HomeDeshमुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की...

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रतीक यादव, जो दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे, का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार प्रतीक यादव को बुधवार सुबह करीब 6 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। फिलहाल उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और अस्पताल की ओर से अभी कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सके।

प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं। निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई और कई नेता सिविल अस्पताल पहुंचने लगे।प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, हालांकि वह एक चर्चित राजनीतिक परिवार का हिस्सा होने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहे। वे फिटनेस और व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़े हुए थे।

इस साल जनवरी में उन्‍होंने पत्‍नी अपर्णा पर परिवार को तोड़ने और किसी की परवाह नहीं करने के आरोप लगाए थे. उन्‍होंने एक इंस्‍टा पोस्‍ट में कहा था कि अपर्णा यादव केवल फेमस और प्रभावशाली होना चाहती हैं.उनकी वजह से मेरा परिवार टूटा और मेरे पारिवारिक रिश्‍ते खराब हुए. उन्‍होंने अपर्णा को बुरी आत्‍मा (Bad Soul) तक कहा और जल्‍द से जल्‍द तलाक लेने की बात कही थी

latest articles

explore more