देहरादून नेतागिरी में सफेद कुर्ते पर ऐसे दाग लगे है बीजेपी को उत्तराखंड में शर्मशार कर दिया है नेता की करतूत से हर कोई चर्चा कर रहा है विधवा महिला लालकुआं दुग्ध संघ में कॉन्टेक्ट बेस पर काम करती है महिला ने होटल में बुलाकर गलत काम को अंजाम देने के आरोप लगाए है पुलिस ने छेड़छाड़ बलात्कार सहित जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
विधवा महिला से दुष्कर्म मामले पर बीजेपी नेता लालकुआं दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर बड़ी करवाही को अंजाम दिया गया है मुकेश बोरा को पद से हटा दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द गिरफ्तारी होना तय है
उत्तराखंड में महिला अपराध को लेकर बीजेपी सरकार किसी भी कीमत पर आरोपियों को नही छोड़ रही है पुलिस को कानूनी रूप से करवाही करते हुए जनता में कड़ा संदेश दिया जा रहा है राज्य में पहली बार बड़ी करवाही को अंजाम देकर उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार कड़क संदेश दे रही है
ऊंची पहुंच का रसूख भी बोरा को नहीं बचा सका है कई बड़े नेताओं के साथ बोरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है जो बताने के लिए काफी है उसका रसूख बड़ा था लेकिन धामी सरकार का साफ संदेश मुकदमा दर्ज होने से लेकर पद से हटाए जाने तक जारी रहा जिसका जनता में सुरक्षित महिला प्रदेश की तस्वीर को बताता है
देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मामले पर विधवा महिला ने आरोप लगाए थे अध्यक्ष ने नौकरी परमानेंट किए जाने को लेकर कई बार विधवा महिला के साथ बलात्कार किया था लेकिन महिला परमानेंट नही हुई
महिला ने अपनी जान का खतरा बताते हुए मुकेश बोरा सहित उसके चालक पर कमल बेलवाल के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई थी नैनीताल जिले के पुलिस कप्तान के निर्देश पर लालकुआं पुलिस ने मामले पर बलात्कार किया जाने का मुकदमा दर्ज किया है
मामले पर सियासत होने से पहले पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है बीजेपी नेता लालकुवा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा सहित चालक कमल बेलवाल पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है समाचार लिखे जाने तक बीजेपी से नेता को नहीं निकाला गया था
हरिद्वार में रविवार को दिन दहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया।Haridwar Big Robbery jewellry Showroom हथियारबंद बदमाशों ने रानीपुर मोड़ के पास एक ज्वेलरी शोरूम में घुसकर लूट की और वादरदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आस-पास के व्यापारी मौके पर जमा हो गए। पुलिस और सीआईयू की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए बदमाशों के पीछे कारोबारी और उनके कर्मचारियों ने बाइक दौड़ाई। आरोपी रानीपुर मोड़ से होते हुए आर्य नगर चौक की तरफ फरार हो गए। पीछा कर रहे कर्मचारियों को बदमाशों ने हथियार दिखाएं। जिसके बाद कर्मचारी रुक गए और बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए।
हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े हरिद्वार ज्वेलरी शोरूम लूटी पुलिस विभाग में रविवार को हुई लूट की वारदात से हड़कंप मचा हुआ है जिला पुलिस मामले का खुलासा किये जाने में जुटी हुई है रविवार को दोपहर अचानक दिन दहाड़े एक ज्वैलर्स शोरूम में बदमाश घुसे जिसके बाद वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए फरार हो गए।
दुष्कर्म का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है सल्ट विधानसभा में मामला कई दिनों तक चर्चा में बना रहा मीडिया से लेकर विपक्ष ने मामले को उठाया तब जाकर आरोपी बीजेपी मंडल अध्यक्ष की गिरफ़्तारी हुई है एसएसपी देवेंद्र पींचा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बिष्ट ने कहा है मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप गंभीर हैं। रानीखेत ज़िले में मामला काफी तूल पकड़ा नज़र आया है जिसका नुकसान आने वाले दिनों में लोकल इलेक्शन पर देखा जा सकता है
दुष्कर्म के आरोपी सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को देर रात पुलिस ने मरचूला रोड से गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड में बीजेपी के कई नेता इन दिनों अचानक महिला अपराध से लेकर योन शोषण मामलों पर बीजेपी की फजीहत करवा रहे है उत्तराखंड में विपक्षी पार्टी मामले को जनता के बीच उठाकर सियासत का फायदा ले रही है लेकिन बीजेपी के पास बलात्कार के आरोपियों पर कारवाही किये जाने के आलावा कोई विकल्प नहीं है
उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति वसुधैव कुटुम्बकम की है। हमारे कुटुंब की बेटी ने जनता की सेवा के लिए न दिन देखा न रात। उसके साथ दुष्कर्म और निर्ममता अकल्पनीय है। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ दुखी हैं। इस घटना से मां बाप भी सोचेंगे कि बेटी को डॉक्टर बनाएं या न बनाएं। जब ये बात सोचते हैं तो दिल विचलित होता है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचे। उन्होंने परिसर में मां के नाम एक पौधा अभियान के तहत पौधरोपण किया।। इस दाैरान उपराष्ट्रपति ने कोलकाता में महिला डाॅक्टर के साथ हुई घटना पर दुख जताया।
उन्होंने कहा जिस बच्ची ने डॉक्टर बन कर हमारे शरीर को बचाने की कोशिश की उसके ही शरीर को तार-तार कर दिया। मैं आपके दुख में अपनी भागेदारी प्रकट करने आया हूं।
चम्पावत राजा अगर जनता के बीच जाकर सरकार का फीडबैक ले रहा है तो समझ जायो सरकार के काम पर बराबर नज़र है जनता क्या सोच रही है इसका आकलन अगर राजा अपनी विधानसभा में करता हुए देखा जाएं तो समझ लीजिये वो हर काम पर अपनी नज़र बना कर रखे हुए है अपनी विधानसभा चम्पवात में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार नज़र बनाये हुए है नतीजा जनता के चेहरों पर मुस्कान और हाथ जोड़ कर वंदन करते मुख्य सेवक अस्पताल से लेकर हर जगह पर फीडबैक लेते नज़र आए
जनता से लेकर पार्टी वर्कर के बीच धामी को पसदं करने वाले उनके काम की तारीफ कर रहे है आदर्श चम्पवात पर वर्क आउट करती धामी की टीम बेहतर काम कर रही है तस्वीरों से अंदाज लगाया जा सकता है धामी के काम पर जनता की मुस्कान बेहतर फील गुड का इशारा है अस्पताल से लेकर छोटे बड़े हर वयक्ति से धामी मिलते रहते है
जनपद में बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने के उद्देश्य से जिला अस्पताल चंपावत में मुख्यमंत्री ने सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण कर दिया है जनता के लिए हेल्थ सिस्टम बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल रहता है धामी सरकार अपने विजन के अनुरूप आगे बढ़ रही है जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेंगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 5 करोड़ 18 लाख 68 हजार रुपये की धनराशि से स्थापित सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही मरीजों को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदर्श जनपद बनने की ओर जिला चंपावत तेजी से बढ़ रहा है। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी वही आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना भी एक कदम और अग्रसित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल लगातार आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल बन रहा है। सीटी स्कैन मशीन संचालित होने के बाद जनपद के मरीजों को बाहरी जनपदों के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
मरीजों को सिटी स्कैन की सुविधा अपने ही जिले में प्राप्त होगी। उन्होंने कहा की जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है तथा जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है, उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी। जिससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कहीं अन्यंत्र नहीं जाना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा जनपद में क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निर्माण कराया जा रहा है जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने कहा अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र में पलायन रुकेगा एवं सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।
इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
चंपावत में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक कर संवाद किया। Champwat Vidhansabha Cm Pushkar Singh Dhami feedback feelgood इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों व संगठनात्मक विषयों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है और परिवार के साथ सहभोज सदैव ही विशेष क्षण होता है।
धामी को अपने बीच पाकर हर चेहरा मुस्कान से भरा था अपनी विधानसभा में जनता से लेकर बीजेपी वर्कर के साथ धामी ने विकास कार्यो से लेकर संगठनात्मक विषयों पर लम्बी चर्चा करते हुए सरकार का फीडबैक भी लिया है आदर्श चम्पावत बनाये जाने को लेकर सरकार बेहतर काम कर रही है ऐसी जानकारी चम्पावत में मिले फीडबैक के रूप में नज़र आई है।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा में जनता से मिले फीडबैक पर सरकार का विजन भी धामी ने पार्टी कार्यकर्ता के बीच रखते हुए सरकार के काम काज का क्या प्रभाव जनता के बीच नज़र आ रहा है इसको भी धामी ने पाने संवाद माध्यम से जाना है ऐसे में धामी संवाद के माध्यम से फील गुड सरकार के मिले अनुभव से खासे उत्साहित नज़र आये है
राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) जन्माष्टमी के बाद भाद्रपद माह में श्री राधा रानी को समर्पित है बरसाना समेत देशभर में खास उत्साह देखने के लिए हर साल उत्सव के रूप में इसको मनाया जाता है। राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) का अपना अलग महत्व है जो भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा है
ऐसी मान्यता है भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के बिना अधूरे है राधा रानी के प्रति प्रेम समर्पण हर कोई नहीं कर सकता आज भी राधा रानी को बरसाने में लाडली जी के नाम से पूजा जाता है बरसाने वाली की जय से लेकर लाडली श्री के नाम से हर कण में राधा रानी विराजमान रहती है राधा रानी के सुन्दर महल को देखने के लिए दुनिया ही नहीं विदेशी धरती से भी लोगो का आना होता है
इस बार 11 सितम्बर को (Radha Ashtami 2024) मनाई जाएगी उत्सव की तरफ बरसाने में इसको मनाये जाने के लिए तैयारी कई दिनों से चलती है देश दुनिया से लेकर (Radha Ashtami 2024) पर बरसाना पूरी तरफ धार्मिक आस्था के संगम में रमा रहता है
पंचांग अनुसार राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर को रात 11 बजकर 11 मिनट पर है। अगले दिन यानी 11 सितंबर को रात 11 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। ऐसे में राधा अष्टमी 11 सितंबर 2024को मनाई जाएगी।
राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024) पर बरसाना पूरी तरह सजाया जा रहा है लाडली जी के महल पर सुन्दर फूलो से लेकर जगमग लाइट देखने को मिलती है बरसाने का हर गांव राधा रानी के नाम से राधे राधे का उद्घोष करता है यहाँ आने वाले लोगो को अपनी तरफ आकर्षित करने वाली राधा रानी अपने महल में बहुत ही सुन्दर रूप में विराजमान है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद टिहरी स्थित कांगुड़ा नागराज मंदिर परिसर पहुंचकर श्री कांगुड़ा नागराज मंदिर पुनर्स्थापना जागरण समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा कर भगवान कांगुड़ा नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में एक पेड मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर में भगवान कांगुड़ा नागराज के प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए समस्त प्रदेशवासियों की मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पूज्य धरती पर दूसरी बार आने का उन्हें सौभाग्य मिला है। कांगुड़ा को पर्यटन एवं धार्मिक रूप में विकसित करने हेतु की गई घोषणा जल्द ही पूरी होगी।
इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराएगी लगभग 2 करोड़ की डीपीआर को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र का विकास मास्टर प्लान बनाकर किया जाएगा। मंदिर परिसर में आधुनिक गेस्ट हाउस, 30 हजार लीटर क्षमता का पेयजल स्टोरेज टैंक, मंदिर परिसर पहुंच मार्ग में टीन शेड, हाई मास्क आदि अन्य कार्य किए जायेंगे।
राज्य सरकार देवभूमि के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जन हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी जैसी योजनाएं अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।
राज्य में एक लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। 2025 तक डेढ़ लाख बहनों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। राज्य सरकार प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु विकल्प रहित संकल्प के साथ कार्य कर रही है। डबल इंजन की सरकार द्वारा धनोल्टी क्षेत्र के विकास हेतु विभिन्न योजनाओं में वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस मौके पर क्षेत्र के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री को क्षेत्र के विकास से संबंधित मांग पत्र सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने परीक्षण कर सकारात्मक कार्यवाही किए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि छाम-बल्डोगी झूला पुल की मांग सहित कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। छाम-बल्डोगी झूला पुल हेतु रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। राज्य आन्दोलन कारियों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लाया गया है।
राज्य सरकार द्वारा सांकरी-बरनोली मोटरमार्ग की स्वीकृति दी, जिसमें कार्य भी शुरू हो चुका है साथ ही ज्वारना-बंगियाल मोटरमार्ग पर चौड़ीकरण की स्वीकृति दी और अन्य सड़कों को लेकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री से गंगाड़ी व फिग्वाल समुदाय को ओ.बी.सी. केन्द्रीय आरक्षण सूचि में शामिल करने की मांग प्रस्ताव रखा ।
इस अवसर पर विधायक राजपुर खजान दास, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्रीमती नेहा जोशी, ब्लॉक प्रमुख थौलधार श्रीमती प्रभा बिष्ट, पूर्व प्रमुख थौलधार जोत सिंह बिष्ट, खेम सिंह चौहान, ओबीसी अध्यक्ष संजय नेगी एवं उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, मंदिर समिति अध्यक्ष दिलबर सिंह रावत, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दिक्षित एस.एस.पी. नवनीत सिंह भुल्लर उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड देहरादून में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाड़ियों ( लक्ष्य सेन, परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किये।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में राज्य के खिलाड़ियों को एक ही स्थान पर अपना पंजीकरण करने एवं उपलब्धियां दर्ज करने के उद्देश्य से UKSRS पोर्टल भी लाचं किया गया है।
उन्होंने उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के 3900 ( 1950 बालक एवं 1950 बालिकाएं) खिलाड़ियों को डी.बी.टी के माध्यम से कुल 58 लाख 50 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की। मुख्यमंत्री ने 269 राष्ट्रीय, 58 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं 65 प्रशिक्षको, इस प्रकार कुल 392 लोगों को डी.बी.टी के माध्यम से 7 करोड़ 4 लाख की पुरस्कार धनराशि का भी वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून के छात्रों हेतु खेल गतिविधियों से जुड़ी स्नातक कक्षाओं को भी प्रारंभ किया जाएगा। जिसे निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के साथ जोड़ा जायेगा। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयनित 2600 खिलाडियों में से 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चयनित कर विशेष प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था की जायेगी।
भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा संचालित टारगेट ओलम्पिक पोडियम योजना की भांति राज्य सरकार द्वारा भी टारगेट इंटरनेशनल पोडियम योजना संचालित की जायेगी। जिससे कि उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित करने में सहायता प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का खेल के क्षेत्र में दिया गया योगदान प्रेरणादायी है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियो एवं पैरा ओलंपिक में प्रतिभाग करने जा रहे सभी खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा उत्तराखंड के जिन खिलाडियों ने पेरिस ओलंपिक तक का सफर तय किया है, यह अभी इन खिलाडियों की शुरूवात है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु हर स्तर पर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। देश के हर खिलाड़ी को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री निरंतर उनसे संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में खेल के लिए मजबूत आधार तैयार किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू की गई है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरियों में प्रमोशन देने की शुरुआत की गई है। इसके तहत 31 खिलाड़ियों को सरकारी विभागों में नियुक्ति प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में खेल विश्वविद्यालय बनाने के लिए विधेयक भी पास कर दिया गया है। राज्य में खेल विश्वविद्यालय बनने से हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, सुविधायें एवं अवसर प्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री खेल विकास निधि की स्थापना की है। जिसमें पूर्व निर्धारित धनराशि में 100 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए खेल किट खरीदने हेतु दी जाने वाली धनराशि को 3 हजार से बढ़ाकर 5 हजार किया गया है। राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। राज्य में उत्तराखंड खेल रत्न पुरस्कार एवं हिमालय खेल रत्न पुरस्कार भी प्रदान किया जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल कोटे को फिर से लागू कर दिया है। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के साथ खेल अवस्थापनाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में मौजूद विभिन्न खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदानों के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य के लिए हर्ष का विषय है कि प्रदेश को 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना राज्य के लिए बड़ा अवसर है।
खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित है। उन्होंने पहले के समय में चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया। आज अभिभावक अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा रहे हैं। जब मेहनत और जुनून की पराकाष्ठा पार हो तब परिणाम जादूगरी में ही दिखते हैं। उन्होंने कहा खिलाड़ी की उपाधि आसान नही है। खिलाड़ी असंभव कार्य को संभव करके दिखाता है। मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत खिलाड़ियों के चयन एवं उनके लिए संसाधनों हेतु आर्थिक सहयता प्रदान की जा रही है। राज्य में खिलाड़ियों के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही खेल सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखंड राज्य को मिली है, जिसके लिए सारी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं।
इस अवसर पर विधायक खजान दास, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर एवं खेल जगत से जुड़ प्रतिनिधि उपस्थित थे।
भाजपा ने मुंबई में निर्माणाधीन बद्रीनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस के संरक्षण और मार्गदर्शन में बनने का गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा, यह कांग्रेस का दोगलापन है कि वे दिल्ली में केदार मंदिर पर राजनीति करते हैं और अपनी ही हरदा सरकार के दौरान मुंबई में बद्रीनाथ मंदिर की हुबहू प्रतिकृति बनाने पर कुछ नही बोलते हैं । गोदियाल के समिति अध्यक्ष कार्यकाल से बन रहे इस मंदिर के नाम पर करोड़ों रुपए एकत्र हो रहे हैं, उसपर कार्यवाही के लिए आवाज क्यों नही उठाते हैं ।
पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कोठारी ने मंदिरों धामों के नाम पर कांग्रेस पर भ्रम एवं दोगली राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार की नीति और नीयत दोनों स्पष्ट है। यही वजह है कि दिल्ली में प्रस्तावित श्री केदार नाथ धाम मंदिर पर जनभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री धामी ने वहां तत्काल कार्यवाही की। सरकार ने देश में श्री केदार धाम ही नही, राज्य के सभी पावन धामों के नाम पर संस्था या ट्रस्ट बनाने पर रोक लगाई। बावजूद इसके कांग्रेस नेता इस मुद्दे को लेकर सस्ती राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
जबकि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार में ही 1 फरवरी 2015 को मुम्बई के वसई में श्री बद्री विशाल के मंदिर का शिलान्यास हुआ । उस समय तो आज हल्ला मचाने वाले गणेश गोदियाल ही श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष थे। तब से लेकर आज तक इस निर्माणधीन मंदिर का उत्तरांचल मित्र मंडल वसई ट्रस्ट, मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं से सैकड़ों करोड़ रुपए एकत्रित कर रहा है। उन्होंने इसके निर्माण को लेकर कांग्रेस पर संरक्षण देने और मार्गदर्शन करने का आरोप लगाया। अन्यथा गोदियाल समेत तमाम कांग्रेसी इस मंदिर निर्माण को लेकर विरोध क्यों नही करते है।
आज तक एक भी शब्द इस निर्माणधीन मंदिर को लेकर कांग्रेसियों का नही बोलना दर्शाता है कि केदारनाथ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस सेलेक्टिव पॉलिटिक्स कर रही है । उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, सिर्फ और सिर्फ तात्कालिक राजनैतिक लाभ के लिए कांग्रेस भगवान के धामों की छवि खराब करने से गुरेज नहीं है ।