Home Blog Page 129

‘मन्नत’ के बाहर जमा हुई फैंस की भारी भीड़, आधी रात को शाहरुख खान के 60वें बर्थडे का जश्न, दीदार का है इंतजार

0

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और देश-विदेश से फैंस भारी संख्या में ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन चल रहा है। शाहरुख ने फैंस को हिंट दिया था कि वह मिलने आएंगे और उसी दीदार के इंतजार में फैंस हैं।

शाहरुख खान का 2 नवंबर को 60वां बर्थडे है और फैंस जश्न में डूब गए हैं। वो आधी रात को किंग खान के बर्थडे मनाने के लिए ‘मन्नत’ के बाहर जमा हो गए हैं, जबकि वहां रेनोवेशन का काम चल रहा है। शाहरुख अभी कहीं और रह रहे हैं, पर उनके खास दिन को एक्स्ट्रा-स्पेशल बनाने के लिए देश के कोने-कोने से फैंस ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। उन्हें उम्मीद है कि शायद आधी रात को शाहरुख खान का दीदार होगा।

यूएई, नेपाल और इंडोनेशिया से फैंस ‘मन्नत’ पहुंच चुके हैं। उनके हाथों में शाहरुख खान के नाम के पोस्टर हैं। कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं, जिनमें फैंस ‘हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान’ और उनका नाम चिल्ला रहे हैं। उन्हें अब शाहरुख के आने का इंतजार है।

राष्ट्रपति के देहरादून आगमन के चलते अलर्ट मोड पर प्रशासन

0

देहरादून । महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने देहरादून में सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष आदेश जारी किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त/राजस्व/प्रोटोकॉल) कृष्ण कुमार मिश्र ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत यह आदेश जारी करते हुए राष्ट्रपति के निवास और भ्रमण क्षेत्रों के आसपास Silent Zone (ध्वनि प्रतिबंधित क्षेत्र) घोषित कर दिया है।

आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति के देहरादून में प्रवास के दौरान 2 नवंबर 2025 सुबह 10 बजे से 3 नवंबर 2025 शाम 4 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर विशेष नियंत्रण रहेगा। इस अवधि में किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर, डीजे, बैंड या उच्च ध्वनि वाला उपकरण प्रयोग करना प्रतिबंधित रहेगा। आदेश में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में ध्वनि की तीव्रता 40 डेसिबल (dB) से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये क्षेत्र रहेंगे साइलेंट जोन घोषित:

1. राजपुर रोड पर मसूरी डायवर्जन से लेकर महामहिम राष्ट्रपति निकेतन होते हुए ब्रह्म कमल चौक से सड़क के दोनों ओर 100 मीटर की परिधि में।

2. विधान सभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में।

यह आदेश 2 नवंबर को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रपति के आगमन से एक घंटे पहले प्रभावी हो जाएगा और 3 नवंबर को राष्ट्रपति के प्रस्थान के एक घंटे बाद तक जो भी प्रभावी होगा,लागू रहेगा। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा-223 के तहत दंडनीय कार्यवाही की जाएगी।

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि यह आदेश सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है और देहरादून के समस्त संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आदेश का पूर्ण पालन हो।

 

हल्द्वानी: 16 साल की नाबालिग का निकाह POCSO और बाल विवाह एक्ट में माता-पिता गिरफ्तार

0

हल्द्वानी में 16 साल की गर्भवती नाबालिग का निकाह कराने पर हड़कंप। युवक की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने माता-पिता पर बाल विवाह अधिनियम और युवक पर POCSO के तहत मुकदमा दर्ज किया। जानें पूरा मामला।

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ 16 वर्ष की गर्भवती नाबालिग का जबरन निकाह करा दिया गया। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी युवक की मां की शिकायत पर जांच शुरू हुई, जिसके बाद किशोरी के माता-पिता और निकाह करने वाले युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी एक युवक का पड़ोस में रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। किशोरी के परिवार को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सामाजिक बदनामी से बचने के लिए नाबालिग का निकाह युवक से करा दिया। इस बीच, नाराज युवक की मां ने पुलिस स्टेशन में तहरीर दी और आरोप लगाया कि किशोरी के परिवार ने उनके बेटे पर जबरन निकाह करने का दबाव बनाया। पुलिस ने तत्काल मामले की जाँच शुरू की और दस्तावेज खंगाले, जिससे चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की सिर्फ 16 साल की है और चिकित्सकीय परीक्षण में वह चार माह की गर्भवती पाई गई।

माता-पिता और युवक पर दर्ज हुआ गंभीर मुकदमा
पुलिस ने इस पूरे मामले को बाल विवाह और यौन अपराध की श्रेणी में रखा है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मीडिया को बताया कि बाल विवाह जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देने के लिए नाबालिग के माता-पिता के खिलाफ ‘बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006’ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही, नाबालिग से निकाह करने वाले आरोपी युवक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम यानी POCSO की धारा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

कानून की अनदेखी पर पुलिस सख्त
यह घटना एक बार फिर समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता की कमी को दर्शाती है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार, लड़की की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़के की 21 वर्ष है। इससे कम उम्र में विवाह करना एक दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 साल तक की कठोर कैद और 1 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नाबालिगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।

देहरादून : आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में निकला मरा हुआ कॉकरोच

0

देहरादून। मुख्यमंत्री आवास से कुछ ही किमी की दूरी हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट के राजमा चावल में मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसको लेकर जब स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट संचालक के बात की गई तो वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगे की उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली है जिसके कारण कॉकरोच खाने में घुस गए।

शनिवार करीब 5 बजे लक्ष्य सहाय, सुरेल सैफी व जाहिद अली खाना खाने के लिए हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में गए जिसके बाद उन्होंन दो पनीर डोसा, आलू पूरी व राजमा चावल का आर्डर दिया जब वह राजवा चावल खाने लगे तो राजमा चावल में से मरा हुआ कॉकरोच निकला। जिसके बाद उन्होंने खाना नहीं खाया और इसकी शिकायत हाथीबडकला मार्ग पर स्थित आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट की संचालक कमलेश से की गई तो वह अपनी गलती मानने लगी लेकिन तभी उनका बेटा या कर्मचारी मौके पर आया और वह अपनी गलती मानने के बजाए कहने लगा कि उन्होंने स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में कॉकरोच मारने की दवाई डाली थी जिसके कारण कॉकरोच अपनी जान बचाने के लिए खाने में घुस गए हैं। वहां मौजूद लोगों को कहना था कि खाने की खराबी और बासी खाना परोसने की शिकायत पहले भी आनन्दपुरी स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट में आई है। इस मामले को खाद्य विभाग के सामने भी रखा जाएगा।

कैंची धाम से लौट रहा वाहन खाई में गिरा दो की मौत टैंपाे ट्रैवलर में चालक समेत 16 पर्यटक थे सवार

0

हल्द्वानी। कैंची धाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हादसे का शिकार हो गया। ज्योलीकोट के समीप दो गांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 16 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12. 30 बजे ज्योलीकोट के पास वाहन से नियंत्रण हटने से वाहन खाई में जा गिरा।

सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां रोहतक हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

3 नवम्बर को देहरादून में बंद रहेंगे कुछ स्कूल, जानिए वजह

0

देहरादून।

महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य का जनपद देहरादून में 03.11.2025 को प्रस्तावित आगमन / भ्रमण / प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआई भ्रमण के दौरान शहर के निर्धारित मार्ग का प्रयोग किया जाना है।

कार्यक्रम हेतु महानुभावों की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत उपयोग में लिये जा रहे मार्गो को जीरो जोन किया जाना है।

जिस कारण वीवीआईपी भ्रमण के दौरान शहर क्षेत्र के निम्न स्कूलों को असुविधा एवं समस्या का सामना करना पड़ सकता है:-

 

अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की आख्या 31.10.2025 के क्रम में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उपरोक्त वर्णित समस्त स्कूलों में 03 नवम्बर, 2025 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है। जनपद के अन्य स्कूल यथावत् संचालित रहेंगे। तद्‌नुसार अनुपालन सुनिश्चित हो।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर कल देहरादून में रूट रहेगा डायवर्ट, जानिए ट्रैफिक प्लान

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर राजधानी देहरादून में तमाम रूट डायवर्ट रहेंगे.

देहरादून: शहर मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर में यातायात प्लान किया गया है और यह यातायात प्लान 2 नवंबर और 3 नवंबर तक रहेगा. साथ ही 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान भी तैयार किया गया है.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंब्रियन हॉल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के लैंडिंग के 10 मिनट पहले कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जायेगा.
  • राष्ट्रपति के लैंडिंग के बाद सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और सीएसडी तिराहा की ओर व दिलाराम चौक से कैंट रोड की ओर कोई ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा. ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जायेगा. साथ ही दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को बहल/बैनी बाजार चौक पर रोका जायेगा.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्थान की तैयारी होने पर धोरण पुल से ग्रेट वेल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वैल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे रोका जायेगा.
  • कालीदास रोड से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले कालीदास रोड पर ही रोका जायेगा.
  • 3 नवंबर को वीवीआईपी प्रवास स्थल से विधानसभा तक डायवर्जन प्लान.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान से पहले मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वेल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं जायेगा. ट्रैफिक को साईं मंदिर से काठबंगला तिराहा होते हुए भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वैल्यू से जाखन जाने वाले ट्रैफिक को कैनाल रोड होते हुए भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर बहल चौक से दिलाराम चौक जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे बैरियर लगाकर रोका जायेगा. साथ ही सर्वे चौक से कोई भी ट्रैफिक बेनी बाजार की ओर नहीं जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान करने पर आराघर से ईसी रोड की ओर ट्रैफिक रोक दिया जायेगा. साथ ही फब्बारा चौक,इनकम टैक्स चौक और धर्मपुर चौक से भी आराघर चौक की ओर ट्रैफिक नहीं जायेगा.
  • राष्ट्रपति के एनआईवीएच पास करने पर विधानसभा तिराहा से रिस्पना पुल की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. रिस्पना पुल से नेहरू कॉलोनी तिराहा और विधानसभा तिराहा की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. साथ ही नेहरू कॉलोनी तिराहा से फब्बारा चौक जाने वाले ट्रैफिक को धर्मपुर चौक की ओर भेजा जायेगा.
  • राष्ट्रपति के एनआईवीएच पास करने पर बाईपास चौकी और डिफेन्स कालोनी की ओर से आने वाला ट्रैफिक मोहकमपुर की तरफ डायवर्ट किया जायेगा.
  • 3 नवंबर को वीवीआईपी प्रवास स्थल से जीटीसी हेलीपैड तक डायवर्जन प्लॉन

    राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी पर मसूरी डायवर्जन से ग्रेट वैल्यू की ओर कोई भी ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. ट्रैफिक को सांई मन्दिर से काठ बंगला तिराहा होते हुए भेजा जाएगा. साथ ही दिलाराम चौक से ग्रेट वैल्यू तिराहा जाने वाले ट्रैफिक को दिलाराम, बहल और बैनीबाजार चौक पर रोका जायेगा.

  • राष्ट्रपति के प्रस्थान की तैयारी होने पर धोरण पुल से ग्रेट वेल्यू जाने वाले ट्रैफिक को आईटी पार्क की ओर भेजा जायेगा. साथ ही ग्रेट वेल्यू पर कैनाल रोड से आने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पीछे रोका जायेगा.
  • कालीदास रोड से कैंट जाने वाले ट्रैफिक को 50 मीटर पहले कालीदास रोड पर ही रोका जायेगा.
  • राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर सर्किट हाउस तिराहा से राजभवन और सीएसडी तिराहा की ओर ट्रैफिक नहीं भेजा जायेगा. साथ ही दिलाराम चौक से हाथीबड़कला रोड की ओर भी ट्रैफिक नहीं भेजा जाएगा.

    राष्ट्रपति के प्रस्थान होने पर कैंब्रियन हाल स्कूल से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. साथ ही वाटिका तिराहा से जीटीसी हेलीपैड जाने वाले ट्रैफिक को पोस्ट आफिस तिराहा की ओर डायवर्ट किया जायेगा.

  • राष्ट्रपति के टेक ऑफ के 10 मिनट पहले कैंट क्षेत्र से आकाश गंगा की ओर से आने वाले ट्रैफिक को पोस्ट ऑफिस तिराहा पर रोक दिया जायेगा.

3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 तक भारी वाहनों के लिए नो-एन्ट्री प्लान

  • नया गांव से आईएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन
  • 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • आशारोडी से आईएसबीटी से रिस्पना पुल की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन.
  • 3 नवंबर को सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • रानीपोखरी से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन 3 नवंबर को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.
  • नेपाली फार्म से भानियावाला- हर्रावाला की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन 3 नवंबर को सुबह 07 बजे से रात 09 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा.

मुख्य सचिव ने FRI पहुंचकर रजत जयंती समारोह की तैयारियों का लिया जाएजा

0

देहरादून 01 नवम्बर, 2025। मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को एफआरआई देहरादून जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंध की जायें।

मुख्य सचिव ने कहा कि 9 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में लगभग 60 से 70 हज़ार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कि जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आमजन को प्रवेश और निकासी में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएं। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, सचिव श्री शैलेश बगौली, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, श्री विनय शंकर पाण्डेय, श्री विनोद कुमार सुमन, ज़िलाधिकारी देहरादून श्री सविन बंसल, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0

मुख्यमंत्री ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भौंर का स्थलीय निरीक्षण

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोकपर्व इगास के अवसर पर आज जनपद रुद्रप्रयाग के तहसील वसुकेदार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भौंर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों से भेंटवार्ता की तथा राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की स्थलीय समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने आपदा के दौरान जान-माल की क्षति उठाने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक कुलदीप सिंह नेगी वन श्रमिक एवं सते सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में पांच-पांच लाख रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं राहत कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी पीड़ित को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ग्राम भौंर में आपदा प्रभावितों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके अनुभवों और समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत सहायता प्रदान की जाए और पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में सड़क, पेयजल, बिजली, आवास, तथा संचार व्यवस्था से जुड़ी सभी क्षतिग्रस्त संरचनाओं का त्वरित पुनर्निर्माण किया गया है ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने आपदा प्रभावित परिवारों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया और उनके साथ समय व्यतीत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक आपदा-संवेदनशील राज्य है, और इसी कारण सरकार ने आपदा प्रबंधन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता एवं संवेदनशीलता बरती जाए।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित इस क्षेत्र में आपातकालीन परिस्थितियों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु इस क्षेत्र में स्थाई हेलीपैड निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही ग्रामीणों की मांग पर ग्राम भौंर में आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शीघ्र ही इस ग्राम तक मोटर सड़क निर्माण करने, जिससे क्षेत्र में दोपहिया वाहन की आवाजाही हो सके इस हेतु एक करोड़ रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने छेनागाड़ में आपदा के दौरान जिन लोगों ने अपने आवास खोए है उनके विस्थापन करने की योजना बनाने हेतु निर्देश दिए तथा जिन लोगों के वाहन आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए है उनको भी मुआवजा देने की बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष के अंतर्गत विशेष प्रावधान किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कठिन समय में धैर्य बनाए रखें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मुख्यमंत्री के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे त्वरित राहत प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, तहसील प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में तेजी से बदले जा रहे बिजली मीटर, अब तक 3.30 लाख उपभोक्ताओं को मिली स्मार्ट मीटर सुविधा

0

देहरादून। उत्तराखंड में पुराने बिजली मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज़ी से चल रहा है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अब तक 3,30,295 उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटरों से बदले जा चुके हैं।

गढ़वाल मंडल में कुल 9,62,035 विद्युत उपभोक्ताओं में से 1,46,183 उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट मीटर की सुविधा मिल चुकी है। इसमें देहरादून दक्षिण विद्युत वितरण खंड में सबसे अधिक 32,606 मीटर लगाए गए हैं। वहीं, कुमाऊं मंडल के 6,25,833 उपभोक्ताओं में से 1,84,112 मीटर बदले जा चुके हैं। इस क्षेत्र में काशीपुर वितरण खंड (उधम सिंह नगर) में सबसे ज्यादा 25,874 मीटर बदले गए हैं।

ऊर्जा निगम के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में सभी उपभोक्ताओं के मीटर स्मार्ट मीटर से बदले जाने की तैयारी है। देहरादून और नैनीताल जिलों के नगर पालिका क्षेत्रों में भी यह कार्य जारी है। शेष नौ जनपदों के नगरपालिका क्षेत्रों में भी सभी उपभोक्ताओं के मीटर बदलने की योजना है।

स्मार्ट मीटर से मिलेगी पारदर्शिता और सुविधा
यूपीसीएल के एमडी अनिल यादव ने बताया कि पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना द्वितीय चरण में प्रस्तावित है। स्मार्ट मीटर प्रणाली से बिजली उपभोग की रियल टाइम मॉनिटरिंग, लॉस में कमी और बिलिंग की पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

उपभोक्ताओं को नहीं देनी होगी कोई अतिरिक्त राशि
यूपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर लगाने के लिए उपभोक्ताओं से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। यदि किसी उपभोक्ता को बिल से संबंधित शिकायत होती है, तो उसका निस्तारण तुरंत किया जा रहा है। वहीं, अधिक बिल की स्थिति में चेक मीटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।