उत्तराखंड में मुखबा हर्षिल में बर्फबारी

0
522
उत्तराखंड में मुखबा हर्षिल में बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी और जनपद के ऊंचे क्षेत्रों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। निचले इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में बर्फबारी का दृश्य अत्यंत भव्य और आकर्षक है।

यमुनोत्री धाम के साथ-साथ मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव में भी बर्फबारी हो रही है। सुबह चार बजे से यमुनोत्री धाम और इसके आसपास के क्षेत्रों जैसे खरसाली गांव, जानकीचट्टी, नारायणपुरी और फूलचट्टी में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों, जैसे बड़कोट तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश हो रही है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी शेखर उनियाल ने बताया कि सुबह से ही क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है, जो इस क्षेत्र के प्राकृतिक सौंदर्य को और बढ़ा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here