Friday, March 6, 2026
spot_img
Home Blog Page 17

जमीनी विवाद में आधे घंटे तक हुई फायरिंग, मजदूर की मौत के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

0

रुद्रपुर: कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के फाजलपुर महरौला में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान हुई मजदूर की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में इस्तेमाल 315 बोर का लाइसेंसी हथियार भी बरामद कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.
दो पक्षों में जमीनी विवाद में चली गोलियों से मजदूर की मौत मामले में रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी से घटना में प्रयुक्त 315 बोर की लाइसेंसी शस्त्र बरामद किया है. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई की. गौरतलब है कि प्रीत विहार फाजलपुर महरौला निवासी कश्मीर सिंह की घर के पास ही जमीन है. जबकि बगवाड़ा निवासी सिमरनजीत सिंह की भी उनसे सटी हुई जमीन है. दोनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है. बीते दिन सिमरनजीत सिंह तीनपानी स्थित लेबर अड्डे से 21 मजदूरों को जमीन पर पिल्लर लगाने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से खेत में लेकर पहुंचा था.
इस दौरान जब वह मटर के खेत जोतने लगा तो पास में ही रहने वाले कश्मीर सिंह भी मौके पर पहुंच गया और खेत जोतने का विरोध किया लेकिन वह नहीं माने. जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी. करीब आधे घंटे तक हुई फायरिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई थी. फायरिंग की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान कार्तिक पोतदार पुत्र मानिक पोतदार निवासी विरंची, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई थी.

पुलिस ने उप निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए गए. जिसमें से हत्या के प्रयास में एक नामजद और 10 से 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी. जांच के दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिमरनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखविंदर सिंह निवासी मजार के सामने, बगवाड़ा, थाना रुद्रपुर को बंसल धर्मकांटा के सामने से गिरफ्तार किया गया. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. साथ ही मामले की विवेचना जारी है.

Big Breaking:-उत्तराखंड में आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर अचानक झपटे आधा दर्जन कुत्ते; नोचने लगे पैर

0

देहरादून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हाल ही में पांच-छह कुत्तों ने एक महिला बीना कनौजिया पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। नगर निगम ने एबीसी सेंटर की क्षमता बढ़ाने और शिकायत प्रकोष्ठ बनाने का आश्वासन दिया है। शहर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर बनी हुई है।
देहरादून: दून में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। दून के सैय्यद मोहल्ले में आवारा कुत्तों की दहशत बनी हुई है। गलियों में जगह-जगह लेटे आवारा कुत्ते स्थानीय लोगों की जान के दुश्मन बन गए हैं।
सोमवार को पांच से छह कुत्तों ने एक महिला पर हमला कर दिया और गिरने से वह बुरी तरह घायल हो गईं। महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अक्सर कुत्ते महिलाओं और बच्चों पर झपटते हैं और वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। उन्होंने नगर निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, बीना कनौजिया सैय्यद मोहल्ले में रहती हैं। सोमवार दोपहर वह अपने घर से निकलीं और गली के मोड़ से गुजरते वक्त वहां सड़क पर लेटे करीब पांच से छह कुत्ते उन पर भौंकने लगे।
उन्होंने कुत्तों को भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते हमलावर हो गए और महिला पर झपट पड़े। खुद बचाने के लिए बीना दौड़ीं तो वह सड़क पर गिर गईं। जिससे उनके सिर और हाथ पर काफी चोटें आई हैं।
इसके साथ ही कुत्तों ने उनके कपड़े नोच लिए और पैरों पर भी घाव हो गए। आसपास के लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि आक्रामक कुत्तों को मोहल्ले से हटाया जाए।
इससे पहले भी करीब दो सप्ताह पूर्व आकाशदीप कालोनी में एक आवारा कुत्ते ने राहगीर पर हमला कर घायल कर दिया था। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में तत्काल संज्ञान लेते हुए यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
एबीसी सेंटर की बढ़ाई जा रही क्षमता
नगर निगम के वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डा. वरुण अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही एबीसी सेंटर की क्षमता तीन गुना बढ़ाई जाएगी। वर्तमान में जहां 70 कुत्तों को रखने की व्यवस्था है, उसे बढ़ाकर 200 से अधिक किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द कुत्ता शिकायत प्रकोष्ठ और टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके।
पोस्टर-बैनर के माध्यम से जनजागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक 54 हजार आवारा कुत्तों का बंध्याकरण और टीकाकरण किया जा चुका है। फिर भी शहर में करीब 20 प्रतिशत कुत्तों की नसबंदी अभी शेष है।

शीत लहर का असर: इस जनपद में एक दिन के लिए सभी स्कूल बंद

0

शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 29 दिसम्बर, 2025 को दोपहर 01:30 बजे उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार अन्तर्गत कहीं-कहीं शीत दिवस तथा घना कोहरा की स्थिति रहने की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गयी है।
वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 30 दिसम्बर, 2025 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
प्रभारी जिलाधिकारी 29/12/25 हरिद्वार।
कार्यालय जिलाधिकारी / जनपद आपदा प्रबनधन प्राधिकरण, हरिद्वार।

आईएसबीटी देहरादून में दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, प्रवर्तन अधिकारी अनुराधा पंत ने आरोपी ट्रक पकड़ा

0

आज आईएसबीटी, देहरादून परिसर में वाहन संख्या UK07 CD 5732 (ट्रक) ने एक साइकील सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसके बाद ट्रक के पहिये के नीचे आने से साइकिल सवार व्यक्ति के सर को कुचल दिया जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के उपरांत वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया घटना स्थल के पास मौजूद आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी – अनुराधा पंत अपनी टीम के साथ मौजूद थी घटना की सुचना मिलते हीं सचल दल टीम ने तत्काल ट्रक की खोजबीन शुरू कर दीं काफी ढूंढने के बाद ट्रक करीब एक किलोमीटर दूर मिल गया जिसके बाद ट्रक के मालिक को मौके पर बुलाया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई isbt चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने घटना अपने हमराह सहित स्थल पर जाकर शव का पंचायत नामा भर कर लाश को कबजे मे लिया पुलिस के अनुसार मृतक का नाम महावीर उम्र 45 वर्ष जो मोहबे वाला मे पटाखा फैक्ट्री मे काम करता था पुलिस ने मृतक के परिजनों को सुचना दे दीं है पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश मे जुट गई है परिवहन विभाग की टीम मे
प्रवर्तन अधिकारी – अनुराधा पंत,
प्रवर्तन चालक – सुशील कुमार,
परिवहन आरक्षी – रेखा,
होमगार्ड – रवि मौजूद रहे

बड़ी खबर-(हल्द्वानी) नव वर्ष से पूर्व पुलिस ने 33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

0

SSP NAINITAL ने 206 लोगों को खोए हुए मोबाईल फोन लौटाकर नव वर्ष की दी सौगात,
33 लाख से अधिक कीमत के 206 मोबाईल फोन वापस कर फरियादियों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान,
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा 206 फरियादियों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन लौटाकर उन्हें नव वर्ष की सौगात दी गई।
माह नवम्बर से दिसम्बर तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली।
SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 द्वारा संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए गए।
एसपी क्राईम डॉ0 जगदीश चन्द्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑप्स हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक, प्रभारी मोबाइल एप्प (साईबर सैल) श्री गणेश सिह मनोला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह नवम्बर से दिसम्बर तक IMEI नंबर सीआईईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन मे होना पाया गया।
टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, बिहार व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के 206 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 33,46,200 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए।

अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, तथा SSP NAINITAL तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।
बरामद मोबाईल फोन-
आईफोन- 02
सैमसंग- 25
ओप्पो- 42
वन प्लस- 14
रेडमी/ रियलमी- 42
वीवो- 43
पोको- 08
अन्य फोन- 30
कुल फोन- 206
अनुमानित मूल्य- 3346200.00 रू0
पुलिस टीम
निरीक्षक श्री गणेश सिंह मनोला
का0 बलवन्त सिह,
कानि0 रामचन्द्र प्रजापति

सहायक निदेशक डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने किया डिग्री स्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण।

0

ऋषिकेश।सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने संस्कृत के डिग्री कॉलेजों में चल रही शास्त्री/बीए और आचार्य / एम ए की सेमेस्टर परीक्षाओं का विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक निदेशक डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल प्रातः 10:30 बजे जयराम संस्कृत महाविद्यालय पहुंचे वहां पर चल रही शास्त्री एवं आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से उनकी परेशानी के बारे में भी पूछा और फिर परीक्षा संबंधी अभिलेखों की सघन जांच करते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

संपर्क करने पर निरीक्षण की पुष्टि करते हुए सहायक निदेशक डॉ घिल्डियाल ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार द्वारा एफिलिएटिड डिग्री कॉलेजो में अध्यनरत शास्त्री एवं आचार्य के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाएं 15 दिसंबर से प्रारंभ हुई हैं, जो 31 दिसंबर तक चलेंगी, ऋषिकेश में पंजाब सिंध क्षेत्र महाविद्यालय एवं जयराम संस्कृत महाविद्यालय को केंद्र बनाया गया है।
बताया कि दोनों केंद्रो पर क्रमशः जयराम डिग्री कॉलेज में 114 परीक्षार्थी तथा पंजाब सिंध क्षेत्र में 225 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं,निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं एवं परीक्षा संबंधी अभिलेख सही पाए गए,नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए उन्होंने जयराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय जुगराण एवं विभागअध्यक्ष डॉक्टर सूर्य प्रकाश रतूड़ी तथा पंजाब सिंध क्षेत्र के प्राचार्य डॉ नवीन भट्ट एवं परीक्षा प्रभारी मंजू बेलवाल की पीठ थपथपाते हुए आगे की परीक्षाओं के लिए कड़े निर्देश जारी किए।

शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में जिला प्रशासन का ओएनजीसी एवं एनजीओ के सहयोग से सकारात्मक, दूरगामी कदम

0

देहरादून दिनांक 29 दिसम्बर 2025, (सूवि), जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत ओएनजीसी तेल भवन एवं मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून को विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु 330 टेबल एवं चेयर उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुरूप जनपद में “प्रोजेक्ट उत्कर्ष” संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में फर्नीचर, आउटडोर स्पोर्ट्स, पेयजल, विद्युत, पुस्तकालय सहित मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके लिए जिला खनिज न्यास एवं जिला योजना से धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जो आवश्यकताओं की तुलना में पर्याप्त न होने के कारण कॉरपोरेट हाउस ओएनजीसी एवं हुडको से सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ओएनजीसी एवं हुडको द्वारा इस दिशा में सराहनीय सहयोग प्रदान किया गया है तथा अब-तक 5 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता सीएसआर फंड से प्राप्त हो चुकी है। इस सहयोग से जहां जिले के सैकड़ों सरकारी विद्यालयों में प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’ के अन्तर्गत फर्नीचर, आउटडोर खेल अवस्थापना सुविधा, शुद्ध पेयजल, लाईब्रेेरी, लाईट,एलईडी स्क्रीन आदि मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया गया है, वहीं अब किसी भी बच्चे को भूमि पर बैठकर पढ़ने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।

जिलाधिकारी ने  प्रदेश के पहले राजकीय आधुनिक नशामुक्ति केंद्र को ओएनजीसी के सहयोग से एम्स चिकित्सालय से आने-जाने हेतु उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाई गई है। उन्होंने ओएनजीसी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय नशामुक्ति केन्द्र द्वारा नशे के आदि 03 युवकों जिन्हे अब नशे के प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है उन्हेांने अपने विचार रखे। राजकीय नशामुक्ति केन्द्र रायवाला की प्रभारी डॉ0 वैशाली ने जिला प्रशासन तथा सरकार का इस सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 10 नवम्बर 2025 को शुरू किए गए इस राजकीय नशामुक्ति केन्द्र द्वारा अपनी 100 प्रतिशत् क्षमता के कार्य किया जा रहा है 3 युवकों को नशामुक्त किया गया है जिनकी अब मॉनिटिरिंग की जा रही है।

इस अवसर पर ओएनजीसी के महाप्रबंधक नीरज शर्मा ने कहा कि ओएनजीसी द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में सीएसआर फंड के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आपदा सहायता के क्षेत्रों में निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विगत 9 महीनों में ही देहरादून जनपद में 25 से 26 करोड़ रुपये की सहायता ओएनजीसी देहरादून द्वारा सीएसआर फंड से प्रदान की गई है, वहीं ओएनजीसी दिल्ली द्वारा भी 10 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पूर्व में उपलब्ध फर्नीचर अत्यंत पुराने एवं क्षतिग्रस्त अवस्था में थे, जिससे विद्यार्थियों को अध्ययन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इस आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन के समन्वय से ओएनजीसी के माध्यम से नवीन फर्नीचर उपलब्ध कराए गए, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित एवं अनुकूल अध्ययन वातावरण प्राप्त हो सकेगा। जिला प्रशासन नें ओएनजीसी  एवं एनजीओ के सहयोग से जनपद के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ-साथ कई विद्यालयों में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल हेतु वाटर फिल्टर, लैपटॉप, अध्यापकों के लिए टेबल-चेयर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक संसाधन भी प्रदान किए गए हैं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ओएनजीसी के जीएम नीरज शर्मा, अरुण सिंह, चंदन सुशील, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश ममगाईं, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह,  मुमकिन है डेवलपमेंट फाउंडेशन की निदेशिका प्रगति सडाना, वेस्ट वॉरियर्स संस्था की ओर से मयंक शर्मा, नवीन कुमार सडाना, सहित अन्य गणमान्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देहरादून पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी दिनेश नेगी का निधन, ट्यूमर से जूझते हुए हारे जिंदगी की जंग

0

आज दिनांक – 29/12/2025 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिनेश सिंह नेगी का आकस्मिक निधन हो गया। दिनेश नेगी जी ब्रेन ट्यूमर से ग्रसित थे, जिनका उपचार महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा दिवंगत दिनेश सिंह नेगी जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।
दिवंगत दिनेश सिंह नेगी मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले थे, उनके परिवार में उनकी पत्नी तथा 03 बच्चे (02 पुत्री व 01 पुत्र) हैं, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे थे तथा दिनेश सिंह नेगी दिनांक 22.12.2025 से उपचार हेतु महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे, जिनकी उपचार के दौरान आज आकस्मिक मृत्यु हो गई है।
दिव्यंगत दिनेश सिंह नेगी जी वर्ष 2001 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, उन्होंने वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नती प्राप्त की थी।

उत्तराखंड में चाइनीज बताकर त्रिपुरा के छात्र की हत्या मामला:मौत के चाैथे दिन CM धामी ने छात्र के पिता से बात की; कहा- यहां ऐसा माहौल कभी नहीं रहा

0

देहरादून में पढ़ाई कर रहे त्रिपुरा के छात्र ऐंजल चकमा की हत्या के मामले में अब उत्तराखंड सरकार पूरी तरह एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऐंजल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बात कर घटना पर गहरा दुख जताया और न्याय का भरोसा दिलाया।
सीएम धामी ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल भागने की आशंका है। फरार आरोपी पर इनाम घोषित किया गया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
सीएम धामी ने कहा कि इस संवेदनशील मामले की जानकारी त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यह घटना व्यक्तिगत रूप से उन्हें भी आहत करती है और वे पीड़ित परिवार के दर्द को समझते हैं।
सीएम धामी ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड में इस तरह का माहौल कभी नहीं रहा है। यहां देश-विदेश से छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। इस तरह की घटना पूरे राज्य के लिए दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उत्तराखंड सरकार की ओर से भी हर संभव मदद दी जाएगी।

हल्द्वानी में तहसील पर DM रयाल की बड़ी कार्रवाई, बिचौलियों का खेल उजागर, कोर्ट का काम निजी लोगों के हवाले

0

हल्द्वानी।: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गुरुवार को हल्द्वानी तहसील में औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की गंभीर खामियों को उजागर किया। निरीक्षण के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता हुआ पाया गया, जो कि अत्यंत गोपनीय कार्यालय की श्रेणी में आता है।

इस गंभीर लापरवाही पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके पर रजिस्ट्रार कानूनगो को तलब किया और जमकर फटकार लगाई। डीएम ने तहसीलदार से सवाल करते हुए कहा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे संभव है।

जिलाधिकारी ने मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक राय को भी बुलाया और पूरे मामले की गहन जांच के आदेश देते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि इसी प्रकार की अनियमितताओं के कारण फर्जी प्रमाण पत्रों जैसे गंभीर मामले सामने आ रहे हैं।