Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 209

Raksha Bandhan 2024 राखी टाइम भाई की कलाई पर बहनों का प्यार

0

Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat, Bhadra Time: रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार सोमवार को है। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व होता है।

रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजारों में राखियों से लेकर मिठाई की दुकानों पर रविवार को खासा भीड़ रही सोमवार को रक्षा बंधन का पर्व दोपहर 1:30 से रात 9:30 तक मनाया जाएगा

रक्षा बंधन पर्व को लेकर कई तरह की बाते कही जाती है रक्षा कवच का अपना अलग महत्व है राखी पर्व को लेकर दूर दराज रहने वाली महिलाएं भाई को राखी के लिए बसों में सफर करती नजर आई जिस कारण बसों में काफी अधिक भीड़ नजर आई

वैदिक पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसी मान्यता है जब भी भद्रा होती है तो इस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है। राखी हमेशा भद्राकाल के बीत जाने के बाद ही बांधी जाती है। 

किशोरी रेप कांड पर सियासत शुरू IPS अजय सिंह ने साबित किया पुलिस का इकबाल

0

देहरादून उत्तराखंड पुलिस हमेशा मित्र नहीं रहती वो टाइम बॉन्ड होकर वर्क आउट भी करती है कुछ अपवाद अगर छोड़ दिए जाए तो राज्य की पुलिस वर्क आउट कर अपराध मुक्त उत्तराखंड बनाए जाने की मुहिम में जुटी है

देहरादून में एक किशोरी के साथ रेप होने की जानकारी जैसे ही देहरादून पुलिस को मिली तो हरकत में आई पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया मामले पर सियासत तेज हो गई है

मामला नाबालिक किशोरी से जुड़ा हुआ था जिसकी गंभीर प्रवृत्ति को समझते हुए देहरादून के पुलिस कप्तान अजय सिंह ने मामले को अपने निर्देशन में लेकर वर्क आउट करते हुए अपराध करने वालो को गिरफ्तार किया है

IPS अजय सिंह ने एक बार फिर साबित किया पुलिस का इकबाल देहरादून में बरकरार है अजय सिंह किसी भी क्राइम को सुलझाने का मादा रखते है ऐसा ही कुछ नाबालिक किशोरी रेप कांड में आरोपियों को पकड़ कर साबित किया गया है

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार किशोरी पूर्व में भी कई बार घर से गायब हो चुकी है परिजनों के अनुसार किशोरी को लेकर वो कई बार उसको घर अलग अलग जगह से लेकर आए है

किशोरी के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है जिसके बाद देहरादून पुलिस ने पांच आरोपी पकड़े है पुलिस अधिकारियों ने वर्क आउट करते हुए ये तो साबित कर दिया है अपराध करने वाले उत्तराखंड में बचेंगे नहीं

मुरादाबाद की रहने वाली किशोरी के साथ बलात्कार करने वाले सभी आरोपी पुलिस की पकड़ में है ऐसे में कांग्रेस मामले पर सियासत करते हुए सरकार के खिलाफ राजनैतिक मोर्चा खोल रही है लेकिन देहरादून पुलिस की आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की करवाही पर भी पुलिस का हौसला बढ़ाया जाना जरूरी है

सीएम पुष्कर रविवार चंपावत रक्षा बंधन कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

0

चम्पावत सीएम पुष्कर धामी रविवार चंपावत जिले के दौरे पर आ रहे हैं।Champwat cm pushkar visit sunday एक दिवसीय दौरे में सीएम धामी अमोड़ीऔर बनबसा में बहनों के साथ रक्षाबंधन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रविवार 11:35 बजे देहरादून से हेलिकाॅप्टर से दोपहर 12:35 बजे सीएम अमोड़ी अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। दोपहर 2:30 बजे तक राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। शाम चार से 5:45 बजे तक बनबसा सुमंगलम बैंकेट हॉल में होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिले के अफसरों ने शनिवार को कार्यक्रम वाली जगह का जायजा लेकर तैयारी पूरी की

जिला अधिकारी नवनीत पांडे ने सीएम कार्यक्रमों का जायजा लिया राज्य के मुखिया सीएम पुष्कर सिंह धामी की अपनी विधानसभा होने के चलते हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेगी बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर रक्षा बंधन पर्व होने के चलते भारी संख्या में महिला वर्ग के बीच खासा उत्साह देखा गया है

गंगोत्री यमुनोत्री हनौल में महासू देवता का एक सर्किट बनेगा गंगा-यमुना एक्सप्रेस ट्रेन चलाएगी सरकार

0

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में चारधामों से आये तीर्थ पुराहितों, पदाधिकारियों, होटल एसोसिएशन, टूर ऑपरेटर, ट्रांसपोर्टस और व्यापार मण्डल के साथ बैठक की। इस अवसर पर चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा और स्थानीय लोगों की आजीविका के सबंधित विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उत्तराखण्ड आते हैं। इस यात्रा का सकुशल संचालन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिस तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है, सरकार द्वारा इसको ध्यान में रखते हुए अवस्थापना सुविधाओं में विकास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

चारधाम यात्रा से जुड़े हितधारकों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से यात्रा के सफल संचालन और अन्य पहलुओं के दृष्टिगत विभिन्न मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह से कपाट बन्द होने तक चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाईन की व्यवस्था पूर्व की भांति चलती रहेगी एवं जो तीर्थ यात्री उत्तराखण्ड में चारों धामों के दर्शन के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पायेंगे, उन्हें मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी।

इसमें किसी भी प्रकार की संख्या की बाध्यता नहीं रहेगी। इसके लिए ऑफलाईन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की जायेगी। यह व्यवस्था हरिद्वार, ऋषिकेश एवं इसके अतिरिक्त गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ एवं बदरीनाथ के मुख्य पड़ावों पर भी की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान बैरिकेडिंग एवं चैकिंग की व्यवस्था की समीक्षा कर उसे न्यूनतम किया जायेगा एवं यात्रा को सुगम और सुचारू बनाने के लिए इसका सरलीकरण किया जायेगा। अन्य प्रदेशों से आने वाले प्राइवेट वाहनों पर ग्रीन कार्ड / ट्रिप कार्ड की अनिवार्यता की मांग पर उन्होंने परिवहन विभाग को इसका समाधान करने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगली चारधाम यात्रा के लिए तैयारी वर्तमान चारधाम यात्रा के समाप्त होते ही तत्काल प्रारम्भ कर दी जायेगी। सभी जनपदों के यात्रा से सम्बन्धित जिला अधिकारी अपने-अपने स्तर पर सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक एवं परामर्श करेंगे। इसके बाद उच्च स्तर पर परामर्श करने के उपरान्त अगली चारधाम यात्रा की तैयारियों के लिए रणनीति पूर्व में ही तैयार कर ली जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनोत्री धाम में मास्टर प्लान के अन्तर्गत खरसाली से रोपवे के कार्य में तेजी लायी जायेगी। पालीगाढ़ से जानकीचट्टी तक चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़कों के चौड़ीकरण के लिए मॉनीटरिंग कमेटी से क्लीयरेंस हो गयी है एवं शीघ्र ही इसका कार्य भी संपन्न किया जायेगा।

वर्तमान में गंगोत्री एवं यमुनोत्री के लिए बन रहे मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि मदुरई से चलने वाली कार्तिकेय एक्सप्रेस की तर्ज पर गंगोत्री, यमुनोत्री, हनौल में महासू देवता का एक सर्किट बनाते हुए गंगा-यमुना एक्सप्रेस के नाम से एक स्पेशल ट्रेन संचालित की जायेगी।

यमुनोत्री में जल्द हेली सेवा के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित यात्रा प्राधिकरण में चारधाम यात्रा के सुगम संचालन के लिए जो भी निर्णय लिये जायेंगे, वे सभी स्टेक होल्डर्स से व्यापक विचार-विमर्श एवं आम सहमति के आधार पर ही लिये जायेंगे।

इस अवसर पर चाराधाम यात्रा से जुडे़ विभिन्न स्टेक होल्डर्स ने अपने सुझाव दिये। चारधाम यात्रा से जुड़े सभी हितधारकों ने इस बैठक के लिए मुख्यमंत्री का अभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने चारधाम से जुड़े विभिन्न विषयों पर इतने विस्तार से उनके साथ बैठक की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सुझावों पर विचार कर यात्रा का सकुशल संचालन किया जायेगा । उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को निर्देश दिये कि 15 दिन अन्तराल में चारधाम यात्रा से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की जाए।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के सकुशल संचालन के लिए जो भी सुझाव प्राप्त हुए उन्हें ध्यान में रखते हुए कार्य किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल संचालन के लिए सरकार को जितने अधिक फीडबैक मिलेंगे, व्यवस्थाओं में उतना अधिक सुधार होगा।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सुव्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना है। चारधाम यात्रा जिस तेजी से बढ़ रही है, भविष्य के लिए यात्रा को और सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य कर रही है।

तिब्बती समुदाय की महिलाओं द्वारा एसएसपी देहरादून को राखी बांधकर की उनकी दीर्घायु की कामना

0

महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर दून पुलिस का किया धन्यवाद

आज दिनांक – 10/08/2022 को रीजनल तिब्बतन वूमेन एसोसिएशन देहरादून से आयी बहनों द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की गयी, भेंट के दौरान संस्थान की अध्यक्ष केन्ली डोलमा के साथ आये तिब्बतन महिला शिष्टमंडल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की कलाई पर राखी बांधते हुए उनकी दीर्द्यायु की कामना की गयी। इस दौरान उपस्थित बहनों द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति एसएसपी देहरादून द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

आपसी वार्तालाप के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता अथवा सहयोग के लिए उनसे संपर्क करने हेतु बताया गया, साथ ही जनपद पुलिस के उनकी सहायतार्थ हर कदम पर उनके साथ होने के प्रति उन्हें आश्वस्त किया।

एसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के पुनर्निधारण से लाभान्वित होगा उत्तराखंड

0

सीएम धामी द्वारा केंद्र में की गई प्रभावी पैरवी के सकारात्मक परिणाम आए सामने, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा के साथ ही जनसामान्य की परेशानियो को किया जा सकेगा दूर, राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का प्रकट किया आभार

गृह मंत्रालय भारत सरकार, आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की दरों का पुनर्निर्धारण किए जाने पर राज्य कैबिनेट ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्तर से प्रभावी पैरवी की गई जिसके फलस्वरूप सकारात्मक परिणाम सामने हैं।

दरअसल, पूर्व में एसडीआरएफ की मदों में रिकवरी एवं पुनर्निर्माण के लिए मानक तय नहीं थे और दरें भी काफी कम थी। इसके चलते आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत में व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
इन व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कई बार गृह मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र प्रेषित करते हुए अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से भी प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिलकर एस०डी०आर०एफ० के मानक की धनराशि बढ़ाये जाने के लिए कई बार अनुरोध किया गया।

उनके द्वारा इस बारे में उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए धनराशि बढ़ाये जाने के लिए प्रभावी पैरवी की गयी, जिसके फलस्वरूप भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा अब रिकवरी और पुनर्निर्माण के सम्बन्ध में 14.08.2024 को विस्तृत नवीन दिशा-निर्देश निर्गत कर दिये गये हैं और विभिन्न कार्यों के लिए लागू मानकों में वृद्धि कर दी गयी है। ऐसा करने से उत्तराखण्ड जैसे आपदा से प्रभावित राज्य को अत्यधिक लाभ होगा तथा आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों की मरम्मत में सुविधा होगी और जन सामान्य की परेशानियो को दूर किया जाना सभव हो सकेगा।

मुख्य संशोधन

पूर्व में मैदानी इलाकों में पक्के घरों के लिये निर्धारित मानक रू0 1.20 लाख प्रति घर के स्थान पर अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रू० 90 हजार प्रति घर तथा 70 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर रू0 1.80 लाख कर दिया गया है तथा पहाडी क्षेत्रों पूर्व निर्धारित मानक 1.30 लाख प्रति घर के स्थान पर अब 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रु० 1.00 लाख प्रति घर तथा 70 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर रू0 2.00 लाख प्रति घर कर दिया गया है।

प्राथमिक स्कूलों के लिए पूर्व में निर्धारित मानक प्रति विद्यालय रुपये 2 लाख की सीमा के अध्यधीन रहते हुए वास्तविक व्यय के अनुसार परिवर्तित करते हुए प्राथमिक स्कूलों के लिये 30 से 70 प्रशित की क्षति होने पर रु0 7.50 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रु० 15.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

माध्यमिक / वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के नाम से पूर्व में मानक निर्धारित नहीं थे, किन्तु अब माध्यमिक / वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 30 से 70 प्रतिशत क्षति होने की दशा में रू0 12.50 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 25.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये पूर्व में रू0 2.50 लाख प्रति यूनिट की अधिकतम सीमा के अध्यधीन वास्तविक व्यय के अनुसार अनुमन्य था, जिसको अब वृद्धि कर उपकेन्द्र मैदानी क्षेत्र के लिये 30 से 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 9.20 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 18.40 लाख अनुमन्य किया गया है। पर्वतीय क्षेत्र के लिये यह राशि क्रमशः रू0 7.91 लाख तथा रू0 15.81 लाख अनुमन्य किया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के लिये मैदानी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की क्षति तक रू० 20.99 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर 41.97 लाख अनुमन्य है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर्वतीय क्षेत्रों के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 24.72 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक रू0 49.45 लाख अनुमन्य है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मैदानी क्षेत्र के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू०79.06 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 158.12 लाख अनुमन्य किया गया है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर्वतीय क्षेत्र के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू० 92.86 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 185.72 लाख अनुमन्य किया गया है।

पुल प्रति संख्या में 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 1750.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 3500.00 लाख अनुमन्य किया गया है।

तटबन्ध प्रति कि०मी० के लिये 70 प्रतिशत की क्षति तक रू0 50.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक की क्षति पर रू0 100.00 लाख अनुमन्य किया गया है। सामुदायिक भवन के लिये निर्धारित मानकों में भी वृद्धि की गयी है।

सड़क एवं परिवहन खण्ड में ईकाई प्रति कि०मी० के लिये प्रमुख जिला सड़के के लिये मैदानी क्षेत्र में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू0 32.00 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 64.00 अनुमन्य किया गया है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू0 93.75 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 187.75 लाख अनुमन्य है।

अन्य जिला सड़कों के लिये भी मैदानी क्षेत्रों में 70 प्रतिशत की सीमा तक रू० 26.75 लाख तथा 70 प्रतिशत से अधिक होने पर रू0 54.50 लाख अनुमन्य किया गया है। इसी प्रकार पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 70 प्रतिशत की सीमा तक 80 लाख तथा पहाड़ी सड़कों के लिए 159.88 लाख अनुमन्य किया गया है।

चार करोड़ से अधिक की चरस के साथ दो गिरफ्तार

0

खटीमा से चार करोड़ 50 लाख की चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उत्तराखंड में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ड्रग्स फ्री उत्तराखंड की मुहिम को साकार करती पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है सितारगंज के दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन के साथ आगे बढ़ते हुए #UttarakhandPolice एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (A.N.T.F.) व ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 04 करोड़ 50 लाख रूपये कीमत की स्मैक की तस्करी करते हुए सितारगंज निवासी कुलवंत सिंह और जसंदीप सिंह को खटीमा के चकरपुर बनमंडी महादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।

चार करोड़ से अधिक की चरस के साथ दो गिरफ्तार

पूर्व सीएम निशंक की घोषणा 13 सालों में पूरी नहीं सीएम धामी से मांग

0

सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग, सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल जिसमे सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की मांग की गई बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता मनवीर चौहान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिली प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से वर्ष 2011 में पूर्व सीएम निशंक की घोषणा को पूरा किए जाने की बात रखी गई है

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम होगा वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम

देहरादून। सरनोल सुतड़ी- सरुताल बुग्याल क्षेत्र को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम वीर बलिदानी श्रवण कुमार के नाम पर करने की भी मांग की।

सीएम को दिये ज्ञापन मे क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वर्ष 2011 मे तत्कालीन सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने इस स्थल को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन तब से अभी तक न इस ट्रैक को न मानचित्र पर उतारा गया और न ही कोई स्वीकृति संबंधी कार्यवाही धरातल पर आई।

सरनोल से सुतडी होते हुए सरुताल बुग्याल के मध्य मनमोहक पुष्प वाटिका और आकर्षक बुग्याल हैं। सुतडी सरुताल ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावना है। पर्यटक स्थल घोषित होने से संपूर्ण यामुनाघाटी एवं रवाई क्षेत्र के लोगों और युवाओं के लिए यह रोजगार का अहम जरिया बन सकेगा। उन्होंने घोषणा के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय स्वीकृति देने की मांग की।

राजकीय इंटर कालेज सरनौल का नाम अमर शहीद वीर बलिदानी श्रवण सिंह चौहान के नाम पर किये जाने की मांग पर सीएम ने सकारात्मक अश्वासन दिया।

इस मौके पर जगमोहन सिंह राणा, बलवीर सिंह राणा,सरदार रावत , तरवीन राणा,अवतार रावत , धनवीर रावत,राजेंद्र सेमवाल,जबर सिंह चौहान,सोबेंद्र सिंह चौहान,कमला जुड़ियाल,कपूर राणा,प्यार चंद राणा,सरदार चौहान ,विमल चौहान चैन सिंह महर आदि लोग उपस्थित थे ।

मंत्रिमंडल मीटिंग में अनुपूरक बजट पर लगी मोहर

0

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा सत्र गैरसैण में होने जा रहा है तीन दिनों तक 21 अगस्त से शुरू होकर सत्र 23 तक आहूत होने का समय निर्धारित किया गया है सत्र को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है मंत्रिमंडल मीटिंग में अनुपूरक बजट पर लगी मोहर के बाद इसको सत्र में पेश किया जायेगा

मंत्रीमंडल मीटिंग में कुल आठ प्रस्ताव पेश किये गए जिसमे सबसे पहले अनुपूरक बजट का प्रस्ताव पास किया गया है चीनी मिल में 68 मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने पर सहमति मिली है मृतक आश्रितों के पद पर लगी रोक को मंत्रीमंडल ने हटा दिया है

चीनी मिल में 123 सीजन कर्मियों के मृतक आश्रितों के पदों को भरने का फैसला अगली मीटिंग में होगा दैनिक वेतन भोगी सविदा कर्मियों के नियमितीकरण फैसले पर चर्चा की गई अब पांच साल की जगह दस साल की सेवा का आधार नियमितीकरण के लिए लागु किया जायेगा

उत्तराखंड सरकार गैरसैंण विस सत्र में अनुपूरक बजट 5600 करोड़ को पारित कराना चाहती है। इसके अलावा बैठक में विस के पटल पर रखी जाने वाले प्रत्यावेदन और सेवा नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य सचिवालय में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुपूरक बजट का प्रस्ताव लाया गया। अनुपूरक बजट 5600 करोड़ का है जिनका अनुमोदन मंत्री मंडल ने दिया है

द्रोणनगरी के भ्रमण पर “महादेव” मुख्यमंत्री धामी ने दीप जलाया

0

देहरादून भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन से लेकर शनिवार को देहरादून की सड़को पर महादेव नज़र आए हर साल आयोजित होने वाली यात्रा को लेकर धार्मिक उत्साह देखा जाता है Tapkeshwar Mahadev Yatra Dehradun देहरादून में द्रोणनगरी के भ्रमण पर ‘महादेव के दर्शन के लिए जगह जगह स्वागत किया जाता है

महाकाल की भस्म आरती में डमरू बजाने वाले और महाकाल उज्जैन में मृदंग बजाने वाली पार्टी, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध ढोल पार्टी भी प्रस्तुति देती नज़र आ रही है शोभायात्रा सहारनपुर चौक स्थित शिवाजी धर्मशाला से शुरू हुई। टपकेश्वर महादेव के तीनों स्वरूप के दर्शन यात्रा में हो रहे है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी महाराज ने दीप जलाकर यात्रा का शुभारंभ किया भव्य राम मंदिर अयोध्या की झांकी के दर्शन के साथ साथ लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए डमरू की थाप पर देहरादून वासी थिरकते देखे गए

हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी हुई यात्रा को लेकर देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान पहले ही जारी कर दिया था जिसके चलते यात्रा मार्गो पर अधिक ट्रैफिक नहीं रहे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज एवं महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज ने पूजा-अर्चना के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

   इस अवसर पर  विधायक श्री खजान दास, टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष श्री गोपाल कुमार गुप्ता, महासचिव श्री महेश खंडेलवाल, श्री अनुज गुप्ता एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।