Home Blog Page 287

बीजेपी कार्यसमिति 15 जुलाई जिम्मेदारियां तय

0

देहरादून भाजपा की 15 जुलाई को आहूत विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण व्यस्तथा बैठक ग्राफ़िक एरा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई । इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कार्यसमिति को शानदार और व्यवथित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ।

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित इस बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों की अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारियां तय की है। जिसके तहत कार्यसमिति का प्रस्ताव तैयार करने समेत साहित्य, आवास, मीडिया समेत तमाम व्यवस्था को लेकर अलग अलग समिति बनाई गई ।

अपने संबोधन में अजेय कुमार ने कहा, जिस तरह जनता के आशीर्वाद से मोदी जी नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनावों में शानदार जीत दर्ज की है, और जिस उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य किया है वह कार्यसमिति के आयोजन में भी झलकना चाहिए। इसके अतिरिक्त धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संगठन के आगामी कार्यक्रम की बेहतर और सरल जानकारी प्रत्येक प्रतिभागी पदाधिकारी तक पहुंचे, इसको सभी को मिलकर सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं संपूर्ण कार्यक्रम के समन्वयक आदित्य कोठारी सभी पदाधिकारियों से उन्हें सौंपे कार्य को ज़िम्मेदारी पूर्वक निर्वहन निवेदन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद ये महत्वपूर्ण एवं बड़ी बैठक का आयोजन किया जा रहा हैं । जिसमें क़रीब 1350 के लगभग पदाधिकारी भाग लेने वाले हैं । बैठक दिव्य और भव्य बनाने के लिए सभी को इसके पास जो ज़िम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूरा कर बैठक की सफलता में अपना योगदान देंगे ।

इस तैयारी बैठक में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल भूपेन्द्र कंडारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, महानगर बीजेपी की टीम समेत व्यवस्था से जुड़े पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

उपचुनाव परिणाम तय करेंगे सियासत का रंग हार जीत के दावे

0

देहरादून बद्रीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में परिणाम 13 जुलाई शनिवार को आएगा दोनो सीट पर जीत के लिए बीजेपी ने काफी अधिक मेहनत करते हुए चुनावी समर में जीत के लिए हर संभव कोशिश की है दोनो सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस से मंगलौर में काजी तो बद्रीनाथ में लखपत को चुनावी समर में उतारा था दोनो सीट पर उपचुनाव एक नया समीकरण लिखेगा उत्तराखंड राज्य में सीएम पुष्कर सिंह धामी से जुड़ी दोनो सीट पर राजनैतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है

उत्तराखंड में सीएम धामी अपने राजनैतिक विजन से हमेशा कुछ ऐसा करते है जिसकी धमक विरोधी सहन नही कर पाते ताजा मामले उत्तराखंड में हमेशा देखे गए है दोनो सीट पर अगर बीजेपी के पक्ष में सीटें एक नया राजनैतिक इतिहास लिखेगी इसको लेकर राज्य में नई बहस शुरू हो गई है

उपचुनाव हमेशा सत्ता पक्ष के लिए फायदा देता हुआ नजर आया है राज्य का चुनावी मिजाज रहा है जिसकी सरकार उसका उपचुनाव ऐसे में दोनो सीट पर जीत बीजेपी को मिली तो कोई बड़ी बात नहीं उत्तराखंड में कई जगह पर पिछले दो दिनों से चुनाव को लेकर हार जीत की बाते हो रही है

सोशल मीडिया पर तमंचे का रौब पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी

0

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रौब दिखाना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी सारी खुमारी उतार दी है कोतवाली विकासनगर ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया हैअभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ अपनी फोटो डालते हुए वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए करवाही को अंजाम दिया था

सोशल मीडिया पर इन दिनों रील से लेकर वायरल वीडियो अक्सर देखे जाते है वायरल होने के लिए कुछ लोग ऐसे वीडियो भी पोस्ट करते है जो पुराने होते है नए डिजिटल युग में आसानी से लोगो को व्यूज के लिए ऐसी हरकत को अंजाम देते है जिसका असर साफ तरह से देखा जाता है सोशल मीडिया पर अगर आप भी कुछ ऐसी ही हरकत करते है तो सावधान हो जाइए

ये खबर भी पढ़े: हल्द्वानी नगर निगम नए कर पर सीएम धामी की राहत

कोतवाली विकासनगर एक युवक द्वारा हाथ में तमंचे का प्रदर्शन करते हुए सोशल मीडिया पर फ़ोटो प्रसारित की गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिस पर कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा उक्त युवक के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए आज दिनाँक 11-07-2024 को उक्त युवक रजत चौधरी पुत्र स्व० संजय चौधरी निवासी ग्राम बाबूगढ़, विकासनगर, देहरादून को आसान बैराज के पास से हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से फोटो में प्रदर्शित किया गया अवैध तमंचा बरामद किया गया।

हल्द्वानी नगर निगम भवन कर पर सीएम धामी ने लगाया ब्रेक

0

हल्द्वानी हर चार साल में बढ़ाए जाने वाले भवन कर पर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी के आदेशों पर नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम कर वृद्धि को स्थगित किए जाने का आदेश नगर निगम को दिया गया है।

नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम द्वारा प्रत्येक 4 वर्ष में बढ़ाये जाने वाले भवन कर को 15% बढ़ाया गया था जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि मानक प्रक्रिया का पालन न होने और विधिवत अनुमोदन ना होने के कारण मुख्यमंत्री के निर्देश पर उक्त कर वृद्धि को स्थगित किए जाने का आदेश नगर निगम को दिया गया है। साथ ही भविष्य में पारदर्शी रूप से समस्त प्रक्रिया पूर्ण कर अग्रिम कार्यवाही किए जाने हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है ।

बाबरी मस्जिद समर्थक कर रहे श्री केदारनाथ नाम से बनने वाले मंदिर पर आपत्ति:चौहान

0

दिल्ली में भूमि पूजन को लेकर कांग्रेस ने विरोध करते हुए सीएम के केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक मन्दिर को लेकर मोर्चा खोल दिया है तो वही बीजेपी ने भी कांग्रेस के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है बाबरी मस्जिद समर्थक कर रहे श्री केदारनाथ नाम से बनने वाले मंदिर पर आपत्ति करने के आरोप बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने लगाए है सियासत का रंग लेता पूरा मामला केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर को लेकर सामने आ रहा है पहली बार बाबा केदारनाथ मंदिर के प्रतीकात्मक मन्दिर का भूमि पूजन दिल्ली में किया गया है

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस नोट जारी करते हुए क्या लिखा है उसको यहां पोस्ट किया जा रहा है प्रेस नोट के अनुसार प्रतीकात्मक मन्दिर बनने से नही बदलता पौराणिक स्वरूप, कांग्रेस की चिंता राजनैतिक: चौहान

मन्दिर की शाखा नही बल्कि वह देवालय, कांग्रेसियों मे सनातन की समझ का अभाव

बाबरी मस्जिद के समर्थक कर रहे हैं , श्री केदारनाथ के नाम से बनने वाले मंदिर पर आपत्ति है

प्रतीकात्मक मंदिर को सेंटर या शाखा कहना शर्मनाक , तुष्टिकरण का परिचायक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली मे भगवान केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर को लेकर कांग्रेसियों की चिंता राजनीति से प्रेरित है या उन्हे सनातन या पौराणिक समझ कम है।

चौहान ने कहा कि दिल्ली अथवा कहीं भी प्रतीकात्मक मन्दिर बनने से किसी भी ज्योतिर्लिंगों का महत्व कम नही होता। पुराणों मे 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है और किसी प्रतीकात्मक मन्दिर के बनने से कुछ भी बदलाव असंभव है।

ये खबर भी पढ़े: स्पा एक्स्ट्रा सर्विस का बड़ा खुलासा

उन्होंने कहा कि देश मे कई प्रतीकात्मक मंन्दिर हैं और आस्थावान लोग वहां सदियों से पूजा अर्चना करते आये हैं। इससे सनातन धर्मालंबी आहत नही बल्कि राहत महसूस करेंगे। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि एक प्रतीकात्मक मन्दिर को सेंटर और शाखा कहने वालों को पहले सनातन के बारे मे समझना होगा। मन्दिर कोई व्यावसायिक संस्थान नही जिसे सेंटर या शाखा से संबोधित किया जाय।

उन्होंने कांग्रेस द्वारा सदबुद्धि यज्ञ को आडंबर बताते हुए कहा कि इन कथित धर्मध्वजा के रखवाले उस समय सनातन के अपमान पर हंस रहे थे जब कांग्रेस समर्थित वकील कोर्ट मे भगवान को काल्पनिक बता रहे थे। तब उन्होंने कोई विरोध प्रदर्शन और न ही किसी तरह से अपने हाईकमान के सामने विरोध जताया।
चौहान ने कहा कि हमेशा तुष्टिकरण के लिए सनातन की आलोचना करने वाले कांग्रेसी आज सनातन पर ज्ञान बांच रहे हैं जो कि हास्यास्पद है।

उन्होंने कहा कि सनातन विरोधियों के इस व्यवहार को देश की जनता भली भाँति जानती है और माफ नही करने वाली है। प्रतीकात्मक मन्दिर का विरोध कर रही कांग्रेस भगवान को काल्पनिक बताकर साफ कर चुकी है कि वह दोहरे मापदंड अपनाकर खुद को सनातन प्रेमी होने का ढोँग कर रही है।

चौहान ने तंज कसते हुए, कांग्रेस पर सनातन के विरोध और देवभूमि के अपमान की सुपारी लेने का आरोप लगाया है । जो लोग हमेशा बाहरी आक्रांताओं के नाम पर बनी बाबरी मस्जिद को बचाने में लगे रहे, उन्हे श्री केदारनाथ के नाम से बनने वाले मंदिर बनने पर आपत्ति है,

चौहान ने कहा, लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद भी कांग्रेस नेताओं का सनातन और देवभूमि विरोधी बयानबाजी करना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्यों का विरोध करती आई है । कांग्रेस नेताओं और सहयोगी दलों ने हिंदू धर्म को खुलेआम नाश करने की बात की है।

यही वजह है कि दिल्ली में श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का निर्माण उन्हे हजम नही हो रहा है । हैरानी है कि काबूल से आए लुटेरे बाबर की अयोध्या में स्थित मस्जिद को बचाने के लिए जिन्होंने रात दिन एक किए, अब उन्ही को श्री केदार मंदिर निर्माण से होने वाले प्रचार प्रसार से आपत्ति हो रही है ।

केदारनाथ विधायक के निधन पर सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलबीर रोड, स्थित भाजपा कार्यालय में केदारनाथ विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने विधायक श्रीमती शैलारानी रावत के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन पूरे प्रदेश एवं पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। वे अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित भाव से कार्य करती थी और जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रख कर उनका समाधान करवाती थी। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि श्रीमती शैलारानी रावत की कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जायेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, श्रीमती रेखा आर्या, श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ, श्री खजान दास, श्रीमती रेनू बिष्ट, श्री सुरेश सिंह चौहान एवं पार्टी पदाधिकारियों ने श्रीमती शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि दी।

मंगलौर बद्रीनाथ उपचुनाव मतदाता दिखा रहे जोश अभी तक इतना पड़ा वोट

0

उत्तराखंड में दो सीटो पर उपचुनाव को लेकर बद्रीनाथ सीट पर नौ बजे तक मतदाता वोटिंग करने कम आए है जबकि मंगलौर में करीब नौ प्रतिशत मतदान हो गया है चुनाव में यहां त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है बीजेपी पहली बार जीत दर्ज करने के लिए करतार सिंह भड़ाना पर दाव लगाया है कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बीएसपी प्रत्याशी आमने सामने समीकरण में देखे जा रहे है

मंगलौर विधानसभा सीट के लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 53-54 नंबर पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं में लाठी डंडे चल गए हैं। जिसमें कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसके बाद पुलिस ने सभी को खदेड़ा। फिलहाल यहां मतदान चल रहा है

बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव को लेकर पहाड़ों पर लोगो की भीड़ मतदाता केंद्रों पर अधिक लगती दिख रही है कुछ मतदान केंद्रों पर आठ बजे से लोगो ने मतदान किया है पहाड़ी सीट पर उपचुनाव अभी तक रूलिंग पार्टी के पक्ष में रहा है इस बार समीकरण बदलेगा या फिर वही परिपाटी जनता कायम रखेगी इसका फैसला चुनाव परिणाम 13 जुलाई को पता चलेगा

शिक्षा विभाग में 11000 पदो को भरने में जुटे धन सिंह रावत

0


देहरादून सूबे में विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं।

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा में लम्बे समय से विभिन्न सवंर्गों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये।

उन्होंने ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे हैं, जिनको वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा। जिसमें प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के 3900, माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापकों के 1500, प्रवक्ता 700, प्रधानाचार्य 650, उप खण्ड शिक्षा 100, डायट के 624, समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी सहित विभिन्न संवर्ग के 1500 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पद भरे जायेंगे।

डा. रावत ने विभागीय समीक्षा बैठक में शीघ्र डायट की नियमावली तैयार करने, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों की अद्यतन स्थिति, आवंटित बजट के सापेक्ष बजट व्यय की अद्यतन स्थिति, प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा, भवन एवं कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजनालय, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश बीजेपी कार्यसमिति 15 जुलाई सीएम से लेकर ये दिग्गज होगे शामिल

0

देहरादून । लोकसभा चुनाव के उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली विस्तृत बैठक आयोजित होने जा रही है । भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत प्रदेश प्रभारी, मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में प्रदेश से लेकर मंडल स्तर के तकरीबन 1350 पदाधिकारी भी शामिल होंगे । जिसमे अन्य विषयों के साथ जुलाई माह अंत से आरंभ होने वाली सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

पार्टी मुख्यालय में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस विस्तृत कार्यसमिति की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 15 जुलाई को होने वाली यह बैठक राजधानी के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित की गई है। जिसमे सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, एवं मंडल अध्यक्ष महामंत्री समेत लगभग 1300 पदाधिकारी शामिल होंगे।

इस एक दिवसीय बैठक के दौरान केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी मामलों के कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

चुनाव के अनुभवों की समीक्षा के साथ अच्छे परिणाम वाले बूथों को किया जाएगा सम्मान : आदित्य कोठारी

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बैठक के विषयों की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें लोकसभा चुनावों में हासिल शानदार जीत को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार करने के अतिरिक्त उनके चुनाव के अनुभवों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी जिसके तहत ऐसे तमाम बूथ जहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया, वहां के कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा । साथ ही चर्चा के दौरान, चुनाव, संगठानिक प्रक्रिया और जनकल्याण को लेकर जो भी सुझाव कार्यसमिति में सामने आएंगे, उनका भविष्य की रणनीति बनाने में समाहित किया जाएगा।

वहीं बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी नेतृत्व द्वारा तय रूपरेखा को सभी प्रतिभागी पदाधिकारियों से साझा किया जाएगा जिसके तहत कार्यक्रमों के क्रियानवहन को लेकर विस्तृत जानकारी देने के साथ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने पर भी चर्चा की जाएगी।

जुलाई अंत से शुरू होने वाली सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया पर होगी चर्चा, नवंबर तक प्रदेश अध्यक्ष और दिसंबर में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा चयन : आदित्य कोठारी

बैठक के अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कार्यसमिति में निकाय एवं पंचायत चुनावों की तैयारी के साथ सांगठनिक चुनावों प्रक्रिया शुरू करने की चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया जुलाई माह के अंत से संगठन के अंदरूनी चुनाव की प्रक्रिया सदस्यता अभियान के साथ प्रारंभ हो जाएगी । जिसके उपरांत सर्वप्रथम बूथ समितियों का गठन किया जाएगा, फिर मंडल अध्यक्ष एवम जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया जायेगा ।

नवंबर माह तक प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दिसंबर में भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। इस पूरी विस्तृत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर विस्तार से सभी प्रतिभागियों को जानकारी दी जाएगी, जिन्हे नीचे तक पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं निकाय और पंचायत चुनाव की रणनीति पर भी विचार विमर्श के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा ।

स्पा में एक्स्ट्र सर्विस पर छापा दून पुलिस का बड़ा खुलासा

0

स्पा सेंटर की आड में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का दून पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया है देहरादून के बसंत विहार में चल रहे स्पा सेंटर में ऑनलाइन मध्यम से बुलाकर यहां कई लोगो को पकड़ा है जो अपने यहां एक्स्ट्रा सर्विस के माध्यम से गलत काम को अंजाम दे रहे थे एसएसपी देहरादून को मिली गोपनीय सूचना पर दून पुलिस की बडी कार्यवाही

देह व्यापार में लिप्त 01 महिला व 03 पुरूषो को किया गिरफ्तार

मौके से 05 पीडिताओं को किया रेस्क्यू, पैसो का लालच देकर स्पा संचालक द्वारा मसाज की आड में कराया जा रहा था देह व्यापार का धंधा

स्पा संचालक व महिला मैनेजर द्वारा फोन व व्हाट्सएप चैट के माध्यम से किया जाता था ग्राहको से सम्पर्क

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व अनैतिक व्यापार अधिनियम 1956 अन्तर्गत अभियोग किया गया पंजीकृत

एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को गोपनीय माध्यम से बसंत विहार क्षेत्र में स्पा सेन्टर की आड में अवैध देह व्यापार संचालित किये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिस पर उनके द्वारा एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना बसंत विहार पुलिस की सयुंक्त टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा दिनांक 08-07-2024 को जी0एम0एस0 रोड़ पर स्थित रिलैक्स जोन स्पा एण्ड सैलून पर आकस्मिक चैकिंग की गई, तो स्पा सेन्टर के दो अलग-अलग कमरो में 02 महिला तथा 02 पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, मौके से पुलिस टीम को आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई तथा स्पा सेन्टर के अलग कमरे में स्पा सेन्टर में कार्य कर रही 03 अन्य महिलाये मौजूद मिली।

मौके पर उक्त स्पा सेन्टर के संचालक उस्मान तथा मैनेजर का कार्य कर रही महिला अनू से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि स्पा सेन्टर में ग्राहको को मसाज के अलावा एक्सट्रा सर्विस देने के लिये उनके द्वारा फोन तथा व्हॉटसएप चैट के माध्यम से ग्राहको से सम्पर्क किया जाता है तथा स्पा सेन्टर में कार्य करने वाली युवतियों को ज्यादा पैसो का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता है।

मौके से पुलिस टीम द्वारा पांच पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू करते हुए स्पा सेटंर के संचालक, मैनेजर का कार्य कर रही महिला व आपत्तिजनक स्थिति में मिले दोनो पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध थाना बसन्त विहार पर अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धारा 3/4/7 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। रेस्क्यू की गई सभी पीडित महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- उस्मान पुत्र मो0 अली, निवासी ग्राम- हरजोली झोझा, पो0/थाना- झबरेड़ा, जिला हरिद्वार
2- अनु पुत्री सुरेश सिंह, निवासी ग्राम थिथिकी कवादपुर, थाना मंगलौर, हरिद्वार
3- शादाब पुत्र शमशाद खान, निवासी परवल निकट जामा मस्जिद, पो0 उमेदपुर, थाना पटेलनगर, देहरादून
4- इम्माराजी श्रीणिवासुलु पुत्र इम्माराजू, निवासी ग्राम थिंमापुरम, थासली गिधालोर, जिला प्रकाशाम, आन्ध्र प्रदेश, हाल पता क्लेमनटाउन, देहरादून

पुलिस टीम :-

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून

(1)- निरी0 प्रदीप पंत, प्रभारी ए0एच0टी0यू0
(2)- म0उ0नि0 कल्पना पान्डे
(3)- हे0का0 नरेन्द्र
(4)- का0 सहदेव त्यागी
(5)- म0का0 रेना रावत

थाना बसन्त विहार

(1)- व0उ0नि0 दुर्गेश कोठियाल
(2)- म0उ0नि0 शशि पुरोहित
(3)- हे0का0 डंबर सिंह