देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील डोईवाला का औचक निरीक्षण करते हुए तहसील परिसर में संचालित कार्यालयों के कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय के में संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए तथा दाखिल खारिज के लंबित वादों को शिविर लगाकर यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दाखिल खारिज हेतु दर्ज होने वाली पत्रावलियों के नोटिस को न्यायालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा चस्पा किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित किये जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण के सम्बन्धित नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण करें। तथा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए शिकायतों सत्यता पाई जाने पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचनाओं पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। जलभराव एवं आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें तथा आपदा की घटनाओं पर अहैतुक राशि का तत्काल वितरण किया जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा ढौडियाल, तहसीलदार चमन सिंह सहित तहसील डोईवाला के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहें।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 घोषणाएं करते हुए राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये करने के साथ साथ शहीद सैनिक के परिवारजनों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को 02 साल से बढ़ाकर 05 साल किए जाने का फैसला लिया सीएम धामी ने शहीदों के आश्रितों को अब जिलाधिकारी कार्यालयों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के अलावा अन्य विभागों में भी समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों पर भी नियुक्ति प्रदान करने की बात कही
सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश प्रदान किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीदों के परिवार जनों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, विधायक श्रीमती सविता कपूर, श्री बृज भूषण गैरोला और निवर्तमान मेयर श्री सुनील उनियाल गामा ने भी शहीद स्मारक पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने 04 घोषणाएं की। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये की जायेगी। शहीद सैनिक के परिवारजनों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को 02 साल से बढ़ाकर 05 साल किया जायेगा। शहीदों के आश्रितों को अब जिलाधिकारी कार्यालयों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के अलावा अन्य विभागों में भी समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों पर नियुक्ति प्रदान की जायेगी। सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों को उपनल कर्मियों की भांति अवकाश प्रदान किये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल युद्ध में माँ भारती की रक्षा के लिये हमारे वीर जवानों ने पराक्रम और अदम्य साहस का परिचय दिया। भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व ने भारतीय सेना का लोहा माना। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कारगिल की यह विजय गाथा भी उत्तराखंड के वीरों के बिना अधूरी है और अपने 75 सपूतों का बलिदान ये वीर भूमि कभी नहीं भुलाएगी। जिस सांस्कृतिक परिवेश और विचारों ने हम सभी को पोषित किया है, उस संस्कृति में मान्यता है कि देशभक्ति सभी प्रकार की भक्तियों में सर्वश्रेष्ठ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के नाते उन्होंने बचपन से ही एक सैनिक और उसके परिवार के संघर्ष को देखा है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के समय अटल बिहारी जी प्रधानमंत्री थे। हमने युद्ध भी जीता और वैश्विक स्तर पर कूटनीति में भी जीते। अटल जी ने शहीदों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गाँव में राजकीय सम्मान के साथ करने की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से सेना न केवल पहले से और अधिक सक्षम और सशक्त हो रही है बल्कि उसकी यश और कीर्ति भी बढ़ रही है। हमारी सरकार जहां एक तरफ सेना के आधुनिकीकरण पर बल दे रही है, वहीं सैनिकों और उनके परिवारों को मिलने वाली सुविधाओं को भी बढ़ा रही है।
प्रधानमंत्री जी निरंतर सैनिकों के साहस और मनोबल को बढ़ा रहे हैं और यही कारण है कि सेना आज गोली का जवाब गोले से दे रही है। आज भी प्रधानमंत्री ने कारगिल वॉर मेमोरियल, लद्दाख में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अग्निवीरों को सरकारी सेवाओं में आरक्षण का प्राविधान किया जायेगा, इसके लिए एक्ट लाया जायेगा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीद सैनिकों के आश्रितों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को उसकी योग्यता अनुसार सरकार द्वारा सेवायोजित किया जा रहा है। अभी तक 26 आश्रितों को सेवायोजित किया जा चुका है।
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के वीरता पदक से अलंकृत सैनिकों को दी जाने वाली एकमुश्त धनराशि में वृद्धि की गई है। देहरादून के गुनियालगाँव में प्रदेश के शहीदों की स्मृति में अत्याधुनिक एवं समस्त सुविधाओं युक्त ’शौर्य स्थल (सैन्य धाम) का निर्माण किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के समस्त शहीदों के नाम अंकित किये जायेंगें। उन्होंने कहा कि हर्बटपुर में सैनिक कल्याण का दूसरा कार्यालय खोला जा रहा है।
कार्यक्रम में सचिव सैनिक कल्याण दीपेंद्र चौधरी, मेजर जनरल सम्मी सबरवाल (से.नि), लेफ्टिनेंट जनरल अश्वनि कुमार (से.नि), मेजर जनरल के.एस राणा (से.नि), ब्रिगेडियर कीर्ति बहल (से.नि), ब्रिगेडियर हरीश सेट्ठी (से.नि), निदेशक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि), एमडी उपनल ब्रिगेडियर जे.एस. बिष्ट (से.नि), जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह एवं अन्य सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक और शहीदों के परिवार जन उपस्थित थे।
रुड़की पूरी रात कई घरों में जागकर रात कटी तो कुछ ने होटल में जाकर रात काटी कुछ ऐसे थे जो हाय राम कहते रहे ये कोई कहावत वाली लाइन नहीं बल्कि हकीकत है रूड़की में बिजली गुल होने से ऐसे हालात बने खबर पता चली तो विभाग रात भर फाल्ट खोजने में लगा रहा
हुआ यूं कि रुड़की में बिजली की लाइन में फॉल्ट आ गया। गुरुवार दोपहर को इस परेशानी को हल करने के लिए ऊर्जा विभाग के कर्मचारी रात तक लगे रहे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस कारण लगभग ढाई लाख लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी।
शहर और देहात क्षेत्र के बड़े हिस्से को बिजली की आपूर्ति देने वाले हिमालयन बिजली घर में आई खराबी ठीक नहीं हो सकी है, जिसकी वजह से ढाई लाख लोगों ने पूरी रात सड़क व मकान की छत पर जाकर गुजरी है।
शुक्रवार को अब विभाग बिजली चालू होने से राहत लेगा कावड़ यात्रा के चलते ट्रैफिक जाम होने से पहले ही लोग परेशान है तो वही पानी नहीं होने से कई घरों में परेशानी देखने को मिल रही है फिलहाल एरिया में हर गली में एक ही चर्चा हो रही है हाय राम कैसे गुजारी रात जागकर काटी पूरी रात
टीवी पत्रकार को पीटा फिर अंगूठा चबा लिया गिरफ्तार टीवी पत्रकार की पिटाई के बाद उसका अंगूठा चबा लेने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है मुजाफरनगर में घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी मोहल्ले की बताई जा रही है विवाद गाड़ी को साइड लगाने को लेकर हुआ था पत्रकार को घर जाते समय जमकर पिटाई करने के बाद सोनू ने अंगूठा तक चबा लिया
पत्रकार की पिटाई के बाद उसको गंभीर चोटें आई है जिसको अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है क्या था पूरा मामला कुछ ऐसे हुआ था विवाद घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी मोहल्ले में घटी बाइक सवार टीवी पत्रकार अक्षय ठाकुर को सोनू नामक कार सवार ने जमकर पीट दिया पत्रकार के सिर में कार की चाभी से अंधाधुंध वार किए इसके बाद आरोपी ने उनका अंगूठा ही चबा लिया बताया जा रहा है कि कार की साइड लगने पर दोनों में मामूली विवाद हुआ था, बाद में बात बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ी की कार सवार बाइक सवार से हाथापाई पर उतर गया और पीट डाला
सीओ व्योम बिंदल का कहना है कि, “थाना कोतवाली नगर में एक सूचना प्राप्त हुई की भगत सिंह रोड के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है इसमें बाइक सवार अक्षय ठाकुर और कार सवार सोनू में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, कार सवार ने अक्षय ठाकुर के साथ मारपीट की है पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही गाड़ी चालक को हिरासत में लिया है
नई दिल्ली प्रदेश के कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की।
कैबिनेट मंत्री ने मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री के सम्मुख प्रदेश के कई समसमायिक विषयों को प्रमुखता से रखा। जिसमें प्रमुख रुप से मंत्री ने मसूरी स्थित भिलाडू खेल मैदान और कण्डोली खेल मैदान का निर्माण करने का अनुरोध किया।
मंत्री ने कहा कि कई बार यह संज्ञापित हुआ है कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून से अन्यत्र स्थानान्तरित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में रोजगार जैसी अहम दिक्कतों का संकट हो जाऐगा। मंत्री ने अनुरोध किया कि ओएनजीसी के मुख्यालय को देहरादून में ही रखा जाए।
इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि देहरादून ओएनजीसी में सुरक्षा कार्मिकों को उपनल के माध्यम से लिया जाता था किन्तु पिछले लम्बे समय से इसे उपनल से हटाकर अन्य निजी सुरक्षा एजेन्सियों को दे दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। काबीना मंत्री ने अनुरोध किया कि इसे पूर्व की भांति उपनल से ही भर्ती किया जाए।
केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीरप सिंह पुरी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि ओएनजीसी में उपनल से सुरक्षा कार्मिकों को रखने के लिए उच्च स्तर पर वार्ता करेंगे और केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ओएनजीसी के देहरादून मुख्यालय में एचआर को पूर्व की भांति ही यथावत रखा जाऐगा।
देहरादून उत्तराखंड में फिल्म निर्माण को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है राज्य में बड़ी फिल्मों के निर्माण से उत्तराखंड में एक नया सेक्टर बन जाने से इसका लाभ लोकल निर्माता भरपूर उठा रहे है कई फिल्मों को बेहतर वातावरण मिलता राज्य के लिए अच्छी बात है उत्तराखंड में कई ऐसे जगह मौजूद है जो बड़े बैनर की फिल्मों के लिए अनुकूल है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्माकारो को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।
देहरादून उत्तराखंड में बारिश के भारी अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया गया है राज्य आपदा विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है स्कूलों में अवकाश शुक्रवार को रहेगा जिसके चलते देहरादून जिले के एक से लेकर 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे
राज्य में बारिश के चलते अलर्ट मोड पर सरकारी अफसर पर्वतीय ज़िलों में नजर बनाए हुए है शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा जिसके चलते वीरवार शाम को आदेश की कॉपी जारी की गई है
उत्तराखंड में बारिश अलर्ट के चलते पहाड़ी जिलों में कई जगह पर नदी किनारे रहने वाले लोगो को सावधानी बरतते हुए रहने की हिदायत दी गई है बारिश के चलते कई जगह पर जल भराव देखने को मिल सकता है ऐसे में यात्रा करने से परहेज किए जाने को भी कहा गया है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में सी.एम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सचिव एवं विभागाध्यक्ष सी.एम हेल्पलाइन की नियमित समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि शिकायत जिस अधिकारी के स्तर की है, उनका समाधान उनके स्तर पर ही हो जाय। अनावश्यक रूप से शिकायतें उच्च स्तर पर न आये।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सी.एम. हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में इसका भी विवरण दिया जाय कि जनपदों के प्रभारी सचिवों द्वारा जनपदों में विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कितनी बैठकों का आयोजन किया और किन महत्वपूर्ण समस्याओं का समाधान करवाया। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि बीडीसी और तहसील दिवसों का आयोजन नियमित रूप से हो और इनमें जनपद स्तरीय अधिकारी भी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ई-अभिलेखागार जिला देहरादून के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया। जनपद देहरादून की तहसीलों के रिकॉर्ड को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि अन्य जनपद भी ई-अभिलेखागार के माध्यम से वेब पोर्टल बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी पेंशन संबंधी प्रकरणों में कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। विभागों के पेंशन प्रकरणों की नियमित समीक्षा के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सी.एम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने वाले 06 शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता भी की। तीन शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा चुका था। जिन तीन शिकायतकर्ताओं की समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ था उनमें बागेश्वर के श्री मोहन सिंह ने शिकायत की थी कि उनके मकान के पीछे एक बड़ा पेड़ गिरने की स्थिति में हैं, जिसकी जड़े दरक गई हैं, जिससे उनके मकान में पेड़ गिरने का खतरा बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी बागेशवर को निर्देश दिये कि इनकी समस्या का शीघ्र समाधान कर जानकारी सीएम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
उधमसिंह नगर के राकेश कुमार अग्रवाल ने शिकायत की थी कि उनका बिजली का बिल आरडीएफ में आ रहा था, बिल जमा न करने पर उन पर 09 हजार रूपये का ब्याज लगा दिया गया। उन्होंने वास्तविक बिल उपलब्ध कराये जाने की मांगी की। मुख्यमंत्री ने यूपीसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए। देहरादून के अरुण अहलूवालिया ने शिकायत की कि वे 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त हो चुके हैं, उन्हें पेंशन का लाभ तो मिल चुका है, लेकिन इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिला है। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इनके इंश्योरेंस की धनराशि यथाशीघ्र उपलब्ध करवाई जाय।
बैठक में निदेशक आईटीडीए श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सी.एम हेल्पलाइन में शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं का फीडबैक दर्ज करने की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को मण्डल स्तर पर सीएम हेल्पलाइन 1905 और डिजिटल तहसील दिवस के आयोजन के लिए 07 अगस्त से देहरादून और नैनीताल में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव श्री एल.फैनई, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, चन्द्रेश यादव, बृजेश कुमार संत, डॉ. वी.षणमुगम, डॉ. आर. राजेश कुमार, एस.एन पाण्डेय, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उपस्थित थे।
महिला पत्रकार ने लगाया मौत को गले पति के दूसरी महिला से रिलेशन ओडिशा भुवनेश्वर में एक महिला पत्रकार ने चलती ट्रेन से कूदकर सुसाइड कर लेने के बाद उसका रेलवे पुलिस ने शहर के बापूजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक से महिला पत्रकार का क्षत-विक्षत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है बुधवार को रेलवे पुलिस को सूचना मिली एक महिला ने ट्रैन के आगे कूदी है मामले की जांच अभी जारी है
मृतका मधुमिता परिडा (28) साल की थी जो डिजिटल न्यूज पोर्टल में बतौर कॉपी एडिटर पद पर काम कर रही थीं महिला बापूजी नगर एरिया में एक किराए के मकान में रहती थी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसकी शादी को मात्र तीन महीने ही हुए थे ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है
पुलिस ने महिला के पति को पकड़ा है अपनी मौत से पहले पत्रकार महिला ने सोशल मीडिया पर अपलोड किये गए वीडियो में अपने पति को लेकर खुलासे किये थे जिसके आधार पर महिला के पति को पुलिस ने पकड़ा है महिला पत्रकार का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
सुसाइड से पहले मृतका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया था उनके पति के किसी दूसरी महिला से रिलेशन है जिसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ था वो अपना परिवार बचाना चाहती थी लेकिन जब उसको पता चला उसके पति के किसी दूसरी महिला से वैवाहिक सम्बन्ध है जिसके बाद उसके पति के साथ रहने से इंकार कर दिया था
मधुमिता परिडा के पति पर अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में दावा किया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ वैवाहिक संबंध है और पति ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया है जिसके बाद महिला पत्रकार ने ट्रैन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है
उत्तराखंड कांग्रेस में कोल्ड वार मीडिया में बात रखने से पहले पाबंदी देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस में कोल्ड वार शुरू हो गया है देहरादून में मीडिया से बात करने पर पाबन्दी लगा दी गई है प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा की तरफ से जारी किये गए आदेश अनुसार एक पत्र चर्चा में बना हुआ है उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक ने कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस पर पाबंदी लगा दी है जारी आदेश के अनुसार बिना कमेटी परमिशन के कोई भी प्रेस वार्ता नहीं करेगा ऐसे आदेश को कांग्रेस में नए कोल्ड वार के रूप में देखा जा रहा है
बताया जा रहा है कि, कमेटी को यह निर्णय उस सूरत में लेना पड़ा, जब दफ्तर में बिना मंजूरी गणेश गोदियाल और मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसोनी प्रेस वार्ता कर रही थीं कांग्रेस नेताओं को इन लोगों की पत्रकार वार्ता चुभ गई इसी को लेकर इस तरह का फरमान जारी किए जाने की अंदरखाने बात कही जा रही है उत्तराखंड कांग्रेस में ऐसे आदेश कोई नई बात नहीं पहले भी कई विवादों की वजह से देहरादून प्रदेश कार्यालय में ऐसी तस्वीर देखीं जा चुकी है