Home Blog Page 209

New Year: नए साल का जश्न मनाने उमड़े पर्यटक

0

शीतकालीन पर्यटन स्थल केदारकांठा में अच्छी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। गोविंद नेशनल पार्क क्षेत्र अंतर्गत स्थित इस पर्यटन स्थल में नए साल का जश्न मनाने अच्छी संख्या में पर्यटक उमड़े हैं। रविवार को मौसम खुलने पर कई पर्यटक बर्फ के बीच पैदल ट्रेक रूट पर बढ़ते नजर आए।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों से सीमांत मोरी ब्लाक का केदारकांठा पर्यटन स्थल शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में तेजी से उभरा है। केदारकांठा से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहन दृश्य दिखाई देता है। बीतते साल के साथ नए साल का सूर्याेदय देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

यहां से स्वर्गारोहणी, बंदरपूंछ, व्हाइट माउंटेन, कालानाग, गरुड़ पर्वत एवं गंगोत्री रेंज की पर्वत शृंखलाओं का मनोहारी दृश्य दिखाई देता है। साथ ही यहां से पुरोला में स्थित खूबसूरत रामा सिरांई और कमल सिरांई का नजारा देखने लायक होता है।

यूं तो यहां सालभर पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन शीतकाल में बर्फबारी के बाद इस ट्रेक रूट की खूबसूरती देखते ही बनती है।

हरकीदून प्रोटेक्टशन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के चैन सिंह रावत का कहना है कि साल दर साल केदारकांठा पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस साल करीब प्रतिदिन करीब पांच हजार पर्यटक पहुंच रहे हैं। हालांकि भारी बर्फबारी के चलते कई बीच ट्रेक से वापस भी लौटे हैं। बताया कि पर्यटक कोट गांव, जखोल, नैटवाड़, सांकरी-सौड़, नानाईं आदि के होमस्टे में भी रूके हुए हैं।

ट्रैफिक क्राउंड को लेकर सीएम धामी के निर्देश

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि नव वर्ष के आगमन पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा जाय।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष के दौरान ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित यातायात प्रबंधन किया जाय । पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। रात्रि में सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न घटे।

मुख्यमंत्री ने शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज गति से वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक और सुरक्षा प्रबंधों के तहत घटनाओं पर निगरानी रखने के लिए तकनीकी उपायों का अधिकतम इस्तेमाल किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु, सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए. पी. अंशुमन और उपाध्यक्ष एम.डी.डी.ए बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

स्पा सेंटरों पर पुलिस रेड से मचा हड़कंप

0

जनपद में कई स्थानों पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने अनेक स्पा सेंटर पर ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए रुद्रपुर और काशीपुर में चलाए गए ज्वाइंट ऑपरेशन में खामियां मिली स्पा संचालकों में हड़कंप होते ही पुलिस ने कड़ी कारवाही की है SSP udham Singh Nagar मणिकांत मिश्रा ने कहा कि निर्धारित मानको और कानून के दायरे में रहकर ही स्पा संचालन का व्यवसाय किया जाए स्पा सेंटर के लिए बनाई गई नई लाइसेंस नीति का प्रत्येक दशा में पालन स्पा सेंटर संचालक को करना होगा

लाइसेंस में प्राप्त समय अवधि के अंतर्गत ही स्पा सेंटर का संचालन करें स्पा सेंटर पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग की सेक्शन की व्यवस्था के बारे में भी पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर्स को सख्ती से बताया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई कि जनपद में संचालित कुछ स्पा सेंटर जो अवैध गतिविधि में संलिप्त हैं। जिससे शहर का माहौल खराब हो रहा है। सूचना पर संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा एसओजी और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की एक संयुक्त टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा रुद्रपुर और काशीपुर में संचालित स्पा सेंटरों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पर अनियमितता पाए जाने पर सेवन स्पा सेंटर, द डीलक्स स्पा,लक्ज़री यूनिसेक्स स्पा, द थाई यूनिसेक्स सेलूनको सील किया गया तथा स्पा सेंटरों के संचालकों को पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग की सेक्शन की व्यवस्था के बारे में भी पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटर्स को सख्ती से बताया गया। यदि भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

एनएचएम के अंतर्गत रिक्त पदों को आचार सहिंता के बाद भरा जाएगा

0

गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी को दूर करने हेतु T3 रणनीति टेस्ट, ट्रीट, टॉक का अनुपालन करें अधिकारी: स्वाति एस. भदौरिया

  • स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) द्वारा जनपद उधम सिंह नगर में विभिन्न चिकित्सा इकाइयों का किया निरीक्षण।

देहरादून, उधम सिंह नगर- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड की मिशन निदेशक श्रीमती स्वाति एस भदौरिया द्वारा जनपद उधम सिंह नगर की स्वास्थ्य ईकाइयों का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम उनके द्वारा जिला चिकित्सालय रूद्रपुर के अन्तर्गत सभी वार्डों, एस.एन.सी.यू., लेबररुम, इमरजेंसी, मैमोग्राफी, रेडियोलॉजी, डी.आई.पी.एच.एल. लैब, नि:शुल्क जॉच योजना, टैली-रेडियोलॉजी तथा ओ.पी.डी. कक्षों का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर का निरीक्षण कर वहां संचालित डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें अवगत कराया गया कि प्रत्येक माह लगभग 700 से अधिक डायलिसिस किए जा रहें है। अत्यधिक डायलिसिस होने के कारण मरीजों को परेशानी आ रही है जिस हेतु मिशन निदेशक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया की जनपद के अन्य चिकित्सा इकाइयों में भी डायलिसिस सेंटर स्थापित करने हेतु प्रस्ताव मिशन कार्यालय को भेजें।

स्वाति एस भदौरिया, मिशन निदेशक, एनएचएम द्वारा जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था के अन्तर्गत शौचालय का भी निरीक्षण किया गया, इसके उपरान्त उनके द्वारा जिला चिकित्सालय में निर्माण कार्य, क्रिटिकल केयर ब्लाक का निरिक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये इसके पश्चात मिशन निदेशक द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की भौतिक व वित्तीय समीक्षा की गयी। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि एनएचएम के अंतर्गत रिक्त पदों को आचार सहिंता के पश्चात शीघ्र भरा जाए।

समीक्षा के दौरान गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की गंभीर समस्या को हल करने के लिए T3 रणनीति – टेस्ट, ट्रीट, टॉक के कार्यान्वयन पर मिशन निदेशक ने जोर दिया। उन्होंने कहा की टी-3 रणनीति एनीमिया की समय पर पहचान, उपचार और परामर्श को प्राथमिकता देती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि, एनीमिया जांच और उपचार स्थलों पर आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, गंभीर एनीमिया के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य केंद्रों को सभी आवश्यक संसाधनों से लैस किया जाए, आवश्यक सामग्रियों की सूची तैयार कर उस पर सख्त अनुपालन और निगरानी की जाए।

साथ ही मिशन निदेशक द्वारा जनपद में संचालित कार्यक्रम जननी सुरक्षा योजना, आशा डी.बी.टी., फैमली प्लानिंग, एन.सी.डी., क्वालिटी से सम्बन्धित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गयी तथा निर्देश दिया गया कि आशाओं से सम्बन्धित समस्त प्रोत्साहन भत्ता एवं लाभार्थीयों को मिलने वाला डी.बी.टी. ससमय भुगतान किया जाये।

मिशन निदेशक द्वारा जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला क्षय केंद्र के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली एवं स्टेट ड्रग स्टोर में टी.बी. के दवाईयों की उपलब्धता का निरीक्षण किया। जिसमें वर्तमान में समस्त दवाईयां उपलब्ध पाई गयी। उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में भी टीबी की दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चत करने हेतु ससमय उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाए। इसके पश्चात मिशन निदेशक द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर चुटकी देवरिया का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

भ्रमण में डॉ मनोज कुमार शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर, डॉ हरेन्द्र मलिक अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश आर्या जिला क्षय रोग अधिकारी, हिमान्शु मुस्यनी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डी.एस. भण्डारी जिला लेखा प्रबंधक, चॉद मियाँ डी.डी.एम. आदि उपस्थित रहे।

उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव में भूपेंद्र सिंह कंडारी अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह डसीला महामंत्री बने

0


भूपेंद्र सिंह कंडारी अध्यक्ष व सुरेंद्र सिंह डसीला महामंत्री बने

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब चुनाव – 2025 के आज मतदान हुए। मतदान चुनाव अधिकारी कुंवर राज अस्थाना व सहायक चुनाव अधिकारी लक्ष्मी प्रसाद बडोनी व डॉ वीके डोभाल की देखरेख में सम्पन्न हुए। देर रात तक चुनाव परिणाम का इंतजार करते प्रत्याशी क्लब में काफी संख्या में मौजूद रहे

चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर भूपेंद्र सिंह कंडारी 181 को अरुण शर्मा को 138 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक मिश्रा को 131, आशीष उनियाल को 127, बीएस तोपवाल को 30, गौरव गुलेरी को 20 मत मिले।

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुलोचना पायल को 178, राजीव थपलियाल को 130 मत मिले।

महामंत्री पद पर सुरेंद्र सिंह डसीला को 169, विनोद पुंडीर को 144 मत मिले।

संयुक्त मंत्री पद (महिला आरक्षित) पर रश्मि खत्री को 199 व प्रभा वर्मा को 108 मत मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर अनिल चंदोला को 138, मनोज सिंह जयाडा को 115 व राजेंद्र उनियाल को 60 मत मिले।

इसके साथ ही संयुक्त मंत्री पद पर अभय सिंह कैंतुरा व संप्रेक्षक पद पर शिवेश शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।

सदस्य कार्यकारिणी में नौ पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें से निम्न नौ प्रत्याशी विजयी रहे।
मनवर सिंह रावत 272
संदीप बडोला 241
दीपक बड़थ्वाल 212
शूरवीर सिंह भंडारी 207
किशोर रावत 191
मो असद 179
रमन कुमार जायसवाल 179
योगेश रतूड़ी 177
पंकज भट्ट 177 विजयी रहे। इसके अलावा सदस्य कार्यकारिणी में अंबुज शर्मा को 140 वोट व दीपक छाबड़ा को 162 मतों से संतुष्ट होना पड़ा।

नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी लिस्ट

0

लढौरा सीट पर सहयोगियों को समर्थन करेगी भाजपा

देहरादून। भाजपा ने पूर्व मे घोषित लंढोरा नगर पंचायत सीट पर सहयोगी दलों के प्रत्याशी को समर्थन का निर्णय लिया है। वहीं नगर निगम देहरादून सौरभ थपिलियल काशीपुर दीपक बाली सहित बाकी नगर निगम में उम्मीदवार बनाया है

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कुछ सीटों पर पार्टी ने सहयोगी दलों को समर्थन देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के स्थान पर अब सहयोगी दलों को समर्थन पार्टी देगी और लंडोरा नगर पंचायत में भाजपा का कोई उम्मीदवार चुनाव नही लड़ेगा।

बीजेपी ने नगर निगम में उतारे प्रत्याशी

0

देहरादून बीजेपी ने नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी घोषित कर दिए है रुद्रपुर नगर निगम से विकास शर्मा को टिकट दिया गया है पिछले काफी समय से टिकट को लेकर कयाश चल रहे थे बीजेपी ने कुछ सीटों पर अभी नाम फाइनल नहीं किए है

स्कूल 29 से चार जनवरी तक बंद सड़कों पर ट्रैफिक प्लान देखने उतरे एसएसपी

0

देहरादून उत्तराखंड में मौसम अलर्ट जारी होने के बाद यात्रा मार्गो पर पुलिस नजर आ रही है तो वहीं स्कूलों में 29 से चार जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है आंगनवाड़ी केंद्रों से लेकर सरकारी स्कूल अगले एक सप्ताह तक बंद रहेंगे

देहरादून से मंसूरी चकराता जाने वाले यात्रा मार्गो पर पुलिस का पहरा देखने को मिल रहा है देहरादून से मंसूरी जाने वाले यात्रा मार्गो पर पड़ताल करने देहरादून के ssp IPS Ajay Singh पुलिस फोर्स पर ट्रैफिक कैसा चल रहा है सड़कों पर उतरे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो

उत्तराखंड में यात्रा मार्गो पर ट्रैफिक का काफी दवाब मंसूरी मार्ग पर नए साल का जश्न मनाए जाने को देखने को मिलता है बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री मंसूरी चकराता सहित पहाड़ी जगह वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तरफ जाते है इस बार राज्य सरकार ने भी यात्री उत्तराखंड आए उसके लिए खास तैयारी की है

पहाड़ी जिलों में पहले से ही सभी होटल पर्यटक से गुलजार नजर आ रहे है मंसूरी चकराता सहित पहाड़ी जिलों में खासी भीड़ देखने को मिल रही है जिसके चलते कारोबारी भी खासे प्रभावित हो रहे है बर्फ गिर जाने से पर्यटकों की संख्या में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है

भाजपा ने नगर पालिका/ पंचायतों की दूसरी सूची जारी

0

भाजपा ने की नगर पालिका/ पंचायतों की दूसरी सूची जारी

देहरादून। भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की महुवा खेड़ागंज व हरिद्वार जिले की नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर , लंडोरा, पीरान कलियर एवं उधम सिंह नगर की केला खेड़ा तथा महुवा डाबरा आदि सीटों पर सहयोगी दलों या ऐसे उम्मीदवार जो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को मात दे सके, उनका समर्थन किया जायेगा।
इसके अलावा नरेंद्र नगर मे परसीमन पूरा ना होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे हैं । किच्छा नगरपालिका में अंतिम आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।

फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज मुख्यमंत्री से मिले

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की। इस अवसर पर हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री और फ्रैंकफर्ट के संसद सदस्य के बीच प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश के युवा जापान में रोजगार के अवसर प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जर्मनी में स्किल्ड लेबर फोर्स की मांग के दृष्टिगत प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप कौशल प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर फ्रैंकफर्ट सांसद सलाहकार सौरभ भगत, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव सी रविशंकर, हेल्थकेयर के डायरेक्टर कपिल कुमार उपस्थित थे।