महामंडलेश्वर जूना अखाडा पायलट बाबा का निधन महामंडलेश्वर जूना अखाडा के पायलट बाबा का निधन हो गया है उनके निधन पर जूना अखाडा ने तीन दिन का शोक वयक्त किया है उत्तराखंड से लेकर कई जगह पर उन के आश्रम है उनके निधन पर कई राजनेता से लेकर धामिर्क गुरुओ ने शोक जताया है
सबसे चर्चित संतो में से एक महायोगी पायलट बाबा के साथ हुआ। वह कभी सेना में विंग कमांडर थे और देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहे थे। लेकिन, एक विमान हादसे ने उनका पूरा जीवन ही बदल दिया और वह फाइटर प्लेन पायलट से पायलट बाबा बन गए। कैसे वह आध्यात्मिक जीवन में आए
बुधवार से तीन दिवसीय सत्र गैरसैण में मुख्यमंत्री पहुंचे गैरसैण उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र गैरसैण में आयोजित होगा उत्तराखंड के मुख्यंमंत्री पुष्कर सिंह धामी सत्र में भाग लेने के लिए पहुंच गए है
अगले तीन दिनों तक गैरसैण सत्र में विपक्ष कई मुद्दों को उठाएगा ऐसे में सरकार ने अपनी सभी तैयारी पूरी कर ली है बुधवार से शुरू होने वाले सत्र को लेकर गैरसैण में सुरक्षा से लेकर धरना वाली जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है
बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सत्र को लेकर राज्य सरकार ने सभी तैयारी की है सत्र में हंगामा होने के आसार बने हुए है राज्य सरकार के खिलाफ सत्र में विपक्ष की खास योजना है वही उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार सत्र में अनुपरक बजट को पास करवाए जाने के साथ साथ कई विधयेक भी सदन में पेश कर उनको पास करवाएगी मौसम की खराबी के चलते कई जगह पर सत्र में शामिल होने के लिए विधायक भी सत्र में पहुंच रहे है
School Close Pitharogarh बारिश अलर्ट स्कूल रहेंगे बंद पिथोरागढ़ ज़िले में अवकाश घोषित बारिश अलर्ट को देखते हुए पिथोरागढ़ ज़िले में स्कूल बंद रहेंगे जिला अधिकारी आदेश के अनुसार बारिश का अलर्ट देखते हुए सभी स्कूल आगनवाड़ी केंद्र सहित स्कूलों में मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 19 अगस्त 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद पिथौरागढ़ में दिनांक 20.08.2024 को जनपद में कुछ जगहों पर कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की संभावना व्यक्त है
उत्तराखंड में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। कहीं-कहीं भारी वर्षा का क्रम भी बना हुआ है। खासकर कुमाऊं में ज्यादातर क्षेत्रों में घने बादलों के बीच झमाझम वर्षा जारी है। देहरादून में भी सुबह से आंशिक बादल मंडराने के बाद शाम को वर्षा हुई। शहर में कई इलाकों में हुई भारी वर्षा से जगह-जगह जलभराव भी हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कुमाऊं के बागेश्वर, पिथोरागढ़ चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के आसार हैं। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
सियासत कुछ ऐसी चल रही है जो बीजेपी को अहसज करती देखी जा रही है कई राज्यों में बीजेपी में अंदर ही अंदर बहुत कुछ चल रहा है आरएसएस की नज़र में सब कुछ है कैसे बीजेपी की गुटबाजी से फ्री होकर सियासत को साफ किया जाएं इस पर मंथन चल रहा है मामला उत्तर प्रदेश सहित कई बीजेपी राज्यों से जुड़ा हुआ है राजनैतिक पिच पर बैटिंग करते प्रदेशो में सियासत के महारथी अपनों से जूझ रहे है।
फोटो से लेकर वो सब कुछ चल रहा है जिसकी भनक आरएसएस को है यही वजह है कई राज्यों में नाराज आरएसएस पार्टी को अपने भविष्य के मिशन पर अधिक ध्यान केंद्रित किये जाने के संकेत दे चूका है बीजेपी स्टेट वाले राज्यों में अधिक विरोध अंदर ही अंदर चल रहा है जो भविष्य के लिए अच्छा नहीं ऐसे में बीजेपी का ध्यान विधानसभा चुनाव वाले राज्यों में अधिक है जीत के लिए इन दिनों राजनैतिक प्लानिंग चल रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन के बीच तनातनी की बात सुर्खियों में आने के बाद अब केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान सामने आया है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। डिप्टी सीएम ने कहा- ‘योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।
जुलाई के शुरुआती महीनों में केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा था कि ‘सरकार संगठन से बड़ा होता है। कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। कोई भी संगठन से बड़ा नहीं होता है, कार्यकर्ता हमारे गर्व हैं।’
केशव प्रसाद मौर्य 2017 में यूपी के प्रदेश अध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री के दावेदारों में उनका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर था। हालांकि पार्टी ने 312 सीटें जीतकर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई और केशव प्रसाद को उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा गया।
वहीं 2022 का चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृ्त्व में लड़ा गया और पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर सरकार बनाई। इस सरकार में दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को दूसरा उपमुख्यमंत्री बनाया गया। जबकि केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेले में प्रतिभाग किया। Devidhura Bagwal Mela Uttarakhand इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री, मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच फलों फूलों से खेले जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस वर्ष पाषाण युद्ध करीब 11 मिनट तक चला।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा एवं मानसखण्ड कॉरीडोर के अन्तर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुये अवस्थापना कार्यों को सम्मिलित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन भी किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा देवीधुरा के ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है। उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलते रहनी चाहिए। पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। माँ पूर्णागिरि धाम को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलवाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में मंदिर के संवर्धन के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप विकसित किया जा रहा है।
चंपावत मुख्यालय में एआरटीओ का उप कार्यालय खोला गया है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के साथ ही उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही“ वीडियो को लांच किया।इस अवसर पर श्री धामी द्वारा हेलीपेड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधा रोपण किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु राजशेखर जोशी, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
देहरादून उत्तराखंड विधानसभा पेपर लैस किये जाने को लेकर इन दिनों अधिकारी वर्क आउट कर रहे है Neva National E Vidhansabha Application अगले सत्र से पहले उत्तराखंड विधानसभा देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है
उत्तराखंड विधानसभा देश की उन चुनिंदा विधानसभाओं में शामिल हो जाएगी, जो पूरी तरह पेपरलेस होगी। इसके लिए देहरादून और गैरसैंण स्थित विधानसभा भवनों में नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) प्रोजेक्ट के तहत कार्य चल रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विधानसभा की कार्यक्षमता में वृद्धि के साथ ही हम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित विधानसभा भवन में नेवा प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक में कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बाद में उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में कार्य चल रहा है। प्रथम चरण में देहरादून स्थित विधानसभा भवन में आइटी, कंप्यूटर व सहवर्ती उपकरण, तकनीकी मानव संसाधन, सिविल, इलेक्ट्रीकल से संबंधित कार्य चल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नेवा प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार हो रहा है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि तय सीमा के भीतर कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। द्वितीय चरण में ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन को भी ई-विधानसभा बनाया जाएगा।
देहरादून उत्तराखंड जिनके सपनो के लिए बना उनकी याद हमेशा आएगी राज्य सरकार ने एक ऐसे प्रयास को दिशा देने का काम किया है जिसकी तारीफ करना हर कोई चाहता है उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने एक ऐसे फैसले को लेकर राज्य में बड़ा काम किया है जो आरक्षण का लाभ देगा
आपको बताते है आखिरकार कैसे अलग राज्य को बनाये जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के आंदोलनकारी सड़को पर उतरे थे एक ऐसी काली रात को कभी भी उत्तराखंड के आन्दोलनकरी नहीं भूल पाते जिसमे उनकी आँखों के समाने कई आंदोलनकारी शहीद हुए जबकि कई महिलाओं के साथ वो सब कुछ हुआ जिसकी चर्चा किये जाने से दिल भी घबराता है अलग राज्य का सूर्य उदय हुआ तो उत्तर प्रदेश से अलग होकर भारत का 27वां राज्य उत्तरांचल राज्य बना और जनवरी 2007 में नए राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया
राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिए जाने का फैसला विधानसभा से पास होने के बाद गवर्नर स्वीकृति के बाद राज्य के ऐसे परिवारों को लाभ मिलेगा जिनके अपने राज्य बनाये जाने के आंदोलन में शामिल हुए थे
24 साल बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी सरकार ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद धामी सरकार से की जा रही थी अपने बेबाक फैसलों से राज्य के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के दिलो पर राज करते देखे जाते है एक ऐसा मुद्दा जो हमेशा राज्य के लोगो के लिए उम्मीद बनकर पुष्कर राज में पूरा होता नज़र आया है
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आन्दोलनकारियों के लिए सरकारी सेवा में 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने की व्यवस्था से संबंधित विधेयक को प्रदेश के राज्यपाल ले.ज. से.नि. गुरमीत सिंह द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का आभार भी व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान को कभी भूल नहीं सकती। राज्य आन्दोलनकारी हमारे लिए सदैव सम्मानीय रहे है। हमारी सरकार उनकी सुविधाओं को शीर्ष प्राथमिकता देती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य आन्दोलनकारियों एवं उनके सभी आश्रित पात्रों के लिए सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था तथा इसका विधेयक विधानसभा में पारित कर राज्यपाल जी को भेजा गया था, जिसपर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इससे राज्य आन्दोलनकारियों की एक बड़ी लम्बित मांग की भी पूर्ति हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने राज्य आन्दोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने के साथ ही राज्य आन्दोलनकारियों की मृत्यु के पश्चात् उनके आश्रितों को भी पेंशन देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है।
इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी श्रीमती निर्मला सेन एवं पिताजी श्री के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।
रक्षाबंधन समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुमंगलम बैंकट हॉल बनबसा में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नारी शक्ति का अभिनंदन कर रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नारी शक्ति द्वारा मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर, रक्षा धागा बांधकर अभिनंदन एवं स्वागत किया। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा बनबसा भ्रमण के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए 2 घोषणाएं की जिसमें- बनबसा नगर पंचायत के अन्तर्गत अत्यन्त खराब मोटर मार्गों एवं नालियों का निर्माण कार्य किया जायेगा। बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक 10 किमी. सड़कों का निर्माण किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित पिरूल, ऐपण, कढ़ाई, बुनाई, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हाउस आफ हिमालया के माध्यम से स्थानीय लोगों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की मांग दुनिया भर में हो रही है।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति संकल्पित होकर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और स्वरोजगार के साथ ही आत्मनिर्भर बन रही है यह अविश्वशनीय है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि महिलाओं को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी दें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास बिना मातृशक्ति के भागीदारी के संभव नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद उत्पादित किए जाते हैं व बनाए जाते हैं उन्हें बेहतर बाजार दिलाने के लिए सरकार प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही हैं, जिसके लिए ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के साथ ही पूरे प्रदेशवासियों के स्नेह, प्रेम एवं आशीर्वाद के कारण आज मुझे प्रदेश की सेवा करने की लिए ऊर्जा मिल रही है और सभी के सहयोग से ही आदर्श चंपावत के साथ ही आदर्श उत्तराखंड का निर्माण हो पाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा हेमा जोशी, जिला प्रभारी भाजपा विकास शर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, पूर्व विधायक नानकमत्ता प्रेम सिंह राणा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केदार सिंह बिष्ट, विभिन्न जनप्रतिनिधि, मातृ शक्ति, गणमान्य नागरिक,अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में रक्षाबन्धन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹3916.85 लाख रूपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
जिसमें ₹ 2510.95 लाख की 13 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 1465.90 लाख की 13 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके दीर्घायु की कामना की
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं कि जिसमें बेलखेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य किए जाने, राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा के लिए कार्य किए जाने, बेलखेत में झूला पुल का निर्माण किया जाने, चम्पावत में निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व० श्री कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखें जाने एवं भारतीय सेना के शहीद कमांडो नवीन सिंह बिष्ट के नाम से ग्राम पंचायत दुधौली के खरकोडी मार्ग को किए जाने की घोषणा शामिल है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिला लाभार्थियों को चेक वितरण किए एवं जिला खनन न्यास निधि से पशुपालन विभाग को उपलब्ध कराई गई एक एंबुलेंस तथा पुलिस विभाग को आपदा प्रबंधन अंतर्गत उपलब्ध कराई गई तीन मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।
मुख्यमंत्री ने जनपद में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया। उन्होंने जनपद की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्त निर्मित पिरूल, ऐपण, सूत व अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई राखियों व अन्य निर्मित उत्पादों की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चंपावत उनका घर है एवं यहां का हर कोई उनका परिजन है। उन्होंने कहा वो हर स्थिति में अपने परिजनों एवं प्रदेशवासियों के साथ रहेंगे।
माताओं एवं बहनों से मिले आशिर्वाद से वो स्वयं को ऊर्जावान एवं गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा रक्षाबंधन त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, साथ ही रक्षाबंधन महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व भी है।
यह पर्व हमें अपने कर्तव्य, वचनों के प्रति भी बोध करवाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान पर राज्य सरकार निरंतर कार्य चल रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने पर कार्य गतिमान है।
विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण आधारित योजनाओं से हमारा प्रयास महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है।
स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं, स्वयं को, परिवार एवं राज्य को आत्मनिर्भर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं । राज्य सरकार ने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30% क्षैतिज आरक्षण देने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में मातृशक्ति सबसे आगे हैं। स्वयं सहायता समूह के उत्पाद, मल्टीनेशनल कंपनी के उत्पादों को भी पीछे छोड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए उचित बाजार उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सर्वाधिक कार्य महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुए हैं। बेटियों के सपनों को पंख लगाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभारंभ किया गया। आज मातृशक्ति हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर देश का नाम विश्व पटल पर अंकित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेत में अनाज उगाने से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाएं अपनी छाप छोड रही हैं। उन्होंने कहा चंपावत के साथ ही उत्तराखंड के विकास के लिए निरंतर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। चंपावत को आदर्श जनपद बनाने हेतु विशेष परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा आदर्श चम्पावत का जो संकल्प लिया गया है उसमें प्राथमिकता के आधार पर कार्य जारी हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र धूरा दीपा जोशी, ग्राम प्रधान अमोडी लाल मणि भट्ट, छटकोट विजय राणा, मण्डल भाजपा अध्यक्ष नवीन भट्ट, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर बोहरा, भाजपा महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।