Home Blog Page 237

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर यूसीसी लागू करेगी सरकार

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तामली, (तल्लादेश) चंपावत में आयोजित दशहरा महोत्सव में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तामली, (तल्लादेश) क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की। जिसमें तामली से पोलप- रूपालीगाड़ तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु विधायक निधि से 15 लाख रुपये दिए जाने, तामली क्षेत्र में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान हेतु लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कार्य कराए जाने, दशहरा महोत्सव मेला स्थल तामली के सौंदर्यीकरण हेतु तैयार प्रस्ताव के अनुसार धनराशि जारी किए जाने, रणकोची मंदिर में बाढ़ सुरक्षा के कार्य किए जाने, तामली में आपातसेवा 108 की एम्बुलेंस की सुविधा दी जाने, बकौड़ा सीमा अश्वमार्ग का सुधारीकरण किया जाने, सतकुला को जोड़ने वाले मोटरपुल के निर्माण हेतु उचित कार्यवाही की जाने की घोषणा शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाबा गोरखनाथ को नमन करते हुए सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा वह तामली क्षेत्र में आकर बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। क्षेत्र की जनता द्वारा दिए गए आशीष व आशीर्वाद से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा चंपावत व पिथौरागढ़ का क्षेत्र नेपाल से लगा है। नेपाल से हमारे रोटी–बेटी के संबंध हैं। इस क्षेत्र में हमें भारत व नेपाल की संयुक्त संस्कृति की झलक एक मंच पर दिखती है। यह हमारे आपसी मित्रता, प्रेम, भाव का प्रयाय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवन्त करने का कार्य करते हैं। यह नई पीढ़ी को भी हमारी संस्कृति से रूबरू कराने का कार्य करते हैं। हमारी आने वाली पीढ़ी को भी हमें यहां के संस्कृति से जोड़ रखना है। जिस हेतु हमारे लोक कलाकार व युवा पीढ़ी कार्य कर रही है। कलाकार अपनी प्रतिभाओं से संस्कृति को संजोए रखने हेतु अपना योगदान निरंतर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के दो दिन पूर्व प्रवासी उत्तराखण्डियों को उत्तराखंड बुलाने हेतु एक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सम्मेलन में अपील की करेंगे कि “आओ अपने गाँव वापस आओ” तथा अपने उत्तराखंड के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पलायन को कम करने के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार ने विधानसभा सभा में विधेयक लाकर उत्तराखंड की महिलाओं के हित के लिए 30% आरक्षण देने का काम किया है। साथ ही नकल विरोधी एवं धर्मांतरण जैसे कठोर कानून भी राज्य सरकार ने बनाए हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में अपराध करने वाले बाहरी लोगों के लिए यह भूमि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समान नागरिकता संहिता (UCC) कानून लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार को राज्य हित में कठोर से कठोर निर्णय भी लेने पड़े तो लेंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड को देश में श्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है इस हेतु निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी से अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का आग्रह किया। साथ ही आह्वान किया कि गांव से बाहर रह रहे लोगों से भी कहे कि अपनी बोली–भाषा, रीति रिवाज को न छोड़े क्योंकि हमारी संस्कृति व रीति–रिवाज से हमें परिचित कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरे पर्व हमे धर्म की अधर्म पर जीत सीखता है। अन्याय करने वाला कितना ही बलवान क्यों न हो अंत में हार ही जाता है और हमेशा सत्य की ही जीत होती है। यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई की जीत एवं बुरी आदत का त्याग करने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने कहा प्रभु श्रीराम के पारिवारिक, सामाजिक जीवन शैली को अपनाना चाहिए, क्योंकि भगवान राम हमारे आदर्श हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश को पर्यटन, धार्मिक एवं संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य हुआ है।भारत पुनः विश्व गुरु बनने हेतु अग्रसर है। हमारी सरकार अंतिम छोर में बैठे हर व्यक्ति तक अपनी योजनाएं पहुंचा रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल सिंह मेहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजपा प्रदेश कार्यकारी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, शंकर पांडे सुभाष बगोली, दशहरा महोत्सव समिति तामली के अध्यक्ष शैलेश जोशी, जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, एडीएम हेमन्त वर्मा, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, लोक कलाकार स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय खेलों का टाइम टेबल फाइनल उत्तराखंड करेगा मेजबानी

0

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखण्ड में होंगे। 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसका पूरा कार्यक्रम जारी किया जायेगा। राष्ट्रीय खेलों के साथ ही विंटर नेशनल गेम का आयोजन भी उत्तराखण्ड में किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा से भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि उत्तराखण्ड को 38वें राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी मिली है, इसके लिए उन्होंने भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी उषा का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्री बद्रीनाथ और श्री केदारनाथ के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए उत्तराखण्ड पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में काफी इन्फ्रास्टक्चर बनकर तैयार है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन भव्य तरीके से किया जायेगा। जिन राज्यों में पिछले राष्ट्रीय खेल हुए हैं, उनके अनुभवों के आधार पर भी राज्य में और अच्छे तरह से खेलों के आयोजन के लिए कार्य किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि उत्तराखण्ड में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभी तक हुए राष्ट्रीय खेलों से बेहतर हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों की अच्छी व्यवस्था के साथ ही खिलाड़ियों और देश भर से आने वाले लोगों के लिए उत्तराखण्ड मेंं होने वाले राष्ट्रीय खेल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय खेल के आयोजन से यहां के लोगों का मनोबल और प्रोत्साहन भी बढ़ेगा। उत्तराखण्ड को राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से एक अच्छा मंच मिलेगा। हमारे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा एवं स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा भी उपस्थित थे।

विदेशी पर्यटकों का SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

0

जनपद-चमोली, श्री बद्रीनाथ क्षेत्रान्तर्गत नीलकंठ ट्रैक पर फंसे 04 विदेशी पर्यटकों का SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू।

दिनांक 08 अक्टूबर 2024 की देर रात्रि थाना बद्रीनाथ द्वारा एसडीआरएफ टीम की सूचना दी गई कि कुछ विदेशी पर्यटक नीलकंठ ट्रैक पर फंस गये हैं, जिनकी सर्चिंग एवं रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम पोस्ट बद्रीनाथ से मुख्य आरक्षी राहुल थापा के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उक्त ट्रैकर्स की सर्चिंग हेतु नीलकंठ ट्रैक पर रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया।

सभी बाधाओं को पार करते हुए SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद 04 विदेशी पर्यटको को नीलकंठ ट्रेक पर ढूंढ लिया गया। जिसके उपरांत उन्हें सकुशल बद्रीनाथ लाया गया। विदेशी पर्यटको द्वारा रेस्क्यू किये जाने के लिए SDRF टीम व स्थानीय पुलिस की सराहना की गई।

पर्यटकों का विवरण-
1-जोसेफ उम्र 56 वर्ष निवासी- स्पेन
2-पाउलो उम्र 39 वर्ष निवासी- ब्राजील
3-रोड्रिगो उम्र 38 वर्ष निवासी-ब्राजील
4-डैनीलो उम्र 43 वर्ष निवासी- ब्राज़ील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आम जन के विश्वास को प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भी भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में निरंतर मिल रहे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ समिति-२ द्वारा संस्तुत 21 जल परियोजना (कुल क्षमता 2123 MW) के विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान किए जाने हेतु अनुरोध किया। उन्होंने तीन रोपवे परियोजनाए, (क) सोनप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ (ख) गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब और (ग) काठगोदाम-नैनीताल को राज्य सरकार द्वारा विकास और संचालन के लिए हस्तांतरित करने का भी अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के अंतर्गत देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-चिन्यालीसौंड-देहरादून की हवाई सेवा पुनःसंचालित किए जाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को निर्देशित करने के लिए भी आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिन्यालीसौंड हवाई पट्टी जनपद उत्तरकाशी पर छोटे विमान संचालन की अनुमति हेतु सम्बन्धित मंत्रालय को दिशा-निर्देश का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कुमाऊँ एवं गढ़वाल को संयोजित करने के लिये 02 मार्गों, (क) खैरना-रानीखेत- बंगीधार-बैजरों मोटरमार्ग (256.9 किमी0) और (ख) काठगोदाम-भीमताल लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग (189 किमी०) को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने का भी अनुरोध किया। इसके साथ ही देहरादून रिंग रोड़ की अवशेष लम्बाई की स्वीकृति का भी अनुरोध किया।

फ़िल्म अभिनेता परेश रावल ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी से मिले

0

हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता श्री परेश रावल ने महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी से मुलाक़ात

मंगलवार देहरादून मसूरी रोड पर अनंत नारायण महादेवन निर्देशित आगामी बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस” के सेट पर बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता परेश रावल से महानिदेशक सूचना और उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने मुलाक़ात की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना और संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा नितिन उपाध्याय भी उपस्थित रहे।

परेश रावल ने अभी तक अपने फ़िल्म करियर में 240 से ज़्यादा फ़िल्मों में काम किया है और कई पुरस्कारों से सम्मानित हुए हैं। फ्लाइंग स्टोंस फ़िल्म के बैनर टेल बन रही फ़िल्म “पास्ट टेंस” जिसका निर्देशन अनंत नारायण महादेवन द्वारा किया जा रहा है। इस फ़िल्म के मुख्य किरदारों में श्री परेश रावल, आदित्य रावल, आदिल हुसैन, शरीब हाशमी, तनिष्ठा चटर्जी, गगन देव रीआर, स्मिता ताम्बे , सतीश शर्मा और शरद्धा भट्ट अभिनय कर रहें हैं। यह फ़िल्म एक सोशल फ़ैमिली ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें अधिक से अधिक से सपोर्ट क्रू स्थानीय स्तर से लिये लिया गया है।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा पारित नई फ़िल्म नीति में फ़िल्मों के लिए पहले अधिक अनुदान की राशि को सम्मिलित किया गया है, ओटीटी प्लेटफ़ार्म पर रिलीज़ फ़िल्मों और वेब सीरीज को भी अनुदान हेतु सम्मिलित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार सरकार फ़िल्म निर्माण से जुड़े प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है।

प्रदेश सरकार फ़िल्म निर्माण से राज्य में प्रत्यक्ष रोज़गार की नयी गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य के पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस नयी पारित फ़िल्म पालिसी में उत्तराखंड के अनछुए शूटिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देने का भी प्रावधान है। उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) पर्यटन विभाग के सहयोग से नये शूटिंग डेस्टिनेशंस को भी लगातार चिन्हित करने का कार्य कर रही है ताकि राज्य में नये शूटिंग डेस्टिनेशंस को बढ़ावा मिले, और फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के अपेक्षाकृत कम प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों का भी प्रचार हो सके।

मुलाक़ात के दौरान बातचीत में श्री परेश रावल ने महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी को बताया कि अभी हाल ही में उन्होंने अपनी दो बॉलीवुड फ़िल्मो की शूटिंग उत्तराखण्ड में कम्प्लीट की है जिनका पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है और वो भी जल्द ही रिलीज़ होने की कगार पर हैं।

राज्य में लागू हुई नयी फ़िल्म नीति की सारहना करते हुए करते हुए श्री रावल ने उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) द्वारा लागू सिंगल विंडो सिस्टम को सराहते हुए बताया कि राज्य में सभी प्रकार की शूटिंग परमिशन प्रक्रिया के सरल से होने के कारण उत्तराखण्ड बॉलीवुड और देश के अन्य राज्यों के लिए संपूर्ण एक फ़िल्म फ्रेंडली डेस्टिनशन के रूप उभर रहा हैं।

उन्होंने कहा कि इस नयी नीति के अन्तर्गत फ़िल्म शूटिंग को बढ़ाने के लिए सभी पहलुओं पर बारीकी से काम किया गया है। हिन्दी और स्थानीय फ़िल्मों को बढ़े हुए अनुदान की व्यवस्था और ससमय निःशुल्क शूटिंग परमिशन मिलने के कारण बाहर से आने वाले फ़िल्मकारों को राज्य में अधिक से अधिक शूटिंग करने का प्रोत्साहन मिल रहा है, और बताया कि यहाँ स्थानीय लोगो द्वारा भी शूटिंग के दौरान हर प्रकार की सहायता भी मिलती जिससे राज्य को फ़िल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलती है। उनके अनुसार इस नई फिल्म नीति से फ़िल्म निर्माताओं में उत्साह का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले कुछ समय से फ़िल्म और वेब सीरीज शूटिंग में तेज़ी आयी है । अभी हाल ही में पिछले दिनों निर्माता निर्देशक श्री विपुल शाह की एक कॉमेडी सस्पेंस फ़िल्म हिसाब का शूट कम्पलीट हुआ था। उससे पहले अनुपम खेर के बैनर “अनुपम खेर स्टूडियो” की फ़िल्म “तन्वी द ग्रेट” का शूट भी लैंसडौन में कैम्पलीट हुआ है। जिसकी शूटिंग यहाँ 36 दिनों तक कि गई है। राज शांडिल्य निर्देशित फ़िल्म “विकी विद्या का वो वाला वीडियो” की शूटिंग भी मार्च के महीने में कम्पलीट हुई है जिसमें मुख्य भूमिकाओं में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी हैं। इसके पहले काजोल और कृति सेनन अभिनीत “दो पत्ती” का शूट दिसम्बर माह में समाप्त हुआ था ।

संयुक्त निदेशक सूचना डा नितिन उपाध्याय ने बताया कि उत्तराखण्ड में शूट हुई “11 11” (ग्यारह-ग्यारह) वेब सीरिज़ zee5 पर देखी जा सकती जिसमें उत्तराखण्ड के ही डांसिंग स्टार राघव जुयाल मुख्य किरदारों में शामिल है। zee5 पर ही “रौतू का राज” फ़िल्म को भी देखा जा सकता है जिसमें मुख्य अभिनय नवाजुद्दीन सिद्धिकी ने किया है। वेब सीरिज़ “लाइफ हिल गई” को डिज़्नी हॉटस्टार पर देखा जा सकता है, जिसमें उत्तराखंड के बहुत से कलाकारों हो शामिल किया गया है।

अमित सियाल द्वारा अभिनीत एक फ़िल्म जिसका नाम “तिकड़म” जियो सिनेमा प्रीमियम पर इसी माह 23 अगस्त को रिलीज़ हुई है।
प्रदेश में गढ़वाली, कुमाऊनी और जौनसारी स्थानीय भाषाओं की फ़िल्मों की शूटिंग की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अभी पिछले कुछ महीनों में उत्तराखंड की क्षेत्रीय बोली में बनी गढ़वाली फ़िल्में मीठी, असगार, शहीद, संस्कार भी रिलीज़ हुईं है जिनको उत्तराखंड में और राज्य के बाहर के दर्शकों द्वारा काफ़ी सराहा जा रहा है।

एसएसपी दून ने निभाया अपना वादा, ड्रग्स माफिया पर कडा प्रहार कर तोड़ी कमर

0

एसएसपी दून ने निभाया अपना वादा, ड्रग्स माफिया पर कडा प्रहार कर तोड़ी कमर

देहरादून में पहली बार ड्रग माफिया के विरूद्ध फाइनेशियल इन्वेस्टिगेशन करते हुए उसकी अवैध सम्पत्ति को कराया फ्रीज।

एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर ड्रग माफिया शिवम गुप्ता की 01 करोड से अधिक मूल्य की अवैध सम्पत्ति ( जमीनें, वाहन व बैंक एकाउंट) को पुलिस ने कराया फ्रीज।

फ्रीज़ अवैध सम्पति की Market Value अनुमानित मूल्य से है कई गुना ज्यादा

अभियुक्त को अवैध मादक पदार्थ के साथ पूर्व में पटेलनगर क्षेत्र से पुलिस ने किया था गिरफ्तार।

अभियुक्त के लगातार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहने पर एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध फाइनेंसियल इन्वेस्टीगेशन के दिये थे निर्देश।

अभियुक्त की अवैध सम्पत्ति को चिन्हित कर दून पुलिस द्वारा Competent Authority And Administrator SAFEM (FOP) Act And NDPS Act Delhi को भेजी थी रिपोर्ट ।

रिपोर्ट के आधार पर मां0 अथॉरिटी द्वारा अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित सम्पत्ति को फ्रीज करने के दिये निर्देश।

एसएसपी एसटीएफ रहते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा ही उत्तराखण्ड में पहली बार एनडीपीएस एक्ट धारा 68 (f) के तहत बरेली गैंग के विरुद्ध शुरू कराई थी फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,PIT NDPS के अंतर्गत पहली बार अभियुक्त शिवम गुप्ता को भी जिला कारागार सुद्धोवाला में 09 माह के लिये कराया गया था निरूद्ध।

पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत दून पुलिस द्वारा 02 अन्य नशा तस्करों को जिला कारागार में कराया गया है निरूद्ध, जिनके विरूद्ध भी की जा रही है फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन

नशा माफियाओं के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ-साथ उन्हें आर्थिक चोट पहुंचाने के एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये हैं निर्देश।

*मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड की"ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025"* की परिकल्पना को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं, साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी में लगातार सक्रिय रहने वाले अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट धारा 68(f) के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन करते हुए उनकी अवैध सम्पत्ति को जब्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के शातिर नशा तस्कर शिवम गुप्ता, जिसे पुलिस द्वारा मार्च 2024 में अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था तथा अभियुक्त कि विरूद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त को पूर्व में पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त रहने पर पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत 09 माह के लिये जिला कारागार सुद्धोवाला में निरूद्ध किया गया था। उक्त अभियुक्त की अवैध सम्पत्ति को चिन्हित करते हुए उसकी जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिस पर अभियुक्त के विरूद्ध पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंशियल इनवेस्टीगेशन प्रारम्भ की गई।

फाइनेंशियल इनवेस्टीगेशन के दौरान पुलिस द्वारा अभियुक्त की देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर स्थित चल अचल संपत्ति की जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें अभियुक्त के नाम पर देहराखास में 25 लाख रू0 कीमत का प्लाट, मेहूवाला माफी में लगभग 45 लाख तथा 15 लाख रू0 कीमत के 02 प्लाट, 11 लाख रू0 कीमत के 03 वाहन तथा अलग-अलग बैंक एकाउण्टो में लगभग 03 लाख 20 हजार रू0 होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

अभियुक्त की उक्त अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण की रिपोर्ट पुलिस द्वाराCompetent Authority And Administrator SAFEM (FOP) Act And NDPS Act Delhi को प्रेषित की गई। जिस पर समबन्धित अथॉरिटी ने अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिये गये। जिसकी रिपोर्ट पुलिस द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय, आर0टी0ओ0 आफिस , बैंकों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रेषित की गयी है, जिससे अभियुक्त उक्त अवैध सम्पत्ति का उपयोग अथवा क्रय विक्रय न कर सके।

एनडीपीएस एक्ट के तहत जनपद देहरादून में किसी भी नशा तस्कर की अवैध सम्पत्ति के जब्तीकरण की यह पहली कार्यवाही है। इससे पूर्व एसएसपी एसटीएफ रहते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा ही उत्तराखण्ड में पहली बार एनडीपीएस एक्ट धारा 68 (f) के तहत बरेली गैंग के विरुद्ध शुरू कराई थी फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,अभियुक्त शिवम गुप्ता को ही जिला कारागार सुद्धोवाला में फिट एनडीपीएस के अंतर्गत 09 माह के लिये कराया गया था निरूद्ध।

इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर देहरादून पुलिस द्वारा पटेलनगर तथा रायपुर क्षेत्र से नशे के अवैध व्यापार में लिप्त 02 अन्य अभियुक्तों 01: अमरकांत अतिवाल उर्फ डोला तथा 02: मोहसिन राव को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला कारागार सुद्धोवाला में निरूद्ध कराया गया, जिनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण के लिये उनके विरूद्ध भी फाइनेंसियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।

नशीले पदार्थ तस्करो पर पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक जारी

0

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी ।

03 नशे के सौदागरों को 2000 से अधिक नशे की गोलियां बेचते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

तीनों अभियुक्तों के कब्जे से नशे की कमाई के लगभग नौ लाख रुपए हुए बरामद मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना किच्छा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.10.2024 को आगामी त्यौहारो के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है ।

इसी क्रम में के टीम रेलवे स्टेशन से बंदिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंदिया भट्टा के पास पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है और काफी मात्रा में नशे की गोलियां युवाओं को बेची जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बंदिया भट्टा में जाकर देखा तो उस घर में मौजूद सभी व्यक्ति नशे की गोलियां बेच रहे थे । मौजूद व्यक्तियों की तलाशी ली गई और पूरे घर की तलाशी ली गई तो तीनो अभियुक्त गणों के कब्जे से लगभग 2000 नशे की गोलियां और नशे की गोलियों को बेचकर कमाए गए लगभग नौ लाख रुपए बरामद हुए। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –

1-अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 बंदिया भट्ट किच्छा उधम सिंह नगर

2- वीरेंद्र सिंह उर्फ काके पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी उपरोक्त ।

3- बलजीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- लगभग 2000 गोलियां(Alprazolam, Buprenorphine,clonazepam tablet) जो की एनडीपीएस एक्ट में प्रतिबंधित ड्रग है।

2- नकदी लगभग नौ लाख रुपए।

सीएम फ्लीट से लेकर सचिवालय विधानसभा से जुड़े कलाकार कर रहे रामलीला मंचन

0

देहरादून रामलीला मंचन देश भर में चल रहा है प्रभु श्री राम की लीला का मंचन हर दिन देखने को हजारों की संख्या में लोग जा रहे है रामलीला में मंचन भी कुछ ऐसे लोग कर रहे है जो चर्चा में बने हुए है राज्य में देहरादून में रामलीला मंचन में उत्तराखंड सीएम से जुड़े कई कलाकार अपना अभिनय रामलीला में कर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे है सचिवालय से लेकर विधानसभा में सरकारी सेवक रामलीला में मंचन कर रहे है

रामलीला और इसके किरदारों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन देहरादून की पर्वतीय रामलीला सबसे हटकर है। इसकी खास बात यह है कि इस लीला में सचिवालय और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मंचन करते हैं। सुबह से शाम तक ये सभी पहले अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं और शाम होते ही किरदार में ढल जाते हैं।



पर्वतीय रामलीला कमेटी के संरक्षक जीवन सिंह बिष्ट सचिवालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं। ये रामलीला में रिहर्सल से लेकर स्टेज के आगे और पीछे हर जगह की बागडोर संभालते हैं। शुरू से आखिरी तक ये रामलीला का नेतृत्व करते हैं।

सचिवालय सहायक हैं विश्वामित्र

नकुल बधानी विधानसभा में सचिवालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। श्रीराम के किरदार के बाद अब विश्वामित्र और कैकई का किरदार निभा रहे हैं। दून से पहले बधानी नैनीताल में सीता-लक्ष्मण का किरदार निभाते थे। उन्होंने बताया कि सुबह विधानसभा में काम कर शाम को किरदार निभाते हैं। दोनों काम एक साथ होने पर मुश्किल होती है, लेकिन प्रभु राम की कृपा से सब हो जाता है।

शेर सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री की फ्लीट में ड्राइवर हैं। ये पिछले 14 साल से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। बिष्ट इस बार ताड़का का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही मारीच का भी किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम के साथ प्रभु की लीला में रहने का अवसर मिल रहा है इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करती दून पुलिस

0

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करती दून पुलिस

एसएसपी दून का अनुभव कोबरा गैंग को लाया घुटनो पर

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

50 लाख रू0 कीमत की 68 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों (02 महिला तस्करो) सहित 07 अभियुक्तो को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे।

थाना राजपुर :-

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर दिनांक 06-10-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा सदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर

1- PASCAl JOHN S/O MSISI R/O ILALA CBD PCO DAR ES SALAAM TANZANIA, उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी- TANZAN 44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)

2- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )

3- Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है।

अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था। 

नाम पता अभियुक्तगण :-

1- NASSOR ZAHRAN HEMED S/O ZAHRAN HEMED R/0 ZANZIBA PS BUBUBU DISTT BUBUBU TANZANIA हाल पता- C19A टर्नर रोड] थाना क्लेमेंट टाउन] देहरादून उम्र 35 वर्ष।

वाछिंत अभियुक्त :-

मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया

बरामदगी-
1- 68 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 50 लाख)
2- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- 95 ikjn’khZ iUuh
4- SF-400 WHITE COLOUR

नोट :- अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार मिल रही है ऊधम सिंह नगर पुलिस को सफलता

0

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार मिल रही है ऊधम सिंह नगर पुलिस को सफलता।

काशीपुर पुलिस ने अंतर्राजीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

चोरी के वाहन के साथ 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

दिनांक 04.10.2024 को वादी इस्माइल पुत्र निवासी मधुबन नगर काशीपुर द्वारा थाना हाजा पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 24-09-24 की रात्रि को उसने अपनी कार स्विफट डिजायर रजि0 संख्या न्ज्ञ 18 6333 को रात्रि में अपने घर के बाहर खडी की थी अगले दिन सुबह देखा तो गाड़ी घर के बाहर नहीं मिली जिस पर उसके द्वारा स्वंय काफी खोजबीन की किन्तु गाड़ी नहीं मिली तत्पश्चात् वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-386/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा चोरी गयी कार की सुरागरसी पतारसी करते हुए व बाउम्मीद माल मुल्जिमान में आज मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड पर ओवर ब्रिज हाईवे के नीचे लगभग 100 मीटर आगे अभियुक्त वसीम पुत्र फुरकान निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष के कब्जे से उक्त वाहन बरामद किया गया जिस पर न्ज्ञ 08।ळ 2723 की नम्बर प्लेट लगी हुयी थी, के बोनट को खोलकर चेसिस नम्बर का मिलान थाना काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी कार के चेसिस नम्बर से मिलान होना पाया जिसकी इंजन नम्बर प्लेट निकाली हुई थी। पकड़े हुए व्यक्ति से वाहन के इंजन नम्बर प्लेट के बारे पूछा तो बताया कि यह कार दिनांक 25.09.24 की रात्रि को योगेश व उसके भाई आस मौहम्मद उर्फ आसू ने काशीपुर से चुरायी थी आज इन दोनों ने मुझे अलीगंज व पैगा क्षेत्र में वाहन चोरी करने हेतु रैकी करने भेजा था तथा शाम को इसी फलाई ओवर के पास मिलने को कहा था और बताया कि उसके भाई आस मौहम्मद, योगेश व उसके अन्य 02 साथियों ने मिलकर मुरादाबाद से 02 कार, सम्भल से 02 कार, बिजनौर से 01 कार चोरी की हैं जिसको हम लोग मिलकर पुरानी एक्सीडेण्टल तथा जिन गाड़ियों को फिटनेस समाप्त हो जाता है जो स्क्रैप में कटने के लिए आती हैं के चेसिस व इंजन नम्बर निकालकर उनको टेम्पर्ड कर चोरी की गयी कारों पर लगाकर ऊंचे दामों में बेचते हैं। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय/क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए वांछित अभि0 को आज दिनांक 07-10-2024 को मय चोरी गयी कार स्विफट डिजायर रजि0 संख्या न्ज्ञ 18 6333 के साथ गिरफतार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जिसका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है तथा इसके साथियों की सुरागरसी/पतारसी की जा रही है। 

गिरफतार अभियुक्त का विवरण
1- मु0अ0सं0-386/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम वसीम पुत्र फुरकान उम्र 20 वर्ष निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।