चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव 3 सितंबर को होंगे। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 26 और 27 अगस्त है।
चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 12 रिक्त सीटों के लिए चुनाव का एलान, 3 सितंबर को होगा मतदान राज्यसभा चुनाव के लिए 12 सीट पर मतदान से लेकर चुनावी आगाज का कार्यक्रम जारी किया जा चूका है ऐसे में उत्तर प्रदेश से लेकर हर राजनीती की समझ रखने वाले की नज़र चुनाव पर रहेगी बीजेपी के लिए चुनाव में जीत दर्ज करना बेहद आवश्यक है ऐसे समय में चुनाव हो रहा है जब सियासत का समीकरण कुछ भी कर सकता है
रुद्रप्रयाग श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को पुनः संचालित करने के लिए सोनप्रयाग में बाधित सड़क मार्ग को खोलने के लिए कार्य शुरू
लगातार मॉनिटरिंग और ग्राउंड जीरो पर मुख्यमंत्री धामी के बार-बार जाने से कार्यों में आई तेज़ी
श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को विषम कठिन परिस्थितियों में बाधित यात्रा मार्ग को खोलने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है
केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु कर दिया गया है सुचारू
विगत दिन मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारघाटी में 31 जुलाई को आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए थे तथा क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पैदल यात्रा मार्ग में अवरुद्ध यात्रा मार्ग को तत्परता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग निर्भय सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड के बीच जो डेढ मीटर राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे खोलने के लिए पोकलैंड मशीन के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सोनप्रयाग पुल के पास जो सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी उसका पुश्ता निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण ने अवगत कराया है कि केदारनाथ पैदल मार्ग कई स्थानों से क्षतिग्रस्त हो गया है तथा लगभग 15 स्थान ऐसे हैं जहां पैदल सड़क मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के लिए मजदूरों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों द्वारा क्षतिग्रस्त केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग को खोलने के लिए कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है किन्तु मौसम साथ न देने के कारण मजदूरों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्य निरंतर नहीं हो पा रहा है।
बाजपुर में एक शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय की पूर्व छात्रा निकाली। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्रा को हरिद्वार से पकड़ा है।बाजपुर में एक शिक्षिका की आपत्तिजनक एडिटेड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाली कोई और नहीं बल्कि विद्यालय की पूर्व छात्रा निकाली।
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी छात्रा को हरिद्वार से पकड़ा है। युवती ने शिक्षिका पर पढ़ाई के दौरान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 41 का नोटिस देकर पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया।
शुक्रवार को मुख्य मार्ग स्थित एक कॉलेज के प्रबंध कमेटी की बैठक हुई थी। इस दौरान कहा गया था कि एक शिक्षिका की 28 और 30 जुलाई को आपत्तिजनक फोटो वायरल की गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर सौंपी थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पहुंचे। उनके चेहरे पर बेटी की जीत की खुशी साफतौर पर झलक रही थी। उनके माता-पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है। मनु की मां सुमेधा भाकर ने कहा, मनु के लिए जो लोगों का अत्यधिक प्रेम है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूं। Read More
मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ। मनु ने कहा ‘बेहद खुशी है इतना प्यार मिल रहा हैं।’ फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों का जोरदार स्वागत किया। वहीं, कुछ फैंस को मनु के साथ सेल्फी लेने का भी मौका मिला। दिल्ली में उनके स्वागत को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा
सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर आर्मी द्वारा केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए जो पैदल पुल तैयार किया गया था वह लगातार भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि 210 लोगों का पैदल मार्ग रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन पुल बहने से अब समस्या खड़ी हो गई है।
केदारनाथ धाम में मौसम खराब है। विजिबिलिटी बाधित होने के चलते हेली सेवाओं से अब तक रेस्क्यू शुरू नहीं किया जा सका है। वहीं, विपरीत परिस्थितियों के बीच पैदल मार्ग से रेस्क्यू अभियान जारी है। आज केदारनाथ से 231 लोगों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचा दिया है।
वहीं, 516 लोग जंगलचट्टी पहुंच गए। केदारनाथ धाम में अब भी डेढ़ हजार से अधिक लोग मौजूद हैं, जिसमें कुछ यात्री शामिल हैं। वहीं, अब तक 12 हजार यात्रियों को निकाला गया है। पहले चरण में 231 लोगों को केदारनाथ से छानी कैंप पहुंचने के बाद रेस्क्यू दल के जवानों ने भूस्खलन प्रभावित लिंचोली से गौरीकुंड पहुंचाया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है। सीएम ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में तिरंगा फहराने को लेकर चिट्ठी लिखी है। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी। अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद है ऐसे में 15 अगस्त को दिल्ली में झंडा को फहराएगा इसको लेकर केजरीवाल ने पत्र लिख कर नाम बताया है मंत्री आतिशी तिरंगा फहराएंगी।
देहरादून उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल अक्तूबर से नवंबर के बीच आयोजित होंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखाआर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद यह जानकारी दी थी। राज्य में अभी तक खेल नहीं हो सके है हर साल विभाग तैयारी करता है लेकिन खेल नहीं होते
उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है, जो कि पूरे राज्य के लिए हर्ष की बात है। राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलने से देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से भी जाना जाएगा। कहा, 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है, जिसकी तैयारियों के संदर्भ में भी विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
गैरसैंण विधानसभा सत्र में स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट बिना विलंब पटल पर आना चाहिए। खेल मंत्री ने बताया, स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी एक्ट आने के बाद हमारे लिए स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी खोलने में काफी आसानी हो जाएगी। राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के समय ही प्रधानमंत्री द्वारा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का भी शिलान्यास किया जाएगा।
मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर पंकज यादव मुठभेड़ में ढेर मथुरा में यूपी एसटीएफ की टीम ने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर पंकज यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पंकज पर एक लाख का इनाम था। उस पर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। मथुरा के फराह थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ के साथ यह मुठभेड़ हुई।
मथुरा में माफिया मुख्तार अंसारी के एक लाख के इनामी शार्प शूटर पंकज यादव को बुधवार सुबह यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मथुरा के सारे थाना इलाके में बुधवार सुबह यह मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि पंकज यादव के साथ एक और बदमाश था। वह भागने में सफल रहा।
कुख्यात अपराधी पंकज यादव उर्फ नखड़ू पुत्र राम प्रवेश यादव निवासी ताहिरापुर, रानीपुर, मऊ के ऊपर दो दर्जन से अधिक हत्या एवं अन्य संगीन मुकदमे दर्ज थे। पंकज यादव पर मऊ के चर्चित मन्ना सिंह हत्याकांड के गवाह रामसिंह और उनकी सुरक्षा में चल रहे आरक्षी सतीश कुमार की हत्या का आरोप है।
देहरादून उत्तराखंड में सियासत की तस्वीर फोटो से पता चल रही है कोई दिल्ली जाकर फोटो में बना हुआ है तो कोई पहाड़ पर जाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की तस्वीरो को लेकर सोशल मीडिया भरा रहा।
मंगलवार का दिन उत्तराखंड में आपदा में सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी की तस्वीरें भी आपदा प्रभावित एरिया में कैसे सरकार काम करती है उसकी बानगी भर बताने के लिए काफी थी उम्मीद से लबरेज धामी ने केदारनाथ आपदा में जिस तरह वर्क आउट किया उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
हरीश रावत से लेकर विपक्ष सरकार के काम को बेहतर बता रहा है ऐसा सियासत में जरुरी है अच्छा काम होगा तो उसकी तारीफ किया जाना एक स्वस्थ परम्परा का परिचायक है केदारनाथ में आपदा रेस्क्यू सफल करने वाले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तीर्थ यात्रियों से लेकर हर दिल अजीज बनकर उभर गए है।
मंगलवार के दिन एक तस्वीर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास से सामने आई कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मिले उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश नेताओं के लिए हरीश रावत संग धामी फोटो काफी असहज करने वाली है लेकिन कहा जाता है सियासत में जब फोटो फोटो खेला जा रहा है तब ऐसी तस्वीरें बताने के लिए काफी है।
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सबको साथ लेकर चलते है फिलहाल फोटो फोटो खेलने का दौरा उत्तराखंड में लम्बा चलेगा ऐसी खबरे सियासत के माझे हुए खिलाडी बंद कमरों से कर रहे है बरहाल हरीश रावत की उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ फोटो कांग्रेस को बैचेन जरूर कर दिया है।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से फोटो पर सोशल मीडिया से कई तरह की बातो को बल दिया जा रहा है सियासत के जानकर ऐसी फोटो को लेकर चर्चा कर रहे है अफसरों से लेकर सरकारी दफ्तर सहित मीडिया जगत में फोटो फोटो खेला चर्चा का विषय बन गया है।
नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रयास करते हुए अपने पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरुआत की।
नीरज ग्रुप बी के क्वालिफिकेशन में सबसे पहले शुरुआत करने आए और उन्होंने अपना इस सत्र का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर का थ्रो किया जो 84 मीटर के स्वत: क्वालिफिकेशन से काफी अधिक था।नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है।
नीरज के अलावा पाकिस्तान के उनके प्रतिद्वंद्वी अरशद नदीम ने भी पहले ही प्रयास में कमाल का प्रदर्शन किया और 86.59 मीटर का थ्रो कर स्वतः फाइनल के लिए क्वलिफाई कर लिया। नीरज की तरह अरशद का भी यह सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो था। नीरज ने ग्रुप ए और बी दोनों में शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज ने 87.58 मीटर के प्रयास के साथ टोक्यो ओलंपिक का स्वर्ण पदक जीता था। फाइनल मुकाबला आठ अगस्त को भारतीय समयानुसार देर रात 11.50 बजे से होगा। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
पीटर्स ने पहले प्रयास में 88.63 का थ्रो फेंक और वह ग्रुप बी से सीधे क्वालिफाई करने वाले तीसरे एथलीट रहे।नीरज पहले प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एथलीट रहे थे। पहले प्रयास में फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई करने के बाद नीरज और अरशद ने क्वालिफिकेशन में आगे हिस्सा नहीं लेने का निर्णय लिया और वे अन्य प्रयास में भाला फेंकने नहीं आए।