Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 199

माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल किया गया रेस्क्यू

0

माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर फंसी 02 विदेशी महिला ट्रेकर्स का सकुशल किया गया रेस्क्यू

चमोली जनपद के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 02 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर SDRF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण SDRF के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप (4900 मीटर) पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज प्रातः से ही SDRF टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा, “एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में SDRF रेस्क्यू टीम के पैरेलल सर्च ऑपरेशन में जूटी भारतीय सेना की रेस्क्यू टीम द्वारा चॉपर के माध्यम से ट्रेक पर रैकी करते हुए दोनों ट्रेकर्स को ढूंढ़कर चॉपर की सहायता से एयरलिफ्ट कर जोशीमठ हेलीपेड पर पहुँचाया गया। दोनों ट्रेकर्स सकुशल व सुरक्षित है। सेनानायक, SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया गया कि SDRF की टीम जो एडवांस बेस कैम्प से आगे सर्चिंग कर रही थी, उसे भी आर्मी चॉपर द्वारा जोशीमठ लाया जा रहा है।

हल्द्वानी ट्रैफिक प्लान रविवार

0

हल्द्वानी विकेंड पर ट्रैफिक दवाब से जूझ रहा कुमायूं गेट वे सिटी हल्द्वानी में जनता को परेशानी नहीं हो इसको लेकर पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है परिवार के साथ बाजार में जाने वाले लोग पुलिस ट्रैफिक प्लान देख कर ही घर से जाएं रविवार दोपहर एक बजे से भारी वाहन प्रवेश नही कर सकेंगे

दिनांक 06/10/2024 ( रविवार) विकेण्ड के दौरान भारी वाहनों हेतु यातायात / डायवर्जन प्लान

शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

वीकेंड के दौरान,रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक वर्जित रहेगा।

अति आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

सब्जी मंडी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों की निकासी मंडी गेट से समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।

कालाढूंगी रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन लामाचौड़ तिराहा से फतेहपुर / कटघरिया की ओर जाने वाली वाली रोड के बांई ओर रोकें जायेंगे व शहर क्षेत्र से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन ऊँचापुल तिराहा से चौफला चौराहा से चम्बल पुल तिराहा के मध्य रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।

बरेली रोड/रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन क्रमशः बरेली रोड में तीनपानी के पास रोड के बाई ओर व रामपुर रोड में बेलबाबा के पास रोड के बाई ओर रोकें जायेंगे।

चोरगलिया रोड से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कुँवरपुर तिराहा से खेडा चौराहा के मध्य रोड के बांई ओर रोके जायेंगे।

अल्मोडा/बागेश्वर से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन भावाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।

मुक्तेश्वर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन मुक्तेश्वर से रामगढ़ रोड होते हुए भवाली से मस्जिद तिराहा होते हुए नम्बर 01 बैंड ज्योलिकोट के मध्य समय 22:00 बजे तक रोके जायेंगे।

भीमताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को समय 13:00 बजे से 22:00 बजे तक सलड़ी चौकी/अमृतपुर में रोका जायेगा।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले (आवश्यक सेवा) भारी वाहनों को भी समय 16:00 बजे से 22:00 बजे तक उक्त स्थानों पर रोका जाएगा।

विदेशी ट्रेकर्स लापता एसडीआरएफ सर्च ऑपरेशन तेज

0

माउंट चौखंबा-III ट्रेक पर SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी,एडवांस बेस कैंप से आगे पैदल सर्चिंग शुरू

चमोली जनपद के माउंट चौखंबा-III पर ट्रैकिंग के दौरान 2 विदेशी ट्रेकर्स के लापता होने पर SDRF द्वारा व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्रारंभिक चरण में 05 अक्तूबर 2024 को हेलीकॉप्टर की सहायता से हवाई सर्चिंग की गई, लेकिन दुर्गम इलाके की चुनौतियों के कारण SDRF के 04 जवानों की टीम को एडवांस बेस कैंप पर हेलीकॉप्टर से उतारा गया। आज SDRF टीम ने ट्रेक के सबसे कठिन और जोखिम भरे हिस्सों में पैदल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आज सुबह सेटेलाइट फोन के माध्यम से सूचना मिली कि ए.एस.आई. वीरेंद्र काला के नेतृत्व में SDRF की टीम ने एडवांस बेस कैंप से आगे चौखंबा-III की दिशा में पैदल मार्ग पर एप्रोच बना ली है और सर्चिंग कार्य आरंभ हो गया है। इससे पहले SDRF टीम ने 4,900 मी0 की ऊंचाई पर स्थित एडवांस बेस कैंप (एबीसी) में रात में कैंप कर एप्रोच रूट हेतु रणनीति बनाई ।

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने कहा, “एसडीआरएफ की टीम अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी संपूर्ण समर्पण और तत्परता के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद, हमारी टीम ने सर्च ऑपरेशन को शुरू कर दिया है। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता लापता ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालना है, और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि टीम को सभी आवश्यक उपकरणों और संसाधनों से सुसज्जित किया गया है ताकि जल्द से जल्द ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाला जा सके।

EXIT POL HARIYANA 2024 एग्जिट पोल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024

0

EXIT POL HARIYANA 2024 एग्जिट पोल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 सीट पर किसका मुकबला किसके साथ रहेगा एग्जिट पोल में सबसे बड़ी पार्टी कौन बनाएगी सरकार मतदान पूरा होते ही हरियाणा में सरकार का रुझान किधर रहेगा इसका फैसला मीडिया एग्जिट पोल से होगा जबकि चुनावी परिणाम आठ अक्टूबर को आएगा शाम 6 बजे बाद मीडिया एग्जिट पोल के नतीजे आएंगे जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला ने दावा किया है कि हरियाणा में कोई भी सरकार बिना जेजपी के समर्थन के नहीं बनेगी।

मतदाता के मन की बात पर यकीं करे तो इस बार बीजेपी के लिए कसरत काफी अधिक हो सकती है जबकि दस साल बाद फिर से कमल खिला तो नायब सिंह सैनी पोलटिक्स के हरियाणा में बेताज सिकंदर हो सकते है बीजेपी में अनिल विज पर भी बहुत कुछ रहने वाला है राजनैतिक रूप से देखा जाएं तो हरियाणा में कुछ भी हो सकता है हंग असम्बली के आसार भी बन सकते है

चलिए जान लेते है मीडिया एग्जिट पोल पर किसकी सबसे सटीक आँकड़े से सरकार बनाये जाने का दावा सबसे मजबूत रहा था जानिए 2019 के एग्जिट पोल में किस पार्टी को मिली थी कितनी सीटें
2019 के विधानसभा चुनाव में एक -दो एजेंसियां ही सटीक आंकड़ों तक पहुंची थी। पांच साल पहले बीजेपी ने 75 पार का नारा दिया था, मगर उसे 40 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

टाइम्स नाउ ने बीजेपी को 77, कांग्रेस को 11 और अन्य को 8 सीटें दी थी।
इंडिया टुडे – एक्सिस ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 32-44, कांग्रेस को 30-42 और अन्य को 6-10 सीटें दी थीं।
एबीपी न्यूज़ – सी वोटर ने भी बीजेपी को 72 और कांग्रेस को 8 सीटें ही दी थी। अन्य को 10 सीटें दी गई थीं।
टीवी9 – भारतवर्ष ने बीजेपी को 47, कांग्रेस को 23 और अन्य को 20 सीटें जीतने का दावा किया था।
रिपब्लिक मीडिया – जन की बात के एग्जिग पोल में बीजेपी को 52-63, कांग्रेस को 15-19 और अन्य को 12-18 सीटें जीतने की संभावना जताई गई थी।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने वैश्विक सम्मेलन में उपस्थित सभी विद्वान जनों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है, जहां कण-कण में शंकर का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य एक ओर जहां प्राकृतिक रूप से सुरम्य है वहीं आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट भी है। विश्व के कोने-कोने से लोग देवभूमि उत्तराखंड में आकर स्वयं की खोज करते हैं। स्वयं को साधना में लगाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उन्हें पूछते हैं कि देवभूमि में कितने देवस्थान हैं या कितने प्रसिद्ध स्थान हैं तो मेरा एक ही उत्तर होता है कि देवभूमि में जिधर भी आपकी नजर जाएगी वो हर स्थान देवों का है। हर स्थान हमारा पर्वतों, वनों से आच्छादित है, हर स्थान हिम ग्लेशियर, नदियों से आच्छादित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी देवभूमि से आकर आप सबके बीच आकर आप सबके कार्यक्रम से जुड़ना, आप सबके बीच आने का जो सुअवसर प्राप्त हुआ यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्थान पर वही आ पाता है जिन पर बाबा की कृपा होगी। इसीलिए सब लोग यहां पर पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं भी एक जिज्ञासु बनकर आया हूँ, मुझे अपने भीतर भी एक आत्मिक शांति का एहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कई वर्षों से प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रमों में आते रहे हैं। बहुत बार संस्थान के लोग माउंट आबू आने के लिए कहते थे। मन में आने की बहुत इच्छा भी रही। इसके पीछे का कारण परमपिता परमात्मा का असीम आशीर्वाद भी है और इस स्थान की महत्ता भी है और राज योगिनी दीदी मां रतन मोहिनी से जो स्नेह यहां मिलता है वह भी इसका बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र के साथ ही परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त भारत की भूमि से उपजा हुआ यह स्थान विश्व के कोने-कोने में आज शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रहा है। सच में लोगों को स्वयं को खोजने का एक बहुत बड़ा प्रकल्प चल रहा है। मैं आज यहां स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में आद्यात्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका को ही समझने के लिए ही आया हूँ कि कैसे इन मूल्यों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं ताकि सभी के लिए एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम भारतीय जीवन दर्शन का सार है। परस्पर भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। जिस प्रकार से नई तकनीक हमें भौतिक सुख प्रदान करती है वैसे ही आध्यात्मिकता हमें आंतरिक सुख प्रदान करती है। हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य पूर्ण संतुलन बनाने का काम करती है। पूरे विश्व के अंदर यह संस्था करोड़ो लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रहा है। ब्रह्कुमारीज संस्था से जुड़ी बहने और भाइयों द्वारा जीवन जीने की कल बहुत ही सरल शब्दों में लोगों को समझाया जाता है, उससे आमजनमानस में भी आसानी से इन विषयों को जानकर लोग अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। इस प्रकार के जो बदलाव हैं, इनको मैंने अपने जीवन में महसूस किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम आध्यात्मिकता को अस्तित्व के एक भागीदार के रूप में देखने लगते हैं तो हमारा मन स्वतः ही स्वच्छ होने लगता है। हमे अहसास होता है कि यह हमारे जीवन की आवश्यकता नहीं है बल्कि जीवन की अनिवार्यता है। आध्यात्मिकता की वह शक्ति है जो शरीर को बाहरी व अंदरूनी रूप से स्वच्छ रखने के साथ साथ मानसिक और शारीरिक दबावों को सहने के सामर्थ्य प्रदान करती है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण केवल आधुनिक तरीके व कानूनों से भी संभव नहीं है कि केवल हम कानून व अन्य तरह से इसको कर पाएं बल्कि इस लक्ष्य को जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को शामिल करके ही हासिल किया जा सकता है।

गंगा की लहरों पर कराएंगी पर्यटकों को सैर सरकार की ट्रेनिंग राफ्टिंग को पंख लगाएगी बेटियां

0

नवरात्र विशेष

सरकार ने दी ट्रैनिंग – राफ्टिंग कराने के लिए तैयार हैं बेटियां

14 महिलाओं ने इसी साल हासिल किया व्वाइट वॉटर रिवर राफ्टिंग गाईड सर्टिफिकेट

तीन महीने के प्रशिक्षण के बाद अब गंगा की लहरों पर कराएंगी पर्यटकों को सैर

देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटियां जल्द ही ऋषिकेश में गंगा नदी पर पर्यटकों को राफ्टिंग कराती नजर आएंगी। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से 14 महिलाओं को व्वाइट वॉटर रिवर रॉफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया गया है। जो अब पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद, बतौर प्रोफेशनल राफ्टिंग गाईड अपना करियर शुरू करने को तैयार हैं।

ऋषिकेश हाल के समय में राफ्टिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है, यहां हर साल पांच लाख से अधिक पयर्टक राफ़्टिंग के लिए आ रहे हैं, इस तरह राफ्टिंग गतिविधि, कारोबार के साथ ही रोजगार का भी जरिया बन रही है। लेकिन अब तक राफ्टिंग गाइड का काम पूरी तरह पुरूष ही कर रहे थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहली बार उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने महिलाओं को रिवर राफ्टिंग गाइड का प्रशिक्षण दिया है। इसके बाद पयर्टन विभाग ने चुनिंदा 14 महिलाओं को अप्रैल से जून के बीच तीन महीने का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। इसमें प्रशिक्षण के साथ ही रहने खाने का खर्च भी पर्यटन विभाग की ओर से उठाया गया।


सफलता की कहानी

पौड़ी जिले में सिरांसू गांव निवासी प्रियंका राणा, वर्तमान में बीबीए कर रही हैं, प्रियंका क्याकिंग एथलीट हैं। प्रियंका बताती हैं कि उनके गांव के पास बड़ी संख्या में राफ्टिंग होती है, ऐस में जब उन्हे उत्तराखंड सरकार के अधीन महिलाओं को राफ्टिंग गार्डड का प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसमें अपना पंजीकरण कर लिया। प्रियंका इसके लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि अब बतौर राफ्टिंग गाईड अपना करियर बनाना चाहती हैं।


रामनगर निवासी कामाक्षी गोयल वर्तमान में गोवा की नॉटिकल कंपनी में काम कर रही हैं। कामाक्षी बताती हैं कि वो पहले से ही वाइट वॉटर फील्ड में जॉब कर रही थी, इसलिए उन्होंने स्किल बढाने के लिए राफ्टिंग प्रशिक्षण लिया। इसके लिए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तीन महीने का प्रशिक्षण के साथ ही रहने खाने की सुविधा निशुल्क मिली। कामाक्षी इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में बडा प्रयास करार दे रही हैं।

ऋषिकेश निवासी मुस्कान भी पहले बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी हैं। मुस्कान अभी ऋषिकेश से ग्रैज्यूएशन कर रही हैं, मुस्कान बताती हैं कि तीन महीने तक उन्हें विदेशी प्रशिक्षकों ने रिवर राफ्टिंग की ट्रेनिंग दी, इस दौरान एक हफ्ते तक उन्होंने देवप्रयाग से लेकर ऋषिकेश तक गंगा में राफ्टिंग भी की, पूरी तरह महिलाओं के द्वारा संचालित यह अभियान लाजवाब था, मुस्कान अब इसी क्षेत्र में करियर बढ़ाना चाहती हैं, वो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त कर रही हैं।

उत्तराखण्ड में साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, अब बड़ी संख्या में महिला पयर्टक भी राफ्टिंग के लिए आ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को बतौर राफ्ट गाईड प्रशिक्षण दिया जाने का प्रयास किया जा रहा है। अच्छी बात है कि महिलाओं ने इसके लिए रुचि दिखाई है, यह उत्तराखण्ड की बेटियों और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।
पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री उत्तराखंड

127 देशों के प्रतिनिधि के बीच सीएम धामी ने बोले बाबा की कृपा से आया हूं

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्विद्यालय द्वारा आयोजित ’ग्लोबल समिट-2024’ में प्रतिभाग किया। 127 देशों के प्रतिनिधि के बीच राज्य के सीएम धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्थल से लेकर अपनी सरकार के द्वारा किए जाने वाले कामों को सबके सामने रखा आपको बता दे एक दिन पहले सीएम धामी ने सालासर बाबा के नाम से प्रसिद्ध धाम में दर्शन किए गए ये धाम बजरंगबली के नाम से प्रसिद्ध है जिसको हनुमान जी का शांत रूप भी माना जाता है

मुख्यमंत्री ने वैश्विक सम्मेलन में उपस्थित सभी विद्धवानजनों का स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है, जहां कण-कण में शंकर का वास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य एक ओर जहां प्राकृतिक रूप से सुरम्य है वहीं आध्यात्मिक रूप से विशिष्ट भी है। विश्व के कोने-कोने से लोग देवभूमि उत्तराखंड में आकर स्वयं की खोज करते हैं। स्वयं को साधना में लगाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उन्हें पूछते हैं कि देवभूमि में कितने देवस्थान हैं या कितने प्रसिद्ध स्थान हैं तो मेरा एक ही उत्तर होता है कि देवभूमि में जिधर भी आपकी नजर जाएगी वो हर स्थान देवों का है। हर स्थान हमारा पर्वतों, वनों से आच्छादित है, हर स्थान हिम ग्लेशियर, नदियों से आच्छादित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी देवभूमि से आकर आप सबके बीच आकर आप सबके कार्यक्रम से जुड़ना, आप सबके बीच आने का जो सुअवसर प्राप्त हुआ यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे स्थान पर वही आ पाता है जिन पर बाबा की कृपा होगी। इसीलिए सब लोग यहां पर पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं भी एक जिज्ञासु बनकर आया हूँ, मुझे अपने भीतर भी एक आत्मिक शांति का एहसास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे कई वर्षों से प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज के कार्यक्रमों में आते रहे हैं। बहुत बार संस्थान के लोग माउंट आबू आने के लिए कहते थे। मन में आने की बहुत इच्छा भी रही। इसके पीछे का कारण परमपिता परमात्मा का असीम आशीर्वाद भी है और इस स्थान की महत्ता भी है और राज योगिनी दीदी मां रतन मोहिनी से जो स्नेह यहां मिलता है वह भी इसका बड़ा कारण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र के साथ ही परामर्शदात्री दर्जा प्राप्त भारत की भूमि से उपजा हुआ यह स्थान विश्व के कोने-कोने में आज शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देने का कार्य कर रहा है। सच में लोगों को स्वयं को खोजने का एक बहुत बड़ा प्रकल्प चल रहा है। मैं आज यहां स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में आद्यात्मिक की महत्वपूर्ण भूमिका को ही समझने के लिए ही आया हूँ कि कैसे इन मूल्यों को हम अपने जीवन में उतार सकते हैं ताकि सभी के लिए एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुदेव कुटुम्बकम भारतीय जीवन दर्शन का सार है। परस्पर भाईचारे का संदेश आज भी प्रासंगिक है। जिस प्रकार से नई तकनीक हमें भौतिक सुख प्रदान करती है वैसे ही आध्यात्मिकता हमें आंतरिक सुख प्रदान करती है। हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य पूर्ण संतुलन बनाने का काम करती है।

पूरे विश्व के अंदर यह संस्था करोड़ो लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम कर रहा है। ब्रह्कुमारीज संस्था से जुड़ी बहने और भाइयों द्वारा जीवन जीने की कल बहुत ही सरल शब्दों में लोगों को समझाया जाता है, उससे आमजनमानस में भी आसानी से इन विषयों को जानकर लोग अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। इस प्रकार के जो बदलाव हैं, इनको मैंने अपने जीवन मे महसूस किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम आध्यात्मिकता को अस्तित्व के एक भागीदार के रूप में देखने लगते हैं तो हमारा मन स्वतः ही स्वच्छ होने लगता है। हमे अहसास होता है कि यह हमारे जीवन की आवश्यकता नहीं है बल्कि जीवन की अनिवार्यता है। आध्यात्मिकता की वह शक्ति है जो शरीर को बाहरी व अंदरूनी रूप से स्वच्छ रखने के साथ साथ मानसिक और शारीरिक दबावों को सहने के सामर्थ्य प्रदान करती है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण केवल आधुनिक तरीके व कानूनों से भी संभव नहीं है कि केवल हम कानून व अन्य तरह से इसको कर पाएं बल्कि इस लक्ष्य को जीवन मे आध्यात्मिक मूल्यों को शामिल करके ही हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर भारत सरकार के रेल एवं फूड प्रोसेसिंग मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट,गोरखपुर के सांसद रवि किशन आदि उपस्थित रहे।

MDDA अवस्थापना मद से तीन करोड़ का सामुदायिक भवन बनेगा

0

पुरूकुल गांव में 03 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा जनता के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार हर वो काम कर रही है जिसकी जरूरत है एमडीडीए द्वारा मद से जनता के लिए अच्छा काम किया जा रहा है

देहरादून, 05 अक्टूबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के पुरूकुल गांव में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से स्वीकृत लगभग 03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ये पुष्कर सिंह धामी सरकार जिसका शिलान्याश हम करेंगे उनका लोकार्पण भी करेंगे। उन्होंने मसूरी विधानसभा वासियों और क्षेत्रवासियों के अपार स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज मैं जहां भी हूं, वह सब विधानसभा वासियों की वजह से हूं।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 54 सामुदायिक भवन का निर्माण कर चुका हूं। उन्होंने कहा गढ़ी कैंट में उत्तराखंड का सबसे बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनता की सरकार जनता के द्वार के ध्येय वाक्य के साथ निरंतर जन भावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इस सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को शादी विवाह और सामाजिक कार्यों के लिए लाभ मिलेगा।

इस दौरान क्षेत्र वासियों ने पुरुकूल गांव में बरसाती नाले के पास पुल निर्माण का आग्रह किया। जिसपर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मांग को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, नीतू जुयाल, सुनीता त्यागी, सुनील क्षेत्री, किशन सिंह पुंडीर, शेर सिंह, जीत राम, सुंदर सिंह कोठाल, भोपाल सिंह रावत,महेंद्र सिंह, शैलेंद्र रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, लीला शर्मा, किरन आदि उपस्थित रहे।

Haryana Election Haryana Exit Poll 2024 बीजेपी कांग्रेस निर्दलीय किसकी सरकार

0

हरियाणा में करीब एक महीने तक चले विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद आज प्रदेश के वोटर जनादेश दे रहे हैं। Haryana Election Haryana Exit Poll 2024 राज्य के दो करोड़ तीन लाख वोटर 1031 प्रत्याशियों में से 90 विधायक चुनेंगे। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक जो लोग लाइनों में खड़े होंगे, वे वोट दे सकेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों में 930 पुरुष और 101 महिलाएं हैं।

जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट के ताऊ महावीर फोगाट ने कहा कि हर मतदाता को बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा लेना चाहिए और उस पार्टी को वोट देना चाहिए जो लोगों के हित में काम करे और सबका विकास करे। भाजपा सरकार के 10 साल में बहुत अच्छे काम हुए हैं। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

विनेश फोगट पर उन्होंने कहा, “हमने पहले कहा था कि हम उन्हें(विनेश फोगाट) 2028 ओलंपिक में खिलाने का प्रयास करेंगे। जब वह ओलंपिक से वापस आईं तो मैं उन्हें एयरपोर्ट पर लेने जा रहा था लेकिन उन्होंने ऐसी पोस्ट की कि मेरा दिल टूट गया और मैं नहीं गया। बाद में दीपेंद्र हुड्डा उन्हें एयरपोर्ट से लेकर आए और उन्होंने वहीं से राजनीति शुरू कर दी, उन्हें राजनीति और चुनाव के बारे में कुछ पता नहीं था। विधायक तो कोई भी बन सकता है लेकिन ओलंपिक में गोल्ड मेडल का अपना महत्व होता है। उन्हें 2028 ओलंपिक में खेलना चाहिए था।

सिरसा विधानसभा सीट से हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने दावा किया है कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार तीसरी बार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि सिरसा में एकतरफा माहौल है। सिरसा धार्मिक नगरी है और हर व्यक्ति किसी न किसी धार्मिक संस्था से जुड़ा हुआ है। किसानों का कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को 2 रुपये का चेक देकर उनका बहुत अपमान किया है। मैंने सब कुछ बहुत करीब से देखा है, इस देश में मोदी जी ने जितना किसानों का सम्मान किया है, उतना किसी ने नहीं किया। हमारा लक्ष्य कांग्रेस मुक्त हरियाणा है और 100 फीसदी सरकार बनेगी (तीसरी बार) और हम सिरसा से सरकार बनाएंगे। मैंने बहुत काम किया है, इसलिए यह देखकर कि लोग मुझे वोट दे रहे हैं।

बीजेपी कांग्रेस निर्दलीय किसकी सरकार बनेगी इसको लेकर बाजार से सियासत तक गलियारों में चर्चा रही बीजेपी सरकार के दस सालो के खिलाफ एंटी इंकम्बैंसी फैक्टर पर बीजेपी पूरी कोशिश करती नज़र आई चुनाव में मतदाता फैक्टर किसके पक्ष में रहा इसको लेकर मीडिया हाउस में चर्चा तेज है मतदान होने के बाद हरियाणा चुनाव पर बड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है

केदारनाथ हेल्थ सिस्टम पर सरकार मेहरबान जनता में जगी उम्मीद

0

केदारनाथ में सरकार जनता को बेहतर स्वस्थ लाभ दिए जाने को एक्टिव नजर आ रही है उपचुनाव से पहले सरकार केदारनाथ में वर्क आउट करती नजर आ रही है रूद्रप्रयाग जिले में चिकित्सा इकाईयों के विस्तार को सरकार की मंजूरी मिली है सीएचसी में उच्चीकृत हुये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ व चोपता से लोगो को उम्मीद जगी है स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

देहरादून रूद्रप्रयाग जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को राज्य सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ तथा चोपता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उच्चीकृत किया गया है। इसके अलावा ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई है। जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं स्थापना से स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों एवं चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।

सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और आमजन को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में सरकार ने जनसंख्या मानकों में शिथिलता देते हुये
रूद्रप्रयाग जनपद में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण एवं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना को मंजूरी दी है।

डा. रावत ने बताया कि जनपद में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपता तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उखीमठ को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है । दोनों चिकित्सा इकाईयों को उच्चीकृत किये जाने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे लोगों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

इसके साथ ही यहां आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को भी चिकित्सा सुविधा आसानी से सुलभ हो पायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण के तहत ग्राम पंचायत काण्डई बच्छणस्यूं में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी स्वीकृति दी गई है। जिससे दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा, साथ ही एक बड़ी आबादी को स्थानीय स्तर पर उपचार तथा सरकार के टीकाकरण अभियान को भी धार मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण और स्थापना को लेकर विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दे दिये गये हैं, साथ ही मानकों के आधार पर अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं अवसंरचनात्मक कार्यों को शीघ्र पूरा करने को भी कहा है

डा. रावत ने बताया कि उखीमठ एवं चोपता में चिकित्सा इकाईयों के उच्चीकरण करने तथा काण्डई में पीएचसी खोलने की मांग स्थानीय लोगों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी, जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।