भारी कोहरे के अलर्ट के चलते सोमवार को उधम सिंह नगर जिले के सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश जिला प्रशासन भी जारी कर दिए हैं।
बिग ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट को जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी गई शिकायत
देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महेंद्र भट्ट की ओर से एसएसपी देहरादून को शिकायती पत्र सौंपा गया है।
शिकायत में बताया गया है कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार उनके निजी मोबाइल नंबर पर कॉल कर गाली-गलौज, अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया।
आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी भी दी। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी द्वारा लगातार कॉल कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि शिकायत पत्र में आशंका जताई गई है कि यह हरकत किसी राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो सकती है।
कॉल करने वाले व्यक्ति के व्यवहार से उसके अत्यधिक उत्तेजित स्वभाव का भी आभास होता है, जिससे महेंद्र भट्ट की राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ ही उनके जीवन को खतरा हो सकता है। शिकायत में आरोपी व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के साथ अभद्र भाषा और जानलेवा धमकी की घटना को भाजपा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपरा के खिलाफ ऐसी घटनाएं हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस मामले में त्वरित जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। साथ ही कहा कि इस तरह की धमकियों से भाजपा कार्यकर्ता अपने कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होंगे और जनकल्याण व राज्य के विकास के लिए दोगुने उत्साह से कार्य करते रहेंगे।
अंकिता भंडारी हत्याकांड- हल्द्वानी में महिलाओं का दरांती लेकर प्रदर्शन:VIP की गिरफ्तारी की उठाई मांग, बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हल्द्वानी में विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में सामने आए कथित ऑडियो के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हल्द्वानी में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने हाथ में दराती लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार को चेतावनी दी है।
प्रदर्शनकारियों ने बुद्ध पार्क से एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में दरांती लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच बेहद जरूरी है।
प्रदर्शन के दौरान ऑडियो में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं, उन सभी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही, हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। प्रदर्शन में शामिल एक महिला ने कहा, “हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि अगर उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं की तो हम सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।”
महत गांव में वन विभाग ने गुलदार को पकड़ा:गुलदार के आतंक से लंबे समय से परेशान थे ग्रामीण, ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया था
सोमेश्वर तहसील क्षेत्र के महत गांव में रविवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार कैद हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को रेस्क्यू किया और उसे मृग विहार अल्मोड़ा ले जाया गया।
क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। कई घटनाओं के बाद वन विभाग ने विभिन्न स्थानों पर ट्रैप कैमरे और पिंजरे लगाए थे। यह गुलदार इसी अभियान के तहत पकड़ा गया।
वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार लोहनी ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग 5 वर्ष और लंबाई लगभग 2.5 मीटर है।
विभाग ने गुलदार की दहशत से ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए कई जगहों पर गश्त और निगरानी कार्यक्रम जारी रखा है।
वन विभाग की टीम में वन दरोगा शिव राम, संजय जोशी, अमित नेगी, वन रक्षक कुंदन गैड़ा, नीरज बिष्ट और धीरेंद्र उप्रेती शामिल थे। गुलदार के पकड़े जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और वन विभाग से इस अभियान को जारी रखने का अनुरोध किया है।
त्रिपुरा छात्र हत्या मामले में सरकार सख्त, सीएम ने कहा- उत्तराखंड मे ऐसी घटना कतई स्वीकार्य नहीं
देहरादून: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस तरह की घटनाएँ राज्य में कतई स्वीकार्य नहीं हैं और सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी।
मामले में अब तक पांच आरोपित पकड़े जा चुके हैं। इनमें से दो नाबालिग हैं….जिन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। एक फरार आरोपित की धर-पकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस की एक टीम उसकी तलाश में नेपाल भी भेजी गई है।
मुख्यमंत्री ने फरार आरोपित की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं और कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी हालत में सरकार से रहम की उम्मीद न रखें। उन्होंने त्रिपुरा के मृतक छात्र के प्रति शोक भी व्यक्त किया और राज्य में हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
ऋषिकेश में वन भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई से खौफ, रेलवे ट्रैक पर बैठे सैकड़ों लोग
ऋषिकेश: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ऋषिकेश के आसपास के इलाकों में वन भूमि चिन्हीकरण की कार्रवाई को लेकर लोग काफी आशंकित और खौफ में हैं. लिहाजा, लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में सैकड़ों लोग सड़क छोड़ रेलवे ट्रैक पर बैठ गए हैं. जिससे मामला गरमा गया है. उधर, शिवाजी नगर में बैठक आहूत की गई. जिसमें पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी, अभिनव सिंह मलिक के नेतृत्व में कई लोग शामिल हुए. बैठक में लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई को लेकर अपने-अपने विचार रखे.
दरअसल, वन विभाग की कब्जे वाली भूमि हाथ से जाते देख लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क तो छोड़ अब रेल मार्ग को भी जाम करना शुरू कर दिया है. मनसा देवी रेलवे फाटक पर सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित होकर ट्रैक पर बैठ गए हैं, जिसमें महिलाएं सबसे ज्यादा शामिल हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जान जाए पर भूमि हाथ से न जाए.
लोगों ने प्रदर्शन करते हुए वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है, जो लोगों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर समझाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है. स्थिति गंभीर बनी हुई है. लोग अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.
इस वजह से कोच्चिवली से आने वाली और योग नगरी स्टेशन से जाने वाली गंगानगर एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे से ट्रैक पर रुकी हुई है. जिससे मुसाफिरों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है. इन दोनों ट्रेन की वजह से अन्य ट्रेनों के संचालक पर भी असर पड़ता हुआ नजर आ रहा है.
बता दें कि एक जनहित याचिका की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वन विभाग की खाली पड़ी भूमि का सर्वे कर उन्हें कब्जे में लेने के आदेश वन विभाग और जिला कलेक्टर को जारी किए हैं. इसी कड़ी में वन विभाग की कार्रवाई खाली पड़ी वन भूमि पर चल रही है, जिसका लोग विरोध कर रहे हैं.
महेंद्र भट्ट पर बरसे गणेश गोदियाल, कहा- खुद अपने नेताओं की जाति बताकर कर रहे अपमान
देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कथित ऑडियो मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर अनुसूचित जाति समाज के अपमान का आरोप लगाया. जिसके बाद गणेश गोदियाल बुरी तरह से महेंद्र भट्ट पर बिफर पड़े. उन्होंने तल्ख लहजे में महेंद्र भट्ट के बयान की निंदा की. साथ ही कहा कि अफसोस की बात है कि अंकिता मामले पर पूरी सरकार मौन है. इतने दिन बीतने के बाद भी सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा.
महेंद्र भट्ट पर बरसे गोदियाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने महेंद्र भट्ट के उस बयान की तीखी निंदा करते हुए चुनौती दी, जिसमें उन्होंने अनुसूचित जाति समाज के अपमान का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि महेंद्र भट्ट खुद अपने नेताओं की जाति बताकर मामले को डायवर्ट कर रहे हैं. उन्हें यह पता होना चाहिए कि उन्होंने खुद अपने शीर्ष नेता की जाति बताकर उस जाति का अपमान किया है. खुद उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया हुआ है, उस आरोपों के तहत वो खुद आरोपी हैं.
उन्होंने कहा कि अगर गणेश गोदियाल होने के नाते वो कोई ऐसी अयोग्यता अर्जित कर लेते हैं तो यह उनकी जाति का नहीं बल्कि गणेश गोदियाल का अपमान माना जाएगा. इसलिए महेंद्र भट्ट को गुरुर नहीं करना चाहिए. प्रदेश की सरकार बीजेपी के गुरुर में नहीं रहे. उन्होंने चेताया कि प्रदेश का युवा, महिलाएं और हर एक व्यक्ति जिनका उत्तराखंड से स्नेह है, इस सरकार को जवाब देगा.
पल्टन बाजार, राजपुर रोड, सचिवालय रूट पर निःशुल्क शटल बस सेवा, 10 स्थानों पर बनेंगे ड्रॉप पिकअप प्वाइंट
मा० मुख्यमत्री के मार्गदर्शन में देहरादून जिला प्रशासन द्वारा परेड ग्राउंड व तिब्बती मार्केट स्थित ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग के लिए शीघ्र ही आधुनिक मिनी बसों को ईवी शटल सेवा बेडे में शामिल करने जा रहा है, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर जा रही है। इस दिशा में प्रशासन ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। ईवी शटल सेवा के अंतर्गत 13 सीटर नई आधुनिक इलेक्ट्रिक मिनी बसें खरीदी जाएंगी, जिसके लिए जिला प्रशासन ने एडॉर्न एजेंसी के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने वर्चुअल माध्यम से स्मार्ट सिटी, एडॉर्न संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी शटल बसों की खरीद प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए उनके संचालन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बस स्टॉपेज, वेटिंग एवं चार्जिंग स्टेशन, डिज़ाइन, रूट चार्ट एवं पार्किंग संबंधी कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
ऑटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग में वाहन पार्क करने वाले लोगों को आधुनिक ईवी शटल मिनी बसों के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जाएगी, जबकि आम जनता के लिए न्यूनतम टिकट दर निर्धारित की जाएगी। प्रथम चरण में 05 आधुनिक ईवी मिनी बसों की खरीद की जा रही है, जिसे भविष्य में आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जाएगा।
मा० मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर को जाम से राहत दिलाने एवं जनमानस को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के तीन स्थानों पर ऑटोमेटेड पार्किंग का निर्माण कराया गया है। इन पार्किंग सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए ईवी सखी कैब सेवा के बाद अब जल्द आधुनिक ईवी मिनी बस शटल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे वाहन पार्क करने वाले लोगों सहित आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
वर्तमान में जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अंतर्गत ‘फ्री सखी कैब सुविधा” संचालित की जा रही है, जिसके तहत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को नई ईवी गाड़ियां (टाटा पंच) आवंटित की गई हैं। ये वाहन पार्किंग में वाहन खड़ा करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड़भाड़ एवं व्यस्त क्षेत्रों तक निःशुल्क लाने-ले जाने की सुविधा प्रदान कर रहे हैं।
शहर को जाम से निजात दिलाने और पार्किंग व्यवस्था में सुधार के लिए निर्मित तीन ऑटोमेटेड पार्किंग स्थलों में परेड ग्राउंड (111 वाहन क्षमता), तिब्बती मार्केट (132 वाहन क्षमता) एवं कोरोनेशन (18 वाहन क्षमता) शामिल हैं। ईवी शटल सेवा शुरू होने के बाद घंटाघर, सुभाष रोड, गांधी पार्क, परेड ग्राउंड सहित लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में निःशुल्क ईवी बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्चुअल बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथ पाल सिंह, एडरॉन संस्था के अधिकारी विजय कुमार, सलाहकार युवराज सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
CM धामी ने कोटाबाग और हल्द्वानी ब्लॉक को दी बड़ी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास,पढ़े खबर
नैनीताल – कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग क्षेत्र में आयोजित घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधानसभा कालाढूंगी और जनपद नैनीताल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने घोड़ा लाइब्रेरी ‘पहाड़ पंछ्याण’ महोत्सव 2025 के आयोजन के लिए 91 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही जनपद नैनीताल में पशु चिकित्सालय नैनीताल भवन के निर्माण को राज्य योजना के अंतर्गत मंजूरी दी गई।
विधानसभा कालाढूंगी में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई सड़क और पुल परियोजनाओं की घोषणा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक डीबीएम बी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 380.88 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली। वहीं, विकासखंड कोटाबाग के ग्राम वालाकोट (भाटलानी) स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का 104.56 लाख रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया।
इसके अतिरिक्त निगम नल वाला मार्ग के पीसी द्वारा पुनर्निर्माण एवं शुभम के घर से सुरेश भट्ट के घर तक मार्ग के नव निर्माण हेतु 183.47 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया। राज्य योजना के अंतर्गत कोटाबाग–रामनगर–कालाढूंगी–हल्द्वानी–काठगोदाम मार्ग पर निहाल नदी में 24 मीटर स्पान के आरसीसी सेतु के निर्माण के लिए 319.20 लाख रुपये का शिलान्यास हुआ। वहीं हल्द्वानी ब्लॉक में आईटीआई क्रॉसिंग से रामपुर रोड तथा डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के पास नहर कवरिंग के बाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य हेतु 2374 लाख रुपये का शिलान्यास किया गया।
अन्य योजनाओं में विधानसभा कॉलोनी के रमणीक राम सिंह मुख्य मार्ग (13 लाख रुपये), ग्राम फूलचौड़ में मैन तुलसी विहार मार्ग (31.41 लाख रुपये), काठगोदाम 33/11 केवी उपकेंद्र एवं संबंधित लाइनें, हल्द्वानी जयपुर पेंडल और आईटीआई डहरिया में 33/11 केवी विद्युत परियोजनाएं, तथा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में चारदीवारी, बार्बेड वायर फेंसिंग और मैदान के समेकन कार्य (95.90 लाख रुपये) शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कृति और आधारभूत ढांचे को समान रूप से सशक्त करना है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ा लाइब्रेरी जैसे आयोजन पहाड़ की लोकसंस्कृति और ज्ञान परंपरा को नई पहचान दे रहे हैं
Vinay Tyagi Murder: बेटी ने उठाए कई सवाल, परिवार ने की सीबीआई जांच की मांग, राष्ट्रपति और पीएम को भेजा पत्र
Vinay Tyagi Murder: कुख्यात विनय त्यागी की मौत के बाद परिवार ने कई सवाल खड़े किए हैं। अब परिवार ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।









