Home Blog Page 210

सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति

0
सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति

नए साल पर सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार,बारिश-बर्फबारी के चलते लगातार उत्तराखंड का रुख कर रहे पर्यटक 28दिसंबर से 1 जनवरी तक पर्यटकों को और भी रियायतें देने की तैयारी में सरकार,5 दिन पहले ही पैक होने लगे हैं उत्तराखंड के अधिकांश हिलस्टेशन,उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है

उत्तराखंड में पखवाड़े भर से हो रही बारिश-बर्फबारी ने लोगों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह को चौथे आसमान पर पहुँचा दिया है। उत्तराखंड में लगातार उमड़ रही सैलानियों की भीड़ के मद्देनजर अब उत्तराखंड सरकार भी सैलानियों के जश्न को लेकर पूरी तरह से तैयारियों के मूड में है। यही वजह है कि 31 दिसंबर की देर रात तक सैलानियों को जश्न मनाने के लिए विशेष छूट प्रदान करने की तैयारी की जा रही है।

सैलानियों के स्वागत में जुटी उत्तराखंड सरकार उत्तराखंड में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति

31 दिसंबर और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़ जुट चुकी है। 5 दिन पहले ही नैनीताल, मसूरी, धनौल्टी, चकराता, चोपता, कौसानी और औली जैसे स्थलों पर होटल और होम स्टे पैक हो चुके हैं। स्थिति ये है कि हिमाचल के मनाली और शिमला में जाम के कारण पर्यटक उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख कर रहे हैं। यूं भी बीते पखवाड़े भर में दो तीन बार उत्तराखंड के विभिन्न हिल स्टेशनों पर बर्फबारी के कारण पर्यटकों का उत्साह दोगुना है।

अब जबकि नए साल में महज कुछ दिन रह गए हैं तो तमाम हिल स्टेशन्स पर होटल, होम स्टे की बुकिंग हो चुकी है। होटल-रेस्टोरेंट की ओर से भी पर्यटकों के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।
नए साल के अवसर पर पर्यटन से जुड़े लोग जैसे होटल मालिक, गाइड, ट्रैवल एजेंसियां, कैब ड्राइवर, और हस्तशिल्प विक्रेता उम्मीद कर रहे हैं कि नए साल का अवसर पर पर्यटकों के बड़ी संख्या में आगमन से उनकी आय में अच्छी खासी वृद्धि होगी।

पर्यटकों के भारी उत्साह और स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों की उम्मीदों को देखते हुए राज्य सरकार भी इस खास मौके को भुनाने में जुट गई है। तमाम शहरों में जहां जाम से पर्यटकों को बचाने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं तो पर्यटकों के आनंद को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से सुरक्षा के भी तमाम कदम उठाए गए हैं। पर्यटक निर्बाध रूप से नए साल का स्वागत कर सकें इसके लिए सरकार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को पर्यटकों को देर रात तक जश्न मनाने के लिए छूट देने पर भी काम कर रही है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट खुले रहेंगे पूरा समय
नववर्ष पर उत्तराखंड में पर्यटकों के उमड़ने की संभावना के बीच सरकार की तरफ से कहा गया है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे पूरे समय खुले रहेंगे।
नववर्ष और उत्तराखंड के कई स्थानों में बर्फबारी को देखते हुए माना जा रहा है कि पर्यटक काफी संख्या में उत्तराखंड का रुख करेंगे। जिस हिसाब से होटल और होम स्टे की बुकिंग हो रही है, वो भी उत्तराखंड के पर्यटकों से गुलजार रहने का इशारा कर रहा है।

उत्तराखंड के श्रम विभाग के उप सचिव शिव विभूति रंजन की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि उत्तराखंड दुकान और स्थापना (रोजगार, विनियमन एवं सेवा शर्त) अधिनियम 2017 के प्राविधानों के अनुसार उत्तराखंड राज्य में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबा आदि को सप्ताह में सातों दिन और चौबीसों घंटे खुले रखने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके साथ ही उक्त प्रतिष्ठानो में दिन व रात्रि में दोनों पालियों में सभी कर्मकारों को कतिपय शर्तों के अधीन कार्य करनेकी भी अनुमति दी गई है। कहा गया है कि नववर्ष के मौके पर भारी मात्रा में पर्यटक उतराखंड आ रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों से अपील की गई है कि वह पर्यटकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए पूरे समय अपने प्रतिष्ठान खुले रखें।

भाजपा ने निकायों में जारी किए प्रत्याशी

0

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी।
शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।

राज्य में कई दिनों से उम्मीदवारी कर रहे बीजेपी कार्यकर्ता अपना नाम लिस्ट में होने की उम्मीद कर रहे थे देर रात बीजेपी ने लिस्ट जारी की तो कई जगह पर बीजेपी कार्यकर्ता लिस्ट में नाम नहीं होने से मायूस नजर आए है निकाय चुनावों में बीजेपी जीत की गारंटी के इरादे से चुनावी समर में है

निकाय चुनावों में लिस्ट जारी होते ही कई दावेदार निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना रहे है ऐसे में राज्य की सियासत में कांग्रेस निकाय चुनावों में मजबूत चेहरों पर दाव लगा सकती है

भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप

0

भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों नाम को दिया अंतिम रूप

महापौर के नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे

देहरादून । भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।

सीएम पुष्कर खेल मंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से की रवाना

0

देवभूमि को प्रकाशित करने निकली “तेजस्विनी”

– 38 में राष्ट्रीय खेलों की मशाल यात्रा हल्द्वानी से रवाना की गयी

  • मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर किया रवाना

हल्द्वानी 26 दिसंबर । 38 वे राष्ट्रीय खेलों की ऊर्जा और उमंग से देवभूमि को प्रकाशित करने के लिए खेल मशाल “तेजस्विनी” गुरुवार को हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम से 3823 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हुई। तेजस्विनी को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्या ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौलापार के बैडमिंटन काम्प्लेक्स में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खिलाड़ियों से इन खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज से राष्ट्रीय खेलों के औपचारिक आयोजन शुरू हो रहे हैं और खिलाड़ियों को जीत के अपने संकल्प को इतना मजबूत करना होगा कि वह शिखर तक पहुंच सकें। खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप इन खेलों में इतिहास बदल दीजिए, हमें टाप 5 में आना है ।

उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसा कर सके तो आप आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बन जाएंगे, आपकी देखादेखी प्रदेश में हजारों खिलाड़ियों की फौज तैयार होगी । खेल मंत्री ने कहा कि सरकार ने खेल को कैरियर बनाने के लिए युवाओं के खातिर सारे रास्ते खोल दिए हैं। खेल मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं न सिर्फ खिलाड़ियों को तैयार करने में बचपन से उनकी मदद कर रही है बल्कि पदक जीतने पर अब उनका करियर बनाने की गारंटी भी सरकार की है ।

अगले 33 दिन खेल मशाल तेजस्विनी 3823 किलोमीटर का सफर करते हुए प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी और खेल उद्घाटन की पूर्व संध्या पर देहरादून पहुंचेगी । इस अवसर पर लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री और कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे।

खिलाड़ियों का तीर्थ बनेगा गौलापार

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गौलापार को खेल विश्वविद्यालय के रूप में बहुत बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है,और अब गौलापार खिलाड़ियों का नया तीर्थ बनकर उभरेगा । खेल विश्वविद्यालय में सिर्फ खिलाड़ियों का हुनर तराशनेमें मदद करेगा बल्कि उनके करियर को भी संवारेगा।

मौली और खेल मंत्री के साथ ली सेल्फी

कार्यक्रम से पहले खेल मंत्री रेखा आर्या काम्प्लेक्स में मौजूद खिलाड़ियों से मिलने उनके बीच पहुंची। खेल मंत्री उपरी मंजिल पर बने दर्शक दीर्घा में एक-एक पंक्ति में जाकर खिलाड़ी से मिली और उनसे हाथ मिलाया। बच्चों और खिलाड़ियों ने खेल शुभंकर मौली और खेल मंत्री रेखा आर्या के साथ जमकर सेल्फियां ली।

खुद राफ्टिंग कर लिया सुविधाओं का जायजा

इससे पहले गुरुवार सुबह खेल मंत्री रेखा आर्या टनकपुर में मां पूर्णागिरि चरण मंदिर के पास उस जगह पहुंची जहां से राफ्टिंग इवेंट की शुरुआत होनी है । उन्होंने खुद राफ्टिंग करके वहां की सुविधाओं का जायजा लिया। खेल मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी को फोन करके उस स्थान पर पहुंचने वाले रास्ते की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश भी दिए । इसके अलावा खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को चकरपुर में मलखंब इवेंट के आयोजन स्थल पहुंच कर भी खेल सुविधाओं का निरीक्षण किया।

सामान्य सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी टिकट हुए फाइनल

0

देहरादून निकाय चुनाव में टिकट वितरण पर सबकी नजरें लगी है कौन बीजेपी प्रत्याशी बनेगा किसको टिकट से महरूम रहना पढ़ेगा इसका फैसला शाम होने वाली बैठक में होने वाला है पांच साल के लिए अध्यक्ष की कुर्सी पर सरकार का विकास छोटी सरकार के रूप में आगे बढ़ाया जाना है ऐसे में हर कोई टिकट का दावेदार बन अपना समीकरण साध रहा है बीजेपी विनिंग दावेदार को प्रत्याशी बनाएगी महिला वर्ग को अधिक टिकट दिए जाने पर फोकस है

भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। जिसमें मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका दिया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास जाना है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कल शाम तक सभी नाम केंद्र से हमारे पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद निगमों के साथ पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक सवाल है पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबर का तो उन पर भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा उनके अधिकांश नामों की घोषणा भी शुक्रवार तक हो जाएगी।

महिलाओं को प्रतिनिधित्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारी केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने महिला हित में शानदार काम किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या, उनको दिए 33 फीसदी अधिकार से भी अधिक नजर आयेंगी।

उम्मीदवारों की अधिकता और नए शामिल दावेदारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि हम जीतने वाले दल है। लिहाजा हमारे यहां प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना लाजमी है और यह शुभ संकेत भी है। वरना कई दल तो ऐसे हैं जिनको तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे है। जहां तक सवाल है नए पुराने दावेदारों का तो, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, जनता में लोकप्रियता के साथ जीत की संभावनाओं को भी आंका जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि अब तक सभी तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही हमने नामों को तय किया है। जिसे सर्वसम्मति के साथ सार्वजनिक करने के बाद सभी एकजुटता से उसे जिताने में जुट जायेंगे।

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का किला गिराते भाजपाई श्री नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई बीजेपी में शामिल

0

देहरादून 26 दिसंबर। भाजपा ने निकाय चुनाव से पूर्व ही कांग्रेस को गढ़वाल क्षेत्र में बड़ा झटका देते हुए श्रीनगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी में शामिल किया है।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री श्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में नगरपालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी को औपचारिक सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व में कम अंतर से पालिका अध्यक्ष चुनाव हारने वाली निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती आशा उपाध्याय एवं ऋषिकेश से कांग्रेस पार्षद जगत नेगी और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पुष्कर बंगवाल ने भी भाजपा का दामन थामा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का फूलमाला और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी नए लोगों को बधाई देते हुए निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा, लगातार विभिन्न दलों से लोगों के आने का क्रम बताता है कि प्रदेश में हवा का रुख भाजपा की तरफ हैं। साथ ही आग्रह किया कि 2025 के पहले माह, सभी को एकजुट होकर कार्य करना है ताकि निकाय चुनाव में भी हम पिछले सभी जीत के रिकॉर्डों को तोड़ने में सफल हों।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पौड़ी प्रभारी विजय कपरवाण, जिलाध्यक्ष श्रीमती सुषमा रावत समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

0

गणतंत्र दिवस परेड में कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झलक

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये उत्तराखण्ड की ‘‘साहसिक खेल‘‘ पर आधारित झांकी का किया गया चयन

उत्तराखंड के एडवेंचर स्पोर्ट्स को मिल रही पहचान: सीएम पुष्कर सिंह धामी

गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिये नई दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (एडवेन्चर स्पोटर्स) का भारत सरकार द्वारा अन्तिम चयन कर लिया गया है। यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे, विभिन्न बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था। भारत सरकार द्वारा अपने पत्र दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजायन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाये जाने के उपरान्त अन्तिम चयन कर लिया गया है।

इस बार उत्तराखण्ड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिये अन्तिम चयन हुआ है, जिसमें आन्ध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चण्डीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन व दिव केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है।

उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध एपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखण्डी परिधान में महिला को दिखाया गया है तथा झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2003 से 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य द्वारा निम्नलिखित झांकियों का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया गया है :-

  1. वर्ष 2003 – फुलदेई
  2. वर्ष 2005 – नंदा राजजात
  3. वर्ष 2006 – फूलों की घाटी
  4. वर्ष 2007 – कार्बेट नेशनल पार्क
  5. वर्ष 2009 – साहसिक पर्यटन
  6. वर्ष 2010 – कुम्भ मेला हरिद्वार
  7. वर्ष 2014 – जड़ी बूटी
  8. वर्ष 2015 – केदारनाथ
  9. वर्ष 2016 – रम्माण
  10. वर्ष 2018 – ग्रामीण पर्यटन
  11. वर्ष 2019 – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)
  12. वर्ष 2021 – केदारखण्ड (तृतीय स्थान प्राप्त)
  13. वर्ष 2022 – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड
  14. वर्ष 2023 – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)

इसके अतिरिक्त 2024 में भारत पर्व के लिये विकसित उत्तराखण्ड झांकी का प्रदर्शन लाल किले पर किया गया था।

“यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन हुआ है। इस बार झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है।
मैं झांकी के निर्माण में जुड़े सभी कलाकारों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। हम इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएंगे।”

पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री

निकाय चुनाव में बड़े मंत्रियों की नो एंट्री पहली लिस्ट पर मंथन फाइनल

0

देहरादून उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस में दावेदार टिकट पाने के लिए जुगत में लगे हुए है बुधवार को बीजेपी मजबूत दावेदार पर अपना होमवर्क कर चुकी है ऐसे में राजनैतिक जुगाड़ से टिकट पाने वाले कई चेहरे टिकट पाने से महरूम हो सकते है ऐसा बीजेपी जीत दर्ज करने के लिए फार्मूला वर्क आउट करती देखी जा रही है पहली सूचि में अभी तक 170 से अधिक दावेदारों पर मंथन हुआ है

पहली सूची बीजेपी जल्द जारी कर सकती है तीन नामों के पैनल पर फोकस है छोटी सरकार के चुनाव में बड़े मंत्रियों की नो एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट मिल रहा है निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव को लेकर सरकार के मंत्री से लेकर किसी को भी मतदाता केंद्र के अंदर प्रवेश को बंद कर दिया है कोई भी नयी घोषाण राज्य में जो निकाय चुनाव को प्रभावित करती हो नहीं हो सकेगी चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी ही नहीं सत्ताधारी दल के लिए भी विशेष नियम बनाए हैं। कोई भी सरकार का मंत्री अपने मतदान केंद्र के भीतर केवल एक मतदाता की हैसियत से ही जा सकेगा।

बीजेपी में बाहरी दलों से आए कई दावेदार खेल बिगाड़ सकते है अधिक दावेदार होने से बीजेपी भी असहज नज़र आ रही है सही टिकट वितरण जीत का आधार बनेगा ऐसा प्रदेश भर में मिली गोपनीय रिपोर्ट में नज़र आ रहा है फिलहाल निकाय चुनाव का बिगुल बज जाने से उत्तराखंड में अगले एक महीने तक राजनैतिक सरगर्मिया नज़र आएगी जबकि कांग्रेस कई जगह पर मजबूत दावेदारों पर दांव लगाए जाने की जुगत में है कांग्रेस के पास भी कई जगह पर दावेदार मजबूत नहीं मिल रहे है ऐसे में उन जगह पर आसानी से जीत पाना टेडी खीर साबित हो सकता है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा की

0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तीन नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 के उत्तराखंड राज्य में क्रियान्वयन में की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों और त्वरित क्रियान्वयन की प्रशंसा की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में तीन नए आपराधिक कानूनों के उत्तराखंड में क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक में बताया कि उत्तराखंड राज्य में तकनीकी एकीकरण जैसे कि ई-साक्ष्य, ई-कोर्ट और ई-समन का सफल एकीकरण किया गया है। इन प्रौद्योगिकियों के प्रभावी उपयोग ने न्याय प्रणाली को तेज, पारदर्शी, और प्रभावी बनाया है।

मेडलीप्र (MedLEaPR) के माध्यम से चिकित्सा और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच तालमेल बनाया गया है।
मुकदमों के निस्तारण में प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि अदालतों द्वारा मामलों के शीघ्र निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है। 41% मामलों का निपटान और दोषसिद्धि दर प्रभावी न्याय प्रणाली का प्रमाण है।

कानूनों के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण और जनशक्ति विकास के अंतर्गत 23,000 से अधिक पुलिस कर्मियों और अभियोजकों का सफल प्रशिक्षण किया गया है। उत्तराखंड हिंदी भाषा में एआई (Artificial Intelligence) आधारित कोर्स तैयार करने वाला पहला राज्य है। नए तीन कानूनों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए गए है।सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक, चौपाल, और सेमिनार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य सरकार को ऑनलाइन तंत्र के क्रियान्वयन से हुई लागत में बचत का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) सुविधाओं की संख्या बढ़ाने का भी सुझाव दिया, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में न्याय प्रक्रिया को और सुलभ बनाया जा सके।

बैठक के दौरान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास में भारत सरकार से समर्थन का अनुरोध किया। गृह मंत्री ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

समीक्षा बैठक में भारत सरकार के गृह सचिव के साथ ही उत्तराखंड सरकार के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (कानून), सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, उपमहानिरीक्षक उपस्थित थे। बैठक में महानिदेशक बीपीआरएनडी (Bureau of Police Research and Development), गृह मंत्रालय और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारी भी मौजूद थे।

निकायों में 23 जनवरी को होंगे चुनाव जमीनी पकड़ वाले दावेदारों पर नज़र

0
निकायों में 23 जनवरी को होंगे चुनाव जमीनी पकड़ वाले दावेदारों पर नज़र

देहरादून निकायों में 23 जनवरी को होंगे चुनाव जमीनी पकड़ वाले दावेदारों पर नज़र उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में मेयर, अध्यक्ष से लेकर वार्डों की आपत्तियों का निपटारा रविवार को देर रात तक कर दिया गया। सोमवार आरक्षण को लेकर अंतिम सूची जारी कर होने के साथ चुनाव तिथि का एलान भी कर दिया गया।

उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर अंतिम सूची जारी कर दी गई है। देर रात तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद आज सोमवार को शासन ने नगर निकायों में महापौर व अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी है। वहीं चुनाव की तिथि का एलान भी कर दिया गया है। 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जबकि 25 को मतगणना होगी।

श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण में बदलाव किया गया है। हल्द्वानी नगर निगम में महापौर सीट सामान्य, अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है।

निकायों में 23 जनवरी को होंगे चुनाव जमीनी पकड़ वाले दावेदारों पर नज़र

उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी कांग्रेस में दावेदार टिकट पाने के लिए जुगत में लगे हुए है बीजेपी मजबूत दावेदार पर अपना होमवर्क कर चुकी है ऐसे में राजनैतिक जुगाड़ से टिकट पाने वाले कई चेहरे टिकट पाने से महरूम हो सकते है ऐसा बीजेपी जीत दर्ज करने के लिए फार्मूला वर्क आउट करती देखी जा रही है

बीजेपी में बाहरी दलों से आए कई दावेदार खेल बिगाड़ सकते है अधिक दावेदार होने से बीजेपी भी असहज नज़र आ रही है सही टिकट वितरण जीत का आधार बनेगा ऐसा प्रदेश भर में मिली गोपनीय रिपोर्ट में नज़र आ रहा है फिलहाल निकाय चुनाव का बिगुल बज जाने से उत्तराखंड में अगले एक महीने तक राजनैतिक सरगर्मिया नज़र आएगी जबकि कांग्रेस कई जगह पर मजबूत दावेदारों पर दांव लगाए जाने की जुगत में है कांग्रेस के पास भी कई जगह पर दावेदार मजबूत नहीं मिल रहे है ऐसे में उन जगह पर आसानी से जीत पाना टेडी खीर साबित हो सकता है