Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 185

चम्पावत नगर पालिका बीजेपी ने जीती सतपुली नगर पंचायत कांग्रेस जीती

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

उत्तराखंड के चम्पावत और सतपुली नगर पंचायत में निकाय चुनाव परिणामों में विभिन्न पार्टियों ने अपनी जीत दर्ज की।

चम्पावत नगर पालिका में बीजेपी की प्रत्याशी प्रेमा पांडेय ने शानदार जीत हासिल की है। जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी प्रेमा पांडेय को जीत की शुभकामनाएं दीं। यह जीत बीजेपी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

वहीं, सतपुली नगर पंचायत में कांग्रेस ने बंपर जीत दर्ज की। कांग्रेस के उम्मीदवार जितेंद्र चौहान ने अध्यक्ष पद पर लगभग 470 मतों से शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा, कांग्रेस के अन्य प्रत्याशी भी वार्डों में बड़े मार्जिन से विजयी हुए। वार्ड नंबर 1 से अमित रावत (विकास मोहल्ला), वार्ड नंबर 2 से चंद्र मोहन सिंह (संत पॉल हॉस्पिटल), वार्ड नंबर 3 से दीपिका मियां (बस अड्डा), और वार्ड नंबर 4 से रिंकी रावत (सतपुली मल्ली) ने भी बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

रुड़की नगर निगम के चुनाव परिणामों की मतगणना बीएसएम इंटर कॉलेज में जारी है। इस प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अब तक, वार्ड नंबर 1 शेरपुर से बहुजन समाज पार्टी की अनीता और वार्ड नंबर 2 आदर्शनगर से भाजपा के सचिन कश्यप ने जीत हासिल की है।

नगर पालिका अध्यक्ष बेरीनाग कांग्रेस नगला बीजेपी ने जीती

0

निकाय चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस की हेमा पंत ने इस चुनाव में शानदार सफलता हासिल की है। हेमा पंत, जो कांग्रेस नेता और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत की पत्नी हैं, ने कड़ा मुकाबला करते हुए यह सीट जीती। इस सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों से जबरदस्त प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन कांग्रेस ने अंततः जीत प्राप्त की।

वहीं, ऊधमसिंह नगर की नगला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी के सचिन शुक्ला ने जीत हासिल की। सचिन शुक्ला को 2078 वोट मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहौड़ी को केवल 222 वोट ही प्राप्त हुए। यह पहली बार है जब नगला सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है।

निकाय चुनाव परिणाम विनिंग प्रत्याशी लिस्ट

0

हरबर्टपुर नगर पालिका वार्ड सभासद जीते

  • वार्ड नंबर एक से भाजपा की प्रत्याशी नेहा
  • वार्ड नंबर दो से भाजपा के सुरजीत सिंह बग्गा
  • वार्ड तीन से कांग्रेस की अर्चना नेगी
  • वार्ड नंबर चार भाजपा प्रत्याशी विनोद कश्यप
  • वार्ड नंबर पांच भाजपा के राजेंद्र पटेल
  • वार्ड नंबर छह से निर्दलीय सुबीर कुमार
  • वार्ड नंबर सात से निर्दलीय सरिता राणा थापा
  • वार्ड नंबर आठ निर्दलीय मेघश्याम शर्मा
  • वार्ड नंबर नौ कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह राठौड़

चंपावत नगरपालिका से विजय सभासद के नाम
मल्ली मादली- दिनेश चंद्र
तल्ली मादली मणि- प्रभा तिवारी
बालेश्वर वार्ड- पूजा वर्मा
छतार वार्ड- प्रेमा चिलकोटी
गोरलचौड़ मैदान- रोहित बिष्ट
जूप वार्ड- गीता अधिकारी
नागनाथ वार्ड- बबीता प्रहरी
भैरवा वार्ड – नंदन तड़ागी
कनल गांव वार्ड- गौरव कॉलोनी

ऊधमसिंह नगर: नगला नगर पालिका के आए नतीजे
अध्यक्ष पद पर भाजपा से सचिन शुक्ला 1648 वोटों से आगे चल रहा है।

वार्ड एक – नेहा मिश्रा
वार्ड दो- ज्योति प्रसाद
वार्ड तीन- नीलम यादव
वार्ड चार- सुनील रोहेला
वार्ड पांच- अजय
वार्ड छह- गोपाल जोशी पूर्व में निर्विरोध
वार्ड सात- देवेंद्र यादव

गरुड़ के सात वार्डों में जीते प्रत्याशी
1- फूलवाड़ीगूंठ ( अनुसूचित जाति महिला) – ममता ( कांग्रेस)
2- भकुनखोला ( अनुसूचित जाति) – ललिता प्रसाद ( भाजपा)
3- गढ़सेर ( अनारक्षित)- प्रदीप गुरूरानी ( निर्दलीय)
4- स्याल्देटीट ( अन्य पिछड़ा वर्ग महिला ) – मोनिका वर्मा ( भाजपा)
5- नौघर ( अनारक्षित) – शुभम भैसोड़ा ( कांग्रेस)
6- राममंदिर दर्शानी ( अनारक्षित) – अंकित जोशी ( भाजपा)
7- गरुड़ गंगा पाये ( महिला) – बबीता नेगी ( कांग्रेस)

नगला नगर पालिका में पांच वार्डों की गिनती पूरी हो गई है। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी सचिन शुक्ला को 1292 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी विक्रम माहोडी को 72 वोट मिले। फिलहाल अभी दो वार्ड में गिनती चल रही है। सचिन किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का भतीजा है।

निकाय चुनाव परिणाम बीजेपी की पहली महिला नगर पंचायत जीती

0
निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

उत्तराखंड में निकाय चुनाव परिणामों में बीजेपी ने कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की है। गुप्तकाशी नगर पंचायत में बीजेपी ने पहली बार जीत दर्ज की है और यहाँ की पहली अध्यक्ष बनीं विश्वेशरी देवी। इसके साथ ही बीजेपी ने अन्य स्थानों पर भी अच्छी सफलता प्राप्त की है।

हरिद्वार में भी बीजेपी के उम्मीदवारों ने अपनी स्थिति मजबूत की है। हरिद्वार के मेयर पद पर बीजेपी की प्रत्याशी किरण जैसल 3000 वोटों से आगे चल रही हैं।

नगर पंचायत ऊखीमठ में निर्दलीय प्रत्याशी कुब्जा धर्म्वाण ने जीत दर्ज की, जबकि तिलवाड़ा में बीजेपी की विनीता देवी ने केवल 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।अभी तक मिले रुझान में बीजेपी 9 पर आगे चल रही है कुछ जगह पर बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशी नगर निगम में चुनाव जीतने वाले बन गए है

निकाय चुनाव संपन्न राज्य में कई जगह हंगामा

हरबर्टपुर के वार्ड नंबर 1 से भाजपा प्रत्याशी नेहा सहगल ने जीत हासिल की। वहीं वार्ड नंबर चार से निर्दलीय प्रत्याशी लवलेश शर्मा 100 मतों के अंतर से विजयी रहे। लवलेश शर्मा को कांग्रेस ने पिछले बोर्ड में सभासद रहते हुए टिकट नहीं दिया था। वार्ड नंबर पांच से बीजेपी के अंकित जोशी ने 1200 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड छह से भाजपा के सुमित चौधरी और वार्ड सात से श्रुति खेवड़िया ने भी बीजेपी से जीत हासिल की।

नगर निगम के आठ वार्डों के परिणाम भी स्पष्ट हो गए हैं। पहले राउंड की मतगणना में आठ सीटों का परिणाम आ चुका है, जबकि वार्ड नंबर पांच में चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने के कारण काउंटिंग जारी है। अब तक की मतगणना में वार्ड नंबर एक से बीजेपी के आकाश भाटी, दो से बीजेपी की सुनीता शर्मा, तीन से बीजेपी के सूर्यकांत शर्मा, चार से कांग्रेस के महावीर वशिष्ठ, छह से बीजेपी के सुमित चौधरी, सात से बीजेपी की श्रुति खेवड़िया, आठ से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता और नौ से कांग्रेस के सोहित सेठी ने जीत दर्ज की है।

वार्ड नंबर पांच की मतगणना अभी भी जारी है, और पहले राउंड में एक से लेकर नौ तक के सभी वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है।

निकाय चुनाव परिणाम

0

उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो गए है 100 निकायों में 11 नगर निगम शेष में वोटो की गिनती शुरू होने के साथ सबसे पहले पोस्टर वॉलेट गिने गए है हरिद्वार जिले में बीजेपी कांग्रेस दोनों के प्रत्याशी जीते है

चमोली के निकायों की पोस्टल बैलेट मतगणना का परिणाम

1- नगर पालिका गोपेश्वर 
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी 
1-संदीप रावत(भाजपा)- 23
2-प्रमोद बिष्ट(कांग्रेस पार्टी)- 16
3-अनूप पुरोहित अंकोला-21 
(4)नोटा( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-

(2)नगरपालिका ज्योतिर्मठ 
(1)-सुषमा डिमरी(भाजपा)-07
(2) देवेश्वरी शाह(कांग्रेस)-06
(3)किरण डिमरी(निर्दलीय)-02
(4)नोट( इनमें से कोई नहीं)-
(5)रद्द-

उत्तरकाशी की बाड़ाहाट नगरपालिका में निर्दलीय आगे हैं। अभी तक की गिनती में भाजपा को 17, कांग्रेस को 2 और निर्दलीय को 33 मत प्राप्त हुए।

हरिद्वार में सबसे पहले आए नतीजे

वार्ड नंबर 1 से भाजपा के आकाश भाटी 400 वोट से जीते।
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की सुनीता देवी विजय।
वार्ड नंबर 3 से भाजपा सूर्यकांत शर्मा।
वार्ड नंबर 4 कांग्रेस महावीर वशिष्ठ जीते।
वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता जीते।
वार्ड नंबर 9 से सोहित सेठी ने कांग्रेस से जीत हासिल की।

यूसीसी देव भूमि वासियों के लिए गौरवशाली क्षण: किशोर

0

राज्य मे लागू हो रहा यूसीसी देव भूमि वासियों के लिए गौरवशाली क्षण: किशोर

देहरादून । भाजपा ने राज्य मे लागू हो रहे यूसीसी को समस्त देव भूमिवासियों के लिए गौरवशाली कालखंड बताया है। पतित पावनी मां गंगा के प्रवाह की तरह, एक समान कानून का यह व्यवहारिक संदेश देश भर मे स्थापित होगा। धर्म, जाति और परंपरा के आधार पर भेदभाव समाप्त करने वाले इस कानून को लेकर, उत्तराखंड एक मॉडल स्टेट का काम करेगा।

पार्टी मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने यूसीसी पर कहा कि जैसा मुख्यमंत्री धामी पहले ही स्पष्ट संकेत दे चुके हैं कि इस पावन माह से शुभ कार्यों की शुरुआत हो रही है। सनातन संस्कृति की पथ प्रदर्शक देवभूमि, सभी लोगों के लिए यूसीसी के रूप में समान कानून का शुभारम्भ करने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पतित पावनी मां गंगा का जल, समूचे देश को खुशहाल और समृद्ध करता है। ठीक उसी तरह यह समान नागरिक संहिता, देशभर में कानूनी एकरूपता, समान कानून और बराबर अधिकार के अनुभव को स्थापित करेगा।
उन्होंने कहा कि यह कानून, शादी, तलाक, संपत्ति और परिवार के नियम हर धर्म और जाति के लोगों के लिए एक जैसे बनायगा। यह मातृ शक्ति का सशक्तिकरण, समाज की एकजुटता और सबके अधिकार को सुरक्षित करेगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य धर्म, जाति या परंपरा के आधार पर भेदभाव खत्म करना है। जिसके तहत प्रक्रियाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पूर्ण किया जा सकेगा। विवाह पंजीकरण, इच्छापत्र संशोधन, और अन्य आवेदन को ऑनलाइन किया जा सकेगा। वहीं विवाहित और सहवासिक जोड़ों के साझा आवास में रहने के अधिकार भी संरक्षित होंगे। इसकी संरचना को चार भागों में बांटा गया है, विवाह, उत्तराधिकार, लिव इन संबंध, विविध। जिनमें 7 अध्याय और 392 धाराएँ शामिल हैं। वहीं विविध प्रावधानों के तहत तकनीकी और व्यवहारिक परेशानियों को दूर करने के अधिकार, संबंधित प्राधिकरण को दिए गए हैं।

इसमें हिंदू विवाह अधिनियम, हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, और मुस्लिम पर्सनल लॉ एप्लीकेशन एक्ट जैसे कानूनों को प्रतिस्थापित कर नए नियम का सरलीकरण किया गया है।

मातृ शक्ति सशक्तिकरण के लिए इसमें अनेकों कदम उठाए गए हैं, जैसे उत्तराधिकार के मामलों में पुरुष और महिलाओं के समान अधिकार दिए जा रहे हैं। पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार संरक्षित रहेगा। सबसे महत्वपूर्ण है कि बहुविवाह, बहुपतित्व, हलाला, इद्दत और तीन तलाक जैसी परंपराएँ पूरी तरह से अमान्य होंगी। साथ ही तलाक के मामले छह महीने के भीतर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।

वहीं विवाह पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसमें 27 मार्च 2010 के बाद हुए विवाहों का पंजीकरण पहले से किया गया हो, तो सिर्फ सूचना देना पर्याप्त होगा। वहीं विवाह पंजीकरण के लिए ऑनलाइन और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन की सुविधा दी जा रही है। जिसमें सब-रजिस्ट्रार को आवेदन के 15 दिनों के भीतर इसपर निर्णय करना होगा। साथ ही तलाक के मामले छह महीने के भीतर पंजीकृत करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने कहा कि देवभूमि से इस ऐतिहासिक कार्य की शुरुआत हो रही है, यह हम सबके लिए गौरवशाली अवसर है। उत्तराखंड यूसीसी के संदर्भ में देश के लिए मॉडल स्टेट का काम करेगा और भविष्य में अनुभव के आधार पर इसमें जरूरी सुधार की गुंजाइश है।

जनजातियों को शामिल नहीं करने को लेकर कांग्रेसी आरोपी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा प्रारूप कमेटी और विधानसभा में बहस के दौरान सभी बातें स्पष्ट की गई थी। क्योंकि एसटी क्षेत्र को लेकर कुछ अधिकार केंद्र में संरक्षित हैं, जिसको लेकर कुछ कानूनी बाध्यताएं हैं। बावजूद इसके भविष्य में यदि जनजाति समाज एकमत होकर इस मुद्दे पर तैयार होगा तो उन्हें भी शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सहमीडिया राजेंद्र नेगी और प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक भी मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस-2025 पुलिस अधिकारी कर्मियों को मिलेगे पदक

0

उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है:-

श्री राज्यपाल का उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, उत्तराखण्ड देहरादून।
2-श्री अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून।
3- श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार।
4-श्री सुरजीत सिंह पंवार, अपर पुलिस अधीक्षक 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
5- श्री लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
6-श्री दीपक सिंह पंवार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
7-श्रीमती ज्योति कन्याल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
8-श्री प्रमोद कुमार उनियाल, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद उत्तरकाशी।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (सेवा के आधार पर)
1- श्री प्रदीप कुमार राय, पुलिस अधीक्षक अभिसूचना, उत्तराखण्ड, देहरादून।
2-श्री राकेश रावत, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद हरिद्वार।
3- श्री बिपेन्द्र सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
4-श्री उमादत्त सेमवाल, निरीक्षक यातायात, जनपद टिहरी गढ़वाल।
5-श्री कुंवर सिंह रावत, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़।
6-श्री जगत सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक एम0टी0, जनपद देहरादून।
7-श्री विजय लक्ष्मी जुयाल, उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड, देहरादून। ।
8-श्री राजेन्द्र सिंह, अपर गुल्मनायक, 31वीं वाहिनी पीएसी।
9-श्री सुरेश लाल स्नेही, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, सीआईडी खण्ड देहरादून।
10-श्रीमती साधना, मुख्य आरक्षी 10 ना0पु0, जनपद नैनीताल।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री कमल कुमार लुन्ठी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
2-श्री प्रकाश शाह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एएनटीएफ देहरादून।
3-श्री दिनेश कुमार, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, एएसआईओ (वीके) मंगलौर, हरिद्धार।
4-श्री नरेश चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद ऊधमसिंहनगर।
5-श्री नरेश सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (सेवा के आधार पर)
1- श्री कृष्ण कुमार वी0के0, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना/पुलिस दूरसंचार उत्तराखण्ड, देहरादून।
2- श्री कमलेश पन्त, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा उत्तराखण्ड।
3- श्री अनिल मनराल, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्धानी।
4- श्री बिरेन्द्र सिंह कठैत, दलनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार।
5- श्री महेश चन्द्र, अग्निशमन अधिकारी, जनपद अल्मोड़ा।
6- श्री जीवन सिंह बिष्ट, निरीक्षक(एम), सतर्कता अधिष्ठान मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
7- श्री बालम सिंह बजेली, दलनायक, एसडीआरएफ वाहिनी, जौलीग्राण्ट, देहरादून।
8- श्री नीरज यादव, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू हरिद्वार।
9- श्री शेर बहादुर, निरीक्षक अभिसूचना, एसपीआर हल्द्धानी।
10-श्री मंगल सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़।
11-श्री अरूण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू उत्तरकाशी।
12-श्री सुरेन्द्र सिंह राणा, उप निरीक्षक एमटी, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
13-श्रीमती पुष्पा रौतेला, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, यातायात निदेशालय, पुलिस मुख्यालय।
14-श्री चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, जनपद नैनीताल।
15-श्री जसवन्त सिंह, अपर गुल्मनायक, पीटीसी नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
16-श्री सुशील कुमार, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जीआरपी उत्तराखण्ड।
17-श्रीमती मोहिनी देवी, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।
18-श्री उमेश चन्द्र देवराड़ी, सहायक उप निरीक्षक(एम), पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून।
19-श्री सुन्दर सिंह, फायर सर्विस चालक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
20-श्री ललित प्रसाद, आरक्षी, आईआरबी प्रथम, रामनगर, नैनीताल।

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु)
1-श्री अजय गणपति कुम्भार, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत।
2-श्री लक्ष्मण सिंह नेगी, निरीक्षक अभिसूचना, एलआईयू देहरादून।
3-श्री त्रिभुवन रौतेला, निरीक्षक नागरिक पुलिस साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, देहरादून।
4-श्री देवेश कुमार खुगसाल, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून।
5-श्री प्रद्युमन सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
6-श्री अमनदीप सिंह, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद चमोली।
7-श्री विकास कुमार सैनी, मुख्य आरक्षी 139 नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल।
8-श्री प्रदीप सिंह मेहता, आरक्षी 3340, एसडीआरएफ उत्तराखण्ड।
9-श्री पंकज बिष्ट, आरक्षी पीएसी, पीटीसी नरेन्द्रनगर, टिहरी गढ़वाल।
10-श्री वसीम अकरम, आरक्षी 648 नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार।

सीएम योगी बोले- माफिया और डकैतों को बड़े पद देती थी सपा, हम उन्हें जहन्नुम भेजते हैं

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सपा के लोग दुष्प्रचार कर आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के मिल्कीपुर के हैरिंग्टनगंज ब्लॉक में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे। योगी ने अपने भाषण की शुरुआत महाकुंभ का जिक्र करके की। उन्होंने कहा, “हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि 144 साल बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। दो दिन पहले यूपी सरकार की पूरी कैबिनेट और मैंने स्वयं महाकुंभ में स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया।”

सीएम योगी ने आगे कहा कि पिछले 10 दिनों में महाकुंभ में 10 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के स्नान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जातिवाद को परिवारवादियों ने सत्ता बचाने के लिए बढ़ावा दिया।

मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, “एक ओर महाकुंभ में करोड़ों लोग स्नान कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर सपा के लोग महाकुंभ के बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं और जनता की आस्था के साथ खेल रहे हैं। एक साल पहले इन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी विरोध किया था। यह वही लोग हैं जिन्होंने सरयू के जल को रामभक्तों के खून से लाल कर दिया था। ये परिवारवादी लोग समाज को जातिवाद के नाम पर तोड़ने का काम करते हैं। भाजपा में परिवारवाद नहीं, बल्कि विकासवाद और राष्ट्रवाद है।”

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर भी बात की और कहा, “भाजपा सरकार में कानून का राज स्थापित हुआ है। लोग सुरक्षित महसूस करते हैं, व्यापारी सुरक्षित महसूस करते हैं। सपा की सरकार में बेटियां सड़क पर नहीं निकल सकती थीं, व्यापारी लूटे जाते थे और माफिया लोगों की संपत्तियों पर कब्जा कर लेते थे। अब माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। अयोध्या का विकास हो रहा है, और आज अयोध्या के लोग दुनिया में कहीं भी जाएं, उनका सम्मान होता है।”

जनसभा में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे, जिनमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा, खेल राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेंद्र सिंह शामिल थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता में विशेष उत्साह है। इस जनसभा में पूरे विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और आम जनता का समागम होगा, और यह उपचुनाव के लिए भाजपा को बड़ा संदेश देने वाली सभा होगी।

कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री

0
कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अब होटल इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। कंगना ने मनाली में एक पांच सितारा होटल बनाने का निर्णय लिया है और इसके लिए उन्होंने मनाली में एक भूखंड खरीदा है।

पिछले सप्ताह कंगना की बहुचर्चित फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई थी, जिसने महज सात दिनों में करीब 15 करोड़ का बिजनेस किया। साथ ही, फिल्म के सेटेलाइट, म्यूजिक और ओटीटी राइट्स भी कई करोड़ में बेचे जाने की खबर है। इस कमाई को कंगना मुंबई के बजाय मनाली में निवेश करने का निर्णय ले चुकी हैं। अब कंगना अपने बिजनेस को और विस्तार देते हुए होटल इंडस्ट्री में भी कदम रखने जा रही हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए उन्होंने मनाली में एक भूखंड खरीदा है।

कंगना रनौत की होटल इंडस्ट्री में एंट्री

कंगना ने गुरुवार को होटल के लिए खरीदी गई जमीन का दस्तावेजीकरण करने के लिए मनाली तहसीलदार के पास पहुंचकर भूखंड की रजिस्ट्री करवाई। कंगना को तहसीलदार कार्यालय जाते हुए मनाली के माल रोड पर भारी भीड़ ने घेर लिया। कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना को अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ से बहुत उम्मीदें हैं। अब कंगना होटल और रेस्टोरेंट के क्षेत्र में भी अपने कदम आजमाने जा रही हैं।

अठखेलियां, शैतानी व खुद को भूलकर किया जाने वाला आलिंगन

0

यह ‘महाकुंभ’ है, जहां जीवन समाप्त हो सकता है लेकिन रहस्य कभी खत्म नहीं होते। इस मेले के बारे में जितना जानने की कोशिश करते हैं, उतना ही यह आपके लिए बड़ा और रहस्यमय बनता जाता है। यहां ऐसे व्यक्तित्व होते हैं जिनके रहस्यों को समझने में आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन यह अहसास हमेशा रहेगा कि आप कुछ भी नहीं जानते। कुछ समय से नागा संन्यासियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश में आज एक और जानकारी सामने आई। उस क्षण को ‘अध्यात्म की पराकाष्ठा’ कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। यह वह समय होता है जब एक नागा संन्यासी अपनी ‘मां’ से मिलता है।

सनातन का अर्थ है शाश्वत या ‘सदा बना रहने वाला’, यानी जिसका न आदि है और न अंत। नागा संन्यासियों का जीवन इसी शाश्वत अस्तित्व के लिए समर्पित होता है—इसलिए वे अपना जीवन और यहां तक कि प्राण भी त्याग देने को तैयार रहते हैं। वे सनातन की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन एक सवाल हमेशा से रहस्यमय रहा है कि जब नागा संन्यासी शाही स्नान में भाग लेते हैं, तो अचानक उनके भाव में इतना बदलाव क्यों आता है?

यह वह क्षण होता है, जिसे अध्यात्म की पराकाष्ठा कहा जा सकता है। यह वह क्षण है जब एक बच्चा अपनी मां से मिलता है, जो कई वर्षों बाद आता है, और यही कारण है कि उनके भाव इतने गहरे और बदल जाते हैं। शाही स्नान से पहले जो भाव आप नागा संन्यासियों में देखते हैं, वह दरअसल एक खेल होते हैं। भगवान शिव के दिगम्बर भक्त, नागा संन्यासी महाकुंभ में अपने आप में सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। यही वजह हो सकती है कि महाकुंभ में सबसे ज्यादा आस्था का सैलाब उन अखाड़ों की ओर बढ़ता है, जहां नागा संन्यासी अधिक संख्या में होते हैं। इन अखाड़ों की छावनी, सेक्टर 20 में गंगा के तट पर वह परंपरा जीवित रहती है, जिसका इंतजार हर 12 साल में अखाड़ों के अवधूत करते हैं। नागा संन्यासियों की संख्या में जूना अखाड़ा सबसे आगे है, जिसमें अब 5.3 लाख से ज्यादा नागा संन्यासी हैं।