नदी में बहा व्यक्ति एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

    0
    944

    जनपद उत्तरकाशी- उजैली में तेगला पुल के पास नदी में बहा व्यक्ति एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू 4 अक्टूबर 2024 को डीसीआर उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई कि तेगला पुल के पास एक व्यक्ति के नदी मे बहने की सूचना है जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

    उक्त सूचना पर SDRF टीम पोस्ट उजैली से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

    एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल नदी किनारे सर्चिंग की गई तो उक्त व्यक्ति नदी किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला जिसको टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

    आपको बता दे राज्य में एसडीआरएफ बेहतर काम कर रहा है केदारनाथ चार धाम यात्रा में एसडीआरएफ की भूमिका आपदा के समय कुशल रूप से प्रभावितों को सुरक्षित यात्रा मार्गो से निकाले जाने में अहम रही थी प्रदेश में एसडीआरएफ हर जिले में तुरंत मौके पर घटना का पता चल जाने पर अपनी काबिलियत दिखाता नजर आ रहा है 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here