विवेक पांडे ने वेटलिफ्टिंग में जीता कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई
देहरादून 3 फरवरी। उत्तराखंड के विवेक पांडे ने पुरुषों की 109+ किलोग्राम भारवर्ग वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। विवेक की इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सहित खेल मंत्री रेखा आर्या ने उन्हें बधाई दी है।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि पिछले नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने इस श्रेणी में भाग नहीं लिया था। चंपावत जिले के टनकपुर निवासी विवेक ने महज दो साल पहले वेटलिफ्टिंग की शुरुआत की थी। अपनी इस सफलता पर उन्होंने अपने माता-पिता और कोच को श्रेय दिया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विवेक पांडे को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सिर्फ 2 साल के अभ्यास से अपने स्तर को इतने ऊपर तक उठाना बड़ी बात है,
इससे इस खिलाड़ी के जज्बे, दृढ निश्चय और समर्पण का पता चलता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विवेक की इस सफलता ने राज्य को वेटलिफ्टिंग क्षेत्र को नई पहचान दी है और उनके इस पदक से प्रेरित होकर उत्तराखंड के और युवा इस खेल की ओर आकर्षित होंगे।
स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप, यमुना नदी के पानी को लेकर उठाया सवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, “अरविंद केजरीवाल महिलाओं से इतना डरते क्यों हैं?” उन्होंने दावा किया कि आज हजारों पूर्वांचली महिलाएं उनसे मिलने आई थीं और यमुना नदी का दूषित पानी लाकर उन्हें दिखाने के लिए कहने आई थीं, लेकिन केजरीवाल अपने घर में छिप गए। स्वाति मालीवाल ने कहा, “जब हम यमुना का पानी लेकर आए, जो इस समय अत्यधिक प्रदूषित है, तो अरविंद केजरीवाल बाहर तक नहीं आए। उन्हें बाहर आकर उस पानी को पीना चाहिए था, लेकिन वह तो डुबकी लगाने की बात छोड़िए, बाहर तक नहीं निकले।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया, “केजरीवाल डरते क्यों हैं?”
जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर साधा निशाना
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा, “आपने 10 साल में अपनी नाकामियों को छुपाया है और कुछ भी काम नहीं किया। अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने की मशीन बन गए हैं। उन्होंने सिवाय झूठ बोलने और लोगों को गुमराह करने के कुछ नहीं किया।” नड्डा ने आगे कहा कि केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में कोई सुधार नहीं किया और उनके कामों का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला।
स्वाति मालीवाल की चुनौती और यमुना नदी की सफाई
दिल्ली चुनाव के बीच, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने यमुना नदी से प्रदूषित पानी लेकर पूर्वांचल की महिलाओं के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा, “अरविंद केजरीवाल की वजह से यमुना नदी नाले में तब्दील हो गई है। हम यहां आई हैं, और यहां की स्थिति इतनी खराब है कि बदबू के कारण हम खड़े भी नहीं हो पा रहे।” स्वाति मालीवाल ने कहा कि पूर्वांचली महिलाएं उनके साथ केजरीवाल के आवास पर जाएंगी और उनसे सवाल करेंगी कि यमुना नदी की सफाई के लिए आवंटित 7500 करोड़ रुपये कहां गए?
उन्होंने कहा, “हम सभी अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाएंगे और उन्हें चुनौती देंगे कि वह हमारे सामने आएं और हम जो काला पानी लेकर आए हैं, उसे देखें, डुबकी लगाएं और अगर हो सके तो उसे पी भी लें।”
स्वाति मालीवाल का यह बयान दिल्ली के चुनावी माहौल में एक नई राजनीति का संकेत देता है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहरीला पानी विवाद से आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान, केजरीवाल पर कई राज्य के मुख्यमंत्री हुए हमलावर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जहरीला पानी विवाद ने आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है। इस विवाद को लेकर केजरीवाल कई बार घिरे हुए हैं, और यमुना को लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उन पर हमलावर हो चुके हैं। प्रचार के अंतिम दिन तक केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई मोर्चों पर घिरे रहे।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने यमुना नदी के प्रदूषण को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा, “यमुना दुनिया की सबसे प्रदूषित नदियों में से एक है। बीते 10 सालों में आम आदमी पार्टी प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं कर पाई है। यह सब सिर्फ डबल इंजन वाली सरकार ही कर सकती है।” उन्होंने आगे कहा, “वैश्विक स्तर पर आप देख सकते हैं कि साम्यवाद का क्या हाल हुआ है। मैंने बहुत पहले ही कहा था कि साम्यवाद खत्म हो चुका है, और अब केवल पर्यटन ही समृद्ध होगा। चीन भी राजनीति में साम्यवादी है, लेकिन विकास और अर्थव्यवस्था में नहीं।”
चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा, “दिल्ली में प्रदूषण और राजनीतिक प्रदूषण दोनों ही लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। दिल्ली में शासन व्यवस्था पूरी तरह से विफल हो चुकी है। यह एक विफल मॉडल है।”
चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, मतदान 5 फरवरी को
दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 3 फरवरी यानी आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा, और इसके बाद सभी राजनीतिक दलों के दिग्गज नेता जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। मतदान 5 फरवरी को होगा और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।
सीएम धामी ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जम कर साधा निशाना
अब वक्त आ गया है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बने:: सीएम धामी
5 फरवरी को भाजपा को जिताने की अपील की
नई दिल्ली आज दिल्ली के आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा सरकार की विकास नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, “मैं 32 से अधिक स्थानों पर दिल्ली में चुनाव प्रचार कर चुका हूं और दिल्ली की जनता के उत्साह को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यहां डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।” उन्होंने दिल्ली के विकास में भाजपा सरकार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देशभर में विकास के कार्य तेज गति से हो रहे हैं और दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है।”
उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, “आप सभी से निवेदन है कि 5 फरवरी को आप भाजपा के पक्ष में मतदान करते हुए अनिल शर्मा जी को प्रचण्ड मतों से विजय बनाइए, जिससे इस क्षेत्र का समग्र विकास तेज गति से हो सके।”
सीएम धामी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन सरकार के प्रयासों के कारण बेरोजगारी दर कम हुई है और राज्य के विकास में तीव्र गति आई है। उन्होंने भाजपा की मजबूत नीतियों का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा जो भी वादा करती है, वह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी होती है।”
मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा, “आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं, जबकि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।”
यमुना नदी के सफाई के मामले में उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहा, “यमुना नदी को स्वच्छ करने के नाम पर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से झूठ बोला है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने यमुना की हालत को बदतर बना दिया है।” उन्होंने यह भी कहा, “हमारी सरकार ने देवभूमि में सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए हैं और कड़ी कार्रवाई भी की है।”
अंत में, मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “भाजपा सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड समेत देशभर में विकास की गति तेज है और मुझे विश्वास है कि दिल्ली में भी डबल इंजन सरकार बनेगी, जो दिल्ली को और भी समृद्ध बनाएगी।”
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा, राजस्थान से सांसद सीपी जोशी, हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री लतिका शर्मा, नवीन, मनीष अग्रवाल, नीरज गुप्ता, उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति को अध्यक्ष विनय रोहिला सहित अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ने खेला मास्टर स्टॉक आप की हिली बुनियाद
विधानसभा चुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ आम आमदी पार्टी ने इस बार पहले से अच्छा प्रदर्शन करने के दावा किया है। वहीं भाजपा-कांग्रेस ने भी जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ी पहल करते हुए खेला मास्टर स्टॉक जिसने आप की बुनियाद को हिला कर रख दिया है झुग्गी बस्ती में बीजेपी इंट्री ने आप में हड़कंप जैसी मौजूदा हलचल को देखा है चुनाव में बीजेपी अगर पांच तक ऐसे ही मैदान में जुटी रही तो बीजेपी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफलता का नया अध्याय लिखे जाने का अवसर मिल सकता है
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए इस बार सत्ता में इंट्री किया जाना भविष्य के राजनैतिक समीकरण से बेहद जरुरी है दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर पिछली बार आप ने दूसरी बार सरकार बनाई थी लेकिन इस बार आसानी से सरकार बनाये जाने के आसार नज़र नहीं आ रहे है आप केजरीवाल के बूते दिल्ली में एक बार फिर चुनावी समर में हैट्रिक किये जाने में जुटी हुई है
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आप को कड़ी टक्कर कांग्रेस से मिल सकती है कई सीटों पर बीजेपी को इसका फायदा मिलता नज़र आ रहा है अंतिम समय तक प्रचार तीन तक होगा सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन है ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देते राजनैतिक दल मतदाता को अपने अपने चुनावी वादों से रिझा रहे है मतदाता किसकी तरफ जायेगे फैसला पांच को मतदान से होने जा रहा है चुनाव परिणाम आठ को आएंगे
दलगत स्थिति को देखा जाए तो 19 प्रतिशत आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों में 33 प्रतिशत राष्ट्रीय पार्टी के, 13 प्रतिशत राज्य पार्टी के, आठ प्रतिशत पंजीकृत अन्य पार्टी के और 10 प्रतिशत निर्दलीय उम्मीदवार हैं। गंभीर आपराधिक मामलों की बात करें तो इसमें 18 प्रतिशत राष्ट्रीय पार्टी के, 10 प्रतिशत राज्य पार्टी के, 6 प्रतिशत पंजीकृत अन्य पार्टी के और 8 प्रतिशत निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं।
आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जैसे प्रमुख दलों ने भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। आप के 63 प्रतिशत, कांग्रेस के 41 प्रतिशत और भाजपा के 29 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं गंभीर आपराधिक मामलों की श्रेणी में आप के 41 प्रतिशत, कांग्रेस के 19 प्रतिशत और भाजपा के 13 प्रतिशत उम्मीदवार आते हैं।
बीजेपी में कई नेता मुख्यमंत्री की रेस में नज़र आ सकते है ऐसे में बिहारी मतदाता से लेकर पूर्वांचल मतदाता सबसे अहम् भूमिका निभा सकते है दुष्यंत गौतम भी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे है कई नेता उनके प्रचार में जुटे हुए है नामांकन भरे जाने के बाद से लगातार उनका सियासी सफर दिल्ली में बन जाने की चर्चा है अभी तक वो राष्टीय संघठन महामंत्री के पद पर बने हुए है
करोलबाग विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किये जाने के बाद दुष्यंत गौतम ने कहा था क्षेत्र के विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत की है। आपका साथ और समर्थन हमारी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर करोलबाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रण लें। इस विशेष अवसर पर नई दिल्ली लोकसभा से लोकप्रिय सांसद बहन बांसुरी स्वराज जी, पूर्व महापौर रवीन्द्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुनील कक्कड़, निगम पार्षद मनीष चड्ढा मंडल अध्यक्ष मदन खत्री , परीक्षित बागड़ी, गोपाल कृष्ण पूर्व जिलाध्यक्ष अनु.जाति मोर्चा दिनेश कुमार एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस दिन को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।
महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ पर डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन, सीबीसी प्रमुख ने की समीक्षा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ विषय पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ सीबीसी के अपर महानिदेशक अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।
महानिदेशक बावेजा ने प्रदर्शनी को देखकर कहा कि यह एक आकर्षक और सूचनाप्रद डिजिटल प्रदर्शनी है, जिसमें भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बहुत अच्छे तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीकों से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी ने आम जनता को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को उजागर करने के लिए है, ताकि लोग इनसे लाभ उठा सकें।
महानिदेशक ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और पहलों के बारे में अवगत कराना है, जिससे वे इन नीतियों और योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें। भ्रमण के दौरान, उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा महाकुंभ में किए जा रहे कार्यों का जायज़ा लिया और सीबीसी एवं पीआईबी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्य में समन्वयन स्थापित करने और प्रचार-प्रसार कार्यों के कुशल प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
‘एकता ही समाज का बल है’ थीम पर आधारित प्रदर्शनी
महाकुंभ में आयोजित यह डिजिटल प्रदर्शनी 13 जनवरी से 26 फरवरी तक श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। इस प्रदर्शनी की थीम ‘एकता ही समाज का बल है’ पर आधारित है, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक कर’, ‘एक देश, एक पावर ग्रिड’, ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को प्रमुखता से दिखाया गया है।
आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का प्रयास
इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि यह आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का भी एक महत्वपूर्ण साधन बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।
प्रदर्शनी परिसर में सीबीसी प्रयागराज द्वारा डी.जी. एवं ए.डी.जी. का स्वागत किया गया, और प्रदर्शनी की अब तक की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
प्रियंका गांधी ने मोदी और केजरीवाल की नीतियों पर किया कड़ा हमला, बेरोजगारी और महंगाई पर चिंता जताई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को चांदनी चौक और नई दिल्ली में आयोजित जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नीतियों पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने आरोप लगाया कि दोनों नेता अपने प्रचार पर अरबों रुपये खर्च कर अपनी छवि चमकाने में व्यस्त हैं, जबकि वे जनता के असल मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रियंका ने कहा, “केजरीवाल ने अपने प्रचार पर 450 करोड़ रुपये खर्च किए, वहीं मोदी ने हजारों करोड़ रुपये खर्च कर अपना चेहरा चमकाया। इन पर भरोसा मत कीजिए, बल्कि यह देखिए कि आपके जीवन में कोई बदलाव आया है या नहीं। चुनाव के समय ये दोनों अपना स्वार्थ साध रहे हैं।” प्रियंका ने आगे कहा कि इन नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य गंभीर मुद्दों की अनदेखी की है और पिछले 10 वर्षों में मोदी और केजरीवाल की सरकारों ने जनता के जीवन में कोई सुधार क्यों नहीं किया, खासकर गैस सिलेंडर की कीमतों और बेरोजगारी के मामले में।
सब कुछ अदाणी को सौंप दिया
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सरकारी पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, कोयला खदानें और इंफ्रास्ट्रक्चर अदाणी को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा, “इन सरकारी संस्थानों से लाखों लोगों को रोजगार मिलता था, लेकिन अब निजीकरण के कारण लोग बेरोजगार हो रहे हैं।”
हर चीज पर टैक्स बढ़ा दिया गया
प्रियंका ने यह भी कहा कि आजकल सरकारी नौकरी की तलाश में युवा परेशान हैं। उन्होंने बेरोजगारी के बढ़ते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “देश में 135 करोड़ लोग हैं, लेकिन सिर्फ 7 करोड़ लोग टैक्स भरते हैं। यह सरकार महंगाई को लेकर कुछ नहीं करती और अब हर चीज पर टैक्स लगा दिया गया है।”
प्रियंका ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार सिर्फ अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए काम कर रही है और जनता के वास्तविक मुद्दों से पूरी तरह अनजान है।
मतदान से पहले ‘झाड़ू’ के तिनके बिखर रहे, आरकेपुरम में AAP पर जमकर बरसे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरकेपुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों के गुस्से से घबराई आपदा पार्टी हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही है और दिल्ली की जनता के सामने इनकी असलियत उजागर हो चुकी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा, “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है, और तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आएगा। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनेगी।”
वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे: पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा में कहा, “आजकल दिल्ली में हम देख रहे हैं कि वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा पार्टी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि दिल्ली के लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। दिल्लीवासियों के गुस्से से आपदा पार्टी इतनी घबराई हुई है कि वे हर घंटे झूठी घोषणाएं कर रही हैं। दिल्ली के सामने आपदा पार्टी का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है।”
AAP-दा पार्टी ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद कर दिए: पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने इस शहर के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मैं दिल्ली के हर परिवार से अपील करता हूं कि हमें सेवा का मौका दें। मैं आपको गारंटी देता हूं कि आपकी हर परेशानी को खत्म करने के लिए मैं पूरी तरह से काम करूंगा। चाहे वह गरीब हो या मिडिल क्लास, हर परिवार का जीवन खुशहाल बनाने के लिए डबल इंजन सरकार दिल्ली को मिलेगी। हम ऐसी डबल इंजन सरकार बनाएंगे जो दिल्ली के लोगों की सेवा करे, ना कि लड़ाई-झगड़े में समय बर्बाद करे।”
गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए: पीएम मोदी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आपने केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनाई है, अब गलती से भी दिल्ली में AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद हो जाएंगे। मैंने भारत के विकास के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी दी थी: गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति। कल जो बजट आया है, वह इन गारंटियों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।”
नेहरू जी के जमाने में 12 लाख पर 1 चौथाई कटौती: पीएम मोदी पीएम मोदी ने बजट पर भी बात की और कहा, “कल के बजट के बाद पूरा मिडिल क्लास यह कह रहा है कि यह बजट उनके लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। 12 लाख रुपये की आय पर अगर नेहरू जी के जमाने में होते, तो आपकी सैलरी का एक चौथाई हिस्सा टैक्स के रूप में सरकार को देना पड़ता। इंदिरा जी के समय में 12 लाख रुपये पर 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले कांग्रेस के शासन में यदि आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता। अब भाजपा सरकार के बजट के बाद 12 लाख रुपये कमाने वाले को एक भी रुपया टैक्स नहीं देना होगा।”
AAP अपनी स्थिति में उलझी, बीजेपी की रणनीति प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद, राजनीतिक हलकों में यह चर्चा हो रही है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अब अपने गढ़ में उलझी हुई नजर आ रही है। भाजपा के रणनीतिकार माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने के लिए AAP को कई सीटों पर घेर लिया है। मतदाताओं से मिल रही जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की पार्टी की स्थिति अब पहले जैसी नहीं रही, और भाजपा इस मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।
आम आदमी पार्टी को उन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जो पहले पार्टी के गढ़ माने जाते थे। 2020 के चुनाव में पार्टी इन सीटों पर पूरी तरह से आश्वस्त थी और बड़ी जीत भी हासिल की थी। इस जीत का आधार आप के साथ क्षेत्रीय समीकरण भी था, लेकिन इस बार समीकरणों में बदलाव नजर आ रहा है। इसका कारण कुछ जगहों पर अपने ही लोगों से घिरना और कुछ स्थानों पर विपक्ष के ताकतवर प्रत्याशियों का मुकाबला है।
आम आदमी पार्टी अपने दुर्ग में उलझी बीजेपी चक्रव्यूह में कांग्रेस घेरे में आने के संकेत मिल रहे है बीजेपी के राजनैतिक चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राजनैतिक रूप से अपनी इंट्री करते हुए आप को कई विधानसभा सीटों पर घेर लिया है ऐसी जानकारी मतदाता के बिच से मिल रही वो अपडेट है जिसका संकेत अरविन्द केजरीवाल की तरफ से साफ मिलता देखा जा रहा है
बुराड़ी बुराड़ी विधानसभा सीट पर आप के प्रत्याशी संजीव झा ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने जदयू के शैलेंद्र कुमार को 88,158 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। संजीव झा को कुल 1,39,598 वोट मिले थे, जबकि शैलेंद्र कुमार को 51,440 वोट मिले थे। कांग्रेस के जेएस चौहान को सिर्फ 6,750 वोट ही मिले थे। संजीव झा को आप ने चौथी बार मैदान में उतारा है।
इस बार बदले समीकरण कांग्रेस ने इस बार मंगेश त्यागी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगेश कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। भाजपा ने इस सीट को फिर से जदयू को सौंपा है और शैलेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचली, खासकर बिहारी मतदाता हैं। भाजपा और कांग्रेस इस बार इन मतदाताओं को लुभाने के लिए सक्रिय हैं। यहां भाजपा और आप दोनों के अंदर टिकट वितरण को लेकर असंतोष भी देखा जा रहा है।
ओखला 2020 में ओखला सीट पर आप की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। अमानतुल्लाह खान ने भाजपा के ब्रह्म सिंह को 71,827 वोटों के अंतर से हराया था। अमानतुल्लाह को कुल 1,30,367 वोट मिले थे, जबकि ब्रह्म सिंह को 58,540 वोट मिले थे। 2015 में भी अमानतुल्लाह खान यहां से विधायक बने थे। कांग्रेस के प्रत्याशी परवेज हाशमी ने 5123 वोट प्राप्त किए थे।
इस बार बदले समीकरण ओखला क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता बड़ी संख्या में हैं, जो लगभग 43 प्रतिशत हैं। भाजपा और कांग्रेस ने यहां अपने प्रत्याशी बदले हैं। एआईएमआईएम ने शिफाउर रहमान को टिकट दिया है, जो दिल्ली दंगों के आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं। उनकी पत्नी चुनावी प्रक्रिया को संभाल रही हैं, और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी उनके पक्ष में सभा कर चुके हैं। भाजपा ने मनीष चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने आरिबा खान को टिकट दिया है। आरिबा पार्षद हैं और उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं।
सीमापुरी 2020 में सीमापुरी विधानसभा में राजेंद्र पाल गौतम ने 56,108 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संत लाल को हराया था। राजेंद्र पाल ने 2015 और 2020 में लगातार दो बार चुनाव जीते थे।
इस बार बदले समीकरण राजेंद्र पाल गौतम अब आप में नहीं हैं, वे कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। भाजपा ने यहां रिंकू को प्रत्याशी बनाया है, जो पहले कांग्रेस में थीं और दो बार पार्षद रह चुकी हैं। आप से वीर सिंह धिंगान भी इस बार चुनावी मैदान में हैं, जो पहले कांग्रेस में थे। यहां 2015 और 2020 के चुनावों में राजेंद्र पाल गौतम ने ही जीत दर्ज की थी।
मटिया महल आप के शोएब इकबाल ने भाजपा के रवींद्र गुप्ता को 50,241 वोटों के अंतर से हराया था। शोएब को कुल 67,282 वोट मिले थे, जबकि रवींद्र गुप्ता को केवल 17,041 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मिर्जा जावेद अली थे, जिन्हें 3,409 वोट मिले थे।
इस बार बदले समीकरण इस बार आप ने शोएब इकबाल की जगह उनके बेटे आले इकबाल को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने रवींद्र गुप्ता के स्थान पर दीप्ति इंदौरा को टिकट दिया है। कांग्रेस ने भी प्रत्याशी बदलते हुए आसिम मोहम्मद खान को मैदान में उतारा है। आसिम ने 2015 में शोएब इकबाल को हराया था और अब वह इस चुनाव में चुनौती पेश करेंगे।
सुल्तानपुर माजरा आप के मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के रामचंद्र चावरिया को 48,052 वोटों से हराया था। मुकेश कुमार को कुल 74,573 वोट मिले थे, जबकि रामचंद्र को 26,521 वोट मिले थे। कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही थी। इस सीट पर कभी भाजपा को जीत नहीं मिली है और आप से मुकेश कुमार फिर से मैदान में हैं।
इस बार बदले समीकरण 2020 में भाजपा का मत प्रतिशत इस सीट पर 10 प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा ने कर्म सिंह कर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो मंगोलपुरी से 2020 में आप के उम्मीदवार राखी बिरला से हार चुके थे। इस बार भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ा है और कांग्रेस के जयकिशन सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं।
देहरादून चार धाम यात्रा 2025 इस साल 30 अप्रैल को शुरू होगी यात्रा को लेकर ऋषिकेश नरेंद्र नगर में तैयारी शुरू हो गई है प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। आज बसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हर साल बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के पावन पर्व ही तय की जाती है। टिहरी दरबार में आज पूजा अर्चना के बाद तिथि घोषित की गई।
चार धाम यात्रा 2025 उत्तराखंड में देश की नहीं विदेशी तीर्थ यात्री को अपनी तरफ आकर्षित करती है हर साल लाखों तीर्थ यात्री चार धाम केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री यमनोत्री आते है सरकार बेहतर इंतजाम यात्रा मार्गो पर करती है यात्रा को लेकर नरेंद्र नगर में धार्मिक आयोजन शुरू हो गया है पंचाग गढ़ना अनुसार अक्षया तृतीया के दिन भगवान प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का शुभारंभ इस बार 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, अक्षय तृतीया पर दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से यात्रा का आगाज होता है। वहीं, आज वसंत पंचमी के पावन पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राज दरबार में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हुई। बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। बद्रीनाथ कपाट खोले जाएंगे
राजदरबार में धार्मिक समारोह शुरू हो गया था। विधिवत पूजा अर्चना व पंचांग गणना के पश्चात बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई। साथ ही 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा शुरू हो जाएगी।
चार धाम यात्रा 2025 में उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले साल अच्छा संदेश देने में कामयाब रही थी कुछ अपवादों को छोड़ दिया जाए तो यात्रा मार्गो पर तीर्थ यात्री 2024 में अधिक भीड़ होने के चलते चार धाम यात्रा में व्यवस्थित नहीं होने से परेशान रहे थे लेकिन इस बार यात्रा 2025 में सरकार अभी से यात्रा मार्गो पर काम करते नजर आ रही है
उत्तराखंड में यात्रा सरकार के लिए होटल कारोबारी से लेकर छोटे कारोबारी इसी पर निर्भर रहते है लाखों तीर्थ यात्रियों के लिए सरकार मेजबानी करती है 2025 की चार धाम यात्रा को सुगम बनाए जाने के लिए सरकार के साथ अफसरों की कोशिश रहेगी पिछले साल 2024 की यात्रा का जो संदेश तीर्थ यात्री लेकर गए थे उसको सही करें