उत्तराखंड में दो विधानसभा में उपचुनाव को लेकर दस जुलाई बुधवार को मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे के चलते हो रहा है वो कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में ज्वाइन कर गए थे जबकि मंगलौर विधानसभा विधायक बीएसपी सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर उपचुनाव हो रहा है
उपचुनाव को लेकर दोनों सीटो पर बीजेपी कांग्रेस अपने अपने जीत के दावे कर रही है बद्रीनाथ सीट पर राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी के चुनावी प्रचार ने विपक्ष को पूरी तरह घेरने में कामयाबी हासिल की है ऐसे में बीजेपी बद्रीनाथ सीट पर अपनी जीत को लेकर कॉन्फिडेंस है
मंगलौर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना पहली बार हरियाणा से उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर उपचुनाव लड़ रहे है कांग्रेस और बीएसपी प्रत्याशी उनके ऊपर बाहरी होने का आरोप लगाता चुनावी मैदान में देखा गया है
इस सीट पर भी सीएम धामी ने चुनावी जनसभा करते हुए बीजेपी प्रत्याशी की जीत को लेकर एक दिन प्रचार किया है धामी ने मंगलौर में हाजी काजी की परिपाटी को बदलते हुए हिंदू कार्ड खेलते हुए स्पीच दी थी जिसका असर मतदान के बाद 13 जुलाई को परिणाम के बाद देखा जा सकता है
कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुदीन इस सीट पर अपना राजनैतिक वजूद रखते है ऐसे में सीट पर उपचुनाव को देखते हुए लोकल उम्मीदवार की हवा साफ तरह से देखी गई थी बीएसपी का यहां केडर मतदाता यहां अच्छी पकड़ भी रखता है वही सहानुभूति फैक्टर शरबत करीम अंसारी के परिवार की तरफ कितना रहा ये भी काफी अहम हो जाता है मंगलौर में मुकबला त्रिकोणीय बना हुआ है बीजेपी इस सीट पर राज्य बन जाने के बाद से पहली बार बीजेपी का कमल खिलाए जाने का इतिहास बनाने का सपना देख रही है
बरसात से उत्तराखंड में राहत कार्यों में परेशानी हो रही है तो वही राज्य में कई मार्ग बंद है नदियों में पानी अधिक होने से इसके पास रहने वालो को सुरक्षित जगह पर जाने को कहा गया है उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात से हुई जलभराव की समस्या और नदी किनारे आ रही लोगो की परेशानी को लेकर अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी लेते हुए तुरंत राहत प्रभावित एरिया में देने के निर्देश दिए है
चंपावत में बेलखेत का झूला पुल क्वारला नदी के उफान में बह गया है। पुल बहने से करीब क्षेत्र की पांच हजार आबादी का संपर्क जिला मुख्यालय और राज्य के अन्य हिस्सों से कट गया है।
बारिश हर साल काफी नुकसान देकर जाती है बरसात के चलते कई जगह उत्तराखंड में सड़के बंद है तो कोई जगह नदिया उफान पर चल रही हैं ऐसे में जिलाप्रशासननदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर मदद करता नजर आ रहा है बारिश के चलते बद्रीनाथ चुनाव दौरे पर होने के बाद भी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य में नजर बनाए हुए है
सीएम पुष्कर सिंह धामी का दूसरे दिन भी बद्रीनाथ उपचुनाव में ताबड़तोड़ जनसभा करेगे पहले दिन विपक्ष को चारो खाने चित करने के बाद धामी दूसरे छोर पर बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के लिए जनसभा से मतदाता तक सटीक पहुंच बना पाने में सेतू का काम करेगे धामी की राजनैतिक धमक से विकास का सेतू बद्रीनाथ में आने वाले समय में मजबूत पकड़ कायम करेगा
मॉर्निंग वॉक से लेकर जनता से मिलकर सरकार का फीडबैक लेने का दौरा जारी रहा मॉर्निंग वॉक के समय धामी को मतदाता विजय तिलक लगाकर आशीर्वाद देते नजर आए स्कूली बच्चों से लेकर महिला वर्ग बुजुर्ग मतदाता सीएम धामी को अपने बीच पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे धामी ने सभी का दिल जीता और लगे हाथ सरकार का फीडबैक भी ले लिया
जनता का मुख्यसेवक जनता के दरवाजे पर नजर आया तो हर कोई पहली बार बद्रीनाथ के जोशीमठ एरिया में सीएम को मॉर्निंग वॉक पर देखकर उनसे सेल्फी और सवाल करता देखा गया सीएम पुष्कर सिंह धामी अक्सर जब भी देहरादून से बाहर जाते है तब वो मॉर्निंग वॉक पर देखे जाते है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पीपलकोटी, चमोली में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने बद्री विशाल की पुण्यभूमि को नमन करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र सिंह भण्डारी ने क्षेत्र की जनता और विकास के लिए हमेशा काम किया है। श्री भंडारी क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित भाव से काम करते हैं। क्षेत्र का विकास आगे भी जारी रहे इसके लिए भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भण्डारी जी को जीताना जरूरी है। राजेन्द्र भण्डारी जी ने भाजपा की सदस्यता लेकर विकास के रास्ते को चुना है ।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई है। CAA कानून लागू किया गया। देश से तीन तलाक को खत्म कर दिया गया है। मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। मोदी जी के नेतृत्व में विश्व में भारत की नई पहचान स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने चमोली यात्रा के दौरान चमोली के माणा गांव को देश का पहला गांव बताया। आज हर सीमांत क्षेत्र में बसा गांव भारत का पहला गांव कहलाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चार धाम यात्रा हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान का कार्य पूर्ण होने पर विश्व के मानचित्र पर भव्य और दिव्य बद्रीनाथ के रूप में आएगा। हेमकुंड साहिब यात्रा और केदारनाथ के लिए रोप वे कार्य का शिलान्यास हो गया है।
जोशीमठ रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन हेतु 1658 करोड़ की लागत से कार्य चल रहा है। बद्रीनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। बद्रीश झील का नए रूप में सौंदर्यकरण एवं अस्पताल के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। विंदघाट से घांघरिया तक रोप-वे, औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि के साथ धोखे और पाप किए हैं। इनके हर पाप की सजा जनता को वोट से देना होगा। लोकसभा चुनाव में 99 सीट जीतने के बाद कांग्रेस हिंदुओं को नीचा दिखाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा हिंदू न कभी हिंसक था, न है और न कभी होगा। हमारी संस्कृति पूरी दुनिया को एक परिवार मानती है। कांग्रेस ने उत्तराखंड को हमेशा लूटा है। उन्होंने प्रदेश के विकास और देवभूमि के स्वाभिमान को बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालन की अपील की।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भोपाल राम टम्टा, चंडी प्रसाद भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
उत्तराखंड में बरसाती सीजन से जनजीवन प्रभावित है ऐसे में राज्य के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है वायरल वीडियो पुराने है जिनको कई ऐसे लोग भी वायरल करते देखे जा रहे है जिनका राज्य से कोई लेना देना नही लेकिन पुराने वीडियो को वायरल किए जाने से राज्य में नदी किनारे रहने वाले लोगो और जनता में भय पैदा हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को एडिट करके भी कई ग्रुप में शेयर किया जा रहा है ऐसे लोगो पर करवाही को लेकर अब पुलिस और आपदा विभाग हरकत में देखा जा रहा है
देहरादून। मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से जनपदों की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को एलर्ट पर रहने तथा हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। रविवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों से वर्तमान स्थिति तथा जिलों में हो रही बारिश को लेकर जानकारी ली।
उन्होंने नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे के साथ ही ग्रामीण सड़कों को लेकर निर्देश दिए कि जो भी मार्ग बंद हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इस दौरान सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने स्टेट तथा नेशनल हाईवे में यातायात संचालन की भी जानकारी ली।
सचिव आपदा प्रबंधन ने की जनपदों की स्थिति की समीक्षा
उन्होंने कहा कि यदि मार्ग बंद हैं तो साइनेज लगाए जाएं तथा लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही मार्ग खुलने की भी जानकारी आम जनमानस तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण सड़कों को भी जल्द से जल्द खोलने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने नदियों के जलस्तर को लेकर भी डीडीएमओ से जानकारी ली और किसी भी आपात स्थिति को लेकर तुरंत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सूचना भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नदियों का जलस्तर बढ़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और लोगों को नदी-नालों से दूर रहने को लेकर जागरूक करने को कहा। इस दौरान यूएसडीएमए के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मो0 ओबैदुल्लाह अंसारी, ड्यूटी ऑफिसर आलोक कुमार सिंह, एसईओसी के दिवस प्रभारी रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने कहा कि सोशल मीडिया पर विभिन्न आपदाओं को लेकर भ्रामक तथा फर्जी पोस्ट डाले जाने की सूचना मिली है। पुराने वीडियो तथा फोटो को वर्तमान का बताकर गलत तरीके से प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने सभी डीडीएमओ से कहा कि आम जनता में भय और डर का माहौल न रहे, इसलिए ऐसे भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट का तुरंत खंडन किया जाए।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशभर में सूखी नदियों पर खास तौर पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते सूखी नदियों में भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने लोगों से भी सूखी नदियों में न जाने तथा वाहन इत्यादि न खड़े करने की अपील की है।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिलों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने 15 जून से लेकर अब तक कितनी राहत राशि बंट चुकी है तथा कितने मामले लंबित हैं, इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अभी तक राहत राशि नहीं बांटी गई है, उन तक हर हाल में जल्द से जल्द राहत राशि पहुंचाई जाए।
जिलों के कंट्रोल रूम में इंटरनेट की सुविधा तथा कनेक्टिविटी सुचारु तथा निर्बाध रूप से बनी रहे, इसे लेकर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सभी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ एक नेटवर्क के भरोसे न रहें और अन्य कंपनियों के नेटवर्क की भी सेवाएं लें ताकि यदि किसी एक की कनेक्टिविटी बाधित हो तो दूसरे नेटवर्क का प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए यह जरूरी है कि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो।
बद्रीनाथ उपचुनाव सीट पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने राजनैतिक कौशल से विरोधियों पर भारी पढ़ते देखें जाते है हारी बाजी को जीत में बदलने का हुनर धामी बखूबी जनाते है कुछ ऐसा ही मंजर रविवार को यहां की उपचुनाव सीट पर देखने को मिला है सियासत के युद्ध में अर्जुन की तरह मछली की आंख पर निशाना साधते PSD उत्तराखंड नजर आए।
बद्रीनाथ सीट पर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में माहौल बनाकर धामी ने बद्रीनाथ उपचुनाव में बीजेपी को एक तरफा लाकर खड़ा कर दिया है PSD उत्तराखंड बद्रीनाथ में धामी का चक्रव्यूह ऐसे नजर आया जिसमे विपक्ष के कई नेता अभिमन्यु बनते देखे गए है धामी के राजनैतिक युद्ध कौशल से हुए हमले विपक्ष को पूरी तरह घेरने के साथ साथ राजनैतिक रूप से फिजा को सनातनी सीट में बदलते रहे मौसम के बदले मिजाज पर धामी का सियासत वाला युद्ध कौशल हर कोई देखता नजर आया।
सियासत के बेताज बादशाह जानते है कैसे हारी बाजी को जीत में बदला जाता है खटीमा से लेकर चंपावत फिर बागेश्वर और अब बद्रीनाथ सीट पर धामी का जादू चलता देखा गया धामी जहां भी गए हूटिंग करते यूथ उनकी नजर पाने को बेताब देखे गए धामी ने किसी को निराश नहीं किया सेल्फी से लेकर महिला वर्ग और उम्र दराज हर मतदाता तक अपनी छाप छोड़ पाने में कामयाब धामी उपचुनाव में बड़ी जीत का माहौल बनाते देखे गए।
उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ उपचुनाव में कई जगह पर बड़ी रैली जनसभा के माध्यम से बीजेपी प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी के पक्ष में माहौल बनाकर पूरी विधानसभा में भगवा माहौल बना दिया जिसने विपक्ष की उम्मीदों पर बरसात में पानी फेर देने वाला काम किया है।
बद्रीनाथ उपचुनाव में दस जुलाई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके उपचुनाव में एक ऐसी परिपाटी को बदलने के लिए धामी के साथ कदम ताल करते देखे गए जो राजनैतिक नजीरिये से आज तक यहां नही देखा गया पहले सीएम धामी है जो जोशीमठ में जनसभा करने वाले नेता बने है मतदाता इसी बात के कायल होते नजर आए है पहले के चुनाव में चमोली और दूसरी जगह पर रैली और जनसभा हुआ करती थी लेकिन धामी ने बद्रीनाथ उपचुनाव में जोशीमठ तपोवन एरिया में जिस तरह से राजनैतिक पिच पर बैटिंग की है जिसका परिणाम ऑल राउंडर विजेता के रूप में सामने आता हुआ नजर आएगा।
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि बद्रीनाथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से राजेंद्र भंडारी के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया है वह विपक्ष को पूरी तरह घेरने में कामयाब रहा है चुनाव परिणाम 13 जुलाई को आएंगे तो एक नया अध्याय जो धामी ने लिखा है उसको राजनैतिक सुरमायो के लिए सबक बनेगा।
Dehradun 5 July. Uttarakhand Chief Minister Pushkar Singh Dhami completed his three years tenure as CM on 4 th of July 2024. His three year service as “Mukhya Sevak “of Uttarakhand marks important legislation like UCC, anti religious conversion law, action against land jihad, paper leak mafias and rioters.
The most important aspect of his tenure has been zero tolerance towards corruption at high place. Uttarakhand is notorious for corruption due to nexus between politicians, liquor mafia and mining mafia and in the past the state has witnessed involvement of senior civil servant and politician in shady deals but the three year tenure of Pushkar Singh Dhami has been free from any such incident.
The present government commitment towards religious tourism is praiseworthy wherein the state has witnessed record footfall of pilgrims during Char Dham yatra. The development and promotion of Manas Khand has given a big boost to the tourism industry in the state.
The Pushkar Singh Dhami government has also done commendable job is agriculture sector where in special focus has been given on production and processing of millets. The government has set forth an ambitious target of doubling the production of millets by 2025 under Mission Millet scheme.
The current government has also given impetus to rapid industrialization of Uttarakhand with its pro industry policy. In the recently concluded investor meet MOU worth Rs 3.5 lakh crore was signed and the state government made a comprehensive plan to implement these MOU on ground.
The performance of the sate government in the last three years has been satisfactory for common people of Uttarakhand and the sate will witness further growth in the coming years. Speaking to reporters on completion of his three years Chief Minister said that “Many historic decisions were taken during the period to empower women, youths and farmers. With the guidance of Prime Minister Narendra Modi, we were also able to overcome several challenges,” he added.
बारिश से प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला में भारी मात्रा में मालबा आने के कारण अवरुद्ध हो गया है। बदरीनाथ धाम जाने वाले यात्रा वाहनों को पीपलकोटी, पाखी, तांगनी में रोका गया है। हाईवे से मलबा हटाने का काम जारी है। वहीं यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट के पास मलबा आने से बंद है। यहां दोनों ओर से दर्जनो वाहन फंसे हुए हैं।
उत्तराखंड में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है बारिश के चलते पहाड़ी एरिया में जाने से पहले आपदा विभाग का अपडेट देख कर ही यात्रा करे सड़को के बंद होने की वजह से आपको परेशानी उठानी पढ़ सकती है उत्तराखंड में पहाड़ी ज़िलों में यात्रा पर जाने से पहले बारिश और सड़क मार्ग सुचारु होने की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करे।
देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते बड़े अफसरों पर घूस खोरी मामलो में बड़ी कारवाही जारी है पिछले दो सालो में धामी सरकार बड़े अफसरों से लेकर दागी अफसरों को जेल की हवा खिला चुकी है लेकिन अफसरों को धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का खौफ नज़र नहीं आता देखा जा रहा है अब ऐसे अफसरों पर धामी सरकार बड़ी कारवाही करती देखी जा रही है धामी सरकार में दूसरे बड़े अफसर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में कई बड़े अफसरों पर धामी सरकार का डंडा चलता हुआ देखा जा रह है जबकि अभी कई अफसरों पर विजिलेंस की ट्रैपिंग रडार देखने को मिल सकती है।
पहले देहरादून में अस्टिस्टेंट कमिश्नर दुबे को 70000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया तो अब उधम सिंह नगर में आबकारी जिला अधिकारी मिश्रा जी इतनी ही रकम के साथ विजिलेंस ने पकड़े है जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा रुद्रपुर में शराब कारोबारी से रकम मांग रहे थे जो विजिलेंस की ट्रैपिंग में पकड़े है दूसरे मामले के समाने आने के बाद प्रदेश में अफसरों का ऐसा गैंग में हड़कंप मचा हुआ है जो राज्य में धामी सरकार की छवि को धूमिल करने का सपना सजाये बैठे थे लेकिन अब धामी सरकार राज्य में घूस खोर अफसरों पर कारवाही होती देखी जा रही है।
क्या था पूरा मामला और आबकारी अफसर कैसे आया ट्रैप में ये भी बड़ी रोचक कहानी है शराब कारोबारी खटीमा में अपना कारोबार करता है मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान के पुलिस उपाधीक्षक अनिल मनराल के पर्यवेक्षण में टीम रुद्रपुर पहुंची। यहां टीम ने जिला आबकारी अधिकारी जी-8 प्रकाश सिटी काशीपुर निवासी अशोक कुमार मिश्रा को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मनराल ने बताया कि खटीमा के देसी मदिरा की दुकान स्वामी ने साल 2023-24 में आवंटित दुकान का इस साल नवीनीकरण कराया। वर्ष 2023-24 में दुकान स्वामी की ओर से पूरा अधिभार जमा करा दिया गया था। पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रुपये का माल वह नहीं ले पाया था। आरोप है कि इस माल को लेने के लिए उसने जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा से मांग की। इस पर मिश्रा ने अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत मांगी। इस पर उसने विजिलेंस में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।
सतर्कता निदेशक डॉ. मुरूगेशन ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चल रहा है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगने पर विजिलेंस के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
कावड़ यात्रा 2024 को लेकर सावन महीने में लाखो शिव भक्त हरिद्वार में आने की कसौटी पर उत्तराखंड पुलिस अपना होम वर्क शुरू कर चुकी है यात्रा में शिव भक्तो के लिए एक बार फिर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा तो वही दूसरे राज्यों की पुलिस भी कावड़ यात्रा में नज़र बनाकर रखेगी कावड़ यात्रा को लेकर शिवभक्त सात फिट ऊंची कावड़ नहीं ला पाएंगे कांवड़ यात्रा 22 जुलाई 2024 को शुरू होगी और इसका समापन 2 अगस्त 2024 को होगा।
कांवड़ मेले में इस बार भी कांवड़ की ऊंचाई तय की गई है। कोई भी कांवड़िया सात फीट से अधिक ऊंची कांवड़ नहीं लाएगा। डीजे पर इस बार भी नियंत्रण रखने को कहा गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोशल मीडिया की निगरानी पर जोर दिया गया।
कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अंतरराज्यीय व अंतरइकाई समन्वय बैठक में आठ राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने चर्चा कर दिशा निर्देश जारी किए। सोशल मीडिया को अधिक संवेदनशील माना और कहा कि निगरानी पहले से अधिक कड़ी की जाएगी। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने और यातायात सुगम बनाने के लिए डायवर्जन प्लान तैयार करने को भी कहा गया। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और सीआरपीएफ, रेलवे सुरक्षा बल, इंटेलीजेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा से पहले उत्तराखंड ही प्रभावित होता था, लेकिन अब उत्तर भारत के तमाम राज्यों पर असर पड़ने लगा है। ऐसे में जरूरी है कि सभी राज्य सुरक्षा और यातायात को लेकर तैयार रहें। सभी राज्य सोशल मीडिया की निगरानी के लिए अतिरिक्त प्रबंध करेंगे। ध्यान रखा जाए कि कोई ऐसा पोस्ट प्रसारित न हो, जिससे यात्रा प्रभावित हो। कांवड़ यात्रा में कोई उपद्रव होने पर इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी इंटेलीजेंस कृष्ण कुमार वीके ने सोशल मीडिया के संबंध में जानकारी दी। हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने पुलिस की तैयारियों के बारे में जानकारी दी और पड़ोसी राज्यों से सहयोग की अपील की।
उत्तराखंड के विकास को चिंतित राज्य के मुख्य सेवक पुष्कर सिंह धामी पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी अमित शाह से लेकर राजनाथ सिंह नितिन गडकरी सहित दर्जन भर से अधिक केंद्रीय मंत्रियों की चोखट पर राज्य के लिए केंद्र सरकार से योजनाओं पर धन वर्षा को लेकर डेरा जमाए जमे है
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी राजनैतिक चाणक्य बनकर सियासत में ऐसी बैटिंग कर रहे है जिसकी गूंज दिल्ली दरबार से लेकर दूसरे राज्यों में भी भाजपा नेताओं के सर चढ़कर बोल रही है हर तरफ धामी की गूंज से राजनैतिक पारा लोकसभा चुनाव में अपना लोहा मनवा चुका है ऐसे में अब धामी देश की सियासत में अपना वजूद कायम करते देखे जा रहे है
पुष्कर सिंह धामी जब भी दिल्ली की पगडंडी पर सियासत की चौखट मोदी संग राज्य की आर्थिकी विकास पर भविष्य का विजन चर्चा करते है तो उनके राजनैतिक विरोधी रात की नींद हराम कर चुके होते है मीडिया खबरों में धामी की मोदी अमित शाह से लेकर दूसरे बड़े नेताओं से मुलाकात बहुत कुछ सियासत की तस्वीर का कोहरा साफ करती नजर आती है धामी विरोधी कैंप हमेशा कुमाऊ के नेताओ को भाता नहीं है ऐसे में नए राजनैतिक विरोधी हवा देने का काम भी राज्य की सियासत में करते नजर आते है
उत्तराखंड में भाजपा के कई विधायकों ने पिछले कुछ समय से मीडिया ट्रायल के माध्यम से सरकार को परेशान किया है कई मुद्दों को मीडिया के माध्यम से हवा देने का काम कुछ खबर नवीश भी करते देखे जा चुके है ये वही ग्रुप है जो धामी के बढ़ते राजनैतिक वजूद से रातों की नींद हराम कर चुका है लेकिन धामी अपने राजनैतिक विरोधियों को बिना बोले जवाब देते नजर आए है
उत्तराखंड के राजनैतिक सियासत में बड़े बड़े नेताओं का बिस्तर बंद करने वाले धामी का धाकड़ धामी का रूप ही नजर आया था लेकिन लोकसभा चुनाव में पांच सीटो पर विजय रथ पर सवार होने वाले पुष्कर सिंह धामी अब नए फॉम में नजर आएंगे
धामी ने सबसे पहले सीएम हेल्प लाइन से आने वाली शिकायतों पर अपनी नजरे दिल्ली से मीटिंग लेकर टेड़ी की तो पता चला कुछ अफसरों से लेकर कर्मी एक महीने तक कोई रिस्पॉन्स देते नजर नहीं आए ज़िलों से आई शिकायत बता रही थी राज्य में चल क्या रहा है अब ऐसे अफसरों कर्मियों पर धामी की नजरे टेड़ी हो चुकी है जिसका परिणाम बड़े रूप में देखा जा सकता है कुर्सियों से विदाई और पनिशमेंट धामी बूक का अगला कदम होने जा रहा है
उत्तराखंड में अफसरों की एक फोज ऐसी भी है जो पब्लिक के आने वाले फोन का कोई जवाब नहीं देती उनकी लिस्ट भी धामी टीम जल्द घोषित करेगी धामी खटीमा से चुनाव में मात के बाद से पूरी तरह बदल चुके है अपने काम करने का अनुभव अभी तक कुछ खास लोगो तक रहता था अब ये अक्सस भी सिर्फ धामी रिमोट से चलेगा मतलब साफ है जो काम करेगा वो रहेगा बाकी की छुट्टी तय है उपचुनाव के बाद धामी सरकार का नया स्वरूप जनता के लिए खास समय जनता दरबार से लेकर बहुत कुछ होता देखा जाएगा अभी तक पुष्कर सिंह धामी राज्य के लिए अपना पसीना बहाते नजर आए थे लेकिन अब खास टीम अपना वर्क आउट करेगी