Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 184

यूसीसी नियमावली उत्तराखंड

0

यूसीसी नियमावली उत्तराखंड

  1. दायरा:
    • उत्तराखंड राज्य के सभी क्षेत्रों पर लागू होगा, केवल अनुसूचित जनजातियों को छोड़कर।
    • राज्य से बाहर रहने वाले उत्तराखंड के निवासी भी इसके दायरे में आएंगे।
  2. प्राधिकार:
    • ग्रामीण क्षेत्र: एसडीएम रजिस्ट्रार और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे।
    • नगर पंचायत/नगर पालिका: संबंधित एसडीएम रजिस्ट्रार और कार्यकारी अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे।
    • नगर निगम: नगर आयुक्त रजिस्ट्रार और कर निरीक्षक सब रजिस्ट्रार होंगे।
    • छावनी क्षेत्र: संबंधित CEO रजिस्ट्रार और रेजिडेंट मेडिकल ऑफिसर या सीईओ द्वारा अधिकृत अधिकारी सब रजिस्ट्रार होंगे।
    • रजिस्ट्रार जनरल के तहत सभी रजिस्ट्रार और सब रजिस्ट्रार कार्य करेंगे, जो सचिव स्तर के अधिकारी और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन होंगे।
  3. रजिस्ट्रार जनरल के कर्तव्य:
    • यदि रजिस्ट्रार निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं करते हैं तो मामला रजिस्ट्रार जनरल के पास जाएगा।
    • रजिस्ट्रार या सब रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ अपील 60 दिन के भीतर रजिस्ट्रार जनरल से की जा सकती है।
  4. रजिस्ट्रार के कर्तव्य:
    • सब रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ 60 दिन में फैसला करना।
    • लिव-इन या विवाह कानूनों के उल्लंघन की सूचना पुलिस को देना।
  5. सब रजिस्ट्रार के कर्तव्य:
    • दस्तावेजों की जांच और आवेदक से स्पष्टीकरण की प्रक्रिया 15 दिन में करनी होगी, तत्काल मामलों में तीन दिन में।
    • नियम उल्लंघन या समय पर आवेदन न देने पर जुर्माना और पुलिस को सूचित करना।
    • विवाह की जानकारी सत्यापित न होने पर माता-पिता या अभिभावकों को सूचित करना।
  6. विवाह पंजीकरण:
    • 26 मार्च 2010 से पहले हुए विवाह का पंजीकरण अगले 6 महीनों में करवाना होगा।
    • संहिता लागू होने के बाद हुए विवाह का पंजीकरण विवाह तिथि से 60 दिन के भीतर करना होगा।
  7. आवेदकों के अधिकार:
    • यदि रजिस्ट्रार समय पर कार्रवाई नहीं करता है तो ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।
    • अस्वीकृति के खिलाफ 30 दिन के भीतर अपील की जा सकती है।
  8. लिव-इन रिलेशनशिप:
    • संहिता लागू होने से पहले लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण एक महीने के भीतर कराना होगा।
    • संहिता लागू होने के बाद लिव-इन रिलेशनशिप में प्रवेश के एक महीने के भीतर पंजीकरण कराना होगा।
    • लिव-इन समाप्ति के लिए एक साथी द्वारा ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
    • यदि महिला गर्भवती हो जाती है तो रजिस्ट्रार को सूचना देनी होगी और बच्चे के जन्म के 30 दिन के भीतर इसे अपडेट करना होगा।
  9. विवाह विच्छेद:
    • तलाक या विवाह शून्यता के आवेदन में विवाह पंजीकरण, अदालत केस नंबर, अंतिम आदेश की तिथि, बच्चों का विवरण और कोर्ट के अंतिम आदेश की कॉपी की आवश्यकता होगी।
  10. वसीयत आधारित उत्तराधिकार:
    • वसीयत तीन तरीकों से हो सकेगी: ऑनलाइन पोर्टल पर फॉर्म भरकर, हस्तलिखित या टाइप्ड वसीयत अपलोड करके, या तीन मिनट की वीडियो में वसीयत बोलकर।
  11. यूसीसी की यात्रा:
    • 27 मई 2022: यूसीसी पर विशेषज्ञ समिति का गठन।
    • 02 फरवरी 2024: यूसीसी पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत।
    • 08 फरवरी 2024: राज्य विधानसभा द्वारा अनुमोदन।
    • 08 मार्च 2024: भारत के राष्ट्रपति द्वारा अनुमोदन।
    • 12 मार्च 2024: यूसीसी उत्तराखंड अधिनियम 2024 जारी।
    • 18 अक्टूबर 2024: यूसीसी नियमावली प्रस्तुत।
    • 27 जनवरी 2025: यूसीसी लागू।
  12. यूसीसी क्रियान्वयन योजना:
    • ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल (ucc.uk.gov.in) का विकास।
    • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) प्रशिक्षण भागीदार के रूप में नामित।
    • जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए।
    • हेल्पडेस्क (1800-180-2525) स्थापित किया गया।
    • विधिक प्रश्नों के समाधान के लिए जिला स्तरीय अधिकारी नियुक्त।
    • नागरिक जागरूकता के लिए शॉर्ट वीडियो और बुकलेट्स उपलब्ध कराए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 530 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्तियां 352 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (महिला ए.एन.एम) और 178 स्केलर के पदों पर दी गईं। सोमवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए यह समय रोजगार का कालखंड है, और राज्य ने रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि पहले राज्य में भर्तियों में पक्षपात और भ्रष्टाचार हुआ करता था, लेकिन अब राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया है। साथ ही, एक साल में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी लाने में सफलता हासिल की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और स्केलर के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियों को राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने और पर्यावरण संरक्षण में मदद देने के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता समाज के हर परिवार में स्वास्थ्य सेवाओं के सेतु का काम करते हैं और उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुष्मान योजना के तहत 58 लाख आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाने की जानकारी भी दी, जिससे 11 लाख से ज्यादा मरीजों को कैशलेस उपचार मिल चुका है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित कर रही है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

वन विभाग के तहत 178 स्केलर की नियुक्ति को भी मुख्यमंत्री ने राज्य के पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता की सुरक्षा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, वन मंत्री सुबोध उनियाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन

0

मुख्यमंत्री ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित 2025 के कलेन्डर ’’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कलेन्डर में प्रकाशित विषयवस्तु के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कलेन्डर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्साहवर्धक संदेश के साथ राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक, पर्यटन स्थलों को प्रदर्शित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाशित कलेन्डर राज्य के नैसर्गिक सौन्दर्य एवं धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मददगार होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित एकपृष्ठीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ आग्रहों एवं राष्ट्रीय खेलों पर आधारित कलेन्डर का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, पंकज कुमार पांडेय, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, विशेष कार्याधिकारी मा. मुख्यमंत्री एस.पी.एस. रावत, अपर सचिव एस.एस. टोलिया, अपर निदेशक सूचना आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे।

38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का सीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार देर शाम महाराणा प्रताप स्टेडियम, देहरादून पहुंचकर 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अब तक की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय खेल हेतु उत्तराखंड आ रहे खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हमारे राज्य के लिए एक बड़ा अवसर है। हम सभी ने मिलकर इसे ऐतिहासिक बनाना है। पूरा देश 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ का इन्तजार कर रहा है, और हम इस आयोजन के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Uniform Civil Code पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण उत्तराखंड ने बना दिया इतिहास

0

देहरादून वो कहते है कुछ लोग वादे करते है लेकिन कुछ उसको ज़मीन पर उतार कर उसको सच करने का मादा रखते है देश भर में नजीर बन जाने को उत्तराखंड ने अपने पख फैलाये है जिसका असली जिम्मा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जाता है धामी जिस समय मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण कर रहे थे वो एक ऐसे इतिहास की तरफ जा रहे थे जिसकी खुशी हर किसी के चेहरे पर देखी जा रही थी लेकिन खुद पुष्कर सिंह धामी उत्साही और नयी ऊर्जा से लबरेज देखे गए

यूसीसी के पोर्टल और नियमावली के लोकार्पण के साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है धामी सरकार को अपना वादा पूरा करने में भले ही कुछ समय पहले जनता से किये वादे को पूरा करने की खुशी साफ तरह से नज़र आई मुख्य सेवक सदन के हाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित यूसीसी से जुड़े अधिकारी भी मौजूद रहे

उत्तराखंड में ढाई साल की तैयारियों के बाद आज समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार मुख्य सेवक सदन में यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया शासन स्तर के कई अधिकारी मोके पर रहे। गृह सचिव की ओर से शनिवार को इसके संबंध में पत्र भी जारी कर दिया गया था। इसी के साथ समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया।

मुख्यसेवक का जादू: नगर निगमों में बीजेपी की बेमिसाल जीत

0
धामी की धमक से विरोधियो की हिलती खिड़कियाँ

मुख्यसेवक का जादू: नगर निगमों में बीजेपी की बेमिसाल जीत

उत्तराखंड में निकाय चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त जीत से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पार्टी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक ताकत को साबित किया है। नगर निगमों में भगवा लहर साफ दिखाई दी, और बीजेपी ने कई महत्वपूर्ण सीटों पर कब्जा किया। खासकर, रुड़की नगर निगम में बीजेपी की एंट्री ने राज्य में राजनीति का नया मोड़ दिखाया। यहां निर्दलीय प्रत्याशी का वजूद खत्म कर बीजेपी ने पहली बार मेयर की सीट जीती है, जो मुख्यमंत्री धामी की मेहनत का परिणाम है।

उत्तराखंड में तीन नए नगर निगमों का गठन किया गया था, जिनमें से दो में बीजेपी ने विजय प्राप्त की, जबकि श्रीनगर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की। इस परिणाम के साथ मंत्री धन सिंह रावत को अपनी राजनीतिक जमीन खोते हुए देखा गया है, और श्रीनगर में उनकी साख को नुकसान हुआ है। गणेश गोदियाल भी इस बार श्रीनगर में अपनी स्थिति नहीं संभाल पाए।

धामी की धमक से विरोधियो की हिलती खिड़कियाँ

निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर कई मंत्री और विधायक जिनके क्षेत्र में हार हुई, वे आगामी चुनावों के लिए एक चुनौती का सामना कर सकते हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपना राजनीतिक किला मजबूत किया है, तो कुछ अपनी स्थिति को कमजोर होते हुए देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने निकाय चुनाव में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि अब हम मिलकर प्रदेश को सुंदर और व्यवस्थित बनाएंगे और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करेंगे।

धामी ने इस बात पर भी जोर दिया कि नगर निकायों के माध्यम से ‘क्लीन और ग्रीन सिटी’ की सोच को धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, सड़क, पानी, पार्क, ओपन जिम, कूड़ा उठान और उसके निस्तारण जैसी सभी सेवाओं को जनता तक पहुंचाएगी। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने का वादा किया है, और वह वादा तेजी से पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के सभी चुने हुए मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों को भी प्रेरित किया कि वे मिलकर कस्बों और नगरों को सुंदर बनाएं, साथ ही सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भी काम करें। उनका मानना है कि नगरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं भी जुटाई जाएं ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटक उत्तराखंड से एक अच्छा संदेश लेकर लौटें।

76वें गणतंत्र दिवस सीएम धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेते सीएम धामी

0

राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा लेते सीएम धामी

देहरादून के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में 28 जनवरी को होने वाले राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं और अब हमें इस ऐतिहासिक पल का बेसब्री से इंतजार है।

सीएम धामी ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, और चूंकि उत्तराखंड इस आयोजन का मेज़बान है, राज्य के लोग इस मौके को लेकर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह आयोजन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारी देवभूमि अब खेल भूमि के रूप में भी स्थापित होगी।

उन्होंने आशा जताई कि यह खेल समारोह राज्य की खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा और राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान को और भी मजबूत करेगा।

निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

0
निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

लालकुआं में नगर निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र लोटनी ने शानदार जीत हासिल की है। इस चुनाव में कुल 5674 वोट पड़े, जिनमें से 4716 वोटों की गिनती हुई। निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी को 1701 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अस्मिता मिश्रा को 1500 वोट मिले। बीजेपी के प्रत्याशी को 1111 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। सुरेंद्र लोटनी ने 201 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी लालकुआं में निर्दलीय सुरेंद्र लोटनी जीते

पिथौरागढ़ जिले के निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। गंगोलीहाट में बीजेपी ने जीत हासिल की, जबकि बेड़ीनाग में कांग्रेस के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। मुनस्यारी में निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी है। धारचूला और डीडीहाट में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि पिथौरागढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस और बीजेपी से आगे चल रहे हैं।

गंगोलीहाट नगर पालिका सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी विमल रावल ने जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नारायण सिंह बोहरा को हराया। विमल रावल को 1008 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी को 738 वोट मिले।

बीजेपी ने चार बार यहाँ दर्ज की जीत रुड़की में नगर निगम में बीजेपी आगे

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

कीर्तिनगर नगर पंचायत में चौथी बार भी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ है। डॉक्टर राकेशमोहन मैठाणी ने भारी मतों से विजय प्राप्त की है। इसके अलावा, सभासद पद पर भी बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 1 से मनमोहन सिंह रावत, वार्ड नंबर 2 से दीपा देवी और वार्ड नंबर 3 से कुलदीप रावत ने जीत हासिल की।

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

श्रीनगर नगर निगम में अब तक हुए चुनाव परिणामों में विभिन्न पार्टी के प्रत्याशी विजयी रहे हैं:

  • राजेंद्र नेगी (बीजेपी)
  • विजय सोनू चमोली (निर्दलीय)
  • उषा देवी (बीजेपी)
  • कुसुमलता बिष्ट (निर्दलीय)
  • पूजा बर्थवाल (निर्दलीय)
  • भावना चौहान (निर्दलीय)
  • गुड्डी देवी (बीजेपी)
  • मीना देवी (निर्दलीय)
  • सुनीता गैरोला (बीजेपी)
  • आशीष नेगी (निर्दलीय)
  • अंजना डोभाल (बीजेपी)
  • शुभम प्रभाकर (बीजेपी)

रुड़की नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना के अनुसार, बीजेपी के प्रत्याशी को 4400 वोट, कांग्रेस के प्रत्याशी को 2575 वोट, और श्रेष्ठा राणा को 3104 वोट मिले हैं। रुड़की नगर निगम में बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है, और अगले राउंड में परिणामों के बारे में और स्पष्टता मिल सकती है।