Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 219

सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है बचाव राहत का काम: आशा नौटियाल

0
सरकार युद्ध स्तर पर कर रही है बचाव राहत का काम: आशा नौटियाल

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के साथ खड़ी है सरकार

केदारनाथ के आसपास के क्षेत्र में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से फंसे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम लगातार काम कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि एसडीआरएफ एनडीआरएफ के साथ पुलिस प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं

उनका कहना है कि वैकल्पिक मार्ग के जरिए श्रद्धालुओं स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है। अब तक 8 हजार लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया है गढ़वाल मंडल के कमिश्नर को पूरी स्थिति के सुधार के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है जो खुद मौके पर जाकर सड़कों की मरम्मत के कार्य की निगरानी करेंगे ।सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे ।

उनका कहना है कि पौड़ी के सांसद अनिल बलूनी ने भी आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया पुलिस प्रशासन को जरूरी निर्देश दिए। साथ स्थानीय लोगों से बातचीत की स्थिति की जानकारी ली ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जहां खुद हवाई सर्वे करके स्थिति का जायजा लिया है रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के जवान भी काम कर रहे हैं सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर का भी इस्तेमाल किया जा रहा है सरकार हर पल हर संभव कदम उठा रही है श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा जा रहा है चाहे लिनचौली में पैदल मार्ग के क्षतिग्रस्त होने की बात हो या फिर सोनप्रयाग की बात हो सरकार ने हेलीकॉप्टर से लेकर सभी तरह के लॉजिस्टिक्स सपोर्ट उपलब्ध कराए है जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी हर संभव लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

भाजपा महिला मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है किजिस तरह से सरकार काम कर रही है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के हालात को लेकर केंद्र सरकार को भी अवगत करा चुके हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन के जरिए बातचीत की है स्थिति के बारे में अवगत कराया है। केंद्र सरकार भी हालात की जानकारी ले रही है।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि अब तक करीब 8000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाल लिया गया है विपरीत स्थिति होने के बावजूद भी आपदा राहत की टीम निरंतर युद्ध स्तर पर काम कर रही है सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम रही है। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद है जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास

0
शहर में पार्किंग की समस्या के समाधान के लिए प्राधिकरण के अभियंता करेंगे विशेष प्रयास

प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में प्राधिकरण सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महोदय बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को प्राधिकरण सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उपाध्यक्ष महोदय द्वारा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गये।
बैठक में उपाध्यक्ष महोदय ने प्राधिकरण के समस्त अभियंताओं से अपेक्षा की है कि शहर में विकराल होती पार्किंग की समस्या के निदान हेतु वे अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए लोगों को पार्किंग, पार्क, सार्वजनिक शौचालय के लिए जनहित में स्थान उपलब्ध कराने के लिए आग्रह करें। साथ ही शहर में कार्यरत आर्किटेक्ट से भी शहर हित में सुझाव आमंत्रित किये जायें। उदाहरण के रूप में अगर वे कहीं पर शहर में पार्क, पौधारोपण के लिए उपयुक्त स्थान देखते हैं तो उससे अवगत कराएं। कोई व्यक्ति अगर सार्वजनिक कार्य हेतु अपनी जमीन प्राधिकरण को विक्रय करना चाहता है तो उनका भी स्वागत है।

उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों के परिसर में खेलकूद के सामान लगाने के साथ ही रिचार्ज पिट के कार्य जल्द शुरू किए जाएं। उपाध्यक्ष महोदय ने मानसून सीजन में पौधारोपण के कार्य को और भी तेजी से करने के निर्देश दिए। बैठक में उपाध्यक्ष महोदय को अवगत कराया गया कि ऋषिकेश व देहरादून के पुराने तहसील परिसर में पार्किंग निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जाएगा। इसका रिवाइज्ड एस्टीमेट आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उपाध्यक्ष महोदय ने आढ़त बाजार परियोजना में मुआवजा आवंटन आदि के कार्यों को भी तेजी से करने के निर्देश दिए।

उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि पांच करोड़ तक के कार्यों को अनिवार्य रूप से पीएम गतिशील पोर्टल पर रजिस्टर जरूर करवाएं। उन्होंने कहा कि शहर में अवस्थित ग्रुप हाउसिंग के रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से संपर्क कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसके अलावा, isbt परिसर में पूर्व में ramki कंपनी के माध्यम से संचालित हो रही दुकानों के किराए बढ़ोत्तरी के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर तमाम रखरखाव के कार्य किये जाने के दृष्टिगत यह आवश्यक है। यहां स्थित ठेलियों को ऑन व्हील बनाया जाए ताकि पूरे परिसर में इनका संचालन हो सके और साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने isbt मॉल के कार्य भी जल्द पूरे करने के लिए कहा ताकि जल्द से जल्द इसका पुनः संचालन प्रारंभ हो सके।

ईज एप में बदलाव पर उपाध्यक्ष ने जताया रोष

उपाध्यक्ष महोदय ने समीक्षा बैठक में मानचित्रों के निस्तारण की प्रक्रिया पर संतोष जताया। हालांकि, मानचित्र स्वीकृति में इस्तेमाल होने वाली ईज एप में संबंधित कंपनी द्वारा अपने स्तर से कुछ संशोधन करने पर उपाध्यक्ष द्वारा रोष जताया गया। उन्होंने कहा कि इन संशोधन के कारण कार्मिकों को परेशानी हो रही है, जिस पर उन्होंने संबंधित कंपनी से पत्राचार कर इस समस्या को दूर करने अन्यथा की स्थिति में प्राधिकरण द्वारा अपने स्तर से यह कार्य किये जाने के निर्देश दिए गए।

एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ का किया जाएगा चयन

उपाध्यक्ष महोदय ने नवीन पहल करते हुए प्राधिकरण में एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ के चयन के निर्देश दिए। साथ ही इसी तर्ज पर एम्प्लॉयी ऑफ द ईयर का भी चयन किया जाएगा।

रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे मुख्यमंत्री धामी

0
रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग स्वयं कर रहे मुख्यमंत्री धामी

अतिवृष्टि से बाधित चल रहा चीरबासा हेलीपैड हैली सेवाओं के लिए हुआ तैयार

रेस्क्यू कार्यों को सुगमता से करने में मिलेगी मदद

केदारघाटी में अतिवृष्टि के बाद से कई मार्ग आवाजाही हेतु बंद हो गए थे। जिन्हें खोले जाने के लिए विभिन्न रेस्क्यू टीमें लगातार अभियान चलाए हुए है। अतिवृष्टि के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग के मुख्य स्थान चीरबासा हैलीपैड़ हैली सेवाओं हेतु पूर्णतः बाधित हो गया था। आज कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाधित हुए चीरबासा को हैली हेतु सुचारू कर दिया गया है जो रेस्क्यू टीमों के लिए बड़ी राहत है। शनिवार दोपहर तक चीरबासा हैलीपैड़ से लगभग 8 से 10 बार हैली सेवा के माध्यम से रेस्क्यू कार्यों को अंजाम दिया जा चुका है। अब हैली सेवाओं के माध्यम से चीरबासा से रेस्क्यू कार्यों को और भी आसानी व सुगमता से किया जा सकेगा।

केदारनाथ नोडल बनाए गए गढ़वाल कमिश्नर

0
केदारनाथ नोडल बनाए गए गढ़वाल कमिश्नर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के वरिष्ठ अधिकारी अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों का निरंतर अनुश्रवण करें, जिलाधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जो भी सहायता की मांग की जा रही है, उस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर केदारनाथ यात्रा मार्ग के प्रभावित क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के रेस्टोरेशन के लिए आयुक्त गढ़वाल मण्डल श्री विनय शंकर पाण्डेय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि सचिव आपदा प्रबंधन,सचिव लोक निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के उच्च अधिकारी तत्काल जनपद रूद्रप्रयाग का दौरा करते हुए रेस्क्यू और रेस्टोरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से हर पल का स्वयं अपडेट ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से वर्चुअल माध्यम से वार्ता करते हुए निर्देश दिये कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू किये जाने के प्रयास किये जाएं। पैदल यात्रा मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनको भोजन की समुचित व्यवस्था रखी जाए। श्रद्धालुओं के परिजनों को उनकी कुशलक्षेम की नियमित अपडेट दी जाए। जारी किये गये हेल्पलाईन नम्बरों का भी व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को जल्द रेस्क्यू किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच के क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण की कार्यवाही जल्द की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का व्यवहार अच्छा हो। प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी सुचारू रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग सौरभ गहरवार ने जानकारी दी कि श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिन स्थानों पर मलबा आया है,उन पर कार्य गतिमान है। मौसम अनुकूल होने की स्थिति में इन रास्तों को एक सप्ताह में ठीक करा लिया जायेगा। गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच क्षतिग्रस्त 150 मीटर मोटर मार्ग के निर्माण की कार्यवाही भी शुरू की जा रही है, अभी इसमें पैदल चलने की व्यवस्था की जा रही है। शेष मोटर मार्ग पूरा सही है।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली,गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमन, आईजी कृष्ण कुमार वी.के, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

सनातन संस्कृति में मां को पूजे जाने की परंपरा : सीएम

0
सनातन संस्कृति में मां को पूजे जाने की परंपरा : सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को श्री गुरूराम राय इंटर कॉलेज, मोथरोवाला, देहरादून में उत्तराखण्ड के लोकपर्व ’हरेला’ के उपलक्ष्य में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। सनातन संस्कृति में प्रकृति को मां के रूप में पूजे जाने की परंपरा है। हम किसी न किसी रूप में प्रकृति का पूजन करते हैं, हरेला पर्व भी प्रकृति की सेवा का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी धरोहर एवं प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। हरेला पर्व, प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लेने का पर्व है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण और पर्यावरण का संतुलन रखने के लिए जन सहभागिता से वृक्षारोपण करना होगा। वृक्षारोपण से प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होता है। आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण देने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करना आवश्यक है। प्रदेश के किसी भी हिस्से में आपदा से संपूर्ण राज्य प्रभावित होता है। वनों की कटाई, जल स्रोतों का दूषित होने जैसी समस्याएं हमारे सामने है, जिसका समाधान पौधारोपण ही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण देशवासियों से “एक पेड़ मां के नाम“ लगाने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनेक कार्य हो रहे हैं। राज्य में ऑल वेदर रोड, हाईवे, रेलवे, एक्सप्रेस-वे का कार्य गतिमान है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ईज ऑफ़ लिविंग पर फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार हर शहर के समग्र विकास एवं जन सुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून शहर में सुगम यातायात, बाजार क्षेत्र का विकास किया जा रहा है। आने वाले समय में देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड बनने के बाद देहरादून एवं आस-पास के शहरों में पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। देहरादून में प्रिंस चौक से सहारनपुर चौक तक, मेंहुवाला मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण एवं आढ़त बाजार के शिफ्टिंग, इंद्रेश अस्पताल से कारगी चौक तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य गतिमान है। 72 करोड़ की लागत से मेंहुवाला क्लस्टर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु कार्य गतिमान है। क्षेत्र में 600 करोड़ की लागत से देहराखास, विद्याविहार, बिंदाल नदी से रिस्पना नदी के क्षेत्र के बीच व अन्य क्षेत्र में सीवर लाइन एवं ड्रेनेज का कार्य गतिमान है। रेस्टकैंप एवं भंडारीबाग फ्लाईओवर पर 37 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून के मोथरोवाला क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत 15 एमएलडी की क्षमता से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्रेरणा से सभी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही है, और इसका प्रमाण है कि सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक में राज्य ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा हमने पौधारोपण के साथ उनका संरक्षण भी करना है। राज्य सरकार ईकोलॉजी और इकोनॉमी के समन्वय के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बसे शहरों की धारण क्षमता का आंकलन कर रहे हैं। इसी के आधार पर इन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकालने का कार्य तेज़ी से हुआ है।

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज हरेला पर्व पूरे राज्य में सामाजिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उत्तराखंड के लोक पर्व ने व्यापक स्वरूप ले लिया है, समाज ने इस पर्व को स्वीकार किया है। हमने अपने और आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्षारोपण करना है। जंगलों की आग के लिए पेड़ो को दोष देना गलत है, पेड़ो की रक्षा हम सभी का कर्तव्य है।

विधायक विनोद चमोली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने धर्मपुर विधानसभा की विभिन्न मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मांगो का परीक्षण कराकर उचित समाधान किया जायेगा।

कार्यक्रम में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष विनोद पुण्डीर, सौरभ थपलियाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर यातायात संचालन सुचारू

0
Uttarakhand Dehardun News

Uttarakhand Dehardun News कांवड़ यात्रा के चलते दून से दिल्ली, हल्द्वानी मार्ग पर बाधित चल रहा यातायात शुक्रवार रात से पहले की तरह सुचारू कर दिया गया है। 23 जुलाई से रूट डायवर्ट चल रहा था।शुक्रवार देर शाम तक मार्गों पर कांवड़ की भीड़ कम हो गई थी, इसके बाद बसों का संचालन सुचारू किया गया। 

परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि रात की बसों को निर्धारित मार्ग से दिल्ली भेजा गया। शुक्रवार रात आठ बजे से रोडवेज बसें पुराने रूट से वाया रुड़की-मुजफ्फरनगर होते हुए दिल्ली को रवाना की गयीं। शुक्रवार देर शाम तक मार्गों पर कांवड़ की भीड़ कम हो गई थी, इसके बाद बसों का संचालन सुचारू किया गया।

सीएम धामी 24(7) अलर्ट अफसरों से मिला ताजा अपडेट

0

देहरादून उत्तराखंड में सरकार हर मोर्चे पर सफल आपदा राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है आपदा के बाद से उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल पल की जानकारी लेकर अलर्ट अफसरों से फीड बैक ले रहे है सीएम धामी कहते है उनकी पहली प्राथमिकता हर यात्री को सुरक्षित लाने की है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में आपदाग्रस्त क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों का निरन्तर अनुश्रवण किया जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सचिव गृह श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार एवं आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय को बुलाकर सचिवालय में उनसे प्रदेश में आपदा की स्थिति तथा राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ में फंसे यात्रियों की सकुशल वापसी की व्यवस्था के साथ केदारनाथ पैदल मार्ग से आवाजाही भी सुनिश्चित कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि अतिवृष्टि के कारण सड़के बाधित होने की स्थिति में उनको सुचारू करने में कम से कम समय लिया जाए। उन्होंने पुल टूटने पर बैली ब्रिज बनाकर जल्द से जल्द आवागमन को सुचारू किए जाने के भी निर्देश दिए, कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को पेयजल और विद्युत की सूचारू आपूर्ति हो।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं रखने के भी निर्देश दिये हैं। यात्रा मार्ग में अतिवृष्टि के कारण यदि कहीं पर मार्ग बाधित होते हैं या आगे कोई खतरा प्रतीत होता है तो यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक लिया जाए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को आपदा के दृष्टिगत हर समय अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सीएम देगे नियुक्ति पत्र

0

देहरादून, सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रत्येक जनपद में आगामी 10 अगस्त को बेसिक शिक्षकों की काउंसिलिंग की जायेगी। जबकि 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ किया जाएगा इसके उपरांत जनपदों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अपने-अपने जनपदों में भर्ती प्रक्रिया के तहत कांउसलिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के नौनिहालों को प्राथमिक स्तर पर गुणवत्तपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत शीघ्र ही विभिन्न राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बेसिक शिक्षकों की तैनाती कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 10 अगस्त को समस्त जनपदों में एक साथ बेसिक शिक्षकों की भर्ती हेतु काउंसिलिंग की जायेगी।

इसके उपरांत 14 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ कर आसपास के जनपदों के चयनित बेसिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके उपरांत अवशेष चयनित बेसिक शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सांसद, विधायक, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे।

डॉ. रावत ने बताया कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को अर्ह अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होने बताया कि समस्त जनपदों में काउंसलिंग में एकरूपता लाने को कहा गया है। साथ ही अर्ह अभ्यर्थियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ काउंसलिंग में प्रतिभाग करने हेतु आगामी 07 अगस्त को जनपद स्तर पर सूचना अनिवार्य रूप से देने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के लिये निर्धारित स्थान, मेरिट सूची इत्यादि की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट सहित विभिन्न संचार माध्यमों के जरिये अभ्यर्थियों को दिये जाने को कहा गया है।

डा. रावत ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालय में प्रथम चरण में बेसिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जायेगी। जिसमें पौड़ी जनपद में 298, चमोली 446, रूद्रप्रयाग 182, टिहरी 315, उत्तरकाशी 211, देहरादून 41, हरिद्वार184, नैनीताल 190, अल्मोड़ा 142, बागेश्वर 187, चम्पावत 75, पिथौरागढ़ 326 तथा ऊधमसिंहनगर में 309 पद शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त पदों पर बेसिक शिक्षक नियुक्ति होने से प्रदेश की प्राथमिक शिक्षा की सूरत बदल जायेगी और दूरस्थ व दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू हो सकेगा।

गैरसैंण के भराड़ीसैण में विधानसभा सत्र 21अगस्त से आहूत

0

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा की पंचम विधानसभा का दूसरा सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैण में आयोजित किया जाएगा सत्र की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया विधानसभा सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैण में आयोजित करने का फैसला लिया है। उन्होने कहा कि सरकार ने सत्र को लेकर सभी तैयारी पूर्ण कर ली है

विधानसभा सत्र को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पिछले दिनों सत्र करवाए जाने का फैसला मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर छोड़ा था सरकार को विधानसभा सत्र करवाए जाने का कार्यक्रम मिल गया है 21 अगस्त से लेकर फिलहाल चार दिनों तक 24 अगस्त तक सत्र का कार्यक्रम मिला है सरकार सदन में बिजनेस के हिसाब से इसको आहूत करेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भर में आभार कार्यक्रम

0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भर में आभार कार्यक्रम

शहीद सैनिक परिवारों की आर्थिक मदद 50 लाख करने पर भाजपा, मुख्यमंत्री धामी का आभार कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित करने जा रही है।Cm Dhami Thankyou Program प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद सैनिक परिवारों को दी जाने वाली आर्थिक मदद में 5 गुना बढ़ोत्तरी से वीर सैनानी राज्य में उत्साह का माहौल हैं । इसी तरह शहीद परिजन को सरकारी नौकरी देने की अवधि 5 वर्ष तक बढ़ाने के बाद, प्रत्येक व्यक्ति सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय का सम्मान करना चाहती है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ इस आभार कार्यक्रम को सभी जिलों में आयोजित करने जा रही है ।

सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी (सेवानिवृत्त) के हवाले से उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई 2024 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक राहत राशि को ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दिया है । साथ ही और शहीद सैनिक के परिवार के एक सदस्य को 5 साल के भीतर नौकरी देने की घोषणा की है। पार्टी की जिला सैनिक प्रकोष्ठ इकाई द्वारा जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री धामी और सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी उत्तराखंड के सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा । इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिला संयोजक एवं सहसंयोजक के नेतृत्व में होने वाले इन कार्यक्रमों में सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे ।

सेवानिवृत कर्नल भंडारी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 3 अगस्त को टिहरी गढ़वाल और अल्मोड़ा,
4 अगस्त को देहरादून और नैनीताल, 5 अगस्त को पौड़ी गढ़वाल और पिथौरागढ़, 6 अगस्त को चमोली और चम्पावत, 7 अगस्त को उत्तरकाशी और बागेश्वर, 8 अगस्त को ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार और 9 अगस्त को रुद्रप्रयाग में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।