Home Blog Page 138

हाईकोर्ट नैनीताल ने उस्मान कांड की जांच अधिकारी पर लगाया जुर्माना

0

नैनीताल: 73 वर्षीय उस्मान ठेकेदार से जुड़े रेप केस की जांच में लापरवाही बरतने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मामले की जांच अधिकारी पर 10,000 का जुर्माना लगाया है। साथ ही आदेश दिया है कि 13 नवंबर तक जांच अधिकारी सभी जरूरी दस्तावेज कोर्ट में पेश करें।

दरअसल, कोर्ट ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि जांच अधिकारी बार-बार समय मांग रही थीं और अब तक पूरी रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई थी।

यह मामला 30 अप्रैल को सामने आया था…जब नैनीताल में एक नाबालिग से रेप का आरोप उस्मान ठेकेदार पर लगा था। मामले के बाद शहर में भारी विरोध प्रदर्शन हुए थे और कई जगह तोड़फोड़ भी हुई थी। पुलिस ने आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बाद में उस्मान ने निचली अदालत में जमानत के लिए याचिका दी थी…जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अब आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

कोर्ट ने साफ कहा कि जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारी को निर्धारित समय में रिपोर्ट सौंपनी होगी।

ब्रेकिंग न्यूज: हल्द्वानी उतरकर नैनीताल रवाना हुईं राष्ट्रपति पढ़ें वीआईपी अपडेट

0

हल्द्वानी/नैनीताल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज अपराह्न 04:10 बजे हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पहुँचीं।

हल्द्वानी आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत, एडीजी कानून एवं व्यवस्था वी. मुरुगेशन, आईजी कुमाऊँ ऋद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा सहित अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

इसके उपरांत राष्ट्रपति ने, राजभवन, नैनीताल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में प्रतिभाग करने को राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।

रजत जयंती महोत्सव: तैयारियों का सीएम ने किया निरीक्षण, पीएम मोदी होंगे कार्यक्रम में शामिल

0

रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम धामी ने निरीक्षण किया. उन्होंने तैयारी को समय से पूरा करने के निर्देश दिए.

देहरादून: उत्तराखंड राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड सरकार इस 25वीं वर्षगांठ को रजत जयंती उत्सव के रूप में मना रही है. जिसके तहत प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जिसका मुख्य कार्यक्रम राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर को एफआरआई ग्राउंड में किया जाएगा.

इस आयोजन की खासबात ये है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. जिसके चलते एफआरआई परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. एफआरआई परिसर में चल रही तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों को तय समय पर और बेहतर ढंग से कामों को पूरा करने के निर्देश दिए.

वहीं, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एफआरआई का मैदान पर्यावरण की दृष्टि से देहरादून शहर का प्रमुख स्थल है. पहले भी इसी मैदान में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से यहां पर एक शानदार सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ था. ऐसे में इस साल राज्य स्थापना को 25 साल पूरे हो रहे हैं जिसे सरकार रजत जयंती वर्ष के रूप में रजत उत्सव मान रही है. ऐसे में रजत उत्सव के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपना संबोधन किया. ऐसे में 9 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन है. जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने दिल के करीब मानते हैं. ऐसे में उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड में तमाम योजनाएं शुरू हुई है और तमाम विकास के काम आगे बढ़े हैं. ऐसे में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एफआरआई में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे जिससे संबंधित तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस ग्राउंड में एक बड़ा आयोजन संपन्न होगा, साथ ही विकसित भारत का जो संकल्प है, उसमें हर एक उत्तराखंडवासी अपना योगदान देगा. राज्य के रजत उत्सव के साथ ही अगले 25 सालों की यात्रा के लिए अपने को तैयार और व्यवस्थित करेंगे. साथ ही विकास की गति को नियोजित तरीके से आगे बढ़ने का संकल्प लेंगे.

रुड़की में चलती कार में आग का तांडव, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें तस्वीरें

0

रुड़की में चलती कार में आग लग गई. आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही समय में कार पूरी तरह जल गई.

रुड़की: हरिद्वार जिले के रुड़की में चलती कार में अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही देर में कार आग का गोला बन गई. घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई. सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई. बताया गया है कि इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है.

पुलिस के मुताबिक, घटना 2 नवंबर रविवार की देर रात उस समय हुई, जब शादाब पुत्र लियाकत अली निवासी गुम्मावाला थाना कलियर अपनी कार से गुम्मावाला से अपनी ससुराल हकीमपुर जा रहा था. बताया गया है कि जैसे ही वह अपने गांव से बाहर निकले, इसी दौरान कार से अचानक तेज धुआं निकलने लगा, जैसे ही कार स्वामी शादाब की नजर कार से निकल रहे धुंए पर पड़ी तो उसने वाहन को सड़क पर रोक दिया और फुर्ती दिखाते हुए कार से बाहर निकल गया. वहीं कार स्वामी के बाहर निकलते ही कार ने अचानक आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया.

बताया गया है कि कुछ ही पल में कार तेज लपटों से घिर गई. इसके बाद कार स्वामी शादाब ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और कार में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया. इसी के साथ टीम ने कार में लगे डीजल टैंक को भी फटने से बचाया, जिसके बाद राहत की सांस ली गई.

वहीं दमकल कर्मियों के मुताबिक, कार आग का गोला बन गई थी और आग को बुझाना काफी जोखिमपूर्ण भी था. लेकिन फायर कर्मियों ने अपनी जान की प्रवाह किए बिना एक बहुत बड़ा हादसा होने से बचा लिया. हालांकि इस घटना में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही.

रुड़की फायर यूनिट के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि कार में आग लगने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है. आग लगने की वजह वायरो में शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है. आग लगने से कार में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. कार 2014 का मॉडल थी.

खटीमा में कट्टे में मिला विवाहिता का शव, 8 महीने पहले हुई थी शादी

0

महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. लोगों ने दुर्गंध आने पर सूचना पुलिस को दी.

खटीमा: खटीमा के मंडी समिति के पीछे झाड़ियों पर एक महिला का शव कट्टे में मिलने से सनसनी फैल गई. ग्रामीणों की सूचना पर खटीमा कोतवाली ने घटना स्थल से महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि महिला घर से लापता थी, जिसके बाद उसका शव मिला है.

वहीं घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल व अस्पताल पहुंच कर मामले में जानकारी ली. घटना शनिवार देर रात की है. वहीं शव के सड़ने की वजह से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव की. महिला की शिनाख्त निवासी पकड़िया के रूप में हुई है. मृतक महिला की शादी आठ माह पूर्व उत्तर प्रदेश के बरेली से हुई थी.

चार दिन से लापता महिला का संदिग्ध हालत में मंडी समिति खटीमा के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला के शव जहां प्लास्टिक के कट्टे के अंदर पाया गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. खेतलसंडा खाम के ग्रामीणों ने मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए. पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त के लिए आसपास की पुलिस चौकी व थानों को सूचित किया. वहीं खटीमा कोतवाली एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर मृत महिला की शिनाख्त पकड़िया निवासी (उम्र 25) के रूप में हुई. पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व माता ने शव की शिनाख्त की.

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया. साथ ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों ने जानकारी ली. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल में कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी चार दिन से घर से लापता थी.

उन्होंने बताया कि उसकी बेटी विवाह आठ माह पूर्व शाहजहांपुर रोड बरेली निवासी एक युवक से हुआ था. पिता ने बताया कि उसकी पुत्री करवाचौथ पर अपने ससुराल गई थी, जो भैयादूज पर मायके आई थी. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस उक्त मामले में ससुराल पक्ष समेत मायके वालों से गहनता से पूछताछ कर रही है. फिलहाल संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है.

ऋषिकेश में कबाड़ी की बंद दुकान में लगी आग, एक युवक जिंदा जलकर मरा

0

कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड बुझाने गई, अंदर युवक का जला शव मिला

ऋषिकेश: शहर में हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई. आग लगने के दौरान एक युवक जिंदा जल गया. उसका शव पुलिस ने कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है. युवक कबाड़ी की दुकान के अंदर कैसे पहुंचा, पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है.

कबाड़ी की दुकान में लगी भीषण आग: जानकारी के मुताबिक आज सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग स्थित कबाड़ी की दुकान में आग लग गई है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया.

कबाड़ी की दुकान के अंदर मिला युवक का जला शव: बाहर से ताला लगा होने के कारण ताले को तोड़ा गया और शटर खोलकर कबाड़ में लगी आग को भी बुझाया. इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को अंदर एक युवक की बॉडी जली अवस्था में मिली. तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

एम्स की मोर्चरी में रखी गई डेड बॉडी: सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आई और युवक की जली बॉडी को कब्जे में लेकर एम्स की मोर्चरी में ले गई. अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार युवक अंदर कैसे पहुंचा.

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सुबह तड़के कबाड़ी की दुकान में आग लग गई. तभी उसने बचाओ-बचाओ की आवाज सुनी. शटर बंद होने के कारण वो आवाज लगाने वाले को बाहर नहीं निकाल पाए. इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई.
-शिव कुमार, प्रत्यक्षदर्शी-

कोतवाल ने ये कहा: प्रथम दृष्ट्या दुकान के ऊपरी हिस्से की खिड़की में ग्रिल नहीं लगी हुई है. संभवत कोई व्यक्ति इस रास्ते से अंदर आया और इस दौरान आग लगने की वजह से चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई. कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि-

हीरालाल रोड स्थित एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने की घटना हुई है. वहां एक युवक का जला हुआ शव मिला है. शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है. जांच के बाद ही सवालों के स्पष्ट जवाब मिल पाएंगे.
-कैलाश चंद्र भट्ट, कोतवाल-

फायर अफसर ने कहा जांच हो रही है: वहीं दूसरी तरफ फायर अफसर गिरीश लोनी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

लाइव: उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संभाला अभिभाषण का मंच

0

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संभाला अभिभाषण का मंच

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती (25 वर्ष) के उपलक्ष्य में दो दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र आज सोमवार से प्रारंभ हो गया है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हो रही है। राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह विधानसभा भवन पहुंचीं, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष, सभी मंत्री और विधायक मौजूद हैं।

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्र को जीरो जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विशेष सत्र में राज्य की 25 वर्षों की विकास यात्रा, उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी। बताते चलें कि 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया था।

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 4 नवंबर को बंद रहेंगे ये स्कूल और आंगनबाड़ी

0

Haldwani News: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत गणराज्य के माननीय राष्ट्रपति जी के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 4 नवंबर 2025 के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित समस्त शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर 2025 को बंद रहेंगे। इसके साथ ही हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के काठगोदाम से आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी तक के यात्रा मार्ग से आच्छादित क्षेत्र के विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र उक्त दिन अपराह्न 1:00 बजे तक संचालित होंगे।

दिनांक 3 नवंबर 2025 को समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र अपने निर्धारित समयानुसार संचालित होंगे।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को भी अपने स्तर से संबंधितों को भी अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू आज विधानसभा सत्र संबोधित करेंगी,शाम को नैनीताल पहुचेंगी

0

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी विधानसभा को संबोधित, शाम को नैनीताल जाएंगी, राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर होंगी शामिल, नीम करौली बाबा के करेंगी दर्शन

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन यानी आज वे सुबह 11 बजे राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के इस ऐतिहासिक संबोधन के साथ उत्तराखंड की नई विकास यात्रा को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी राष्ट्रपति का स्वागत भाषण देंगी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राष्ट्रपति के सम्मान में अपना वक्तव्य रखेंगे। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह के अभिभाषण के पश्चात सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सदन को संबोधित करेंगी।

अपने संबोधन में राष्ट्रपति देश की विकास यात्रा, उत्तराखंड की उपलब्धियों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर प्रकाश डालेंगी। सूत्रों के अनुसार, वे सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से सामूहिक प्रयास के साथ इस लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आह्वान करेंगी।

शाम को नैनीताल के लिए होंगी रवाना, रेड जोन घोषित

सत्र के बाद राष्ट्रपति शाम को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर के माध्यम से नैनीताल के लिए रवाना होंगी। हल्द्वानी आर्मी ग्राउंड में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।

नैनीताल को रेड जोन घोषित किया गया है। जहां-जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा, उन सभी मार्गों पर आमजन की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

राजभवन की 125वीं वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति नैनीताल में राजभवन की स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष समारोह में शामिल होंगी। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में राष्ट्रपति भवन के गौरवशाली इतिहास और धरोहर को प्रदर्शित किया जाएगा।

4 नवंबर को करेंगी नीम करौली बाबा के दर्शन

राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार, 4 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर पहुंचेंगी और नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगी। यह पहला अवसर होगा जब कोई राष्ट्रप्रमुख बाबा के इस दिव्य धाम में पहुंचेगा। नैनीताल के डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

पहले दिन पतंजलि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

दौरे के पहले दिन रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।
इस अवसर पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने समारोह में 54 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया।

इसके उपरांत राष्ट्रपति ने देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन परिसर में फुट ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया।

राज्य में जल्द शुरू होंगे 51 नए खनन पट्टे, 50 करोड़ से अधिक राजस्व की उम्मीद

0

देहरादून । भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग राज्य में 51 नए खनन पट्टों की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पट्टों के माध्यम से करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक राजस्व मिलने की संभावना जताई गई है।

विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जिलों में 45 पट्टे पांच हेक्टेयर से कम तथा छह पट्टे पांच हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल के होंगे। इन पट्टों से लगभग 43 लाख घनमीटर पत्थर व रेता निकाला जाएगा।

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक राजपाल लेघा ने बताया कि पांच हेक्टेयर वाले पट्टों के लिए पांच वर्ष और पांच हेक्टेयर से अधिक वाले पट्टों के लिए दस वर्ष तक खनन की अनुमति दी जाएगी।

वहीं, वन निगम के आरएम मुख्यालय महेश आर्य ने बताया कि इस बार दो नई नदियों को शामिल करते हुए कुल 13 नदियों में खनन कराया जाएगा, जिससे राजस्व में और बढ़ोतरी की संभावना है।