादून उत्तराखंड में बंगाली समाज को लेकर बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान के बयान को गलत तरह से पेश किया गया है बीजेपी विधायक की तरफ से जारी किए गए मीडिया बयान में कहा गया उनके द्वारा बंगाली समाज की नमो शुद्ध जाति को लेकर कोई भी गलत बयान कभी नही दिया

मीडिया में उनके बयान को लेकर बंगाली समाज की भावनाएं अगर आहत हुई है तो उसके लिए वो बंगाली समाज से खेद प्रकट करते है बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा बीजेपी सभी वर्ग के विकास से लेकर उनको हर संभव सहायता और समान विकास की पक्षधर रही है

आपको बता दे पिछले दिनों कई मीडिया खबरों में बीजेपी विधायक के बयान को गलत तरह से प्रस्तुत करते हुए बंगाली समाज की भावनाएं आहत की गई थी जबकि भावनाएं आहत होने को लेकर उनके द्वारा कोई भी ऐसी बात किए जाने का मकसद नहीं था कुछ दिनों से लागतार बंगाली समाज को लेकर उनकी जाति के विषय को बेवजह मुद्दा बनाकर प्रस्तुत किया जा रहा है जो गलत है

बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मीडिया को जारी किए गए बयान को लेकर अपनी राजनैतिक सोच को सकारात्मक रूप में सामने रखा गया है जबकि इस मामले पर कुछ लोगो द्वारा राजनैतिक मुद्दा बनाकर उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है

सड़को पर जाम झलकते शराबियों का सुरूर उतारती पुलिस

0

देहरादून शाम ढलते ही मयखाने बन जाने वाली स्ट्रीट अब पुलिस निशाने पर बनी हुई है जाम झलकते लोगो पर पुलिस लगातार करवाही को अंजाम देकर शराब का नशा उतार रही है देहरादून पुलिस की एक सप्ताह से लगातार ऐसी स्ट्रीट को जाम झलकते लोगो पर करवाही कर रही है जो सड़को पर शराब का सेवन करते है

सार्वजनिक स्थान पर जाम टकराने वालो का दून पुलिस ने उतारा सुरूर शहर से देहात तक शराबियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का अभियान

विगत 02 दिनों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर व सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वाले 453 व्यक्तियों को पुलिस लायी थाने

थाने पर सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 1,30,250/- रु० के किये चालान, दी सख्त हिदायत

जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विगत 02 दिनों में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 453 व्यक्तियों को संबंधित थानों पर लाकर उनका पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 1,30,250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी।

दीपक रावत बने सीएम सचिव आईएएस पीसीएस तबादले

0

देहरादून उत्तराखंड आईएएस पीसीएस अफसरों की तबादला सूची से एक बार फिर बड़े पैमाने पर राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने कई जिलों के डीएम से लेकर अफसरों को चलता किया गया है कुछ अफसरों के पर कतरे गए है तो कुछ को जिलों से लेकर सीएम ने अपनी गुड बुक में शामिल किया गया है

कुमायूं आयुक्त दीपक रावत का तबादला करते हुए उनको अब उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नए सचिव के रूप में लाया गया है सचिव सीएम को हटा दिया गया है

देहरादून जिले की डीएम सोनिका, पिथौरगढ डीएम रीना जोशी,बागेश्वर डीएम,चमोली डीएम, हरिद्वार डीएम सहित कई जिलों में पीसीएस अफसरों को बदला गया है पिछले कई दिनों से अफसरों की तबादला सूची को लेकर कयास लगाए जा रहे थे

उत्तराखंड में ओवर रेटिंग शराब नहीं बेच पाएंगे कारोबारी

0

सीएम धामी के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पूरे प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड

स्टाक रजिस्ट्रर मेंटेन और ओरवरेटिंग की शिकायत सही पाए जाने पर दुकानें होंगी सीज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे।

जिस पर टीम ने मंगलवार को पिथोरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधम सिंह नगर, चंपावत, हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जनपद में छापेमारी अभियान चला रही है।

सीएम धामी के सख्त निर्देश हैं कि यदि दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिलती है और स्टॉक और बिक्री रजिस्ट्रर मेंटेन नहीं मिलता तो दुकानों को सीज किया जाए। प्रदेश में ओवररेटिंग और शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को समय-समय पर अभियान चलाने और तस्करी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी नेता के वाइट कुर्ते पर लगे विधवा महिला से बलात्कार के दाग पद से हटाए गए

0

देहरादून नेतागिरी में सफेद कुर्ते पर ऐसे दाग लगे है बीजेपी को उत्तराखंड में शर्मशार कर दिया है नेता की करतूत से हर कोई चर्चा कर रहा है विधवा महिला लालकुआं दुग्ध संघ में कॉन्टेक्ट बेस पर काम करती है महिला ने होटल में बुलाकर गलत काम को अंजाम देने के आरोप लगाए है पुलिस ने छेड़छाड़ बलात्कार सहित जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है

विधवा महिला से दुष्कर्म मामले पर बीजेपी नेता लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर बड़ी करवाही को अंजाम दिया गया है मुकेश बोरा को पद से हटा दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द गिरफ्तारी होना तय है

उत्तराखंड में महिला अपराध को लेकर बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर आरोपियों को नही छोड़ रही है पुलिस को कानूनी रूप से करवाही करते हुए जनता में कड़ा संदेश दिया जा रहा है राज्य में पहली बार बड़ी करवाही को अंजाम देकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार कड़क संदेश दे रही है

ऊंची पहुंच का रसूख भी बोरा को नहीं बचा सका है कई बड़े नेताओं के साथ बोरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है जो बताने के लिए काफी है उसका रसूख बड़ा था लेकिन धामी सरकार का साफ संदेश मुकदमा दर्ज होने से लेकर पद से हटाए जाने तक जारी रहा जिसका जनता में सुरक्षित महिला प्रदेश की तस्वीर को बताता है

देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मामले पर विधवा महिला ने आरोप लगाए थे अध्यक्ष ने नौकरी परमानेंट किए जाने को लेकर कई बार विधवा महिला के साथ बलात्कार किया था लेकिन महिला परमानेंट नही हुई

महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुकेश बोरा सहित उसके चालक पर कमल बेलवाल के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी नैनीताल जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने मामले पर बलात्कार किया जाने का मुकदमा दर्ज किया है

मामले पर सियासत होने से पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है बीजेपी नेता लालकुवा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित चालक कमल बेलवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है समाचार लिखे जाने तक बीजेपी से नेता को नहीं निकाला गया था

Haridwar Big Robbery jewellry Showroom बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम लूटी

0

हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया।Haridwar Big Robbery jewellry Showroom हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाएं। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।

हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम लूटी पुलिस विभाग में रविवार को हुई लूट की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है जिला पुलिस मामले का खुलासा किये जाने में जुटी हुई है रविवार को दोपहर अचानक दिन दहाड़े एक ज्वैलर्स शोरूम में बदमाश घुसे जिसके बाद वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए फरार हो गए।

उत्तराखंड में बीजेपी शर्मसार बलात्कारी बीजेपी कर रही बहार

0

दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है सल्ट विधानसभा में मामला कई दिनों तक चर्चा में बना रहा मीडिया से लेकर विपक्ष ने मामले को उठाया तब जाकर आरोपी बीजेपी मंडल अध्यक्ष की गिरफ़्तारी हुई है एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। रानीखेत ज़िले में मामला काफी तूल पकड़ा नज़र आया है जिसका नुकसान आने वाले दिनों में लोकल इलेक्शन पर देखा जा सकता है

दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड में बीजेपी के कई नेता इन दिनों अचानक महिला अपराध से लेकर योन शोषण मामलों पर बीजेपी की फजीहत करवा रहे है उत्तराखंड में विपक्षी पार्टी मामले को जनता के बीच उठाकर सियासत का फायदा ले रही है लेकिन बीजेपी के पास बलात्कार के आरोपियों पर कारवाही किये जाने के आलावा कोई विकल्प नहीं है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई घटना पर जताया दुख

0

उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ दुखी हैं। इस घटना से मां बाप भी सोचेंगे कि बेटी को डॉक्टर बनाएं या न बनाएं। जब ये बात सोचते हैं तो दिल विचलित होता है। 

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उन्होंने परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण किया।। इस दाैरान उपराष्ट्रपति ने कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई घटना पर दुख जताया।

उन्होंने कहा जिस बच्ची ने डॉक्टर बन कर हमारे शरीर को बचाने की कोशिश की उसके ही शरीर को तार-तार कर दिया। मैं आपके दुख में अपनी भागेदारी प्रकट करने आया हूं।

मुख्य सेवक धामी का वंदन चेहरों में झलकी मुस्कान

0

चम्पावत राजा अगर जनता के बीच जाकर सरकार का फीडबैक ले रहा है तो समझ जायो सरकार के काम पर बराबर नज़र है जनता क्या सोच रही है इसका आकलन अगर राजा अपनी विधानसभा में करता हुए देखा जाएं तो समझ लीजिये वो हर काम पर अपनी नज़र बना कर रखे हुए है अपनी विधानसभा चम्पवात में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नज़र बनाये हुए है नतीजा जनता के चेहरों पर मुस्कान और हाथ जोड़ कर वंदन करते मुख्य सेवक अस्पताल से लेकर हर जगह पर फीडबैक लेते नज़र आए

जनता से लेकर पार्टी वर्कर के बीच धामी को पसदं करने वाले उनके काम की तारीफ कर रहे है आदर्श चम्पवात पर वर्क आउट करती धामी की टीम बेहतर काम कर रही है तस्वीरों से अंदाज लगाया जा सकता है धामी के काम पर जनता की मुस्कान बेहतर फील गुड का इशारा है अस्पताल से लेकर छोटे बड़े हर वयक्ति से धामी मिलते रहते है

जनपद में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के उद्देश्य से जिला अस्पताल चंपावत में मुख्यमंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण कर दिया है जनता के लिए हेल्थ सिस्टम बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहता है धामी सरकार अपने विजन के अनुरूप आगे बढ़ रही है जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेंगी

ये खबर भी पढ़े: चंपावत में टिफिन संवाद सरकार का फीडबैक फीलगुड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 5 करोड़ 18 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श जनपद बनने की ओर जिला चंपावत तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी वही आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना भी एक कदम और अग्रसित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल लगातार आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल बन रहा है। सीटी स्कैन मशीन संचालित होने के बाद जनपद के मरीजों को बाहरी जनपदों के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा अपने ही जिले में प्राप्त होगी। उन्होंने कहा की जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है तथा जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है, उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कहीं अन्यंत्र नहीं जाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा जनपद में क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र में पलायन रुकेगा एवं सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

चंपावत में टिफिन संवाद सरकार का फीडबैक फीलगुड

0

चंपावत में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संवाद किया। Champwat Vidhansabha Cm Pushkar Singh Dhami feedback feelgood इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों व संगठनात्मक विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार के साथ सहभोज सदैव ही विशेष क्षण होता है।

धामी को अपने बीच पाकर हर चेहरा मुस्कान से भरा था अपनी विधानसभा में जनता से लेकर बीजेपी वर्कर के साथ धामी ने विकास कार्यो से लेकर संगठनात्मक विषयों पर लम्बी चर्चा करते हुए सरकार का फीडबैक भी लिया है आदर्श चम्पावत बनाये जाने को लेकर सरकार बेहतर काम कर रही है ऐसी जानकारी चम्पावत में मिले फीडबैक के रूप में नज़र आई है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में जनता से मिले फीडबैक पर सरकार का विजन भी धामी ने पार्टी कार्यकर्ता के बीच रखते हुए सरकार के काम काज का क्या प्रभाव जनता के बीच नज़र आ रहा है इसको भी धामी ने पाने संवाद माध्यम से जाना है ऐसे में धामी संवाद के माध्यम से फील गुड सरकार के मिले अनुभव से खासे उत्साहित नज़र आये है