Home Blog Page 29

सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा पर सख्त सीएम

0

पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट कर 21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना सहित हाल की अन्य घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने मुख्य सचिव को फोन कर अधिकारी, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी को सरकारी कार्यालयों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ऐसी घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने देहरादून के एसएसपी को भी शिक्षा निदेशालय प्रकरण में शामिल दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार, मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह चौहान, महामंत्री मुकेश बहुगुणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।सरकारी कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार अब स्पष्ट और कठोर रुख में नजर आ रही है।

बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन, सीएम धामी का संबोधन

0
बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन, सीएम धामी का संबोधन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बालावाला, देहरादून में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक सम्मेलन नहीं, बल्कि हिंदू समाज की चेतना, एकता और आत्मगौरव का महापर्व है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आज जागृत, समर्पित और संगठित होकर अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के वैभव को पुनः स्थापित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने संघ के सामाजिक, शैक्षिक और सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन ने राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विविधताओं से भरे भारत में एकात्मता की भावना ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून, ऑपरेशन कालनेमी और समान नागरिक संहिता जैसे कदम इसी दिशा में उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में समान शिक्षा व्यवस्था और “हिंदू स्टडी सेंटर” जैसे प्रयासों के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर भी कार्य किया जा रहा है।

भिकियासैंण में सीएम धामी ने दी स्व. सतीश नैनवाल को श्रद्धांजलि

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को भिकियासैंण पहुँचे, जहाँ उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सहभागिता की।

स्व. सतीश नैनवाल, रानीखेत के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई थे। मुख्यमंत्री ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका असामयिक निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

संस्कृति, स्वाभिमान और समर्पण जनजातीय परंपराओं को नमन

0
जनजाति समागम–2026 का समापन

देवभूमि की पवित्र वादियों में जनपद चमोली के बिरही (बेडूबगड़) में जब जनजाति समागम–2026 का समापन हुआ, तो वातावरण लोकधुनों, पारंपरिक वेशभूषा और आस्था से सराबोर हो उठा।

इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समाज को नमन करते हुए कहा—
“हमारे सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले भाई-बहन केवल नागरिक नहीं, बल्कि देश की सीमाओं के सजग प्रहरी हैं।”

मुख्यमंत्री ने नीति घाटी भोटिया जनजाति के शीतकालीन प्रवास और भूमि मामलों के समाधान, सामुदायिक भवन निर्माण, स्व. गौरा देवी जी की प्रतिमा और पार्क निर्माण, बैरासकुंड मंदिर के सौंदर्यीकरण जैसी घोषणाएँ कर जनभावनाओं को सम्मान दिया।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज ने सदियों से प्रकृति को पूजा है, लोकज्ञान को जिया है और संस्कृति को संजोया है। आज आवश्यकता है कि इस विरासत को नई पीढ़ी तक गर्व के साथ पहुँचाया जाए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय उत्थान के लिए चल रही योजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब विकास की किरण अंतिम पंक्ति तक पहुँचेगी।

लोकगीतों की गूंज, पारंपरिक नृत्य की लय और जनसहभागिता के इस अद्भुत संगम ने यह संदेश दिया—
जनजातीय संस्कृति केवल अतीत नहीं… यह उत्तराखंड का गर्व, वर्तमान और भविष्य है।

कुंभ 2027 की तैयारी तेज, ₹234.55 करोड़ के 34 कार्यों का शिलान्यास

0

कुंभ 2027 की तैयारी तेज, ₹234.55 करोड़ के 34 कार्यों का शिलान्यास

वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेला हरिद्वार को दिव्य और भव्य बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹234.55 करोड़ की लागत से 34 महत्वपूर्ण अवसंरचना कार्यों का शिलान्यास किया। हरिद्वार स्थित कुंभ मेला नियंत्रण भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि ये कार्य न केवल कुंभ-2027 के सफल और सुव्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करेंगे, बल्कि शहर के दीर्घकालीन विकास को भी नई दिशा देंगे।

 प्रमुख कार्यों में शामिल

घाट एवं सिंचाई अवसंरचना — ₹70.54 करोड़ (07 कार्य)
अपर गंगा नहर के दोनों तटों पर घाट निर्माण और पुनर्विकास,
90 मीटर स्पान का द्वि-लेन स्टील गर्डर सेतु निर्माण,
तीन अस्थायी पुलों की स्थापना व मरम्मत।

सड़क एवं परिवहन — ₹127.23 करोड़ (12 कार्य)
बहादराबाद–सिडकुल मार्ग का चौड़ीकरण,
राष्ट्रीय राजमार्ग-334 का सुदृढ़ीकरण,
नगर क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण, फुटपाथ और सौंदर्यीकरण कार्य।

पेयजल अवसंरचना — ₹18.11 करोड़ (09 कार्य)
पंपिंग जल योजनाओं का पुनर्गठन,
1500 केएल ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल निर्माण,
आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन कुओं का निर्माण।

श्रद्धालु सुविधाएँ — ₹18.67 करोड़ (06 कार्य)
चंडी देवी मंदिर और मनसा देवी मंदिर मार्ग पर तीर्थयात्री सुविधाएँ,
मेला नियंत्रण भवन का नवीनीकरण,
बैरक और औषधि भंडारण कक्ष का निर्माण।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कुंभ-2027 सुरक्षित, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बने।

जनजाति समागम–2026 में सीएम धामी, लोक संस्कृति को मिला सम्मान

0

जनजाति समागम–2026 में सीएम धामी, लोक संस्कृति को मिला सम्मान जनपद चमोली में नीति माणा जनजाति कल्याण समिति द्वारा आयोजित ‘जनजाति समागम–2026’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। लोक परिधानों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ जनजातीय समुदाय ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनजातीय समाज के उत्थान और विकास को सरकार की प्राथमिकता बताया।

सीएम धामी ने जनजातीय समुदाय की लोक संस्कृति, भाषा और परंपराओं को उत्तराखंड की पहचान बताते हुए कहा कि इन्हें सहेजना और आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

देहरादून के सरकारी स्कूलों में 880 स्मार्ट टीवी, डिजिटल एजुकेशन को रफ्तार

0

देहरादून के सरकारी स्कूलों में 880 स्मार्ट टीवी, डिजिटल एजुकेशन को रफ्तार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार देहरादून जिला प्रशासन ने सरकारी विद्यालयों में डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

जनपद के स्कूलों में स्मार्ट क्लास सुविधा विकसित करने के लिए 880 स्मार्ट टीवी क्रय किए गए हैं। अब सरकारी विद्यालयों की प्रत्येक कक्षा में निजी स्कूलों की तर्ज पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर उपकरणों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्री-डिस्पैच इंस्पेक्शन कराया जाएगा। इसके लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी की टीम कंपनी की विनिर्माण इकाई, पांडिचेरी में भौतिक निरीक्षण करेगी।

निरीक्षण में तकनीकी मानकों, सुरक्षा प्रावधानों और निर्धारित विनिर्देशों की जांच के बाद ही स्मार्ट टीवी जनपद में भेजे जाएंगे।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को इंटरएक्टिव, ऑडियो-विजुअल और आधुनिक शिक्षण सामग्री उपलब्ध हो, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक प्रभावी और रोचक बने।

यह परियोजना ‘उत्कर्ष’ के अंतर्गत पिछले डेढ़ वर्ष से चल रहे सुधार प्रयासों की कड़ी है, जिसके तहत स्कूलों में फर्नीचर, खेल अवस्थापना, पुस्तकालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ की गई हैं।

जीएसटी बकाया में कुर्क फ्लैट पहले ही बेच दिए, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

0

जीएसटी बकाया में कुर्क फ्लैट पहले ही बेच दिए, बिल्डर पर मुकदमा दर्ज देहरादून में जीएसटी बकाया के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन ने धोखाधड़ी के आरोप में बिल्डर और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मामला कैनाल रोड स्थित मैसर्स क्वींसटन रियलिटी प्रोजेक्ट्स एलएलपी से जुड़ा है। जीएसटी जमा न करने पर तहसीलदार सदर ने 5 जनवरी को बिल्डर के दो फ्लैट—303 और 403—कुर्क कर नीलामी की कार्रवाई की थी।

नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में कार्रवाई संपन्न कर दी गई। लेकिन बाद में सामने आया कि संबंधित फ्लैट 27 मई 2022 को ही पूजा संजय मिश्रा के नाम विक्रयपत्र के माध्यम से बेचे जा चुके थे और बैंक में बंधक भी थे।

आरोप है कि बिल्डर ने यह तथ्य प्रशासन से छिपाया और नीलामी प्रक्रिया को गुमराह किया।

इस मामले में राजपुर थाना में कर्मवीर सिंह, आशीष राजेंद्र गर्ग, राजपुरोहित विक्रम सिंह और स्थानीय प्रतिनिधि अजय काठबंगला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी

0

मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर महायज्ञ में भाग लिया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण और मंदिर समूह के पुनर्निर्माण को पुरातत्व विभाग के माध्यम से कराए जाने की घोषणा की। साथ ही तहसील बसुकेदार में नवीन तहसील भवन निर्माण का भी ऐलान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्षों बाद आयोजित यह महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने इसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगम बताते हुए कहा कि देवस्थानों पर जाना मात्र संयोग नहीं, बल्कि ईश्वरीय आह्वान और आशीर्वाद का प्रतीक होता है।

दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला

0
bhadas4india.com

दून के रेंजर ग्राउंड में 21 फरवरी से 01 मार्च तक ‘‘दिव्य कला मेला’’ का भव्य आयोजन

दिव्य कला मेला में अंतरराज्यीय प्रतिभाः दिव्यांग कलाकारों की अनोखी प्रदर्शनी

सृजन और उत्साह का संगमः मेले में दिव्यांग कलाकारों का सांस्कृतिक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र

दून के स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सजाएंगे मेले की रंगीन झलक

देहरादून राजधानी देहरादून में भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तत्वाधान में दिव्य कला मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 21 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 1 मार्च, 2026 तक रेंजर ग्राउंड, देहरादून में आयोजित होगा।

प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस मेले का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सीधे बाजार और रोजगार के अवसरों से जोड़ना है। इस अवसर पर 13 जनपदों के दिव्यांगजन भाग लेंगे और वे अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन विभिन्न स्टालों के माध्यम से करेंगे। इसके अलावा, अन्य राज्यों से आने वाले दिव्यांग कलाकार और कारीगर भी अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी, अभिनव शाह ने बताया कि मेले में केवल उत्पादों की प्रदर्शनी ही नहीं होगी, बल्कि दिव्यांगजनों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मेले में देहरादून के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे, जिससे उन्हें दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए उत्पादों और उनके कौशल का प्रत्यक्ष अनुभव लेने का अवसर मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह मेला समाज में दिव्यांगजनों की क्षमताओं और योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण कार्य करेगा। इसके माध्यम से न केवल रोजगार और आर्थिक अवसर प्रदान होंगे, बल्कि समाज में समावेशिता और समान अवसरों के प्रति भी संवेदनशीलता बढ़ेगी।