Home Blog Page 265

डोईवाला निवासी शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि

0
डोईवाला निवासी शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि

डोईवाला निवासी आईटीबीपी निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश ने डोईवाला पहुंचकर हिमाचल के लाहौल स्पीति में भारत-चीन सीमा पर पेट्रोलिंग के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए देहरादून निवासी आईटीबीपी के निरीक्षक शहीद चंद्र मोहन सिंह नेगी को पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से श्रद्धांजलि दी। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हे ढांढस बंधाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम शहीद को वापस नहीं ला सकते लेकिन शहीद की वीरता का बखान करना और उनको यादों की जिंदा रखने का कार्य पुष्कर सिंह धामी सरकार बखूबी से अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिवार जनों के साथ खड़ी है।

सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा शौर्य दिवस के अवसर पर अमर शहीदों के परिजनों को मिलने वाली राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख करने तथा शहीदों के परिजन को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने लिए पांच वर्ष तक करने साथ ही उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त अन्य विभागों में भी नियुक्ति प्रदान करने और सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों के समतुल्य अवकाश दिये जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भीं प्रकट किया।

बताते चले कि चंद्रमोहन सिंह नेगी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में चौबीस सितंबर 1987 में कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर कार्यरत थे। चंद्रमोहन सिंह नेगी (55) 17 बटालियन आईटीबीपी में तैनात थे। जो इन दिनों हिमाचल प्रदेश के रिकांग पियो में स्पीति घाटी लाहौल में भारत पोस्ट पर तैनात थे।अस्थायी पुल बनाने के बाद बृहस्पतिवार शाम अपने जवानों को नाला पार कराते समय गिर गए और पानी के तेज बहाव में बह गए।

चंद्रमोहन सिंह नेगी आईटीबीपी में वो अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उन्हें मार्शल आर्ट में दक्षता हासिल थी। उन्होंने काफी समय तक आईटीबीपी अकादमी मसूरी में एक कुशल प्रशिक्षक के रूप में भी कार्य किया।

इस दौरान डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, आईटीबीपी के आईजी संजय गुंजियाल, ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल वीरेन्द्र भट्ट सहित आईटीबीपी, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तथा स्थानीय निवासियो ने अमर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

महिला सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अपनाती है दोहरा रवैया

0
महिला सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा अपनाती है दोहरा रवैया

कांग्रेस शासित राज्यों की महिलाओं की अपराध पर कांग्रेस बन जाती है धृतराष्ट्र: आशा नौटियाल

देहरादून: 29 जुलाई को कांग्रेस पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ने महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है जिस पर भाजपा महिला मोर्चा ने पलटवार किया है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला अपराध के नाम पर दोहरा रवैया अपना रही है कांग्रेस पार्टी को उन महिलाओं को सुरक्षा की चिंता क्यों नहीं होती है । जहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के मुद्दे पर बेनकाब हो चुकी है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग कर रही है । पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में एक भी महिला महिलाओ को अपना प्रत्याशी नहीं बनाती मगर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने के लिए कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के नाम पर परपंच कर रही है।

कांग्रेस पार्टी का छद्म चेहरा उजागर हो चुका है भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा का कहना है कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा सरकार सख्त कदम उठा रही है । अपराधियों को जेल की सलाहों के पीछे भेजा जा रहा है।

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए थानों में महिला एस आई की तैनाती की गई है बल्कि महिलाओं की शिकायतों के लिए अलग से प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जहां पर महिलाएं अपनी शिकायतें दर्ज कर सकती हैं ।

महिला अपराध पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कदम उठा रही है लव जिहाद करने वालों को भी बक्शा नहीं जा रहा है। लव जिहाद को रोकने के लिए कानून बनाया गया है।

मगर कांग्रेस पार्टी महिला अपराध के नाम पर बेबुनियादी सियासत कर रही है भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि महिला सशक्तिकरण और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर केंद्र और राज्य सरकार काम कर रही है। चाहे लखपति दीदी योजना हो या फिर महिला सेफ हेल्प ग्रुप हो, सरकार महिलाओं के आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है।

सरकार प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं को आर्थिक उन्नति का मौका दे रही है मगर कांग्रेस पार्टी महिला तुष्टिकरण की सियासत कर रही है ।

कांग्रेस पार्टी अपने चुनावी घोषणा की योजनाओं का लाभ देने की मांग कर रही है तो उन योजनाओं को कांग्रेस शासित राज्यों क्यों नहीं शुरू करती जहां पर उसकी सरकार है ।

उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत सरकार हर संभव कदम उठा रही है । कांग्रेस पार्टी का यह आंदोलन महज एक सियासी आंदोलन है। इससे महिलाओं की सुरक्षा का कोई वास्ता नहीं है। अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। मीडिया की केवल सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह का कार्यक्रम करने का दावा कर रही है। जबकि हकीकत है कि कांग्रेस के पास जनहित का कोई मुद्दा नहीं है । ऐसे में कांग्रेस पार्टी कभी भी कामयाब नहीं हो पाएगी।

डीएम ने सुनी ओखलकंडा चंपावत सीमा पर जनसुनवाई में फरियादियों की गुहार

0
डीएम ने सुनी ओखलकंडा चंपावत सीमा पर जनसुनवाई में फरियादियों की गुहार

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा के चंपावत सीमा से लगे अंतिम ग्राम गोनियारो में शिविर लगाकर जनसमस्याओं को सुना ।शिविर में मुख्य रूप से बिजली,पानी, सोलर लाइट, गैस, मनरेगा, दैवीय आपदा से क्षति सहित अन्य समस्याओं से संबन्धित लगभग 150 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने अधिकांश समस्याओं में शिकायतकर्ता की सुनवाई कर मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु डीएम ने 15 दिन के भीतर संबन्धित अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण कर अवगत कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिविर में देखने को मिला कि दूरस्थ क्षेत्रों में अधिकारियों के भ्रमण न करने के कारण जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उन्होंने कहा कि फील्ड ऑफिसर अपने समकक्ष अन्य विभागों के अधिकारियों का नंबर रखे और आपसी समन्वय से जनता के कार्य को प्राथमिकता से करें,जिससे विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदनकर्ता को अनावश्यक दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना पड़े और योजनाओं का लाभ भी समय से मिल सके।

शिविर में स्थानीय लोगों ने बताया कि 16 जुलाई की बारिश से खेतीबाड़ी और मकान को नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग द्वारा भारी बारिश से हुए नुकसान का समय से जायजा और मुआवजा न देने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम धारी को प्रत्येक घर का सर्वे करवाते हुए मौके पर ही सहायता राशि वितरित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीएम ने कहा कि तहसील स्तर से सहायता राशि वितरित करने में जिस स्तर से भी लापरवाही की गई है उसे एसडीएम संबधित कार्मिक की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्टिकरण लें। डीएम ने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि मानसून अवधि में अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान का अधिकारी तत्काल जायजा लेते हुए कार्यवाही करें ।

कैंप में कई लोगों ने मनरेगा योजना से संबंधित शिकायत की। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत भुगतान, जियो टैगिंग, कार्य योजनाओं में समस्याएं आ रही है। जिस संबंध में डीएम ने जिला विकास अधिकारी को गौनियारो में मनरेगा योजना के तहत होने वाले ऑन गोइंग और नए कार्यों की विस्तृत जांच के आदेश दिए। कहा कि मनरेगा मांग आधारित योजना है,साथ ही बजट की कमी नहीं होती किंतु कार्मिकों की लापरवाही और मनमानी के कारण लोगों को समस्याओें का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है,तो सम्बंधित कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

पीएमजीएसवाई की लगभग 35 किमी सड़क की खस्ता हालात और मानसून से पूर्व नालों की सफाई, झाड़ी कटान न होने पर डीएम ने ईई पीएमजीएसवाई को विभाग के संबंधित अभियंता पर कार्यवाही करने और तत्काल सड़क की परिस्थिति सुधारने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एसडीएम धारी को सड़क के कार्य की तकनीकी टीम द्वारा जांच करने के निर्देश दिए । डीएम ने कहा कि मानसून से पूर्व सभी निर्माणदाई एजेंसियों को नाली सफाई, झाड़ी कटान के आदेश दिए गए थे। जिससे मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। लेकिन विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही देखने को मिल रही है।
घरेलू गैस में मिली शिकायत के संबंध में डीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर को सम्बंधित सप्लाई एजेंसी का निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कहा की भविष्य में इस तरह को शिकायत दुबारा न आए, इसके लिए समय समय पर खुद ही निरीक्षण करें।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा मौके पर लोगों की समस्या का निदान और योजना परक जानकारी दी गई। जिसमें पशुपालन विभाग ने 25 पशुपालकों को दवा वितरीत, बाल विकास द्वारा महालक्ष्मी किट, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना, ग्राम विकास विभाग द्वारा बीपीएल कार्ड, पंचायतीराज द्वारा 15 से अधिक समस्याओं का निस्तारण जिसमें परिवार रजिस्ट्ररी, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग द्वारा फसलों में छिड़काव के दवा, कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि हेतु समस्याओं का निस्तारण और सम्मान निधि के आवेदन पत्र वितरीत किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 109 लोगों का निशुल्क जांचे और दवा वितरीत की गई।विद्युत विभाग ने कुल 21 समस्याओं निस्तारण किया। जबकि शिविर में आधार कार्ड, विभिन्न आवेदन पत्र,राशन कार्ड पेंशन आदि समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

इससे पूर्व डीएम ने लुगड़ से गौनियारो तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरीश ताल और लोहाखाम ताल के सौंदर्यपरक और पर्यटन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिला पर्यटन अधिकारी को होम कलस्टर योजना से जोड़ने को कहा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के सुझाव हेतु 15 दिन के भीतर बैठक कर रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एक पेड़ मां के नाम के तहत डीएम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेवाड़ी गाजा में पौध रोपण किया। बड़ोन रेंज में विभिन्न जगह पर नदी से मिट्टी का कटाव हो रहा है इसके लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्यों के साथ वन विभाग को बांस का प्लांटेशन और बायो मेकानिकल मेजर के उपाय करने को कहा। साथ ही लोनिवि को इन स्थलों को चिन्हित करते हुए वायर क्रेट -करालीगाड़ में सिंचाई विभाग को तत्काल राहत हेतु चैनलाइजेशन करने को कहा। इस दौरान विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सीएमओ डा श्वेता भंडारी, एसडीएम धारी के एन गोस्वामी, लोनिवि ईई रत्नेश सक्सेना, पीएमजीएसवाई मीना भट्ट सहित अधिकारी और क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रखे प्रबुद्ध वर्ग में अपने विचार

0
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रखे प्रबुद्ध वर्ग में अपने विचार

प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी बजट 2024-2025 के अवसर परआयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रभारी उत्तराखण्ड, आदरणीय दुष्यंत गौतम जी का डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ एवं प्रदेश सचिव हरीश चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया ।

डिसेबल्ड स्पोर्टिंग सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने कहा कि दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बजट में विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के जरिए प्रमुख कार्यक्रमों को जारी रखने और विस्तार देने पर जोर दिया गया है।

बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम को समर्पित है, जिसके तहत इस वित्त वर्ष में 615.33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो 2023-24 के संशोधित बजट में 502 करोड़ रुपये से अधिक है। जिससे आने वाले समय में दिव्यांगजनों को सशक्तिकरण कर उन्हे मुख्य धारा से जोडने में मदद मिलेगी।।

हल्द्वानी नुमाइश में मचाआतंक

0
हल्द्वानी नुमाइश में मचा आतंक

पुलिस और एसओजी ने हल्द्वानी नुमाइश में तलवार चलाकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने के दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। जिसमें एक गैंगस्टर और दूसरा किच्छा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया है।

शनिवार को एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन में बताया कि 20 जुलाई को एमबी इंटर कॉलेज में नुमाइश के दौरान आईटीआई गैंग ने जमकर अराजकता की। वाहन पार्किंग को लेकर कार सवारों के ऊपर जानलेवा हमला किया था। एक युवक के सिर पर तलवार मार दी थी। हमले के बाद आरोपित फरार हो गए थे। इस मामले में आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट और कमल को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी फरार आरोपितों की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस और एसओजी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम ग्राम अंजनियां फार्म थाना, पुलभट्टा निवासी सिमरनदीप सिंह व लालपुर किच्छा निवासी आशुतोष भंडारी बताया।

बताया कि इनकी दोस्ती हल्द्वानी जेल में देवेंद्र बिष्ट से हुई थी। युवक पर तलवार से हमला करने के बाद दोनों कार से फरार हो गए थे। आरोपित सिमरनदीप पुलभट्टा थाने का गैंगस्टर है और आशुतोष किच्छा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों पर किच्छा व पंतनगर थाने में 15-15 मुकदमे दर्ज हैं। प्रेसवार्ता में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम हरबंस सिंह, सीओ नितिन लोहनी व टीम में एसएसआई महेंद्र प्रसाद, मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी, एसओजी इंचार्ज संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, हेमंत लुंठी, कांस्टेबल बंशीधर जोशी, चंदन नेगी, राजेश बिष्ट, अरविंद शामिल रहे।

भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से आश्रम में घुसा पानी, साधु संतो का रेस्क्यू

0
भागीरथी का जल स्तर बढ़ने से आश्रम में घुसा पानी, साधु संतो का रेस्क्यू

गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया। साधु संत और मजदूर आश्रम की यहां जान पर बन पाई।

आश्रम में पानी भरने की सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुस कर दस साधु संतों व मजदूरो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में यमुना नदी तटीय क्षेत्र में कटाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। आधा दर्जन पक्के होटल सहित डेढ़ दर्जन ढाबे, कच्चे खोके खतरे की जद में आ गए हैं। यमुना नदी से सड़क का और कटाव होने से जानकीचट्टी में यमुनोत्री की ओर दो दर्जन से अधिक छोटे बड़े वाहन फंसे हैं।

दूसरे दिन भी सुरक्षा इंतजाम न होने पर लोगों में नाराजगी है। और मौसम के रुख को देखते हुए दहशत भी। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर के पास लगातार पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ के द्वारा उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन तैनात है। पत्थर रुकने पर मार्ग यातायात के लिए सुचारु किया जाएगा।

गंगोत्री धाम में लगातार भागीरथी गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। दोपहर एक बजे तक सभी घाट और गंगा आरती जल स्थल जलमग्न हो गए हैं। वहीं नदी के दूसरी और सटे आश्रमों सहित आवासीय भवनों के लिए खतरा बढ़ गया है।

निति आयोग में उत्तराखंड मुख्यमंत्री ये मामले रखेंगे

0
निति आयोग में उत्तराखंड मुख्यमंत्री ये मामले रखेंगे

निति आयोग में उत्तराखंड मुख्यमंत्री ये मामले रखेंगे नई दिल्ली नीति आयोग की बैठक में राज्य से जुड़े विषयों उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सीएम कान्क्लेव होगी, जिसमें राज्यों के मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और नियोजन विभाग ने नीति आयोग की बैठक में उठाए जाने वाले विषयों का वक्तव्य तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री से एक-एक विषय पर चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यमंत्री फ्लोटिंग पापुलेशन के हिसाब से ढांचागत सुविधा के लिए विशेष केंद्रीय सहायता, पर्वतीय राज्यों के लिए विकास का अलग मॉडल, राज्य की दोगुनी जीडीपी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाए गए विकास के रोडमैप के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का मुद्दा उठाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 जुलाई को नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष निकाय है। इसमे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं।

NITI Aayog निति आयोग ये मुख्यमंत्री होंगे शामिल

0
NITI Aayogनिति आयोग ये मुख्यमंत्री होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 27 जुलाई को नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गवर्निंग काउंसिल नीति आयोग की शीर्ष निकाय है। इसमे सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल होते हैं।

शनिवार को होने वाली गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। नीति आयोग ने कहा, भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को हासिल करेगा। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। नौवें नीति आयोग के गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इस विजन पर चर्चा होगी।

जानिए कितने राज्यों के मुख्यमंत्री इसमें शामिल हो रहे है महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,अरुणाचल मुख्यमंत्री पेमा खांडू,अरुणाचल के उप मुख्यमंत्री चौना मेन,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा,ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है

सीएम धामी गौतम संग सियासत की रूपरेखा में जुटे

0

नई दिल्ली उत्तराखंड में सियासत का नया रंग देखने को मिलेगा उपचुनाव को लेकर उत्तराखंड बीजेपी सहित पुष्कर सरकार कई नए फैसले लेने जा रही है बाबा केदारनाथ धाम को लेकर विवाद पूरी तरह खत्म हो चुका है ऐसे में कांग्रेस अभी भी केदार बचाने का प्रोपोगेंडा कर रही है जिसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस की यात्रा को पूरी तरह फ्लॉप बताया है

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष के साथ प्रदेश प्रभारी संग नए समीकरण पर चर्चा करते नजर आए है राज्य के कई नेता इन दिनों दिल्ली दरबार में अपनी हाजिरी लगाते देखे गए है सियासती गलियारों में कई तरह की चर्चा चल रही है लेकिन वास्तविक सच क्या है हर कोई इंतजार कर रहा है

उपचुनाव केदारनाथ में लड़ा जाना है फिलहाल अनुकूल समय का इंतजार किया जा रहा है सीएम धामी एक बार फिर दिल्ली पहुंचे है ऐसे में वो राजनैतिक रूप से उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी Dushyant Kumar Gautam प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt प्रदेश महामंत्री (संगठन) Ajaey Kumar ने भेंट की।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई है ऐसी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से सीएम धामी की तरफ से अपडेट हुई है राज्य में कैबिनेट विस्तार सहित नए लोगो को सरकार में पद दिए जाने है कई मुद्दों को लेकर दिल्ली में सीएम धामी सहित प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने लंबी चर्चा को बल दिया है

उत्तराखंड में बीते दिनों राज्य के एक कैबिनेट मंत्री ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी जिसके बाद सियासत में नई चर्चा तेजी से होने लगी रुटीन भेट को नया रंग समझ कर हर कोई इंतजार कर रहा था अब पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी अध्यक्ष दिल्ली में है जो अगले राजनैतिक विजन पर काम कर रहे है

स्कूल रहेंगे बंद बारिश अलर्ट जारी

0

देहरादून उत्तराखंड में बारिश के चलते देहरादून जिले में शनिवार अवकाश रहेगा पिछले दो दिनों से बारिश का कहर देखने को मिल रहा है जिसके चलते स्कूल में अवकाश घोषित किया गया है शनिवार को दून के सभी स्कूल आगनवाड़ी केंद्र सहित कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे

बारिश के चलते अलर्ट जारी होने के बाद मौसम विभाग लगातर जिला प्रशासन को सतर्क रहने को कह रहा है ऐसे में नई जानकारी के अनुसार शनिवार को देहरादून जिले के स्कूलों में अवकाश रहेगा अब स्कूल सोमवार को खुलेंगे