Home Blog Page 289

आदि कैलाश से योग की गंगा बहाते भगीरथ

0


देहरादून उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने International Yoga Day पहली बार आदि कैलाश योग की गंगा,को पार्वती सरोवर से सूर्य नमस्कार करते हुए योग भगीरथ बनकर अलग सन्देश देने का काम किया है राज्य के पहले मुख्यमंत्री धामी बन गए है जिसने इतनी ऊंचाई पर योग किया है ऐसे में उनको आदि कैलाश से योग की गंगा बहाते भगीरथ की संज्ञा दी जा रही है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश के पास पार्वती सरोवर से योग करते हुए सूर्य नमस्कार कर उन्होंने एक अलग सन्देश देने का काम किया है

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत करने सीएम धामी बृहस्पतिवार को गुजी पहुंच गए थे। उन्होंने आईटीबीपी अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की थी। इस दौरान जवानों ने उन्हें सलामी दी। पिथौरागढ़ जिले में स्थित आदि कैलाश अब पर्यटन के रूप में उभर रहा है। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश की यात्रा की थी। इसके बाद देश-दुनिया में आदि कैलाश की यात्रा के लिए पर्यटन और श्रद्वालुओं का रुझान बढ़ा। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को आदि कैलाश में मनाने का निर्णय लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। जारी संदेश में कहा, योग हमारी प्राचीन विरासत का बहुमूल्य उपहार है, जो मनुष्य की मानसिक और शारीरिक शक्ति में वृद्धि और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायता करता है।

कहा, नियमित योग अभ्यास तनाव कम करने, जीवन को संतुलित बनाए रखने तथा असंभव लक्ष्य को पाने में विशेष भूमिका निभाता है। कहा, शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योग से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण आज योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। उनके सार्थक प्रयासों से आज योग जन जन तक पहुंचा है। कहा, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में इस वर्ष 10 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2024 को स्वयं एवं समाज के लिए योग सूत्र के साथ किया जा रहा है।

योग दिवस पर मोदी जम्मू तो धामी आदि कैलाश में करेंगे योग

0

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोदी जम्मू तो धामी आदि कैलाश में करेंगे योग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार आज शाम कश्मीर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार (21 जून ) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से योग दिवस पर पीएम देश और दुनिया को अपना संदेश देंगे।

योग दिवस पर पीएम देश और दुनिया को अपना संदेश दे रहे होंगे तब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आदि कैलाश में सूर्य नमस्कार के माध्यम से योग दिवस पर शामिल होंगे उत्तराखंड में पहला अवसर होगा जब धामी इतनी ऊंचाई पर योग करते देखे जाएंगे।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वीरवार को बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन में प्रतिभाग करके यहाँ दोनों सीट पर बीजेपी का परचम लहरा कर किला फतह करने का मोटिवेशन कार्यकर्ताओं को करते देखे जाएंगे धामी अपने राजनैतिक विजन से पहली बार राज्य गठन के बाद से बीजेपी को मंगलोर सीट पर कमल खिलाये जाने को प्लानिंग में जुटे है पहली बार मंगलोर सीट पर बीजेपी का कमल खिलाये जाने को बीजेपी भी प्लानिंग में लगी हुई है दोनों सीट पर विपक्ष भी अपनी कोशिश करता देखा जा रहा है।

चाय वाले धामी सुर्खियों बटोरते नेता गुर्गो को रास नहीं आते

0

चाय वाले धामी सुर्खियों बटोरते नेता गुर्गो को रास नहीं आते देहरादून चाय वाले मोदी के बाद अब एक बार चाय वाले धामी को लेकर पुष्कर सिंह धामी सुर्खिया बटोर रहे है वैसे धामी की टीम ऐसे कारनामे करती रहती है जिसकी वजह से वो सुर्खियों में बने रहते है लोकसभा चुनाव में धामी देश भर में अपने फैसलों को लेकर विपक्ष के निशाने पर बने रहे धामी प्रचार से लेकर हर मोर्चे पर लोगो की पसंद में शुमार रहे नतीजा रहा धामी दिलो पर राज करने वाले ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए जिसकी बदौलत उनको उनके खास प्रधानमंत्री के लिए आने वाले समय में होने की चर्चा करते देखे गए।

उत्तराखंड में धामी का अभी तक कोई राजनैतिक तोड़ नहीं बन पाया है लेकिन बीजेपी का एक कैंप उनको पसंद नहीं करता यही वजह है धामी अपने कुछ खास की वजह से ऐसे फैसले नहीं ले पा रहे जिनकी जरुरत है धामी को अपने कद के हिसाब से वर्क आउट पर टारगेट करना होगा आने वाले समय में पब्लिक कॉन्टेक्ट अधिक किया जाएं ऐसी वयवस्था बनानी होगी चुनावी तिकड़म से आजाद होने के बाद लम्बे समय से जनता दरबार नहीं लगे है उनको भी लगाकर राज्य की तस्वीर पहचान किये जाने की जरुरत है ताकि ज़िले में अफसरों की हकीकत का पता चल सके।

राज्य में धामी के मुकाबले कई नेता अपना नंबर नहीं आने से परेशान है ऐसी खबरे समय समय पर चर्चा का विषय बनी रहती है एक भविष्य का सपना देखने वाले नेता गैंग के कुछ खबरनवीस उत्तराखंड में नेता का प्रचार करते देखे जा सकते है पत्रकारों की बिरदारी मीडिया हाउस में ऐसी चर्चा करती सुनी जा सकती है चुनावी सीजन में ऐसे पत्रकारों की टोली एक झुण्ड के रूप में नेता का पीआर करती देखी गयी थी जिसकी धमक दिल्ली में उनके मीडिया हाउस तक भी पहुंची थी लेकिन आका का आश्रीवाद होने के चलते उनकी नौकरी पर कोई फर्क नहीं पढ़ा लेकिन भविष्य में बड़े संकेत देखे जा सकते है।

पीएम-किसान योजना उत्तराखंड के लाखो किसानो की उम्मीद

0

देहरादून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी से पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करते हुए पूरे भारत के 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ दिया पीएम-किसान योजना उत्तराखंड के लाखो किसानो की उम्मीद।

इसी क्रम में मंगलवार को नैनीताल क्लब सभागार से सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम किसान कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान सम्मेलन और 17 वीं किस्त के हस्तांतरण अवसर पर वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया। 17वीं किस्त में राज्य के 771567 किसानों को 830414 किस्तों में रुपए 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की जाएगी।

जिसमें जिले अल्मोड़ा के 94122, बागेश्वर के 38132, चमोली के 45566, चंपावत के 34915, देहरादून के 40250, हरिद्वार के 96088, नैनीताल के 49059, पौड़ी गढ़वाल के 59221, पिथौरागढ़ के 55575, रुद्रप्रयाग के 36891, टिहरी गढ़वाल के 102076, यूएस नगर के 72089 और उत्तरकाशी के 47583 के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। राज्य में वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2023-24 तक कुल 2579.16 की धनराशि वितरीत की जा चुकी है। वर्तमान में प्रदेश में योजना के अंतर्गत किसानों की संख्या 9.13 लाख है, जिसमें राज्य के 771567 किसानों को रुपए 166.08 करोड़ की धनराशि उनके खाते में हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी का पहला निर्णय किसान के हितों के लिए किया गया। पीएम-किसान योजना से किसानों की आय दोगुनी, बेहतर सिंचाई योजना, नई तकनीक से छोटे-छोटे किसानों को लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मोटे अनाज का उत्पादन और खेती को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता है। और क़ृषि में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है। कहा कि केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से किसानों को बेहतर लाभ मिल रहा है। जिससे कृषि के साथ लोगों को रोजगार आदि भी मिल रहा है। जिससे अब पर्वतीय इलाकों के लोगों को रोजगार के लिए शहरों में भटकना नहीं पड़ रहा है। और पलायन भी कम हो रहा है।

बता दें केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के तहत किसानों को साल में 6,000 रुपए प्रदान करती है, यह राशि साल में तीन किस्तों में 2,000 रुपए में प्रदान की जाती है। साथ ही किसानों को मिलने वाली ये धनराशि सीधे किसानों के बैंक खाते आती है। योजना का मुख्य उद्देश्य कृषकों की आर्थिक स्थिति का सुधार, आत्मनिर्भर और कृषि को बढ़ावा देना है।

इस दौरान क़ृषि एवं कृषक कल्याण विभाग ने माया नेगी पुत्री मोती सिंह नेगी गॉव गिनती विकास खंड कोटाबाग को 2023-24 में राष्ट्रीय क़ृषि विकास योजना के तहत ड्रोन क़ृषि कार्य हेतु प्रदान किया गया। जिसका कुल मूल्य 10 लाख एवं अनुदान 7.50 लाख डी. बी. टी. के माध्यम से कृषक भुगतान किया गया। पूनम दुर्गापाल गांव हिम्मतपुर विकासखंड हल्द्वानी को 2023-24 में इफको योजना के तहत ड्रोन दीदी योजना के तहत प्रदान किया गया। इसका कुल मूल्य दस लाख एवं अनुदान मूल्य 10 लाख डी. बी. टी. के माध्यम से कृषक को भुगतान किया गया।

अर्जुन सिंह रावत पुत्र सुदर्शन सिंह रावत गांव नंदपुर न्याय पंचायत चिल्किया विकासखंड रामनगर की 2023-24 में योजना युवा स्वरोजगार (इफको) के तहत स्वरोजगार के अंतर्गत प्रदान किया गया। जिसका कुल मूल्य 10 लाख एवं अनुदान मूल्य 10 लाख डी. बी. टी. के माध्यम से भुगतान किया गया। इस दौरान कृषकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा कृषि उत्पादों से संबंधित लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादों की भी जानकारी ली।

सनातन भगवा कार्पेट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार

0

सनातन भगवा कार्पेट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार देहरादून उत्तराखंड में सनातन की नयी कड़ी तैयार हो रही है राज्य की धामी सरकार ने केंद्र को भेजे गए दो तहसीलों के नाम पर केंद्र की मोहर से एक बार फिर धामी अपना राजनैतिक विजन जनता के सामने रखने में कायमाब रहे है धामी के फैसले से जनता के दिलो में एक बार फिर धामी सरकार के पक्ष में सनातन का करंट दौड़ा है लोगो के बीच दोपहर बाद से लगातार पुष्कर सरकार के पक्ष में सनातन भगवा कार्पेट पर पुष्कर सिंह धामी सरकार को कहा जा रहा है।

देश में बाबा नीम करोली के करोड़ो भक्त है ऐसे में 15 जून को उत्तराखंड के कैंची धाम में आयोजित होने वाले बाबा नीम करोली जन्मोस्तव से पहले पुष्कर सरकार ने केंद्र की मदद से वो कर दिखाया है जिसकी गूंज राजनैतिक गलियारों से लेकर जनता में भी चर्चा का केंद्र बन गयी है हर साल बाबा नीम करोली कैंची धाम में जन्मोत्सव मनाया जाता है मानसखंड के रूप में अभी धामी सरकार कुमायु मंडल के विशेष मंदिरो को जोड़ कर नया धार्मिक कॉरिडोर बना रही है।

उत्तराखंड की दो तहसीलों के नाम बदल गए हैं। केंद्र सरकार ने कोश्याकुटोली का नाम श्री कैंचीधाम तहसील और जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ तहसील करने पर मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया।

नैनीताल की कोश्याकुटोली को अब परगना श्री कैंचीधाम तहसील के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य की ओर से भेजे गए तहसील नाम परिवर्तन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। क्षेत्रीय जनता और बाबा नीब करौरी महाराज के भक्तों ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया। सीएम धामी ने बीते वर्ष कैंची धाम मंदिर के स्थापना दिवस (15 जून) के मौके पर कोश्याकुटोली तहसील को श्री कैंचीधाम के नाम पर करने की घोषणा की थी। इसके लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्र ने सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कोश्याकुटोली तहसील का नाम बदलकर परगना श्री कैंचीधाम तहसील करने की मंजूरी दे दी। कैंची धाम को मानसखंड मंदिर माला मिशन में भी शामिल किया गया है।

विधानसभा उपचुनाव हवा का रुख किधर हाथी तय करेगा

0

विधानसभा उपचुनाव हवा का रुख किधर हाथी तय करेगा देहरादून उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों बद्रीनाथ मंगलोर पर उपचुनाव राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार का लोकसभा चुनाव में मोदी हैट्रिक के बाद पहला ट्रायल होगा जो सरकार के काम काज से लेकर बीजेपी को आगामी निकाय पंचायत चुनाव के लिए ऑक्सीजन देगा

विपक्ष मोके को भुनाए जाने के लिए ग्राउंड पर उतर चूका है मंगलौर विधानसभा के लिए प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी एवं राजपुर विधायक खजान दास को और बदरीनाथ सीट के लिए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे में बीजेपी अभी दोनों सीटों पर अपना प्रत्याशी उतरे जाने को लेकर राजनैतिक फीडबैक लेकर चार नेताओं के बूते प्रत्याशी की हवा का पता कर रही है राजनैतिक नजरिये से देखा जाएं तो हरिद्वार ज़िले की एक सीट बीजेपी के लिए मुश्किल डगर हो सकती है जबकि बद्रीनाथ सीट पर धार्मिक आस्था की सनातन छाया को देखा जा सकता है

टिकट के दावेदार दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पिछले साल अक्तूबर में मंगलौर के बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद से यह सीट खाली है हाथी उत्तर प्रदेश में अंडा देने के बाद उत्तराखंड नहीं आएगा यहाँ पर अगर बीजेपी को जीत दर्ज करनी है तो उसको हाथी को रोकना होगा अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस यहाँ भी मैदान मार सकती है।

चंपावत ग्राउंड जीरो पर मिसेज गीता धामी के वीडियो वायरल

0

चंपावत ग्राउंड जीरो पर मिसेज गीता धामी के वीडियो वायरल देहरादून उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मिसेज गीता धामी तीन दिनों के लिए बच्चो संग चंपावत विधानसभा में महिला समूह से लेकर यहाँ के धार्मिक मंदिरो में पहुंची है वो जंगल में मॉर्निंग वाक से लेकर सुन्दर पहाड़ो की वीडियो पोस्ट करते हुए सुन्दर चंपावत को दिखाने की कोशिश कर रही है

प्रकृति की गोंद में बसा चंपावत अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य से आच्छादित है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम इसको संरक्षित रखें और आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति समर्पण का संदेश दें। सर्किट हाउस से आगे ललुवा पानी वाली जगह से उनका वीडियो काफी पसंद किया गया है गीता पुष्कर धामी हमेशा महिला वर्ग से लेकर युवा वर्ग में पसंद की जाती है।

ऐसे में गीता धामी के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है सोशल कॉज से जुड़े वीडियो लोगो को पसंद आ रहे है जबकि इंस्टा पर पोस्ट रील उनके फैन्स पसंद कर रहे है चंपावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उपचुनाव में सबसे अधिक जीत खटीमा से हार के बाद दर्ज करवाने वाली विधानसभा है यहाँ के लोगो का प्यार धामी पर इतना बरसा मतदान आज भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने को बेताब रहते है लेकिन अधिक समय विधानसभा में नहीं दे पाने के चलते धामी ने दो दो जगह अपने कैंप ऑफिस खोले है यहाँ रोज़ाना जनता की भीड़ देखी जा सकती है।

चम्पावत में गीता धामी ने अस्पताल से लेकर कई जगह पर निरिक्षण कर जाना हकीकत क्या है तब पता चला विधानसभा में कई ऐसी परेशानी है जिसका हल किया जाना जरुरी है चंपावत में ग्रामीण क्षेत्रों में डोली से आने वाली बुजुर्गों और गर्भवतियों का दर्द समझने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी तो उसका लाभ सबको मिलेगा मैडम। यह बातें सीएम की पत्नी गीता धामी के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तीमारदारों ने कहीं।

मंगलवार को सीएम की पत्नी गीता धामी ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। सीएम की पत्नी को देखकर तीमारदारों और स्थानीय लोगों का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में सामान्य मरीजों को भी कई बार हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। इस दौरान लोगों ने पेयजल की समस्या भी उठाई।

सीएम की पत्नी को समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल और पीएमएस डॉ. पीएस खोलिया से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना और उन्हें फल बांटे। अस्पताल में चल रहे दिव्यांग पुनर्वास शिविर में जाकर लोगों से बात की। मुख्यमंत्री की पत्नी के अस्पताल पहुंचने पर जहां लोग समस्याएं गिनाने लगे वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए।

यहां जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, गोविंद सामंत, सूरज प्रहरी, गौरव पांडेय, कैलाश अधिकारी, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केएस बृजवाल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं नर्सिंग कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया।

ओडिशा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे मोहन माझी

0

भाजपा पहली बार ओडिशा में अपनी सरकार बनाने जा रही है ऐसा प्रयोग बीजेपी का सफल रहा अब यहाँ बीजेपी का पहली बार मुख्यमंत्री शपथ ले रहा है उनके साथ राज्य के डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे

ओडिशा की क्योंझर सीट से भाजपा विधायक मोहन चरण माझी आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम पांच बजे भुवनेश्वर के जनता मैदान में होगा। माझी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 2:30 बजे पहुंचेंगे। ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि कई राज्यों के मुख्यमंत्री और जानी-मानी हस्तियां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।

इच्छाधारी विषकन्या कच्ची लंगोट पर टारगेट या साजिश

0

इच्छाधारी विषकन्या कच्ची लंगोट पर टारगेट या साजिश महिलाओं का यौन शोषण मामले राजनैतिक दलों के लिए कोई नया मामला नहीं ऐसे कई मामले राजनेता का करियर खत्म तक कर चुके है उत्तराखंड से लेकर कई राज्यों में ऐसा होता रहा है कई मामलो में कीमत चूका कर मामले को रफा दफा करना पड़ा है जबकि कई मामले घरवाली अब बहारवाली होकर रह गए है जबकि कई बाहरवाली को घरवाली बना कर राजनैतिक जीवन जी रहे है कई मामले गलत भी पाए है ऐसे मामलो पर पीड़ित का सामाजिक जीवन तबाह है ऐसे मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है कई राज्यों से लेकर अफसरों को भी ब्लैकमेल किया जा चूका है हमाम में नंगे आज भी कच्ची लंगोट लेकर जगह जगह जाते देखे जा सकते है।

कई इच्छाधारी विषकन्या राजनैतिक लोगो का करियर खत्म करने के लिए उपयोग में लाई जाती है ऐसा कभी राजा महाराजा के समय किया जाता था फिलहाल ऐसे मामले तेजी से सामने आ रहे है जबकि हकीकत समाने आने में काफी समय लग जाता है ऐसे मामले सामाजिक जीवन में रहने वालो के लिए काफी घातक है।

ताजा मामला बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल में पार्टी की राज्य इकाई के सह-प्रभारी अमित मालवीय से जुड़ा हुआ है भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल में पार्टी की राज्य इकाई के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने RSS के शांतनु सिन्हा के खिलाफ मानहानि के आरोप में 10 करोड़ रुपये का मुकदमा दायर किया है। दरअसल कुछ दिन पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शांतनु सिन्हा ने अमित मालवीय पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद अब अमित मालवीय ने इस पर सख्त एक्शन लिया है।

कांग्रेस ने मामले पर हमला बोलते हुए जल्द पद से हटाए जाने की मांग की है कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी पर हमला बोला है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक प्रेसवार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बने अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं ने अपने काले कारनामों से देश का सिर शर्म से झुका दिया है और यह आरोप हम नहीं, बल्कि बीजेपी नेता खुद लगा रहे हैं।

पावर पॉइंट क्लीन बोल्ड करते पुष्कर सिंह धामी

0

पावर पॉइंट क्लीन बोल्ड करते पुष्कर सिंह धामी देहरादून उत्तराखंड में नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले अजय टम्टा सियासत का नया पावर पॉइंट नहीं बनेगे pushkar singh dhami power Point उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में नए पावर पॉइंट की जगह पुराने अजय को मोदी टीम में शामिल करवाने में कामयाब रहे है उत्तराखंड में अगर कोई नया पावर पॉइंट बनता तो भविष्य के लिए एक नया राजनैतिक पावर पॉइंट देवभूमि के लिए अच्छा संकेत नहीं रहता।

उत्तराखंड से पहली बार पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव जीत कर अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने वाले अनिल बलूनी बीजेपी को बहुमत अपने दम पर नहीं मिल पाने से कैबिनेट मंत्री में जगह पाने में कामयाब नहीं हुए है बीजेपी नरेंद्र मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल रविवार को आकर लेकर अगले विजन पर काम करेगा पौड़ी सीट से अनिल बलूनी समर्थको में जीत का उत्साह मोदी टीम में जगह नहीं मिल पाने से उदास नज़र आएगा।

उत्तराखंड की सियासत में पुष्कर सिंह धामी अपने राजनैतिक कौशल से अभी तक लोकसभा चुनाव में पांचो सीटों पर मोदी हैट्रिक के कमल खिलाये जाने में कामयाब रहे है भविष्य में देवभूमि फ्री हैंड धामी के राजनैतिक विजन से काम करती है तो आने वाले दिनों में जनता के दिलो पर राज करने वाले धामी को देवभूमि में अधिक वर्क मोड पर काम करना होगा।

लोकसभा चुनाव की समीक्षा भी अभी राजनैतिक रूप से होनी है उत्तराखंड में बीजेपी विधायकों का अपना बूथ बचा पाने में कितनी सफलता मिली है उसका आकलन भी भविष्य की राजनैतिक पारी के लिए सबसे अहम् है सिर्फ धामी के बूते उत्तराखंड में भविष्य की राजनैतिक पतवार को 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव तक पार नहीं लगाया जा सकता।

उत्तराखंड में बेहतर राजनैतिक परिणाम वाले पंडितो का साफ मानना है अगले विधानसभा से पहले उत्तराखंड में निकाय चुनाव में जीत दर्ज करना आसान नज़र नहीं आ रहा ऐसे में भले ही नया पावर पॉइंट राज्य में नहीं बना हो लेकिन भविष्य में नया पावर पॉइंट बनाया जा सकता है ऐसी सूत्रों के हवाले से खबर है लोकसभा चुनाव में जो वादे जनता से बीजेपी ने किये है उनको अगले 100 दिनों तक मोदी गारंटी में बदला जाना भी सबसे खास रहेगा मोदी सरकार पर बैसाखी रूपी दवाब भी साफ तरह से नज़र आएगा।