Home Blog Page 203

38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Uniform Civil Code पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण उत्तराखंड ने बना दिया इतिहास

0

देहरादून वो कहते है कुछ लोग वादे करते है लेकिन कुछ उसको ज़मीन पर उतार कर उसको सच करने का मादा रखते है देश भर में नजीर बन जाने को उत्तराखंड ने अपने पख फैलाये है जिसका असली जिम्मा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है धामी जिस समय मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण कर रहे थे वो एक ऐसे इतिहास की तरफ जा रहे थे जिसकी खुशी हर किसी के चेहरे पर देखी जा रही थी लेकिन खुद पुष्कर सिंह धामी उत्साही और नयी ऊर्जा से लबरेज देखे गए

यूसीसी के पोर्टल और नियमावली के लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है धामी सरकार को अपना वादा पूरा करने में भले ही कुछ समय पहले जनता से किये वादे को पूरा करने की खुशी साफ तरह से नज़र आई मुख्य सेवक सदन के हाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित यूसीसी से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे

उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया शासन स्तर के कई अधिकारी मोके पर रहे। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया।

मुख्यसेवक का जादू: नगर निगमों में बीजेपी की बेमिसाल जीत

0
धामी की धमक से विरोधियो की हिलती खिड़कियाँ

मुख्यसेवक का जादू: नगर निगमों में बीजेपी की बेमिसाल जीत

उत्तराखंड में निकाय चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त जीत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत को साबित किया है। नगर निगमों में भगवा लहर साफ दिखाई दी, और बीजेपी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा किया। खासकर, रुड़की नगर निगम में बीजेपी की एंट्री ने राज्य में राजनीति का नया मोड़ दिखाया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी का वजूद खत्म कर बीजेपी ने पहली बार मेयर की सीट जीती है, जो मुख्यमंत्री धामी की मेहनत का परिणाम है।

उत्तराखंड में तीन नए नगर निगमों का गठन किया गया था, जिनमें से दो में बीजेपी ने विजय प्राप्त की, जबकि श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस परिणाम के साथ मंत्री धन सिंह रावत को अपनी राजनीतिक जमीन खोते हुए देखा गया है, और श्रीनगर में उनकी साख को नुकसान हुआ है। गणेश गोदियाल भी इस बार श्रीनगर में अपनी स्थिति नहीं संभाल पाए।

धामी की धमक से विरोधियो की हिलती खिड़कियाँ

निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर कई मंत्री और विधायक जिनके क्षेत्र में हार हुई, वे आगामी चुनावों के लिए एक चुनौती का सामना कर सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपना राजनीतिक किला मजबूत किया है, तो कुछ अपनी स्थिति को कमजोर होते हुए देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हम मिलकर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाएंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करेंगे।

धामी ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगर निकायों के माध्यम से ‘क्लीन और ग्रीन सिटी’ की सोच को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, सड़क, पानी, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसके निस्तारण जैसी सभी सेवाओं को जनता तक पहुंचाएगी। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का वादा किया है, और वह वादा तेजी से पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को भी प्रेरित किया कि वे मिलकर कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएं, साथ ही सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी काम करें। उनका मानना है कि नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी जुटाई जाएं ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड से एक अच्छा संदेश लेकर लौटें।

76वें गणतंत्र दिवस सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेते सीएम धामी

0

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेते सीएम धामी

देहरादून के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है।

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, और चूंकि उत्तराखंड इस आयोजन का मेज़बान है, राज्य के लोग इस मौके को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में भी स्थापित होगी।

उन्होंने आशा जताई कि यह खेल समारोह राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान को और भी मजबूत करेगा।

निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

0
निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

लालकुआं में नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी ने शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में कुल 5674 वोट पड़े, जिनमें से 4716 वोटों की गिनती हुई। निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी को 1701 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अस्मिता मिश्रा को 1500 वोट मिले। बीजेपी के प्रत्याशी को 1111 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। सुरेंद्र लोटनी ने 201 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

पिथौरागढ़ जिले के निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गंगोलीहाट में बीजेपी ने जीत हासिल की, जबकि बेड़ीनाग में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। मुनस्यारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। धारचूला और डीडीहाट में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि पिथौरागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी से आगे चल रहे हैं।

गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी विमल रावल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नारायण सिंह बोहरा को हराया। विमल रावल को 1008 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 738 वोट मिले।

बीजेपी ने चार बार यहाँ दर्ज की जीत रुड़की में नगर निगम में बीजेपी आगे

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ है। डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी ने भारी मतों से विजय प्राप्त की है। इसके अलावा, सभासद पद पर भी बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी और वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत ने जीत हासिल की।

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

श्रीनगर नगर निगम में अब तक हुए चुनाव परिणामों में विभिन्न पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे हैं:

  • राजेंद्र नेगी (बीजेपी)
  • विजय सोनू चमोली (निर्दलीय)
  • उषा देवी (बीजेपी)
  • कुसुमलता बिष्ट (निर्दलीय)
  • पूजा बर्थवाल (निर्दलीय)
  • भावना चौहान (निर्दलीय)
  • गुड्डी देवी (बीजेपी)
  • मीना देवी (निर्दलीय)
  • सुनीता गैरोला (बीजेपी)
  • आशीष नेगी (निर्दलीय)
  • अंजना डोभाल (बीजेपी)
  • शुभम प्रभाकर (बीजेपी)

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना के अनुसार, बीजेपी के प्रत्याशी को 4400 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी को 2575 वोट, और श्रेष्ठा राणा को 3104 वोट मिले हैं। रुड़की नगर निगम में बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है, और अगले राउंड में परिणामों के बारे में और स्पष्टता मिल सकती है।

चम्पावत नगर पालिका बीजेपी ने जीती सतपुली नगर पंचायत कांग्रेस जीती

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

उत्तराखंड के चम्पावत और सतपुली नगर पंचायत में निकाय चुनाव परिणामों में विभिन्न पार्टियों ने अपनी जीत दर्ज की।

चम्पावत नगर पालिका में बीजेपी की प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रेमा पांडेय को जीत की शुभकामनाएं दीं। यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

वहीं, सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की। कांग्रेस के उम्मीदवार जितेंद्र चौहान ने अध्यक्ष पद पर लगभग 470 मतों से शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी भी वार्डों में बड़े मार्जिन से विजयी हुए। वार्ड नंबर 1 से अमित रावत (विकास मोहल्ला), वार्ड नंबर 2 से चंद्र मोहन सिंह (संत पॉल हॉस्पिटल), वार्ड नंबर 3 से दीपिका मियां (बस अड्डा), और वार्ड नंबर 4 से रिंकी रावत (सतपुली मल्ली) ने भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

रुड़की नगर निगम के चुनाव परिणामों की मतगणना बीएसएम इंटर कॉलेज में जारी है। इस प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब तक, वार्ड नंबर 1 शेरपुर से बहुजन समाज पार्टी की अनीता और वार्ड नंबर 2 आदर्शनगर से भाजपा के सचिन कश्यप ने जीत हासिल की है।

नगर पालिका अध्यक्ष बेरीनाग कांग्रेस नगला बीजेपी ने जीती

0

निकाय चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हेमा पंत ने इस चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। हेमा पंत, जो कांग्रेस नेता और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत की पत्नी हैं, ने कड़ा मुकाबला करते हुए यह सीट जीती। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों से जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन कांग्रेस ने अंततः जीत प्राप्त की।

वहीं, ऊधमसिंह नगर की नगला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी के सचिन शुक्ला ने जीत हासिल की। सचिन शुक्ला को 2078 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहौड़ी को केवल 222 वोट ही प्राप्त हुए। यह पहली बार है जब नगला सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

निकाय चुनाव परिणाम विनिंग प्रत्याशी लिस्ट

0

हरबर्टपुर नगर पालिका वार्ड सभासद जीते

  • वार्ड नंबर एक से भाजपा की प्रत्याशी नेहा
  • वार्ड नंबर दो से भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा
  • वार्ड तीन से कांग्रेस की अर्चना नेगी
  • वार्ड नंबर चार भाजपा प्रत्याशी विनोद कश्यप
  • वार्ड नंबर पांच भाजपा के राजेंद्र पटेल
  • वार्ड नंबर छह से निर्दलीय सुबीर कुमार
  • वार्ड नंबर सात से निर्दलीय सरिता राणा थापा
  • वार्ड नंबर आठ निर्दलीय मेघश्याम शर्मा
  • वार्ड नंबर नौ कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़

चंपावत नगरपालिका से विजय सभासद के नाम
मल्ली मादली- दिनेश चंद्र
तल्ली मादली मणि- प्रभा तिवारी
बालेश्वर वार्ड- पूजा वर्मा
छतार वार्ड- प्रेमा चिलकोटी
गोरलचौड़ मैदान- रोहित बिष्ट
जूप वार्ड- गीता अधिकारी
नागनाथ वार्ड- बबीता प्रहरी
भैरवा वार्ड – नंदन तड़ागी
कनल गांव वार्ड- गौरव कॉलोनी

ऊधमसिंह नगर: नगला नगर पालिका के आए नतीजे
अध्यक्ष पद पर भाजपा से सचिन शुक्ला 1648 वोटों से आगे चल रहा है।

वार्ड एक – नेहा मिश्रा
वार्ड दो- ज्योति प्रसाद
वार्ड तीन- नीलम यादव
वार्ड चार- सुनील रोहेला
वार्ड पांच- अजय
वार्ड छह- गोपाल जोशी पूर्व में निर्विरोध
वार्ड सात- देवेंद्र यादव

गरुड़ के सात वार्डों में जीते प्रत्याशी
1- फूलवाड़ीगूंठ ( अनुसूचित जाति महिला) – ममता ( कांग्रेस)
2- भकुनखोला ( अनुसूचित जाति) – ललिता प्रसाद ( भाजपा)
3- गढ़सेर ( अनारक्षित)- प्रदीप गुरूरानी ( निर्दलीय)
4- स्याल्देटीट ( अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ) – मोनिका वर्मा ( भाजपा)
5- नौघर ( अनारक्षित) – शुभम भैसोड़ा ( कांग्रेस)
6- राममंदिर दर्शानी ( अनारक्षित) – अंकित जोशी ( भाजपा)
7- गरुड़ गंगा पाये ( महिला) – बबीता नेगी ( कांग्रेस)

नगला नगर पालिका में पांच वार्डों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को 1292 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहोडी को 72 वोट मिले। फिलहाल अभी दो वार्ड में गिनती चल रही है। सचिन किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भतीजा है।