पंतनगर विवि: देश के किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास

0
414

सीएम पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पंतनगर पहुंचे। सीएम धामी का पंतनगर हवाई अड्डे पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत जिले के अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। सीएम धामी 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए है।

कृषि विज्ञान सम्मेलन ने सीएम ने स्टालों को देखा और विवि के पशु विज्ञान महाविद्यालय की ओर से तैयार मडुआ की बर्फी और लस्सी का आनंद लिया।

WhatsApp Image 2025 02 21 at 1.29.42 PM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पंतनगर विवि का गौरवशाली इतिहास रहा है। कृषि प्रदर्शनी के स्टालों से किसानों को उपज उत्पादन को लेकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलता है। पीएम मोदी की अगुवाई में देश के किसानों को समृद्ध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आम बजट में किसानों के लिए प्रावधान किए गए है। भारत सरकार की थीम गरीब, युवा, अन्नदाता को आत्मसात करते हुए प्रदेश के बजट में प्रावधान किए गए हैं।

प्रदेश में किसानों को तीन लाख तक बिना ब्याज ऋण दिए जा रहे हैं। बेतालघाट सहित अन्य जगहों पर चाय बागान को जैविक चाय बागान के रूप परिवर्तित किया जा रहा है। 6 अरोमा वैली विकसित की जा रही है। कहा कि ये सम्मेलन पूरे देश में कृषि में वैज्ञानिक दृष्टिकोण समृद्ध करने में सहायक सिद्ध होगा।बेमौसमी खेती पर पाबंदी लगाई गई है।

इस प्रकार से नवाचार से लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।कहा कि देश से सीमांत के गांव को पहले गांव की संज्ञा देते हुए विकास कार्यों की योजनाओं को बनाया जा रहा है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।

लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों की जानकारी परिजनों और प्रशासन को होगी। लिव इन रिलेशनशिप हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। लेकिन लोकतांत्रिक मूल्यों पर भरोसा करते है और सुरक्षा के लिहाज से लागू किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here