Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 196

केदारनाथ उपचुनाव हवा का रुख मोड़ गए पुष्कर सिंह धामी

0
उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

केदारनाथ उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में बीजेपी प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में चुनावी फिजा का रुख मोड़ गए अगस्तमुनि में वो सड़क से बाइक पर सवार होकर युवाओं के बीच जोश भरते नज़र आए चुनावी माहौल के बीच पुष्कर का अंदाज युवा से लेकर सडको पर मौजूद लोगो ने हाथ हिलाकर धामी का स्वागत किया फिजा बताने के लिए काफी रही माहौल क्या है

उत्तराखंड सियासत के युवा दिलो से लेकर हर दिल अजीज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ

केदार की नगरी में भगवा में माहौल कायम करने वाले धामी के प्रचार से विपक्ष परेशान नज़र आया है आशा के पक्ष में कुलदीप रावत ऐश्वर्य रावत पार्टी प्रत्याशी के लिए विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर चुके है ऐसे में कांग्रेस के लिए दोनों का प्रचार करना काफी महंगा साबित होने जा रहा है अभी तक कांग्रेस दोनों को अपने पक्ष में किये जाने को प्रयास कर रही थी लेकिन उनक प्रयास विफल रहा केदारनाथ उपचुनाव हवा का रुख मोड़ गए पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला। वह बाइक रैली में शामिल हुए। सीएम के इस अंदाज ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अगस्त्यमुनि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं दिवंगत विधायक शैलारानी रावत की पुत्री ऐश्वर्या रावत ने भी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में प्रचार किया।

0

केदारनाथ विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का है संकल्प आशा नौटियाल

0

विकास के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ रही है भाजपा आशा नौटियाल

केदारनाथ विधानसभा को मॉडल विधानसभा बनाने का है संकल्प आशा नौटियाल

केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा केदारनाथ के विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है केदारनाथ को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के तौर पर विकसित करने का संकल्प है उनका कहना है कि केदारनाथ विधानसभा के विकास के लिए प्रदेश सरकार जहां 39 बड़ी योजनाओं को मंजूरी दे चुकी है वहीं केदारनाथ के क्षतिग्रस्त क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए की मुआवजा की धनराशि दी है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण का काम लगातार चल रहा है केदारनाथ को एक भव्य रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार भी काम कर रही है और प्रदेश सरकार भी केदारनाथ क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए काम कर रही है ।

उनका कहना है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से केदारनाथ क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है।चाहे जन सुविधाओं की बात हो या फिर सड़क निर्माण की बात हो हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि केदारनाथ की जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है केदारनाथ क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार भी निरंतर योजनाओं को चला रही है आने वाले दिनों में केदारनाथ धाम को एक भव्य रूप मे विकसित किया जा रहा है उनका कहना है कि केदारनाथ देश-विदेश के लाखों लाख श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है ऐसे में विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है ।

बेबुनियादी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है । मगर केदारनाथ की जनता का समर्थन भाजपा को मिल रहा है ।

केदारनाथ उपचुनाव महिला प्रत्याशी होने का लाभ लेती नज़र आ रही आशा नौटियाल

0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में सबसे बड़ी जीत के उद्देश्य से भाजपा केदारनाथ प्रवासियों के अतिरिक्त तीन प्रमुख वर्ग सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री समेत सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

उन्होंने अल्मोड़ा मे हुए बस हादसे के कांग्रेसी आरोपों को राजनैतिक बताते हुए राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम को सादगी से मनाने की पहल का स्वागत किया। भट्ट ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि केदारनाथ में पार्टी कार्यकर्ता बूथ एवं पन्ना स्तर पूरी सक्रियता से प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

केदारनाथ में बीजेपी महिला प्रत्याशी आशा नौटियाल हर जगह उत्साह से अधिक जनता का सहयोग मिल रहा है महिला प्रत्याशी होने से महिला वर्ग में उनका अच्छा प्रचार देखा जा रहा है महिलाये केदारनाथ विधानसभा में गांव गांव में आशा नौटियाल का स्वागत करती नज़र आ रही है बीजेपी के लिए महिला वर्ग का उत्साह चुनाव में नया समीकरण बनाता देखा जा रहा है।

महिला प्रत्याशी बीजेपी चुनावी बयार महिलाएं बरसा रही आशीर्वाद आशा नौटियाल स्वागत से अभिभूत होकर हर जगह राजनैतिक रूप से मजबूत होती नज़र आ रही है आशा के साथ कुलदीप रावत का साथ उनकी ताकत को मजबूती प्रदान करता नज़र आ रहा है वही हरक सिंह रावत की पुत्र वधु अनुकृति गुसाई ने भी केदारनाथ विधानसभा में प्रचार को धार देने का काम शुरू कर दिया है प्रचार में बीजेपी ने कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है हर बूथ तक बीजेपी अपनी पहुंच बना चुकी है

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह उत्तराखण्ड निवास का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

0

उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का किया गया है समावेश।

श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों के लिए उत्तराखण्ड निवास में लगेगा विशेष काउंटर।

यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा-सीएम।

आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा- मुख्यमंत्री।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रह हैं। उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पंरपराओं को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड और देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निवास में हमारे पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की जाए। श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए भी यहां पर एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाए। उत्तराखण्ड की पहचान टोपी, पिछोड़ा, शॉल, जैकेट एवं राज्य के प्रसिद्ध उत्पादों की बिक्री की भी व्यवस्था हो। राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाये जा रहे हैं। यह हमारे आने वाले अतिथियों के लिए एक विशेष प्रकार का अनुभव होगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सभी श्रमिकों के समर्पण भाव की भी उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 09 नवम्बर को हम उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखण्ड भवन का लोकार्पण श्रेष्ठ उत्तराखण्ड बनाने का हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा और राज्य को आगे बढ़ाने में हम सबको प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए पिछले सालों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। यही कारण है कि नीति आयोग द्वारा इस वर्ष जारी सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखण्ड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सबसे अनुकूल राज्य होने के लिए भी उत्तराखण्ड को देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्यहित में अनेक निर्णय लिये हैं। समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। जल्द ही यूसीसी राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिससे प्रदेश के युवाओं में नया आत्मविश्वास जगा है। हर जनपद से युवाओं का चयन हो रहा है। विगत तीन वर्षों में राज्य में 18500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं।

राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है। जो देवभूमि की पवित्रता और संस्कृति की रक्षा करेगा। 05 हजार से भी अधिक सरकारी जमीन जो गैरकानूनी रूप से कब्जे में थी, उसको अतिक्रमण से मुक्त कराया है। प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटिया मानसिकता के खिलाफ भी कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले बजट सत्र में एक सख्त भू-कानून भी लाया जायेगा। जिसकी काफी लंबे समय से प्रतिक्षा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की धारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सासद डॉ. कल्पना सैनी, विधायकगण, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु एवं सचिवगण उपस्थित थे।

प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का विकास : आशा नौटियाल

0

प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य गांवों का विकास : आशा नौटियाल
रुद्रप्रयाग। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने बसुकेदार क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाकर वोट मांगे। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता के सम्मुख रखते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर व केदारघाटी के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से भाजपा प्रत्याशी के लिए पक्ष में वोट कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

बुधवार को केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने ताल-जामण, जौला, पाट्यों, बडेथ, भटवाडी, संगूड, नैणी पौंडार, क्यार्क बरसूडी, बसुकेदार एवं कौशलपुर आदि गांवों का भ्रमण करते हुए घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियन चलाते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की।

उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बसुकेदार में बहुप्रतिक्षित तहसील भवन निर्माण का शासनादेश जारी हो चुका है। नया तहसील भवन बन जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने व स्थानीय खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जोला-बडेथ में खेल मैदान विस्तारीकरण किया जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि राज्य सरकार गांवो के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गांवों में बारात घर के साथ-साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां संचालित करने के लिए विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान की गई है। सरकार के इसी विकास के लक्ष्य के आधार पर ही जनता से वोट मांगे जा रहे है। प्रचार अभियान के दौरान राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। इस लिए वह प्रदेश सरकार पर अर्नगलन आरोप लगाना ही रह गया है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यो को देखते हुए जनता भाजपा के पक्ष में मतदान करने का इरादा बना चुकी है। अब वह विपक्षी पर्टियों के बहकावें में आने वाली नहीं है। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता कुलदीप रावत ने मद्महेश्वर घाटी के सीमांत गांव गडगू एवं केदारघाटी के मैखंडा में जन सभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कुलदीप रावत के साथ लवित राणा, सौरभ भट्ट, रचित बगवाडी, जगदीश पुजारी, अवधेश रावत, विनोद अंथवाल ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना ही उनका लक्ष्य है।

इस मौके पर महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वृजमोहन सिंह नेगी, मंडल महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, मंडल मंत्री बुद्धि सिंह नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेशचंद्र बेंजवाल, उत्तमराज नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश सेमवाल, जिला मंत्री कर्मादत्त नौटियाल, रजनीश गैरोला, मंडल उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद भट्ट, भुवनेश्वरी देवी, जिपंस शीला रावत, शोसल मीडिया प्रभारी अजय जोशी, विजय पंत, जिला मंत्री मातबर सिंह बिष्ट, प्रवासी विजय रावत, कुलदीप सिंह, बच्ची राम जोशी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

आशा कुलदीप ने मिलकर किया प्रचार केदारनाथ में बीजेपी प्लान

0

तिलवाड़ा – केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में सोमवार को भारी समर्थकों के साथ कुलदीप रावत ने जनता से भाजपा के लिए वोट देने की अपील की। तिलवाड़ा में आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कुलदीप रावत ने कहा सीएम पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित किए है, आज जन जन तक उनकी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैंने राजनीति जनता की सेवा के लिए की है, भाजपा में आकर मैंने जनहित का विश्वास पाया है। आज एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप मैं पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़ा हूँ ।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने कहा भाजपा को जिताने का जिम्मा हर कार्यकर्ता पर है, उत्साह और उमंग के साथ कार्यकर्ता काम कर रहे है, आज कुलदीप रावत के समर्थक भी यहाँ पहुँचे है, उन्होंने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने से विकास कार्यो को दोगुनी गति से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

केदारनाथ से प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कहा संगठन में ही शक्ति होती है। भाजपा का हर कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। भाजपा में आऐ कुलदीप रावत और हम एक ही माला के फूल है, भारतीय जनता पार्टी के की माला में आज नये फूल जुड़े है।उन्होंने जनता से अपील की वो केदारनाथ से कमल खिला कर पीएम मोदी को पुष्पमाला भेंट करें।

इस अवसर पर इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार ,प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन तिवारी, देवेश नौटियाल ,जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी,शीला रावत , जयदीप बर्त्वाल, शांति चमोला सत्येंद्र सिंह कंडारी, मनोज बेंजवाल ,अरविंद नेगी, लवेश राणा, विशाल बिष्ट ,दलीप नेगी,शिव चरण बर्त्वाल , वीरपाल नेगी बृजमोहन नेगी कुलदीप राणा अरविंद डिमरी धनंजय चमोला विराट भट्ट सहित कई सौ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बीजेपी प्रत्याशी आशा जनता के बीच कर रही प्रचार

0

गुप्तकाशी – केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने गुप्तकाशी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं की उपलब्धियों को ग्रामीणों के बीच रख। इस दौरान उन्होंने भगवान जाखराजा के दर्शन कर अपनी जीत व क्षेत्र कल्याण की कामना की।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सांकरी, देवर सांकरी, देवर, रुद्रपुर, देवशाल, जाखधार, बणसू तथा त्यूडी,खुमेरा आदि गांवों में पहुंचकर जनसपंर्क किया। ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कहा कि केदारनाथ धाम के मुख्य पड़ाव गुप्तकाशी में सरकार की ओर से ५० बैड के उप जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए तीस करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

गुप्तकाशी में उप चिकित्सालय बनने से ऊखीमठ विकासखंड साथ-साथ समुची केदारघाटी के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि गुप्तकाशी-सांकारी-रुद्रपुर-बणसू-त्यूडी मोटरमार्ग पर डामरीकरण के लिए चार करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी कर दिया गया है। गुप्तकाशी-देवर मोटरमाग के डामरीकरण के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है।

महाविद्यालय विद्यापीठ में स्नातकोत्तर कक्षा संचालन की घोषणा होने पर क्षेत्र के बच्चों को स्नातकोत्तर शिक्षा के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन्ही विकास कार्यो को तेजी से गति देने के लिए संगठन की ओर से उन्हें प्रत्याशी के रुप में जनता के बीच भेजा है। उन्होंने विकास कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रधान सांकरी कविता राणा, प्रधान देवर लक्ष्मी देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवशाल अमिता सेमवाल, प्रधान निर्मला देवी, प्रधान रुद्रपुर मंजू देवी, ममंद अध्यक्ष सांकरी सुमन रावत, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान, लोकेश चौहान, बबली देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष त्यूड़ी मनोरमा सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, जिला महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा किरन शुक्ला, पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता नौटियाल, कुंवरी बत्र्वाल, भाजपा जिला महामंत्री विनोद देवशाली, सुमन जमलोकी, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संदीप पुष्पवाण, योगेंद्र सिंह नेगी, निर्वतमान नपं अध्यक्ष विजय राणा, आशीष नौटियाल, छात्र नेता प्रदीप त्रिवेदी, चंद्रशेखर भट्ट, वेद प्रकाश जमलोकी, प्रधान अमित प्रदाली समेत भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण मौजूद थे

केदारनाथ में आशा से महिला वर्ग में उत्साह बीजेपी ने शुरू किया प्रचार

0

भाजपा को उपचुनाव में मिल रहा है अपारजन समर्थन :आशा नौटियाल

दर्जनों क्षेत्र का आशा नौटियाल ने किया भ्रमण, केंद्र और राज्य सरकार की गिनाई उपलब्धियां

31 अक्टूबर केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने आज ऊखीमठ,चौकी बर्सिल तमिंड, सिल्ली ,नारी गांव ,(नारी मंदिर) सतेरा यमकोटी ,दुर्गाधार, चोपता खड़पतियाख़ाल, चोपता ,भीमटोली बावई के साथ अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों और महिलाओं से सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। युवाओं के लिए प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाए हैं। उसका भी प्रकाश डाला। तुगेश्वर एवं मां चंडिका , नारी देवी मंदिर में दर्शन किया और क्षेत्रवासियों की सुख शांति समृद्धि एवं कल्याण के लिए कामना की।

नारी गांव में रीम सिंह पेडला और सतेराखाल में भारत सिंह बर्थवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद स्थल पहुंचकर दोनों शहीदों प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि प्रदेश सरकार ने केदारनाथ के विकास के लिए 48.36 करोड रुपए की धनराशि जारी की है इससे ना सिर्फ सड़कों का निर्माण कार्य होगा बल्कि कई स्थानों पर पैदल मार्ग भी बनाए जाएंगे । आवागमन को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक भारी भरकम धनराशि को जारी किया है ।

उनका कहना है कि मानसून के सीजन में केदारनाथ में हुई लैंडस्लाइड से नुकसान का आंकलन करने के बाद प्रदेश सरकार से 10 करोड रुपए की धनराशि जारी की गई है। इससे न सिर्फ लोगों को मुआवजा दिया जाएगा बल्कि क्षतिग्रस्त मार्ग का भी निर्माणहोगा

अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान आशा नौटियाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक उन्नति के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है जिसका फायदा प्रदेश के सीमावर्ती गांव के महिलाओं को भी मिल रहा है चाहे स्वरोजगार हो या फिर रोजगार हो, सरकारी नौकरी हो, सरकार महिलाओं को हर मोर्चे पर प्राथमिकता दे रही है ।

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है सरकार ने सरकारी नौकरियों के 5000 से अधिक पदों के लिए आवेदन पत्र जारी किए हैं आने वाले दिनों में युवाओं को सरकारी सेवा करने का मौका मिलेगा उनका कहना है कि अब तक सरकार करीब 18 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है।

प्रदेश के युवाओं के लिए स्टार्टअप ,रोजगार, स्किल डेवलपमेंट के साथ मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ।

ऊखीमठ से लेकर बाबई तक जनसंपर्क अभियान किया। जहां उन्होंने महिलाओं युवाओं नौजवानों स्थानीय लोगों से मुलाकात की । भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का कहना है कि उन्हें जनसंपर्क के दौरान अपार जन समर्थन मिल रहा है और भाजपा केदारनाथ में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल प्रभारी सुरेंद्र जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी,जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली, जिला मंत्री गंभीर सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, नारी सतेराखाल मंदिर समिति के अध्यक्ष दीक्षराज रावत,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख प्रबल नेगी, मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी,विक्रम पेलड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुसाई, विजय राणा,अमित प्रदाली , सविता भंडारी, शीला रावत,लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, सरला भट्ट ,बृजभूषण वशिष्ठ, सुनीता सेमवाल, दुर्गा करासी, मानेंद्र कुमार,जितेंद्र बर्त्वाल,शैलेंद्र बर्त्वाल,गौरव सुपरियाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी

0

केदारनाथ का विकास हमारी प्राथमिकताः सीएम धामी

ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में आशा नौटियाल के नामांकन और समर्थन में आयोजित जनसभा में पहुंचे सीएम धामी

कांग्रेस ने केदारनाथ के नाम पर फैलाया झूठ और भ्रम : मुख्यमंत्री धामी

जनता से की उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देने की अपील

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी है और आगे भी केदारनाथ में विकास कार्य जारी रहेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान कही। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से आगामी 20 नवबंर को केदारनाथ विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि केदार भूमि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का गहरा रिश्ता और लगाव है। यहीं से उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। प्रधानमंत्री के इसी विजन को साकार करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को याद करते हुए कहा कि शैला रानी जी ने सदैव केदारनाथ के विकास को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता के समक्ष उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक क्षेत्र को नया विधायक नहीं मिल जाता वे स्वयं एक विधायक के रूप में केदारनाथ की सेवा करेंगे और इसी भावना के साथ केदारनाथ क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जहां एक ओर भाजपा की सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का कार्य करती रही है। कांग्रेस ने हमेशा जात-पात की राजनीति करके समाज में विभाजन का कार्य किया है। कांग्रेस के शासनकाल में रोज़ाना नए-नए घोटाले सामने आते थे। यहां तक कि कांग्रेस ने बाबा केदार के नाम पर भी झूठ फैलाने की कोशिश की, जैसे कि दिल्ली में केदारनाथ का दूसरा मंदिर बनवाने की अफवाह। इस झूठ को रोकने के लिए हमारी सरकार ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि उत्तराखंड के चारधाम और प्रसिद्ध मंदिरों के नाम से अन्यत्र मंदिर नहीं बनाए जा सकते।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस के शासन में ही मुंबई में बद्रीनाथ के नाम से मंदिर का निर्माण किया गया, जिस पर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। आपदा के समय कांग्रेस के लोग नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि बाबा केदार कांग्रेस के झूठ का फल उन्हें अवश्य देंगे।

श्री धामी ने आगे कहा कि हमारी सरकार राज्य में डेमोग्राफी परिवर्तन को रोकने के लिए पूरी तरह सजग है और इस दिशा में कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। लैंड जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सिरमौर भारत बन रहा है। हम पुनः विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जी देश के 140 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, लोकसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक भरत चौधरी, श्अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, जिलाध्यक्ष महावीर पंवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


नामांकन में शामिल हुए सीएम धामी

जनसभा से पूर्व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन में भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनसभा में विशाल संख्या में लोगों का आना इस बात को बताता है कि डबल इंजन सरकार की नीतियों पर जन-जन को विश्वास है।