Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 201

नवरात्र पूजा विधि 2024

0

नवरात्र महीना तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है माता रानी की पूजा किए जाने के पीछे कई धार्मिक भावनाओं को देखा जाता है नो दिनों तक चलने वाले नवरात्रे 3 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहे है

तीन अक्टूबर बुधवार से नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा के अलग अलग स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन जो व्यक्ति माता रानी की सच्चे दिल से आराधना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

नवरात्र पूजा में आपको सबसे विशेष ख्याल रखना चाहिए पूजन सामग्री का। नवरात्रि आरंभ होने से पहले ही आपको सारी सामग्री इकट्ठा कर लेनी चाहिए। ताकि आप आराम से माता रानी की पूजा कर सकें। यहां जानिए कौन-कौन सा सामान आपको नवरात्रि में चाहिए।

नवरात्र पर घरों में पूजा विधि विधान से लिए जाने के साथ साथ मां दुर्गा के नौ रूपी स्वरूप की अलग अलग दिन पूजा होती है साल भर में साधक मां की पूजा को लेकर विशेष आयोजन करते है माता रानी की चौकी से लेकर घरों में पूजा को लेकर बाजारों में रौनक देखी जा रही है

दो अक्टूबर को बाजारों में काफी अधिक भीड़ होने जा रही है अमावस्या दो अक्टूबर को है ऐसे में अभी पित्रो को याद करते हुए उनको पूजन से लेकर अमावस्या तक याद किया जाएगा ऐसी मान्यता है पितृ पक्ष में उनका परिवार पर आशीर्वाद बना रहे ऐसी कामना की जाती है

फ्लो पुलिस का ज्वाइंट महिला सुरक्षा साइबर क्राइम सेमिनार

0

फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार का आयोजन किया

फ्लो उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महिलाओं की सुरक्षा और साइबर क्राइम पर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया गया।

सेमीनार में डीजीपी उत्तराखण्ड द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सेमीनार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उत्तराखंड पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई जा रही पहलों और सुविधाओं को प्रदर्शित करना था।

पुलिस महानिदेशक द्वारा राज्य भर में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला और एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहलों का समर्थन जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस अधीक्षक, अपराध ने महिलाओं संबंधी अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, उनके विभिन्न कानूनी अधिकारों एवं पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को विभिन्न अपराधों और खतरों से बचाने के लिए लागू की जा रही विशेष पहलों की जानकारी दी। अंकुश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर ने साइबर सुरक्षा के विषय पर अपने विचार साझा किए।

फ्लो उत्तराखंड की अध्यक्ष, डॉ. चारु चौहान ने अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

फ्लो उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस के इस सहयोग ने महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आज की डिजिटल युग में खुद की रक्षा के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधनों से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस अवसर पर श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय/ पी एंड एम, डॉ. निलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड, सुश्री पी रेणुका देवी, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था सहित सुश्री अनुराधा मल्लाह, पूर्व अध्यक्ष, डॉ. मानसी रस्तोगी, सचिव फ्लो, अन्य फ्लो सदस्य, व प्रमुख महिला उद्यमी और स्कूली अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।

पुष्कर सरकार की सौगात हरिद्वार मेडिकल कॉलेज 100 सीटों की मंजूरी

0

हरिद्वारवासियों को धामी सरकार की सौगात

हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 100 सीटों की मंजूरी

स्थानीय जनता को इलाज के लिए अब दूसरे शहरों का नहीं करना होगा रुख

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया

हरिद्वार जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से जल्द हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होने जा रहा है। बताया गया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 100 मेडिकल सीट आवंटित की गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का आभार व्यक्त किया है।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के किये राज्य सरकार संकल्पित है। देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद अब हरिद्वार में भी मेडिकल कॉलेज का संचालन होने जा रहा है। दरअसल, मैदानी जनपद होने के बावजूद हरिद्वार में चिकित्सकों की कमी थी।

ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के विशेष प्रयासों से हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। स्वास्थय सचिव डॉ आर राजेश कुमार के विशेष प्रयासों से अल्प समय में इसका भवन बनकर तैयार हो गया।

विगत माह एनएमसी की टीम ने हरिद्वार मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया जिसमें कुछ कमियां इंगित की गई, जिन्हें बाद में दूर कर लिया गया। अब बताया जा रहा है हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए शुरुआती चरण में 100 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी मिली है।

हरिद्वार की लाखों की आबादी को मिलेगा लाभ

इस कॉलेज के निर्माण से हरिद्वार जनपद की लाखों की आबादी को लाभ होगा। दरअसल, इस जनपद की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऋषिकेश एम्स व देहरादून के विभिन्न अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन मेडिकल कॉलेज बनने से यहां के लोगों को आने वाले दिनों में काफी राहत मिलेगी।

राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए हमारी सरकार सतत रूप से कार्य कर रही है। हम पर्वतीय जनपदों के साथ ही मैदानी जनपदों में चिकित्सा सेवाओं को सुलभ बनाना चाहते हैं। हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के निर्माण को तेजी से पूरा किया गया है। निश्चित ही भविष्य में लोगों को इस अस्पताल के खुलने से बड़ा लाभ होगा। उन्हें वहीं रहकर चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नेतृत्व हरियाणा के विकास को लेकर “विजन और विश्वास” दोनों भाजपा के पास:सीएम

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ को किया संबोधित।

2014 के बाद हरियाणा में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य : मुख्यमंत्री धामी।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हरियाणा के विकास को लेकर “विजन और विश्वास” दोनों भाजपा के पास।

देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी: कांग्रेस पार्टी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मारुति कुंज, सोहना (हरियाणा) में भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर के पक्ष में आयोजित ‘जनसभा’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में हर जगह जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जनता से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा इस चुनाव में एक ओर राष्ट्रवाद और विकासवाद की विचारधारा है तो दूसरी ओर तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद वालो की विचारधारा है। एक ओर प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व मे भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प है तो दूसरी ओर कांग्रेस, आप पार्टी अपने व्यक्तिगत हित के लिए काम करने का सपना संजोये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी और हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित हरियाणा के लिए कार्य किया जा रहा है। बीते 10 वर्षों में कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को सहूलियत पहुंचने का काम मोदी सरकार में हुआ है।

समाज के हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। हरियाणा में 2014 के बाद ऐतिहासिक विकास कार्य देखने को मिले हैं। 8 फसलों से बढ़ाकर 14 फसलों का एमएसपी तय किया गया है। अब भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में कृष्णा सर्किट, हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक में पूरे विश्व मे राज्य और देश का नाम रोशन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हरियाणा को लेकर विजन और विकास का संकल्प है।

कांग्रेस ने हरियाणा को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार में उनके मुख्यमंत्री के क्षेत्र का ही विकास होता रहा। कांग्रेस के दौर में लोगों की जमीनें हड़पी जाती थी। ट्रांसफर और पोस्टिंग का काला धंधा शुरू हो गया था। देश की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी कांग्रेस पार्टी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के एक प्रत्याशी कहते हैं कि वो जीतने के बाद अपना घर पैसों से भरेंगे। कांग्रेस के लोग जनता की सेवा से परे अपनी तिजोरियां भरना चाहते हैं। कांग्रेस शहीदों का अपमान करते हुए पाकिस्तान से वार्ता करने वाले , पत्थरबाजो का साथ देने वाली पार्टियों से गठबंधन करती है। कांग्रेस जहां सत्ता में आती है वहा तुष्टिकरण की बात करती है। ये लोग राम मंदिर और राम सेतु को काल्पनिक बताते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है वहां हिंदुओं को त्यौहार मनाने तक की आजादी तक नहीं है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, विनय रौहेला, ओम प्रकाश भट्ट , गोपाल उनियाल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

नेशनल खिलाड़ी देवेंद्र बिष्ट ओएनजीसी आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष का सफरनामा

0

नेशनल खिलाड़ी से लेकर ओएनजीसी आफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष का सफरनामा

देहरादून ओएनजीसी आफिसर्स एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए देवेंद्र बिष्ट खेल के प्रति विशेष रूचि रखते है खेलो को आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका उत्तराखंड में खेल प्रेमी के लिए अच्छा प्रयास है ओएनजीसी में रहकर वो खेल के प्रति जुड़े रहते है
चलिए जान लेते है उनका अभी तक का सफरनामा जो उनके खेलो से लेकर कई प्रतियोगिता में देखा जा चुका है

देवेन्द्र सिंह बिष्ट वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी ओएनजीसी देहरादून के पद पर काम कर रहे है उनके खाते में राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी होने का गौरव भी है

देवेंद्र बिष्ट उत्तराखंड में खेलो को आगे लेकर जाने की योजना पर काम करते देखे जाते है पूर्व में सैफ़ डी मिशन उत्तराखण्ड ३७वे गोवा नेशनल गेम में भी उनकी भूमिका देखी जा चुकी है वो खेल के साथ साथ अब ओएनजीसी में कर्मियों को लेकर भी काफी सजग रहते है देवेंद्र बिष्ट उर्फ देबू के नाम से भी वो काफी लोगो के बीच पहचान रखते है

पूर्व गेम कॉर्डिनेटर फुटबॉल, ओएनजीसी
राष्ट्रीय स्कूल फुटबॉल चयनकर्ता,
उपाध्यक्ष उत्तराखंड फुटबॉल एसोसिएशन,मैनेजर इंडिया टीम स्कूल एशियन फुटबॉल चैंपियनशिप के साथ साथ सामाजिक कई संस्थाओं के साथ उनकी भूमिका देखी जा सकती है

int से हटी तृप्ति भट्ट प्रदीप राय को कमान

0

देहरादून उत्तराखंड में बड़े अफसरों की तबादला होने की चर्चा के बीच सरकारी अफसरों की नजर बनी हुई है उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार दस बजे सचिवालय पहुंचे तो तबादलो को लेकर कई तरह की चर्चा होती रही दोपहर तक पुलिस विभाग से एक महिला अफसर को दूसरी जगह भेजा गया

एसपी int तृप्ति भट्ट को हटाया गया है उनको पीएसी भेजा गया,
प्रदीप राय बने नए एसपी int,

खुफिया विभाग में और भी फेर बदल की तैयारी की खबर है

भू कानून पर पुष्कर सरकार समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगी : सीएम

0

भू-कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अगले बजट सत्र में वृहद भू-कानून लाने हेतु प्रयासरत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में नगर निकाय क्षेत्र से बाहर ढाई सौ वर्ग मीटर भूमि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति खरीद सकता है, परंतु ऐसा संज्ञान में आया है कि एक ही परिवार में अलग-अलग नामों से भूमि क्रय करके उक्त प्राविधानों का उल्लंघन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसकी जांच करायेंगे और जिन भी व्यक्तियों ने ऐसा किया है उनकी भूमि राज्य सरकार में निहित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जिन भी व्यक्तियों ने पर्यटन, उद्योग आदि व्यवसायिक गतिविधियों के लिए अनुमति लेकर भूमि क्रय की है, परंतु उस भूमि का उपयोग इस प्रयोजन हेतु नहीं किया, ऐसी जमीनों का विवरण तैयार करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही की जायेगी और उनकी जमीनें राज्य सरकार में निहित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी संज्ञान में आया है कि भूमि क्रय संबंधी नियमों में वर्ष 2017 में जो बदलाव किए गए थे, उनका परिणाम सकारात्मक नहीं रहा है। (जैसे 12.5 एकड़ की अधिकतम सीमा को खत्म कर देना, जो अनुमति शासन स्तर पर मिलती थी उसके लिए जिले के अधिकारियों को अधिकृत कर देना आदि)। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राविधानों की समीक्षा की जायेगी और आवश्यक हुआ तो इन प्राविधानों को समाप्त कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मूल स्वरूप को बचाने के उद्देश्य से उठाए जा रहे इन कदमों से किसी भी ऐसे व्यक्ति या संस्थाओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जिनके निवेश से उत्तराखंड में पर्यटन, शिक्षा, उद्योग, व्यापार आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार सृजन होता है तथा अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार भू कानून एवं मूल निवास के मुद्दे को लेकर संवदेनशील है और हम अगले बजट सत्र में उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप एक वृहद भू कानून लाने हेतु प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मार्च 2021 से अब तक लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न मामलों का निस्तारण हमारी सरकार ने ही किया है, उसी प्रकार मैं, उत्तराखंड की जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि भू कानून के मुद्दे का समाधान भी हमारी सरकार ही करेगी।

विश्व पर्यटन दिवस उत्तराखण्ड के जखोल, सूपी, हर्षिल और गुंजी गांव को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

0

विश्व पर्यटन दिवस समारोह में उत्तराखण्ड के जखोल, सूपी, हर्षिल और गुंजी गांव को मिला सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार

चयनित ग्रामों के प्रधानों ने प्राप्त किया पुरस्कार

जखोल गांव को साहसिक पर्यटन, सूपी को कृषि पर्यटन और हर्षिल व गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के लिए मिला पुरस्कार

आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व पर्यटन दिवस समारोह के आयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तराखण्ड के चयनित ग्रामों के प्रधानों द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम पुरस्कार प्राप्त किया गया।

इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले के जखोल गांव को साहसिक पर्यटन के लिए चुना गया, जो अपनी ऊंचाई, खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों और चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग रूट्स के लिए जाना जाता है।

साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के बीच यह गांव तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। उत्तरकाशी जिले के ही हर्षिल गांव और पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव को वाइब्रेंट विलेज के रूप में सम्मानित किया गया।

हर्षिल अपनी प्राकृतिक सुन्दरता, बर्फ से ढके पहाड़ों और सेब के बागानों के लिए प्रसिद्ध है, जबकि गुंजी गांव, जो चीन और नेपाल सीमा के निकट स्थित है, अपनी सामरिक और सांस्कृतिक महत्व के कारण विशेष स्थान रखता है।

इन गांवों में स्थानीय संस्कृति और आधुनिकता का संगम देखने को मिलता है। बागेश्वर जिले के सूपी गांव को कृषि पर्यटन के लिए पुरस्कृत किया गया। सूपी गांव अपनी पारम्परिक कृषि पद्धतियों और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के तहत यहां पर्यटकों को ग्रामीण जीवन और खेती से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त किया जा सके।

ज्ञातव्य हो कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ पर्यटन ग्राम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। संस्कृति एवं प्राकृतिक संपदा के संरक्षण, समुदाय आधारित मूल्य व जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरण स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता को इसमें रखा जाता है। इन्हीं विषयों पर प्रविष्टियां राज्यों से आमंत्रित की जाती हैं। इस वर्ष प्रविष्टियों के आधार पर उत्तराखण्ड के चार ग्रामों को चयनित किया गया है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, अपर निदेशक पर्यटन व नोडल अधिकारी श्रीमती पूनम चंद एवं चयनित चार ग्रामों के प्रधान एवं प्रतिनिधि यथा हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह, सूपी की ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमा देवी, जखोल के ग्राम प्रधान विनोद कुमार एवं गूंजी के ग्राम प्रतिनिधि कृष गुंज्याल आदि उपस्थित रहे।

White Collar Criminals के विरूद्ध एसएसपी देहरादून की रणनीती का दिख रहा असर

0

White Collar Criminals के विरूद्ध एसएसपी देहरादून की रणनीती का दिख रहा असर।

02 शातिर जालसाज आये दून पुलिस की गिरफ्त में

कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भूमि को निजी भूमि बताकर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले 02 मुख्य अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी व्यक्ति को खडा कर ईस्ट होप टाउन की सरकारी जमीन को किसी अन्य को बेचकर 19 लाख 50 हजार रू0 की करी थी धोखाधडी।

थाना प्रेमनगर

वादी प्रभू दयाल रावत निवासी जलागम कालोनी, कण्डोलिया पौड़ी गढवाल द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि आर्यन पुत्र श्री देशपाल तथा उसके भाई दीपक द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें ईस्ट होप टाउन झाझरा स्थित एक भूमि, जो सक्षमवीर पुत्र ओमवीर निवासी लोहिया पार्क चौक लखनऊ उत्तर प्रदेश के नाम पर दर्ज थी, को विक्रय हेतु दिखाया गया तथा उसके एवज में 19 लाख 50 हजार रू0 प्राप्त कर उक्त भूमि की रजिस्ट्री उनके नाम पर करते हुए उन्हें भूमि पर कब्जा दिया गया, जब वे उक्त भूमि का दाखिल खारिज अपने नाम पर कराने के लिये तहसील में गये तो उन्हें पता चला कि सक्षमवीर द्वारा अपनी भूमि को वर्ष 2016 में किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर दिया गया था। उक्त अभियुक्तों द्वारा फर्जी सक्षमवीर बनकर वादी को ईस्ट होप टाउन स्थित सरकारी भूमि, जिस पर मां० उच्च न्यायालय द्वारा स्टे लगाया गया है, को विक्रय किया गया।

प्रार्थना पत्र पर जांच के उपरान्त थाना प्रेमनगर पर दिनांक 27-07-2024 को मु0अ0स0: 154/2024 धारा 420/506/120बी भादवि पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना के दौरान तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्तों द्वारा सरकारी भूमि को सक्षमवीर नाम के व्यक्ति की निजी भूमि बताते हुए उक्त व्यक्ति सक्षमवीर के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को खडा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी भूमि की रजिस्ट्री वादी के नाम पर की गई, जिस पर अभियोग में धारा 419/467/468/471 भादवि की बढोतरी करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में नामजद मुख्य अभियुक्तों 01: आर्यन और 02: दीपक को दिनांक 25-09-2024 की रात्रि में आरटीओ कार्यालय रोड़ झाझरा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ में धोखाधडी में शामिल अन्य सह अभियुक्तों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- आर्यन पुत्र श्री देशपाल उम्र 32 वर्ष निवासी गण ग्राम किरथल, थाना रमाला, जिला बागपत, उ0प्र0 हाल निवासी ईस्ट होप टॉउन लक्ष्मीपुर, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून

2- दीपक पुत्र श्री देशपाल उम्र 28 वर्ष निवासी गण ग्राम किरथल, थाना रमाला, जिला बागपत, उ0प्र0 हाल निवासी ईस्ट होप टॉउन लक्ष्मीपुर, थाना प्रेमनगर, जनपद देहरादून

झारखंड में पुष्कर सिंह धामी की दहाड़ परिवर्तन सभा में उमड़ी जनता

0

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कुंडहित, झारखण्ड में आयोजित “परिवर्तन सभा” को किया संबोधित

भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री धामी को सुनने पहुंचे लोग

प्राचीन संस्कृति, अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की वीरता का राज्य है झारखंड : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी ने आदिवासी समाज के सम्मान, स्वाभिमान को बढ़ाने के लिए किया निरंतरता से कार्य

झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की रच रहे साजिश: मुख्यमंत्री धामी

आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में दे रही झारखंड सरकार: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया।

हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा बद्री-केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की जनता और उनका प्रेम, देखकर ऊर्जा का संचार हुआ है। झारखंड की भाजपा ने जो अभियान चलाया है, यह अभियान रुकना नही चाहिए। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड और झारखंड राज्य एक साथ अस्तित्व में आए थे। दोनों ही राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति के लिए प्रसिद्ध हैं। झारखंड में अपार वन संपदा, प्राकृतिक संसाधनों और आदिवासी समाज की साहस वीरता का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा सबसे पहले अंग्रेजों के खिलाफ हमारे आदिवासी लोगों ने आवाज उठाई थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आजादी के बाद आदिवासी समाज की सुध नही ली गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी ने झारखंड राज्य निर्माण कर राज्य एवं आदिवासी समाज के विकास को आगे बढ़ाने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी ने आदिवासी समाज के सम्मान स्वाभिमान बढ़ाने के लिए निरंतरता से कार्य किया है। उन्होंने कहा हमें गर्व है कि आदिवासी समाज की बेटी आदरणीय द्रोपति मुर्मू जी देश ही राष्ट्रपति हैं।

यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित किया। 200 करोड़ की लागत से आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी हेतु अनेक संग्रहालय बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा आदिवासी समाज को केंद्र में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, जैसे अनेक योजनाओं से लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

आज की योजनाएं महज कागजी नहीं अपितु प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में झारखंड को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। झारखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाईवे, एलिवेटेड सड़क, 57 नए रेलवे स्टेशनों का नवनिर्माण एवं पुनर्निर्माण, राज्य में वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी, 20 एकलव्य आवासीय विद्यालय की आधारशिला, देवघर में एम्स का निर्माण, जैसे अनेकों कार्य हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत 1 करोड 02 लाख लोगों के कार्ड बने हैं, आवास योजना के तहत 55 लाख लोगों के लिए आवास का निर्माण किया गया है।38 लाख से अधिक परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए गए हैं। 32 लाख परिवारों को शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है।

30 लाख से अधिक किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 33000 किलोमीटर से अधिक सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा क्षेत्र में करीब 340 कि.मी की सड़क का निर्माण हुआ है। जामताड़ा जिले में करीब 88 हजार किसानों को 154 करोड़ की सम्मान निधि दी गई है। योजनाओ के साथ प्रधानमंत्री जी ने देशहित में भी कई कड़े और बड़े फैसले लिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर विकास कर जन कल्याण को प्राथमिकता देने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर तुष्टिकरण करने वाले, भाई भतीजा बाद करने वाले, भ्रष्टाचार में डूबे हुए जे.एम.एम, आरजेडी और कांग्रेसी गैंग हैं।

झारखंड सरकार एवं विपक्ष के लोग झारखंड में डेमोग्राफी के साथ खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। झारखंड सरकार के संरक्षण में घुसपैठियों को शरण दी जा रही है। विपक्ष के लोग आदिवासियों की जमीन उनके संसाधनों और संस्कारो को घुसपैठियों के हाथों में देने का षड्यंत्र रच रहे हैं। यह घुसपैठिये हमारी बेटियों की जिंदगियों के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र के कई इलाकों में “हिंदुओं और आदिवासियों झारखंड छोड़ो” के नारे लगते हैं। ऐसे लोगों का संरक्षण झारखंड सरकार और इनके विपक्षी साथी कर रहे हैं। झारखंड में हो रही घुसपैठ से आने वाले समय में बड़ी संख्या में घुसपैठिए भर जाएंगे। पहले इस क्षेत्र में आदिवासियों की संख्या 44 से घटकर 28 प्रतिशत हो गई है।

ये बड़ा सवाल है…? इस प्रश्न का उत्तर हम सब ने मिलकर खोजना है। झारखंड सरकार ने आदिवासियों के साथ हमेशा धोखा किया है। झारखंड में दो लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं। भाजपा की सरकार आने पर इन सभी पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा झारखंड की भ्रष्ट सरकार, पैसा लेकर पेपर बाटती है। झारखंड के मुख्यमंत्री कई घोटाले में जेल की हवा खाकर, जमानत में बाहर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा पर रोक लगाने की साजिश हो रही है। कांग्रेस और जेएमएम सरकार दुर्गा पूजा के पंडाल न लगाने की साजिश रचती है। उन्होंने जनता से झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित सोरन, विधायक अपर्णा सिंह गुप्ता, विधायक विवेकानंद, नारायण, विपिन देव, विनय रौहेला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।