Home Blog Page 202

खटीमा में आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

0

जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रभारी/सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज खटीमा का दौरा कर आगामी 09 अप्रैल (बुधवार) को आयोजित होने वाले सैनिक सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। यह समारोह तराई बीज विकास निगम मैदान, खटीमा में आयोजित किया जाएगा। जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। इसके उपरांत मंत्री जोशी ने बनबसा स्थित एनएचपीसी अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सुरक्षा, व्यवस्थापन, आमंत्रण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर सरकार में राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, कैप्टन धामी, सूबेदार मेजर भवानी चंद सहित जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

खिलाड़ी पर बचपन से इन्वेस्ट करने से मिलेंगे स्टार : रेखा आर्या

0

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना की चयन प्रक्रिया का किया निरीक्षण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में चल रहे खिलाड़ी चयन शिविर का निरीक्षण किया। इस शिविर के जरिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है।

मंगलवार सुबह खेल मंत्री पवेलियन ग्राउंड पहुंची और उन्होंने शिविर में भाग लेने आए बच्चों और उनके अभिभावकों से बातचीत की। खेल मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि जनपद में इस योजना के तहत जितने अधिकतम बच्चों के चयन का लक्ष्य दिया गया है उसमें एक भी खिलाड़ी का चयन कम नहीं होना चाहिए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अगर हम खिलाडियों पर उसके बचपन से ही इनवेस्ट करेंगे तभी भविष्य में हमें बड़े स्टार खिलाड़ी मिल सकते हैं। इस अवसर पर खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन प्रक्रिया किसी भी सूरत में 30 अप्रैल तक पूरी कर दी जाए, इसके बाद मई महीने की शुरुआत से ही लाभार्थी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जा सके। इस अवसर पर ऐसे खिलाड़ी भी मौजूद थे जो विगत वर्षों में इस योजना का लाभ लेते रहे हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान मंत्री को बताया कि योजना के तहत माहवार पैसा मिलने से उन्हें अपने गेम पर फोकस करने और उसके लिए जरूरी उपकरण खरीदने में काफी मदद मिली है।

इस दौरान विभागीय अधिकारी संजीव पौरी, DSO रविंद्र भंडारी व बच्चे और उनके अभिवावक मौजूद रहे I

रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में बैठक आयोजित कर विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश

0

प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। मंत्री ने समीक्षा के दौरान पाया कि प्रदेश में पूर्व से संचालित विभाग की सभी योजनाएं तेज गति के साथ काम कर रही हैं तथा लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। वहीं मंत्री ने आने वाली नयी योजनाओं मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री महिला एवं बाल बहुमुखी सहायता निधि योजना की भी समीक्षा की।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना व मुख्यमंत्री महिला एवं बाल बहुमुखी सहायता निधि योजनाओं का स्वरूप शीघ्र तैयार कर लें।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना कैबिनेट से मंजूर हो गई है। इस योजना में कुछ संशोधन थे जोकि कैबिनेट के रूप में नहीं निकलकर आ सके, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देशित किया गया है ताकि उन संशोधित बिन्दुओं को स्पेशल केस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंजूरी दिलवायी जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि इस योजना को आगामी माह जुलाई तक धरातल पर उतारेंगे तथा प्रदेश की पात्र महिलाओं को समर्पित करेंगे।

मंत्री ने महिला नीति की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी कैबिनेट में महिला नीति को लाने के लिए संबंधित विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली जाय।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को अप्रैल माह के अन्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही कहा कि आगामी माह मई के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में संबंधितों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिये जायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक साथ लगभग 7 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की भर्ती की जा रही है जोकि स्वरोजगार प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम है।

मंत्री ने नन्दा गौरा योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि अधिकांश लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि संबंधित विभाग द्वारा वितरित कर दी गई है। लगभग दो सौ लाभार्थी ऐसे हैं जिनको एकाउंट संबंधी त्रुटियों के कारण योजना की धनराशि प्राप्त नहीं हो सकी है। एकाउंट संबंधी त्रुटियों में सुधार की प्रक्रिया गतिमान है जिसके लिए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने को कहा।

मंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मी कल्याण कोष योजना की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी कर्मी कल्याण कोष के अंतर्गत अन्य और लाभों जैसे पुत्री की शिक्षा-दीक्षा व विवाह, किसी प्रकार की दुर्घटना पर लाभ देने संबंधी मामलों आदि पर गहन विचार-विमर्श कर प्रस्ताव बनाया जाय ताकि आंगबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली धनराशि के अलावा भी अन्य लाभ प्राप्त हो सकें।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मोबाईल की मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन वितरण की प्रक्रिया में तेजी लायी जाय। इसके साथ ही सरकारी सिम उपलब्ध कराने की दिशा में भी समुचित कार्य किया जाय ताकि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य करने में सुविधा रहे।

मंत्री ने वन स्टॉप सेन्टर योजना की समीक्षा के दौरान पाया कि वन स्टॉप सेन्टरों में मानव संसाधनों के अभाव को पूरा कर लिया गया है तथा सेन्टर भली-भांति संचालित हो रहे हैं।

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से सचिव चन्द्रेश यादव, अपर सचिव/निदेशक प्रशान्त आर्य व राज्य नोडल अधिकारी केन्द्र पोषित योजना आरती बलोदी, राज्य परियोजना अधिकारी उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास समिति से मोहित चौधरी आदि उपस्थित थे।

श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर ने पूरे किए 70 वर्ष

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समारोह में की शिरकत

वरिष्ठजनों को सम्मान, छात्रों को वितरित किए बैग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के सहसपुर स्थित श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज के 70 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कई वरिष्ठजनों को सम्मानित किया और स्कूली बच्चों को बैग वितरित किए।

विद्यालय की भूमिका को बताया सराहनीय

मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के ठीक बाद स्थापित इस विद्यालय ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई है। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी की 35 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनके पढ़ाए छात्र देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मिसाल बना विद्यालय

मुख्यमंत्री ने विद्यालय द्वारा गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयासों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

विद्यार्थियों से समय के सदुपयोग की अपील
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को समय का महत्व समझाते हुए कहा कि यह अमूल्य है और कभी लौटकर नहीं आता। उन्होंने बच्चों से मेहनत करने, अपने सपनों को साकार करने और क्षेत्र व स्कूल का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

नकल विरोधी कानून से बढ़ा परीक्षा में पारदर्शिता का स्तर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है, जिससे नकल माफिया जेल में हैं और पिछले तीन वर्षों में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 20,000 से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिली है।

शिक्षा और संस्कार से बदलती है जीवन की दिशा
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही व्यक्ति को देश और समाज के लिए योग्य बनाते हैं। उन्होंने चारित्रिक विकास के महत्व पर भी बल दिया।

शिक्षा को आधुनिक और व्यवहारिक बनाने की दिशा में कार्य
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड ने सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू किया है। राज्य में 141 पीएमश्री विद्यालय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों का निर्माण हो रहा है।

वर्चुअल क्लासरूम और एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य
प्रदेश के 13 जिलों में 50 वर्चुअल क्लासरूम स्थापित किए गए हैं और सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य की गई हैं। मेधावी छात्रों को 600 से 1200 रुपये तक प्रोत्साहन राशि और भारत भ्रमण की सुविधा दी जा रही है।

आपदा प्रभावित अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष योजना
राज्य सरकार ने आपदा, महामारी या दुर्घटना से अनाथ हुए बच्चों के लिए भी शिक्षा योजना शुरू की है।

कॉलेजों और खेल को मिल रहा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 20 मॉडल कॉलेज और 9 नए महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही महिला छात्रावास, आईटी लैब और परीक्षा भवनों का निर्माण भी हो रहा है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं और हाल ही में हुए राष्ट्रीय खेलों में राज्य ने सातवां स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा
राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने की पहल भी शुरू की है।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, प्रधानाचार्य डॉ. रविंद्र कुमार सैनी, डॉ. डीएस मान, आचार्य आशीष सेमवाल, एसडीएम विकासनगर विनोद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ शुभारंभ

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी गई। मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों का अवलोकन किया और 09 मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। पिछले वर्ष  भी मुख्यमंत्री ने राज्य के चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया  था।

यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो0 दुर्गेश पंत ने बताया कि प्रथम चरण में राज्य के 04 जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा जिसके अभूतपूर्व परिणाम को देखते हुए राज्य के शेष जनपदों में आज लैब ऑन व्हील्स का शुभारंभ किया गया। प्रो पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) द्वारा राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने का कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनों /माॅडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छः से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रो0 पंत ने कहा कि यह प्रदेश में परियोजना का द्वितीय चरण है जिसके अंतर्गत शेष नौ जनपद उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं साइंस सिटी सलाहकार जी एस रौतेला, यूकाॅस्ट से संयुक्त निदेशक डॉ डी पी उनियाल, परियोजना समन्वयक ई0 जितेन्द्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से अमित कुमार, अशोक सिंह, योगेश के अलवा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक राम आश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी, अभय शर्मा, सुमन गुप्ता, अनीता नेगी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए फिर खुलेगा आवेदन

0

समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश

राष्ट्रीय खेल दिवस तक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शिलान्यास की तैयारी

मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन एक बार फिर से खुलने जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के लिए आवेदन की समय सीमा 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, लेकिन सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आवेदन कुछ दिन और खोलने के लिए निर्देश जारी किए।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कई जनपदों से इस तरह की सूचना आई है कि कुछ खिलाड़ी बच्चे किन्ही वजह से अभी आवेदन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, इसलिए ऐसे बच्चों के लिए आवेदन फिर से खोला जाए।

मंत्री ने कहा कि इन दोनों योजनाओं में पात्र बच्चों का चयन 30 अप्रैल तक हर हालत में हो जाना चाहिए, जिससे 1 मई से उन्हें प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजना शुरू किया जा सके।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लैंड ट्रांसफर आदि मामलों में जो गतिरोध आया था, वह दूर कर लिया गया है और इससे संबंधित संशोधन केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। खेल
मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2025 तक सभी तैयारियां पूरी कर यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कराने का लक्ष्य दिया है। इसके अलावा बैठक में चंपावत में प्रस्तावित गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति व अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक प्रशांत आर्य समेत अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे। सभी जनपदों के जिला खेल अधिकारी बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

नेशनल गेम्स पदक विजेताओं के नगद इनाम के लिए आवेदन

राष्ट्रीय खेलों में जिन खिलाड़ियों ने उत्तराखंड को पदक दिलाया है उनकी नगद इनाम राशि देने के लिए मंगलवार को आधिकारिक विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों से कहा कि इन खिलाड़ियों से जल्द आवेदन मंगवा कर नगद इनाम धनराशि का वितरण किया जाए ।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का खिताब दून लायंस के नाम रहा

0

उत्तरांचल प्रेस क्लब अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच महाराणा प्रताप स्पोटर्स कॉलेज में खेला गया। मैच का फाइनल मुकाबला दून लायंस बनाम दून सुपर किंग के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून लायंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका दून सुपर किंग ने जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में ऑल आउट होकर 124 रन सिमट गए।

मैच के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, सीआईएमएस के चैयरमेन ललित जोशी और पैनेसिया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान के साथ ही अतिथि स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रमेश जोशी, दून डिफंेस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता मौजूद थे। मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को ट्राफी व स्मृति चिन्ह प्रदान किए। मैच के फाइनल विजेता टीम को सीआईएमएस कॉलेज के चैयरमेन ललित जोशी की ओर से इक्कतीस हजार और उप विजेता टीम को इक्कीस हजार का नकद पुरस्कार दिया गया।

दून लायंस की ओर से कप्तान योगेश सेमवाल ने 21 रन, पंकज पंवार 20 रन, राजू पुशोला 16, संदीप गौतम 13 और संतोष चमोली ने 12 रनों का योगदान किया। दून सुपर किंग के कुलदीप सिंह रावत ने 4 और मनबर सिंह रावत व अभय कैंतुरा ने 2-2 विकेट लिए।

दून लायंस का पीछा करते हुए दून सुपर किंग के शैलेंद्र सेमवाल ने 34 रन, कुलदीप सिंह रावत ने 12 रन, मनमोहन शर्मा ने 11 रन और सुमन सेमवाल ने 10 रन का योगदान कर 20 ओवर में ऑल ऑउट होकर 124 रन पर ही सिमट गई। दून लायंस की ओर से संजय घिल्डियाल ने 4 विकेट और संदीप बड़ोला और राजू पुशोला ने 2-2 विकेट लिए।

मैच के मेन ऑ द सीरिज मनीष डंगवाल के नाम रही, वही बेस्ट बेस्टमेन का खिताब विकास गुसाईं के नाम रहा व बेस्ट बॉउलर में संदीप बड़ोला को मिला।

टूर्नामेंट के 13 मैचों के मेन ऑफ द मैच सुनील कुमार, कुलदीप सिंह रावत, मनीष डंगवाल, संदीप बड़ोला, हर्षमणि उनियाल, मनीष डंगवाल, साकेत पंत, शिवेश शर्मा, राजू पुशोला, सुरेन्द्र डसीला, अभय कैंतुरा, विकास गुसाईं व संजय घिल्डियाल के नाम रहा, सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।

अंपायर की भूमिका पंकज, मिक्की और स्कोरर दीपक ने निभाई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज हम सब यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण अवसर पर एकत्रित हुए हैं – पत्रकारों के बीच खेलकूद के इस शानदार आयोजन में। यह न केवल एक खेल प्रतियोगिता है, बल्कि पत्रकारिता जगत के हमारे साथियों का समर्पण, मेहनत और उनकी एकता का प्रतीक भी है। हम सभी जानते हैं कि पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है, जो समाज के प्रत्येक पहलू को उजागर करने का कार्य करता है। यहां उपस्थित हमारे सभी पत्रकार भाई-बहन दिन-रात मेहनत करके समाज की आवाज़ बनते हैं और हमें वास्तविकता से परिचित कराते हैं। यही कारण है कि उनका योगदान हमारे समाज में अतुलनीय है। आज इस खेल के माध्यम से, हमें पत्रकारिता के साथ-साथ खेलों के महत्व को भी समझने का अवसर मिल रहा है। मुझे खुशी है कि हम खेल के माध्यम से अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। यह प्रतियोगिता न केवल पत्रकारिता में उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है, बल्कि हमें सामूहिकता, टीम वर्क और आपसी भाईचारे की भावना भी सिखाती है।

विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सबसे पहले, मैं पत्रकारों के इस शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद देना चाहता हूँ। आज हम सब एक ऐसा मौका देख रहे हैं, जहां पत्रकारों ने अपनी लेखनी के साथ-साथ अपनी खेल भावना का भी परिचय दिया है। इस तरह के आयोजन न केवल पत्रकारों को आपस में जुड़ने का अवसर देते हैं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को भी बल प्रदान करते हैं। हमारे समाज में पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान है। वे न केवल सही खबरों के माध्यम से हमें जागरूक करते हैं, बल्कि अपनी मेहनत से समाज की धारा को सही दिशा में मोड़ते हैं। इस तरह के खेल आयोजन उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होते हैं। यह स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और समन्वय की भावना को बढ़ावा देती है।

विशिष्ठ अतिथि सीआईएमएस कॉलेज के चैयरमेन ललित जोशी ने पत्रकारों के 100 बच्चों को अपने कॉलेज में पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस माफी की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी बुराई है जो धीरे-धीरे हमारे समाज को प्रभावित कर रही है और हमारे युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में धकेल रही है। नशा किसी भी रूप में हो, यह शरीर और मस्तिष्क को नुकसान पहुँचाता है। नशे की लत न केवल व्यक्ति की शारीरिक स्थिति को खराब करती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्ते और समाज पर भी नकारात्मक असर डालती है। जो लोग नशे की लत में फंस जाते हैं, वे अपनी पूरी ज़िंदगी को नष्ट कर देते हैं और अपने परिवारों के लिए भी मुश्किलें पैदा करते हैं। हम जितना जागरूक होंगे, उतना ही हम खुद को और समाज को नशे से बचा सकते हैं।

उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह कण्डारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए और मौजूद सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला ने किया।

इस अवसर पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी के खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मो. असद, शूरवीर सिंह भंडारी, संदीप बड़ोला, पंकज भट्ट, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, योगेश रतूड़ी और पदेन सदस्य अजय राणा आदि उपस्थित थे।

पीएम अन्न योजना पर कांग्रेस नेताओं के सवाल जरूरतमंदों का अपमान: चौहान

0

गरीबी हटाने के नाम पर 70 साल से राजनीति कर रही कांग्रेस दुविधा मे

भाजपा ने पीएम अन्न योजना योजना को लेकर कांग्रेस के आरोपों को जरूरतमंदों का अपमान बताया है।

पार्टी कार्यालय मे पत्रकारों के सवालों के जवाब मे प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी रेखा से बाहर निकले लोग पुनः कमजोर न हों, इसलिए उनकी मदद को सरकार जरूरी मानती है। लेकिन गरीबी हटाने के नाम पर 70 सालों तक राजनीति करने वालों के लिए इसे पचाना मुश्किल है और वह दुविधा मे है।

चौहान ने गरीबों की संख्या और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर अनर्गल और झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शानदार विकास कार्यों एवं सफल जनकल्याण योजनाओं का नतीजा है देश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का गरीबी रेखा से ऊपर उठना है। जिस 30 करोड़ के आंकड़े पर कांग्रेस नेताओं को यकीन नहीं हो रहा उस पर विश्व स्तरीय एजेंसियां भी अपनी मुहर लगा चुकी हैं। लेकिन यहां असल समस्या वैचारिक और नैतिक रूप से दरिद्र हो चुकी कांग्रेस की है, जिनके नेहरू से लेकर इंदिरा, राजीव, और मनमोहन तक सभी प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाने के नारे के साथ राजनीति की है। लेकिन वोट लेने के अतिरिक्त कभी कोई ठोस प्रयास इस दिशा में नहीं किया।

वहीं भाजपा सरकार ने उन तमाम कामों को तो बेहतर तरीके से किया ही जो अन्य सरकारें करती थी। साथ ही उन कार्यों को पूरा कर दिखाया जिन्हें पिछली सरकारें असंभव मानती थी, जिसमें सबसे ऊपर गरीबी उन्मूलन था। पीएम मोदी ने उसे चुनौती की तरह लिया और 8 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी के दंश से मुक्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज देने पर कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि हमारी सरकार बेहद जिम्मेदारी और संजीदगी से प्रत्येक कार्य करती है। हम नहीं चाहते कि कोविड के बाद की परिस्थितियों के चलते, गरीबी रेखा से बाहर निकला देशवासी किसी भी कारणवश पुनः उसी समस्या से ग्रस्त हो जाए। इसलिए अगले पांच वर्षों तक सभी जरूरतमंदों की तरह उन्हें भी इस योजना के तहत मदद जारी रहेगी।

कांग्रेस नेताओं का जान बूझकर ऐसे बयान कहीं न कहीं तमाम जरूरतमंदों का अपमान हैं। ये उन लोगों का हौसला तोड़ने की कोशिश है जो कड़ी मेहनत कर सरकार के सहयोग से देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में की शिरकत

0

विजेता टीम और उप विजेता टीम को किया सम्मानित

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उत्तरांचल प्रेस क्लब को बधाई दी और आयोजन समिति की सराहना की।

समापन कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी ने विजेता टीम दून लायंस और दून सुपर किंग उप विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द बढ़ता है, साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक चुनौतीपूर्ण कार्य है और ऐसे खेल आयोजनों से पत्रकारों को तनावमुक्त होने का अवसर मिलता है। उन्होंने आगे कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट सराहनीय पहल है, जो न केवल खेल भावना को बढ़ावा देता है बल्कि आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून अजय सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, महामंत्री सुरेंद्र सिंह डसीला, पैनेसिया अस्पताल के चैयरमेन रणवीर सिंह चौहान, सीआईएमएस कॉलेज के चैयरमेन ललित जोशी, खेल संयोजक अभय सिंह कैन्तुरा, संदीप बड़ोला, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, किशोर रावत, रमन जायसवाल, अजय राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

मेट्रो ट्रेन की उम्मीद जागी सीएम धामी ड्रीम

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सोमवार को सचिवालय में मैसर्स हेस ग्रीन मोबिलिटी द्वारा उत्तराखण्ड में मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम तकनीक पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया गया। मास रैपिड ट्रांसिट सिस्टम टैक्नोजलॉजी को उत्तराखण्ड में बढ़ावा देने के मकसद से उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन एवं हेस ग्रीन मोबिलिटी, कैरोसेरी हेस एजी व एसएसबी सॉरवीन एंड शेफ़र बाउ एजी के बीच एक एम.ओ.यू हस्ताक्षर किया गया। मुख्यमंत्री ने इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारे जाने की अपेक्षा करते हुए ऐसे प्रयासों को देहरादून की बढ़ती यातायात समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी प्रयास बताया।

बैठक में बताया गया कि मैसर्स हेस एजी द्वारा लाइट ट्रॉम विकसित किया गया है, जो फ्लैश चार्जिंग तकनीक का उपयोग करते हुए एक उच्च क्षमता वाला जन परिवहन समाधान है, जिसे पूरी तरह से एलिवेटेड कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (ई-आरटी) के रूप में उत्तराखंड की शहरी परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया जा रहा है तथा प्रथम चरण में देहरादून शहर के 2 कॉरिडोर्स में आई.एस.बी.टी से गांधी पार्क एवं एफ.आर.आई से रायपुर तक कुल 22.5 कि.मी, जिसमें 25 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन ब्रजेश कुमार मिश्रा, निदेशक वित्त उत्तराखण्ड मेट्रो रेल कारपोरेशन संजीव मेहता, एलेक्स नेफ, सी.ई.ओ कैरोसेरी हेस एजी, बुराक सेंसर, जनरल मैनेजर एसएसबी सॉरवीन एंड शेफ़र बाउ एजी, यवेस सीग्रिस्ट, कैरोसेरी हेस एजी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।