Home Blog Page 235

केदारनाथ चक्रव्यूह भांपने में कामयाब रही धामी टीम लहरा दिया विजय का भगवा

0
उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

केदारनाथ में पुष्कर बैटिंग से कांग्रेस सेमीफाइनल रूपी चुनाव हारी

भगवा लहराकर धामी ने बढ़ाया अपना राजनैतिक कद

धामी टीम ने भाप लिया था केदार चक्रव्यूह फिर ऐसे किया राजनैतिक प्रहार

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस को 2027 के सेमीफाइनल का राजनैतिक राग अलापना महंगा साबित पढ़ा है राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ केदारनगरी में यात्रा मार्ग पर कांग्रेस का नकारात्मक प्रचार बीजेपी को जीत की चौखट पर पहुंचाने में कामयाब रहा धामी टीम ने समय रहते कांग्रेस चक्रव्यूह को भाप लिया था जिसका नतीजा चुनावी जीत के रूप में भगवा है

केदारनाथ उपचुनाव में सीएम धामी की घेराबंदी करके कांग्रेस ने जो चक्रव्यूह तैयार किया था उसको राजनैतिक जनसेवक पुष्कर सिंह धामी ने आसानी से भेदकर कांग्रेस को सेमीफाइनल रूपी केदारनाथ से बाहर का रास्ता दिखा दिया अब राजनैतिक गलियारों में चर्चा है जो पार्टी केदारनाथ का उपचुनाव हार कर सेमीफाइनल से बाहर हो गई वो कैसे 2027 के राजनैतिक मैच में खेलेगी बरहाल केदारनाथ चुनाव जीत कर पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनैतिक कौशल से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगाध आस्था से जुड़ी सीट केदारनाथ में भगवा लहरा कर अपने राजनैतिक विरोधियों को कड़ा जवाब दिया है

उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

बीजेपी सूत्र बताते है केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष अपना बूथ नहीं बचा सके उनके ऊपर जवाब दिए जाने का दवाब बन गया है बीजेपी जल्द अपने हारे बूथ की समीक्षा करेंगी ताकि पता लगाया जा सके चूक कैसे हुई और भविष्य का समाधान क्या है

सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ की जीत से राजनैतिक गलियारों में अपना प्रभाव मजबूत किए जाने में कामयाब रहे है विकास विजन पर वो केदार नगरी में मतदाताओं के भरोसे को आने वाले दिनों में अधिक मजबूती देते नजर आएंगे केदारनाथ उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी अपने राजनैतिक नजरिए से 12 की SC जनसभा से चुनावी टेंपू मेंटेन करते देखे गए थे

राजनैतिक गलियारों में उसी दिन से चुनाव उठना शुरू हुआ जो एक सप्ताह तक बीजेपी वर्कर के बीच आशा की किरण के रूप में बीजेपी की आशा का विजय शंखनाद तय कर गया था कुल मिलाकर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव जीतकर अपनी राजनैतिक विरोधी कांग्रेस को सेमीफाइनल में हरा कर बाहर का रास्ता दिखा दिया है

केदारनाथ उपचुनाव परिणाम बीजेपी प्रत्याशी आगे

0

केदारनाथ उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने पहले चरण से आगे रहकर बढ़त बना रखी है पहले चरण में बीजेपी 1300 से अधिक कांग्रेस को 900 से अधिक दूसरे चरण में 1800 से अधिक बीजेपी कांग्रेस 1300 से अधिक जबकि त्रिभुवन 800 से अधिक वोट मिले है तीसरे चरण में भी बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रही है BJP 1535,Congress 950, त्रिभुवन चौहान 738 वोट मिले है

केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव अभी तक बीजेपी प्रत्याशी ने एक हजार से अधिक वोटों से बढ़त कायम रखी है अभी 4 चरण चल रहा है

केदारनाथ उपचुनाव नतीजे आने शुरू

0

केदारनाथ उपचुनाव केदारनाथ में मतगणना शुरू हो गई है 20 नवंबर को केदारनाथ में मतदान हुआ था करीब 90 हजार से अधिक मतदाताओं वाली विधानसभा में 53000 से अधिक मत पढ़े थे आठ बजे से पोस्टर वॉलेट से चुनावी परिणाम शुरू हो गया है

केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी काफी मेहनत करते नजर आए थे बीजेपी नेताओं का लोकल भरोसा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया था सीएम की जनसभा से 12 को चुनावी प्रचार ने रफ्तार पकड़ी थी केदारनाथ सीट पर उपचुनाव सरकार से लेकर बीजेपी के लिए भविष्य का बड़ा फैसला होने जा रहा है

दोपहर 11 बजे तक उपचुनाव केदारनाथ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी केदारनगरी में बीजेपी संगठन से लेकर सरकार की नजर भी बनी हुई है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कितनी मेहनत की इसका फैसला भी आज होने जा रहा है

केदारनाथ में शुरू हुआ मतदान

0

केदारनाथ में मतदान शुरू हो गया है मतदान को लेकर पोलिंग बूथ पर मतदाता लाइन पर खड़े नजर आ रहे है सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी लगा हुआ है 173 बूथ पर करीब नब्बे हजार मतदाता मतदान करेंगे मतदान का उत्साह आठ बजे से देखने को मिल रहा है महिलाएं भी उत्साह से लबरेज है परिणाम 23 को आयेंगे

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

0

केदारनाथ उपचुनाव में 130 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

किसी चुनाव में पहली बार 75 फीसद पोलिंग बूथ की होगी वेबकास्टिंग, निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त 205 गाडियों की जीपीएस से होगी निगरानी

173 में से 130 पोलिंग बूथों पर लगाए गए हैं सीसीटीवी कैमरा

निर्वाचन प्रक्रिया निर्भीक, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन एवं निगरानी में लगातार नए प्रयास हो रहे हैं। 07 केदारनाथ विधानसभा में हो रहे उपचुनाव में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है। उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान के केंद्र की निगरानी जिला एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सहित इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा समय- समय पर नए प्रयास होते हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते हैं ताकि केंद्र की पूरी निगरानी की जा सके। इस प्रक्रिया को वेबकास्टिंग कहा जाता है। अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन यह पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जा रहे हैं।

मंगलवार शाम तक 173 के सापेक्ष 130 केंद्रों में सीसीटीवी लगने के बाद क्रॉस चेक भी कर लिए गए हैं। वहीं निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस भी इंस्टॉल किया गया है ताकि गाड़ियों गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जा सके। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग एवं जीपीएस की मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संबधित नोडल अधिकारी इसकी पूरी निगरानी करेंगे।

केदारनाथ उपचुनाव मतदाताओं से बीजेपी अपील कमल खिलाने का अनुरोध

0

देहरादून भाजपा ने केदारनाथ उपचुनाव में जनता से मतदान का नया रिकॉर्ड बनाते हुए कमल खिलाने का अनुरोध किया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने विश्वास जताया कि केदारघाटी की जनता, ‘विकास भी विरासत भी’ के मूल मंत्र पर हमारी मातृ शक्ति उम्मीदवार को आशीर्वाद देगी। और नकारात्मक राजनीति करने वाली विपक्ष को नकारने जा रही है।

उन्होंने मतदाताओं से कल होने वाले लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक भागेदारी करने की अपील की है। क्योंकि यह चुनाव बाबा की भूमि में हो रहे विकास कार्यों को गति देने के लिए हैं। ये चुनाव विरासत, परम्परा और संस्कृति को बचाए रखने की नीति पर मुहर लगाने के हैं, बाहरी घुसपैठियों और अराजक तत्वों की डेमोग्राफी बदलने की साजिश नाकाम करने का चुनाव है । इसके अतिरिक्त बाबा के धाम और सनातन की छवि खराब करने वालों को सबक सिखाने का चुनाव है, भ्रष्टाचार और नकल माफियाओं की बेल पनपाने वालों को कड़ा संदेश देने का चुनाव है।

उन्होंने कहा, भाजपा 24X7 की पार्टी है जो हर समय जनता के बीच सक्रिय रहती है। वहीं हमारी प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल का, तीन दशकों का सामाजिक जीवन केदारघाटी वासियों की सेवा में व्यतीत हुआ है। हमे विश्वास है कि केदारनाथ की जनता, आशा दीदी को रिकॉर्ड मतों से अपना प्रतिनिधि चुनकर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे।

जल्द लागू होगा सशक्त भू-कानून :सीएम धामी

0

सीएम धामी ने बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में आयोजित बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में सख्त भू-कानून के सम्बन्ध में भू कानून के लिए बनाई गई समिति एवं अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लागू होने वाले भू-कानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में काम कर रही है। कहा कि इस चर्चा के दौरान बहुत से अच्छे सुझाव आए हैं, जिन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा।

सीएम ने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे, जिनमें से अच्छे सुझावों को इसमें शामिल किया जाएगा। एक सशक्त भू कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है।

बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी
उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून लागू करने के संबंध में आज बुधवार को आयोजित अहम बैठक में सीएम धामी भी शामिल होने पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव राधा रतूड़ी कर रही हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एलान कर चुके हैं कि आगामी बजट सत्र में सरकार सशक्त भू कानून का विधेयक लेकर आएगी। इसी उद्देश्य से सरकार ने भू कानून के संबंध में पूर्व नौकरशाहों का मार्गदर्शन भी प्राप्त कर रही है। 

गोदियाल पर बीजेपी ने किया बड़ा prahar

0

पहले सच बोले या अब झूठ, तय करे गोदियाल: चौहान

गंगा को नाला घोषित करने वाले कांग्रेसियों की सौगंध भरोसे लायक नही

देहरादून 13 नवंबर। भाजपा ने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के आरोपों को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि उन्हे यह साफ करना होगा कि वह पहले सच बोल रहे थे या अब झूठ बोल रहे हैं ?

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के कथन को झुठला रहे कांग्रेस नेता गोदियाल को स्मरण होगा कि मुंबई मे बद्रीनाथ मन्दिर का शिलान्यास पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया था। गणेश गोदियाल पूर्व मे बयान दे चुके हैं कि वह उक्त मन्दिर के शिलान्यास मे नही गए और सीएम हरीश रावत गए और मन्दिर के शिलान्यास को लेकर अपनी असहमति जतायी।

कांग्रेस नेता गोदियाल उक्त मन्दिर की रचना को लेकर कई दलीले पहले दे चुके हैं और उसे वेडिंग प्वाइंट के लगभग एक भाग बता चुके हैं। लेकिन मामला सुर्खियों मे आने पर अब वह पूर्व सीएम हरीश रावत को भी क्लीन चिट दे रहे हैं कि वह भी मन्दिर का शिलान्यास करने नही गए तो आखिर शिलान्यास किसने किया? वह मुंबई मे हुए बद्रीनाथ के मन्दिर के शिलान्यास से बचते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जगजाहिर है कि सीएम रहते हरीश रावत ने मन्दिर का शिलान्यास किया था।

चौहान ने कहा कि सीएम धामी शत प्रतिशत तथ्यों के आधार पर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के किसी मन्दिर के नाम से दूसरा मन्दिर न बने इसके लिए सीएम धामी कानून लेकर आये है। यह उनकी मंशा को साफ करती है। जबकि कांग्रेस विरोध और अमर्यादित कार्य बड़ी सफाई से करती है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ से कोई शिला दिल्ली नही गयी और यह कार्य आसान नही, क्योंकि शास्त्र अनुसार शिला स्थानांतरित नही की जा सकती, लेकिन कांग्रेस इससे बेपरवाह है, क्योंकि वह सनातन परंपरा पर चोट करती आयी है। बाबा केदार जीवंत है और स्थिर हैं तो उनकी प्रतिकृति की कल्पना ही व्यर्थ है।

चौहान ने कहा कि सीएम धामी इसका फैसला बाबा केदार पर छोड़ चुके हैं कि अगर, उनके स्तर से कुछ ऐसा हुआ या दुष्प्रचार किया जा रहा है तो बाबा ही दंड देंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ मे संभावित बड़ी हार देखकर कांग्रेसी बौखला गए हैं और सच सामने आने पर नये आरोप लगा रहे हैं। गंगा को नाला मानने वाले कांग्रेसी गंगा की कितनी ही सौगंध खाये जनता को उन पर भरोसा नही है।

केदारनाथ उपचुनाव हवा का रुख मोड़ गए पुष्कर सिंह धामी

0
उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

केदारनाथ उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में चुनावी फिजा का रुख मोड़ गए अगस्तमुनि में वो सड़क से बाइक पर सवार होकर युवाओं के बीच जोश भरते नज़र आए चुनावी माहौल के बीच पुष्कर का अंदाज युवा से लेकर सडको पर मौजूद लोगो ने हाथ हिलाकर धामी का स्वागत किया फिजा बताने के लिए काफी रही माहौल क्या है

उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

केदार की नगरी में भगवा में माहौल कायम करने वाले धामी के प्रचार से विपक्ष परेशान नज़र आया है आशा के पक्ष में कुलदीप रावत ऐश्वर्य रावत पार्टी प्रत्याशी के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर चुके है ऐसे में कांग्रेस के लिए दोनों का प्रचार करना काफी महंगा साबित होने जा रहा है अभी तक कांग्रेस दोनों को अपने पक्ष में किये जाने को प्रयास कर रही थी लेकिन उनक प्रयास विफल रहा केदारनाथ उपचुनाव हवा का रुख मोड़ गए पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह बाइक रैली में शामिल हुए। सीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।

0