Home Blog Page 16

देहरादून हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा – मां निकली मास्टरमाइंड, सुपारी किलिंग में 2 शूटर गिरफ्तार

0

तिब्बती मार्केट में हुई युवक की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाले दोनो मुख्य अभियुक्त पुलिस मुठभेड में हुए घायल
चैकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस पर किया था फायर
अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद
मृतक व्यक्ति का अपनी माँ व उसके सहयोगियों के साथ सम्पत्ति को लेकर चल रहा था विवाद
विवाद के चलते मृतक की माँ व उसके सहयोगियों द्वारा उसे रास्ते से हटाने के लिये 12 लाख रू0 मे अभियुक्तों से किया था सौदा
घटना की साजिश में शामिल तथा अभियोग में नामजद मृतक की माँ सहित उसके 02 अन्य सहयोगियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली डालनवाला
दिनांक: 11/02/2026 को समय करीब 10ः30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।
घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0 श्री अर्जुन शर्मा निवासी 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का 01- विनोद उनियाल, 02- श्रीमती संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, 03- डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका मा० न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते अपनी सास सहित उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर मु0अ0सं0: 29/2026 अन्तर्गत धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में नाकेबंदी करते हएु जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी की फुटेजों के अवलोकन से स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया।
पुलिस द्वारा लगातार चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दिनांक: 11-02-26 की रात्रि में रायपुर पुलिस द्वारा लाडपुर क्षेत्र में सीक्यूएआई तिराहे से आगे जंगल की ओर से आ रहे एक व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की ओर भाग गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किये गये जवाबी फायर में उक्त व्यक्ति के पैर पर गोली लग गई, मौके से अभियुक्त के पास से 315 बोर का 01 तमंचा तथा 01 खोखा कारतूस बरामद हुआ। इस दौरान दिनाँक 11-12/02/26 की देर रात्रि डोईवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान लालतप्पड चौकी के सामने बैरियर पर देहरादून की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोकने पर स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर वापस मुडकर देहरादून की ओर भागने का प्रयास करने लगा, पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर अभियुक्त पुलिस टीम पर फायर करते हुए पास स्थित बंद पडी बिरला फैक्ट्री के अन्दर भाग गया तथा अन्दर से पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में किये गये जवाबी फायर में अभियुक्त के पैर पर गोली लग गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस तथा खोखा कारतूस बरामद किया गया। लाडपुर क्षेत्र में घायल बदमाश द्वारा अपना नाम राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी: 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून तथा लालतप्पड क्षेत्र में घायल बदमाश द्वारा अपना नाम पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी: 61/3 इन्द्रा कालोनी चक्खुवाला कोतवाली नगर देहरादून बताया गया तथा दोनो अभियुक्तों द्वारा परेड ग्राउण्ड तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा नाम के व्यक्ति की तंमचे से गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा मुठभेड में घायल दोनो अभियुक्तों को उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर किये गये जानलेवा हमले के सम्बन्ध में उनके विरूद्ध थाना रायपुर तथा कोतवाली डोईवाला में धारा: 109 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर व अन्य अधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल व अस्पताल में पहुंचकर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए अभियुक्तों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई।

पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वो दोनो सगे भाई हैं तथा मूल रूप से ग्राम देवीखाल, पो0 गुमखाल, कोटद्वार जिला पौडी गढवाल के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में अपने परिवार के साथ चक्खुवाला कोतवाली क्षेत्र में रह रहे हैं। अभियुक्त पंकज राणा, विनोद उनियाल के पास ड्राइवर का काम करता है तथा अभियुक्त राजीव ऑटो चलाने का कार्य करता है। विनोद उनियाल, उनके परिचित डॉ0 अजय खन्ना व मृतक की माँ बीना शर्मा का मृतक अर्जुन शर्मा से प्रापर्टी व पैसों के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा था तथा पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराये गये थे।
डॉ0 अजय खन्ना की अर्जुन शर्मा की माँ श्रीमती बीना शर्मा से जीएमएस रोड स्थित उनकी सम्पत्ति को खरीदने की एवज में 14 करोड रू0 मे डील हुई थी, जिसमें से अब तक 08 करोड रू0 उसके द्वारा बीना शर्मा को दिये जा चुके थे पर अर्जुन शर्मा द्वारा उसकी माँ द्वारा बेची गई प्रापर्टी पर मां0 न्यायालय से स्टे ले लिया गया था। इतने पैसे देने के बाद व प्रापर्टी पर कब्जा न मिल पाने के कारण डॉ0 अजय खन्ना काफी परेशान चल रहा था तथा बीना शर्मा पर अपने पैसे वापस देने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर माँ बेटे के बीच अक्सर विवाद व झगडा होता रहता था तथा मृतक की माँ द्वारा अपने पुत्र से खुद को असुरक्षित बताते हुए मां0 उच्च न्यायालय से सुरक्षा प्राप्त की गई थी।
उक्त सम्पत्ति पर अर्जुन शर्मा द्वारा विक्रय पर स्टे लेने तथा मोटी धनराशि देने के बावजूद भी मां0 न्यायालय में वाद के लम्बित रहने तथा प्रापर्टी पर मालिकाना हक नहीं मिल पाने पर बीना शर्मा, अजय खन्ना तथा विनोद उनियाल द्वारा अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई तथा उनका दोनो अभियुक्तों से 12 लाख रू0 में सौदा तय हुआ था, जिसमें से 03 लाख रू0 दोनों अभियुक्तों को एडवांस मिल गये थे तथा बाकी के पैसे काम होने के बाद मिलने थे।
पैसों के लालच में दोनो अभियुक्तों द्वारा अर्जुन शर्मा की दिनचर्या की जानकारी करते हुए दिनांक: 11-02-26 को तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। अभियोग की विवेचना के दौरान तथ्य प्रकाश में आये कि घटना से पूर्व तथा घटना के बाद अभियुक्त पंकज राणा द्वारा विनोद उनियाल से व्हट्सअप के माध्यम से सम्पर्क किया गया था तथा घटना के बाद रात्रि में अभियुक्त उसके घर भी गया था। विवेचना के दौरान गवाहों के बयानों से यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक अर्जुन शर्मा की मां बीना शर्मा द्वारा अर्जुन शर्मा के मैनेजर विजय से कुछ दिन पूर्व उसकी दिनचर्या के सम्बन्ध में जानकारी ली गई थी, क्योंकि अपनी मां से हुए विवाद के चलते मृतक अर्जुन शर्मा अपने परिवार के साथ इन्दिरा नगर क्षेत्र मे किराये के मकान में रह रहा था। अभियुक्तों से पूछताछ तथा विवेचना के दौरान प्रकाश में आये हत्या के षडयंत्र में शामिल होने सम्बन्धी तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियोग में नामजद तीन अन्य अभियुक्तों 1- विनोद उनियाल 2- डॉ0 अजय खन्ना तथा 3- श्रीमती बीना शर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना के सभी तथ्यों पर लगातार गहनता से विवेचना की जा रही है।
मुठभेड में गिरफ्तार हत्याकाण्ड के दोनो मुख्य अभियुक्तों पंकज राणा व राजीव का पुलिस द्वारा मां0 न्यायालय से रिमाण्ड कराया गया।
नाम पता अभियुक्तगण:-
1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
3- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
4- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
5- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासी: 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून
बरामदगी :-
1- घटना में प्रयुक्त 02 तमंचे 315 बोर, जिंदा /खोखा कारतूस
2- घटना मे प्रयुक्त स्कूटी

MDDA ऋषिकेश में अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर एमडीडीए का सख्त प्रहार

0

पशुलोक में बहुमंजिला भवन सील, खेरिकला व रायवाला में अवैध प्लाटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत ऋषिकेश में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया। प्राधिकरण द्वारा यह अभियान क्षेत्र में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। एमडीडीए की टीम ने गली नंबर 10, निर्मल बाग, ब्लॉक-बी, पशुलोक, ऋषिकेश (देहरादून) में श्रवि द्वारा किए जा रहे अवैध बहुमंजिला निर्माण पर कार्रवाई करते हुए भवन को सील कर दिया। बताया गया कि संबंधित निर्माण बिना स्वीकृत मानचित्र के किया जा रहा था, जो प्राधिकरण की निर्माण संबंधी नियमावली का उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता पूनम सकलानी, अमित भारद्वाज, सुपरवाइजर तथा पुलिस बल की मौजूदगी में सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई।
इसके अतिरिक्त, खेरिकला स्यामपुर, ऋषिकेश में सुनील रावत द्वारा लगभग 05 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मौके पर बनाई गई अवैध सड़कों एवं भू-खंडों के सीमांकन को हटाते हुए प्लाटिंग को निरस्त किया गया।
इसी क्रम में रायवाला, ऋषिकेश क्षेत्र में संदीप रावत द्वारा लगभग 06 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया और संबंधित व्यक्तियों को भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी।
उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर के सुव्यवस्थित और नियोजित विकास के लिए नियमों का पालन अनिवार्य है। “एमडीडीए का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों को जागरूक करना भी है, ताकि वे बिना मानचित्र स्वीकृति या विधिक अनुमति के किसी भी निर्माण कार्य में निवेश न करें,” उन्होंने कहा। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पूर्व प्राधिकरण से विधिवत जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से निगरानी की जा रही है और नियमों के उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। “हमारा लक्ष्य पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से नियोजित विकास को बढ़ावा देना है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी,” उन्होंने कहा।
एमडीडीए की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त कदम उठाए जाएंगे, जिससे ऋषिकेश सहित समूचे प्राधिकरण क्षेत्र में सुव्यवस्थित और सुरक्षित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

महाराज ने घनसाली को दी तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार की योजनाओं की सौगात

0

कैबिनेट मंत्री ने किया घनसाली बसन्त महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ
टिहरी। घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधु मोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार को जनपद के घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसाली बसन्त महोत्सव–2026’ कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में सभी को बसन्त महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा बसन्त का यह समय प्रकृति के रंगों और खुशियों का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है बल्कि हमारे समाज को एकजुट करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि बसंत का यह मौसम हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसके सौन्दर्य को निहारने का संदेश देता है। यह समय है जब फूल खिलते हैं, पेड़ों पर नई पत्तियां आती हैं और पूरा वातावरण रंगों और खुशबू से भर जाता है, यह हमें जीवन की खुशियों को अपनाने और दूसरों के साथ बांटने का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि, इस महोत्सव का आनन्द लें और इसकी खुशियों को अपने जीवन में शामिल करें और एक दूसरे के साथ प्यार और सौहार्द का संदेश बांटे।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री महाराज द्वारा घनसाली विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की 171.79 (एक करोड़ इकहत्तर लाख उनासी हजार) की एक योजना का शिलान्यास किया गया जबकि सिंचाई विभाग की 1069.63 (दस करोड़ उनहत्तर लाख तिरेसठ हजार) लागत की दो योजनाओं के शिलान्यास के साथ पंचायती राज विभाग के 60 लाख लागत के 03 पंचायत भवनों का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर पंचायत घनसाली को कुल 1301.42 (तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार) धनराशि की विकास योजनाओं की सौगात दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सरकार सड़कों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है और अब तक 14027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। शहरी यातायात सुधार के लिए व्यस्त शहरों में रिंग रोड और फ्लाईओवर निर्माण की योजना पर कार्य चल रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना शुरू की गई है। दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत 5000 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हुए हैं और 1118 लोग लाभान्वित हुए हैं। आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने तथा लिपुलेख से कैलाश दर्शन हेतु भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंचायत भवनों का निर्माण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में “स्लीप अंडर द स्टार्स” जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर आकर रात के समय खुले आसमान के नीचे अरबों तारों से सजी स्टार नाइट का आनंद ले सकें। यह अनुभव पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।
इस अवसर पर विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा हमें पौराणिक संस्कृति को जीवित रखना है, अपनी धरोहर के लिए हम सभी को काम करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट द्वारा मंत्री सतपाल महाराज का अभिनन्द एवं स्वागत करते हुए, उनके सम्मान में एक ‘प्रशस्ति पत्र’ भी पढ़ा।
इस अवसर पर स्कूली छात्राओं के बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा हंसा ग्रुप, राजकीय इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं, राजकीय इंटर कॉलेज किरेथ केमर के छात्र–छात्राओं द्वारा वीर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया, जिनको मंत्री जी ने 11 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप में दी। इस मौके पर महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरण की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद, व्यापार मंडल बडोनी कैलाश बडोनी, पूर्व प्रमुख वसुमति घानाता, प्रमुख राजीव कण्डारी, ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, एसडीएम घनसाली अलकेश नौडियाल सहित समस्त सभासद, क्षेत्रवासी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली

0

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली
अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, पुलिस को सक्रिय एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही के आदेश
हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए – सीएम
अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं
आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाने की कड़ी हिदायत

मुख्यमंत्री धामी ने सख्त शब्दों में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीजीपी को निर्देश दिए कि सभी प्रकार के अपराधों पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए जाएं और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उच्च स्तरीय बैठक ले रहे थे ।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आदतन एवं संगठित अपराध में संलिप्त अपराधियों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में कानून का भय स्थापित हो और आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस करें।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस पूरी सक्रियता, सतर्कता और जवाबदेही के साथ कार्य करे। थानों और चौकियों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों, असामाजिक तत्वों और प्रदेश की शांति भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि परिणाम दिखने चाहिए और जनता को सुरक्षा का अनुभव होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश की शांति, सुरक्षा और सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए  कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाए, ताकि प्रदेश में कानून का राज और अधिक सशक्त हो सके।

बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी पुलिस,  सचिव गृह,  एडीजीपी (लॉ एन्ड आर्डर), गढ़वाल कमिश्नर सहित पुलिस एवं शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

तेजी से बढ़ाना है Vitamin-D? सुबह की डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

0

खाना हमारी पूरी हेल्थ और इम्यून सिस्टम के लिए बहुत जरूरी है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इम्यूनिटी बढ़ाने में विटामिन D बहुत ज़रूरी रोल निभाता है. भारत में ज्यादातर लोग विटामिन D की कमी से परेशान हैं, यह समस्या महिलाओं में ज्यादा आम है. दरअसल, विटामिन D हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में बहुत जरूरी रोल निभाता है.
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस विटामिन की कमी से थकान, स्ट्रेस, मसल्स में दर्द, कमजोरी, जोड़ों में दर्द, बाल झड़ना और पुरानी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए, विटामिन D से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है. विटामिन D आंतों में कैल्शियम एब्जॉर्प्शन में मदद करता है. लंबे समय तक विटामिन D की कमी से कम उम्र में भी ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है. आइए इस खबर में जानें कि विटामिन D की कमी से बचने के लिए हमें अपनी डाइट में कौन से फूड्स शामिल करने चाहिए.

विटामिन D की कमी से बचने के लिए इन फूड आइटम्स को अपने डाइट में करें शामिल…

मशरूम: इनमें विटामिन D भरपूर होता है. इनमें विटामिन B1, B2, B5 और कॉपर जैसे न्यूट्रिएंट्स भी भरपूर होते हैं. हालांकि, मशरूम कई तरह के होते हैं, जैसे बटन मशरूम और स्ट्रॉ मशरूम, और विटामिन D की मात्रा अलग-अलग तरह की होती है.

 

अंडे: एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें प्रोटीन और विटामिन D भरपूर होता है. हालांकि, अंडों में फैट ज्यादा होता है, इसलिए दिन में एक से ज्यादा अंडा खाने से बचना चाहिए. आप स्वाद बढ़ाने के लिए कुछ सब्जियों के साथ ऑमलेट या करी भी बना सकते हैं.

 

मछली: एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें विटामिन D भरपूर होता है. मेडलाइनप्लस की एक स्टडी में पाया गया कि सैल्मन, टूना और मैकेरल जैसी फैटी मछलियां विटामिन D के बहुत अच्छे सोर्स हैं. इसके अलावा, मछली में प्रोटीन, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे न्यूट्रिएंट्स पूरी हेल्थ में मदद करते हैं.

 

दूध और दही: गाय के दूध में विटामिन D भरपूर होता है. कई स्टडीज से पता चला है कि गाय के दूध का एक गिलास मक्खन के साथ पीने से शरीर की रोजाना की विटामिन D की जरूरत का 20 परसेंट पूरा होता है. इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का कहना है कि दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है. दही में भी प्रोटीन और विटामिन D भरपूर होता है.

 

धूप में पंद्रह मिनट: यह सब जानते हैं कि हमारे शरीर को धूप से भरपूर मात्रा में विटामिन D मिलता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह शरीर को कैल्शियम एब्जॉर्ब करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां हेल्दी रहती हैं. विटामिन D को नर्व और मसल्स की सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है. इसके अलावा, यह इम्यून सिस्टम के काम को बेहतर बनाने के लिए भी उतना ही जरूरी है. CDC की एक स्टडी में कहा गया है कि विटामिन D शरीर को खाने से कैल्शियम और फॉस्फोरस एब्जॉर्ब करने में मदद करता है और हड्डियों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) सलाह देता है कि लोगों को हफ्ते में दो से तीन बार 5 से 15 मिनट धूप में रहना चाहिए.

Breaking: कालाढूंगी में जंगली जानवर का खूनी हमला, महिला की दर्दनाक मौत

0

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पीपल पोखरा नंबर-2 में जंगली जानवर के हमले से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा देवी (पत्नी प्रेम भारती) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गंगा देवी पर अचानक जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और लोग वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हमलावर जंगली जानवर की पहचान कर उसे पकड़ने की कार्रवाई किए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

दून अस्पताल में अब हर फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतार खत्म

0

देहरादून: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार से मरीजों को लंबी कतारों में लगकर रजिस्ट्रेशन का पर्चा बनवाने से राहत मिली है. अस्पताल प्रशासन ने इस दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए ओपीडी के प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं.अस्पताल की ओपीडी में यानी 9 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक आयुष्मान काउंटर भी संचालित होना शुरू हो गया है, यह नई व्यवस्था मरीजों को अनावश्यक भाग दौड़ से निजात दिलाएगी. इससे पूर्व कई मरीजों को भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आपातकालीन विभाग जाना पड़ता था. जबकि इमरजेंसी और ओपीडी भवन अलग-अलग और काफी दूरी पर स्थित है. इससे न सिर्फ मरीजों और उनके तीमारदारों को असुविधा का सामना करना पड़ता था बल्कि आपातकालीन विभाग पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता था.
अब दून अस्पताल के हर फ्लोर पर मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन काउंटर खोल दिए हैं, मरीज को अब ओपीडी का पर्चा बनाने के लिए लंबी कतार नहीं लगानी पड़ेगी. पहले या सुविधा सिर्फ ओपीडी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर हुआ करती थी जहां लंबी लाइन लगाकर लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा करते थे, मरीजों का अधिकतर समय पर्चा बनवाने में खप जाता था, इससे मरीज और उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. अस्पताल में 11 फरवरी से ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है. अलग-अलग फ्लोर पर काउंटर शुरू कर दिए गए हैं, अस्पताल प्रशासन का यह कदम मरीजों को बेहतर सुविधा दिए जाने का प्रयास है.
दून अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर एनएस बिष्ट ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए दो जगह गेट नंबर 2 और गेट नंबर 5 पर आयुष्मान काउंटर संचालित किये जा रहे हैं, इसके अलावा अस्पताल प्रशासन ने नया आयुष्मान काउंटर मेन रजिस्ट्रेशन काउंटरों के पास खोल दिया है. ताकि ओपीडी से भर्ती मरीजों को ट्रैफिक की समस्या से जूझते और रोड क्रॉस करके गेट नंबर 2 और 5 पर स्थित आयुष्मान काउंटरों पर नहीं जाना पड़े.

खौफनाक वारदात! गल्ला मंडी में दोहरे हत्याकांड से हल्द्वानी सन्न जाने पूरी खबर

0

हल्द्वानी मंडी परिसर के पास गल्ला मंडी के निकट युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। हालांकि, दोनों के पास से मिली पहचान पत्र (आईडी) के आधार पर पहचान की प्रक्रिया जारी है।
फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और आसपास के सैंपल जुटा रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

BREAKING: अर्जुन शर्मा हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल जांच जारी

0

देहरादून :उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े गैस एजेंसी के मालिक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने रात बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड के मुख्य आरोपियों राजू राणा और पंकज राणा (दोनों भाई) को देर रात अलग-अलग स्थानों लाडपुर के जंगलों एवं डोईवाला के जंगलों पर एनकाउंटर में घायल कर गिरफ्तार किया गया। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें कोरोनेशन अस्पताल  में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
सूत्रों के अनुसार है कि यह हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के तहत भी होने की संभावना है । दोनों आरोपी यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं। खास बात यह है कि राजू राणा पहले भी अपने पिता की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड्स की गहन जांच कर रही है, जिसमें अन्य क्राइम हिस्ट्री और संभावित गैंग कनेक्शन भी शामिल हैं।

 
देर रात एनकाउंटर:
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपियों ने जंगली इलाकों में शरण ली है।
 
मुठभेड़ के दौरान दोनों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। नियंत्रित फायरिंग से दोनों के पैर घायल हुए और वे सरेंडर करने को मजबूर हुए।
 
कॉन्ट्रैक्ट किलिंग एंगल: सूत्रों के अनुसार, हत्या परिवारिक विवाद के अलावा किसी बाहरी कॉन्ट्रैक्ट के तहत होने की संभावना है । आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद है, जिसमें हायर करने वाले का नाम भी सामने आ सकता है।
 
देहरादून में पिछले कुछ दिनों में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह एनकाउंटर पुलिस के सख्त रुख को दिखाता है, लेकिन कुछ संगठन इसे जांच के दायरे में रखने की मांग कर रहे हैं।

देहरादून दहला! दिनदहाड़े रिटायर्ड कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

0

शहीद कर्नल के बेटे और गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े हत्या से खड़े हुए गंभीर सवाल
देहरादून के तिब्बती मार्केट-परेड ग्राउंड क्षेत्र में 40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि उन चेतावनियों, शिकायतों और सुरक्षा मांगों की अनदेखी का परिणाम बनती जा रही है, जो पहले से पुलिस प्रशासन और सिस्टम के रिकॉर्ड में मौजूद थीं।
अर्जुन शर्मा, जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे। वह कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बुधवार सुबह वह परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने पहुंचे थे। खेल समाप्त होने के बाद जब वह अपनी मैरून रंग की जीप में बैठने लगे, तभी स्कूटी पर आए दो युवकों ने बेहद करीब से उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे उनकी छाती में लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए व्यापारियों ने तिब्बती मार्केट कुछ देर के लिए बंद कर दिया। यह वारदात उस क्षेत्र में हुई जिसे राज्य का हाई-सिक्योरिटी ज़ोन माना जाता है — सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और देहरादून प्रेस क्लब से कुछ ही दूरी पर।
 
पहले से क्यों था जान का खतरा, दर्ज की थी शिकायत
पुलिस की प्रारंभिक जांच और सामने आए तथ्यों के अनुसार अर्जुन शर्मा पहले से गंभीर पारिवारिक और संपत्ति विवादों में घिरे हुए थे। हालात इतने तनावपूर्ण हो चुके थे कि उनकी मां ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर अपने ही बेटे से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। यह मामला केवल घरेलू विवाद नहीं, बल्कि न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बन चुका था।
इसके अलावा अर्जुन खुद भी कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर अपनी सुरक्षा को लेकर शिकायतें दे चुके थे। उनका उन्हें मिल रही धमकियों और विवादों की जानकारी सिस्टम के पास थी, लेकिन किसी भी स्तर पर न सुरक्षा दी गई और न ही निगरानी की कोई ठोस व्यवस्था की गई। मृतक के साथ कई वर्षों से काम कर रहे विजय ने आरोप लगाया कि अर्जुन शर्मा का विजय उनियाल नाम के व्यक्ति के साथ प्रॉपर्टी को लेकर करीब 40 से 42 करोड़ रुपये का लेनदेन विवाद चल रहा था। विजय का दावा है कि अर्जुन को पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। इस संबंध में वसंत विहार थाने और एसएसपी को कई बार शिकायत दी गई थी।
 
दोस्त का बयान: धमकियां, एफआईआर और रिकॉर्डिंग मौजूद
घटना के बाद अर्जुन के करीबी दोस्त राजीव यादव ने खुलासा किया कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर उन्हें भी लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वाला व्यक्ति बिहार की बेऊर जेल से कॉल कर रहा था। इस मामले में उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत दी, एफआईआर दर्ज कराई और कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी गई।
राजीव यादव के अनुसार अर्जुन भी इसी तरह के विवादों से घिरे हुए थे। उन्होंने कई बार बताया था कि उन्होंने पुलिस और अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संपत्ति विवाद को लेकर अर्जुन की मां के साथ सिविल कोर्ट में मामला भी चल रहा था। मानसिक दबाव के कारण वह लंबे समय से तनाव और डिप्रेशन में भी बताए जा रहे थे।
 
घर से खेल के लिए निकले थे, वापस नहीं लौटे
नौकरानी रजनी नेगी के अनुसार अर्जुन शर्मा सुबह करीब आठ बजे वसंत विहार स्थित किराए के मकान से कॉफी पीकर निकले थे। परिवार फिलहाल किराए के मकान में रह रहा था, जबकि उनका मूल घर टपकेश्वर क्षेत्र में निर्माणाधीन है। उनकी मां और बड़ा भाई इंद्रानगर स्थित घर में रहते हैं। पत्नी अभिलाषा शर्मा गृहिणी हैं। अर्जुन अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों — लगभग तीन साल की बेटी और पांच साल के बेटे — को छोड़ गए हैं।
 
पिता शहीद, मां के नाम एजेंसी
अर्जुन शर्मा के पिता सेना में शहीद हुए थे, जिसके बाद भारत गैस एजेंसी उनकी मां वीना शर्मा के नाम आवंटित की गई थी। बाद में अर्जुन शर्मा इस एजेंसी का संचालन कर रहे थे।
 
हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में वारदात
घटना स्थल राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल है। सचिवालय, पुलिस मुख्यालय और प्रेस क्लब से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि स्कूटी सवार हमलावरों की पहचान की जा सके।
 
आईजी बोले, पुलिस की लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई
आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि सुबह लगभग 10:30 बजे अर्जुन शर्मा पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। गंभीर अवस्था में उन्हें दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि एसएसपी देहरादून मौके पर पहुंचे हैं, साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। आने वाले दिनों में देहरादून एसएसपी के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
14 दिनों में 4 हत्याएं: देहरादून में बढ़ती हिंसा का पैटर्न
देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में बीते
 
02 हफ्ते में चार बड़ी हत्याओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
29 जनवरी — विकासनगर:
12वीं की छात्रा मनीषा तोमर (18) की हत्या। चचेरा भाई दवा दिलाने के बहाने घर से ले गया था।
31 जनवरी — ऋषिकेश:
घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या। आरोपी वारदात के बाद फरार। दोनों पहले पति-पत्नी थे और तलाक के बाद अलग रह रहे थे।
02 फरवरी — पलटन बाजार, देहरादून:
भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में 23 वर्षीय युवती गुंजन की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या। घटना के बाद बाजार बंद कराया गया।
11 फरवरी — तिब्बती मार्केट, देहरादून:
40 वर्षीय अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या।