Uttarakhand News: CM Dhami Pays Tribute at Jaspal Rana’s Residence | BHADAS4INDIA

0
67
मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने शुक्रवार को पद्मश्री सम्मानित और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय Jaspal Rana के देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा ने अपने अद्वितीय खेल कौशल और उपलब्धियों से देश और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान खेल जगत के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय जसपाल राणा का जीवन अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक था। उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

परिवारजनों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here