चारधाम यात्रा के मद्देनज़र तपोवन क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए श्वेता चौबे खुद मैदान में उतरीं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
टिहरी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एसएसपी द्वारा मुनि की रेती से तपोवन तक निरीक्षण कर ट्रैफिक, पार्किंग और संवेदनशील स्थानों की स्थिति का आकलन किया गया। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्कता, समन्वय और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
टिहरी पुलिस का कहना है कि उनका लक्ष्य चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

