Home Blog Page 174

मुख्यमंत्री संकल्प पर खरे उतारते डीऍम देहरादून ने अफसरों से किया जवाब तलब

0

मुख्यमंत्री के ‘सुखदजन’ संकल्प से प्रेरित डीएम सविन बंसल का जनता दर्शन: 85 शिकायतों का हुआ समाधान, जनता में बढ़ा भरोसा

देहरादून, 2 जून 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सुखदजन’ संकल्प से प्रेरित होकर जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश भूमि विवादों, वित्तीय धोखाधड़ी, शिक्षा, पुलिस, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत और एमडीडीए से संबंधित थीं।

प्रमुख कार्यवाही और निर्देश

  • भूमि फर्जीवाड़ा मामला (पशुलोक):
    टिहरी बांध विस्थापित पुलमा देवी द्वारा 2007 में क्रय की गई भूमि को 2020 में फिर से बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम ऋषिकेश की अध्यक्षता में समिति गठित की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रिपोर्ट SIT लैंड फ्रॉड को भेजी जाए।
  • फॉरेस्ट सर्वे अनुपालन में लापरवाही:
    एक माह पूर्व दिए गए वन सर्वेक्षण निर्देशों पर कार्रवाई न होने पर डीएफओ को फटकार लगाई गई। उन्होंने 3 दिन के भीतर पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
  • शिक्षा विभाग में लापरवाही:
    जर्जर स्कूल भवनों (मियावाला, भाऊवाला, सिमोग आदि) की शिकायतों पर सीईओ से 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की गई। जिलाधिकारी ने बीईओ की जवाबदेही तय करते हुए पूछा, “इतना बजट देने के बावजूद स्कूल जर्जर क्यों हैं?”
  • एमडीडीए और भवन उल्लंघन:
    एमडीडीए XEN को जनता के समक्ष ही भवन उल्लंघन मामले में कार्रवाई की तिथि दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नोटिस देने के बावजूद कार्रवाई न करने पर संबंधित अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण माँगा गया।
  • दिव्यांगजन के लिए राहत:
    दिव्यांग महिला बबीता को मौके पर ही रोजगारपरक प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजना के अंतर्गत GM-DIC से स्वीकृति दिलाई गई।
  • नगर निगम सफाई:
    पशुपति एन्क्लेव, रायपुर की 70 वर्षीय अन्नपूर्णा गुसाईं के प्लॉट में सीवर बहाव की शिकायत पर आज शाम ही मौके पर सफाई कराई गई।
  • सीमांकन में वन विभाग की ढिलाई:
    ग्राम लांघा निवासी हुकुम सिंह की भूमि सीमांकन में देरी पर डीएम ने वन विभाग को फटकार लगाते हुए 3 दिन में कार्यवाही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
  • अवैध निर्माण और व्यवहार संबंधी शिकायत:
    बद्रीपुर निवासी महिला की शिकायत पर कि पड़ोसी मजदूर गाली-गलौच करते हैं और अवैध रूप से खिड़की खोल रखी है, डीएम ने एमडीडीए को कार्रवाई की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए।
  • वेतन और ईपीएफ भुगतान की शिकायत:
    सुमित सिंह द्वारा बीएसएनएल की अनुबंधित कंपनी में मार्च 2021 से मई 2022 तक वेतन और ईपीएफ न मिलने की शिकायत पर जीएम बीएसएनएल को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

डीएम का स्पष्ट संदेश: जनसमस्याओं में लापरवाही नहीं सहन की जाएगी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता का प्रशासन में विश्वास तभी बढ़ेगा जब समाधान, जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

उपस्थित अधिकारीगण:

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) के.के. मिश्रा, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, GM-DIC अंजली रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकारों के स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प

0

पत्रकारों के स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर जल्द लगेगा विशेष मेडिकल कैम्प

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को विशेष मेडिकल कैम्प शीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हैं, इसलिए उनके स्वास्थ्य की देखभाल राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस कैम्प में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी के साथ सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांचें उपलब्ध होंगी, ताकि पत्रकारों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार मिल सके।

स्वास्थ्य सचिव ने इस संबंध में निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं। बताया गया है कि यह कैम्प जल्द ही सूचना विभाग परिसर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि पत्रकारों को निरंतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

विकास धूलिया का निधन उत्तराखंड की पत्रकारिता ने खोया जिंदादिल इंसान

0

विकास धूलिया का निधन उत्तराखंड की पत्रकारिता ने खोया जिंदादिल इंसान

देहरादून उत्तराखंड की पत्रकारिता में ईमानदार छवि सरल स्वभाव अपनी खास पहचान से खबरों को धार देने वाला जिंदादिल इंसान दुनिया को अलविदा कह गया उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष रहे विकास धूलिया दैनिक जागरण में सीनियर पत्रकार रहे उनके निधन का समाचार सोमवार मॉर्निंग मिला तो हर कोई आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध रहा मीडिया जगत में उनकी लेखनी का कोई सानी नहीं था जागरण में सत्ता के गलियारे कॉलम काफी असरदार रहता था हर वो बात इसमें नज़र आती थी लेकिन अब विकास की खामोशी के साथ जागरण में आने वाला उनका लेखन भी खामोश हुआ है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार, दैनिक जागरण के राज्य ब्यूरो प्रमुख और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई नेताओं सहित मीडिया जगत ने उनके निधन पर दुःख जताया है

हरिद्वार में संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया दूरदर्शी नेता, समान नागरिक संहिता के लिए किया अभिनंदन

0

हरिद्वार में पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा ने की मुख्यमंत्री धामी की सराहना, कहा – बाहरी उपद्रवियों पर अंकुश लगाने वाले पहले सीएम

हरिद्वार: प्रसिद्ध साध्वी एवं पद्मभूषण से सम्मानित साध्वी ऋतंभरा ने हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि,
“धामी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने राज्य के माहौल को बिगाड़ने वाले बाहरी तत्वों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाया है।”

साध्वी ऋतंभरा ने मुख्यमंत्री के निर्णयों को धर्म, संस्कृति और सामाजिक शांति की रक्षा के लिए आवश्यक बताया और उन्हें एक निडर व दूरदर्शी नेता की संज्ञा दी।

हरिद्वार में आयोजित एक धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘वात्सल्य गंगा आश्रय’ का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर वे श्रीमद्भागवत श्रीकृष्ण कथा में भी सम्मिलित हुए और भक्तों को संबोधित करते हुए धार्मिक मूल्यों और सेवा कार्यों के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने आश्रय स्थल को समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया और इसके माध्यम से ज़रूरतमंदों की सेवा को धार्मिक कार्यों के साथ जोड़ने की सराहना की।

हरिद्वार में संत समाज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया दूरदर्शी नेता, समान नागरिक संहिता के लिए किया अभिनंदन

हरिद्वार (उत्तराखंड): संत समाज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक दूरदर्शी और सशक्त राजनैतिक नेतृत्व वाला नेता बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। विशेष रूप से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए संतों ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी धामी सरकार के फैसलों को सराहते हुए कहा,
“उत्तराखंड हमारे लिए प्रेरणा है। मुख्यमंत्री धामी एक सच्चे धर्म रक्षक हैं और उन्होंने अपनी सरकार के माध्यम से अनुकरणीय निर्णय लिए हैं।”

कार्यक्रम में मौजूद संतों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्तराखंड सरकार की नीतियों को धार्मिक मूल्यों, समानता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री

0

मिस वर्ल्ड 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगस्री

भारत के हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का भव्य समापन शनिवार को हुआ। इस प्रतिष्ठित आयोजन में थाईलैंड की सुचाता चुआंगस्री, जिन्हें ओपल के नाम से भी जाना जाता है, ने मिस वर्ल्ड 2025 का ताज अपने नाम किया।

इस साल की प्रतियोगिता में 108 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था। 21 वर्षीय ओपल ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सामाजिक सोच से सभी को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब जीत लिया।


कौन हैं ओपल सुचाता?

ओपल का जन्म 20 मार्च 2003 को थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फुकेत में हुआ था। उनके परिवार का संबंध होटल व्यवसाय से है, जिससे उन्होंने बचपन से ही मेहमाननवाजी और लोगों से संवाद करने की कला सीखी।

वर्तमान में ओपल थामसैट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें थाई, अंग्रेज़ी और चीनी भाषाओं में अच्छी पकड़ है।


‘Opal for Her’ – एक सामाजिक पहल

ओपल ने महिलाओं में स्तन स्वास्थ्य (ब्रेस्ट हेल्थ) को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए ‘Opal for Her’ नाम की मुहिम चलाई है। इसकी शुरुआत उन्होंने तब की, जब वे सिर्फ 16 साल की थीं और उन्हें खुद स्तन सिस्ट का ऑपरेशन कराना पड़ा था।
अब वह इस मुहिम के ज़रिए महिलाओं को समय रहते जांच कराने और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती हैं।


मिस वर्ल्ड 2025 के टॉप विजेता

  • 🏆 विजेता: ओपल सुचाता चुआंगस्री (थाईलैंड)
  • 🥈 दूसरा स्थान: मिस इथियोपिया
  • 🥉 तीसरा स्थान: मिस पोलैंड
  • 🏅 चौथा स्थान: मिस मार्टिनिक

Nainital Travel Guide Destinations नैनीताल में घूमने की प्रमुख जगहें पहुंचने का तरीका और होटल जानकारी

0

नैनीताल में घूमने की प्रमुख जगहें पहुंचने का तरीका और होटल जानकारी
नैनीताल उत्तराखंड का एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी झीलों, पहाड़ियों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहाँ कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं:

नैनी झील – नैनीताल की पहचान, जहाँ बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है।

नैना देवी मंदिर – झील के किनारे स्थित यह मंदिर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

स्नो व्यू पॉइंट – यहाँ से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का अद्भुत दृश्य दिखाई देता है।

टिफिन टॉप – एक लोकप्रिय ट्रेकिंग स्पॉट, जहाँ से पूरा शहर बहुत सुंदर दिखता है।

चिड़ियाघर (हाई एल्टीट्यूड ज़ू) – ऊँचाई पर स्थित यह ज़ू खास वन्यजीवों को देखने का मौका देता है।

थंडी सड़क (The Mall Road) – खरीदारी, कैफे और स्थानीय व्यंजन के लिए परफ़ेक्ट जगह।

नैनीताल कैसे पहुँचे?

  1. सड़क मार्ग से:
    नैनीताल दिल्ली, हल्द्वानी और काठगोदाम से अच्छी तरह जुड़ा है। दिल्ली से लगभग 300 किमी की दूरी है, जिसे कार या बस द्वारा 6–7 घंटे में तय किया जा सकता है।
  2. रेल मार्ग से:
    निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो नैनीताल से लगभग 34 किमी दूर है। काठगोदाम से टैक्सी या बस से नैनीताल पहुँचा जा सकता है।
  3. हवाई मार्ग से:
    सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा पंतनगर एयरपोर्ट है, जो लगभग 70 किमी दूर है। वहाँ से टैक्सी या बस सेवा उपलब्ध है।

नैनीताल के प्रमुख होटल
नैनीताल में हर बजट के अनुसार होटल मिल जाते हैं। कुछ खास और लोकप्रिय होटल:

The Naini Retreat – एक ऐतिहासिक लक्ज़री होटल जो कभी महाराजा का निवास था।

Shervani Hilltop – शांत वातावरण और बेहतरीन सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध।

The Manu Maharani – परिवार और कपल्स के लिए परफेक्ट।

Hotel Himalaya – झील के किनारे स्थित, बोटिंग व्यू के लिए मशहूर।

Seasons Hotel and Resort – शानदार सर्विस और सुविधाएं उपलब्ध हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने ‘गुलदस्ता’ स्मारिका का किया विमोचन

0

मुख्यमंत्री धामी ने ‘गुलदस्ता’ स्मारिका का किया विमोचन

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा प्रकाशित स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और प्रदेश के पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चतुर्थ स्तंभ के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त है। पत्रकार सत्ता और जनता के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करते हैं, जो जनमानस की आवाज को शासन तक और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है और राज्य के समग्र विकास में इसकी भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य सरकार पत्रकारों और उनके परिवारजनों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र सिंह डसीला, संदीप बडोला, मनीष डंगवाल, रमन जायसवाल, किशोर रावत सहित कई अन्य पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Mansuri Travel Guide Destination मसूरी में घूमने की जगहें, पहुँचने का तरीका और होटल जानकारी

0
Mansuri Travel Guide Destination मसूरी में घूमने की जगहें, पहुँचने का तरीका और होटल जानकारी

मसूरी में घूमने की जगहें, पहुँचने का तरीका और होटल जानकारी

मसूरी में घूमने की प्रमुख जगहें:

मसूरी, जिसे “पर्वतों की रानी” कहा जाता है, उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहाँ कई सुंदर और लोकप्रिय पर्यटक स्थल हैं, जैसे:

  1. गन हिल (Gun Hill) – मसूरी का दूसरा सबसे ऊँचा स्थान जहाँ से हिमालय की खूबसूरत चोटियों का नज़ारा मिलता है।
  2. केम्प्टी फॉल्स (Kempty Falls) – एक सुंदर जलप्रपात, जहाँ पर्यटक नहाने और पिकनिक के लिए जाते हैं।
  3. लाल टिब्बा (Lal Tibba) – मसूरी का सबसे ऊँचा पॉइंट, जो एक शानदार व्यूपॉइंट है।
  4. मॉल रोड (Mall Road) – शॉपिंग, खाने-पीने और टहलने के लिए सबसे पसंदीदा जगह।
  5. क्लाउड्स एंड (Cloud’s End) – प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद शांत और हरा-भरा स्थान।
  6. कैमल्स बैक रोड (Camel’s Back Road) – घोड़े की पीठ के आकार की चट्टानों से बना रास्ता, वॉकिंग और सनसेट व्यू के लिए प्रसिद्ध।

मसूरी कैसे पहुँचें:

  1. हवाई मार्ग: निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट (देहरादून) है, जो मसूरी से लगभग 60 किमी दूर है।
  2. रेल मार्ग: देहरादून रेलवे स्टेशन सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है, जो मसूरी से लगभग 35 किमी दूर है।
  3. सड़क मार्ग: मसूरी देश के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। देहरादून से टैक्सी, बस या अपनी गाड़ी से आसानी से पहुँचा जा सकता है।

मसूरी में होटल और ठहरने की सुविधा:

मसूरी में हर बजट के अनुसार होटल उपलब्ध हैं—बजट होटल से लेकर लक्ज़री रिज़ॉर्ट तक:

  • बजट होटल: ₹800 – ₹2000 प्रति रात
  • मिड-रेंज होटल: ₹2000 – ₹5000 प्रति रात
  • लक्ज़री होटल और रिज़ॉर्ट: ₹5000 से ऊपर

कुछ प्रसिद्ध होटल:

  • JW Marriott Walnut Grove Resort & Spa
  • The Claridges Nabha Residence
  • Hotel Vishnu Palace
  • Bunkotel (बजट ट्रैवलर्स के लिए)

अंकिता को मिला इंसाफ धामी सरकार पर बड़ा विश्वास

0

“न्याय की जीत, सख्त सरकार की मिसाल – धामी युग में खौफ में अपराधी”

“अंकिता को मिला इंसाफ, उत्तराखंड की जनता को मिला विश्वास”

“उत्तराखंड बोले – अब बेटियां डरेंगी नहीं, सरकार उनके साथ है”

उत्तराखंड की धरती पर न्याय की वह घड़ी आखिरकार आ गई, जिसका बेसब्री से इंतजार था। अंकिता भण्डारी हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ चुका है—पुलकित आर्य, अंकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। यह केवल एक सजा नहीं, बल्कि उस सख्त और जवाबदेह शासन की घोषणा है जिसकी कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों में है।

इस पूरे मामले में धामी सरकार ने न केवल संवेदनशीलता दिखाई, बल्कि विलंब के बजाय निर्णय की गति को चुना। घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को जेल भेजना, SIT का गठन कर जांच को तेज़ और पारदर्शी बनाना, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाना, 500 पन्नों की चार्जशीट तैयार करना—ये सब दिखाता है कि जब सरकार गंभीर होती है, तो न्याय की प्रक्रिया न रुकती है, न झुकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक मदद दी, साथ ही अंकिता के भाई और पिता को सरकारी नौकरी देकर एक व्यावहारिक सहानुभूति का परिचय दिया। सरकार ने तीन बार वकील बदले ताकि केस में कोई कसर न रह जाए और सरकारी वकील की दमदार पैरवी से बार-बार आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज होती रहीं।

यह फैसला बताता है कि मुख्यमंत्री धामी के राज में न कोई अपराधी बच सकता है, न ही कोई पीड़ित अकेला पड़ सकता है। उत्तराखंड की जनता आज भरोसे से कह सकती है कि उनकी सरकार उनके साथ है—सिर्फ वादों में नहीं, हर मुश्किल की घड़ी में, जमीन पर खड़ी होकर।

इस फैसले से यह भी साबित हुआ कि धामी सरकार के राज में बेटियों की गरिमा और न्याय व्यवस्था दोनों सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने साबित किया है कि वे न तो दबाव में झुकते हैं और न ही संवेदनाओं को अनसुना करते हैं। उन्होंने कहा था—“न्याय में देरी नहीं होगी और अपराधियों के लिए कोई रहम नहीं होगी”, और आज वही हुआ।

उत्तराखंड में यह सिर्फ न्याय की जीत नहीं है, यह एक नई प्रशासनिक संस्कृति की शुरुआत है—जहां सरकार जनता की पीड़ा को समझती है और जवाबदेह रहती है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड तीनों आरोपी को मिली उम्र कैद सरकार के कड़क फैसले ने दिखाया दम

0

बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (एडीजे कोर्ट) ने आज फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों पुलकित आर्य, उसके कर्मचारी सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। इन पर 302, 201, 354, धाराओं में दोष सिद्ध हुआ है। वहीं, कोर्ट ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थ दंड और अंकिता के परिजनों को चार लाख रुपये देने का फैसला भी कोर्ट ने सुनाया। 

उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी केस में पुष्कर सिंह धामी सरकार के कड़क फैसले से आरोपी जेल में भेजे गए थे कोर्ट में मजबूत पैरवी से उत्तराखंड में धामी सरकार पर जनता का भरोसा अधिक हुआ है आरोपी कोई भी हो लेकिन धामी सरकार ने किसी को नहीं बक्शा है अंकिता मामले में तीनों आरोपी उम्र कैद की सजा सुनाए जाने के बाद हर तरफ अब चर्चा में पुष्कर सिंह धामी सरकार के पक्ष में माहौल देखा जा रहा है

उत्तराखंड में कड़क धामी सरकार पहले से ही अपने फैसले लेकर जनता का भरोसा जीत पाने में कामयाब रही अब अंकिता भंडारी मामले में सजा सुनाए जाने के बाद अंकिता भंडारी के परिजनों ने कानून का न्याय मिलने पर भरोसा कायम किया है उन्होंने कहा आरोपी सजा पाकर आज उनको न्याय मिला है