Home Blog Page 286

मानसून सीजन में लगभग 05 लाख 30 पौधे लगाने का लक्ष्य

0

उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला मंगलवार को जिले भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजा अर्चना कर पर्व मनाया, स्कूलों, कॉलेजों में छात्र छात्राओं ने पौध रोपण कर पर्यावरण को साफ और सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। वहीं जिले के विभिन्न इलाकों में जिला प्रशासन की टीम,अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने एक पेड़ माँ के नाम थीम पर जिले भर में वृहद पौध रोपण किया।जिले में इस मानसून सीजन में लगभग 05 लाख 30 पौधे लगाने का लक्ष्य है वहीं आज लगभग एक लाख पौधों का रोपण किया गया।

हल्द्वानी नगर निगम पार्क नैनीताल रोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बंशीधर भगत ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को अपनी मंगल कामनाएं भेंट की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्पएक वृक्ष मां के नाम को जीवंत रूप देने के लिए हम सब वचनबद्ध हैं। निश्चित रूप से हरेला हरियाली का त्योहार है यह उत्तराखंड के विशिष्ट त्योहारों में से एक है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में 30 पेड़ अनिवार्य रूप से लगाने चाहिए क्योंकि हर मनुष्य अपने जीवनकाल में लगभग 30 पेड़ो के बराबर ऑक्सीजन को ग्रहण करता है। हम सभी को जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करना होगा।

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक पर्व हरेले की बधाई देते हुए हल्द्वानी के पेयजल निगम कार्यालय, नगर निगम पार्क में छायादार, बेलदार पौधों का रोपण किया। साथ उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में आज हरेला पर्व धूमधाम के साथ और वृहद स्तर पर राज्य के दोनों मण्डल में पौध रोपण कर मनाया जा रहा है।बताया कि वर्षाकाल के दौरान पूरे कुमाऊं में 30 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे, साथ ही प्राधिकरण वाले क्षेत्र सरकारी भूमि, सड़कों के दोनों तरफ लता, बेल वाले फूल लगाए जाएंगे। जिसकी शुरुआत आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को पेयजल निगम के कार्यालय से की।कहा कि हल्द्वानी में लता, बेल, फूल लगाने से आने वाले सालों में हल्द्वानी को फूलों के शहर के रूप में नई पहचान मिल सकेगी ।

डीएम वंदना सिंह ने भी नगर निगम पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संदेश दिया। कहा कि हमें प्रण लेना होगा कि हम पौधों को लगाने के साथ साथ संरक्षित भी रखेंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और ऑर्गेनिक चाय, सुगंधित तेल, वनस्पति प्रजाति के संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विकासखंड ओखलकांडा के स्वयं सहायता समूह जय दुर्गा एसएचजी, ओखलकांडा के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही वन संरक्षण, संवर्धन और वनों को वनाग्नि से बचने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए गए अतुलनीय कार्यों के लिए भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हल्द्वानी नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहने वाले सफाई निरीक्षकों, पर्यावरण मित्रों और सफाई नायकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी क्रम में आज कोटाबाग, रामनगर, ओखलकांडा, भीमताल, रामगढ़, बेतालघाट, धारी, हल्द्वानी ब्लॉक में वन विभाग, उद्यान विभाग, खंड विकास अधिकारी, शिक्षा अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी भवन, विद्यालयों, ग्रामीण- शहरी आदि इलाकों में 33 से अधिक स्थानों में पौध रोपण किया जिसमें फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। साथ ही रोपे गए पौधो की देख रेख और संरक्षण की जिम्मेदारी ली।

इस दौरान कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या, हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी, जिलाधिकारी वंदना सिंह,मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, एस ई मृदुला सिंह, परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, ईई ए के कटारिया, ज्योति पालनी, तहसीलदार सचिन कुमार, उपनिदेशक खेल राशिका सिद्धिकी, एसडीओ ममता चंद, शशि सिंह सहित स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।

मुख्यमंत्री ने किया जागेश्वर धाम के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जागेश्वर धाम पहुंचे जहां उन्होंने प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में एक महीने चलने वाले श्रावणी मेले का पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने जागेश्वर के भंडारा स्थल में पदम का वृक्ष भी लगाया तथा हरेला की शुभकामनाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जागेश्वर महादेव का पंचामृत से रुद्राभिषेक भी किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले की शुभकामनाएं दी।


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड के विकास को समर्पित सरकार है। इसी का परिणाम है कि नीति आयोग द्वारा जारी की गई सतत विकास रिपोर्ट में उत्तराखंड प्रथम स्थान पर आया है। यह हमारे उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम है।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास को समर्पित सरकार है। अल्मोड़ा के कोसी से कौसानी तक साइकिल ट्रैक का निर्माण किए जाने पर कार्य किया जा रहा है जिससे अल्मोड़ा जनपद के पर्यटन को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शहर के विस्तार की भी योजना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जागेश्वर धाम पौराणिक संस्कृति का अप्रतिम प्रतीक है। यहां आकर एक अलग ही शांति की अनुभूति मिलती है। भगवान जागेश्वर सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जागेश्वर आकर वें बहुत अभिभूत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई अपनी मर्जी से नहीं बल्कि बाबा के बुलावे पर ही आता है। उन्हें बाबा का बुलावा आया तो वे यहां आए।
श्रावणी मेले को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला पौराणिक संस्कृति का जीता जागता उदाहरण है। श्रावणी मेला सदियों से श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा है।

उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना की है तब से यहां श्रद्धालुओं की संख्या में गुणात्मक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के यहां आने से लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार देश एवं प्रदेश में विकास के नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीर्थाटन को बढ़ाने में भी उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केदारनाथ एवं बदरीनाथ मंदिर के मास्टर प्लान के माध्यम से केदारनाथ एवं बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है उसी प्रकार जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के माध्यम से भी यहां के लोगों के आजीविका के द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम के मास्टर प्लान के कार्य पूरा हो जाने के बाद प्रति वर्ष 10 लाख श्रृद्धालु यहां आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से यहां के लोगों एवं जनपद की आर्थिकी में भी बढ़ोतरी होगी एवं जीवन खुशहाल होगा।

इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी जनपद एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व एवं श्रावणी मेले के शुभकनाएं दी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में अनेक कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सुदूर आदि कैलाश में कराकर योग दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड की सड़कों का कायाकल्प होगा एवं प्रदेश तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था को और अग्रसर होगा।

विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा ने मुख्यमंत्री के जागेश्वर धाम आने के लिए उनका धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लगातार प्रदेश एवं जनपद के लिए अहम फैसले लिए जा रहे हैं। जो प्रदेश के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट,जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रकाश भट्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रकाश सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे समेत अन्य विभागीय अधिकारी एवं आम जनमानस उपस्थित थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास को लेकर निम्न घोषणाएं भी की हैं

  1. सरयू (सेराघाट) से वृद्ध जागेश्वर सहित जागेश्वर क्षेत्र के लिए पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किया जाएगा।
  2. भगततोला कपकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा।
  3. मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत वृद्ध जागेश्वर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाएगा।
  4. भिकियासेन में डाम का निर्माण किया जाएगा।
  5. चमडखान में बैंक की स्थापना की जाएगी।
  6. भरतोली के प्राचीन देवायल मंदिर का जीर्णोधार किया जाएगा।
  7. डिप्टेश्वर महादेव एवं कोटेश्वर महादेव का जीर्णोधार तथा सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  8. मर्चुला भिकियासेन मोटर मार्ग पर रामगंगा नदी पर रडास नमक मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा।
  9. महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनोदा सोमेश्वर के अपूर्ण भवन का निर्माण किया जाएगा।
  10. चायखन – थूवासीमल से ध्युली – धोनी (अडोली सिमोली) व ध्यूली रौतेला चौना बैंड तक लिंक रोड का निर्माण किया जाएगा।
  11. सोमेश्वर के ग्राम सभा रहत में धूनी गैर नमक स्थान पर मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा।
  12. शहर फाटक नंगधूनी मंदिर के पास मिनी स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
  13. कंडार खोवा के सुनियाकोट माटीला मोटर मार्ग से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक तथा मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा ।
  14. विकासखंड हवालबाग के गोविंदपुर स्थित देवडघाट के नानकोसी में मिनी बैराज का निर्माण किया जाएगा।
  15. जागेश्वर विधानसभा में 40 किमी डामरीकरण के प्रस्ताव पर जो भी संभव होगा इस पर कार्य किया जाएगा।

UP: शिक्षकों की डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था दो माह के लिए स्थगित

0

यूपी डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है। मामले में शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कतों को खत्म करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। ये जानकारी प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. एमकेएस सुंदरम ने दी।

बता दें कि मंगलवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के साथ बेसिक के शिक्षक संगठनों की हुई वार्ता हुई। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शासन ने फिलहाल डिजिटल अटेंडेंस स्थगित करने पर सहमति दी है। जल्द इसका आदेश जारी होगा। शिक्षकों की समस्या के समाधान और डिजिटल अटेंडेंस की दिक्कत के समाधान के लिए एक कमेटी गठित की जाएगी। इसमें शिक्षाविद, शिक्षक नेता और अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डा. एमकेएस सुंदरम, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा आदि अधिकारी उपस्थित थे।

डिजिटल अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों की नाराजगी दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक दिन पहले ही सभी डीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) के साथ मिलकर शिक्षकों व शिक्षक प्रतिनिधियों से संवाद करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारु रूप से चलता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इससे पहले भी सीएम ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों से वार्ता कर समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।

परिषदीय विद्यालयों में आठ जुलाई से शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसे लेकर शिक्षक पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत थे। सोमवार को भी उन्होंने हर जिले में प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा।

हरेला पर्व पर मालदेवता देहरादून में आयोजित शहीदों के नाम पौधरोपण कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरेला पर्व के अवसर पर मालदेवता देहरादून में आयोजित ‘शहीदों के नाम पौधरोपण’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू के कठुआ में शहीद हुए उत्तराखण्ड के जवानों एवं बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि दुर्घटना में मृतक वन्य कर्मियों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप पौधा रोपण किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास करने वाले स्कूलों एवं वन पंचायतों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शान्ति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व जीवन को प्रकृति के साथ जोड़ने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को प्रतिज्ञा लेनी होगी कि हम प्राकृतिक धरोहर एवं विरासत को संरक्षित कर भावी पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण देंगे। इस बार राज्य में हरेला पर्व की थीम पर्यावरण की रखवाली, घर-घर हरियाली, लाये समृद्धि और खुशहाली निर्धारित की गई है। उन्होंने जल संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में सभी को योगदान देने के लिए अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तापमान में वृद्धि होना, सबके लिए चिंतन का विषय है। देवभूमि उत्तराखण्ड को प्रकृत्ति ने सब कुछ दिया है। हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति प्रदत्त सम्पदाओं का सही तरह से उपयोग हो। वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरेला पर्व पर 50 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सरकार के साथ जनसहयोग भी लिया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा 15 अगस्त तक बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जायेगा। सरकार के साथ स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों, एनजीओ और जनसहयोग को इसमें लिया जायेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि जो भी वृक्षारोपण किये जा रहे हैं, उनका संरक्षण भी करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनेक कार्य किये गये हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरूआत की थी। तब से अब तक देश में करोड़ों पौधे रोपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश में हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उत्तराखण्ड ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के लिए देश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है।

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी विद्यालयों, कॉलेजों, निकायों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों से भी अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण का आह्वाहन किया। मुख्यमंत्री ने मिश्रित वन के तहत पर्यावरण विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ‘सिंगलास वन’ विकसित करने के लिए प्रयास कर रही रूद्रप्रयाग जनपद के कोट ग्राम पंचायत की मातृशक्ति के प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के साथ जल संरक्षण के लिए भी कार्य किये जा रहे हैं, यह एक सराहनीय पहल है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में इस वर्ष प्रदेश में 01 करोड़ 64 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां का नैसर्गिक सौन्दर्य है। वन सम्पदा राज्य की आजीविका का महत्वपूर्ण संसाधन है। वन सम्पदाओं को बढ़ाने और जल संरक्षण की दिशा में हमें निरन्तर कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को शुद्ध वतावरण देने के लिए सबको वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में कार्य करने होंगे।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) डॉ. धनंजय मोहन, आईजी गढ़वाल के.एस नगन्याल, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, एसएसपी अजय सिंह एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

दून पुलिस परिवार ने हर्षोल्लास के साथ मनाया “लोक पर्व हरेला”

0

हरेला पर्व के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा रायपुर क्षेत्र में मालदेवता में भी वृक्षारोपण कर आम जन को अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

हरेला पर्व के दौरान जनपद के सभी थाना/चौकी परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण करते हुए पूर्व से लगे पौधों व क्यारियों का भी सौंदर्यकरण किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के अलावा देवभूमि युवा संगठन से आशिष नौटियाल (अध्यक्ष), दीपक नौटियाल (सचिव), श्रीमती भावना विश्वनाथ (एक्सक्यूटिव डायरेक्टर, बेर्निगाढ़ हाइड्रो पॉवर लिमिटेड) व अन्य पुलिस अधिकारी गण व आमजन उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर ने निकाय चुनाव के लिए भरा जोश

0

देहरादून में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति विस्तारक बैठक में उत्तराखंड सरकार के तीन साल लोकसभा चुनाव में मिली तीसरी बार जीत को लेकर ऊर्जा भरने का काम किया गया भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी सरकारों में केवल योजनाएं बनती थीं लेकिन हम जिन योजनाओं का शिलान्यास करते हैं, उनका लोकार्पण भी करते हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक हुई। जिसमें बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की हार और आगामी निकाय चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। इसके अलावा बैठक में तीन राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

oplus_131074

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम धामी ने कहा कि आप सबकी मेहनत से ही पार्टी सबके बीच लोकप्रिय होती है। आप सबको देखकर मन में खुशी हो रही है। कहा कि हमारे कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद हमारा हर कार्यकर्ता जहां कम हैं, वहां हम हैं के साथ खड़ा होता है।

धारा 370 हो या तीन तलाक, समान नागरिक संहिता हो या राम मंदिर निर्माण। ये सभी हमारे वैचारिक संकल्प को दर्शाते हैं। हम सभी पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में जो तस्वीर बनी है, उसके साक्षी हैं। हमारे इस महामंथन से जो उत्साह रूपी अमृत निकलेगा, वह हमारी पार्टी को और अधिक आगे बढ़ाएंगे।

हम टीम उत्तराखंड हैं। हमें टीम स्पीरिट से काम करना है। कहा कि हमें निकाय, पंचायत और केदारनाथ उपचुनाव में जाना है। प्रत्येक कार्यकर्ता को हमारी हर योजना को जन जन तक पहुंचना होगा। हमें एकजुट होकर आगे बढ़ना है। एक नई ऊर्जा के साथ यहां से वापस जाना है।

BJP should stop experimenting in small state to avoid loss

0

The results of bypoll to Badrinath  came as shock for BJP central and state leadership. Congress Lakhpat Butola defeated three term MLA and former minister Rajinder Singh Bhandari by a margin of more than 5000 votes. The by poll was necessitated  as Bhandari the sitting Congress MLA  resigned before loksabha election and joined BJP at the behest of BJP Central leadership.

The loss of Bhandari has made one thing clear that lack of coordination between state and central leadership of BJP is turing out to be nightmare for BJP.  A central leader  ensured Bhandari entry into BJP without taking Sate President Mahendar Bhat and Chief Minister Dhami into confidence.  Both Dhami and Bhat came to know about Bhandari entry few days before his joining BJP.   

During ticket distribution also both CM and State President were not consulted and ticket for Bhandari was decided by Central leadership. All these development had a negative impact on morale of common BJP workers in Badrinath due to which Bhandari has to face a humiliating defeat.  

While speaking to Bhadas a leading political analyst said that BJP has faced similar defeat in UP and Himachal due to lack of coordination between Central and State leadership.  He further added that Dara Singh Chauhan lost Ghosi in UP because CM Yogi was not taken into confidence before Dara Singh induction into BJP, similarly in Uttarakhand a central leader inducted Bhandari to ensure victory in Pauri Loksabh and both CM Dhami and State President Bhat were unaware of his joining. 

If the BJP want to repeat its 2022 performance in Uttarakhand assembly election of 2027 then less intervention of Central leaders is required and common workers sentiments have to respected and party needs to maintain safe distance from turncoats. Uttarakhand being a small state BJP should follow set patterns and avoid experimenting as they do in big states 

बद्रीनाथ मंगलौर उपचुनाव परिणाम कौन कितने वोटो से आगे

0

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत पीजी कालेज गोपेश्वर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले 8.00 बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हुई है। इसके लिए 7 टेबल लगाई गई हैं । ठीक 8.30 बजे से ईवीएम के पहले राउंड की गणना शुरू हो गई है। गणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। गणना 15 राउंड तक चलेगी।

2022 के मुकाबले उपचुनाव में मतदान कम हुआ था ऐसे में दोनो सीट पर चुनावी परिणाम बीजेपी के लिए आगामी राजनैतिक नजरिया से काफी अहम है बीजेपी दोनों सीट पर जीत दर्ज कर मंगलौर में इतिहास बनाए जाने की बात कह चुकी है

मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव दोनों सीट पर शनिवार का दिन सबसे अहम रहेगा बीजेपी कांग्रेस और मंगलोर में बीएसपी की नजर चुनावी परिणाम पर लगी है राजनैतिक नजरिया चुनावी परिणाम दोनों सीट पर उपचुनाव से आगामी बहुत कुछ बदलेगा

जीरो टॉलरेंस जैल जाते अफसर बेदाग छवि से चमक रही धामी सरकार

0

हरिद्वार में खानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी को विजिलेंस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसपी विजिलेंस देहरादून सेक्टर रेणु लोहानी ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी अयजुद्दीन सीएम पोर्टल पर एक शिक्षक की शिकायत की जांच कर रहा था।

उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पिछले तीन सालो से अच्छा काम कर रही है उत्तराखंड के कई जिलों में रिश्वत खोर अफसरों को धामी सरकार जेल भेज चुकी है बड़े अफसरों से लेकर कई विभागों में भ्रष्ट अफसरों से लेकर कर्मी धामी सरकार में पकड़े जा चुके है जो बताता है राज्य में धाकड़ धामी देवभूमि में जनता के दिलो में जगह बना रहे है

उत्तराखंड में सीएम धामी अपने राजनैतिक विजन से जनता तक पहुंच बना पाने में सफल रहे है अभी तक धामी सरकार पर कोई भी ऐसा आरोप नहीं लगा है जो पिछली सरकारों में लगता रहा है सीएम धामी अपनी साफ छवि के चलते पीएम नरेंद्र मोदी की गुड बुक में रहे है ऐसे में धामी सरकार उत्तराखंड में ऐसे अफसरों पर लगातार करवाही कर रही है जो अनुचित तरीके से धन लेते है राज्य में करीब 50 से अधिक अफसरों कर्मियों को अभी तक विजिलेंस अपनी करवाही से जेल में भेज चुकी है

कावड़ यात्रा तैयारी में पुष्कर सरकार हैली से होगी पुष्प वर्षा

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हर वर्ष आयोजित होता है, इसके दृष्टिगत स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। दीर्घकालीन विकास की कार्य योजनाओं को कार्य संस्कृति में लाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा की शिव भक्त कावड़ियों के स्वागत में हेली से पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जाए। कावड़ यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन तैयार रहे। कावड़ यात्रा में संपूर्ण मार्ग पर पुलिस बलों की तैनाती के साथ विभिन्न स्थानों पर अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कार्य भी कराया जाए एवं अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों से भी नियमित निगरानी रखे जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। बाईपास और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी साइन बोर्ड के माध्यम से कावड़ियों को दी जाए। उन्होंने कांवड़ को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए निरन्तर पड़ोसी राज्यों से भी समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि कावड़ यात्रा से पहले कावड़ पटरी के सौंदर्यीकरण एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाए। कावड़ यात्रा मार्ग पर शौचालयों, स्नान घरों, स्वच्छ पेयजल, यात्री शेड, लाईट, मेडिकल सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कावड़ियों की यात्रा और सुगम सरल हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। यात्रा मार्ग एवं हरिद्वार क्षेत्र में स्थित होटलों ढाबों में भोजन की गुणवत्ता हेतु गुणवत्ता चेकिंग अभियान नियमित चलाया जाए, होटलों और ढाबों में रेट लिस्ट लगाये जाए। कावड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, सफाई का कार्य 24 घंटे संचालित रहे। यह सुनिश्चित किया जाए कि मेला क्षेत्र में किसी तरह का अतिक्रमण न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, सड़कों पर यातायात प्रभावित न हो, यातायात प्रबंधन के लिये बेहतर रूट प्लान बनाया जाए। उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अन्य राज्यों से परस्पर समन्वय बनाकर कॉमन डायवर्जन प्लान बनाने के भी निर्देश दिए।

इसके अलावा वाटर एंबुलेंस की व्यवस्था भी कावड़ यात्रा के दौरान की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कावड़ यात्रा में भी विशेष वेरिफिकेशन ड्राइव चलाए जाए। ताकि पहचान छुपा कर आने वाले लोगों पर सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जा सके। विभिन्न कार्यों के सुपरविजन हेतु विशेष मजिस्ट्रेट की नियुक्तियां भी की जाए।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कावड़ मेला अवधि 22 जुलाई से 2 अगस्त तक है। इस वर्ष 5.5 करोड़ कावड़ियों के हरिद्वार आने की संभावना है। कांवड यात्रा के सुचारू संचालन हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जो 24 घण्टे संचालित होगा। यात्रा के सुचारू संचालन हेतु 14 सुपर जोन, 36 जोन एवं 130 सेक्टर बनाये गये हैं। मेले के लिए 5 नोडल अधिकारियों को नामित किए गए हैं। कांवड पटरी एवं प्रमुख मार्गों को यात्रा हेतु सुगम एवं सुविधाजनक बनाया गया है। स्वास्थ्य शिविर, मोबाईल मेडिकल टीम एवं एम्बुलेंस की सुविधा भी बढ़ाई जा रही है।

बैठक के दौरान श्री गंगा सभा, विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों ने बीते वर्ष सफल कावड़ यात्रा हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया एवं कावड़ मेला- 2024 के लिए अपने सुझाव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन एवं विभिन्न संगठनों, एनजीओ एवं स्थानीय जनता के सहयोग से यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया। साथ ही वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलाधिकारी देहरादून, रूद्रप्रयाग और पौड़ी ने जिले स्तर पर की गई तैयारी के संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक श्री आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, श्रीमती ममता राकेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल.फैनई, डीजीपी अभिनव कुमार, सचिव शैलेश बगोली, नितेश कुमार झा, सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी ए.पी. अंशुमान, आई.जी गढ़वाल के.एस नगन्याल, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एसएसपी. हरिद्वार प्रमेन्द्र डोभाल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।