Home Blog Page 291

आईपीएल फाइनल मैच ड्रीम टीम प्लेइंग-11

0

आईपीएल फाइनल मैच ड्रीम टीम प्लेइंग-11 आईपीएल क्रिकेट मैच का फाइनल KKR VS SRH रविवार को खेला जायेगा मैच देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी अपनी अपनी टीम के लिए हूटिंग करते देखे जा रहे है SRH सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल फाइनल मैच में चौथी बार अपना मुकाबला जीत में बदलने के लिए खेलेगी टीम में बॉलिंग को लेकर बैटिंग पर खासा फोकस किया गया है आईपीएल फाइनल में अपनी जीत के लिए इस बार पिछले हार का बदला लेने का मौका सनराइजर्स हैदराबाद के पास है।

आईपीएल फाइनल मैच 2024 को देखने के लिए रविवार को भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंच कर उत्साह बना रहे है ऐसे में पहली बार मौसम को लेकर बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है शाम तक एक नयी पारी का इंतज़ार किया जा रहा है दोनों टीम पहुंच चुकी है आत्मविश्वाश से भरपूर दोनों टीमों के लिये क्रिकेट मैच में जीत के लिए हर कोशिश करने जैसा पसीना क्रिकेट ग्राउंड में दिखाना पड़ेगा

चलिए जान लेते है कितने बजे मैच का फाइनल शुरू होगा चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। कोलकाता KKR की टीम का यह चौथा फाइनल है, जबकि सनराइजर्स का यह तीसरा फाइनल है। केकेआर दो बार (2012, 2014) खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।

कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को इस सीजन के क्वालिफायर-1 से पहले 2017 के एलिमिनेटर में हराया था। वहीं, सनराइजर्स ने कोलकाता को 2016 के एलिमिनेटर के अलावा 2018 के क्वालिफायर-2 में हराया था। इस साल के क्वालिफायर-1 को छोड़ दें तो बाकी तीनों मैच नॉकआउट वाले रहे हैं। अब प्लेऑफ में पांचवीं बार दोनों टीमें भिड़ेंगी।

कोलकाता की टीम का यह चौथा फाइनल है, जबकि सनराइजर्स का यह तीसरा फाइनल है। केकेआर दो बार (2012, 2014) खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं, एसआरएच 2016 में आईपीएल चैंपियन बनी थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: नीतीश राणा)

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, नीतीश कुमार रेड्डी, एडेन मार्करम/ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट/उमरान मलिक। (इम्पैक्ट सब: अब्दुल समद)

बिल्डर ने कूदकर दी जान गुप्ता बंधु को लेकर छोड़ा पीएम सीएम के नाम पत्र

0

देहरादून में एक नामी बिल्डर के सुसाइड मामले पर बड़ा अपडेट मिल रहा है सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार राजपुर रोड पर बिल्डर ने आठवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी इलाज के दौरान एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बिल्डर की मौत हो गई है

उत्तराखंड में जिस बिल्डर ने सुसाइड किया है पीएम और सीएम के नाम पत्र में गुप्ता बंधु पर सवाल उठाए है ये वही गुप्ता बंधु है तो त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएम रहते अपने बेटों की शादी को लेकर विवादो में आए थे गुप्ता बंधु देहरादून में भी अपना घर है जहा उनका परिवार रहता है

देहरादून पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है परिजनों ने आरोप लगाया है पिछले काफी समय से गुप्ता बंधु पैसे को लेकर दवाब बना रहे थे जिसके चलते बिल्डर डिप्रेशन में चल रहा था फिलहाल मामले पर दूसरे पक्ष का कोई जवाब नही लिया जा सका है हालाकि आधिकारिक रूप से देहरादून पुलिस ने अभी तक सुसाइड नोट को लेकर कोई बात नही कही है

प्रधानमंत्री और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के नाम सुसाइड नोट लिखकर देहरादून के नामी बिल्डर एसएस साहनी उर्फ बाबा साहनी द्वारा राजपुर रोड़ स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं एसएसपी देहरादून ने मैक्स हॉस्पिटल पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है हाई प्रोफाइल मामले को लेकर फिलहाल राजपुर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है बताया जा रहा है कई लोगो से पैसे का लेनदेन बिल्डर का था

लोकसभा चुनाव 2024 दक्षिण भारत बनाम उत्तर भारत

0

लोकसभा चुनाव 2024 दक्षिण भारत बनाम उत्तर भारत लोकसभा चुनाव 2024 पांच चरण पुरे होने के बाद दो चरण की अंतिम वोटिंग को लेकर राजनैतिक दलों में अपनी अपनी जीत का दावा किया जा रहा है देश भर की 542 लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है 25 मई और एक जून को दो चरण का चुनाव पूरा होगा जिसके बाद 542 सीटों के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे, लेकिन 1 जून की शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी हैट्रिक के लिए बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारको को चुनाव मैदान में उतारा हुआ है कांग्रेस गठबंधन भी बीजेपी से हैट्रिक छीन लेने को चुनाव मैदान में डटा हुआ है ताजा राजनैतिक बयानों को लेकर कई नए समीकरण भी देखने को मिल रहे है लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अधिक मेहनत से चुनावी रण में अपने नेताओं को लाना पड़ा है ऐसे में राजनैतिक पंडितो का साफ कहना है अगर बीजेपी के पास मोदी पावर का बैकअप था तो बीजेपी नेताओं को उन जगह पर क्यों लगाना पड़ा ये सवाल भी बदले समीकरण वाला हो सकता है

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंडि गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलेंगी। यह हमारा आकलन है। इन चुनावों में हमने दक्षिण भारत में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। लोग कह रहे हैं कि भाजपा उत्तर भारत में परचम लहराने जा रही है। वह पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा। हमारी आंतरिक रिपोर्ट बहुत स्पष्ट है कि राजस्थान, हरियाणा, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, दिल्ली इन सभी जगहों पर कांग्रेस और इंडि गठबंधन ही ज्यादा सीटें पाएगा। इंडि एलायंस की जीत की स्थिति बहुत स्पष्ट है।

लोकसभा चुनाव के 6 चरण के लिए 25 मई को मतदान किया जायेगा जिसके लिए प्रचार के अंतिम दिन दिल्ली में बीजेपी ने पूरी ताकत झोक दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चार राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे है। पीएम मोदी पंजाब और हरियाणा में भाजपा की जनसभाओं को संबोधित करते हुए अटैकिंग मूड में देखे गए।

गृह मंत्री शाह, उत्तर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाते नज़र आये है इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा में पार्टी के प्रचार की कमान संभालें रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने आज हरियाणा के भिवानी और पंजाब के पटियाला में चुनावी सभा को संबोधित करने के साथ आप को सरकार को निशाने पर लेकर जनता को अपने पक्ष में करने का चुनावी माहौल बनाया है वहीं, गृहमंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, अम्बेडकरनगर, और प्रतापगढ़ में चार अलग-अलग जनसभाओं को संबोधित कर मतदाताओं को साधते देखे गए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक, जगतसिंहपुर और जाजपुर में चार जनसभाओं को संबोधित कर बीजेपी के पक्ष में मतदान किये जाने को अपील करते देखे गए।

मोदी टीम 2024 आल राउंडर बने पुष्कर सिंह धामी

0

देहरादून जीत का मन्त्र लेकर हर कोई चलता है लेकिन कुछ लोग अलग अंदाज में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर सिद्ध करते है Modi Teem 2024 All Rounder Cm Pushkar singh dhami वो सफल विजेता है कुछ ऐसा ही लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत हैट्रिक के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करते देखे जा रहे है

मोदी टीम 2024 आल राउंडर बने पुष्कर सिंह धामी उनके राजनैतिक दौरों पर विपक्ष की नज़र भी है जो समय समय पर धामी पर पोलटिकल अटैक करते हुए उत्तराखंड की याद उनको दिला रहे है लेकिन धामी उत्तराखंड से बहार भी जाते है तो उनकी नज़र राज्य में लगी रहती है हर छोटी से लेकर बड़ी खबर हो या सियासत की आहट पुष्कर सिंह धामी अलर्ट देखे जा सकते है

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार के मुखिया अपनी और केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच बखूबी बखान करते लोकसभा चुनाव में नज़र आ रहे है बीजेपी की सरकर जहा नहीं है वहाँ की सरकारों के खिलाफ धामी की आवाज बुलंद होकर निकली है पंजाब में नशे को खत्म करने की आप सरकार की गारंटी पर धामी कुछ नहीं किए जाने की बात कहते नज़र आए है मोदी टीम 2024 के आल राउंडर बनकर राजनैतिक पिच पर धामी बैटिंग करते रहे है

चार धाम यात्रा में उत्तराखंड सरकार की नाकामियों की खबरे पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया पर काफी वायरल की गई है उत्तराखंड पुलिस महकमें के हाकिम अभिनव कुमार यात्रा मार्गो पर पुलिस की मित्र छवि छाप को लेकर बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम सहित चार धाम यात्रा पर टीम वर्क के साथ काम करते देखे जा रहे है

यात्रा मार्गो पर उत्तराखंड की मित्र पुलिस यात्रियों को दर्शन के समय बुजुर्ग आने वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रख रही है सोशल मीडिया पर वायरल खबरों ने उत्तराखंड की छवि पर काफी प्रभाव डाला है पुष्कर सिंह धामी सरकार के मुखिया होने के नाते ग्राउंड जीरो पर वयवस्था का चेक अप कर चुके है कई जगह पर मिली खामियों को लेकर धामी की अफसरों को दो टूक का नतीजा यात्रा मार्गो पर बेहतर होती यात्रा के रूप में सामने आ रहा है

DC vs LSG Dreem11 prediction

0

आईपीएल क्रिकेट मैच दिल्ली टीम के होम ग्राउंड पर खेला जायेगा दिल्ली टीम हर हार में मैच में जीत दर्ज करने के लिए ग्रांउण्ड पर नज़र आ सकती है DC vs LSG Dreem11 prediction दिल्ली और लखनऊ के बीच आईपीएल 2024 का 64वां मुकाबला 14 मई यानी मंगलवार को दिल्ली और लखनऊ के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा।

दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच का निलंबन झेलने के बाद इस मैच से वापसी करेंगे। दिल्ली को भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम खराब फॉर्म से जूझ रही है आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें जीवंत रखने के लिए मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी जिसकी नॉकआउट में जगह बनाने की मामूली उम्मीद बरकरार है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत एक मैच का निलंबन झेलने के बाद इस मैच से वापसी करेंगे। दिल्ली को भी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

लखनऊ सुपरजाएंट्स टीम में केएल राहुल को फटकार के बाद टीम नर्वस है ऐसे में मंगलवार को दिल्ली में होने वाले मैच में राहुल अपने बल्ले से रन ठोक कर अपनी अभी तक हुई किरकिरी का बदला ले सकते है ऐसी भी चर्चा है राहुल टीम का साथ छोड़ सकते है दिल्ली के होम ग्राउंड में राहुल आज बड़ा गेम खेल सकते है

लखनऊ सुपरजाएंट्स के कप्तान के रूप में केएल राहुल के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं क्योंकि बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट की हार के बाद टीम के मालिक ने उन्हें सार्वजनिक तौर पर फटकार लगाई थी। इस तरह की अटकलें हैं कि राहुल पद छोड़ सकते हैं या टीम का साथ छोड़ने से पहले अंतिम दो मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दोनों ही स्थितियों में राहुल बल्ले से जवाब देकर सीजन का शानदार अंत करना चाहेंगे। राहुल अच्छी फॉर्म में नहीं हैं और भारत की टी-20 विश्वकप टीम में भी जगह नहीं बना पाए हैं।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…

दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदिन नईब, शाई होप, रासिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

लखनऊ सुपरजाएंट्सः केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन उल हक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या।

बेकाबू आग पर फायर सीऍम धामी

0

उत्तराखंड के जंगल जल रहे है हर साल करोड़ो की वन सम्पदा आग में जलकर खत्म हो जाती है लेकिन अफसरों की टीम लापरवाही करते हुए बाज नहीं आती जिसके चलते फारेस्ट की आग नगरीय इलाको में पहुंच रही है उत्तराखंड में आग की घटना को लेकर पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आग लगाने वाले ऐसे लोगो के खिलाफ कारवाही किये जाने के निर्देश दे चुके है जो जान बूझ कर जंगलो में आग लगाते है

उत्तराखंड के जंगलो में विभाग हर साल फुकान करता देखा गया है लेकिन कर्मी फुकान सिर्फ खाना पूर्ति के रूप में करते देखे गए है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग में फुकान के लिए जिनकी ड्यूटी होती है वो फुकान ना करके आराम फरमाते है विभाग अगर इस पहलू पर जांच करे तो पता चलेगा जितनी जगह आग की घटना हुई है यहाँ इतने एरिया में फुकान किया गया है

शुक्रवार को देहरादून में पास डोईवाला मार्ग पर बड़कली एरिया में आग इतनी भीषण थी जो देर रात तक रही लेकिन यहाँ पर विभाग की टीम आग को बुझाये जाने के लिए कोई खास पहल करती नज़र नहीं आई और आग रात भर वन सम्पदा को जलाती देखी गयी है लापरवाह अफसरों पर बड़ी कारवाही किये जाने के संकेत मिल रहे है शनिवार को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन विभाग की समीक्षा मीटिंग बुलाई है जिसमे मुख्यमंत्री ऑनलाइन माध्यम से समीक्षा करेंगे

उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों की आग और भड़क गई। 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर भारी पड़ी है। जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।

दूसरे श्रमिक ने बृहस्पतिवार देर रात बेस अस्पताल में तो महिला श्रमिक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ दिया है। एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। अब शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

चेन्नई सुपरकिंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब CSK VS PBSK PREDICTION 53 CRICKET MATCH

0

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला ग्राउंड में आईपीएल क्रिकेट मैच का पहला मुकाबला रविवार CSK VS PBSK PREDICTION 53 CRICKET MATCH पांच मई दोपहर तीन बजे से टॉस उछाल कर शुरू होगा दोनों टीम मैच के लिए पहुंच चुकी है ग्राउंड की बात करे तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला किंग्स इलेवन पंजाब का रिकॉर्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है

धर्मशाला स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 मैच खेले हैं, जिसमें छह में उसे हार, जबकि पांच में उसने जीत का स्वाद चखा है। धर्मशाला में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम के पास 111 रन से किसी टीम को मात देने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं, पिछले वर्ष किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला में दो मैच खेले थे, जिसमें उसे दोनों ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा था आईपीएल अंक तालिका में किंग्स इलेवन पंजाब 8 नंबर पर बनी हुई है ।

चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल अंक तालिका में दस नंबर लेकर पाचवे नंबर पर बनी हुई है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में धोनी के बल्ले से रन को लेकर उम्मीद है अगर ऐसा रहा तो मैच में नया ट्रेंड देखने को मिल सकता है चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल मैच में अपनी लगातार हार से परेशान है टीम में अच्छे बैटर ग्राउंड पर चलते नहीं देखे गए है चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट मैच को देखने के लिए फेन्स हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में टिकट की बुकिंग को लेकर खासे उत्साहित है

चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच पहले मुकाबले को लेकर टॉस जीत दर्ज करने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है ग्राउंड पर पहले बॉलिंग करने वाली टीम दूसरी टीम पर हमेशा प्रेशर बनाती देखी गयी है यही वजह है टॉस जीत कर पहले टीम बॉलिंग का विकल्प चुनती है रविवार को होने वाले आईपीएल क्रिकेट मैच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में चेन्नई सुपरकिंग्स टॉस जीत सकती है अगर ऐसा हुआ तो पहले टीम बॉलिंग चुनेगी

ये हो सकती है प्लेइंग 11 चेन्नई सुपरकिंग्स vs किंग्स इलेवन पंजाब

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, विधाथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, प्रिंस चौधरी, विश्वनाथ सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायदे, तनय त्यागराजन, लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रजा, क्रिस वोक्स, हरप्रीत सिंह भाटिया और सैम कुरेन।

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जाडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान, मथीशा पथिराना, समीर रिज़वी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हैंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश और रिचर्ड ग्लीसन।

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction ये टीम जीतेगी टॉस

0

कोलकाता नाइट राइडर्स Kolkata Knight Riders (KKR)और मुंबई इंडियंस Mumbai Indians(MI) की पलटन के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच वानखेड़े स्टेडियम में नो मैच खेले जा चुके है जिसमे आठ मैच मुंबई ने जीते है जबकि सिर्फ एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स जीत पाई है मुंबई टीम का होम ग्राउंड में शुक्रवार शाम को होने वाला मैच काफी रोमांच भरा रहेगा मैच को देखने के लिए दोनों टीम के सपोर्टर वानखेड़े स्टेडियम पहुंच कर हूटिंग करते देखे जा रहे है

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम को टॉस होगा जो भी टॉस जीतेगा वो पहले फील्डिंग चुनेगा Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Playing 11 Prediction क्योकि पिच पर सेकंड वाली टीम अधिक बार जीत दर्ज करती देखी गयी है कोलकाता नाइट राइडर्स पहले टॉस जीत सकता है और फील्डिंग का फैसला लेते हुए मुंबई इंडियंस प्लेयर के खिलाफ अपनी वानखेड़े स्टेडियम में दूसरी जीत दर्ज करने को बॉलिंग में सुधार देखा जा सकता है अभी तक टीम कोई खास बॉलिंग करती नहीं देखी गयी है बैटिंग के बूते वो अच्छी रैंकिंग में पहुंची है।

कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई टीम से उसके होम ग्राउंड में शुक्रवार शाम को साढ़े सात बजे से शुरू होगा क्रिकेट आईपीएल मैच को लेकर मुम्बई को अपनी जीत के चार चोक्के लगाने है तभी वो प्ले ऑफ में पहुंच सकेगी जिसके मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स आसानी से प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी उसका रन रेट काफी अच्छा है वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों की मददगार पिच के लिए मशहूर है और इस पर 200 से अधिक का स्कोर बनना तय है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्जी, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह (इम्पैक्ट सब: नमन धीर)।

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट सब: अंगकृष रघुवंशी)।

राजनैतिक चाणक्य धामी देश भर में बजाते डंका

0

देहरादून उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश भर में मोदी जीत हैट्रिक के लिए अपनी राजनैतिक ताकत से बीजेपी के पक्ष में माहोल बना रहे है धामी पहले ऐसे नेता है जो अपनी सरकार के फैसलों को लेकर बीजेपी के नेशनल अजेंडे में शामिल हुए है स्टार प्रचारक के रूप में pushkar singh dhami धामी हर जगह रैली से लेकर जनसभा में उमड़ रहे उत्साह से लबरेज है

बीजेपी के लिए देश भर में पसीना बहा रहे पुष्कर सिंह धामी अपनी मेहनत से विरोधियो को भी चारो खाने चित करने का हुनर बखूबी जानते है उत्तराखंड में उनके कई विरोधी धामी को राजनैतिक चाणक्य कहते हुए सुने जा सकते है पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह उत्तराखंड से लेकर देश भर में बीजेपी के पक्ष में प्रचार अभियान में धार देकर विपक्ष की बोलती बंद की है उसका फायदा कई राज्यों में हिन्दू वोट बैंक बीजेपी की तरफ झुकाव के रूप जा सकता है चाणक्य धामी बीजेपी के लिए बजा रहे डंका

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम चार जून को आयेंगे तो तस्वीर हकीकत से रूबरू करवाती नज़र आएगी फिलहाल धामी अपने राजनैतिक कौशल से हर जगह पहुंच पाने में कामयाब रहे है लोकसभा चुनाव में अपने वयस्त सफरनामे के बाद भी उत्तराखंड में नज़र बनाये रखे है हर समय वो चार धाम यात्रा में किये जा रहे प्रयास को लेकर अफसरों को मोर्चे पर लगाए रखे है बीजेपी नेशनल अजेंडे में उत्तराखंड के राजनैतिक चाणक्य धामी बने हुए है

राज्य में अपनी सरकार के कड़क फैसलों को लेकर धामी हमेशा सुर्खियों में रहे है भर्ती घोटालो के मास्टर माइंड हो या फिर रिश्वत खोर अफसरों की टोली सभी को जेल की सलाखों के पीछे करने वाले धामी अपने राजनैतिक विजन से सभी को कंट्रोल करने में माहिर रहे है उत्तराखंड प्रदेश में ईमानदार सरकार की छवि कायम रखने वाले धामी सरकार पर अभी तक विपक्ष किसी भी घोटाले से लेकर गलत काम का आरोप लगाकर साबित नहीं कर पाया है

यही वजह है धामी का मुरीद विपक्ष भी कई बार प्रदेश में हो चूका है अच्छे फैसलो से अच्छे दिन दिखने वाले धामी विपक्ष के लिए मिसाल बने हुए है लोकसभा चुनाव में बीजेपी उनका बखूबी उपयोग कर रही है हर मोर्चे पर डटे पहाड़ के धाकड़ धामी अपनी मजूबत सोच से पहाड़ की तरह खड़े होकर विपक्ष की बोलती बंद किये हुए है अगर ये कहा जाएं धामी सरकार देश भर में एक नया मॉडल तैयार करने में कामयाब रही है तभी हर जगह धामी की गारंटी को मोदी की गारंटी से जोड़ कर देखा जा रहा है

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने वाले पूर्व एमएलए कैलाश गहतोड़ी का निधन

0

चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश का निधन होने का दुखद समाचार सामने आया है वह पिछलेकाफी समय से बीमार चल रहे थे वर्ष 2022 में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चंपावत सीट को छोड़कर अपनी राजनैतिक विरासत छोड़ उनके सारथी बने थे बीते दिनों सीएम धामी ने उनके यमुना कॉलोनी सरकारी आवास पर जाकर स्वस्थ की जानकारी ली थी सोशल मीडिया पर निधन की जानकारी साझा करते हुए सीएम धामी ने लिखा है देहरादून के मैक्स अस्पताल में शुक्रवार मॉर्निंग उनका निधन हुआ है

वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।

इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में खपा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे। एक विधायक के रूप में चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति आपका समर्पण हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में आपसे मिला सानिध्य इतना आत्मीय और हृदय के निकट था कि आज विश्वास करना अत्यंत कठिन है कि आप हमारे बीच नहीं हैं। एक अच्छे मित्र और बड़े भाई के रूप में आप सदैव याद आएंगे। चम्पावत के विकास को लेकर जो आपके संकल्प थे उन्हें पूर्ण करने की दिशा में हम समर्पित होकर कार्य करेंगे।

ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।

विनम्र श्रद्धांजलि!