Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 238

विधानसभा उपचुनाव हवा का रुख किधर हाथी तय करेगा

0
विधानसभा उपचुनाव हवा का रुख किधर हाथी तय करेगा

विधानसभा उपचुनाव हवा का रुख किधर हाथी तय करेगा देहरादून उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ मंगलोर पर उपचुनाव राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का लोकसभा चुनाव में मोदी हैट्रिक के बाद पहला ट्रायल होगा जो सरकार के काम काज से लेकर बीजेपी को आगामी निकाय पंचायत चुनाव के लिए ऑक्सीजन देगा

विपक्ष मोके को भुनाए जाने के लिए ग्राउंड पर उतर चूका है मंगलौर विधानसभा के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं राजपुर विधायक खजान दास को और बदरीनाथ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे में बीजेपी अभी दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी उतरे जाने को लेकर राजनैतिक फीडबैक लेकर चार नेताओं के बूते प्रत्याशी की हवा का पता कर रही है राजनैतिक नजरिये से देखा जाएं तो हरिद्वार ज़िले की एक सीट बीजेपी के लिए मुश्किल डगर हो सकती है जबकि बद्रीनाथ सीट पर धार्मिक आस्था की सनातन छाया को देखा जा सकता है

टिकट के दावेदार दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पिछले साल अक्तूबर में मंगलौर के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद से यह सीट खाली है हाथी उत्तर प्रदेश में अंडा देने के बाद उत्तराखंड नहीं आएगा यहाँ पर अगर बीजेपी को जीत दर्ज करनी है तो उसको हाथी को रोकना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस यहाँ भी मैदान मार सकती है।

चंपावत ग्राउंड जीरो पर मिसेज गीता धामी के वीडियो वायरल

0
चंपावत ग्राउंड जीरो पर मिसेज गीता धामी सोशल मीडिया पर वायरल

चंपावत ग्राउंड जीरो पर मिसेज गीता धामी के वीडियो वायरल देहरादून उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मिसेज गीता धामी तीन दिनों के लिए बच्चो संग चंपावत विधानसभा में महिला समूह से लेकर यहाँ के धार्मिक मंदिरो में पहुंची है वो जंगल में मॉर्निंग वाक से लेकर सुन्दर पहाड़ो की वीडियो पोस्ट करते हुए सुन्दर चंपावत को दिखाने की कोशिश कर रही है

प्रकृति की गोंद में बसा चंपावत अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसको संरक्षित रखें और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति समर्पण का संदेश दें। सर्किट हाउस से आगे ललुवा पानी वाली जगह से उनका वीडियो काफी पसंद किया गया है गीता पुष्कर धामी हमेशा महिला वर्ग से लेकर युवा वर्ग में पसंद की जाती है।

ऐसे में गीता धामी के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है सोशल कॉज से जुड़े वीडियो लोगो को पसंद आ रहे है जबकि इंस्टा पर पोस्ट रील उनके फैन्स पसंद कर रहे है चंपावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में सबसे अधिक जीत खटीमा से हार के बाद दर्ज करवाने वाली विधानसभा है यहाँ के लोगो का प्यार धामी पर इतना बरसा मतदान आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने को बेताब रहते है लेकिन अधिक समय विधानसभा में नहीं दे पाने के चलते धामी ने दो दो जगह अपने कैंप ऑफिस खोले है यहाँ रोज़ाना जनता की भीड़ देखी जा सकती है।

चम्पावत में गीता धामी ने अस्पताल से लेकर कई जगह पर निरिक्षण कर जाना हकीकत क्या है तब पता चला विधानसभा में कई ऐसी परेशानी है जिसका हल किया जाना जरुरी है चंपावत में ग्रामीण क्षेत्रों में डोली से आने वाली बुजुर्गों और गर्भवतियों का दर्द समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी तो उसका लाभ सबको मिलेगा मैडम। यह बातें सीएम की पत्नी गीता धामी के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने कहीं।

मंगलवार को सीएम की पत्नी गीता धामी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएम की पत्नी को देखकर तीमारदारों और स्थानीय लोगों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में सामान्य मरीजों को भी कई बार हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान लोगों ने पेयजल की समस्या भी उठाई।

सीएम की पत्नी को समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल बांटे। अस्पताल में चल रहे दिव्यांग पुनर्वास शिविर में जाकर लोगों से बात की। मुख्यमंत्री की पत्नी के अस्पताल पहुंचने पर जहां लोग समस्याएं गिनाने लगे वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, सूरज प्रहरी, गौरव पांडेय, कैलाश अधिकारी, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केएस बृजवाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं नर्सिंग कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।

ओडिशा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे मोहन माझी

0
ओडिशा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे मोहन माझी

भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है ऐसा प्रयोग बीजेपी का सफल रहा अब यहाँ बीजेपी का पहली बार मुख्यमंत्री शपथ ले रहा है उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे

ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा। माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

इच्छाधारी विषकन्या कच्ची लंगोट पर टारगेट या साजिश

0
इच्छाधारी विषकन्या

इच्छाधारी विषकन्या कच्ची लंगोट पर टारगेट या साजिश महिलाओं का यौन शोषण मामले राजनैतिक दलों के लिए कोई नया मामला नहीं ऐसे कई मामले राजनेता का करियर खत्म तक कर चुके है उत्तराखंड से लेकर कई राज्यों में ऐसा होता रहा है कई मामलो में कीमत चूका कर मामले को रफा दफा करना पड़ा है जबकि कई मामले घरवाली अब बहारवाली होकर रह गए है जबकि कई बाहरवाली को घरवाली बना कर राजनैतिक जीवन जी रहे है कई मामले गलत भी पाए है ऐसे मामलो पर पीड़ित का सामाजिक जीवन तबाह है ऐसे मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है कई राज्यों से लेकर अफसरों को भी ब्लैकमेल किया जा चूका है हमाम में नंगे आज भी कच्ची लंगोट लेकर जगह जगह जाते देखे जा सकते है।

कई इच्छाधारी विषकन्या राजनैतिक लोगो का करियर खत्म करने के लिए उपयोग में लाई जाती है ऐसा कभी राजा महाराजा के समय किया जाता था फिलहाल ऐसे मामले तेजी से सामने आ रहे है जबकि हकीकत समाने आने में काफी समय लग जाता है ऐसे मामले सामाजिक जीवन में रहने वालो के लिए काफी घातक है।

ताजा मामला बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल में पार्टी की राज्य इकाई के सह-प्रभारी अमित मालवीय से जुड़ा हुआ है भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल में पार्टी की राज्य इकाई के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने RSS के शांतनु सिन्हा के खिलाफ मानहानि के आरोप में 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। दरअसल कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शांतनु सिन्हा ने अमित मालवीय पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब अमित मालवीय ने इस पर सख्त एक्शन लिया है।

कांग्रेस ने मामले पर हमला बोलते हुए जल्द पद से हटाए जाने की मांग की है कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर हमला बोला है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बने अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं ने अपने काले कारनामों से देश का सिर शर्म से झुका दिया है और यह आरोप हम नहीं, बल्कि बीजेपी नेता खुद लगा रहे हैं।

पावर पॉइंट क्लीन बोल्ड करते पुष्कर सिंह धामी

0
पावर पॉइंट देवभूमि

पावर पॉइंट क्लीन बोल्ड करते पुष्कर सिंह धामी देहरादून उत्तराखंड में नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले अजय टम्टा सियासत का नया पावर पॉइंट नहीं बनेगे pushkar singh dhami power Point उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में नए पावर पॉइंट की जगह पुराने अजय को मोदी टीम में शामिल करवाने में कामयाब रहे है उत्तराखंड में अगर कोई नया पावर पॉइंट बनता तो भविष्य के लिए एक नया राजनैतिक पावर पॉइंट देवभूमि के लिए अच्छा संकेत नहीं रहता।

उत्तराखंड से पहली बार पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने वाले अनिल बलूनी बीजेपी को बहुमत अपने दम पर नहीं मिल पाने से कैबिनेट मंत्री में जगह पाने में कामयाब नहीं हुए है बीजेपी नरेंद्र मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल रविवार को आकर लेकर अगले विजन पर काम करेगा पौड़ी सीट से अनिल बलूनी समर्थको में जीत का उत्साह मोदी टीम में जगह नहीं मिल पाने से उदास नज़र आएगा।

उत्तराखंड की सियासत में पुष्कर सिंह धामी अपने राजनैतिक कौशल से अभी तक लोकसभा चुनाव में पांचो सीटों पर मोदी हैट्रिक के कमल खिलाये जाने में कामयाब रहे है भविष्य में देवभूमि फ्री हैंड धामी के राजनैतिक विजन से काम करती है तो आने वाले दिनों में जनता के दिलो पर राज करने वाले धामी को देवभूमि में अधिक वर्क मोड पर काम करना होगा।

लोकसभा चुनाव की समीक्षा भी अभी राजनैतिक रूप से होनी है उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों का अपना बूथ बचा पाने में कितनी सफलता मिली है उसका आकलन भी भविष्य की राजनैतिक पारी के लिए सबसे अहम् है सिर्फ धामी के बूते उत्तराखंड में भविष्य की राजनैतिक पतवार को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक पार नहीं लगाया जा सकता।

उत्तराखंड में बेहतर राजनैतिक परिणाम वाले पंडितो का साफ मानना है अगले विधानसभा से पहले उत्तराखंड में निकाय चुनाव में जीत दर्ज करना आसान नज़र नहीं आ रहा ऐसे में भले ही नया पावर पॉइंट राज्य में नहीं बना हो लेकिन भविष्य में नया पावर पॉइंट बनाया जा सकता है ऐसी सूत्रों के हवाले से खबर है लोकसभा चुनाव में जो वादे जनता से बीजेपी ने किये है उनको अगले 100 दिनों तक मोदी गारंटी में बदला जाना भी सबसे खास रहेगा मोदी सरकार पर बैसाखी रूपी दवाब भी साफ तरह से नज़र आएगा।

नरेंद्र मोदी 3.0 ऐसी रहेगी केंद्र में कैबिनेट

0

नरेंद्र मोदी ऐसी रहेगी केंद्र में कैबिनेट रविवार का दिन भारत में खास रहने वाला है भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला देश देखेगा तो वही शाम को देश में नई सरकार का गठन होगा। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। करीब छह दशक के बाद यह पहली बार होगा जब कोई नेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगा। नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के साथ उनके नेतृत्व वाली तीसरी सरकार काम करना शुरू कर देगी।

NDA के संभावित मंत्रियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर टी मीटिंग का वीडियो सामने आया है। मोदी ने सभी को 100 दिन का रोडमैप और 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है। सामान नागरिक संहिता 
देशभर में सबके लिए एक सामान कानून करना भाजपा के एजेंडे में रहा है।

पार्टी ने 2024 के घोषणापत्र में इस विषय को रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था और चुनाव जीतने के बाद इसे लागू भी कर दिया। अब भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के तीसरे कार्यकाल में सामान नागरिक संहिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए सहयोगी दलों का समर्थन जुटाना बड़ी चुनौती होगी। यूसीसी के मामले में जदयू ने भी कहा है कि इसमें सबकी राय जरूरी है।

नरेंद्र मोदी सरकार का थर्ड टर्म भारत में बैसाखी सरकार के बूते काम करेगा ऐसे में अगले सो दिनों का प्लान बनाया जा चूका है जिसको लेकर नरेंद्र मोदी ने नए बनाये जाने वाले सांसदों से चर्चा करते हुए अपनी भविष्य की प्लानिंग को धरातल पर उतराने के लिए चर्चा की है माना जा रहा है कई राज्यों में मोदी कैबिनेट में जगह पाने वाले नए चेहरे नज़र आएंगे।

लाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग

0
Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग

लाजपत नगर के अस्पताल में लगी आग, अफरा-तफरी का माहौल लाजपत नगर इलाके के एक अस्पताल में आग लगने की सूचना है। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची है और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है।

दक्षिणी दिल्ली के लाजपत नगर में Eye7 चौधरी आई सेंटर में आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

आल राउंडर धामी पिच पर मोदी के पांच कमल

0
मोदी सियासत का हैट्रिक रथ चलाते पुष्कर सिंह धामी

आल राउंडर धामी पिच पर मोदी के पांच कमल देहरादून लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तराखंड देवभूमि से मोदी हैट्रिक के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पाँचो कमल हैट्रिक देने में राजनैतिक नजरिये से कामयाब रहे है धामी उत्तराखंड में मोदी हैट्रिक के पांच कमल खिलाएं जाने से उत्साहित देखे जा रहे है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित उनकी कैबिनेट के मंत्री गणेश जोशी धामी को जीत का लड्डू और फूलो का गुलदस्ता देने सरकारी आवास पर पहुंचे।

उत्तराखड में लोकसभा की पांच सीटों पर दो बार से विजय पताका लहरा कर बीजेपी भगवा मय देवभूमि करती देखि गयी है लोकसभा चुनाव 2024 में नरेंद्र मोदी हैट्रिक के लिए पाँचो कमल जीत के रूप में खिला कर पुष्कर सिंह धामी ने अपना राजनैतिक वजन दिखाया है चुनावी परिणाम से बीजेपी को संतुष्टि मिलती नज़र आ रही है।

लोकसभा चुनाव में धामी सरकार ने अपनी सरकार की योजनाओं सहित लिए गए कई ऐसे फैसलों को जनता की पिच पर उछाला था जिसकी बैटिंग आल राउंडर के रूप में धामी करते देखे गए थे राज्य में पहले चरण में वोटिंग हुई थी जिसके बाद से लगातार धामी दूसरे राज्यों में मोदी सारथी बनकर चुनावी रण में अपनी ताकत झोक रहे थे बीजेपी और धामी के लिए सबसे बड़ा फायदा यही रहा उत्तराखंड में बीजेपी अपनी पाँचो सीटों पर विजय का भगवा लहरा हैट्रिक करती नज़र आई है।

उत्तराखंड में लोकसभा की पाँचो सीटों पर धामी अपनी राजनैतिक पिच होने के नाते आल राउंडर के रूप में उतरे थे जिसका नतीजा चुनाव परिणाम आने के बाद नज़र आ रहा है धामी का राजनैतिक भविष्य एक बार फिर पाँचो कमल खिला कर मोदी हैट्रिक के लिए अच्छा संकेत भविष्य के लिए माना जा रहा है हलाकि देश भर में बीजेपी को 400 पार का नारा देना भारी पढ़ा है उत्तर प्रदेश ने बीजेपी को बड़ा नुकसान देखने को मिला है वही कुछ राज्यों में बीजेपी को राजनैतिक नुकसान उठाना पढ़ा है।

मीडिया एग्जिट पोल फैल रुझानों में एनडीए सरकार

0
मीडिया एग्जिट पोल फैल रुझानों में एनडीए

मीडिया एग्जिट पोल फैल रुझानों में एनडीए सरकार दिल्ली लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 में दोपहर तक फाइनल होगा किसको मिलेगा देश की जनता का दिल फिलहाल रुझानों में एनडीए बढ़त बनाकर आगे चल रही है लोकसभा चुनाव का परिणाम रुझानों के माध्यम से अभी तक उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता नज़र आ रहा हैं सपा यहाँ बड़ी बढ़त के साथ करीब तीस से अधिक सीटों पर फायदा लेती देखि जा रही है फिलहाल रुझानों में मीडिया का एग्जिट पोल पूरी तरह फैल नज़र आ रहा है।

लोकसभा चुनाव में मीडिया के कई ग्रुप साख पर एग्जिट पोल पूरी तरह गलत होता नज़र आ रहा है ऐसे में रुझानों का आंकड़ा अगर परिणाम में बदलता है तो कई मीडिया हाउस सोशल मीडिया में ट्रोल होते देखे जा सकते है लोकसभा चुनाव में कई मीडिया हाउस पर जनता का गुस्सा भी साफ तरह से देखा गया था 2024 लोकसभा चुनाव पर कई बड़े मीडिया हाउस की साख भी इसलिए कटघरे में खड़ी है जिसका भारी नुकसान आने वाले दिनों में देखा जा सकता है।

लोकसभा चुनाव रिजल्ट का रुझानों में इंडिया गठबंधन को जिस तरह से उत्तर प्रदेश का रास्ता दिल्ली सरकार तक जाने में देखा जा रहा है वो एक बड़ा परिवर्तन देखा जा सकता है हलाकि अभी सिर्फ रुझानों में नरेंद्र मोदी अपनी हैट्रिक बनाते देखे जायेगे लेकिन बीजेपी के लिए चुनाव परिणाम काफी चोकने वाले है ऐसे में बीजेपी पार्टी दफ्तर में नरेंद्र मोदी दोपहर के बाद पहुंच सकते है राजनैतिक समीकरण पूरी तरह बदला नज़र आ रहा है शेयर बाजार में गिरावट देखि गयी है अडानी ग्रुप के शेयर काफी डाउन हुए है।

Loksabha Result 2024

0
लोकसभा चुनाव 2024 दक्षिण भारत बनाम उत्तर भारत

लोकसभा चुनाव 2024 वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। Loksabha Result 2024 रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

लोकसभा चुनाव रिजल्ट में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है 273 सीट पर अभी तक एनडीए
देश भर में बीजेपी जीत की तरफ बढ़ रही है मंगलवार को इंडिया विपक्षी गठबंधन भी 201 सीट पर आगे चल रहा है रुझानों में फिलहाल आगे पीछे का आंकड़ा चल रहा है फिलहाल उत्तराखंड में पाँचो सीटों पर रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव परिणाम बड़ा रोचक देखने को मिल रहा है