Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 202

एमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग धमाका 50 डिस्काउंट

0

एमेजॉन ऑनलाइन शॉपिंग धमाका 50 डिस्काउंट साल की सबसे बड़ी सेल का इंतजार खत्म होते ही ऑनलाइन शॉपिंग तेज हो गई है रात 12 बजे से शुरू हुई ऑनलाइन सेल पर जमकर शोपिंग हो रही है ऑनलाइन शॉपिंग में कीमत से आधे रेट पर समान उपलब्ध है

कई बैंक जैसे HDFC, SBI, PNB जैसे बैंक से लेकर क्रेडिट कार्ड पर दस प्रतिशत तक छूट मिल रही है अगर आप भी घर का सामान से लेकर अपने लिए कोई भी ऑनलाइन शॉपिंग करना चाहते है तो मौके को मिस मत कीजिए

घर का सामान से लेकर महिलाओं के प्रोडक्ट जमकर खरीदे जा रहे है एमेजॉन की सेल पर ऑनलाइन शॉपिंग हो रही है कीमत में 50 प्रतिशत तक छूट मिल रही है बुधवार रात 12 बजे से प्राइम मेंबर के लिए शुरू हुई है साधारण मेंबर के लिए वीरवार रात 12 बजे से शुरू होगी

प्राइम मेंबर्स के लिए एक दिन पहले ही लाइव कर दी गई हैं। इसमें वे सभी सामान पर बंपर डिस्‍कांउट पा सकते हैं। इस मौके का फायदा उठाने के लिए आप Best Apple Devices से लेकर फोन लैपटॉप घर का सामान से लेकर कपड़ो तक में भारी छूट लेकर अपने लिए खरीद सकते हैं।

इसमें आईफोन, मैकबुक, आईपैड, ईयरपॉड्स और एडॉप्‍टर शामिल हैं। इनमें आप अपने जरूरत के डिवाइस को खरीदकर अपना बना सकते हैं। इनका इस्‍तेमाल करना भी बेहद आसान होता है। इन्‍हें आप चाहें तो गिफ्ट करने के लिए ले सकते हैं।

सीएम इस्तीफे की मांग सियासत में उबाल

0
oplus_131106

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाईकोर्ट द्वारा मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में केस चलाने की मंजूरी देने के बाद अब भाजपा और जेडीएस के नेता और कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह लोग सीएम के इस्तीफे की मांंग कर रहे हैं। हालांकि, जब इस बारे में सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

मामले पर राजनीति तेज हो गई है और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है अगले कुछ समय के लिए सियासत का नया रंग देखा जा सकता है फिलहाल मामले पर सियासत साफ नजर आ रही है

Uttarakhand Secretariat has joined the selected secretariat complexes of the country certified as Eat Right Campus

0

Uttarakhand Secretariat and District Jail Complex, Sudhowala has been declared as Eat Right Campus by Food Safety and Standards Authority of India, Government of India (FSSAI)

Chief Secretary Smt Radha Raturi, while handing over the certificate issued by the Government of India to the Secretary, Secretariat Administration and Inspector General Jail, termed this initiative as very important, commendable and effective

Uttarakhand Secretariat has joined the selected secretariat complexes of the country certified as Eat Right Campus

To ensure secure health and environmentally better food and to follow the standards of hygiene, the Food Safety Standard Authority of India has issued the Eat Right Campus certificate to the State Secretariat Complex and District Jail Complex.

Today, a program was organized in this regard under the chairmanship of Chief Secretary Smt Radha Raturi in the auditorium of the State Secretariat. On this occasion, the Chief Secretary duly presented the Eat Right Campus certificate issued by the Government of India to the Secretary of Secretariat Administration Shri Dipendra Chaudhary and Deputy Inspector General Jail. The Chief Secretary praised the Secretariat Administration for this important and effective initiative and efforts made by the Inspector General Jail present in the program for the Eat Right Campus certification.

Smt Raturi congratulated the Food Supervisors of various food services like Indira Amma Bhojanalaya, GMVN Canteen working in the Secretariat premises for this achievement. She said that they should live up to the test of maintaining their services as per the standards of safe and hygienic food every day.

Describing this initiative taken by the Secretariat Administration under the aegis of Food and Drug Administration, Uttarakhand as essential, the Chief Secretary said that the State Secretariat is an exemplary place and people from various places of the state keep coming here, in view of which declaring this campus as Eat Right Campus will set an example for other institutions of the State Government as well.

Similarly, ensuring availability of food items to prisoners as per food safety standards by the canteens and restaurants of jails located in the state is also a matter of top priority for the government. In this direction, the Eat Right Campus certificate issued to District Jail, Sudhowala is an important step.

It is to be noted that the Food Safety and Standards Authority of India has started the Eat Right Campus initiative to ensure availability of safe and healthy food items to all such workplaces, where most of the people working there regularly consume at least one snack or meal.

In this regard, under the aegis of Food and Drug Administration, Uttarakhand, food safety audit of all the canteens and other food services operating in the State Secretariat and District Jail Complex, Sudhowala, Dehradun was done recently and food safety based FoSTac was provided to the food handlers working here.

The Food Safety and Standards Authority of India had authorized experienced organizations like Academy of Management Studies for training, URS Certification for audit work and The Red Carpet Venture for conducting this initiative. In this entire process, the State Secretariat and Jail Administration did not have to bear any financial burden and all the expenses were borne by internationally renowned organization Herbalife India under CSR.

During the program, Secretary, Secretariat Administration, Shri Dipendra Chaudhary, IG Smt. Vimala Gunjyal, Additional Secretary Smt. Anuradha Pal, Deputy Inspector General Jail, Shri Dadhiram Maurya, Additional Commissioner, FDA, Shri Tajbar Singh, Shri Ganesh Kandwal, Deputy Commissioner/Nodal Officer Eat Right India, Food Supervisors of Indira Amma Bhojanalaya, GMVN Canteen, Millet Bakery and Anchal Dairy located in the Secretariat premises and training partners authorized by the Food Safety and Standards Authority of India, food auditors etc. were present.

मुकेश बोरा गिरफ्तार दुष्कर्म मामले पर था फरार

0
हरिद्वार में वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं मुकेश बोरा पर आरोप लगाने वाली महिला लालकुआं से लेकर हर जगह ट्रोल होती रही मामले में बीजेपी नेता पर महिला ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था बीजेपी नेता पिछले काफी समय से फरार चल रहा था ।

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

उत्तराखंड में महिला कर्मी के लगाए गए आरोप के बाद से ही मुकेश बोरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई थी अपनी राजनैतिक पहुंच से वो पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन अधिक समय तक बच नहीं सका मामले पर गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष भी कूदा था

उत्तराखंड में मुकेश बोरा मामले को लेकर फिलहाल गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच जारी है मुकेश बोरा को सरक्षण देने के अरोप में नैनीताल जनपद के चार लोगो पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है

पाकिस्तानी फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा :राज ठाकरे

0
oplus_131074

राज ठाकरे ने भारत में पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्मों की रिलीज की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए पाकिस्तान के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। यह तय है कि यह फिल्म महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होगी और अगर हुई तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।

अभिनेता फवाद खान और अभिनेत्री माहिरा खान की पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में रिलीज से पहले मुश्किलों में पड़ती दिख रही है।

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि फिल्म को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। बयान ऐसे समय में आया है, जब यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में एक दशक से अधिक समय में रिलीज होने वाली पहली पाकिस्तानी फिल्म बनने जा रही है। इसका प्रीमियर 2 अक्तूबर को होना है। 

भारत में हिन्दू पर्व नवरात्र दो अक्टूबर से शुरू होने वाला बड़ा फेस्टिवल है ऐसे में राज ठाकरे ने पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्म को रिलीज नही किए जाने की बात बोलकर बड़ा बयान दिया है राज्य की पुलिस हर पल अलर्ट नजर आ रही है फिलहाल फिल्म रिलीज से पहले विवादो में आ गई है

पुलिस मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

0

उत्तर प्रदेश यूपी की योगी सरकार में अपराध करने वालो को मार गिराने में यूपी पुलिस सबसे आगे है हमेशा से अपराध यूपी में सिर चढ़कर बोलता रहा है लेकिन अगर उत्तर प्रदेश में सीएम योगी सरकार का अभी तक अपराध को कोई जगह नही देने के दावे पर अपराधी ठिकाने लगाकर कड़ा संदेश देने में यूपी पुलिस सफल हुई है । 

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक ज्वेलर्स की दुकान में डकैती डालने वाले एक और बदमाश को एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की एक लाख के इनामी बदमाश अनुज प्रताप सिंह को ढेर कर दिया। अनुज का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। यह मुठभेड़ यूपी के उन्नाव जिले में हुई है। 

सोमवार को हुई अपराधी पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए एक बार फिर मीडिया में चर्चा का केंद्र योगी सरकार को बनाया है जनता के बीच भय मुक्त शासन देने का सपना असल में योगी सरकार यूपी से देती नजर आ रही है जनता के बीच कड़क सरकार के मुखिया सीएम योगी की छवि अपराध करने वालो के लिए प्रति वयक्त होती है

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग विजेता क्रिकेट टीम को सीएम ने दी ट्राफी

0

देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में क्रिकेट एशोसिएसन ऑफ उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आयोजित हो रहे उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में प्रतिभाग कर उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग में विजय प्राप्त करने वाली यू.एस.एन इंडियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रिमियर लीग में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों और विभिन्न जिलों की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया अवसर मिला है। सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को हर प्रकार से प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “नई खेल नीति“ लागू की है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने वाले खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न’ सरकारी नौकरी देने की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा प्रदेश के आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों के खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, शिक्षा, आवास, भोजन एवं किट आदि प्रदान किए जा रहे हैं। “मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना“ और “मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’ के जरिए प्रदेश के उभरते हुए खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य की सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटे को पुनः लागू कर दिया गया है। प्रदेश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही राज्य में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूत बनाया जा रहा है।

नए खेल मैदानों का निर्माण एवं मौजूदा खेल मैदानों को राष्ट्रीय स्तर के मैदान के रूप में विकसित करना का कार्य भी जारी है। उन्होंने कहा प्रदेश को आगामी “राष्ट्रीय खेलों“ की मेजबानी करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

इस आयोजन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन

0

मुख्यमंत्री ने पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया। अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अनिल रतूड़ी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल के संस्मरणो, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों में एक समान रहना स्थितप्रज्ञ है। यह पुस्तक सेवा में आ रहे लोगों को निर्णय लेने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें एहसास होता है कि धरा पर कोई हमारा साथ देने वाला नहीं, तब हम धरातल से ऊपर उठकर सीधे प्रभु से संबंध वाली स्थिति में आते हैं, यह भी स्थितप्रज्ञ है। ऐसा प्रभु की कृपा से ही संभव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल रतूड़ी ने एक सफल और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्य किया। रतूड़ी दंपति ने अपने कार्यों और व्यवहार से उत्तराखण्ड में ही नहीं बल्कि देश में अपना एक विशेष स्थान बनाया। दोनों ने साधारण रहते हुए जनहित में असाधारण कार्य कर अपनी अलग साख बनाई। अपने सेवाकाल के दौरान श्री अनिल रतूड़ी ने अनेक बार कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य में कर्म करते हुए अपने मन को शांत रखते हुए लक्ष्य प्राप्त करने का गुण होना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के पास शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने की बड़ी चुनौती होती है। हर चुनौती का सामना करने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ संयम का होना भी जरूरी होता है। यह एक ऐसी यात्रा है जिसमें अनेक उतार-चढ़ाव और चुनौतियां आती हैं, इसमें विपरीत परिस्थितयों में नैतिकता और धैर्य बनाये रखना जरूरी है। आज पुलिस के पास आधुनिक तकनीक है। पहले सीमित संसाधन होते हुए भी पुलिस को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।

‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ पुस्तक के लेखक अनिल रतूड़ी ने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने पुलिस अधिकारी के रूप में साढ़े तीन दशक के अनुभव के आधार पर कुछ महत्वपूर्ण संस्मरणों, अनुभवों और चुनौतियों का वर्णन करने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को जो शक्तियां दी गई हैं, मानव कल्याण के लिए उनका सदुपयोग करना आवश्यक है। इस पुस्तक के माध्यम से यह प्रयास किया गया है कि हमारे नये अधिकारी कैसे चुनौतियों का सामना कर धैर्य से अपने कार्यपथ पर आगे बढ़े और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी कर्तव्यनिष्ठा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य कि सफलता में केवल एक व्यक्ति की भूमिका नहीं होती है, उसमें अनेक लोगों का योगदान होता है।

कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि ऐसी धारणा होती है कि अगर वर्दी है तो स्थितप्रज्ञ नहीं हो सकता है और अगर स्थितप्रज्ञ जो है वो वर्दी नहीं पहन सकता है। अनिल रतूड़ी ने इस मिथक को अपने जीवन के प्रेरणादायी यात्रा से तोड़ा है कि वर्दी में स्थितप्रज्ञ रहा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अनिल रतूड़ी के लेखन शैली में में टी.एस. इलियट का प्रभाव दिखता है। सुख, दुःख, जोश में और अपने उतार-चढ़ाव वाले जीवन में एक तरह व्यवहार करने वाला व्यक्ति स्थितप्रज्ञ है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने बताया है कि एक पुलिस अधिकारी की जिंदगी तलवार की धार की तरह है। चक्रव्यूह के अन्दर आ गये और उसे तोड़ दिया तो भी विजित कहलायेंगे वो जरूरी नहीं है, नहीं तोड़ा तो असफल तो आप कहलायेंगे ही।

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मांगलगीत गाया।

इस अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार, पूर्व मुख्य सचिव एन. रविशंकर, साहित्यकार एवं पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पाण्डे, शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं साहित्य के क्षेत्र से जुड़े महानुभाव उपस्थित थे।

पुष्कर सिंह धामी सरकार भरोसे की कसौटी पर खरी

0

1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से किया प्रतिभाग।

धामी सरकार में पिछले तीन सालों में सरकारी सेवाओं में प्रदान की गई 17 हजार से अधिक नौकरियां।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल एवं विधायक श्रीमती सविता कपूर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। योगेश कड़ाकोटी ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आयी है। यह भर्ती प्रक्रिया काफी कम समय में पूर्ण हुई है।

उन्होंने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को संदेश दिया कि कड़ी मेहनत और खुद पर विश्वास रखें। राज्य सरकार द्वारा जिस तेजी से भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण की जा रही हैं, इससे युवाओं में नई आशा जगी है। संदीप उनियाल ने कहा कि उन्होंने 2014 में डिप्लोमा किया था और वे 2019 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद और भर्ती परीक्षाओं में तेजी आने से युवाओं का सरकारी नौकरियों के प्रति रूझान और बढ़ा है। रूड़की की महजबी ने कहा कि यह पूरी भर्ती प्रक्रिया एक साल से कम समय में पूरी हुई, अभी जिस तेजी से राज्य में भर्तियां आ रही हैं, सभी लोग तैयारी करने के लिए उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी कनिष्ठ अभियन्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आज आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। अपने माता-पिता गुरूओं और ईश्वर की कृपा से सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज जिन 1094 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है, इनसे विभागों को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, उस हिसाब से नियमित अपडेट रहें। उन्होंने कहा कि सभी पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, इसके लिए कार्यक्षेत्र में नियमित दिनचर्या बनाना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले तीन सालों में राज्य में सरकारी विभागों में 17 हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि 04 जुलाई 2021 को शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट में हमने निर्णय लिया कि राज्य के सभी रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। अभी अनेक भर्ती परीक्षाएं गतिमान हैं। राज्य में भर्ती परीक्षाओं के अधियाचन से नियुक्ति पत्र प्रदान करने तक की पूरी समयावधि को कम किया गया है। पूरे साल के लिए भर्ती परीक्षाओं के लिए कलेण्डर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद से सभी भर्ती परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। आज योग्य युवा हर भर्ती परीक्षा में सफल हो रहे हैं। नकल विरोधी कानून में सख्त सजा के प्राविधान किये गये हैं। इसमें उम्रकैद और सारी सम्पति जब्त करने तक का प्राविधान किया गया है। राज्य में नकल को जड़ से समाप्त करने के लिए नकल माफियाओं पर सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश नया वर्क कल्चर शुरू हुआ है। उत्तराखण्ड में भी राज्य सरकार द्वारा नया वर्क कल्चर लाने की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों के इंडिकेटर में राज्य को देश में प्रथम स्थान मिला है। उत्तराखण्ड देश में सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में दूसरे स्थान पर है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में 1094 नये कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति होने से कार्यों में और तेजी आयेगी। उन्होंने कहा कि सेवा के दौरान अनेक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी बड़ी सकुशलता से जन समस्याओं का समाधान करेंगे और उत्तराखण्ड को विकसित राज्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नये कनिष्ठ अभियंताओं के आने से प्रदेश के विकास और आवश्यकता के लिए एक कड़ी और जुड़ गई है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और आवास विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं की बड़ी कमी थी। नये कनिष्ठ अभियंताओं के आने से कार्यों में तेजी आयेगी। अब विकास कार्यों को गति मिलेगी।

आज जिन 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये उनमें लोक निर्माण विभाग में 252, ग्रामीण निर्माण विभाग में 201, सिंचाई विभाग में 137, लघु सिंचाई विभाग में 46, पंचायती राज विभाग में 41, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जलसंस्थान में 91, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पेयजल निगम में 50, आवास विभाग में 134, शहरी विकास विभाग में 32, पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड में 5, उत्तराखंड जल विद्युत लिमिटेड में 49, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग में 37, उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण(उरेडा) में 10, ऊर्जा विकास में 9 पद शामिल है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा, एस.एन.पाण्डेय, डॉ. आर.राजेश कुमार, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, श्रीमती रंजना राजगुरू, अतर सिंह, विनीत कुमार, निदेशक शहरी विकास नितीन भदौरिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पुष्कर सिंह धामी विकास की भगीरथ गंगा के भागीरथ

0

देहरादून उत्तराखंड सियासत से उभरे युवा दिलो की धड़कन सीएम पुष्कर सिंह धामी Pushkar Singh Dhami राजनैतिक पायदान के शिखर पर ऊंचाई छू रहे है उत्तराखंड में एनडी तिवारी सरकार के बाद पहली बार राजनैतिक विजनिरी सीएम का विकास चारो तरफ देखा जा रहा।

यूसीसी से लेकर नकल विरोधी कानून हो या दंगा करने वालो पर कठोर कानून को लागू कर पुष्कर सिंह धामी अपने राजनैतिक विजन से दूरदर्शी आयाम छू रहे है ।

सफलता तीन वर्षो से उत्तराखंड सीएम की कुर्सी पर बैठकर उनके फैसलों से बीजेपी विपक्ष को उत्तराखंड में राजनैतिक पिच पर मात दे रही है।

बीजेपी कार्यकर्ता सीएम धामी फैसलों से अपने को गर्व महसूस करते हुए राज्य सरकार की लाभकारी नीतियों से जनता के बीच पकड़ मज़बूत किए जाने का करवा आगे बड़ा रहे है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यकाल सफलता साबित कर हर दिलो में जगह बनाएं जाने में कामयाब रहे है ऐसे में आगामी केदारनाथ उपचुनाव के साथ निकाय चुनाव में बीजेपी को जीत दर्ज किए जाने में धामी सरकार के फैसले मिल का पत्थर साबित हो सकते है ।

बीजेपी को राजनैतिक रूप से अपनी सरकार के फैसलों को जनता के घर तक दस्तक दिए जाने की मजबूत दरकार है बीजेपी अगर इसमें सफल हुई तो हर जीत का बेताज बादशाह युवा दिलो पर राज करने वाला पहला सीएम बीजेपी के लिए काफी कुछ करने का मादा रखता है ।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सीएम धामी के चेहरे पर जीत का बहुमत से कही अधिक आंकड़ा बीजेपी ने जुटाया था पार्टी हाई कमान ने धामी की खटीमा से हार के बाद भी पुष्कर सिंह धामी को सीएम की कुर्सी देकर ऐसा राजनैतिक विजन उत्तराखंड की जनता को दिया जिसको कभी भी धामी समर्थक नही भूल सकते।

पुष्कर सिंह धामी अपने मजबूत इरादों से उत्तराखंड की जनता से लेकर हर वर्ग में अपनी पकड़ कायम किए जाने में सफल हुए है 16 सितंबर 2024 को जन्मदिवस पर उमड़ा समर्थकों से लेकर बीजेपी सहित हर वर्ग का असीम उत्साह धामी के लिए भविष्य की ऊर्जा का नया अध्याय साबित हो सकता है।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी हर विधानसभा में विकास की अविरल गंगा को अपने राजनैतिक दूरदर्शी सोच से फलीभूत कर रहे है अगर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी को विकास का भरीरथ कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी समान विकास की सोच को लेकर आगे चलते धामी विपक्ष के विधायकों की विधानसभा में भी विकास की नई योजनाओं को पंख लगा रहे है।

कहावत कहते है वर्षो में कोई ऐसा नेता सत्ता के सिहसान पर आता है जो इतिहास बदला देता है फिर जो हामी से भरे धामी की बात कही जाए तो ऐसे धाकड़ धामी को हर कोई अपना नेता कहलाए का सपना दिलो पर लेकर उनकी लंबी राजनैतिक पारी को देखना चाहता है।