Home Blog Page 87

पीआरएसआई अधिवेशन में एआई, साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन पर गहन चर्चा

0

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के राष्ट्रीय अधिवेशन के तीसरे दिन आयोजित पांचवें सत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर क्राइम और मिसइन्फॉर्मेशन जैसे समसामयिक व गंभीर विषयों पर गहन चर्चा हुई। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने एआई के बढ़ते प्रभाव, इसके लाभ व चुनौतियों के साथ-साथ साइबर सुरक्षा के पहलुओं पर विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि एआई से भयभीत होने के बजाय जागरूकता और सतत अपडेट ही समय की मांग है।

साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील—अंकुश मिश्रा

मुख्य वक्ता उत्तराखंड पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अंकुश मिश्रा ने कहा कि एआई के चलते साइबर अपराधों के तरीके अधिक आधुनिक और खतरनाक हो गए हैं। उन्होंने आगाह किया कि डीपफेक तकनीक से आवाज की नकल और फर्जी वीडियो बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अनजान लिंक पर क्लिक न करने, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और प्रोफेशनल डेटा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीपफेक सामग्री साझा करने वाला व्यक्ति भी दोषी माना जाएगा। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखने की अपील की।

एआई के युग में जनसंपर्क की बदलती भूमिका—विनय जयसवाल

सत्र की शुरुआत स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के असिस्टेंट जनरल मैनेजर विनय जयसवाल ने की। उन्होंने कहा कि एआई ने संचार को तेज, सटीक और प्रभावी बनाया है। डेटा एनालिसिस, मीडिया मॉनिटरिंग और ऑडियंस एनालिटिक्स में एआई एक सशक्त उपकरण बन चुका है। हालांकि, इसके साथ साइबर जोखिम भी बढ़े हैं, इसलिए संस्थानों को एआई का नैतिक और सुरक्षित उपयोग करते हुए भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारी करनी होगी।

एआई इंसान की जगह नहीं ले सकता—ताहा सिद्दिकी

ग्राफिक हिल यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर ताहा सिद्दिकी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया कि एआई इंसान का विकल्प नहीं, बल्कि उसका सक्षम सहायक है। उन्होंने “अधीरा” प्लेटफॉर्म के जरिए एआई जागरूकता के प्रयासों का उल्लेख करते हुए युवाओं से तकनीक को अवसर के रूप में अपनाने और कौशल उन्नयन पर जोर दिया।

कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में रणनीतिक सोच जरूरी—यू.एस. शर्मा

छठे सत्र में पीआरएसआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू.एस. शर्मा ने कहा कि संगठन की छवि निर्माण में संचार रणनीति की निर्णायक भूमिका होती है। डिजिटल युग में पारदर्शिता, त्वरित प्रतिक्रिया और विश्वसनीय कंटेंट अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पीआर पेशेवरों को बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप नैतिक और रणनीतिक संवाद अपनाना चाहिए।

आरईसी की उपलब्धियां और पीआर की भूमिका—इरफान रसीद

आरईसी के मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) इरफान रसीद ने कहा कि संगठन में पीआर को केवल प्रचार नहीं, बल्कि हितधारकों से संवाद का सशक्त माध्यम माना जाता है। पारदर्शी और जिम्मेदार संचार से संगठन की साख मजबूत होती है।

टीएचडीसी, पर्यावरण संरक्षण और पीआर—डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी

टीएचडीसी के चीफ जनरल मैनेजर (एचआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी ने स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और टिहरी डैम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टिहरी डैम को 2036 तक विश्वस्तरीय वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है, जिसमें पीआर और मीडिया की अहम भूमिका रही है।

मीडिया के साथ विश्वासपूर्ण संबंध आवश्यक—शुभम पिपलानी

आरईसी के मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) शुभम पिपलानी ने कहा कि संगठन की उपलब्धियों को जनता तक सही और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया और पीआर की भूमिका महत्वपूर्ण है।

एआई—चुनौती भी, अवसर भी—अजीत पाठक

पीआरएसआई के राष्ट्रीय अजीत पाठक ने कहा कि अधिवेशन से यह स्पष्ट संदेश निकला है कि एआई एक बड़ी चुनौती के साथ-साथ बड़ा अवसर भी है। सही जानकारी, जागरूकता और नैतिक उपयोग के साथ एआई जनसंचार, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

हल्द्वानी-बालाजी मोटर्स’ से एक्टिवा चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार

0

हल्द्वानी : नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से चोरी हुई तीन स्कूटी एक्टिवा को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस घटना के संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।ज्ञात रहे कि 12 दिसंबर, 2025 को, जेेश बंसल, पुत्र महावीर प्रसाद, निवासी 17 गल्ला मंडी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, ने अपने प्रतिष्ठान ‘बालाजी मोटर्स’, रामपुर रोड, हल्द्वानी से तीन एक्टिवा स्कूटी चोरी होने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर, कोतवाली हल्द्वानी में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम का गठन
चोरी की इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए, डॉक्टर मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल, ने चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करने और संलिप्त अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।इन आदेशों के अनुपालन में, मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक, हल्द्वानी, ने अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी, हल्द्वानी, के पर्यवेक्षण तथा विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली हल्द्वानी, के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया।गठित पुलिस टीम ने गोपनीय जानकारी जुटाने (सुरागरसी), अपराधियों का पता लगाने (पतारसी), और सीसीटीवी फुटेज की गहन जाँच (अवलोकन) के बाद, 14 Dec 2025 को, हल्द्वानी क्षेत्र से आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त हिमांशु (उम्र 23 वर्ष), पुत्र विनोद, निवासी जे.के. पुरम, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल (मूल निवासी- सी-426, नंदग्राम, थाना नंदग्राम, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) को चोरी की गई तीनों एक्टिवा स्कूटी सहित रंगे हाथों पकड़ा गया।गिरफ्तारी के बाद, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त से बरामद किए गए वाहनों के आधार पर, दर्ज किए गए मूल अभियोग में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

बरामद माल का विवरण
क्रम संख्या वाहन का प्रकार चेसिस संख्या (चैचिस संख्या) रंग
1 स्कूटी एक्टिवा ME4JK361LSD196505 सफेद
2 स्कूटी एक्टिवा ME4JK431JSG010119 नीला
3 स्कूटी एक्टिवा ME4JK363DSW002651 ग्रे
गिरफ्तारी/बरामदगी टीम
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे:

उप निरीक्षक मनोज कुमार, चौकी प्रभारी टीपी नगर
हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, कोतवाली हल्द्वानी
कांस्टेबल 958 सीपी अनिल टम्टा, कोतवाली हल्द्वानी
कांस्टेबल 606 युगल मिश्रा, कोतवाली हल्द्वानी
आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

लगगड़ा क्षेत्र में हुई महिला की ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा आरोपी को किया गिरफ्तार

0

अल्मोड़ा – बीते मां लमगड़ा क्षेत्र के स्यूनर गांव में हुई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक बीती माह 14 नवंबर की रात्रि स्यूनर स्याहू गांव की महिला गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर गहने लूट लिए थे।

तहरीर के आधार पर धारा 103(1)/309(4) BNS बनाम अज्ञात FIR NO-20/2025 पंजीकृत कर थानाध्यक्ष लमगड़ा द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारंभ की गई।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा द्वारा तत्काल स्यूनर स्याहू गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। हत्याकांड का शीघ्र अनावरण करने व संदिग्ध अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अन्य पुलिस अधिकारियों हरक सिंह व चौकी प्रभारी ताड़ीखेत मनोज जोशी को घटनास्थल निरीक्षण हेतु नरेंद्र जोशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा सहित SHO लमगड़ा मनोज सिंह चौहान, SI वीरेंद्र, भानुधर देवर, दिशा नायथ सहित अन्य ने नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

महिला का गला दबा कर हत्या होने व आस-पास कोई घर न होना तथा नजदीक किसी व्यक्ति की मृत्यु का पता न चल पाने एवं बारिश न होने के कारण पुलिस टीम के लिए हत्या का खुलासा करना काफी चुनौतीपूर्ण हो गया था।

ऐसे पहुंची पुलिस टीम हत्यारे तक
हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमों द्वारा थाना लमगड़ा क्षेत्र से लेकर हल्द्वानी तक लगभग 400 सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया। जिसमें मुख्यतः तंत्र की मजबूती कर संदिग्ध पर लगातार सर्तक दृष्टि रखी जा रही थी। साथ ही सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाई रही तथा इस दीर्घन लगभग 100 परिवारों से मुलाकात कर जानकारी जुटाई गई। हत्या के खुलासे के लिए गठित की गई टीमों के प्रत्येक दिवस की कार्यवाही की समीक्षा एसपी महोदय द्वारा स्वयं की जा रही थी और आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे थे। थानों, सर्विलांस, फॉरेंसिक साक्ष्य संकलन, टेक्निकल टीमों के समन्वय से दिन-रात पुलिस टीम के संयुक्त अथक प्रयासों से दिनांक 14/12/2025 को अभियुक्त गोपाल सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र स्व0 देवीराम सिंह निवासी स्यूनर स्याहू के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि बीती 14 नवंबर को वह गंगा देवी के घर पधार हथियार से हमला कर हत्या किया था। साथ उक्त घटना का गहने लूटना स्वीकार किया गया, अभियुक्त की गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त गोपाल सिंह की निशानदेही पर हल्द्वानी में सुनार की दुकान से लूटा गया सोना बरामद कर लिया गया।

ऐसे दिया था घटना को अंजाम
अभियुक्त गोपाल सिंह ने बताया कि वह PRD में कार्यरत है, साथ ही गांव में और लोगों के साथ-साथ मोहन सिंह (गंगा देवी के पति के यहां भी खेत जोतने का कार्य करता था) जिससे उसे मजदूरी के रूप में पैसे मिल जाते। अभियुक्त पुत्री की शादी नवंबर माह के अंत में तय थी, जिसके लिये वह पैसों का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। गंगा देवी ने उसे लड़की की शादी के लिये 25 हजार रुपये देने का वादा किया था, दिनांक 14/11/2025 को गोपाल सिंह सुबह गंगा देवी के घर पहुंचा और रूपये मांगने पर गंगा देवी ने रुपये नहीं दिये। गंगा देवी द्वारा रुपये न देने पर गोपाल सिंह को काफी गुस्सा आया। गुस्से में आकर अभियुक्त ने अपने साथ लाये तेज धार वाले हथियार (दरांती) से गंगा देवी की हत्या कर दी। गंगा देवी द्वारा सोने के अभूषण पहने होने तथा गोपाल ने गहने नजर आने पर गहनों को भी लूट लिया। गहनों की लूट के बाद गोपाल ने गहनों को गल्लाबंध निकालकर महिला के बिस्तर में छिपा दिया। अभियुक्त दोपहर लगभग 03 बजे वापस घर वापिस लौट गया कुछ दिनों बाद जैसे दिनांक 30.11.2025 को जब उसकी बेटी ने उससे पैसे मांगे तो उसने गंगा देवी से लूटे गये गहनों की बात बतायी। दिनांक 10.12.2025 को अभियुक्त हल्द्वानी गया और उसकी बेटी ने गहनों को बेचने का अनुरोध किया। दिनांक 10.12.2025 को उक्त गहने बेंच कर अभियुक्त ने एक सुनार की दुकान पर सुकता गंगा देवी का गल्लाबंद एक लाख छब्बीस हजार में बेच दिया।

पुलिस ने आरोपी से नगद रुपये 1,20,500 रुपये और हत्या कर लूटा गया सोने का गल्लाबंद (स्वo प्रतीक्षा बस रहे) बरामद किया। टीम की मेहनत का सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को श्रीमती रीतम अग्रवाल, आईजीआई फॉरेंस द्वारा 15,000 रुपये का व एसपी महोदय द्वारा 10,000 रुपये का नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर:कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती रैली का ऐलान, 15 से 30 जनवरी तक मिलेगा सेना में जाने का मौका

0

देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडाउन ने भर्ती रैली की तारीखें घोषित कर दी हैं। यह अग्निवीर भर्ती रैली 15 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक गब्बर सिंह कैंप, कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। सेना की वर्दी पहनने का यह अवसर उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2025 सफलतापूर्वक पास किया है।

गढ़वाल के सात जिलों के युवा होंगे शामिल

यह भर्ती रैली मुख्यालय भर्ती ज़ोन (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अंतर्गत सेना भर्ती कार्यालय (ARO) लैंसडाउन द्वारा आयोजित की जा रही है। गढ़वाल क्षेत्र के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिलों के पात्र उम्मीदवार इस रैली में भाग ले सकेंगे। रैली में वही अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित ऑनलाइन CEE परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

एडमिट कार्ड और रिपोर्टिंग की जानकारी अग्निवीर भर्ती रैली के तहत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयन पूरी तरह से योग्यता, शारीरिक क्षमता और पारदर्शी प्रक्रिया पर आधारित होगा।

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में रैली स्थल पर रिपोर्ट करने की तारीख और समय लिखा होगा। अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 से पहले सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। इसके बाद सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7456874057 पर संपर्क किया जा सकता है।

दस्तावेज पूरे रखें, तभी मिलेगा प्रवेश

रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ तीन-तीन फोटोकॉपी लाना अनिवार्य होगा। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ऑनलाइन पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, विद्यालय चरित्र प्रमाण पत्र, 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। आवश्यक प्रमाण पत्रों का सत्यापन संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाना जरूरी है।

सेना भर्ती कार्याल लैंसडाउन ने साफ शब्दों में अभ्यर्थियों को दलालों और एजेंटों से सावधान रहने की सलाह दी है। सेना भर्ती पूरी तरह निशुल्क, निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया है। यहां चयन का एकमात्र आधार आपकी मेहनत, योग्यता और अनुशासन है। अगर आप भी भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का जज्बा रखते हैं, तो यह रैली आपके सपनों को साकार करने का बड़ा अवसर है।

मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखंड भारत के शिल्पकार, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठ सोच और अदम्य साहस के बल पर देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड और सशक्त भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित के प्रति सरदार पटेल का अटल संकल्प, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समरसता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श और विचार आज के समय में भी प्रासंगिक हैं और हमें राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर प्रदेश के समग्र विकास और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ब्रेकिंग न्यूज: बिंदुखत्ता से तीन स्कूली छात्राएं लापता! घर से गई थीं स्कूल! पढ़ें पुलिस क्या बोली

0

लालकुआं। यहां बिंदुखत्ता के राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में अध्यनरत कक्षा 10 की तीन छात्राएं स्कूल से घर नहीं लौटी, परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, जल्द ही उन्हें बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाली एवं राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में कक्षा 10 में अध्यनरत अलग-अलग परिवारों की तीन छात्राएं शनिवार की प्रातः अन्य बच्चों के साथ ही घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली थी, तीनों छात्राएं जब शाम को वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पूछताछ की साथी छात्राओं से बातचीत करने पर पता चला कि उक्त छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं, यह सुनकर परिजन दंग रह गए, और आनन-फानन में तीनों बालिकाओं की खोजबीन शुरू की गई, जब वह नहीं मिली तो स्थानीय कोतवाली में तीनों बालिकाओं के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।

अचानक तीन नाबालिक छात्राएं एक साथ लापता होने की खबर सुनकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया, इसके बाद पुलिस ने अपने सर्विलेंस सिस्टम के जरिए बालिकाओं की खोजबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जल्द ही उन्हें बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तीनों बालिकाओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

सीसीटीवी बंद कर शोरूम से तीन स्कूटी उड़ा ले गए चोर

0

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित श्री बालाजी मोटर्स शोरूम से चोर तीन स्कूटी उठा ले गया। शनिवार को जब गिनती हुई तो स्कूटी कम निकली। 12 दिसंबर की फुटेज में रात के समय एक युवक शोरूम में दाखिल होते हुए दिख रहा है। शोरूम मालिक रुद्रपुर निवासी राजेश बंसल ने हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

राजेश बंसल निवासी 17, गल्ला मंडी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने कोतवाली पुलिस को बताया कि रामपुर रोड पर एसटीएच से पहले श्री बालाजी मोर्टस नाम से स्कूटी का शोरूम है। प्रतिष्ठान में वर्तमान में आठ कर्मचारी कार्यरत हैं। शुक्रवार रात स्टाफ के साथ शोरूम में मौजूद वाहनों तथा स्पेयर पार्ट्स की संख्या मिलान में सही पाई गई। शोरूम बंद कर सभी लोग चले गए। शनिवार को जब वापस आए तो स्टॉक में से तीन एक्टिवा स्कूटी गायब मिली। स्टॉक के मिलान में स्पेयर पार्ट्स भी कम निकले हैं। प्रतिष्ठान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो उसमें मुंह पर कपड़ा बांधे युवक चाबी से शोरूम का गेट खोल रहा है। अंदर दाखिल होने के बाद वह सीसीटीवी बंद कर देता है।
 
पुलिस के अनुसार शोरूम चाबी से खोलने का मतलब है कि चोर अंदर का ही है, उसे सीसीटीवी लोकेशन की पूरी जानकारी है। आशंका जताई जा रही है कि तीन दोपहिया ले जाने में लगेज वाहन का इस्तेमाल किया गया होगा। इस वारदात में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी में दिख रहे युवक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर वाहनों को बरामद किया जाएगा।
 

मनोज कुमार कत्याल एसपी सिटी

 

नैनीताल: राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी का आखिरी मौका

0

हल्द्वानी। जिले के राशन कार्ड धारकों पर संकट मंडरा रहा है। ई केवाईसी की अंतिम तिथि आज है लेकिन अब तक 53 फीसदी ही इस प्रक्रिया को पूरी कर पाए हैं। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में संबंधित यूनिट को निरस्त कर उसका राशन नहीं दिया जाएगा।

केंद्र सरकार की ओर से लाल व सफेद राशन कार्डधारकों को मुफ्त और पीले कार्डधारकों को न्यूनतम दरों पर हर माह गेहूं, चावल उपलब्ध कराया जाता है। नवंबर से राशन

कार्डधारकों की ई-केवाईसी कराई जा रही है। पहले इसकी अंतिम तिथि एक दिसंबर तय थी लेकिन बाद में इसे 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद जिले में ई-केवाईसी की प्रगति खास नहीं हुई।

पूर्ति विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब दो लाख राशनकार्ड हैं। इनमें 9.50 लाख यूनिट में से अब तक 4.99 लोगों ने ई-केवाईसी कराया है। घर बैठे ई-केवाईसी एप भी अब तक शुरू नहीं हो पाया है। पूर्ति विभाग के एआरओ

विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि आज है। सोमवार को इस संबंध में शासन से राहत मिलने संबंधी आदेश आने की उम्मीद है।

37 हजार से अधिक कार्डों का सत्यापन जारी: केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई अपात्रों की सूची का सत्यापन चल रहा है। पूर्ति विभाग इन दिनों इस कार्य में जुटा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 37,080 कार्डधारकों का सत्यापन किया जाना है।

Uttarakhand Weather: रातें होंगी ज्यादा सर्द, तापमान में गिरावट

0

जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का असर सीधे तापमान पर देखने को मिल रहा है। उधर सर्दियों की बारिश में आई भारी गिरावट का असर भी तापमान में देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड परेशान कर रही है। ऐसे ही आने वाले दिनों में प्रदेश भर में रातें और सर्द होने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। जिसके चलते रात के समय ठंड ज्यादा होगी। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने की वजह से ठंड का अहसास कम होगा।

 
उधर बारिश की बात करें ताे इस सप्ताह बारिश के कोई आसार नहीं हैं। रविवार के मौसम की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 25.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 9.2 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।
 

आज बारिश-बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज से बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि प्रदेश के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में बर्फबारी की भी संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

दून अस्पताल में देर रात मारपीट, डॉक्टरों से धक्कामुक्की, इमरजेंसी बंद, गुस्साए डॉक्टर ये उठा रहे मांग

0

दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात करीब सवा 12 बजे इलाज कराने आए दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर हमला करने और डॉक्टरों से सुरक्षा कर्मियों, सिपाही से धक्कामुक्की, अभद्रता और घसीटने करने का आरोप है। घटना के विरोध में डॉक्टरों ने इमरजेंसी ने देर रात करीब डेढ़ बजे हड़ताल कर दी। भारी पुलिस फोर्स और इमरजेंसी के नोडल डॉ अमित अरुण मौके पर पहुंचे। दो बजे मरीज लेने शुरू किए। ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डॉ समृद्धि ने बताया कि खुडबुड़ा के विशाल 28 साल ने अस्पताल आकर बताया कि वह स्कूटी पर था और कार सवारों ने विवाद में उससे मारपीट की।

उसका इलाज किया गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के सन्नी कुकरेजा भी आंख पर चोट लगने पर इलाज कराने आए। इसी बीच सन्नी पक्ष के कुछ लोगों ने बाहर से आकर विशाल पक्ष से मारपीट शुरू कर दी। इसमें विशाल 27 निवासी छबील बाग को नीचे गिराकर पीटकर घायल कर दिया। बीच में आए डॉ समृद्धि, डॉ विक्रम, डॉ अभिषेक, डॉ आकांक्षा, तीन सुरक्षा गार्ड सिपाही सतीश मिश्रा को भी धक्कामुक्की की गई और घसीटा गया। घटना अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहले चौकी पर तीन जवान रहते थे, अब एक ही रहते है। इससे सुरक्षा पर भी सवाल है। क्योंकि पहले भी रात को विवाद हो चुके है। गाड़ियों के नंबर लिखे, एक बाइक छूटी अस्पताल में देर रात करीब दो घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ गाड़ियों के आरोपियों के भागते हुए नंबर ले लिए गए हैं। वहीं एक बाइक भी युवकों की छूट गई है। पुलिस को तहरीर दे दी है। लेकिन रिसीविंग सुबह तक भी नहीं मिली है। इससे डॉक्टरों में रोष है, प्राचार्य एवं एमएस से सुरक्षा की मांग उठाई है। पुलिस को इस मामले में सख्त एक्शन के लिए वार्ता की भी मांग उठाई है। यह बोले नोडल अधिकारी मामले की पूरी जानकारी ली है। इमरजेंसी में मारपीट और विवाद करना बेहद गलत है। इमरजेंसी में मरीज देखने शुरू करवा दिए है। डॉक्टरों की ओर से तहरीर दी जा रही है। डॉ अमित अरुण, नोडल अधिकारी इमरजेंसी