HomeDeshAWPL विजय पर्व कार्यक्रम जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर मुख्यमंत्री धामी की...

AWPL विजय पर्व कार्यक्रम जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर मुख्यमंत्री धामी की सीक्रेट स्पीच

पुष्कर सिंह धामी ने गुरुग्राम में आयोजित AWPL विजय पर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग कर युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डायरेक्ट सेलिंग मॉडल आज के समय में रोजगार का एक प्रभावी माध्यम बन चुका है, जो युवाओं को “जॉब सीकर” से “जॉब क्रिएटर” बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने इस मॉडल को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना से जोड़ते हुए इसे आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत स्तंभ बताया।

उन्होंने डॉ. संजीव कुमार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि AWPL जैसे प्लेटफॉर्म लाखों लोगों को स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आज महिलाएं डायरेक्ट सेलिंग के माध्यम से न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “स्टार्टअप इंडिया”, “स्किल इंडिया”, “डिजिटल इंडिया” और “मेक इन इंडिया” जैसी पहलें देश को आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में निवेश, स्टार्टअप और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के तहत लाखों करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं और बड़ी संख्या में नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं।

उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” को बढ़ावा देने की अपील करते हुए बताया कि “हाउस ऑफ हिमालयाज” जैसे प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिल रही है और हजारों महिलाएं “लखपति दीदी” बनकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने सभी से विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

latest articles

explore more