Home Blog Page 236

सरकार मीडिया के बीच सेतू की भूमिका निभाए सूचना विभाग : मुख्यमंत्री

0
सरकार मीडिया के बीच सेतू की भूमिका निभाए सूचना विभाग : मुख्यमंत्री

Information Dept Rivew Mitting Cm Pushkar Singh Dhami सरकार मीडिया के बीच सेतू की भूमिका निभाए सूचना विभाग : मुख्यमंत्री सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी माध्यम से पंहुचाने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। आधुनिक तकनीक के प्रयोग के साथ प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के साथ ही सोशल मीडिया और यूट्यूब माध्यमों का भी अधिकाधिक प्रयोग सुनिश्चित किया जाए।

कार्यों में तेजी लाने के लिए सूचना विभाग द्वारा ई-फाइलिंग प्रणाली का पूर्ण उपयोग किया जाए। जनपदों में सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि सूचना तंत्र राज्य के पर्वतीय जनपदों में भी मजबूत हो। इसके लिए विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जनपदों का नोडल अधिकारी बनाया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिंग रोड स्थित सूचना भवन में सूचना विभाग की लगभग 05 घण्टे की समीक्षा के दौरान दिये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के विभिन्न प्रभागों का निरीक्षण भी किया।

         

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि पत्रकार कल्याण कोष के लिए कॉरपस फंड की धनराशि 05 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की जायेगी। पत्रकारों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने के सबंध में उन्होंने विभाग को परीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। तहसील स्तर तक पत्रकारों को मान्यता प्रदान करने के लिए भी व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाने के लिए सरकार के चेहरे के रूप में सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया और विभिन्न प्रचार माध्यमों से जनता को सरल भाषा में सरकार के कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी जाए।

         

जनहित में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों की सक्सेस स्टोरी नियमित प्रकाशित की जाए। मुख्यमंत्री ने सचिव सूचना को निर्देश दिये कि विभाग के कार्यों में और तेजी लाने और विभिन्न व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रत्येक 15 दिनों में विभाग की समीक्षा की जाए। सूचना विभाग द्वारा विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों को मीडिया के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि विकास पुस्तिका डिजिटल रूप में भी प्रस्तुत की जाए। फिल्म निर्माताओं को राज्य में फिल्म निर्माण के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाए और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका में भी वृद्धि होगी।

         

मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में हो रहे विभिन्न घटनाक्रमों की भी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। जिला सूचना अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाए कि जनपदों में मीडिया के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाते हुए सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाए। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर सूचना तंत्र को और मजबूत बनाने के लिए मानव संसाधन के साथ आधुनिक तकनीक पर विशेष बल दिया जाए।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री को विभागीय क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में प्रिंट मीडिया में 1572 सूचना पत्र/पत्रिकाएं सूचीबद्ध हैं, जबकि 41 इलेक्ट्रॉनिक चैनल सूचीबद्ध हैं। सोशल मीडिया में 615 वेब पोर्टल व 13 कम्युनिटी रेडियो सूचीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में कार्मिकों के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। सूचना अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है।

         

बैठक में विधायक उमेश शर्मा काऊ, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव सूचना शैलेश बगोली, अपर निदेशक सूचना आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव और रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

Kedarnath Disaster Rescued Sucess: केदारनाथ आपदा रेस्क्यू सफल धामी के बूते हौसले से जीती जिंदगी

0
Rescued Sucess

केदारनाथ आपदा रेस्क्यू सफल धामी के बूते हौसले से जीती जिंदगी Kedarnath Disaster rescued Sucess देहरादून केदारनाथ में आपदा के बीच एक बार फिर यात्रा को सुरक्षित शुरू किये जाने की चुनौती उत्तराखंड सरकार के लिए है यात्रा मार्गो से केदारनाथ में रेस्क्यू लगभग पूरा किया जा चूका है उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देहरादून से चलकर आपदा प्रभवित एरिया में हवाई एवं ग्राउंड जीरो पर विजिट करेंगे।

धामी सरकार राज्य में आपदा के चलते बाधित हुई चार धाम यात्रा के मुख्य पड़ाव केदारनाथ यात्रा को फिर से शुरू किये जाने के लिए जुटी हुई है अगले 15 तक यात्रा को शुरू किये जाने की पहल शुरू हो गई है यात्रा मार्ग पर प्रभावित एरिया को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को देखेंगे।

पुष्कर सिंह धामी बेहतर तरह से यात्रा को फिर एक नए सन्देश के साथ शुरू किये जाने की मुहीम में जुटे है ऐसे में वो अफसरों की टीम के साथ मोके पर जाकर देखेंगे आखिर बाधा कितनी बड़ी है उसका समाधान कैसे किया जा रहा है यात्रा को फिर से शुरू किये जाने के लिए राज्य के मुखिया चिंतित है बेहतर सजग होकर आपदा में सरकार ने काम किया है जिसका नतीजा सफल रेस्क्यू के रूप में देखने को मिला है उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी अपने हर फैसले लेने में अलग मिसाल कायम करते देखे जा रहे है आपदा में सरकार के बेहतर रेस्क्यू से जिंदगी को मौत के मुँह से बचाया जा सका है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर अतिवृष्टि के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों का रेस्क्यू पांचवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को 1401 लोगों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें एमआई-17, चिनूक सहित अन्य हेलिकॉप्टर से 645, पैदल मार्ग से 584 और भीमबली-लिनचोली-चौमासी मार्ग से 172 यात्री व स्थानीय लोगों को निकाला गया।

पांच दिन में अभी तक कुल 11,775 यात्रियों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, रेस्क्यू कार्य में लगी एसडीआरएफ की टीम ने केदारनाथ पैदल मार्ग पर पांच किमी क्षेत्र में ड्रोन से सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान लिंचोली से एसडीआरएफ की टीम को पत्थर के नीचे हरियाणा के एक यात्री का शव बरामद हुआ। सोमवार को मिले शव की पहचान गौतम (28) पुत्र संजय, निवासी जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा के रूप में की गई। इससे पूर्व तीन शव मिल चुके हैं।

गोल्ज्यू देवता की शरण में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
गोल्ज्यू देवता की शरण में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे। सीएम ने मंदिर में पूजा अर्चना कर गोल्ज्यू देवता का आर्शीवाद लिया गोल्ज्यू देवता की शरण में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

हल्द्वानी विजिट को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी में आपदा को लेकर मीटिंग में बीजी रहे रविवार को देहरादून आने से पहले वो कुमायु मंडल में गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना करते नज़र आए पुष्कर सिंह धामी धार्मिक रूप से पूजा अर्चना से लेकर हर जगह अपनी आस्था प्रकट करते है ऐसे में कुमायु मंडल में गोल्ज्यू देवता मंदिर घोडा खाल में देश ही नहीं विदेशो से भी अपनी अर्जी लेकर लोगो की आस्था देखने को मिलती है

गोल्ज्यू देवता को न्याय का देवता माना जाता है यहाँ अपनी अर्जी लगाने के लिए पेड़ो के साथ या घंटी पर अर्जी को बंधा जाता है ऐसी मान्यता है इस दरबार में अगर कोई परेशान और दुखी इंसान अपनी अर्जी लगाता है तो गोल्ज्यू देवता उसकी अर्जी पर सुनवाई जरूर करते है ऐसे में यहाँ आने वाले लोग अपनी अर्जी पूरी होने पर घंटी भेट स्वरुप चढ़ाते है यहाँ हर मनोकामना पूरी होती है

हल्द्वानी विजिट को लेकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पहले रामनगर फिर हल्द्वानी में आपदा को लेकर मीटिंग में बीजी रहे रविवार को देहरादून आने से पहले वो कुमायु मंडल में गोल्ज्यू देवता मंदिर में पूजा अर्चना करते नज़र आए पुष्कर सिंह धामी धार्मिक रूप से पूजा अर्चना से लेकर हर जगह अपनी आस्था प्रकट करते है ऐसे में कुमायु मंडल में गोल्ज्यू देवता मंदिर घोडा खाल में रविवार को दर्शन पूजा अर्चना कर उन्होंने आर्शीवाद लिया

बॉयफ्रेंड संग पकड़ी गईं महिला इंस्पेक्टर

0

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को आवास में इंस्पेक्टर संग पकड़ी गईं एक थाना प्रभारी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें वह गानों में रील बनाते दिख रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनके वीडियो पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मामले को लेकर पुलिस विभाग में चर्चा दोनों के आपसी प्रेम को लेकर चल रही है पत्नी काफी समय से अपने पति पर नज़र बनाये हुए थी मामला खुला तो अब तस्वीर कुछ अलग ही है फिलहाल मामले को लेकर काफी चर्चा है वही जो लोग महिला पुरुष को पीट रहे है उस समय मीडिया के कुछ लोग भी मोके पर नज़र आये है पुरे मामले को देखकर लगता है कही न कही पूरा मामला पहले से प्लान किया गया है

मामला रकाबगंज थाना परिसर का है। परिसर में बने आवास में थाना प्रभारी अकेले रहती हैं। शनिवार को मुजफ्फरनगर में तैनात उनके दोस्त इंस्पेक्टर पवन नागर उनसे मिलने आए थे। इसी बीच दो महिलाएं और कुछ आदमी गाली गलौज करते हुए उनके आवास पर घुस गए। अंदर से महिला इंस्पेक्टर और मुजफ्फरनगर में तैनात इंस्पेक्टर पवन नागर को घसीटकर बाहर लाए।

वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर बनियान पहने थे। युवकों ने पिटाई लगा दी। वहीं महिला इंस्पेक्टर के दोनों हाथ पकड़कर तमाचे जड़े। हाथ मरोड़ दिया। मुजफ्फरनगर के इंस्पेक्टर की पत्नी ने गालीगलौज की। काफी देर तक चीख पुकार मची रही। इसी दरम्यान सूचना मिलने पर एसीपी सदर सुकन्या शर्मा मौके पर पहुंचीं। उसके कुछ देर बाद डीसीपी सिटी सूरज राय भी आ गए।

पूछताछ में एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम गीता नागर है। महिला इंस्पेक्टर के घर से उसने अपने पति पवन नागर को पकड़ा है। पवन नागर मुजफ्फरनगर में तैनात थे। विजिलेंस में तबादला हो गया है। एक महीने से मेडिकल अवकाश पर हैं। घर से यह कहकर निकले थे कि तबादला रुकवाने जा रहे हैं। कई दिनों से घर पर संपर्क भी नहीं किया था।

उन्हें शक था कि पति आगरा में महिला इंस्पेक्टर के घर होगा। वह अपने भाई ज्वाला नागर, भाभी सोनिया नागर, बेटे अधिराज नागर के साथ आगरा आईं। सीधे महिला इंस्पेक्टर के आवास पर पहुंचीं। बाहर पति की गाड़ी खड़ी थी। उन्होंने महिला इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर की पत्नी के साथ दो पुरुष भी आए थे। वे बाद में भाग गए थे। वीडियो में कैद हैं।

नोएडा में तैनाती के दौरान हुई थी मित्रता
इंस्पेक्टर पवन नागर की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनके पति की पूर्व में नोएडा में तैनाती थी। इंस्पेक्टर वहां तैनात थीं। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। वह समझ नहीं पा रही हैं कि उनके पति चाहते क्या हैं। पत्नी ने यह आरोप तक लगाए कि उनके पति को यह लालच भी है कि इंस्पेक्टर से मोटी रकम ले लेंगे।

Whatsup Facebook Instagram Youtube Ban

0
Whatsup Facebook Instagram Youtube Ban

बांग्लादेश में कर्फ्यू सोशल मीडिया बंद Bangladesh Social Media Close बांग्लादेश में कर्फ्यू की घोषणा के बाद से तनाव देखा जा रहा है इंटरनेट बंद होने से लोगो को परेशानी देखने को मिल रही है ऐसे में माना जा रहा है विवाद में टकराव देखने को मिल रहा है पूरा मामला आरक्षण से जुड़ा हुआ है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर जिस तरह से घेरा बंदी हुई है उसने कई सवाल भी खड़े कर दिए है क्या अंदोलन करने वाले सभी स्टूडेंट है ऐसा संभव नहीं कुछ नेता भी ऐसे अंदोलन में शामिल हो सकते है

शेख हसीना ने अपने निजी आवास गणभवन में सुरक्षा मामलों की राष्ट्रीय समिति की बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘जो लोग प्रदर्शन के नाम पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वे छात्र नहीं बल्कि आतंकवादी हैं। मैं देशवासियों से अपील करती हूं कि ऐसे लोगों को मजबूती से जवाब दें।’ बैठक में थल सेना, नौसंना, वायुसेना, पुलिस और सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार भी मौजूद रहे।

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने रविवार शाम छह बजे से पूरे बांग्लादेश में कर्फ्यू लगाने का एलान किया है। रविवार को बांग्लादेश में जारी हिंसा में 32 लोगों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार प्रधानमंत्री शेख हसीना का इस्तीफा मांग रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, फेनी में हिंसा के दौरान पांच लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सिराजगंज में चार, मुंशीगंज में तीन, बोगुरा में तीन, मगुरा में तीन, भोला में तीन, रंगपुर में तीन, पाबना में दो, सिलहट में दो, कोमिल्ला एक, जयपुरहाट में एक ढाका में एक और बारीसाल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने रविवार शाम छह बजे से पूरे देश में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। Whatsup Facebook Instagram Youtube Ban कर्फ्यू के दौरान फेसबुक, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, मोबाइल इंटरनेट को बंद किया जाएगा।  

आपदा में जान बचाने और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए सरकार और संगठन का आभार : दुष्यंत गौतम

0

हर घर तिरंगा अभियान का मकसद देशभक्ति की भावना में वृद्धि करना : दुष्यंत गौतम

आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान से व्यापक स्वरूप में मनाएगी भाजपा

आपदा में जान बचाने और सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए सरकार और संगठन का आभार : दुष्यंत गौतम

देहरादून 4 अगस्त। भाजपा आजादी के महापर्व को हर घर तिरंगा अभियान के साथ इस बार भी व्यापक स्वरूप में मनाने जा रही है । जिसको लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा, आजादी के लिए चुकाई कीमत का अहसास सबको होना चाहिए । इससे पार्टी के प्रति न सही, लेकिन देश के प्रति आस्था बढ़नी चाहिए । साथ ही देश को मालूम होना चाहिए पीएम बनने के लिए किसने विभाजन के निर्णय ने लाखों लोगों की जान ले ली और किसने कश्मीर को लेकर देश की एकता के लिए अपनी जान दे दी । उन्होंने आपदा से हजारों जानों को बचाने और सुरक्षित एवं सफल कांवड़ यात्रा के लिए सरकार और संगठन का आभार जताया।

इस राष्ट्रीय अभियान की तैयारी को लेकर प्रदेश मुख्यालय से आयोजित इस वर्चुअल बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया । इस दौरान अपने संबोधन में श्री गौतम ने सरकार एवं संगठन का आपदा से निपटने के लिए आभार व्यक्त किया । जिस तीव्रता, गंभीरता और क्षमता से शासन प्रशासन ने बचाव राहत के कार्य किए हैं, उससे हम अधिकांशतया लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे हैं । इसी तरह कांवड़ यात्रा में करोड़ों श्रद्धालुओं की सफल एवं सुरक्षित यात्रा एवं उनका पुष्प से अभिनन्दन करने के लिए मुख्यमंत्री धामी का विशेष रूप से धन्यवाद किया । उन्होंने कहा, हर घर तिरंगा अभियान के साथ हमे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम को सुचारू रखना है। सभी को इसे प्राथमिकता से लेकर पर्यावरण के संवर्धन में अपना सहयोग प्रदान करना है।

हर घर तिरंगा अभियान को उन्होंने सभी विधायकों सांसदों प्रतिनिधियों से भी प्राथमिकता से सफल बनाने में जताने का आग्रह किया। साथ ही कहा यह देश का उत्सव है देश है तो सब कुछ है देश की सुरक्षा सर्वोच्च होती है। इस अभियान से हमे अपने प्रति बढ़े या नहीं, लेकिन देश के प्रति आस्था बढ़ानी है। लिहाजा सेलिब्रिटी या महत्वपूर्ण व्यक्तियों के अतिरिक्त ऐसे लोगों को भी झंडा दे जो हमसे सहमत भी नहीं हों। इसी क्रम में हमें 14 तारीख को विभाजन विभीषिका दिवस को भी जन भागीदारी के साथ मानना है।

देश को जानने का हक है की एक नेता पंडित नेहरू भी थे जिन्होंने पीएम बनने के लिए देश का विभाजन स्वीकार किया और लाखों जान चली गई । वही एक नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भी थे जिन्होंने कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपनी जान दे दी। जो संविधान बचाने का हल्ला मचा रहे हैं उनके सत्ता में रहते कश्मीर में संविधान कभी लागू नहीं हो पाया था ।

अभियान की विस्तार से जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, देश की अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को अधिक ताकत देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह कार्यक्रम देशवासियों को दिया है। विगत 3 वर्षों से जारी इस राष्ट्रव्यापी अभियान को हमें इस बार भी 13, 14, 15 अगस्त को बूथ स्तर तक मानना है।

उन्होंने कल संपन्न हुई राष्ट्रीय महामंत्री एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक तरुण चुघ द्वारा ली गई बैठक में तय कार्यक्रम की रूपरेखा से सबको रूबरू कराया। इस संबंध में सभी जिलों से तीन-तीन लोगों को संयोजक एवं सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है । जिसमे आगे मंडल स्तर तक इस अभियान के लिए टोलियों का गठन किया जाना है।

युवा मोर्चा को विशेष रूप से इस अभियान के तहत विधानसभा स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन करना है जिसमें बाइक रैली, स्कूटी रैली या पदयात्रा आदि के कार्यक्रम किए जाएंगे। यह यात्रा 11, 12, 13 अगस्त तक संपन्न की जाएगी और 13 14 15 अगस्त को राज्य के सभी प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा । इसी दौरान 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर कर प्रदर्शनी एवं गोष्ठी, कैंडल मार्च, श्रद्धांजलि सभा आदि के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस तरह के सभी कार्यक्रमों की जानकारी सरल अप एवं नमो ऐप के माध्यम से प्रसारित किया जाना भी आवश्यक है। साथ ही 15 अगस्त तक जारी एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी जहां-जहां कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में बैठक होगी या कार्यक्रम होंगे, वहां वहां वृक्षारोपण अभियान को भी आगे बढ़ाना है ।

हर घर तिरंगा अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी के संचालन में हुई इस बैठक में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी राजेंद्र बिष्ट समेत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, विधायक श्रीमती सरिता आर्या, अरविंद पांडे, किशोर उपाध्याय, उमेश शर्मा काऊ के साथ बड़ी संख्या में पार्टी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है बचाव राहत का काम: आशा नौटियाल

0
सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है बचाव राहत का काम: आशा नौटियाल

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के साथ खड़ी है सरकार

केदारनाथ के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से फंसे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम लगातार काम कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि एसडीआरएफ एनडीआरएफ के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं

उनका कहना है कि वैकल्पिक मार्ग के जरिए श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है। अब तक 8 हजार लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है गढ़वाल मंडल के कमिश्नर को पूरी स्थिति के सुधार के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है जो खुद मौके पर जाकर सड़कों की मरम्मत के कार्य की निगरानी करेंगे ।सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे ।

उनका कहना है कि पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी ने भी आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया पुलिस प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की स्थिति की जानकारी ली ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां खुद हवाई सर्वे करके स्थिति का जायजा लिया है रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के जवान भी काम कर रहे हैं सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार हर पल हर संभव कदम उठा रही है श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है चाहे लिनचौली में पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की बात हो या फिर सोनप्रयाग की बात हो सरकार ने हेलीकॉप्टर से लेकर सभी तरह के लॉजिस्टिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराए है जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी हर संभव लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

भाजपा महिला मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है किजिस तरह से सरकार काम कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार को भी अवगत करा चुके हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन के जरिए बातचीत की है स्थिति के बारे में अवगत कराया है। केंद्र सरकार भी हालात की जानकारी ले रही है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि अब तक करीब 8000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है विपरीत स्थिति होने के बावजूद भी आपदा राहत की टीम निरंतर युद्ध स्तर पर काम कर रही है सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम रही है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास

0
शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास

प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गये।
बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं से अपेक्षा की है कि शहर में विकराल होती पार्किंग की समस्या के निदान हेतु वे अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए लोगों को पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय के लिए जनहित में स्थान उपलब्ध कराने के लिए आग्रह करें। साथ ही शहर में कार्यरत आर्किटेक्ट से भी शहर हित में सुझाव आमंत्रित किये जायें। उदाहरण के रूप में अगर वे कहीं पर शहर में पार्क, पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान देखते हैं तो उससे अवगत कराएं। कोई व्यक्ति अगर सार्वजनिक कार्य हेतु अपनी जमीन प्राधिकरण को विक्रय करना चाहता है तो उनका भी स्वागत है।

उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के परिसर में खेलकूद के सामान लगाने के साथ ही रिचार्ज पिट के कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उपाध्यक्ष महोदय ने मानसून सीजन में पौधारोपण के कार्य को और भी तेजी से करने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि ऋषिकेश व देहरादून के पुराने तहसील परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसका रिवाइज्ड एस्टीमेट आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने आढ़त बाजार परियोजना में मुआवजा आवंटन आदि के कार्यों को भी तेजी से करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि पांच करोड़ तक के कार्यों को अनिवार्य रूप से पीएम गतिशील पोर्टल पर रजिस्टर जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अवस्थित ग्रुप हाउसिंग के रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से संपर्क कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा, isbt परिसर में पूर्व में ramki कंपनी के माध्यम से संचालित हो रही दुकानों के किराए बढ़ोत्तरी के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर तमाम रखरखाव के कार्य किये जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक है। यहां स्थित ठेलियों को ऑन व्हील बनाया जाए ताकि पूरे परिसर में इनका संचालन हो सके और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने isbt मॉल के कार्य भी जल्द पूरे करने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द इसका पुनः संचालन प्रारंभ हो सके।

ईज एप में बदलाव पर उपाध्यक्ष ने जताया रोष

उपाध्यक्ष महोदय ने समीक्षा बैठक में मानचित्रों के निस्तारण की प्रक्रिया पर संतोष जताया। हालांकि, मानचित्र स्वीकृति में इस्तेमाल होने वाली ईज एप में संबंधित कंपनी द्वारा अपने स्तर से कुछ संशोधन करने पर उपाध्यक्ष द्वारा रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि इन संशोधन के कारण कार्मिकों को परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होंने संबंधित कंपनी से पत्राचार कर इस समस्या को दूर करने अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर से यह कार्य किये जाने के निर्देश दिए गए।

एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ का किया जाएगा चयन

उपाध्यक्ष महोदय ने नवीन पहल करते हुए प्राधिकरण में एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ के चयन के निर्देश दिए। साथ ही इसी तर्ज पर एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर का भी चयन किया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे मुख्यमंत्री धामी

0
रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे मुख्यमंत्री धामी

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हेलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद

केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य स्थान चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। आज कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाधित हुए चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है। शनिवार दोपहर तक चीरबासा हैलीपैड़ से लगभग 8 से 10 बार हैली सेवा के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

केदारनाथ नोडल बनाए गए गढ़वाल कमिश्नर

0
केदारनाथ नोडल बनाए गए गढ़वाल कमिश्नर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें, जिलाधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जो भी सहायता की मांग की जा रही है, उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री विनय शंकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सचिव आपदा प्रबंधन,सचिव लोक निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद रूद्रप्रयाग का दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से हर पल का स्वयं अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से वर्चुअल माध्यम से वार्ता करते हुए निर्देश दिये कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू किये जाने के प्रयास किये जाएं। पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनको भोजन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। श्रद्धालुओं के परिजनों को उनकी कुशलक्षेम की नियमित अपडेट दी जाए। जारी किये गये हेल्पलाईन नम्बरों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को जल्द रेस्क्यू किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच के क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण की कार्यवाही जल्द की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुचारू रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने जानकारी दी कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिन स्थानों पर मलबा आया है,उन पर कार्य गतिमान है। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में इन रास्तों को एक सप्ताह में ठीक करा लिया जायेगा। गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण की कार्यवाही भी शुरू की जा रही है, अभी इसमें पैदल चलने की व्यवस्था की जा रही है। शेष मोटर मार्ग पूरा सही है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली,गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, आईजी कृष्ण कुमार वी.के, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।