Home Blog Page 110

देहरादून: आंदोलन में शामिल उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से मौत, विभाग में हड़कंप

0

देहरादून : उपनल आंदोलन से जुडी इस वक़्त की बड़ी खबर,आंदोलनरत उपनल महिला कर्मी की ब्रेन हेमरेज से हुई मौत।

पति पत्नी दोनों हैँ उपनल कर्मी,पिछले एक हफ्ते से परेड मैदान में चल रहे धरने में हो रहे थे शामिल।

उपनल महासंघ ने डिप्रेसन के चलते महिला की मौत होने का लगाया आरोप,कहा-सरकार ने नहीं ली आंदोलन की सुध,इसी से डिप्रेशन में आई महिला कर्मी की हुई मौत।

आंदोलन स्थल पर दिवंगत महिला कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि,नीलम डोभाल उपनल के माध्यम से जिला निर्वाचन कार्यालय देहरादून में कनिष्क सहायक के पद पर थी कार्यरत।

बारातियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

0

चमोली के गैरसैंण में शादी समारोह में शामिल होने जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वाहन में 8 लोग सवार थे.

गैरसैंण: चमोली जिले के गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-06 धुनारघाट के समीप बारातियों से भरा एक इको वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से उपजिला चिकित्सालय गैरसैंण में भर्ती करवाया गया है. जहां सभी घायलों का उपचार जारी है.

पहाड़ों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. कभी ड्राइवरों की लापरवाही, कभी ओवर स्पीड और कभी खराब सड़कों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. जहां एक और पुलिस विभाग भी समय समय पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों और वाहन स्वामियों को जागरूक करने का काम कर रहें हैं तो वहीं सड़क हादसे भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिस कारण आए दिन कई लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ रहा है.

रविवार दोपहर गैरसैंण नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 में धुनारघाट नामक स्थान पर एक बस और एक इको वाहन की पास लेते समय जोरदार भिड़ंत हो गई. जानकारी के अनुसार दोनों वाहन जब एक दूसरे से पास हो रहे थे तो बस के पिछले हिस्से से टकराने के बाद बारातियों से भरा इको वाहन सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ड्राइवर समेत सवार सभी 8 बाराती घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर सड़क मार्ग तक लाने के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मामूली रूप से ड्राइवर समेत घायल 6 बारातियों को घर भेज दिया गया तो वहीं गंभीर रूप से घायल 2 बाराती पूजा और कविता को उपचार के लिए हायर सेंटर श्रीनगर रेफर किया गया है.

घटना की जानकारी देते हुए एसआई कोतवाली गैरसैंण सुमित बंदूनी ने बताया कि इको वाहन बारातियों को लेकर नोगांव (पंचाली) से गैरसैंण विकासखंड के फर्कण्डे गांव बारात में जा रहा था, जो धुनारघाट में बस से साइड लेते समय अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें सवार सभी बारातियों का रेस्क्यू कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में उपचार हेतु भर्ती करवा दिया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.

गंभीर रूप से घायल:

  • कविता पुत्री पुष्कर सिंह उम्र 23 वर्ष
  • पूजा पत्नी केदार सिंह उम्र 29 वर्ष

सामान्य घायलों के नाम:

  • संगीता पुत्री जवाहर सिंह नौगांव उम्र 18 वर्ष
  • दीपा पत्नी भुवन सिंह उम्र 30 वर्ष
  • रोशनी पत्नी राकेश उम्र 30 वर्ष
  • प्रीति पुत्री जवाहर सिंह उम्र 20 वर्ष
  • रविंद्र बिष्ट पुत्र पुष्कर सिंह उम्र 19 वर्ष
  • प्रताप सिंह पुत्र जमन सिंह उम्र 30 वर्ष (ड्राइवर).

व्हाट्सअप पर Apk फाइल भेजकर लूटी लोगों की गाढ़ी कमाई, नैनीताल से चार शातिर गिरफ्तार

0

व्हाट्सअप पर आने वाले किसी फाइल के पीछे .apk लगा हो,उसे किसी भी कीमत पर डाउनलोड न करें. ऐसा करने पर कंगाल हो सकते हैं.

रुद्रपुर: नैनीताल पुलिस ने दोगांव के पास से चेकिंग के दौरान चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन समेत एटीएम, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, क्यूआर स्कैनर बरामद हुए हैं. जांच के दौरान दो खातों में 3 करोड़ से ज्यादा का लेन-देन होना पाया गया है. फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है. आरोपी apk फाइल लोगों को भेज कर उनके मोबाइल का एक्सेस ले कर ठगी करते थे.

हरियाणा नंबर की कार में बैठे थे साइबर ठग: दरअसल, नैनीताल पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी करने वाले चार आरोपियों को दबोचा है. नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को तल्लीताल थाना पुलिस रात के समय चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी भेड़ियापखाण मोड पर दोगांव के पास एक कार संख्या HR 98 P 1642 आती दिखाई दी. जिसे रोक कर चेक किया गया. चेक करने पर कार में चार संदिग्ध युवक बैठे नजर आए.

साइबर ठगों से बरामद हुए ये सामान: वहीं, शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 11 मोबाइल फोन, 9 सिम, एक आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 3 क्यूआर स्कैनर, 2 चेक बुक, एक क्रेडिट कार्ड, 9 डेबिट कार्ड बरामद हुआ. जब तल्लीताल थाना पुलिस ने इस सब के बारे में संदिग्ध युवकों से पूछताछ की तो वो सकपका गए और संतुष्ट जवाब नहीं दे पाए. जिस पर पुलिस का शक गहरा गया.

 

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों से बताया कि वो सोशल मीडिया खासकर व्हाट्सअप पर apk फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल करते हैं. फिर लोगों के बैंक खातों में सेंधमारी करते हैं. आरोपी शुभम गुप्ता निवासी अलवर ने बताया कि पीयूष गोयल उन्हें 3 प्रतिशत में बैंक अकाउंट उपलब्ध करता था. पुलिस जांच में दो क्यूआर स्कैनर की जांच करने पर पता चला कि स्कैनर में 3 करोड़ से ज्यादा की लेन देन हुई है.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

  1. शुभम गुप्ता, निवासी- अलवर, राजस्थान
  2. पीयूष गोयल, निवासी- जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
  3. ऋषभ कुमार, निवासी- मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
  4. मोहित राठी, निवासी- गुरुग्राम, हरियाणा

वहीं, आरोपियों के खिलाफ के खिलाफ तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है. जिस पर अब कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक रहने की अपील की है.

पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. खासकर एपीके (apk) फाइल को न खोलें. आजकल साइबर ठग विवाह आमंत्रण, लुभावने योजनाओं से जुड़े एपीके फाइल भेज रहे हैं, जिस पर क्लिक करते ही आपका एक्सेस साइबर अपराधियों तक पहुंच जाता है.

नैनीताल पुलिस की सतर्कता से चार साइबर ठगों को एक साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 11 मोबाइल फोन समेत बैंक संबंधी कार्ड, क्यूआर स्कैनर बरामद हुए हैं. जांच में दो स्कैनरों में 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार से ज्यादा का लेनदेन हुआ है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है.“- मंजूनाथ टीसी, एसएसपी, नैनीताल

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत, हरक सिंह ने दिखाई एकजुटता, उत्साहित कार्यकर्ता

0

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज संभालेंगे पदभार

देहरादून: कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज दिल्ली दौरे से देहरादून लौटे. जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गणेश गोदियाल का भव्य स्वागत हुआ. इस दौरान हरक सिंह रावत के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उनका स्वागत करने पहुंचे.आज गणेश गोदियाल देहरादून पार्टी मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे. पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, दोनों सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहेंगे.

गणेश गोदियाल का पॉलिटिकल करियर: गणेश गोदियाल के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो वो पहले भी उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. गोदियाल ने साल 2002 में थैलीसैंण विधानसभा सीट से पहला चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें जीत मिली थी.

अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल ने भाजपा के दिग्गज नेता रमेश पोखरियाल निशंक को करारी हार दी थी. इसके बाद साल 2007 में हुए विधानसभा चुनाव में गणेश गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद साल 2012 में हुए परिसीमन के बाद थलीसैंण, श्रीनगर विधानसभा (पौड़ी) का हिस्सा बन गया.

साल 2012 में भी गणेश गोदियाल ने श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़ा. इस बार भाजपा से उनके सामने धन सिंह रावत थे. इस चुनाव में गणेश गोदियाल ने धन सिंह रावत को हराया. गणेश गोदियाल की इस जीत के बाद कांग्रेस में उनकी कद बढ़ता चला गया. गणेश गोदियाल कभी सतपाल महाराज के करीबी माने जाते थे. हालांकि, सतपाल महाराज के भाजपा में शामिल होने के बाद गोदियाल को कांग्रेस में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

इसके बाद साथ 2017 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हुए. गणेश गोदियाल श्रीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े. तमाम विकास कार्यों के बाद भी इस चुनाव में गणेश गोदियाल मोदी लहर के सामने नहीं टिक पाये. इस चुनाव में बीजेपी के धन सिंह रावत ने उन्हें हराया.

साल 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी दी. 22 जुलाई 2021 में कांग्रेस ने गणेश गोदियाल को उत्तराखंड कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था. इसके बाद साल 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हुये. जिसमें गणेश गोदियाल ने फिर से श्रीनगर विधानसभा से ताल ठोकी. इस बार भी गोदियाल को हार का सामना करना पड़ा. 2022 में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद गणेश गोदियाल को अध्यक्ष पद से हाथ धोना पड़ा था.

साल 2024 में गणेश गोदियाल कांग्रेस के टिकट पर गढ़वाल लोकसभा सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने हरा दिया था. गणेश गोदियाल मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के कंडारस्यूं भहेड़ी गांव के रहने वाले है.

घर में नकाबपोशों का तांडव: 2 लाख की नकदी–जेवरात लूटे, महिला घायल

0

बनबसा। क्षेत्र के ग्राम सभा गुदमी के भैंसाभोज में रात्रि के समय आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपए केसोने के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की, जिससे एक महिला घायल हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित भीम सिंह गोवाड़ी ने तहरीर देकर बताया कि बीती रात करीब आधा दर्जन अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर में रखी लगभग दो लाख रुपए की नकदी लूट ली और उनकी पत्नी के कानों में पहने सोने के झुमकों को जबरदस्ती खींच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह परिवार ने अपनी जान बचाई।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।

UKSSSC की भर्ती परीक्षा आज, आयोग ने कसी कमर, वॉशरूम तक में लगवाए जैमर

0

आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है.

देहरादून: उत्तराखंड में रविवार 16 नवंबर यानि आज होने वाली प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक दिन पहले ही आयोग की टीमें परीक्षा केंद्रों पर जा पहुंची. इस दौरान परीक्षा कक्षा से लेकर वॉशरूम तक की स्थितियों को खंगाला गया. खास बात यह है कि पिछली बार वॉशरूम से ही प्रश्न पत्र लीक होने की बात सामने आने के बाद वॉशरूम या इसके आसपास भी जैमर लगाने को लेकर अलग से व्यवस्था की गई.

आगामी प्रतियोगी परीक्षा के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पहले से ज्यादा सतर्क दिखाई दे रहा है. हाल ही में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद आयोग ने न केवल परीक्षा केद्रों में तकनीक का और अधिक उपयोग करने का फैसला लिया है, बल्कि परीक्षा से पहले तैयारी की निगरानी भी बढ़ा दी है.

प्रदेश में सहकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी पद के लिए आयोग को लिखित परीक्षा करवानी है. यहां 16 नवंबर को होने वाली इस परीक्षा के लिए आयोग ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई है. दरअसल इससे पहले हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. इस दौरान प्रश्न पत्र के तीन पेज परीक्षा खत्म होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. हालांकि इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है, लेकिन आयोग इस प्रकरण के बाद पहले से ज्यादा सतर्क होकर परीक्षा कराने के प्रयास में जुट गया है.

सरकारी निरीक्षक और सहायक विकास अधिकारी परीक्षा प्रदेश के दो शहरों में होनी है. देहरादून और हल्द्वानी में इसके लिए परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं. ऐसे में आयोग की टीम परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पहले ही सभी तैयारियां को जांचने में लगी हुई है.

राज्य में आज को होने वाली इस परीक्षा के लिए 26 केंद्र तय किए गए हैं, जिसमें 13080 अभ्यर्थियों को शामिल होना है. यह परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होनी है. इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी लगाई जाएगी.

खास बात यह है कि पेपर लीक मामले में जांच के दौरान वॉशरूम से प्रश्न पत्र बाहर भेजने की बात सामने आई थी.ऐसे में इस बार वॉशरूम या इसके आसपास भी जैमर लगाए गए हैं. इतना ही नहीं परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा कक्षा से वॉशरूम के लिए बाहर जाने वाले अभ्यर्थियों पर भी अब ड्यूटी में मौजूद कर्मचारी अतिरिक्त निगरानी रखेंगे.

सभी परीक्षा केद्रों के लिए टीमों को तैनात किया गया है. परीक्षा से एक दिन पहले भी परीक्षा केंद्रों का उनकी टीमें दौरा कर रही है, ताकि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम जांचे जा सके.

-जीएस मार्तोलिया, अध्यक्ष, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग-

10 दिन वेंटिलेटर पर जिंदगी से लड़ता रहा तीन माह का मासूम, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

0

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज बाल रोग विभाग के डॉक्टर्स ने 20 दिनों के गहन उपचार के बाद मासूम की जान बचाई.

श्रीनगर गढ़वाल: गैरसैण-भराड़ीसैंण के चौरड़ा गांव से तीन माह का मासूम गंभीर सेप्सिस और बहुअंग विफलता (मल्टिपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम) जैसी जानलेवा स्थिति से जूझ रहा था. बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल श्रीनगर लाया गया. जहां उसकी स्थिति गंभीर थी. बच्चे की पल्स नहीं मिल रही थी. हार्ट सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा था. सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी. बच्चे की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. लगातार 10 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर उसकी जान बचाने की कोशिश की. लगभग 20 दिनों के गहन उपचार के बाद मासूम पूरी तरह स्वस्थ हो गया है. अब बच्चा सामान्य रूप से मां का दूध पी रहा है.

बेस अस्पताल में आए गैरसैण निवासी हरि सिंह नेगी और देवकी देवी, जिनके तीन बेटियों के बाद यह पहला बेटा हुआ था, बच्चे की हालत से बेहद चिंतित थे, लेकिन बेस अस्पताल श्रीनगर की टीम ने उन्हें भरोसा दिलाते हुए इलाज शुरू किया. माता-पिता ने बच्चे के सकुशल स्वस्थ होने पर डॉक्टरों का धन्यवाद किया. परिजनों ने कहा-

हमारा बच्चा फिर से जी उठा है. बेस अस्पताल की टीम ने जो किया, वह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं. हम प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का भी आभार व्यक्त करते हैं. जिन्होंने अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं.

पूरे उपचार में बाल रोग विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं एचओडी डॉ. सीएम. शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकिता गिरी, पीजी जेआर डॉ. पवन तिवारी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, साथ ही वार्ड की स्टाफ नर्स पुष्पा यादव, बीना, स्वाति, नीतू आदि ने लगातार देखभाल की. टीम के समर्पण और मेहनत ने बच्चे को मृत्यु के मुंह से निकालकर नया जीवन दिया. बच्चे का इलाज पूरी तरह निःशुल्क किया गया.

बच्चा बेस अस्पताल पहुंचने के समय अत्यंत गंभीर स्थिति में था. मल्टिपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम में अंग तेजी से काम करना बंद करने लगते हैं. ऐसे मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है. हमारी टीम ने तुरंत वेंटिलेशन सपोर्ट, दवाओं और मॉनिटरिंग के साथ उपचार शुरू किया. 10 दिन तक वेंटिलेटर सपोर्ट और 20 दिन की गहन चिकित्सा के बाद बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई. यह हमारे पूरे विभाग के सामूहिक प्रयास का परिणाम है.

सीएम शर्मा, एचओडी बाल रोग विभाग बेस अस्पताल

वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य आशुतोष सयाना ने कहा मासूम बच्चे को नई जिंदगी देने में हमारी बाल रोग विशेषज्ञ टीम ने जिस समर्पण, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता का परिचय दिया है. वह बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए गर्व की बात है. उन्होंने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के बधाई दी है.

दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर फरार, क्षेत्र में अफरा-तफरी

0

लक्सर (हरिद्वार)- हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लक्सर में अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े युवक पर फायर झोंक दिया। क्षेत्र में फायरिंग की आवाज से हड़कंप मच गया।

हरिद्वार में दिनदहाड़े मारी युवक को गोली
घटना शनिवार की है। जानकारी के अनुसार, लक्सर में मनीष (26) पुत्र मैनपाल को दिनदहाड़े गोली मार दी। मनीष को लक्सर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे देहरादून रेफर कर दिया।

पहले भी कर चुके हैं फायरिंग का प्रयास
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले भी युवक पर फायरिंग करने की कोशिश की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है मनीष लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सैठपुर गांव का रहने वाला है।

हल्द्वानी: अब वेबसाइट पर दिखानी होगी प्राइवेट स्कूलों की फीस और किताबों का पूरा ब्यौरा

0

हल्द्वानी। जिले में 523 में से 49 स्कूलों ने यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है। इसका खुलासा शिक्षा विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में हुआ। इस पर स्कूल प्रबंधकों को नोटिस दिए गए हैं। सरकारी बैठक में अनुपस्थित निजी स्कूल प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से आरटीओ रोड स्थित निजी स्कूल में शनिवार को निजी स्कूल के प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने सभी निजी स्कूल प्रबंधकों से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाने, यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों में इनोवेशन काउंसिल बनाई जाएगी जिसमें इनोवेटिव आइडियाज अपलोड करने होंगे। पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम छह साल उम्र निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र के विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बैठक में 20 से अधिक महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा हुई।

इसमें निजी स्कूलों में मनमानी फीस लेने, एक निश्चित दुकान से कॉपी-किताबें और स्कूल ड्रेस खरीदने को बाध्य करने के लिए मिल रही शिकायतों का मुद्दा भी उठा। सीईओ ने सभी निजी स्कूलों को नए सत्र से पहले अपनी

वेबसाइट बनाने को कहा। स्कूलों को वेबसाइट डेवलप कर उस पर फीस से संबंधित पूरी जानकारी अपलोड करनी होगी।

निजी स्कूलों की ओर से प्रत्येक विद्यार्थी की अपार आईडी बनाने और यू-डायस पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिशन लाइफ, स्वच्छ हरित विद्यालय, एक पेड़ मां के नाम आदि अन्य सरकारी योजनाओं को लागू करने को कहा। बैठक में सिंथिया के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला, यूनिवर्सल स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू जोशी, क्वींस स्कूल के प्रधानाचार्य वीबी पांडेय आदि मौजूद रहे।

सरकारी योजनाओं और निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूल प्रबंधकों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कुछ स्कूलों ने तय समय में पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें नोटिस दिए गए हैं। – गोविंद राम जायसवाल, सीईओ नैनीताल

पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे पर मारपीट का आरोप, गनर समेत मुकदमा दर्ज

0

देहरादून में हाई-प्रोफाइल मारपीट: पूर्व मुख्य सचिव के बेटे ने कराई FIR, बोलैरो सीज