Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 198

नशीले पदार्थ तस्करो पर पुलिस सर्जिकल स्ट्राइक जारी

0

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो पर सर्जिकल स्ट्राइक जारी ।

03 नशे के सौदागरों को 2000 से अधिक नशे की गोलियां बेचते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार ।

तीनों अभियुक्तों के कब्जे से नशे की कमाई के लगभग नौ लाख रुपए हुए बरामद मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना किच्छा पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.10.2024 को आगामी त्यौहारो के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई है ।

इसी क्रम में के टीम रेलवे स्टेशन से बंदिया भट्टा की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंदिया भट्टा के पास पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की एक घर में नशे की गोलियों का व्यापार हो रहा है और काफी मात्रा में नशे की गोलियां युवाओं को बेची जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बंदिया भट्टा में जाकर देखा तो उस घर में मौजूद सभी व्यक्ति नशे की गोलियां बेच रहे थे । मौजूद व्यक्तियों की तलाशी ली गई और पूरे घर की तलाशी ली गई तो तीनो अभियुक्त गणों के कब्जे से लगभग 2000 नशे की गोलियां और नशे की गोलियों को बेचकर कमाए गए लगभग नौ लाख रुपए बरामद हुए। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशे की गोलियां गाजियाबाद क्षेत्र में किसी व्यक्ति से लाते हैं ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –

1-अभियुक्त सुरेंद्र उर्फ रिंकू पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 बंदिया भट्ट किच्छा उधम सिंह नगर

2- वीरेंद्र सिंह उर्फ काके पुत्र स्वर्गीय कुलवंत सिंह निवासी उपरोक्त ।

3- बलजीत कौर उर्फ सिमरन पत्नी सुरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू निवासी उपरोक्त।

बरामदगी
1- लगभग 2000 गोलियां(Alprazolam, Buprenorphine,clonazepam tablet) जो की एनडीपीएस एक्ट में प्रतिबंधित ड्रग है।

2- नकदी लगभग नौ लाख रुपए।

सीएम फ्लीट से लेकर सचिवालय विधानसभा से जुड़े कलाकार कर रहे रामलीला मंचन

0

देहरादून रामलीला मंचन देश भर में चल रहा है प्रभु श्री राम की लीला का मंचन हर दिन देखने को हजारों की संख्या में लोग जा रहे है रामलीला में मंचन भी कुछ ऐसे लोग कर रहे है जो चर्चा में बने हुए है राज्य में देहरादून में रामलीला मंचन में उत्तराखंड सीएम से जुड़े कई कलाकार अपना अभिनय रामलीला में कर दर्शकों को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे है सचिवालय से लेकर विधानसभा में सरकारी सेवक रामलीला में मंचन कर रहे है

रामलीला और इसके किरदारों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन देहरादून की पर्वतीय रामलीला सबसे हटकर है। इसकी खास बात यह है कि इस लीला में सचिवालय और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी मंचन करते हैं। सुबह से शाम तक ये सभी पहले अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं और शाम होते ही किरदार में ढल जाते हैं।



पर्वतीय रामलीला कमेटी के संरक्षक जीवन सिंह बिष्ट सचिवालय में मुख्य सुरक्षा अधिकारी हैं। ये रामलीला में रिहर्सल से लेकर स्टेज के आगे और पीछे हर जगह की बागडोर संभालते हैं। शुरू से आखिरी तक ये रामलीला का नेतृत्व करते हैं।

सचिवालय सहायक हैं विश्वामित्र

नकुल बधानी विधानसभा में सचिवालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं। श्रीराम के किरदार के बाद अब विश्वामित्र और कैकई का किरदार निभा रहे हैं। दून से पहले बधानी नैनीताल में सीता-लक्ष्मण का किरदार निभाते थे। उन्होंने बताया कि सुबह विधानसभा में काम कर शाम को किरदार निभाते हैं। दोनों काम एक साथ होने पर मुश्किल होती है, लेकिन प्रभु राम की कृपा से सब हो जाता है।

शेर सिंह बिष्ट मुख्यमंत्री की फ्लीट में ड्राइवर हैं। ये पिछले 14 साल से रामलीला में मंचन कर रहे हैं। बिष्ट इस बार ताड़का का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही मारीच का भी किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि काम के साथ प्रभु की लीला में रहने का अवसर मिल रहा है इससे बेहतर और क्या हो सकता है।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करती दून पुलिस

0

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करती दून पुलिस

एसएसपी दून का अनुभव कोबरा गैंग को लाया घुटनो पर

दिल्ली से देहरादून तक कोकीन सप्लाई का मुख्य विदेशी पैडलर आया दून पुलिस की गिरफ्त में

50 लाख रू0 कीमत की 68 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के शातिर विदेशी पैडलर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरों (02 महिला तस्करो) सहित 07 अभियुक्तो को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है सलाखो के पीछे।

थाना राजपुर :-

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर दिनांक 06-10-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा सदिग्ध चेकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूर्व में गिरफ्तार कोबरा गैंग के विदेशी पैडलर

1- PASCAl JOHN S/O MSISI R/O ILALA CBD PCO DAR ES SALAAM TANZANIA, उम्र 44 वर्ष दिल्ली का अस्थाई पता- निकट कृष्णा स्वीट शॉप द्वारका, नई दिल्ली, मूल निवासी- TANZAN 44.50 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 31 लाख)

2- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 10 लाख रू0 )

3- Regina Waweru Njeri D/O Waweru हॉल निवासी: 920 सैक्टर – 42 फरीदाबाद हरियाणा उम्र 35 वर्ष, मूल पता: केन्या, 31 ग्राम अवैध कोकीन (अनुमानित कीमत 21 लाख रू0)

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है।

अभियुक्तों द्वारा देहरादून में आयोजित बड़ी-बड़ी पार्टियों, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थानों पर डिमांड के हिसाब से कोकीन की सप्लाई की जाती है, जिसके लिए उन्हें अपना कमीशन मिलता है। अभियुक्त उक्त कोकीन को सप्लाई करने के लिये दिल्ली से लाया था। 

नाम पता अभियुक्तगण :-

1- NASSOR ZAHRAN HEMED S/O ZAHRAN HEMED R/0 ZANZIBA PS BUBUBU DISTT BUBUBU TANZANIA हाल पता- C19A टर्नर रोड] थाना क्लेमेंट टाउन] देहरादून उम्र 35 वर्ष।

वाछिंत अभियुक्त :-

मैकडोनल्ट निवासी तंनजानिया

बरामदगी-
1- 68 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹ 50 लाख)
2- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू
3- 95 ikjn’khZ iUuh
4- SF-400 WHITE COLOUR

नोट :- अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार मिल रही है ऊधम सिंह नगर पुलिस को सफलता

0

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के कुशल नेतृत्व में लगातार मिल रही है ऊधम सिंह नगर पुलिस को सफलता।

काशीपुर पुलिस ने अंतर्राजीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

चोरी के वाहन के साथ 01 वाहन चोर को किया गिरफ्तार।

दिनांक 04.10.2024 को वादी इस्माइल पुत्र निवासी मधुबन नगर काशीपुर द्वारा थाना हाजा पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 24-09-24 की रात्रि को उसने अपनी कार स्विफट डिजायर रजि0 संख्या न्ज्ञ 18 6333 को रात्रि में अपने घर के बाहर खडी की थी अगले दिन सुबह देखा तो गाड़ी घर के बाहर नहीं मिली जिस पर उसके द्वारा स्वंय काफी खोजबीन की किन्तु गाड़ी नहीं मिली तत्पश्चात् वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0-386/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा चोरी गयी कार की सुरागरसी पतारसी करते हुए व बाउम्मीद माल मुल्जिमान में आज मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड पर ओवर ब्रिज हाईवे के नीचे लगभग 100 मीटर आगे अभियुक्त वसीम पुत्र फुरकान निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष के कब्जे से उक्त वाहन बरामद किया गया जिस पर न्ज्ञ 08।ळ 2723 की नम्बर प्लेट लगी हुयी थी, के बोनट को खोलकर चेसिस नम्बर का मिलान थाना काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित चोरी गयी कार के चेसिस नम्बर से मिलान होना पाया जिसकी इंजन नम्बर प्लेट निकाली हुई थी। पकड़े हुए व्यक्ति से वाहन के इंजन नम्बर प्लेट के बारे पूछा तो बताया कि यह कार दिनांक 25.09.24 की रात्रि को योगेश व उसके भाई आस मौहम्मद उर्फ आसू ने काशीपुर से चुरायी थी आज इन दोनों ने मुझे अलीगंज व पैगा क्षेत्र में वाहन चोरी करने हेतु रैकी करने भेजा था तथा शाम को इसी फलाई ओवर के पास मिलने को कहा था और बताया कि उसके भाई आस मौहम्मद, योगेश व उसके अन्य 02 साथियों ने मिलकर मुरादाबाद से 02 कार, सम्भल से 02 कार, बिजनौर से 01 कार चोरी की हैं जिसको हम लोग मिलकर पुरानी एक्सीडेण्टल तथा जिन गाड़ियों को फिटनेस समाप्त हो जाता है जो स्क्रैप में कटने के लिए आती हैं के चेसिस व इंजन नम्बर निकालकर उनको टेम्पर्ड कर चोरी की गयी कारों पर लगाकर ऊंचे दामों में बेचते हैं। 
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय/क्षेत्राधिकारी महोदय के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में घटना में वांछित अभियुक्त की गिरफतारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए वांछित अभि0 को आज दिनांक 07-10-2024 को मय चोरी गयी कार स्विफट डिजायर रजि0 संख्या न्ज्ञ 18 6333 के साथ गिरफतार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जिसका आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है तथा इसके साथियों की सुरागरसी/पतारसी की जा रही है। 

गिरफतार अभियुक्त का विवरण
1- मु0अ0सं0-386/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 बनाम वसीम पुत्र फुरकान उम्र 20 वर्ष निवासी घोड़ेवाला थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार।

अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

0

अन्तरराज्जीय साईबर फ्रॉड गिरोह का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़।

20 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को राजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अभियुक्तों द्वारा लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर लोगो को लिंक भेजकर की जाती थी ठगी।

गिरोह के तीसरा सदस्य जबलपुर व बिहार में बैठकर पूरी ठगी को देता है अंजाम।

गिरोह के तीसरे सदस्य की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को गैर प्रान्त किया रवाना।

दिनांक 05/9/24 को वादी  योगेश कुमार अग्रवाल निवासी 45 मुख्य बाजार , राजपुर ने थाना राजपुर पर तहरीर दी की कुछ लोगों ने उन्हें फेक कॉल कर उनके नाम से 50 लाख रुपये लोटरी खुलने की बात बताते हुये उन्हे मैसेज के माध्यम से 01 लिक भेजते हुये जीती गयी धनराशी को उक्त लिंक के माध्यम से प्राप्त करने के सम्बन्ध में बताया गया तथा जब उनके द्वारा उक्त लिंक को क्लिक किया गया तो उक्त व्यक्तियो द्वारा उनके अकाउंट से 20 लाख रुपए धोखाधडी से निकाल लिये है । तहरीर के आधार  पर थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 210/ 24 धारा 318 (4 )BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष राजपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिस पर थाना राजपुर पर पुलिस टीम का गठन करते हुये गठित टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना में शामिल 02 अभियुक्तो अमन व ईशान त्यागी को आईएसबीटी हरिद्वार बायपास रोड से गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ पर अभियुक्त अमन व ईशान त्यागी द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अलग-अलग लोगो को फोन कर लॉटरी तथा अन्य लुभावने उपहार जीतने का लालच देकर उन्हे एसएमएस भेजा जाता है तथा जैसे ही उक्त व्यक्तियो द्वारा एसएमएस में दिये हुये लिंक को क्लिक किया जाता है, उनके अकाउंट की सारी डिटेल उन्हें मिल जाती है तथा वे उनके अकाउंट से ऑलाइन ट्रान्जेक्सन कर पैसे को अपने एक अन्य सहयोगी रोहन निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश के अकाउंट में ट्रांसफर कर देते है, जिसके बाद उन तीनो के द्वारा उक्त पैसे को आपस में बाट लिया जाता है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

1- अमन पुत्र सुनील दत्त निवासी 534 मायापुरी, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष।
2- ईशान त्यागी पुत्र संजीव त्यागी निवासी म०नं०- 28 कैलाश पार्क अरथला मोहन नगर, जनपद गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष।

वांछित अभियुक्त :-

रोहन निवासी जबलपुर, मध्यप्रदेश

हल्द्वानी में यूथ स्टूडेंट को सफलता के मंत्र देते नजर आए सीएम पुष्कर सिंह धामी

0

एक दिवसीय नैनीताल दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी, स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनन्दन समारोह – 2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हर कार्यक्रम में जोश एवं उत्साह होता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश की युवा शक्ति ज्ञान ऊर्जा उत्साह से भरी हुई है।

हमारे युवा शिक्षा, तकनीक, कला, खेल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। युवा शक्ति अपने सपनों को साकार करने के साथ ही समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना योगदान दे रही है। हल्द्वानी क्षेत्र में आम्रपाली विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े कार्य किए हैं। आम्रपाली से पढ़कर आज युवा हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व भारत के ज्ञान और शक्ति से परिचित हो रहा है। बीते 10 सालों में भारत की पहचान और शक्ति पूरे विश्व में बढ़ी है। युवाओं के अंदर अपार शक्ति होती है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि मनुष्य अनंत शक्ति और ऊर्जा का भंडार है। व्यक्ति को केवल अपनी शक्ति ऊर्जा को पहचानने की आवश्यकता है।

उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में चलने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने बाद विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को श्रेष्ठ बनाने का कार्य हो रहा है। उन्हीं के नेतृत्व में राज्य सरकार भी निरंतर राज्य को आगे बढ़ा रही है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून में साइंस सेंटर, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क एवं खेल विश्व विद्यालय के निर्माण सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार युवाओं के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है। 2022 पीसीएस फाइनल रिजल्ट एवं 2024 प्रारंभिक रिजल्ट घोषित हो चुका है। उत्तराखंड में अनेकों क्षेत्र के युवाओं का सरकारी नौकरियां में चयन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बीते 3 वर्षो में 17 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी विभागों ने नियुक्ति दी गई है। राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए कानून लाया गया है। 5000 एकड़ से ज्यादा जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राज्य में दंगारोधी कानून लागू हो गया है। राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। देवभूमि में देश में पहली बार यूसीसी विधेयक पारित हो गया है। राज्य में जीएसडीपी में बीते 20 महीनों में 1.3 गुणा वृद्धि हुई है। बीते 2 साल में राज्य में 26% प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। उत्तराखंड में बेरोजगारी दर 4.4 % कम हुई है। नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखंड ने देश में सबसे पहला स्थान प्राप्त किया है। राज्य, ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट के इंडेक्स पर भी कार्य कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य कर रही है। राजकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के आधारभूत संरचना पर कार्य कर रहे है। राज्य में 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में आईटी लैब, स्मार्ट क्लास, परीक्षा भवन एवं महिला छात्रावास का भी निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने ब्रिटिश उच्चायोग एवं इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित किए हैं। स्कॉलरशिप के तहत प्रदेश के 05 छात्रों को प्रतिवर्ष अध्ययन के लिए ब्रिटेन भेजा जाएगा। राज्य सरकार ने आम बजट में युवा कल्याण, खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर 1700 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को आगे बढ़ना है तो एक निश्चित लक्ष्य साथ में रखना होगा।मेहनत करो फल मिलेगा।

इस मौके पर दर्जाधारी राज्यमंत्री डॉ अनिल डब्बू,सुरेश भट्ट,दीपक मेहरा,जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट,निवर्तमान मेयर डॉ जोगेन्द्र पाल रौतेला,आयुक्त कुमाऊँ दीपक,पुलिस उप महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत रावत,जिलाधिकारी वंदना,पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा हल्द्वानी नगर आयुक्त विशाल मिश्रा,आम्रपाली विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय ढींगरा,कुलपति एन एस बिष्ट,सहित विश्वविद्यालय के छात्र/छात्रा,प्राध्यापक,विभिन्न जनप्रतिनिधि,गणमान्य नागरिक आदि मौजूद रहे।

विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार

0

बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को किया गिरफ्तार।

प्रदेश में भ्रष्टाचारियों को सीधे जेल भेजने की मुहिम हुई तेज।

जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी : मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का “भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड” का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाई निरंतर गतिमान है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस ने चमोली एवं पौड़ी से 2 रिश्वतखोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इससे स्पष्ट दिखता है कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियो को जेल भेजने की मुहिम तेज कर दी है।

शनिवार को विजिलेंस टीम ने पौड़ी जिले के अगरोड़ा क्षेत्र में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) कैलाश रवि को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस घटना के तुरंत बाद रविवार को चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक जयबीर सिंह को 30 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बीते 48 घंटो में विजिलेंस द्वारा लगातार 2 बड़ी गिरफ्तारियां से मुख्यमंत्री धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की मुहिम और तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन से ही भ्रष्टाचारियो को सख्त चेतावनी दी है। आम जनता की भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों को सुनने के लिए राज्य में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064” को भी लॉन्च किया गया है। एवं प्रदेश के हर छोटे-बड़े सरकारी दफ्तरों में “भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064” के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में जागरूकता पैदा हो।

एप में अब तक 980 से ज्यादा विजिलेंस और नॉन विजिलेंस की शिकायतों दर्ज हुई हैं। इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्य करते हुए विजिलेंस ने रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 9 माह में विजिलेंस ने करीब 30 रिश्वतखोरों को जेल भेजा है। बीते 48 घंटे में दो गिरफ्तारियों से यह आंकड़ा 32 के करीब पहुंच गया है। 23 साल के उत्तराखंड में जहां भ्रष्टाचार से जुड़े 281 ट्रैप में कुल 303 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं बीते 3 सालों में विजिलेंस ने करीब 70 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को परेशान करने वाले, भ्रष्टाचारियो के खिलाफ आगे भी तेजी से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार में शामिल होगा उसपर कठोर कार्रवाई होगी। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए विजिलेंस को और अधिक सशक्त बनाया गया है।

भ्रष्टाचारियों पर यह कार्रवाई ’भ्रष्टाचारमुक्त एप 1064’ की लांचिंग के बाद तेजी से हुई है। यह एप आम नागरिक के लिए मददगार साबित हो रहा है। इस एप के मार्फत आम नागरिक बेझिझक रिश्वतखोरों, कामचोरों और बेवजह काम लटकाने वालों को सबक सीखा रहे हैं। इस एप में शिकायत करने वाले लोगों की पहचान गुप्त रखी जाती है।

केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर सुधारेंगे मातृशक्ति की आजीविका: सीएम

0

केदारघाटी के उत्पादों को केदार ब्रांड बनाकर सुधारेंगे मातृशक्ति की आजीविका: सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान में किया प्रतिभाग

195 करोड़ 75 लाख 16 हजार की लागत से 141 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

30 करोड़ 85 लाख 68 हजार रुपए से 49 योजनाओं का लोकार्पण, 164 करोड़ 89 लाख 48 हजार की 92 योजनाओं का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जनपद को दी 25 घोषणाओं की सौगात त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति, सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केदारघाटी के स्थानीय उत्पादों को देश- विदेश में केदार ब्रांड बनाकर तैयार कर विपणन किया जाएगा। मातृशक्ति की आजीविका सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा वहीं घाटी के होम स्टे से लेकर अन्य सुविधाओं को भी इसके अंतर्गत पहचान दी जाएगी। केदारघाटी की धार्मिक पहचान के साथ राज्य सरकार घाटी को नई पहचान दिलाने के लिए इसके अंतर्गत कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ विधानसभा की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन पर मैंने इस विधानसभा की जिम्मेदारी बतौर उनका प्रतिनिधि लेने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में लगातार क्षेत्र के विकास के लिए शासन- प्रशासन सहित वरिष्ठ मंत्री इसमें लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों 31 जुलाई को अतिवृष्टि के चलते भारी नुकसान हुआ, सड़कें और पैदल मार्ग बंद हो गए थे। यात्रा मार्ग पर फंसे विभिन्न स्थानों से करीब 15 हजार लोगों को रिकॉर्ड समय में मैनुअल एवं हैली से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इसके अलावा 15 दिनों में पैदल मार्ग को सुचारू कर एक महीने के भीतर ही यात्रा को पूर्व जैसे भव्य स्वरूप में वापस लाया गया। उन्होंने स्थानीय जनता एवं केदार घाटी के लोगों को इस पूरे रेस्क्यू अभियान से लेकर यात्रा को दोबारा समय पर शुरू करवाने के लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को नई पहचान दिलाने के लिए मातृशक्ति बड़ी अहम भूमिका निभा रही है। पूरे प्रदेश के अंदर सैकड़ों की संख्या में महिला स्वयं सहायता समूहों में जुड़ी हजारों महिलाएं वर्ड क्लास उत्पाद तैयार कर अपने समूह और राज्य को नई पहचान दिला रही हैं। लगातार उनकी आजीविका में सुधार हो रहा है। वहीं प्रदेश सरकार ने हाउस ऑफ हिमालयाज कम्पनी का गठन कर प्रदेश के उत्पादों की नई सिरे से ब्रांडिंग कर मातृशक्ति को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। इन्हीं महिला समूहों द्वारा 110 आउटलेट चारधाम यात्रा मार्गों पर खोले गए हैं जिनसे उनकी आजीविका सुदृढ़ हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में 4000 से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने में सफल रही हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और प्रदेशवासियों के हित में जल्द सख्त भू- कानून लागू होने जा रहा है। जिन लोगों ने अवैध रूप से जमीनों की खरीद फरोख्त की है उनसे जमीन वापस लेकर सरकारी भूमि में निहित की जाएगी। वहीं देश में सर्वप्रथम समान नागरिकता संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश भी उत्तराखण्ड बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केदारनाथ धाम एक था, एक है और एक ही रहेगा, देश में किसी भी स्थान पर उत्तराखंड के चार धामों के प्रयोग कर कोई मंदिर नही बनने दिया जाएगा।

    इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, जिला पंचायत अध्यक्ष  अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विधायक शक्ति लाल शाह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आशा नौटियाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठरी, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी करन नगन्याल, जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाएं

  1. त्रियुगीनारायण-तोषी गरूडचट्टी मार्ग स्वीकृति
  2. विजयनगर झूला पुल से रामलीला मैदान के पीछे एप्रोच रोड एवं पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
  3. स्व० शहीद फते सिंह रा०उ०मा०वि० बाडव का उच्चीकरण कर इण्टरमीडिएट किया जाएगा।
  4. श्री वासुदेव मंदिर पुजारगांव के सौन्दर्गीकरण हेतु रुपए 01 करोड की स्वीकृति।
  5. ग्राम मैठाणा के पणसिल्ला नामी तोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति।
  6. राजकीय इंटर कॉलेज नागजगई, रांसी, पौठी, बावई, कमसाल, ग्वेफड़, खाखंरा, बीना में कला वर्ग के पदों की स्वीकृति दी जाएगी।
  7. ग्राम सभा नाला में त्रिपुरासुन्दरी खेल मैदान, ग्राम सभा बडेथ (तालजामण) के बुगला तोक, शिवानन्दी, रणधार बांगर एवं कोठगी में मिनी स्टेडियम के निर्माण की स्वीकृति।
  8. पर्यटक स्थल बधाणीताल का सौन्दर्यकरण किया जायेगा।
  9. सुमाड़ी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
  10. थाती बड़मा में वैटनरी मेडिकल की स्वीकृति (पूर्व में प्रस्तावित स्वीकृति सैनिक स्कूल की भूमि पर)
  11. चिरबटिया आईटीआई का भवन निर्माण किया जायेगा।
  12. रुद्रप्रयाग में सर्किट हाउस का निर्माण किया जायेगा।
  13. गंगाधर मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ में बीएससी, एमएससी एवं एमए के साथ स्नातकोत्तर की स्वीकृति दी जाती है।
  14. नाला से जाखधार- बणसू- त्यूडी तक मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा।
  15. चोपता में पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के अवशेष निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु वन पत्रावली का निस्तारण किया जायेगा।
  16. ऊखीमठ- पिंगलापानी पेयजल योजना की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।
  17. गुप्तकाशी- मस्ता- कालीमठ मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है
  18. सिल्ला- बामण गाँव में साणेश्वर मन्दिर, सिद्धपीठ आशुतोष महादेव, तुगेश्रवर महादेव मन्दिर, फलासी एवं महड़ महादेव मंदिर महड़ गांव के सौंदर्गीकरण के लिए 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी जाती है।
  19. बसुकेदार में तहसील भवन के निर्माण की स्वीकृति दी जाती है।
  20. पूर्व घोषणा के अंतर्गत शहीद रामसिंह राणा रा० उ०मा०वि० कालीमठ के उच्चीकरण की सैधान्तिक स्वीकृति ।
  21. उरोली से कुंड सौड तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग की स्वीकृति दी जाती है।
  22. जनता इंटर कॉलेज देवीधार (मोलखाचौरी) में भूगोल, ग्रह विज्ञान, मनो विज्ञान, एवं विज्ञान वर्ग की इंटर स्तर पर वित्त सहिता मान्यता स्वीकृति दी जाती है।
  23. बदरी-केदार मंदिर समिति में अस्थाई कर्मियों का वन टाइम सेटलमेन्ट विनियमितीकरण किया जायेगा।
  24. नगर पालिका परिषद रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा तथा ऊखीमठ के बाल्मिकी बस्ती के निवासियों हेतु आवासीय सुविधा की व्यवस्था की जायेगी।
  25. फाटा में नई पार्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी

कबूतरबाजी का खेल देहरादून से लेकर नेपाल तक ठग विद्या

0

कबूतर बाजों पर कार्रवाई का असर देखा जा रहा है खबर पढ़कर दून पुलिस के पास पहुँचने लगे ठगी के शिकार लोग विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुए 02 अन्य युवकों ने पुलिस को दी अपनी शिकायत अभियुक्तों द्वारा नेपाल से आये लोगो से भी की गई थी ठगी उत्तराखंड ही नहीं नेपाल के दर्जनों लोगों को भी कबूतरबाजी के जाल में फंसाया कंसल्टेंसी फर्म के ऑफिस की छापेमारी में पुलिस को मिले नेपाली नागरिकों के पासपोर्ट, ब्लैंक चैक तथा फर्जी ऑफर लेटर हुए थे बरामद

ऑफिस से जब्त किए गए रजिस्टर से अब तक 40 से अधिक नेपाली नागरिकों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजे जाने की मिली जानकारी

एसएसपी देहरादून के आदेश पर हो रहे शिकायतों पर और मुक़दमे दर्ज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में स्थित वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के विरुद्ध लोगों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर देकर विदेश भेजने के मामले में फर्म के संचालक अंकुल सैनी उसकी पत्नी तराना सैनी व 02 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। वर्क अब्रॉड कंसल्टेंसी फर्म के ऑफिस में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस को ऑफिस से लगभग 68 पासपोर्ट, ब्लैंक चैक तथा फर्जी जॉब लेटर प्राप्त हुए थे, जिनका अवलोकन करने पर उनमें से 03 पासपोर्ट, 03 ब्लैंक चेक तथा 06 फर्जी जॉब ऑफर लेटर नेपाली मूल के लोगो के मिले, ऑफिस से कब्जे में लिए गए रजिस्टरों से अभियुक्त द्वारा 40 से अधिक नेपाली नागरिकों को विदेश भेजे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

कंसल्टेंसी फर्म के विरुद्ध हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मिलने पर आज दिनांक 06/10/2024 को 02 और पीड़ित युवकों अमित नौटियाल पुत्र योगेश्वर नौटियाल निवासी नैनबाग, टिहरी तथा मनदीप सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी उत्तरकाशी द्वारा चौकी आईएसबीटी पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि वर्क एब्रॉड कंसलटेंसी फर्म के संचालक अंकुल सैनी तथा उनकी पत्नी तराना सैनी द्वारा उन्हें पोलैंड तथा कनाडा भेजने के नाम से उनसे 7.50 लाख रुपए तथा 2,34,000/- ₹ लिए गए थे, पर उनके द्वारा अभी तक न तो उन्हें कोई जॉब ऑफर लेटर दिया गया और न ही उनके पैसे वापस किए गये तथा फर्म के संचालक से संपर्क करने पर उसके द्वारा भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। पीड़ित युवकों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

जाम टकराने की थी तैयारी, पुलिस ने पहुँचकर उतारी खुमारी

0

जाम टकराने की थी तैयारी, पुलिस ने पहुँचकर उतारी खुमारी

शराबियों के विरुद्ध जारी है दून पुलिस का अभियान

सार्वजनिक स्थानों पर सड़क किनारे तथा वाहनों में शराब पीने वाले 56 व्यक्तियों के पुलिस ने किए चालान

सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 16,750/- रु० के किये चालान, दी सख्त हिदायत

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है,

इसी क्रम में दिनाँक 05/10/2024 की रात्रि में रायपुर तथा राजपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 56 लोगो के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्यवाही करते हुए 16,750/- ₹ संयोजन शुल्क वसूला गया, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायत दी गयी।