Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_img
Home Blog Page 182

सीएम धामी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

0

कट्टर ईमानदारी की बात करने वाले बन गए कट्टर भ्रष्टाचारी

सीएम धामी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

कस्तूरबानगर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के कस्तूरबानगर से भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज बसोया के समर्थन में जनसभा कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली की जनता के जोश को देखकर इस बार प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा में डबल इंजन सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। आज दुनिया का हर निवेशक भारत में निवेश करना चाहता है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कारण लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले कट्टर भ्रष्टाचार के पर्याय बने हुए हैं। उनके 22 विधायक, आठ मंत्री, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री तक को जेल जाना पड़ा है। झूठ बोलकर सत्ता में आए केजरीवाल ने कहा था कि हम बंगले नहीं लेंगे लेकिन उन्होंने आठ बंगले तोड़कर शीशमहल बना डाला।

आज दिल्ली में साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने राशन कॉर्ड, बस और पैनिक बटन घोटाला तक किया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू बताते हैं। एक विशेष वोट बैंक की खातिर इन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने तक को ठुकरा दिया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी माह 27 जनवरी को हम यूसीसी लागू कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है कि हम घोषणा पत्र जारी नहीं करते हम संकल्प पत्र जारी करते हैं और अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाते हैं

कांग्रेस और आप दिल्ली में अलग-अलग होने का दावा करते हैं लेकिन, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण में एक साथ हैं। ये लोग यूपी, बिहार, उत्तराखंड के लोगों से नफरत करते हैं लेकिन, रोहिंग्याओं और घुसपैठियों से प्रेम करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि ये दिल्ली की जनता को निर्णय करना है कि वे यूसीसी लागू करने वालों के साथ हैं या फिर मुस्लिम लॉ बोर्ड का समर्थन करने वाले लोगों के साथ हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धैर्यशील मोहन पाटिल, विनय रोहिला, नरेंद्र बिष्ट, यशोदा घिल्डियाल, कमल घिल्डियाल, बाबूलाल, रोशनी खंतवाल, विकास पोखरियाल, प्रकाश जोशी, अमित भाटी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यूसीसी – धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं

0

यूसीसी – धर्म गुरुओं के प्रमाणपत्र की अनिवार्यता हर पंजीकरण में नहीं

मूल रूप से चार दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे पंजीकरण के समय

प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सवाल उठाया गया है कि लिव इन रिलेशनशिप पंजीकरण के लिए धर्म गुरुओं से प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। जिस पर यूसीसी नियमावली कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने स्पष्ट किया है कि ऐसा सिर्फ उन रिश्तों के मामलों में करना होगा, जिन रिश्तों के मध्य विवाह, प्रतिषिद्ध है, ऐसे रिश्तों का उल्लेख संहिता की अनुसूची 01 में स्पष्ट किया गया है।

यूसीसी के तहत लिव इन पंजीकरण के समय सिर्फ निवास, जन्म तिथि, आधार और किराएदारी के मामले में किराएदारी से संबंधित दस्तावेज ही प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा जिन लोगों का पहले तलाक हो चुका है उन्हें विवाह खत्म होने का कानूनी आदेश प्रस्तुत करना होगा। साथ ही जिनके जीवन साथी की मृत्यु हो चुकी है, या जिनका पूर्व में लिव इन रिलेशनशिप समाप्त हो चुका है, उन्हे इससे संबंधित दस्तावेज पंजीकरण के समय देने होंगे।


सदस्य मनु गौड़ ने लिव इन के लिए धर्मगुरुओं से रिश्ता प्रमाणित होने संबंधित दस्तावेज की अनिवार्यता पर स्पष्ट किया है कि, ऐसा सिर्फ उन्ही मामलों में करना होगा, जिसमें लिव इन जोड़े के बीच में कोई पूर्व का रिश्ता हो और वह रिश्ता अनुसूची 01 में दर्ज प्रतिषिद्ध श्रेणी में आता हो। सामान्य तौर पर उत्तराखंड में ऐसे रिश्तों में विवाह करने वाले लोग बहुत कम हैं। इससे साफ है कि उत्तराखंड में यूसीसी के तहत होने वाले पंजीकरण में एक प्रतिशत कम मामलों में इसकी जरूरत पड़ेगी। साथ ही जिन समाजों में प्रतिषिद्ध श्रेणी के रिश्तों में विवाह होता है, वो भी धर्मगुरुओं के प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इस तरह इसका उद्देश्य किसी के भी पंजीकरण को रोकने के बजाय, उसे पंजीकरण में सहायता प्रदान करना है। ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य मनु गौड़ के मुताबिक धर्मगुरुओं के प्रमाणपत्र के फार्मेट को भी इसमें स्पष्ट तौर पर बताया गया है।

यूसीसी नियमों का मूल या स्थायी निवास से संबंध नहीं
यूसीसी नियमावली कमेटी के सदस्य मनु गौड़ ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी के तहत उत्तराखंड में एक साल से रहने वाला कोई भी व्यक्ति अपना पंजीकरण करवा सकता है। इस समय अवधि का मूल निवास या स्थायी निवास से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के लोग भी रहते हैं, ये लोग उत्तराखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, ऐसे लोग अब पंजीकरण कराने पर ही सरकारी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे। इससे उत्तराखंड के लोगों के संसाधनों पर दबाव कम ही होगा। यदि यह सिर्फ मूल और स्थायी निवासी पर ही लागू होता तो, अन्य राज्यों से आने वाले बहुत सारे लोग इसके दायरे से छूट जाते। वो दूसरे राज्यों में विवाह करते, यहां पर सरकारी योजनाओं के लाभ लेते। वैसे भी यूसीसी एक्ट में निवासी की परिभाषा सिर्फ सिर्फ यूसीसी से संबंधित विषयों के लिए दी गई है, इसके लिए भी पांच श्रेणियां तय की गई हैं। इसका मकसद उत्तराखंड में रहने वाले सभी लोगों को यूसीसी के तहत पंजीकरण की सुविधा देने के साथ ही सरकार के डेटा बेस को ज्यादा समृद़ध बनाना है।

यह एक तरह से वोटर कार्ड तरह ही है, जिसका मूल निवास या स्थायी निवास से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यूसीसी के तहत भरे जाने वाले फार्म में चूंकि कई सारे विकल्प दिए गए हैं, इसलिए फार्म 16 पेज का हो गया है, बावजूद इसके फार्म को ऑनलाइन तरीके से भरने में पांच से दस मिनट का ही समय लगेगा। चूंकि इसे हर तरह से फूलप्रूफ बनाया जाना था, इसलिए फार्म को विस्तृत रखा गया है, ऑफ लाइन तरीके से भी इसे अधिकतम आधा घंटे में भरा जा सकता है। वेबपोर्टल में आधार डालते ही विवरण खुद ही आ जाएगा, इसलिए ऑनलाइन पंजीकरण बेहतर सुविधा जनक है।

जनपद टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

0

जनपद टिहरी- कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

आज दिनांक 30 जनवरी 2025 को जिला नियंत्रण कक्ष, टिहरी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि चौकी कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त कार (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे और आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गये। कार सवार दोनो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक लाकर दोनों के शवो को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक के नाम-
1- मूसा सिंह पुत्र श्री नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।
2- मनवीर सिंह पुत्र श्री मूसा सिंह,उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा।

क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गुमशुदा 02 नाबालिक बालिकाओं को 72 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया सकुशल बरामद

0

क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गुमशुदा 02 नाबालिक बालिकाओं को 72 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया सकुशल बरामद।

थाना क्लेमेंटाउन

क्लेमनटाउन निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना क्लेमेंटाउन पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री तथा उसकी सहेली उम्र 15 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना क्लेमनटाउन पर मु0अ0सं0: 11/2025 धारा 137(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उक्त दोनो नाबालिग बालिकाओं की सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 665 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गयी, साथ ही बालिकाओं के फोटो से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया। दोनो बालिकाओं द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जा रहा था, जिस कारण इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से सहायता प्राप्त न होने की दशा में मैनुअल पुलिसिंग की सहायता से सुरागरसी/ पतारसी की गई।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 29-01-25 को मुखबिर की सूचना पर उक्त दोनो नाबालिक बालिकाओं को विष्णु घाट हरिद्वार से सकुशल बरामद किया गया।

पूछताछ में दोनो बालिकाओं द्वारा बताया गया कि वो दोनो सहेलियां हैं तथा उन दोनो का ही मन घर में नही लगता है, जिस कारण वे दोनो किसी काम की तलाश में अपने घर से निकल गई थी। पूछताछ में दोनो बालिकाओ द्वारा अपने साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना के घटित होने से इंकार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त दोनो बालिकाओं को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर उनके परिजनों द्वारा दून पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। 

पुलिस टीम :-

(1)- उ०नि० संदीप कुमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन
(2)- उ०नि० विनिता बेलवाल
(3)- उ०नि० गिरीश बडोनी
(4)- हे०का० धनपाल सिंह
(5)- का० कैलाश पवार
(6)- का० नवीन असवाल

अमेरिका में सैन्य हेलीकॉप्टर से टकराया विमान, हवाई जहाज में सवार थे 60 यात्री

0

वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को एक भयावह विमान दुर्घटना हुई, जब एक यात्री विमान सेना के ‘ब्लैकहॉक’ हेलीकॉप्टर से टकरा गया। इस दुर्घटना के बाद पोटोमैक नदी में बड़ा बचाव अभियान शुरू किया गया है, जिसमें अमेरिकी सेना, डीसी मेट्रोपॉलिटन पुलिस, यूएस पार्क पुलिस और अन्य एजेंसियां शामिल हैं। अब तक 18 शवों के बरामद होने की जानकारी मिली है।

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि विमान में 60 यात्री और चार चालक दल के सदस्य सवार थे। यह दुर्घटना तब हुई जब कंसास के विचिटा से उड़ान भरने वाला एक क्षेत्रीय विमान हवाई अड्डे के रनवे पर उतरते समय हेलीकॉप्टर से टकरा गया।

हादसे के तुरंत बाद, घटनास्थल के आसपास राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। हवाई क्षेत्र में हेलीकॉप्टरों से जीवित लोगों की तलाश की जा रही है, और नदी में नौकाएं उतारी गईं हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी इस दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

इस दुर्घटना ने 1982 में हुई ‘एयर फ्लोरिडा’ विमान दुर्घटना की याद दिला दी, जिसमें पोटोमैक नदी में विमान गिरने से 78 लोग मारे गए थे। तब की दुर्घटना का कारण खराब मौसम था, जो इस घटना के संदर्भ में भी चिंता का कारण बन रहा है।

वर्तमान में, राहत एवं बचाव कार्य जारी है और जांच की जा रही है कि विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर कैसे हुई।

बसपा नेता रज्जूमाजरा हत्याकांड का आरोपी सागर मुठभेड़ में ढेर

0

बीएसपी नेता हरबिलास सिंह रज्जूमाजरा की हत्याकांड में अंबाला पुलिस और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी सागर को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। इस मुठभेड़ के दौरान दो से तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना 24 जनवरी को अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में हुई थी, जब हरबिलास रज्जूमाजरा को पांच गोलियां मारी गईं। वह अपने साथियों के साथ इनोवा गाड़ी में बैठे थे, जब हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए लगातार गोलियां बरसाईं, जिसके कारण हरबिलास की मौत हो गई। उनके एक साथी चुन्नु डांग को गोली लगी, और तीसरे साथी गुग्गल पंडित भी हमलावरों से हुई हाथापाई में घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और हत्यारों की तलाश में जुटी। मुठभेड़ में सागर की मौत के साथ ही मामले में एक बड़ा कदम उठाया गया है। अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए रखी।

हरीश गुप्ता आंध्र प्रदेश के नए DGP नियुक्त

0

आंध्र प्रदेश सरकार ने बुधवार को हरीश कुमार गुप्ता को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है। गुप्ता, जो 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, 31 जनवरी को डी तिरुमाला राव के सेवानिवृत्त होने के बाद डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे। राव को 1 फरवरी से आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में फिर से एक साल के लिए नियुक्त किया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, हरीश कुमार गुप्ता को अगले आदेश तक डीजीपी का पद सौंपा गया है। वे फिलहाल महानिदेशक, सतर्कता और प्रवर्तन, और सरकार के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, गुप्ता को 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनाव आयोग ने थोड़े समय के लिए डीजीपी नियुक्त किया था।

यह बदलाव आंध्र प्रदेश में पुलिस प्रशासन में नई दिशा देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर आगामी चुनावों की दृष्टि से।

दिल्ली में पंजाब नंबर की गाड़ी से कैश और शराब बरामद

0

नई दिल्ली के तिलक मार्ग थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध पंजाब नंबर की गाड़ी से बड़ी मात्रा में नकदी और शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। यह घटना बुधवार को उस समय सामने आई जब पुलिस ने चुनाव आयोग के आदेश पर वाहनों की जांच की। पुलिस ने जब गाड़ी को रोका, तो उस पर “पंजाब सरकार” लिखा हुआ था, जो एक अलग ही संदिग्धता उत्पन्न करता था।

गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस ने आठ लाख रुपये और शराब की बोतलें बरामद कीं। इसके अलावा, गाड़ी में एक राष्ट्रीय पार्टी के चुनावी पंफ्लेट भी पाए गए, जिससे यह संकेत मिलता है कि यह मामले से जुड़ा हो सकता है।

पुलिस उपायुक्त देवेश महला के मुताबिक, जांच शुरू कर दी गई है और गाड़ी चालक से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकदी और शराब कहां से आई और ये किसके आदेश पर लाए गए थे। इसके साथ ही, यह भी जांचा जा रहा है कि क्या गाड़ी असल में पंजाब सरकार की है या किसी ने इस पर “पंजाब सरकार” का निशान लगाकर इसका इस्तेमाल किया था।

इस मामले में दो छापेमारी टीमें भी गठित की गई हैं, जो गाड़ी के मालिक का पता लगाने और आगे की जांच करने के लिए कार्रवाई कर रही हैं।

बीजेपी कांग्रेस नेताओं ने आप नेता केजरीवाल को ऐसे धोया

0

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा सभी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, खासकर यमुना नदी को लेकर उनके आरोपों पर।

पुष्कर सिंह धामी ने नजफगढ़ में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण राज्य में जल जीवन मिशन जैसे योजनाएं प्रभावी ढंग से काम कर रही हैं और विकास तेज गति से हो रहा है। उन्होंने दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार की जरूरत जताते हुए कहा कि इससे दिल्ली में भी तेजी से विकास होगा।

हिमंत बिस्वा सरमा ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अपनी जन्मभूमि के बारे में इस तरह की गलत बातें कैसे कर सकते हैं। उन्होंने केजरीवाल के बयान को उनकी मानसिकता का प्रतीक बताया और कहा कि वह कभी अपनी जन्मस्थली के खिलाफ गलत नहीं बोलेंगे।

शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल की राजनीति को “हिट एंड रन” और “शूट एंड स्कूट” की राजनीति बताया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल शराब घोटाले और शीश महल जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए “एबीसीडी” की राजनीति कर रहे हैं, जिसका मतलब था – आरोप, ब्लेम गेम, कॉन्सपिरेसी थ्योरी और डायवर्जन। उन्होंने केजरीवाल से माफी मांगने की अपील की और कहा कि उन्हें हरियाणा की जनता के सामने झुकना चाहिए।

पवन खेड़ा ने केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों को गैर जिम्मेदाराना और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप देश में पहले कभी नहीं देखे गए थे और केजरीवाल को या तो सबूत देना चाहिए या फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इन नेताओं ने केजरीवाल के बयान को राजनीतिक स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि इस तरह के आरोप देश की एकता और भाईचारे को नुकसान पहुंचाते हैं।

हार के डर से बौखलाई AAP PM का पलटवार

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करतार नगर इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और उनके मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया। मोदी ने केजरीवाल द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली में जो पानी आता है, वह हरियाणा से ही आता है और यह दिल्ली में रहने वाला हर कोई पीता है, जिनमें वह खुद भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या हरियाणा के लोग अपने बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं? यह आरोप पूरी तरह से निंदनीय और देश का अपमान है।

पीएम मोदी ने AAP सरकार को पानी माफिया के भरोसे छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि इस सरकार ने यमुना की सफाई के लिए चुनावी वादे किए थे, लेकिन अब वही लोग यमुना को वोट न देने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में समस्या वही की वही बनी हुई है, चाहे वह कांग्रेस की सरकार हो या AAP की।

प्रधानमंत्री ने दिल्लीवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि 5 फरवरी को चुनाव आएगा और AAP की सरकार जाएगी, जबकि भाजपा सत्ता में आएगी। मोदी ने आश्वासन दिया कि भाजपा दिल्ली में अपनी योजनाओं को समय सीमा में पूरा करेगी। उन्होंने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, हर घर में नल से जल पहुंचेगा और टैंकर माफिया से मुक्ति मिलेगी।

इसके साथ ही मोदी ने यह भी कहा कि भाजपा योजनाओं को बंद करने वाली नहीं है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ाने का काम करेगी, जैसे कि अब देशभर के गांवों में नल से जल पहुंचाने की योजना चल रही है, वैसा ही काम दिल्ली में भी किया जाएगा।