Home Blog Page 229

बंगाल यूपी के महिला अपराधों पर कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक : भट्ट

0

कांग्रेस, लड़कियों के लिए पार्टी के अंदर और बाहर कहीं नहीं लड़ सकती है

देहरादून, 13 अगस्त। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की बंगाल में महिला डाक्टर की हत्या एवं यूपी के महिला अपराधों पर लंबी चुप्पी को शर्मनाक बताया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लड़कियों के लिए लड़ ही नहीं सकती है, चाहे पार्टी के अंदर की बात हो या बाहर की। दिल्ली में बैठक बैठक खेलने वाले उनके स्थानीय नेताओं को अपने आलाकमान को याद दिलाना चाहिए ।

मीडिया के लिए जारी बयान में श्री भट्ट ने कहा, कांग्रेस और उनकी सहयोगी दलों की सरकार में मां बहने सुरक्षित नहीं हैं । जहां एक तरफ पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री की सरकार में जिस तरह एक महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में ही रेप और हत्या होती है । वहीं दूसरी तरफ यूपी में तो उनके दो लड़कों के साथी ही रेप की घटनाओं में लिप्त हैं।

वही बेहद दुर्भाग्य की बात है कि सीबीआई जांच को लेकर पूरे बंगाल के एकजुट होने के बाद भी वहां की महिला मुख्यमंत्री अपराध पर पर्दा डालने की कोशिश में लगी रही। अब तो मामले की गंभीरता को समझते हुए कोलकाता हाई कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश भी दे दिया है लेकिन अफसोस कांग्रेसी आलाकमान की आवाज अब तक इस जघन्य अपराध के खिलाफ नहीं निकली है।

देश पुनः देख रहा है कि महिलाओं के साथ होने वाले इस जघन्य अपराध पर न राहुल की मोहब्बत वाली दुकान खुली और ना ही कोई लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी नजर आईं। और यूपी में तो हद ही हो गई जब कांग्रेस सपा के दो लड़कों के साथ ही बच्चियों के साथ कुकृत्य की घटनाओं को अंजाम देते पकड़े गए हैं । लेकिन अपनी ही पार्टी नेता के यौन शोषण के आरोपी को युवा संगठन की कमान सौंपने वाले कांग्रेस नेताओं के दैनिक बयान बताते हैं, जैसे अयोध्या और कन्नौज में कुछ हुआ ही नही हो।

उन्होंने तंज कसते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को सुझाव दिया कि वे दिल्ली में बैठक बैठक खेल रहे हैं, अपने आलाकमान से दोनों राज्यों के महिला अपराध पर जबाव क्यों नहीं पूछते हैं । ये सभी तो महिला अपराधों के मुद्दे पर प्रदेश में झूठ और भ्रम फैलाने के मास्टर हैं, लेकिन बंगाल एवं यूपी की सच्ची घटनाओं पर तो इन्हें भी सांप सूंघ गया है। उन्हें राहुल प्रियंका खड़गे पर दबाव बनाना चाहिए कि कहीं तो महिलाओं के पक्ष में खड़ा होना चाहिए ।

बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा की कामना हेतु श्री बदरीनाथ व श्री केदारनाथ सहित कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा

0

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की रक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा की है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़ें जाने तथा हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों पर जिहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा की कामना के लिए बदरीनाथ व केदारनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के निर्देश जारी किये थे। इस क्रम में आज विभिन्न मंदिरों में पूजा कर बांग्लादेशी हिन्दुओं के सुरक्षित व शान्ति पूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना की गयी। जीवन रक्षा और उन्हें इस विपत्ति से निबटने की सामर्थ्य मिले, इसके लिए बीकेटीसी मंगलवार को अपने अधीनस्थ सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करेगी।

श्री बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा हेतु भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे।

श्री केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला व वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, तीर्थ पुरोहित समाज के संगठन केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

योग बदरी मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।

कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ जी का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने हेतु प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति रामप्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे।

श्री त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण नारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा हेतु प्रार्थना की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, श्री गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने हेतु पूजा-अर्चना की गयी।

दीपक रावत ने की ब्रिडकुल प्रोजेक्ट द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा

0

कुमाऊं मण्डल में लगभग 250 करोड की लागत से ब्रिडकुल द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कैम्प कार्यालय में आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई।

आयुक्त ने ब्रिडकुल प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश भट्ट को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं निर्माण की गुणवत्ता उच्चकोटी की हो तथा निमार्ण कार्य कार्य पूर्ण होने के पश्चात थर्ड पार्टी निरीक्षण अवश्य किया जाए।
पर्वतीय क्षेत्रों में जहां-जहां निर्माण कार्य किये जाने हैं निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व साइटों पर भू-विशेषज्ञों द्वारा भूस्खलन व मिट्टी की जांच अवश्य की जाए।

जनपद में प्रथम मेंटल (मानसिक) हास्पिटल गेठिया में लगभग 44 करोड की लागत से ब्रिडकुल द्वारा बनाया जायेगा इसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। ब्रिडकुल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। इसके साथ ही जनपद मे ब्रिडकुल द्वारा सुशीला तिवारी चिकित्सालय में कैंसर हास्पिटल 39 करोड, मोतीनगर में 50 बैड का क्रिटिकल केयर ब्लाक के साथ ही 200 बैड का मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल का कार्य प्रगति पर है साथ ही रामनगर में कनवेंस सेंटर, 8 करोड की लागत से एप्रोच रोड का कार्य जेल हल्द्वानी तथा लाल बहादुर शास्त्री राजकीय पीजी कालेज हल्दूचौड में 8 करोड 43 लाख से लाइब्रेरी एवं मल्टीहॉल का निर्माण प्रगति पर है।

मण्डल में सोमेश्वर में 50 बैड के हास्पिटल का कार्य प्रगति पर है साथ ही बागेश्वर में जिला अस्पताल में भी 50 बैड का कार्य प्रगति पर है। गरूड में 22 करोड की लागत से मल्टीस्टोरी पार्किंग का निमार्ण भी प्रगति पर चल रह है साथ ही पिथौरागढ, चम्पावत में भी ब्रिडकुल द्वारा भवन, सडक आदि के निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहे है।

आयुक्त ने कहा कि हाईवे सडक मार्गों पर जिन पेडो से दुर्घटनायें हो सकती है उन पेडों की कटिंग एवं शिफटिंग का कार्य कराने के निर्देश ब्रिडकुल के अधिकारियो को दिये उन्होंने कहा कि पेडों द्वारा होने वाली सम्भावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।
समीक्षा के दौरान ब्रिडकुल के अधिकारियों के साथ ही अपर सांख्यिकीय अधिकारी स्वदेश मनराल आदि उपस्थित थे।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रा व्यवस्थाओं का लेंगे जायजा

0

समिति विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे। श्री बदरीनाथ धाम में झंडारोहण के बाद पहुंचेंगे केदारनाथ धाम।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में उत्तराखंड शासन से प्रतिनियुक्त नये मुख्य कार्याधिकारी ( सीईओं)विजय प्रसाद थपलियाल ने कार्यभार संभालते ही श्री बदरीनाथ – केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद रखने के आदेश दिये जारी कर दिये है इसी क्रम में मुख्य कार्याधिकारी श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम की मूलभूत सुविधाओं एवं श्री धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था तथा यात्रा मार्गों पर स्थित विश्रामगृहों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण
शुरू किया है।

आज प्रात: मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने मंदिर समिति के ऋषिकेश स्थिति चेलाचेत राम यात्री विश्राम गृह तथा चंद्रभागा यात्री विश्राम गृह का निरीक्षण किया। विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं, रख रखाव यात्री सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिया

निरीक्षण तथा भ्रमण के दौरान अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली मुख्य कार्याधिकारी के साथ साथ चल रहे हैं। ऋषिकेश में इस अवसर पर मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ प्रबंधक विशाल पंवार प्रबंधक सोबन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

इसके पश्चात मुख्य कार्याधिकारी ने देवप्रयाग स्थिति विश्राम गृह का निरीक्षण किया तत्पश्चात श्री नगर डालमिया धर्मशाला श्रीनगर (गढ़वाल) का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए।

यात्री विश्राम गृह रूद्रप्रयाग का भी निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल भट्ट, पुरूषोत्तम जोशी आदि मौजूद रहे।

नंदप्रयाग यात्री विश्राम गृह के निरीक्षण पश्चात मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने चमोली विश्राम गृह का निरीक्षण किया इस अवसर पर विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल, प्रबंधक अमित राणा, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे। मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति विधि अधिकारी एसएस बर्त्वाल से मंदिर समिति की परिसंपत्तियों के विषय में भी जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्य कार्याधिकारी जोशीमठ रवाना हो गये।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार आज मंगलवार को मुख्य कार्याधिकारी देहरादून से प्रस्थान कर मंदिर समिति विश्रामगृह ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, धारी देवी, रूद्रप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी का निरीक्षण किया

14 अगस्त बुद्धवार को श्री नृसिंह मन्दिर जोशीमठ दर्शन, पूजन तथा मंदिर समिति कार्यालय निरीक्षण कर श्री बदरीनाथ धाम प्रस्थान करेंगे तथा अपराह्न को श्री बदरीनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजा-अर्चना में शामिल होंगे।

15 अगस्त गुरूवार को
श्री बदरीनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झण्डा रोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री बदरीनाथ स्थित परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे

15 अगस्त अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम से ऊखीमठ प्रस्थान करेंगे श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, में दर्शन के पश्चात मंदिर व्यवस्थाओं निरीक्षण करेंगे

16 अगस्त शुक्रवार को मुख्य कार्याधिकारी श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से श्री केदारनाथ पहुंचेंगे। श्री केदारनाथ मन्दिर में दर्शन, पूजन एवं श्री केदारनाथ धाम में मंदिर समिति की परिसम्पत्तियों एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे निरीक्षण समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने से सम्बन्धित सूचनाओं के साथ अपने पटलों में आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

कैबिनेट फैसले उत्तराखंड सरकार

0

देहरादून उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय के वीर चंद सिंह गढ़वाली संभागार में आहूत हुई कैबिनेट मीटिंग में कई जनहित कारी फैसले लिए गए है

1-ग्राम्य विकास विभाग-उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर की सूची में अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव, ग्राम्य विकास एवं आयुक्त , ग्राम्य विकास को उत्तराखंड ग्राम विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस में सदस्य के रूप में शामिल किए जाने को मंजूरी।

2-उत्तराखंड खनन(अवैध खान, परिवहन एवं भण्डारण का निवारण) नियमावली 2024 के नियम-14 के उपनियम(5) में संशोधन किए जाने हेतु एक मुश्त योजना(वन टाइम सेटलमेंट) योजना को पुनः लागू किये जाने के संबंध में मंजूरी प्रदान की गई।

3-उत्तराखंड भूतल एवं खनिकर्म खनिज पर्यवेक्षक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

4-उत्तराखंड भू-तत्व एवं खनिकर्म अधीनस्थ प्राविधिक सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

5-समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत देहरादून के रायवाला में 50 वृद्धजनों की क्षमता वाले नवनिर्मित वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के संचालन हेतु कुल 7 पदों के सृजन को मंजूरी। इसके अतिरिक्त राज्य के प्रत्येक जनपद में वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के निर्माण को मंजूरी।

6-उत्तराखंड प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबलरी अधीनस्थ अधिकारी सेवा(संशोधन) नियमावली 2024 के प्रख्यापन को मंजूरी

7-उत्तराखंड बंदी की मृत्यु पर प्रतिकर/मुआवजा राशि के भुगतान की नीति(2024) को मंजूरी। इसके अंतर्गत 2 लाख से 5 लाख तक कि मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

8-उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की हड़ताल अवधि में वेतन का समायोजन संबंधित कार्मिकों के उपार्जित अवकाश किये जाने के संबंध में निर्णय।

9-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई में फील्ड सहायक/मास्टर ट्रेनर के 9 अस्थाई पद सृजित करने को मंजूरी

10-कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के अंतर्गत भगवानपुर मंडी को प्रधान मंडी बनाया जाएगा।

11-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रामनगर के सीमा विस्तार को मंजूरी।

12-शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग से सेमीग्वाड़ क्षेत्र को पृथक किये जाने के संबंध में मंजूरी।

13-विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग, सूचना प्रद्योगिकी सुराज एवं विज्ञान प्रद्योगिकी अनुभाग-2 के अंतर्गत संचालित स्वयतशासी संस्था, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रद्योगिकी परिषद(u-cost) में रिक्त पदों को अनफ्रीज कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ किये जाने के संबंध में 6 पद फ्रीज को अनफ्रीज कर दिया गया है।

14-नगर पालिका परिषद डोईवाला का उच्चीकरण श्रेणी 3 से 1 में किया गया।

15-उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 एवं उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 में संशोधन को विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी।

16-नगर पालिका परिषद नगला की सीमा से गोविंद वल्लभ पंत यूनिवर्सिटी को बाहर किया जाएगा

17-खेल विश्विद्यालय की सघण्या हेतु उत्तराखंड खेल विवि विधेयक 2024 को विधानसभा के पटल पर रखने की मंजूरी।

18-उत्तराखंड होम गार्ड कल्याण कोष संशोधन नियमावली 2024 को प्रख्यापित करने को मंजूरी

19-उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश 2024 को विधेयक के लिए विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा

20-पंचकेदार-पंचबद्री को उत्तराखंड पर्यटन युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल किए जाने हेतु संस्थान के चयन को मंजूरी।

21-जेडए-एलआर एक्ट उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि अधिनियम 1950, संशोधन के लिए विधेयक लाने को मंजूरी

22-पौड़ी जनपद कोटद्वार में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्तावित भूमि का निशुल्क आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में नवीन केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए निशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी।

23-उत्तराखंड पर्यटन उद्यमी प्रोत्साहन योजना 2024 के प्रख्यापन किए जाने के संबंध में केबिनेट की मंजूरी।

24-अन्य पिछड़ा जाति ( पूर्व दशम एवं दशमोत्तर ) तथा ई.बी.सी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्गत नवीन दिशा निर्देशों को प्रदेश में लागू किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

25-उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में अधिनियम के प्राविधानुसार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020 – 21 तथा 2021 – 22 को विधानसभा के पटल पर रखे जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

26-उत्तराखंड कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग ( लिपिकवर्गीय ) सेवा नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

27-उत्तराखंड पुलिस उप निरीक्षक और निरीक्षक ( नागरिक पुलिस/ अभिसूचना ) सेवा (संशोधन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

28-होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेतु पदों के सृजन संबंधी शासनादेश संख्या 03 दिनांक 03 जनवरी 2017 में भाषायी त्रुटि और कतिपय पदों के वेतनमान / ग्रेड वेतन / पदनाम को निम्रकृत / संशोधित किए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

29-उत्तराखंड नगर निगम ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 व उत्तराखंड नगर पालिका ( स्थानो और पदों का आरक्षण एवं आवंटन ) नियमावली 2024 के प्रख्यापन के संबध में कैबिनेट की मंजूरी के संबंध में मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया है।

30-नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

31-नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाए जाने के संबंध में कैबिनेट की मंजूरी।

32 -सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति 2015 ( यथासंशोधित ) के अंतर्गत प्रदत्त वित्तिय प्रोत्साहनों की अनुमन्यता हेतु CAF पर सैद्धांतिक स्वीकृति की तिथि के संबंध में छूट प्रदान किए जाने पर कैबिनेट की मंजूरी।

पुष्कर सरकार कैबिनेट फैसले दो नए नगर निगम

0

देहरादून उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में जनहित के कहीं फैसले लेते हुए राज्य में दो नगर निगम बनाए जाने की हरी झंडी मिली है मंगलवार को सचिवालय के वीर चंद सिंह गढ़वाली सभागार में राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत हुई

कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में 36 बिंदुओं पर कैबिनेट की मुहर लगी है जबकि 1 प्रस्ताव को 20 अगस्त को गैरसैंण में विधानसभा सत्र से पहले होने वाली कैबिनेट बैठक में भेज दिया गया है कैबिनेट बैठक में अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ को नगर निगम का दर्जा देने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल ने पास किया है

उत्तराखंड में सत्र आहूत होने के चलते ब्रीफिंग नही हो पाई है ऐसे में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धामी सरकार के कई बड़े फैसले लिए है सरकार के नए फैसलों से जनता को दो नगर निगम मिले है

100 सीसीटीवी खंगाले लड़किया हुई बरामद आरोपी पकड़े

0

उधम सिंह नगर बाहरी लोगो की घुसपैठ राज्य में क्राइम करने वालो के लिए अच्छा ठिकाना बनती जा रही है राज्य पुलिस लागतार ऐसे लोगो पर करवाही कर अपनी मित्र पुलिस होने का सबूत दे रही है अपराध को रोकने में उधम सिंह नगर पुलिस ने महज कुछ ही समय में अपराधी पकड़े है दो लड़कियों को बरामद कर पुलिस ने पकड़े आरोपी

बालिकाओ व महिला की सुरक्षा को लेकर ऊधम सिह नगर पुलिस संजीदा

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से 02 अपहृत बालिकाओ को किया गया सकुशल बरामद।

अपहृताओं की तलाश हेतु 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की गयी शिनाख्त ।

पुलिस टीम द्वारा जम्मू कश्मीर व राजस्थान के अतिरिक्त उ०प्र०, हरियाणा में हजारों किमी० की दूरी तय कर किया गया अपहृत्ताओं को सकुशल बरामद।

एसएसपी ऊधम सिंह नगर महोदय द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 1500 रुपए के ईनाम की घोषणा।

वादी उमेश पुत्र स्व० बैजनाथ निवासी वार्ड न० 8 शिवनगर थाना ट्रांजिट कैम्प ने थाना ट्रांजिट कैम्प पर अपनी बालिग व नाबालिग पुत्रीयो के बिना बताये घर से कही चले जाने व काफी खोजबीन के पश्चात ना मिलने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उसके द्वारा पंकज निवासी भूतबंगला रुद्रपुर व अन्य द्वारा अपने साथ ले जाने के सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट कैम्प मे गुमशुदगी न0 64/24 दर्ज की गयी तथा गुमशुदगी को थाना ट्रांजिट कैम्प मे मुO FIR NO-209/24 U/S 140(3) मे तरमीम कर विवेचना उ०नि० जगत सिह शाही के सुपुर्द की गयी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी द्वारा उपरोक्त गुमशुदाओ की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम मे पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर नगर व एएसपी/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशानुसार मे उपरोक्त गुमशुदाओ की शीघ्र बरामदगी हेतु मुझ निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित करते हुये लगभग 100 से अधिक सीसीटीवी फूटेज चैक किये गये तथा सर्विलान्स व सीडीआर के विश्लेषण के आधार पर उपरोक्त गुमशुदाओ की लोकेशनो को ट्रेस किया गया व संदिग्धों से पूछताछ की गयी तथा मुखबिरो को मामूर किय गये ।

गुमशुदाओ की लोकेशन जम्मू कश्मीर के अनन्तनाग क्षेत्र में आने के आधार पर दिनांक 08.08.2024 को एक टीम निरीक्षक थाना ट्रांजिट कैम्प के नेतृत्व मे गैर राज्य उत्तर प्रदेश, पजांब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर रवाना किया गया तथा एक अन्य टीम को उ०नि० प्रदीप पन्त के नेतृत्व मे गैर राज्य दिल्ली व राजस्थान रवाना किया गया ।

दौराने तलाश राज्य जम्मू कश्मीर मे जिला अनन्तनाग थाना क्षेत्र कोजीगुंड, चौकी क्षेत्र पर बाजार में सुरागरसी पतारसी करते हुए विभिन्न ईट भट्टो मे संदिग्धों की तलाश की गयी तथा वहां कार्य कर रहे मजदूरो का सत्यापन चैक किया गया अन्त में KHRZWAN BRICK CLAY ईट भट्टे के मजदूरो का सत्यापन करने पर वहां पर संदिग्ध विक्की मिला जिससे गहन पूछताछ पर उसके द्वारा बताया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ मे जानकारी प्राप्त हुयी की शिवम द्वारा खुशी से शादी कर ली गयी है जो वर्तमान मे राजस्थान मे किसी ईट भट्टे पर रह रहे है इस पर हमारे द्वारा एक टीम को राजस्थान रवाना किया गया तथा संदिग्ध विक्की को लेकर स्वंय भी राजस्थान के लिये रवाना हुये ।

सूचना पर मै निरीक्षक मय हमराही विवेचक उ०नि० जगत शाही व टीम के संदिग्धों की तलाश हेतु थाना रामसिह पुर जिला अनूपगढ राजस्थान पंहुचा स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुखबिर मामूर किये गये तथा एक नये बन रहे ईट भट्टे पर संदिग्धो/ अभियुक्तो के होने की जानकारी प्राप्त हुयी टीम द्वारा दबिश देकर अभियुक्त के साथ अपहृत बालिकाओ को भी बरामद किया गया। अभियुक्तो से पूछताछ के आधार पर मुकदमा उपरोक्त को धारा 137 (2)/87/61 (2) BNS व 5/6,16/17 पोक्सो एक्ट में तरमीम कर अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तो को मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

कांग्रेस गुटबाज़ी विरोध में कांग्रेसी विधायक

0

कांग्रेस गुटबाज़ी विरोध में कांग्रेसी विधायक Congress Mla Gutbazi Uttarakhand देहरादून उत्तराखंड कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा दिल्ली में सोमवार को हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक में खुलकर नाराजगी देखने को मिली है जो विधायक नाराज थे उनमे कई ऐसे नाम है जो वर्तमान समय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा से नाराज रहते है कलाई खुली तो अब प्रदेश में कुछ समय बाद परिवर्तन का रंग देखने को मिल सकता है

उन्होंने कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के समाने खुलकर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश में संघठन बदलाव किये जाने को लेकर फैसला लेने की बात कही है सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाज़ी कोई नई बात नहीं है सोमवार को दिल्ली में जुटे उत्तराखंड कांग्रेस के विधयाको में कई विधायक खुलकर विरोध करते नज़र आए

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा के साथ सोमवार नई दिल्ली में हुई बैठक में कई विधायकों ने प्रदेश संगठन को लेकर खुलकर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में प्रदेश में केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के साथ नगर निकाय और पंचायत चुनाव पर निर्णय लेने के लिए वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति पर मुहर लगा दी गई। यह समिति वरिष्ठ नेताओं से समन्वय कर निर्णय लेगी।

प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की खोई प्रतिष्ठा वापस पाने के लिए सभी से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। कुमारी सैलजा मंगलवार को भी प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक करेंगी। उत्तराखंड में लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को कांग्रेस हाईकमान ने गंभीरता से लिया है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने गत सप्ताह प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ नई दिल्ली में एआइसीसी के वार रूम में मंत्रणा की थी। इसमें वरिष्ठ नेताओं की समन्वय समिति के गठन का निर्णय लिया गया था। सोमवार को प्रदेश के विधायकों के साथ बैठक हुई। इस अवसर पर विधायकों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में देरी, विधायकों से मंत्रणा नहीं करने समेत तमाम मुद्दों को लेकर संगठन विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अपनी नाराजगी सामने रखी।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim)

0

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) को एक बार फिर पेरोल मिल गई है। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे राम रहीम जेल से बाहर आया। राम रहीम को 21 दिन की पेरोल मिली है। राम रहीम रोहतक जिले की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। उसे करीब सुबह साढ़े छह बजे कड़ी सुरक्षा के साथ जेल से बाहर छोड़ गया।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) दूसरी बार बहार आया है 21 दिनों की पेरोल के दौरान गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा आश्रम में रहेगा। साल 2024 में गुरमीत राम रहीम दूसरी बार सलाखों से बाहर आया है। बता दें कि डेरा प्रमुख राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहा है।

गुरमीत राम रहीम सिंह इस बार 15 अगस्त को अपना जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में अनुयायियों के साथ मनाएगा।इसके बाद 19 अगस्त को रक्षाबंधन पर अनुयायियों के साथ ही बागपत डेरे में मौजूदा रहेगा। बता दें की हर साल गुरमीत सिंह के अनुयाई जेल में ही राखी और जन्मदिन के बधाई संदेश भेजते थे।

0